न्यूज़ हिमाचली News Himachali | हिमाचल की No. 1 हिंदी वेबसाइट |
- बहुत ही शुभ संकेत है मंदिर से जूते या चप्पल का चोरी हो जाना ! जाने क्यों
- जानिए पीले रंग के वस्त्र पहनने के पीछे का बड़ा राज
- इन 3 कामो को कभी अधूरा नहीं छोड़ना चाहिए नही तो...
- बढ़ती उम्र को रोक देता है ये तेल, आप ले सकते है जीवन का भरपूर आनंद
- शरीर पर चोट लगने पर करे ये उपाय, जल्दी भरेंगे घाव
- जलने पर तुरंत करें ये आसान व घरेलू उपाय
- हिमाचल से बड़ी ख़बर: HRTC बस हादसे का शिकार, दो दुकानों के शटर तोड़ती हुई तीसरी दुकान में घुसी
- Post Office Scheme: ये है शानदार मुनाफे वाली पोस्ट ऑफिस की स्कीम, सिर्फ 5 साल में पाएं 14 लाख
- Ias परीक्षा में मिलेगी सफलता, अगर आप करते हैं ऐसे तैयारी तो जरूर बनेंगे Officer
- SBI दे रहा है 45 साल तक के उम्मीदवारों को नौकरी का शानदार अवसर
- पटवारी के 300 से ज्यादा पदों पर निकली भर्ती, 24 मार्च तक करें आवेदन
- ये 3 खिलाड़ी करेंगे भविष्य में टीम में इंडिया पर राज,रिकी पोंटिंग ने बताए नाम
| बहुत ही शुभ संकेत है मंदिर से जूते या चप्पल का चोरी हो जाना ! जाने क्यों Posted: 09 Mar 2022 05:58 AM PST क्या कभी आपके जूते या चप्पल किसी मंदिर से गायब या चोरी हुए हैं ? सामान्यतः किसी भी वस्तु की चोरी से हमें कुछ आर्थिक नुकसान होता है साथ ही प्रिय वस्तु जाने से कुछ दुःख भी अवश्य होता है किन्तु पुरानी मान्यताओं के अनुसार जूते चप्प्ल का चोरी होना एक शुभ संकेत है विशेष रूप से यदि यह घटना मंदिर में घटे तो और भी अच्छा है और यदि संयोग से उस दिन शनिवार हो तो बहुत ही उत्तम रहता है। #ऐसा माना जाता है की पैरों में शनि ग्रह का प्रभाव रहता है ऐसे में यदि शनि की साढ़ेसाती या ढैय्या चल रही हो तो शनि ग्रह के दुष्प्रभाव और भी बढ़ जाते हैं तब ज्योतिष किसी मंदिर में या जरूरतमंद व्यक्ति को अपनी पहनी हुयी या नयी चप्पल या जूते दान करने की सलाह भी देते हैं। #क्योंकि शनि का प्रभुत्व पैरों में रहता है अतः चप्पल या जूते शनिवार के दिन मंदिर में दान देने से या चोरी हो जाने से शनि द्वारा होने वाले कष्टों और अन्य बुरे प्रभावों से मुक्ति मिलती है #अतः मंदिर में जूते चप्पल चोरी होने पर दुःखी नहीं बल्कि खुश हो जाए क्योंकि यह एक शुभ संकेत है जो बताता है की आपके जीवन में शनि द्वारा आने वाली बाधाएं अब कम हो जाएँगी। |
| जानिए पीले रंग के वस्त्र पहनने के पीछे का बड़ा राज Posted: 09 Mar 2022 05:56 AM PST रंग ही जीवन में उंमग भरते हैं। हर रंग की एक अपनी विशेष पहचान होती है। हर इंसान की रंगों की कल्पना भी अलग-अलग होती है। क्या आप जानते हैं कि कुछ रंग एैसे भी हैं जिन्हें आप वस्त्र के रूप में पहनें तो आपकी तरक्की और सफलता होना तय हो सकता है। रंग एक तरह की तरंगे पैदा करते हैं। जो शरीर को उर्जावान और आत्मविश्वासी बनाते है। प्राचीन समय से ही पीले रंग को उर्जावान रंगों की श्रेणी में रखा गया है। अमेरिका में हुए शोध से ये बात सामने आई है कि पीला रंग इंसान की उमंग को बढ़ाने के साथ-साथ दिमाग को भी अधिक सक्रिय करता है। यह अध्धयन अमेरिका में 500 से अधिक महिलाओं पर 3 साल तक किया गया। जिसमें पता लगा कि जो महिलाएं