ग्राम समाचार : Gram Samachar |
- Bounsi News: प्रखंड क्षेत्र के लाल मोनू रंजन शारीरिक शिक्षक को उनके उत्तम कार्य के लिए दिया गया उत्कृष्टता सम्मान 2022
- Bounsi News: पुलिस ने महिला के साथ मारपीट करने के मामले में आरोपी को गिरफ्तार कर भेजा जेल
- Bounsi News: 10 लीटर अवैध देसी शराब के साथ आरोपी को गिरफ्तार भेजा गया जेल
- Bounsi News: शराब के नशे में धुत दो युवक को गिरफ्तार कर पुलिस ने भेजा जेल
- Bounsi News: 12 लीटर देसी शराब के साथ गिरफ्तार युवक को भेजा गया जेल
- Panjwara News: 12-14 आयु वर्ग के 80 बच्चों को दी गई वैक्सीन की खुराक
- Panjwara News: युवाओं ने शहीदे आजम भगत सिंह को दी श्रद्धांजलि
- Chandan News: 8 वर्षीय मासूम बच्ची के साथ हुए दरिंदगी के खिलाफ चांदन प्रखंड कार्यालय स्थित बीआरसी भवन में एक दिवसीय शोक सभा एवम मौन जुलूस का आयोजन
- Chandan News: बाल बाल बचे ऑटो चालक एवं ऑटो में बैठे 11 सवारी
- Rewari News : बजरंग दल की टीम ने सर्कुलर रोड के पास एक कुएं में गिरी बिल्ली को रेस्क्यू कर निकाला
- Chandan News: शौच करने गई 8 वर्षीय बच्ची पास के तालाब में डूबने से की मौत
- Chandan News: कैंडल मार्च निकालकर लोगों ने हत्याकांड के आरोपी को फांसी देने की मांग करते हुए विरोध प्रदर्शन
- Godda News : पुरानी पेंशन बहाली हेतु फूंका बिगुल
- Pakur News: उपायुक्त ने की जिला खनन टास्क फोर्स की समीक्षात्मक बैठक
| Posted: 23 Mar 2022 11:07 AM PDT ग्राम समाचार,बौंसी,बांका। बौंसी प्रखंड क्षेत्र के लाल मोनू रंजन शारीरिक शिक्षक को उनके उत्तम कार्य के लिए उत्कृष्टता सम्मान 2022 आईपीएस विकास वैभव आईजी विशेष सचिव के द्वारा, बिहार दिवस के अवसर पर आइए मिलकर प्रेरित करें कार्यक्रम में अंगवस्त्र एवं मोमेंटो दे कर सम्मानित किया गया। मौके पर विकास वैभव ने बताया कि, मोनू रंजन बहुत ही ईमानदार एवं मेहनती है। वह हमेशा गरीब एवं जरूरतमंद छात्रों के लिए निःशुल्क प्रशिक्षण एवं लॉकडाउन में लावारिस जीव-जंतुओं को खाना वितरण करने एवं ग्रामीण इलाकों में मजदूर वर्ग के लोगों को भोजन स्वरूप खिचड़ी वितरण करने जैसा सराहनीय कार्य किया है। इनके इस कार्य की सराहना जितना की जाए उतनी कम है। साथ ही उन्होने कहा कि भगवान से कामना करता हूं कि मोनू रंजन सदैव स्वस्थ्य रहें और इस तरह का कार्य सदैव करते रहें। भविष्य में हर संभव सहायता मोनू रंजन जी को दी जाएगी। मोनू रंजन ने बताया कि, यह सम्मान पाकर मैं अपने गांव,अपने पंचायत,अपने प्रखंड,अपने जिला एवं राज्य के सभी युवाओं को आग्रह करता हूं कि, इस तरह का कार्य वह भी अपने समाज में करें और अपने गांव प्रखंड जिला राज्य एवं देश का नाम रोशन करें। कुमार चंदन,ग्राम समाचार संवाददाता,बौंसी। |
