न्यूज़ हिमाचली News Himachali | हिमाचल की No. 1 हिंदी वेबसाइट |
- शांता-धूमल-जयराम सब बोले- हिमाचल में फिर एक बार बनेगी BJP की सरकार
- हिमाचल: बाइक सवार को बचाते सड़क ने नीचे लुढ़की यात्रियों से भरी निजी बस, और फिर
- डिग्री पास पाना चाहते है 60000 रुपये की नौकरी तो यहां मिल रहा है मौका, 14 मार्च से शुरू होगी आवेदन प्रक्रिया
- स्मार्टफोन को बिना Flight Mode में डाले, अनचाहे Incoming Call को रोकने के आ गए नए तरीके
- पहले ही मैच में चेन्नई सुपर किंग्स KKR को देगी एकतरफा मात! इन 2 धाकड़ खिलाड़ियों की बोलेगी तूती!
- नमक, निम्बू और काली मिर्च में छिपा है अनेकों रोगों का इलाज
- ज़्यादा खुशबु से हो सकता है कैंसर का खतरा, स्वास्थ्य के लिए हानिकारक
- माइग्रेन से बढ़ता है हार्ट अटैक का खतरा, ये है बचने के उपाय
- अगर नही मिल रहा मेहनत का फल तो करे ये उपाय
- यह काम करने से आप रातों -रात बन जायेंगे धनवान
- क्या आप जानते है की शिवजी के सिर पर चन्द्र क्यों?
- भगवान शिव के नीलकंठ होने के पीछे का राज़ नही जानते होंगे आप
| शांता-धूमल-जयराम सब बोले- हिमाचल में फिर एक बार बनेगी BJP की सरकार Posted: 10 Mar 2022 05:01 PM PST भारतीय जनता पार्टी ने देश के चार राज्यों में बहुमत से सरकार बनाई है। इस एतिहासिक जीत पर मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने कहा है कि जीत से यह साफ हो गया है कि हिमाचल में भी एक बार फिर भाजपा की सरकार बनेगी. वहीं, पार्टी प्रदेशाध्यक्ष सुरेश कश्यप ने कहा कि सभी राज्यों में कांग्रेस का सूपड़ा साफ हो गया है। इस बार चुनाव में कांग्रेस को खाता खोलना भी मुश्किल हो गया। उन्होंने कहा कि भाजपा को जिस प्रकार से सभी राज्यों में वोट प्रतिशत और जनमत मिला है, इससे पता चलता है कि जनता को मोदी सरकार में पूरा विश्वास है। उन्होंने दावा किया कि हिमाचल में भी एक बार फिर भाजपा सरकार बनाने जा रहे हैं। समझदार हो गया है देश का मतदाता: शांता इसी तरह पूर्व मुख्यमंत्री शांता कुमार ने विधानसभा चुनाव के आए नतीजों पर मतदाताओं को बधाई दी है। उन्होंने कहा है कि मतदाताओं ने न जात देखी न साख, देखा केवल काम। उन्होंने कहा कि कुल मिलाकर भारत का मतदाता समझदार हो गया है और अब केवल जनहित और ईमानदारी से काम करने वाले लोगों को ही सेवा करने का मौका दिया है। दिल्ली में दो बार काम के बलबूते पर ही आम आदमी पार्टी ने सरकार बनाई है। उसके काम को दूर पंजाब के मतदाताओं ने भी सराहा और मतदान के दौरान एक आंधी का स्वरूप दिया। पंजाब में आंधी इतनी आई कि मुख्यमंत्री, पूर्व मुख्यमंत्री और कई प्रमुख चेहरे भी इस आंधी में उड़ गए। चार राज्यों में भाजपा की जीत से साफ है कि मतदाता अब काम करने वालों को तवज्जो देने लगा है। भाजपा को मिला काम का इनाम: धूमल पूर्व मुख्यमंत्री प्रेम कुमार