महीने में पीले रंग के कपड़ों को ज्याद पहनती थी उन महिलाओं की कार्यक्षमता और आत्मविश्वास दूसरी महिलाओं की तुलना में काफी अधिक था। अध्धयन में यह बात भी सामने आई की इन महिलाओं को अपने कार्य के साथ-साथ अपने को स्वस्थ बनाने का ध्यान भी अधिक आया। शेधकर्ताओं का मानना है कि पीले रंग के कपड़े पहने से दिमाग का सोचने समझने वाला हिस्सा अधिक सक्रिय हो जाता है जो इंसान के अंदर उर्जा पैदा करता है। यह रंग इंसान को खुशी और उंमग प्रदान करता है। शायद कुछ लोग ही यह बात जानते हैं कि भारत में बृहस्पतवार को पीले वस्त्र पहनकर पूजा की जाती है। जिसका महत्व उर्जा से ही है। शोध में यह बात सामने आई की जो लोग पीले वस्त्र पहनते हैं वे दूसरे अन्य लोगों की तुलना में अधिक आकर्षक और सुंदर लगते हैं। पीले वस्त्र पहनने से आत्मविश्वास तो बढ़ता ही है। साथ ही जो उर्जा आपको इन वस्त्रों को पहनने से मिलती है उससे आप अपने सामने वाले लोगों को अधिक प्रभावित कर सकते हो। |
| इन 3 कामो को कभी अधूरा नहीं छोड़ना चाहिए नही तो... Posted: 09 Mar 2022 05:55 AM PST हमारे धर्म ग्रंथों में अनेक ऐसी बातें बताई गई हैं जो हमें लाइफ मैनेजमेंट के सूत्र सिखाती हैं, गरुड़ पुराण भी एक ऐसा ही ग्रंथ हैं जो हमें जीवन से जुड़ी अनेक गुप्त बातों से अवगत करवाता है, ये बातें हमारे लिए जानना बहुत ही जरूरी है। गरुड़ पुराण में 3 ऐसे काम बताए गए हैं, जिन्हें अधूरा छोड़ने पर भविष्य में परेशानियों का सामना करना पड़ता है.. 1. ऋण या उधार :- ऋण या उधार लिया गया पैसा किसी भी स्थिति में सही समय पर पूरा लौटा देना चाहिए। यदि ऋण पूरा नहीं उतारा जाता है तो वह पुन: ब्याज के कारण बढ़ने लगता है। उधार लिए गए धन के कारण रिश्तों में दरार पड़ सकती है। ऐसी स्थिति से बचने के लिए ऋण का शत-प्रतिशत निपटारा जल्दी से जल्दी कर देना चाहिए। 2. बीमारी :- यदि कोई व्यक्ति बीमार है तो उसे दवाइयों से और आवश्यक परहेज से बीमारी को जड़ से मिटा देना चाहिए। जो लोग पूरी तरह स्वस्थ न होते हुए भी दवाइयां लेना बंद कर देते हैं, वे भविष्य में और अधिक बीमार हो सकते हैं। पुन: लौटकर आने वाली बीमारियां और अधिक खतरनाक हो सकती है। 3. आग :- यदि कहीं आग लग रही है तो आग को भी पूरी तरह बुझा देना चाहिए। यदि छोटी सी चिंगारी भी रह गई तो वह पुन: बड़ी आग में बदल सकती है। इससे जान और माल को नुकसान पहुंचा सकता है। |
| बढ़ती उम्र को रोक देता है ये तेल, आप ले सकते है जीवन का भरपूर आनंद Posted: 09 Mar 2022 05:53 AM PST तेल का हमारे दैनिक जीवन में बहुत अधिक महत्त्व है। कुछ तेल खाने को स्वादिस्ट बनाते है तो कुछ का प्रयोग औषधीय तेल के रूप में किया जाता है। लौंग के तेल का प्रयोग खाने में तो कम लेकिन औषधि के रूप में अधिक किया जाता है। इसकी तासीर बेहद गर्म होती है। दांत दर्द और खांसी होने पर भी इसके इस्तेमाल की सलाह दी जाती है। # लौंग में एंटी-बैक्टीरियल, एंटी-फंगल गुण पाया जाता है। इसके अलावा ये एंटी-ऑक्सीडेंट का काम भी करती है। इसका प्रयोग त्वचा की देखभाल के लिए भी किया जाता है। ये एक बेहतरीन ब्यूटी प्रोडक्ट है। इसके नियमित इस्तेमाल से आप त्वचा से जुड़ी कई परेशानियों से राहत पा सकते हैं। # लौंग