ग्राम समाचार : Gram Samachar - 🌐

Breaking

Home Top Ad

Post Top Ad

Monday, March 7, 2022

ग्राम समाचार : Gram Samachar

ग्राम समाचार : Gram Samachar


Pathargama News: पथरगामा थाना में सुरक्षा अपराध नियंत्रण की बैठक की गई

Posted: 07 Mar 2022 04:42 AM PST




ग्राम समाचार, पथरगामा ब्यूरो रिपोर्ट:- सोमवार को पुलिस निरीक्षक बलवीर सिंह और थाना प्रभारी बलराम रावत के संयुक्त अध्यक्षता में सुरक्षा/अपराध नियंत्रण को लेकर पथरगामा थाना परिसर में थाना क्षेत्र अंतर्गत पेट्रोल पंप संचालक, आभूषण विक्रेता और बैंक प्रबंधक की एक बैठक आयोजित की गई| बैठक में शामिल पेट्रोल पंप संचालक, आभूषण विक्रेता और बैंक मैनेजर के साथ सुरक्षा के दृष्टिकोण से सुझाव और मंतव्य पर चर्चा की गई| सभी के द्वारा एकमत से सुरक्षा के दृष्टिकोण से पुलिस प्रशासन को हर संभव सहयोग करने का निर्णय लिया गया| बैठक में भारतीय स्टेट बैंक के प्रबंधक गोपाल प्रसाद, बैंक ऑफ इंडिया के प्रबंधक रोशन मुर्मू, इलाहाबाद बैंक के प्रबंधक छोटे लाल दास, भारतीय स्टेट बैंक बंदनवार के प्रबंधक राघवेंद्र कुमार, मां अंबे ज्वेलर्स पथरगामा के पारस कुमार भारती, बाबा बासुकीनाथ पेट्रोल पंप पथरगामा के गोपाल कुमार, नेशनल फ्यूल कंपनी धमसाईं के परमेश्वर झा, शिवम भारत पेट्रोल पंप पथरगामा के शिवम कुमार, गांधीग्राम के सुमन कुमार ज्वेलर्स, पथरगामा के ज्वेलर्स संजीव कुमार, अंगारक कुमार, जय कृष्ण कुमार वर्मा, विशाल कुमार सिंह, धनंजय कुमार, दीपक सोनी आदि मुख्य रूप से शामिल थे|

अमन राज:- 

Pathargama News: सब्जी के बीज का वितरण किया गया

Posted: 07 Mar 2022 03:19 AM PST




ग्राम समाचार पथरगामा ब्यूरो रिपोर्ट:- सोमवार को प्रखंड कृषि तकनीकी सूचना केंद्र में प्रखंड कार्यकारिणी प्रधान ललिता देवी की उपस्थिति के बीच जिला उद्यान कार्यालय गोड्डा के द्वारा उद्यान विकास योजना/राज्य बागवानी मिशन के तहत मां योगिनी महिला विकास संघ के सहयोग से 195 महिला कृषकों के बीच शंकर सब्जी, कद्दू, करेला, भिंडी, टमाटर, मिर्ची आदि के बीज का वितरण किया गया| मौके पर प्रखंड तकनीकी पदाधिकारी पवन कुमार कापरी, प्रखंड उद्यान मित्र प्रदीप कुमार साह जनसेवक अजय जायसवाल, प्रखंड आजीविका संयोजक ताराचंद साह, समन्वयक धनंजय महतो, आजीविका मित्र नीलम कुमारी, कृषक मित्र अरविंद राय, छोटे लाल यादव, वार्ड सदस्य प्रतिनिधि रामनारायण पंडित आदि मौजूद थे|

अमन राज:-

Pathargama News: बालू लदा हुआ एक एलपी ट्रक जप्त

Posted: 07 Mar 2022 02:30 AM PST




ग्राम समाचार, पथरगामा ब्यूरो रिपोर्ट:- सोमवार 7 मार्च को गश्ती पर निकले हुए पथरगामा थाना प्रभारी बलिराम रावत द्वारा जांच के दौरान बारकोप मोड़ के समीप  गोड्डा  के तरफ से आ रहा एक एलपी ट्रक संख्या एनएल 01 एडी 0666 को शक के आधार पर जप्त कर थाना लाया गया|जांच के दौरान ड्राइवर के द्वारा बालू का चालान प्रस्तुत किया गया| चालान की सत्यता प्रमाणित नहीं होने के चलते चालान की जांच के लिए और उस पर नियम संगत कार्रवाई हेतु जिला उत्खनन पदाधिकारी के पास चालान भेज दिया गया है|

अमन राज:-

Rewari News : सेना में अहीर रेजिमेंट के गठन की मांग हुई तेज, 23 मार्च को गुरुग्राम के खेड़की दौला टोल प्लाजा हर होगा विशाल शक्ति प्रदर्शन