धूमल ने कहा कि कोरोना महामारी और विपक्ष के दुष्प्रचार से लड़ाई के बावजूद दोबारा चार राज्यों में कमल का फूल खिलना भाजपा की बड़ी राजनैतिक विजय है। चुनाव के दौरान कई तरह के प्रलोभन मतदाताओं को दिए गए और भाजपा की राज्य सरकारों और केंद्रीय नेतृत्व के विरुद्ध दुष्प्रचार किया गया, लेकिन इस सब के बावजूद मतदाताओं ने बिना किसी लालच में आए भाजपा का साथ दिया। विरोधी और आलोचक यह उम्मीद लगा कर बैठे थे कि इन सभी राज्यों में पार्टी की हार होगी, लेकिन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में प्रदेश सरकारों ने शानदार काम किया था। |
| हिमाचल: बाइक सवार को बचाते सड़क ने नीचे लुढ़की यात्रियों से भरी निजी बस, और फिर Posted: 10 Mar 2022 05:00 PM PST कांगड़ा। हिमाचल प्रदेश में आज बड़ा हादसा होते-होते रह गया। रिपोर्ट कांगड़ा जिले की है। यहां योल आर्मी गेट के साथ लगते आर्मी गोल्फ ग्राउंड के पास एक निजी बस अनियंत्रित होकर सड़क से नीचे लुढ़क गई। बताया गया कि यह बस कांगड़ा से बाया ध्रुलू धर्मशाला जा रही थी। इसी बीच एक बाइक सवार को बचाने के लिए चक्कर में गाडी अनियंत्रित हो गई और सड़क से नीचे जा लुढ़की। हादसे के वक्त बस में ढेरों लोग सवार थे, इनमें से कुछ घायल भी हुए हैं। घायलों को इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया है। हादसे का पता चलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस में मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस ने बताया कि हादसे के समय बस में करीब 20 यात्री सवार थे। हादसे के कारणों का पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है। कांगड़ा। हिमाचल प्रदेश में आज बड़ा हादसा होते-होते रह गया। रिपोर्ट कांगड़ा जिले की है। यहां योल आर्मी गेट के साथ लगते आर्मी गोल्फ ग्राउंड के पास एक निजी बस अनियंत्रित होकर सड़क से नीचे लुढ़क गई। बताया गया कि यह बस कांगड़ा से बाया ध्रुलू धर्मशाला जा रही थी। इसी बीच एक बाइक सवार को बचाने के लिए चक्कर में गाडी अनियंत्रित हो गई और सड़क से नीचे जा लुढ़की। हादसे के वक्त बस में ढेरों लोग सवार थे, इनमें से कुछ घायल भी हुए हैं। घायलों को इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया है। हादसे का पता चलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस में मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस ने बताया कि हादसे के समय बस में करीब 20 यात्री सवार थे। हादसे के कारणों का पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है। |