के तेल में एंटी-बैक्टीरियल गुण पाया जाता है। लौंग का तेल, मुंहासों को पनपने से रोकता है। इसके साथ ही लौंग के तेल की नियमित मसाज से कील-मुंहासों की वजह से बने दाग-धब्बे भी दूर हो जाते हैं। लौंग के तेल का इस्तेमाल झुर्रियों को दूर करने के लिए भी किया जाता है। रोज रात को बिस्तर पर जाने से पहले लौंग के तेल की मसाज करें। इसके मसाज से एक ओर जहां त्वचा में कसावट आती है वहीं झुर्रियां भी दूर हो जाती हैं। # लौंग का तेल बालों के लिए भी बहुत फायदेमंद है। लौंग के तेल में नारियल का तेल मिलाकर बालों में लगाने से बाल जल्दी सफेद नही होते। इनका झडऩा भी कम होता है। हालांकि, सिर्फ लौंग का तेल लगाना खतरनाक हो सकता है। ऐसे में लौंग के तेल को नारियल तेल के साथ मिलाकर ही लगाएं। |
| शरीर पर चोट लगने पर करे ये उपाय, जल्दी भरेंगे घाव Posted: 09 Mar 2022 05:51 AM PST शरीर पर हलकी खरोंच और चोटों का लगना आम बात है। खेल के वक्त या किसी काम के दौरान जब आपके शरीर की त्वचा पर कोई घाव होता है तो शरीर उसे तुरंत ही ठीक करने की प्रक्रिया मे लग जाता है। त्वचा अगर छिल या कट गई है, तो उस घाव को यूं ही खुलाना छोड़ कर उस पर मरहम लगाना चाहिये। घाव होने पर घरेलु नुस्खे: # एलो वेरा: कटे और छिले को तुरंत ठीक करना हो तो, उस पर एलो वेरा का रस लगा लेना चाहिये। # हल्दी पावडर: यह एन्टिसेप्टिक है यह इंफेक्शन को रोकता है। कटे स्थान पर हल्दी पावडर लगाएं। # शहद: त्वचा पर बने घाव कोपानी से धोकर शहद का थोड़ा सा लेप करे और इससे सूजन भी ली जाएगी। # टी ट्री ऑइल: यह एक बड़ी ही एंटीबायोटिक दवा है, जो कि घाव को बड़ी जल्दी ही सही कर देता है। # सिरका: यह भले ही कटी त्वचा पर लगाने से जलता है। इसकी एक बूंद रूई पर डाल कर घाव पर लगाइये। # चीनी: चीनी घाव से रिस रहे पानी को बिल्कुल सोख लेती है और इंफेक्शन को दूर रखती है। # टी बैग: घाव में से खून बह रहा हो तो उस पर टी बैग लगा लें। इससे घाव जल्दी भरता है। |
| जलने पर तुरंत करें ये आसान व घरेलू उपाय Posted: 09 Mar 2022 05:49 AM PST कभी लापरवाही तो कभी अनजाने में शरीर का कोई हिस्सा जल जाता है। जलने पर तुरंत अस्पताल नहीं जाया जा सकता। अगर जले हुए हिस्से तुरंत उपचार नहीं किया जाए तो वह आगे चलकर काफी नुकसान भी पहुंचा सकता है। इसलिए जले हुए भाग का इलाज तुरंत घरेलू नुस्खे अपनाकर करना चाहिए। आइए हम आपको बताते हैं कि जलने पर सबसे पहले क्या करें। # सबसे पहले जले हुए हिस्से पर ठंडा पानी डालें। ठंडा पानी डालने से जलन कम होगी। बेहतर है ठंडे पानी के नीचे कुछ देर के लिए जले हुए अंग को रखें। # जले हुए स्थान पर आलू या आलू का छिलका लगाकर रखने से भी जलन से राहत मिलेगी और ठंडक मिलेगी। इसके लिए आलू को दो भागों में काटकर उसे जख्म पर रखें। # किसी भी जले हुए स्थान पर सफेद टूथपेस्ट लगा दीजिये और सूखने दीजिये। जरुरत पडने पर आप इसे एक समय में 2-3 बार लगा सकते हैं। यह दर्द को बहुत ही अच्छी प्रकार से दूर कर देता है। # अगर आपके घर पर एलो वेरा का पौधा है तो उसके पत्ते को काट कर अपने जले हुए हिस्से पर तुरंत लगा लीजिये। यह एक जादुई पौधा है जो कि कई समस्याओं में महत्वपूर्ण हिस्सा अदा करता है। # हल्दी में लाजवाब शक्ति होती है, वह दर्द को पल भर में सोख लेती है। हल्दी को जले हुए भाग पर लगाइये और सूखने दीजिये। जब यह सूख जाए तब इसे धोइये और दुबारा से पेस्ट लगाइये। ऐसा बार-बार करने से आपका दर्द तुरंत दूर हो जाएगा। |