| Bounsi News: पुलिस ने महिला के साथ मारपीट करने के मामले में आरोपी को गिरफ्तार कर भेजा जेल Posted: 23 Mar 2022 11:06 AM PDT ग्राम समाचार,बौंसी,बांका। बंधुआकुरावा थाना क्षेत्र के खरौनी गांव से पुलिस ने मारपीट के आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। जानकारी देते हुए बंधुआकुरावा थानाध्यक्ष मंटू कुमार ने बताया कि, होली के दिन आरोपी शंभू यादव ने रंग लगाने के क्रम में विवाद के दौरान एक महिला को मारकर गंभीर रूप से जख्मी कर दिया था। जिसके बाद महिला को अस्पताल में भर्ती कराया गया था। महिला का अभी पटना में इलाज चल रहा है। उन्होंने बताया कि, शंभू यादव का कोरोना जांच कराने के बाद उसे बांका जेल भेज दिया गया है। कुमार चंदन,ग्राम समाचार संवाददाता,बौंसी। |
| Bounsi News: 10 लीटर अवैध देसी शराब के साथ आरोपी को गिरफ्तार भेजा गया जेल Posted: 23 Mar 2022 11:04 AM PDT ग्राम समाचार,बौंसी,बांका। बौंसी थाना क्षेत्र के हरिपुर गांव से पुलिस ने 10 लीटर देसी शराब के साथ एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। थानाध्यक्ष अरविंद कुमार राय ने बताया कि, गुप्त सूचना मिली की सिंचाई विभाग समीप बीएसएनएल टावर के पास हरिपुर गांव में अवैध देसी शराब का कारोबार हो रहा है। सूचना मिलने के बाद पुलिस के द्वारा गांव में छापेमारी की गई। छापेमारी के दौरान 10 लीटर देसी शराब के साथ स्वर्गीय टीना सोरेन के पुत्र राजकुमार सोरेन उर्फ भूतनाथ सोरेन को गिरफ्तार कर लिया गया। आरोपी का बुधवार को कोरोना जांच कराने के बाद बांका जेल भेज दिया गया है। पुलिस लगातार क्षेत्र में छापेमारी कर रही है। कुमार चंदन,ग्राम समाचार संवाददाता,बौंसी। |
| Bounsi News: शराब के नशे में धुत दो युवक को गिरफ्तार कर पुलिस ने भेजा जेल Posted: 23 Mar 2022 11:03 AM PDT ग्राम समाचार,बौंसी,बांका। बौंसी पुलिस के द्वारा दो अलग-अलग जगह से शराब के नशे में धुत तो दो युवक को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। जानकारी देते हुए थानाध्यक्ष अरविंद कुमार राय ने बताया कि, झपनिया गांव निवासी स्वर्गीय नरेंद्र प्रसाद सिंह के पुत्र सिंधु सिंह और बौंसी बाजार निवासी मुनीलाल पासवान के पुत्र गुड्डू पासवान को शराब के नशे में गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तारी गुप्त सूचना के आधार पर की गई। दोनों आरोपी को रेफरल अस्पताल में कोरोना जांच कराने के बाद शराब की पुष्टि हो गई। इसके बाद दोनों को जेल भेज दिया गया। कुमार चंदन,ग्राम समाचार संवाददाता,बौंसी। |
| Bounsi News: 12 लीटर देसी शराब के साथ गिरफ्तार युवक को भेजा गया जेल Posted: 23 Mar 2022 11:02 AM PDT ग्राम समाचार,बौंसी,बांका। बौंसी पुलिस के द्वारा बौंसी थाना क्षेत्र के दलिया गांव से 12 लीटर देसी शराब के साथ एक युवक को गिरफ्तार किया गया है। युवक की गिरफ्तारी मंगलवार देर रात की गई है। जानकारी के अनुसार गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस में दलिया गांव स्थित पासवान टोला निवासी स्वर्गीय श्रवण पासवान के घर में छापेमारी की। छापेमारी में 12 लीटर देसी शराब के साथ सुभाष पासवान को गिरफ्तार कर लिया गया। बुधवार को रेफरल अस्पताल में कोरोना जांच कराने के बाद आरोपी को जेल भेज दिया गया। मामले में उत्पाद अधिनियम के तहत प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। कुमार चंदन,ग्राम समाचार संवाददाता,बौंसी। |