| Posted: 10 Mar 2022 04:55 PM PST हिंदुस्तान पैट्रोलियम कॉरपोरेशन लिमिटेड ने मैनेजर सहित कई पदों पर भर्ती के लिए एक नोटिफिकेशन जारी किया है. सभी इच्छुक और योग्य उम्मीदवार के लिए आधिकारिक वेबसाइट पर hindustanpetroleum.com पर जाकर आवेदन कर सकते हैं. 14 मार्च 2022 से ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं. इन पदों पर भर्ती के लिए आवेदन करने की आखिरी तारीख 18 अप्रैल 2022 निर्धारित की गई है. इस भर्ती (HPCL Recruitment 2022) प्रक्रिया के तहत कुल 25 पदों पर भर्ती की जाएगी. जरूरी तारीख ऑनलाइन आवेदन करने की शुरुआत तिथि: 14 मार्च 2022 ऑनलाइन आवेदन करने की अंतिम तिथि: 18 अप्रैल 2022 रिक्ति विवरण मुख्य प्रबंधक / उप महाप्रबंधक – इंजन: 01 मुख्य प्रबंधक / उप महाप्रबंधक-संक्षारण अनुसंधान: 01 चीफ मैनेजर/डिप्टी जनरल मैनेजर- क्रूड एंड फ्यूल्स रिसर्च: 01 मुख्य प्रबंधक / उप महाप्रबंधक विश्लेषणात्मक: 02 असिस्टेंट मैनेजर/ मैनेजर-पेट्रोकेमिकल्स और पॉलिमर: 03 असिस्टेंट मैनेजर / मैनेजर – इंजन: 01 सहायक प्रबंधक / प्रबंधक – उपन्यास पृथक्करण: 02 असिस्टेंट मैनेजर / मैनेजर- कैटालिस्ट स्केल-अप: 02 वरिष्ठ अधिकारी – पेट्रोकेमिकल्स और पॉलिमर: 03 वरिष्ठ अधिकारी इंजन: 03 सीनियर ऑफिसर-बैटरी रिसर्च: 01 वरिष्ठ अधिकारी – उपन्यास पृथक्करण: 02 सीनियर ऑफिसर – रेजिड अपग्रेडेशन: 01 सीनियर ऑफिसर- क्रूड एंड फ्यूल्स रिसर्च: 01 सीनियर ऑफिसर-एनालिटिकल: 01 यहां जानें योग्यता हिंदुस्तान पैट्रोलियम कॉरपोरेशन लिमिटेड में चीफ मैनेजर सहित अन्य पदों पदों पर भर्ती के लिए उम्मीदवार के पास किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय या संस्थान से संबंधित विषय में मास्टर्स डिग्री और पीएचडी होना चाहिए. सभी पदों के लिए शैक्षिक योग्यता और आयु सीमा अलग-अलग निर्धारित की गई है अधिक जानकारी के लिए उम्मीदवार ऑनलाइन आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर डिटेल्स चेक कर सकते हैं. आयुसीमा इन पदों पर आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों की आयुसीमा 27 वर्ष से 50 वर्ष के बीच होनी चाहिए. यहां देखें सैलरी डिटेल्स इन पदों पर आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों की सैलरी 60 हजार से लेकर 1 लाख 80 हजार तक सैलरी मिलेगी. |
| स्मार्टफोन को बिना Flight Mode में डाले, अनचाहे Incoming Call को रोकने के आ गए नए तरीके Posted: 10 Mar 2022 04:52 PM PST टेलिकॉम कंपनियां और थर्ड पार्टी ऐप्स स्पैम कॉल्स (Spam Calls) को कंट्रोल करने के लिए सभी उपाय कर रहे हैं। लेकिन, सभी की तरफ से की जा रही कोशिशों के बावजूद ग्राहक अब भी स्पैम कॉल्स से परेशान हैं। स्पैम कॉल्स के अलावा कई बार ऐसा भी होता है जब आप नार्मल इनकमिंग कॉल को उठाने से भी बचना चाहते हैं। आमतौर पर हम जब दोस्तों के साथ हैंगआउट कर रहे होते हैं या बॉस के साथ किसी महत्वपूर्ण मीटिंग में होते हैं या फिर फिल्म देख रहे होते हैं तो हम कॉल नहीं उठाना चाहते हैं। आज हम आपको कुछ ऐसे तरीके बता रहे हैं, जिनकी