| हिमाचल से बड़ी ख़बर: HRTC बस हादसे का शिकार, दो दुकानों के शटर तोड़ती हुई तीसरी दुकान में घुसी Posted: 09 Mar 2022 05:40 AM PST हिमाचल प्रदेश के जिला ऊना के अंब बाजार में राज्य परिवहन निगम की बस हादसे का शिकार हो गई. देर रात यह हादसा पेश आया है. ऊना रोड पर अम्ब बाजार में एचआरटीसी बस अनियंत्रित होकर दुकानों में जा घुसी. हादसा बेहद खतरनाक था, देखते ही देखते अनियंत्रित बस की चपेट में तीन दुकानें आ गईं. बस दो दुकानों के आगे शटर और शेड को तोड़ते हुए तीसरी दुकान में जा घुसी. हादसे के वक्त बस में सवार यात्रियों के बीच चीखपुकार मच गई, लेकिन गनीमत यह रही कि इस हादसे में कोई भी यात्री हताहत नहीं हुआ है. बस चालक मंजीत का कहना है कि हादसा एक बाइक चालक को बचाते समय पेश आया है, लेकिन हादसे की असल सच्चाई क्या है, अभी यह पूरी तरफ स्पष्ट नहीं हो पाया है. गनीमत यह भी रही कि यह हादसा रात को हुआ, यदि दिन में यह हादसा पेश आता तो बाजार में लोगों की भीड़ रहने के जानी नुकसान भी हो सकता था. फिलहाल हादसे की सूचना पर पुलिस मामले की जांच कर रही है. जानकारी के अनुसार, रात करीब ढाई बजे हिमाचल पथ परिवहन निगम के चंबा डीपू की बस हरिद्वार से चंबा जा रही थी. अम्ब पहुंचने पर बस अचानक अनियंत्रित हो गई और बाजार में सड़क के दो दुकानों के आगे बनाए गए लोहे को शेडों को तोड़ते हुए तीसरी दुकान में टकराकर दुर्घटनाग्रस्त हो गई. हादसे में चालक और परिचालक समेत सभी यात्री सुरक्षित बच गए, लेकिन बस दुकानों के टकराने से दुकानों को काफी नुकसान हुआ है. बस का फ्रंट मिरर टूटने के साथ सामने का हिस्सा क्षतिग्रस्त हुआ है. एसपी अर्जित सेन ठाकुर का कहना है कि पुलिस ने हादसे की सूचना मिलने पर मौके का निरीक्षण किया है. पीड़ित पक्षों के बयानों के आधार पर पुलिस ने बस चालक के खिलाफ केस दर्ज करके मामले की जांच पड़ताल शुरू कर दी है. |
| Post Office Scheme: ये है शानदार मुनाफे वाली पोस्ट ऑफिस की स्कीम, सिर्फ 5 साल में पाएं 14 लाख Posted: 09 Mar 2022 05:30 AM PST "डाक घर" (Post Office) अब न केवल किसी वस्तु को एक जगह से दूसरी जगह भेजने के जाना जाता है, बल्कि ये अपने द्वारा चलाई जाने वाली योजनाओं को लेकर भी काफी प्रसिद्ध है। पोस्ट ऑफिस इंडियन बैंक (Post Office Indian Bank) की शुरुआत करने के बाद ज्यादातर लोग इसकी स्कीम और बैंकिंग (Post Office Bank) सुविधा का लाभ ऑनलाइन भी उठा पा रहे हैं। पोस्ट ऑफिस (Post Office Scheme) के पास कई एक से बढ़कर एक फायदे वाली योजनाएं शामिल हैं। जिनमें हर उम्र के व्यक्ति निवेश कर सकते हैं। आज हम आपके लिए पोस्ट ऑफिस की एक ऐसी शानदार स्कीम (Post Office Benefits Scheme) लेकर आए हैं जो 5 साल में 14 लाख रुपये तक का रिटर्न दे सकती है। दरअसल, हम पोस्ट ऑफिस की सीनियर सिटीजन्स सेविंग्स स्कीम (Senior Citizens Savings Scheme) के बारे में आपको आज जानकारी देने जा रहे हैं। इसमें 7.4 प्रतिशत