| Panjwara News: 12-14 आयु वर्ग के 80 बच्चों को दी गई वैक्सीन की खुराक Posted: 23 Mar 2022 11:01 AM PDT ग्राम समाचार,पंजवारा,बाराहाट,बांका। कोविड संक्रमण से बचाव हेतु 12 से 14 आयु वर्ग के बच्चों का भी टीकाकरण कार्य जारी है। बुधवार को राजकीय मध्य विद्यालय पंजवारा मे 12 से 14 आयु वर्ग के बच्चों के टीकाकरण हेतु कैम्प का आयोजन किया गया। इसमें हेल्थ एंड वैलनेस सेंटर पंजवारा की एएनएम सविता कुमारी में कुल 80 बच्चों को वैक्सीन की खुराक दी। इस मौके पर राजकीय मध्य विद्यालय के प्रधानाध्यापक राज किशोर कुमार उपस्थित रहे। ब्रजेश राठौर,ग्राम समाचार संवाददाता,पंजवारा। |
| Panjwara News: युवाओं ने शहीदे आजम भगत सिंह को दी श्रद्धांजलि Posted: 23 Mar 2022 11:01 AM PDT ग्राम समाचार,पंजवारा,बाराहाट,बांका। देश की आजादी के लिए फांसी के फंदे को हसंते हुए गले लगाने वाले अमर शहीद भगत सिंह, राजगुरु एवं सुखदेव के शहादत दिवस पर कृतज्ञ राष्ट्र ने उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि दी। इस मौके पर पंजवारा के स्थानीय युवाओं ने पंजवारा संकटमोचन चौंक गोलबंर पर स्थित शहीद भगत सिंह की प्रतिमा पर बुधवार की संध्या मोमबत्ती जलाकर एवं माल्यार्पण कर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि दी। एवं इंकलाब जिंदाबाद के नारे से पूरा चौक गूंज उठा। इस मौके पर मुखिया भोला पासवान,पंचायत समिति सदस्य अनिल पासवान, अजय कुमार, नरेंद्र चौबे, संजीव झा, छोटू सिंह,अजित ठाकुर,मयंक ठाकुर,मिक्की शर्मा, अमित यादव, चंदन ओबरॉय,सौरव सिंह,राजकुमार ,सौरव भगत सहित अन्य ने माल्यार्पण कर शहीद भगत सिंह के शहादत को याद करते हुए उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि दी। ब्रजेश राठौर,ग्राम समाचार संवाददाता,पंजवारा। |
| Posted: 23 Mar 2022 11:00 AM PDT ग्राम समाचार,चांदन,बांका। बुधवार 23 मार्च 2022 को चांदन प्रखंड के बीआरसी कार्यालय के समीप प्रखंड के सैकड़ों शिक्षक/शिक्षिकाओं ने बीते दिनों हुई घटनाओं को लेकर मानसी को न्याय दिलाने की मांग एवं उस फूल सी बच्ची की मृत आत्मा की शांति के लिए भावपूर्ण श्रद्धांजलि अर्पित किया। तत्पश्चात उस गरीब परिवार को आर्थिक मदद के लिए तैयारी की चर्चा की गई। श्रद्धांजलि सभा में शिक्षिका ज्योति कुमारी सभी शिक्षक समुदाय परिवार से निवेदन करते हुए कही कि गंदगी मानसिकता को दूर करने के लिए विद्यालय स्तर पर बच्चों में नैतिक और मालवीय मूल्यों के विकास कैसे हो ताकि ऐसी घटना की पूनरावृत्ति ना हो इस पर विचार करने की जरूरत है। जिस तरह बेटी को समझाया जाता है, उसी प्रकार बेटों को भी समझाया जाए इसके लिए घर के सभी परिवार माता पिता के निगाहें बेटा