मदद से आप फोन को फ्लाइट मोड में डाले बिना भी इनकमिंग कॉल को रोक सकते हैं। तो आइए जानते हैं इन खास तरीकों के बारे में: इनकमिंग कॉल्स को रोकने के लिए करें ये काम पहला ऑप्शन: इसके लिए सबसे पहले अपने स्मार्टफोन में 'कॉल सेटिंग' ऑप्शन पर जाएं। फिर आप 'कॉल फ़ॉरवर्डिंग' ऑप्शन पर क्लिक करें। एक बार जब आप उस पर क्लिक करते हैं, तो आपको तीन और ऑप्शन दिखाई देंगे। जिनमें लिखा होगा 'Always Forward', 'Forward When Busy' और 'Forward When Unanswered'। इसके बाद Always Forward ऑप्शन को सेलेक्ट करें और एक नंबर दर्ज करें जो या तो बंद है या काम नहीं कर रहा हो। फिर, इनेबल बटन पर क्लिक करें। इससे आपके नंबर पर आने वाली सभी कॉल बंद हो जाएंगी। इसके साथ ही आप बिना किसी समस्या के मोबाइल डेटा का उपयोग भी कर पाएंगे। दूसरा ऑप्शन: अपने स्मार्टफ़ोन की सेटिंग में जाएं और साउंड पर टैप करें। इसके बाद 'डो नॉट डिस्टर्ब' का ऑप्शन चुनें और कॉल पर क्लिक करें। एक बार जब आप कॉल पर टैप करते हैं, तो पॉपअप मेनू से Do not Allow Any Calls को सिलेक्ट करें। अब 'allow repeat Callers' टॉगल को ऑफ कर दें। तीसरा ऑप्शन: इन दोनों ऑप्शन के अलावा आप 'Call Barring' मेथड का इस्तेमाल कर इनकमिंग कॉल को रोक सकते हैं। इसके लिए आप फ़ोन में कॉल सेटिंग पर जाएं। कॉल सेटिंग में आपको एडवांस्ड सेटिंग का ऑप्शन दिखेगा उस पर क्लिक करें। इस पर क्लिक करने के बाद आपको 'Call Barring' का ऑप्शन नजर आने लगेगा। अब all Incoming calls ऑप्शन पर टैप करें और call Barring पासवर्ड एंटर करें। यह पासवर्ड अधिकतर 0000 या 1234 होता है। अब Turn On पर टैप करें। |
| पहले ही मैच में चेन्नई सुपर किंग्स KKR को देगी एकतरफा मात! इन 2 धाकड़ खिलाड़ियों की बोलेगी तूती! Posted: 10 Mar 2022 04:48 PM PST आईपीएल का 15वा सीजन अब कुछ ही दिन बाद शुरू होने वाला है और जिसका पहला मुकाबला 26 मार्च को चेन्नई सुपर किंग्स और कोलकाता नाइडर्स के बीच खेला जाएगा इस मैच में चेन्नई को तीन खिलाड़ी चैंपियन बना सकते हैं। चेन्नई सुपर किंग्स (Chennai Super Kings) आईपीएल (IPL) की सबसे सफल टीमों में से एक रही है और वह अपने खिताब का बचाव करने के साथ आईपीएल 2022 का खिताब जीतने की सबसे बड़ी दावेदार है। जब कभी भी कप्तानी का जिक्र आएगा तो आप सभी के मन में सबसे पहले महेंद्र सिंह धोनी (MS Dhoni) का नाम आता होगा धोनी ने कप्तानी की परिभाषा को पूरी तरीके से बदल दिया है महेंद्र सिंह धोनी ने अपने शांत और शातिर दिमाग से चेन्नई सुपर किंग्स को कई मैच जिताए हैं। 