तक ब्याज मिलने के साथ कई अन्य लाभ भी मिलते हैं। आइए आपको एससीएस स्कीम के बारे में पूरी जानकारी देते हैं... Senior Citizens Savings Scheme Eligibility वरिष्ठ नागरिक बचत योजना (SCSS) में 60 साल या उससे ज्यादा उम्र के लोग खाता खुलवा सकते हैं। इसके अलावा स्वैच्छिक सेवानिवृत्ति योजना (Voluntary Retirement Scheme) के निवेशक भी SCSS में अपना खाता खुलवा सकते हैं। Senior Citizens Savings Scheme इस स्कीम में कम से कम 1000 रुपये से खाता खुलवा जा सकता है। इसमें अधिकतम राशि 15 लाख रुपये से ज्यादा नहीं हो सकती है। इसका मैच्योरिटी पीरियड 5 साल तक है। पति-पत्नी ज्वॉइंट या अलग-अलग भी खाता खुलवा सकते हैं। एक लाख रुपये से कम राशि में खाता खुलवाने के लिए नकद पैसे भी दिए जा सकते हैं। एक लाख रुपये से ज्यादा रकम के जरिए खाता खुलवाने के लिए आपको चेक देना होगा। Senior Citizens Savings Scheme Benefits SCSS में मैच्योरिटी पीरियड पूरा होने पर यानी 5 साल के बाद इसकी समय सीमा को बढ़ाया भी जा सकता है। मेच्योरिटी होने पर स्कीम को 3 साल के लिए बढ़ाया जा सकता है। मैच्योरिटी पीरियड बढ़ाने के लिए पोस्ट ऑफिस जाकर आवेदन करना होता है। इस स्कीम में सालाना 7.4 प्रतिशत तक ब्याज मिलता है। इनकम टैक्स एक्ट के सेक्शन 80C के तहत इस स्कीम में इन्वेस्टमेंट पर छूट दी जाती है। इस स्कीम में खाता खोलने और बंद करवाने के समय नॉमिनेशन फैसिलिटी दी जाती है। Senior Citizens Savings Scheme Calculator वरिष्ठ नागरिक बचत योजना में सालाना 7.4 प्रतिशत ब्याज दिया जाता है। ऐसे में अगर आप 10 लाख रुपये तक का निवेश करेंगे तो आपको 7.4 फीसदी ब्याज दर के हिसाब से मेच्योरिटी यानि 5 साल बाद 14 लाख रुपये से ज्यादा (14,28,964 रुपये) मिलते हैं। इस पर 4,28,964 रुपये का ब्याज मिलता है। |
| Ias परीक्षा में मिलेगी सफलता, अगर आप करते हैं ऐसे तैयारी तो जरूर बनेंगे Officer Posted: 09 Mar 2022 05:28 AM PST IAS Preparation Tips:UPSC Preparation: सपनों को हकीकत में बदलने के लिए बड़ी कीमत चुकानी पड़ती है। ऐसा ही एक सपना देश में लाखों युवाओं का जिसके लिए उन्हें अपनी जिंदगी के कुछ साल दिन-रात देना पड़ता है उसके बाद वह आईएएस की परीक्षा में सफल हो पाते हैं।हमारे देश का हर दूसरा युवा आईएएस (IAS) बनने की इच्छा रखता है, लेकिन ऐसा हो नहीं पाता। दरअसल, यूपीएससी की परीक्षा देश की सबसे कठिन परीक्षाओं में शुमार है। अगर इस परीक्षा की तैयारी करते हुए जरा सी प्लानिंग इधर से उधर हुई तो अभ्यर्थी (Applicant) का सपना सच नहीं हो पाता है।यदि पूरी प्लानिंग (Planning) के साथ तैयारी की जाए तो सफलता (Success) आपके हाथ जरूर लगेगी। अक्सर अभ्यर्थी पहले प्रयास में फेल हो जाने के बाद हार मान लेते हैं, लेकिन उन्हें ऐसा नहीं करना चाहिए। अभ्यर्थी को एक बार फिर अपनी प्लानिंग को देखना चाहिए और उससे कहां चुक हुई है, उसे ठीक कर के दोबारा प्रयास करना चाहिए। यूपीएससी परीक्षा (UPSC Exam) में शामिल होने वाले अभ्यर्थियों की उम्र 21 वर्ष से 32 वर्ष के मध्य होती है। वहीं, पिछड़े वर्ग के अभ्यर्थियों को इसमें छूट प्रदान की जाती है, 21 वर्ष से 35 वर्ष तक के अभ्यर्थी इस परीक्षा