पर भी उसी तरह रखने की जरूरत है ताकि आने वाले समय में हमारे भी बच्चे कोई कुकर्म न कर बैठे। तत्पश्चात भारी संख्या में शिक्षक शिक्षिकाएं के द्वारा प्रखंड परिसर से निकलकर पीड़ित परिवार के घर तक मौन जुलूस निकाला गया। साथ ही साथ पीड़ित परिवार के परिजनों से मिलकर न्याय दिलाने का आश्वासन दिया। साथ ही साथ सभी शिक्षकों ने तन मन से आर्थिक सहयोग एवं कुकर्मियों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई में बच्ची के पिता को आर्थिक तंगी का सामना ना करना पड़े इस के लिए हर संभव मदद देने को आश्वासन दिया। श्रद्धांजलि सभा में मुख्य रूप से शिक्षक संघ के जिला महासचिव हीरालाल यादव नियमित संघ के सचिव आदित्य कुमार उत्तम कुमार हेमंत दुबे, मनोज सिंह ,पंकज पांडे,अभिमन्यु कुमार रोहित कुमार प्रिंस प्रकाश मोदी अमृता सिंह शशि पोद्दार ज्योति कुमारी रितु कुमारी आदित्य कुमार अरुण मंडल आदि मौजूद थे। श्रद्धांजलि सभा की अध्यक्षता मुकेश यादव ने की ,संचालन आनंद कुमार ने किया। उमाकान्त साह,ग्राम समाचार संवाददाता,चांदन। |
| Chandan News: बाल बाल बचे ऑटो चालक एवं ऑटो में बैठे 11 सवारी Posted: 23 Mar 2022 10:59 AM PDT ग्राम समाचार,चांदन,बांका। बीते दिन मंगलवार को एक सड़क हादसे में ऑटो चालक समेत 11 लोग घायल होने की घटना सामने आई . जानकारी के अनुसार प्रखंड क्षेत्र के दक्षिणी बारने पंचायत अंतर्गत मंझली गांव के 11 लोग स्थानीय ऑटो चालक पिंटू यादव पिता भुनेश्वर यादव के ऑटो से पूजा करने बाबा धाम देवघर गए थे। दोपहर बाद लौटने के क्रम में चांदन देवघर मुख्य सड़क मार्ग स्थित पांडेय डीह स्थित तीखी मोड़ पर ऑटो चालक के बगल में बैठे सवारी ने ऑटो का गियर दबा देने से ऑटो चालक का संतुलन खो गया जहां ऑटो ने मुख्य सड़क पर पलट गया। गली मत रहा कि मौके पर ही सामने से आ एक ट्रक ने चालक ने अपनी सूझबूझ दिखाते हुए पलटे गए ओटो बचा लिया। जिससे बड़ी दुर्घटना हो सकती थी। इस घटना में ऑटो में सवार कुल 11 लोग थे जिसमें घायल ऑटो चालक पिंटू यादव, रोशन यादव कालेश्वर यादव कृष्ण देव यादव चंद्रावती देवी नरेश यादव संजू यादव बालेश्वर यादव आदि लोग घायल हो गए घायलों में चंद्रावती देवी बिरमा देवी किशन देव यादव को गंभीर चोट लगने के कारण देवघर रेफर कर दिया है। घटनाक्रम सभी घायलों को स्थानीय लोगों की मदद से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र चांदन पहुंचाया जहां प्रभारी चिकित्सक एके सिन्हा में प्रथम उपचार कर गंभीर स्थिति में घायल तीन लोग को बेहतर इलाज हेतु देवघर रेफर कर दिया. बाकी लोगों को उपचार कर घर भेज दिया हालांकि घटना की जानकारी चांदन पुलिस को नहीं दी गई।. उमाकान्त साह,ग्राम समाचार संवाददाता,चांदन। |