40 वर्ष के होने के बावजूद विकेट के पीछे उनकी चपलता देखते ही बनती है और उनके अनुभव का अंदाजा आप इस बात से लगा सकते हे की वह आईपीएल में सबसे ज्यादा मैचों में कप्तानी करने वाले खिलाड़ी भी हैं साथ ही DRS लेने में धोनी से बड़ा कोई भी महारथी नहीं है ऐसे में वह आईपीएल 2022 में चेन्नई सुपर के लिए अहम रोल अदा करने वाले हैं। रवींद्र जडेजा (Ravindra Jadeja) चेन्नई सुपर किंग्स के सबसे बड़े हथियार माने जाते है, वह टीम के लिए उस त्रिशूल की तरह हैं, जो बल्लेबाजी, गेंदबाजी और फिल्डिंग में बिल्कुल ही फिट बैठते हैं उनकी गेंदों पर रन बनाना बिलकुल भी आसान नहीं है। साथ ही वह डेथ ओवर्स में धाकड़ बल्लेबाजी भी करते हैं जिसका नजारा हम पिछले आईपीएल सीजन में देख चुके हैं और जब उन्होंने हर्षल पटेल के एक ओवर में 37 रन कूट दिए मैदान पर उनकी चपलता देखते ही बनती है। |
| नमक, निम्बू और काली मिर्च में छिपा है अनेकों रोगों का इलाज Posted: 10 Mar 2022 04:45 PM PST नमक यानी सोडियम का सेवन सीमित मात्रा मे करना ही शरीर के लिए फायदेमंद होता। नींबू विटामिन सी के गुणों से भरपूर होता है। साथ ही इसमें टी-ऑक्सीडेंट के गुण भी होते हैं। ये शरीर के विषाक्त पदार्थ को दूर करके, शरीर को साफ करने में मददगार है। वहीं काली मिर्च को तो किंग ऑफ स्पाइस कहा जाता है। इसमें कई औषधीय गुष होते है। इन बिमारियों का होता है इलाज: # सर्दी झुकाम का इलाज: काली मिर्च, नींबू और नमक का मिश्रण एक साथ लेने से सर्दी और कफ से राहत प्रदान करती है। इसके सेवन से खांसी में भी आराम मिलता है। इस मिश्रण में एंटीबैक्टीरियल गुण होते हैं जो गले में पनप रहे बैक्टीरिया का नाश कर के गले के दर्द से राहत दिलाता है। # पथरी का इलाज: गॉल ब्लैडर की पथरी को निकालने के लिए भी इन तीनों का सेवन लाभकारी होता है। इन तीनों के मिश्रण के साथ जैतून का तेल भी मिला कर इसका सेवन करें। इसमें काफी उच्च मात्रा में सिट्रिक एसिड होता है जिसके प्रभाव से किडनी में मौजूद कैल्शियम और ऑक्ज़ालेट की पथरी घुल जाती है। रोज सुबह खाली पेट गरम पानी के साथ इस मिश्रण को लेने से शरीर का मैटाबॉलिज्म तेज होता है और वजन घटाने में मदद मिलती है। |
| ज़्यादा खुशबु से हो सकता है कैंसर का खतरा, स्वास्थ्य के लिए हानिकारक Posted: 10 Mar 2022 04:43 PM PST मूड को बेहतर बनाने में सुगंध का योगदान बहुत अहम होता है, खासकर अगर मूड खराब हो किसी तरह का तनाव हो, तो स्थिति से उबारने में खुशूब बहुत मदद करती है। हम सब परफ्यूम लगाना पसंद करते है। लेकिन आपकी पसंदीदा खुशबू आपकी सेहत के लिए कितनी नुकसानदेह हो सकती है। पर्फ्यूम नुकसान: दिमागी बीमारियां: खुशबू के संपर्क में अधिक समय तक रहने से इसका सीधा असर दिमाग पर पड़ता है और इसके कारण सोचने और समझने की क्षमता कम होती है साथ ही दिमागी बीमारियां भी होने लगती हैं। क्योंकि इनसे निकलने वाला कार्बन मोनोऑक्साइड और नाइट्रोजन ऑक्साइड रक्त के जरिये दिमाग की कोशिकाओं को क्षति पहुंचाता है। # कैंसर: जलनशील एरोमा (अगरबत्ती और मोमबत्ती) के संपर्क में अधिक समय तक