में शामिल हो सकते हैं। इस प्रकार करें शुरुआत सबसे पहले परीक्षा की पूरी जानकारी होना आवश्यक है। परीक्षा के सिलेबस (Syllabus) को समझें। फिर उसी के अनुसार रणनीति बनाएं और अध्ययन की सामग्री को एकत्र करें। मन लगाकर पढ़ाई करें। पढ़ाई के साथ ही साथ लेखन करना भी जरूरी है। अधिक से अधिक मोक टेस्ट दें। अखबार व मैगजीन जरूर पढ़ें। रोज कैसे पढ़ें जानें तैयारी की शुरुआत से ही सिलेबस पर नजर बनाकर रखें। किताबों के साथ ही साथ सिलेबस को भी पूरा करते चलें। दिन में सभी विषयों (Subjects) के लिए समय निर्धारित करें। साथ ही उसी हिसाब से टॉपिक्स (Topics) को कवर करें। प्रत्येक दिन एक घंटे अखबार जरूर पढ़ें। सिविल सर्विस के लिए करंट अफेयर्स की जानकारी बहुत आवश्यक होती है। प्रयास करें की एक दिन की भी पढ़ाई मिस न हो। रिवीजन है बहुत जरूरी परीक्षा के लिए पढ़ाई के साथ-साथ रिवीजन (Revision) खासा जरूरी है। जिन टॉपिक्स को पूरा किया है, दूसरे दिन उसका रिवीजन जरूर करें। साथ ही साथ नोट्स बनाते चलें। चेकलिस्ट तैयार करें सिलेबस का चेकलिस्ट (Checklist) तैयार करें। जो भी टॉपिक पूरा कर लें उसे लिस्ट पर मार्क करें। सिलेबस को आप अपनी चेकलिस्ट के अनुसार हल करते रहें। ध्यान रहे कि कोई भी विषय आप से छूट न जाए। पुराने पेपर का अभ्यास पिछले वर्ष के पेपर को देखने से आपको समझ आ जाएगा कि किसी विषय को ज्यादा समय देना और किस को कम। पेपर पैटर्न को समझने के लिए पिछले दस साल के पेपर को हल करने की कोशिश करें। जिससे आपका टाइम मैनेटमेंट (Time Management) बेहतर हो जाएगा। |
| SBI दे रहा है 45 साल तक के उम्मीदवारों को नौकरी का शानदार अवसर Posted: 09 Mar 2022 05:24 AM PST भारतीय स्टेट बैंक में नौकरी की इच्छा रखने वाले युवाओं के लिए बड़ा मौका है। यहां स्पेशलिस्ट कैडर ऑफिसरों के पदों पर भर्ती निकली है। इस भर्ती के तहत कुल 4 पदों पर भर्ती होगी। आवेदन प्रक्रिया 4 मार्च से शुरू हो चुकी है। आवेदन के लिए 31 मार्च तक का समय है। इच्छुक एवं योग्य उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट sbi.co.in/web/career पर जाकर आवेदन कर सकते हैं। जो कैंडीडेट मुख्य सूचना अधिकारी और चीफ टेक्नोलॉजी ऑफिसर के पदों के लिए आवेदन करना चाहते हैं, उनकी उम्र 55 साल होनी चाहिए। डिप्टी चीफ टेक्नोलॉजी ऑफिसर और डिप्टी चीफ टेक्नोलॉजी ऑफिसर के पदों के लिए आवेदन करने के लिए कैंडीडेट की आयु 45 वर्ष होनी चाहिए। आरक्षित वर्ग को नियमानुसार छूट मिलेगी। सामान्य, अन्य पिछड़ा वर्ग पुरुष और ईडबल्यूएस उम्मीदवारों को आवेदन शुल्क के रूप में 750 रुपए देना होगा। आरक्षित श्रेणियों के पुरुष उम्मीदवारों को कोई आवेदन शुल्क नहीं देना होगा। स्टेप 1- ऑफिशियल वेबसाइट- sbi.co.in पर विजिट करें। स्टेप 2- Current Vacancy पर क्लिक करें। स्टेप 3- RECRUITMENT OF SPECIALIST CADRE OFFICERS ON contractual BASIS के लिंक पर जाएं। स्टेप 4- मांगी गई डिटेल्स भरकर रजिस्ट्रेशन करें। स्टेप 5- रजिस्ट्रेशन के बाद एप्लीकेशन फॉर्म भरें। |