| Rewari News : बजरंग दल की टीम ने सर्कुलर रोड के पास एक कुएं में गिरी बिल्ली को रेस्क्यू कर निकाला Posted: 23 Mar 2022 10:58 AM PDT ग्राम समाचार न्यूज : बजरंग दल रेवाड़ी टीम को सूचना मिली की सैनी स्कूल में एक कुएं में तीन दिन से एक बिल्ली गिरी हुई है जो जिंदा है बजरंग दल रेवाड़ी की टीम ने वहा जाकर रेस्क्यू किया और 40 फुट गहरे कुएं में जान की परवा ना करते हुए नितिन रस्सी के सारे नीचे उतरे और बिल्ली को बाहर निकाला. बजरंग दल रेवाड़ी की टीम बेजुबान की रक्षा के लिए हमेशा तैयार रहती है बिल्ली को भार निकाले के बाद वहा के लोगो ने बजरंग दल रेवाड़ी की टीम की तारीफ की मौके पर बजरंग दल के जिला संयोजक गौरव कालोरिया जिला सह संयोजक सुमित शर्मा, नवीन,अमन, परवीन, मन्नी, मोनू, सतबीर, गोलू, संदीप, नितिन मौजूद रहे. |
| Chandan News: शौच करने गई 8 वर्षीय बच्ची पास के तालाब में डूबने से की मौत Posted: 23 Mar 2022 10:57 AM PDT ग्राम समाचार,चांदन,बांका। प्रखंड के आनंदपुर ओपी भैरोगंज क्षेत्र के गौंराडारी गांव के सुभाष यादव के एक आठ वर्षीय पुत्री काजल कुमारी की तलाब में डुबने से मौत हो जाने की मामला आया है। जानकारी के अनुसार ग्राम गौरा डारी के सुभाष यादव की पुत्री काजल कुमारी उम्र लगभग 8 वर्ष अपने घर के बगल तलाब तरफ अपने तीन सहेलियों के शौच के लिए गई थी। शौच करने के बाद जैसे ही पानी लेने तालाब के किनारे गई तो काजल कुमारी की अचानक पैर फिसल गई ओर गहरे पानी में चली गई। घटना को देख अन्य बच्ची ने रोते बिलखते हुए कुछ दुर पर मवेशी चरा रहे लोग को घटना की जानकारी दी। जब तक लोग तालाब पर पहुंचा और खोजबीन शुरू किया तब तक काफी देर हो चुकी थी। जब तालाब से बाहर निकाला तब तक काजल कुमारी दम तोड़ चुकी थी।इस घटना से गांव में सन्नाटा पसर गया। वहीं मृत काजल कुमारी के मां मोनिका देवी रो रोकर बुरा हाल है। जबकि सुभाष यादव दो पुत्री एक पुत्र है। जिसमें काजल कुमारी सबसे बड़ी थी। उमाकान्त साह,ग्राम समाचार संवाददाता,चांदन। |
| Posted: 23 Mar 2022 10:56 AM PDT ग्राम समाचार,चांदन,बांका। ज्ञात हो कि बांका जिले के चांदन प्रखंड के चांदन के पांच नम्बर वार्ड से होली के दिन एक बच्ची की हत्या का मामला सामने आया था। बच्ची को पहले अपहरण किया गया, फिर उन दरिन्दों ने सामुहिक दुष्कर्म करने के बाद हत्या कर दी गई थी। इसी मामले में एक आरोपी फरार चल रहा था.जिसके विरोध में बांका के कई प्रखंडों के विभिन्न समुदाय के लोगों ने कैंडिल मार्च निकालकर फरार आरोपी को जल्द गिरफ्तार करने व आरोपी को फांसी देने की मांग की।कैंडिल मार्च मंगलवार 22 मार्च शाम 6 बजे चांदन दुर्गा मंदिर परिसर से आरंभ कि गई। जिसमें सैकड़ों की संख्या में स्थानीय लोगों ने हिस्सा लिया। क्या बच्चे क्या बुढ़े चाहे हिन्दू हो या मुस्लिम सभी समुदाय के लोग सामिल हुए। लोगों की मांग थी कि फरार आरोपी को जल्द गिरफ्तार करो और सभी दोषियों को जल्द से जल्द फांसी की सजा दो। हालांकि इस मामले में तीन आरोपियों पहले ही जेल के सलाखों में जा चुका है और चौथा फरार आरोपी टोटो चालक सह पेंटर सागर सोनी को बुधवार 23 मार्च को गिरफ्तारी होने की बात आ रही है। मार्च में शामिल ग्रामीण प्रशासन