Posted: 06 Mar 2022 09:17 PM PST


ग्राम समाचार न्यूज : भारतीय सेना में "अहीर रेजिमेंट" बनाने की मांग को लेकर गुरुग्राम के खेड़की दौला टोल प्लाजा के समीप एक माह से अधिक समय से धरना प्रदर्शन जारी है. इस धरने को और मजबूती देने के लिए यादव समाज के लोग बड़ी संख्या में एकत्रित होकर अपनी एकजुटता का परिचय दे रहे हैं. इसी कड़ी में खेड़की दौला में चल रहे धरने को समर्थन देने और 23 मार्च को धरना स्थल पर होने वाले शक्ति प्रदर्शन में शामिल होने को लेकर रेवाड़ी के गढ़ी बोलनी रोड स्थित श्री कृष्ण भवन में अहीर रेजिमेंट संघर्ष समिति की ओर से एक विशाल बैठक का आयोजन किया गया. बैठक को संबोधित करते हुए उपस्थित वक्ताओं ने कहा कि जिस प्रकार भारतीय सेना में सिख रेजीमेंट, जाट रेजिमेंट, राजपूत रेजिमेंट, गोरखा रेजीमेंट, कुमाऊँ रेजीमेंट और गढ़वाल रेजीमेंट है उसी प्रकार देश में अहीर रेजिमेंट भी होनी चाहिए. वक्ताओं ने कहा कि देश में शहादत देने वालों में यादव समाज भी पीछे नहीं है फिर जब बाकी कॉम के नाम से रेजिमट बना दी गई है तो फिर अहीर के नाम से रेजिमेंट का गठन क्यों नहीं किया जा रहा. उन्होंने इसके लिए जन प्रतिनिधियों और नेताओं को जिम्मेदार ठहराते हुए कहा कि आने वाले चुनाव में जब नेता लोग वोट मांगने आएंगे तो साफ कह दिया जाएगा कि अगर अहीर रेजिमेंट नहीं तो वोट भी नहीं. वक्ताओं ने कहा कि मोदी सरकार ने सत्ता में आने से पूर्व वादा किया था कि अहीर रेजिमेंट का गठन किया जाएगा. लेकिन सात साल से अधिक का समय बीत गया अभी तक इस पर कोई काम नहीं किया गया देश में शहादत देने वालों में यादव समाज ने काफी अग्रणी भूमिका निभाई है लेकिन बावजूद इसके रेजिमेंट नहीं होने के कारण उन्हें उनका वास्तविक मान सम्मान नहीं मिल पाया है जिसके वो हकदार है. अहीरवाल क्षेत्र यानी दक्षिण हरियाणा से हर दसवां सैनिक देश की सेना में है रेवाड़ी तो सैनिकों की भूमि रही है. उन्होंने कहा कि वे सरकार से रेजिमेंट का गठन कोई भीख नहीं अपितु अपना अधिकार मांग रहे हैं. उल्लेखनीय है कि देशभर में अहीर रेजिमेंट बनाने की मांग काफी समय से चली आ रही है और हर बार चुनाव में इसे मुद्दा भी बनाया जाता है लेकिन सत्ता पर काबिज होने के बाद उसे भुला दिया जाता है ऐसे में अहीर रेजिमेंट के गठन की मांग को लेकर गुरुग्राम के खेड़की दौला टोल प्लाजा पर 04 फरवरी से अहीर रेजिमेंट बनाओ संघर्ष समिति की ओर से धरना प्रदर्शन जारी है 23 मार्च को समिति की ओर से सरकार को जगाने के लिए एक बड़ा शक्ति प्रदर्शन किया जाएगा. जिसमें देश भर से लोग शामिल होंगे उसी को लेकर रेवाड़ी के यादव भवन में रविवार को अहीर संघर्ष समिति की ओर से बैठक आयोजित की गई जिसमें अधिक से अधिक संख्या में 23 मार्च को गुरुग्राम के खेड़की दौला टोल प्लाजा स्थित धरना स्थल पर पहुंचने का आह्वान किया गया. बैठक में उपस्थित सभी वक्ताओं ने मीडिया से बात करते हुए एक सुर में कहा कि अहीर रेजिमेंट हक है हमारा और हम इसे लेकर रहेंगे. इस अवसर पर जगफूल यादव, मुकेश यादव, डॉक्टर ईश्वर यादव, रामवीर यादव, प्रोफेसर आर एस यादव, बाबू जगजीवन राम, डॉ कवर सिंह यादव, शिवकुमार यादव समेत अनेक प्रतिनिधियों और समिति सदस्यों ने अपने अपने विचार रखें और अहीर रेजिमेंट के गठन को जरूरी बताया. अहीर रेजिमेंट संघर्ष समिति ने इस बार साफ कर दिया है कि जब तक अहीर रेजिमेंट का गठन नहीं किया जाता तब तक उनका धरना प्रदर्शन और आंदोलन जारी रहेगा. 2024 में अहीर रेजिमेंट का गठन बड़ा चुनावी मुद्दा बनने वाला है. अब ऐसे में देखना यह होगा कि सरकार कब तक इनकी मांगों की ओर ध्यान देती है या फिर इनका धरना प्रदर्शन यूं ही जारी रहेगा.

Post Bottom Ad

Pages