| पटवारी के 300 से ज्यादा पदों पर निकली भर्ती, 24 मार्च तक करें आवेदन Posted: 09 Mar 2022 05:21 AM PST छत्तीसगढ़ प्रोफेशनल एग्जामिनेशन बोर्ड, रायपुर (chhattisgarh Professional Examination Board, Raipur) ने पटवारी के पदों पर भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी किया है। इसके अनुसार, कुल 301 पदों पर नियुक्तियां की जाएंगी। ऐसे में जो भी उम्मीदवार इन पदों के लिए ओवदन करना चाहते हैं, वे अप्लाई कर सकते हैं। अप्लाई करने के लिए उम्मीदवारों को ऑफिशियल वेबसाइट https://vyapam.cgstate.gov.in/ पर जाकर लॉगइन कर सकते हैं। वहीं इन पदों पर आवेदन करने की आखिरी तारीख 22 मार्च, 2022 है। लास्ट डेट बीतने के बाद कोई एप्लीकेशन फॉर्म स्वीकार नहीं किए जाएंगे। इसके बाद एप्लीकेशन फॉर्म में करेक्शन की सुविधा दी जाएगी। आवेदन पत्र में 23 से 25 मार्च 2022 तक का मौका दिया गया है। छत्तीसगढ़ प्रोफेशनल एग्जामिनेशन बोर्ड, रायपुर की ओर से जारी नोटिफिकेशन के मुताबिक, उम्मीदवारों का चयन लिखित परीक्षा और स्किल टेस्ट के आधार पर किया जाएगा। वहीं चयनित अभ्यर्थियों को प्रदेश के 24 जिलों में पटवारी के लिए ट्रेनिंग दिया जाएगा। उम्मीदवार ध्यान दें कि स्किल टेस्ट के लिए बुलाए गए उम्मीदवारों की संख्या विज्ञापन की संख्या के लगभग 3 गुना शामिल होगा। ये हैं महत्वपूर्ण तिथियां ऑनलाइन आवेदन जमा करने की शुरुआत: 4 मार्च 2022 ऑनलाइन आवेदन जमा करने की अंतिम तिथि: 22 मार्च 2022 ऑनलाइन आवेदन फॉर्म में करेक्शन की तिथियां: 23 से 25 मार्च 2022 परीक्षा तिथि: 10 अप्रैल 2022 परीक्षा का समय: बाद सूचित किया जाना है परीक्षा केंद्र: 28 जिले एजुकेशन क्वालिफिकेशन पटवारी के पदों पर आवेदन करने वाले उम्मीदवारों के पास किसी भी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से न्यूनतम 60 प्रतिशत अंकों के साथ बीकॉम होना चाहिए। वहीं शैक्षणिक योग्यता से जुड़ी ज्यादा जानकारी के लिए उम्मीदवारों को आधिकारिक वेबसाइटट पर मौजूद नोटिफिकेशन चेक कर सकते हैं। CG Vyapam Recruitment 2022: पटवारी के पदों पर ऐसे करें ऑनलाइन आवेदन पटवारी के पदों पर आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों को सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट vyapam.cgstate.gov.in पर जाएं। इसके बाद ऑनलाइन आवेदनों पर क्लिक करें। अधिसूचना लिंक पर क्लिक करें जिस पर लिखा है राजस्व एवं आपदा प्रबंधन विभाग के अंतर्गत पटवारी प्रशिक्षण चयन परीक्षा (RDP22) - 2022 । अब यहां आपको नए पेज पर रीडायरेक्ट करेगा। इसके बाद फिर, ऑनलाइन आवेदन पत्र पर क्लिक करें। विवरण भरें। अब अपना फोटो और हस्ताक्षर अपलोड करें। इसके बाद आवेदन शुल्क के साथ आवेदन पत्र जमा करें।भविष्य के संदर्भ के लिए आवेदन पत्र का प्रिंटआउट लें। |
| ये 3 खिलाड़ी करेंगे भविष्य में टीम में इंडिया पर राज,रिकी पोंटिंग ने बताए नाम Posted: 09 Mar 2022 05:17 AM PST टीम इंडिया मौजूदा समय में बदलाव के दौर से गुजर रही है। विराट कोहली, रोहित शर्मा, मोहम्मद शमी और शिखर धवन जैसे दिग्गज खिलाड़ी आने वाले 3 से 4 साल के बाद खेलते हुए नजर नहीं आ सकते हैं। इसीलिए कई युवा खिलाड़ियों को टीम में खेलने का मौका दिया जा रहा है। अब ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान रिकी पोंटिंग ने उन 3 खिलाड़ियों का चयन किया है जो भविष्य