से बच्ची के परिजनों को मुआवजा देने की मांग भी की है. मार्च में करीब चार किमी तक किया गया। मार्च में सामिल सभी लोगों ने बच्ची की फोटो के आगे कैंडिल जलाकर अपनी संवेदनाएं व्यक्त की। और मार्च में सामिल लोगों ने सरकार से त्वरित कार्रवाई करने की मांग करते हुए सभी आरोपियों फांसी देने की मांग की है जिससे और किसी घर की मां बेटी की गोद सुना नहीं हो सके। इस हृदय विदारक घटना में एक बात जो सामने आई वो है कि मासूम की हत्या 3 दिन को होने चली और इस पंचायत के नव निर्वाचित मुखिया जी पीड़ित को सांत्वना देने नहीं पहुंचा जब चांदन विडियो राकेश कुमार पीड़ित परिजन के घर आया और फोन कर मुखिया जी को सरकारी सहायता राशि देने की बात कही। वाह रे मानवता जिन्होंने आपको एक एक वोट देकर मुखिया जी बनाया आज दुख की घड़ी में सही समय पर मिलने का जरूरत समझा। उमाकान्त साह,ग्राम समाचार संवाददाता,चांदन। |
| Godda News : पुरानी पेंशन बहाली हेतु फूंका बिगुल Posted: 23 Mar 2022 10:15 AM PDT पुरानी पेंशन बहाली हेतु राष्ट्रीय आंदोलन (एन एम ओ पी एस) के तत्वावधान में आज बुधवार को महागामा प्रखंड में मेगा सदस्यता अभियान का आयोजन किया गया। इसके तहत कुल पैसठ नई पेंशन स्कीम से आच्छादित कर्मी को सदस्यता शुल्क के साथ जोड़ा गया। इस अभियान में पचास कर्मी शिक्षा विभाग से एवं पंद्रह कर्मी अन्य विभाग से जुड़े। इसके अलावा प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रहे अनंत आनंद ने भी एनएमओपीएस की सदस्यता ग्रहण की। उन्होंने कहा कि भविष्य में जब वे सरकारी सेवा में आए तो उसे पेंशन के लिए अलग से लड़ाई नहीं लड़नी पड़े। पुरानी पेंशन योजना से आच्छादित प्राथमिक विद्यालय जियाजोरी के प्रधानाध्यापक अंजनी कुमार चौधरी ने भी एनएमओपीएस की सदस्यता ग्रहण की और संघर्ष में साथ देने का वादा किया। इसके अलावा उत्क्रमित मध्य विद्यालय बभनियाँ, बोआरीजोर के सहायक अध्यापक अनुपम कुमार ने भी एनएमओपीएस की सदस्यता ग्रहण की और कहा कि भविष्य में जब वे सहायक शिक्षक के पद पर पदस्थापित हो तो उन्हें भी अलग से पुरानी पेंशन की लड़ाई नहीं लड़नी पड़े। सदस्यता अभियान के सफल संचालन में जिला सह संयोजक मुरारी प्रसाद शर्मा, प्रखंड संयोजक अब्दुल मन्नान, प्रखंड सह संयोजक रीतेश रंजन, राजेंद्र पंडित, निलेश कुमार, नियाज अहमद, शहजाद अनवर, अजीमुद्दीन एवं सुनील पंडित की भूमिका महत्वपूर्ण रही। ग्राम समाचार महागामा, गोड्डा। |
| Pakur News: उपायुक्त ने की जिला खनन टास्क फोर्स की समीक्षात्मक बैठक Posted: 23 Mar 2022 07:53 AM PDT जिला खनन टास्क फोर्स की बैठक करते उपायुक्त
राजेश पांडेय के सौजन्य से:- |
| You are subscribed to email updates from ग्राम समाचार : Gram Samachar. To stop receiving these emails, you may unsubscribe now. | Email delivery powered by Google |
| Google, 1600 Amphitheatre Parkway, Mountain View, CA 94043, United States | |