रहने से रेस्पीरेटरी कैंसर की संभावना बढ़ जाती है। इससे स्वैतीमस सेल कॉर्सिनोमा का खतरा बढ़ जाता है। # दिल की बीमारी: खुशबूदार कमरे में अधिक देर तक रहने से कार्डियोवस्कुलर यानी दिल की बीमारियों के होने खतरा भी बढ़ जाता है। खूशबू में मौजूद तत्व रक्त वाहिकाओं को प्रभावित करते हैं जिसके कारण सूजन हो जाती है और यह रक्त संचार को प्रभावित करता है। इसके कारण दिल की बीमारियां होने लगती हैं। |
| माइग्रेन से बढ़ता है हार्ट अटैक का खतरा, ये है बचने के उपाय Posted: 10 Mar 2022 04:41 PM PST महिला हो या पुरुष माइग्रेन की बिमारी से ग्रसित होने से हार्ट अटैक का खतरा अधिक होता है, माइग्रेन एक प्रकार का तेज सर दर्द होता है जो की रोशनी, अधिक तेज आवाज और मितली को सहन न करने की प्रवृत्ति को लिए होता है। जिन लोगों को माइग्रेन के दर्द की बीमारी होती है उनमें स्ट्रोक, छाती दर्द या हृदयघात सम्बंधित कई बड़े रोगों का भी खतरा होता है। महियालों के लिए यह ज्यादा खतरनाक होता है। माइग्रेन का कारण: महिलाओं में माइग्रेन की समस्यां की बात है तो यह अधिक शारीरिक या मानसिक कार्य करना, बेवजह पेरशान रहना, हिस्टीरिया या सदमा लगने की वजह से भी होता है। यह बात भी ध्यान देने की है कि महिलाएं माइग्रेन की शिकार पुरुषों से अधिक संख्या में होती हैं। माइग्रेन के प्राकृतिक उपाय: # देशी घी में गुड डाल कर खाये, इससे आपको जल्द ही आराम मिलेगा। यदि यह दर्द आपको सुबह से ही होने लगता है तो दूध के साथ में जलेबियां खाये या फिर रबड़ी को खाये, इससे आपको तुरंत आराम मिलेगा # आधे चम्मच शहद में आधा चम्मच नमक मिलाकर इस मिश्रण को चाटे, इसके अलावा हींग भी माइग्रेन में बहुत लाभकारी होता है। # अंगूर का रस भी माइग्रेन से राहत दिलाता है इसलिए इसका सेवन भी आप कर सकती हैं, इसके अलावा यदि आप 150 ग्राम पानी में 50 ग्राम चीनी मिला कर पीते हैं। # सुबह सूर्योदय से पहले उठकर 25 ग्राम खील को शहद के साथ खाये और ऐसा रोज 7 दिन तक करे। ऐसा करने से आपका सर दर्द चला जाता है। # लहसुन, माइग्रेन के दर्द में बहुत असरकारक है, आप इसके रस को दर्द वाले स्थान पर लगाए, इससे आपका दर्द रूक जाएगा और इसके रस की बूंदे आप अपनी नाक में भी डालें। |
| अगर नही मिल रहा मेहनत का फल तो करे ये उपाय Posted: 10 Mar 2022 04:40 PM PST अपने वर्तमान जीवन को सुखी और अच्छा भविष्य बनाने के लिए हर इंसान जी जान से मेहनत करता है। लेकिन बहुत कम लोगों को ही अपनी कडी मेहनत का फल मिलता है। इस दुनिया में कई लोग ऐसे भी है अधिक मेहनत करते है लेकिन उनको सफलता नहीं मिलती।