में टीम इंडिया (Team India) के लिए कमाल कर सकते हैं। Ricky Ponting ने बताए ये 3 नाम रिकी पोंटिंग इंटरनेशनल क्रिकेट में सबसे सफल कप्तानों में से एक है और आईपीएल में रिकी पोंटिंग को दिल्ली कैपिटल्स के कोच के रूप में भी देखा जाता है। हाल ही में उन्होंने टीम इंडिया (Team India) के भविष्य में बनने वाले स्टार खिलाड़ियों एक बारे में बात की है। रिकी पोंटिंग के अनुसार सलामी बल्लेबाज पृथ्वी शॉ और तेज गेंदबाज आवेश खान के साथ चेन्नई सुपर किंग्स के ऋतुराज गायकवाड़ टीम इंडिया के बेहतरीन प्रदर्शन कर सकते हैं। पृथ्वी शॉ Team India के लिए करेंगे ओपनिंग पृथ्वी शॉ आईपीएल में दिल्ली कैपिटल्स टीम के लिए ओपनिंग करते हैं। रिकी पोंटिंग ने पृथ्वी के साथ आईपीएल के दौरान बहुत समय गुजारा है। पृथ्वी शॉ की तारीफ करते हुए पोंटिंग ने कहा कि, "हमारे रिटेन किए गए खिलाड़ियों में से एक पृथ्वी शॉ हैं, जिन्हें हमने पिछले साल आईपीएल सीजन के दौरान कुछ शानदार प्रदर्शन करते देखा था। हर कोई उसके बारे में पिछले कुछ वर्षों से जानता है। मुझे अब भी लगता है कि वह एक व्यक्ति के रूप में अपने बारे में बहुत कुछ सीख रहा है और एक खिलाड़ी के रूप में अपने बारे में बहुत कुछ सीख रहा है।" तीनों फॉर्मेट में धमाल मचा सकते हैं ऋतुराज दूसरे नंबर पर रिकी पोंटिंग ने दायें हाथ के बल्लेबाज ऋतुराज गायकवाड का जिक्र किया। ऋतुराज बीते 2 आईपीएल सीजन से चेन्नई सुपर किंग्स टीम के लिए धमाकेदार प्रदर्शन कर रहे हैं। रिकी पोंटिंग के मुताबिक ऋतुराज भविष्य में टीम इंडिया (Team India) के लिए तीनों फॉर्मैट में बल्लेबाजी करेंगे। पोंटिंग ने कहा कि "मुझे जो दूसरा खिलाड़ी लगता है वो चेन्नई सुपर किंग्स के ऋतुराज गायकवाड़ हैं जो काफी लाजवाब हैं। मैंने उन्हें टी20 में ही खेलते हुए देखा है। वह आईपीएल विजेता टीम का हिस्सा है जिसे सीजन की शुरुआत से ही खेलने का मौका मिला। सब जानते हैं कि वह लाजवाब खिलाड़ी है और टेकनिकल रूप से कितने पूर्ण हैं। आईपीएल के खत्म होते-होते उन्होंने कुछ आश्चर्यजनक चीजें की। वह ऐसा खिलाड़ी है जो आने वाले समय में भारत के लिए तीनों फॉर्मेट खेलेगा।" आवेश खान होंगे Team India के प्रमुख तेज गेंदबाज अंत में रिकी पोंटिंग ने तेज गेंदबाज आवेश खान का नाम लिया है। आवेश लंबे समय से टीम इंडिया (Team India) के स्क्वाड का हिस्सा बने हुए हैं। लेकिन उन्हें अभी ज्यादा मैच खेलने का मौका नहीं मिला है। लेकिन आईपीएल में उनके प्रदर्शन ने सभी को प्रभावित किया है, दिल्ली कैपिटल्स टीम के लिए खेलते हुए उन्होंने 11 मैचों में 16 विकेट हासिल किए थे। आवेश को लेकर पोंटिंग का कहना है कि, "हमारे पास दिल्ली कैपिटल्स में आवेश खान हैं, जिनका पिछला सीजन शानदार रहा था। उन्हें भारतीय टीम में भी शामिल किया गया है। वे भी भविष्य में टीम इंडिया के लिए जरूरी खिलाड़ी बन जाएंगे।" |
| You are subscribed to email updates from न्यूज़ हिमाचली News Himachali | हिमाचल की No. 1 हिंदी वेबसाइट. To stop receiving these emails, you may unsubscribe now. | Email delivery powered by Google |
| Google, 1600 Amphitheatre Parkway, Mountain View, CA 94043, United States | |