क्या आपने कभी सोचा है कि अपनी कडी मेहनता का फल क्यों नहीं मिला। ये सब घर से संबंधित वास्तु की गलतियों के कारण हो सकता है। जिन पर हम ध्यान नहीं देते और परेशानियों का सामना करते रहते हैं इसलिए इन सभी चिंताओं से मुक्ति हेतु वास्तु के कुछ उपायों पर अमल करना चाहिए। # घर में सदैव खाना खाने से पूर्व प्रतिदिन गाय को भोजन करवाना चाहिए। जिससे पारिवारिक सदस्यों का स्वास्थ्य ठीक रहता है और धन संबंधी चिंताओं का भी सामना नहीं करना पड़ता। # घर में तिजोरी के समीप और रसोईघर में जूते चप्पल पहनकर न जाएं। इन जगहों पर जूते-चप्पल पहनकर जाने से कई प्रकार के नुक्सानों का सामना करना पड़ सकता है। # घर में दूध के पात्र को कभी भी खुला न रखें। यदि दूध गर्म है तो उसे जाली से ढंक दें परंतु खुला न छोड़ें। # पूजा करते समय भगवान पर अर्पित किए फूल पूरा समय वहीं रहने देने से नकारात्मक ऊर्जा का प्रसार होता है इसलिए सुबह चढ़ाए पुष्पों को शाम के समय मंदिर से हटा देना चाहिए। # घर में कांटेदार पौधे रखने से नकारात्मक ऊर्जा का प्रवाह होता है इसलिए इस प्रकार के पौधों को भूल कर भी अंदर न रखें। |
| यह काम करने से आप रातों -रात बन जायेंगे धनवान Posted: 10 Mar 2022 04:38 PM PST धनवान बनने की चाहत आपकी भी होगी। सोचते होंगे कि कोई उपाय मिल जाए जिससे जल्दी धनवान बन जाएं। इसके लिए कुछ लोग गलत तरीके अपनाने के लिए भी तैयार रहते हैं। जबकि गलत तरीके अपनाने की बजाय, आपको शास्त्रों में बताए गए धन वृद्घि करने वाले सिद्घ मंत्रों और सूक्तों का पाठ करना होगा। इससे आप जो भी काम कर रहे हैं उनमें उन्नति होगी और धन आगमन में आने वाली बाधाएं दूर होगी। तो आइए जानें वह कौन से मंत्र और सूक्त हैं जो आपको कम समय ही बना सकते हैं धनवान। # देवी लक्ष्मी धन की देवी है और जिस घर पर लक्ष्मी की कृपा होती है उस घर में सदा धन दौलत की वृद्घि होती रहती है। शास्त्रों में बताया गया है कि जहां नियमित देवी लक्ष्मी के सूक्त 'श्री सूक्त' का पाठ किया जाता है वहां देवी लक्ष्मी का वास रहता है। जो श्री सूक्त का सुबह शाम पाठ करता है उसे कभी धन की कमी नहीं सताती है और न धन की कमी से उसका कोई काम अटकता है। # ॐ श्री ॐ ह्रीं श्रीं ह्रीं क्लीं श्रीं क्लीं वित्तेश्वराय नम:। यह भगवान के खंचाजी यानी कोषाध्यक्ष कुबेर से 16 अक्षरों वाला सिद्घ मंत्र है। नियमित इसके जप से अचानक धन का लाभ मिलता रहता है। # धन संबंधी परेशानियों को दूर करने में कुबेर महाराज का एक छोटा सा मंत्र 'ॐ वैश्रवणाय स्वाहा:' भी बड़ा कारगर है। इस मंत्र का नियमित 108 बार जप करें तो धनागमन में आने वाली बाधाएं दूर होंगी और आप आर्थिक परेशानियों से राहत महसूस करेंगे। |
| क्या आप जानते है की शिवजी के सिर पर चन्द्र क्यों? Posted: 10 Mar 2022 04:36 PM PST भगवान शिव भोले की हर तस्वीर-मूर्ति में इनके सिर पर चंद्रमा दिखाया जाता है। आपने कभी सोचा है कि आखिर शिवजी का इनसे क्या संबंध है। आइए जानते है इससे जुड़ी प्रचलित कथा के बारे में। शिवजी के सिर पर चन्द्र उनके योगी स्वरूप की शोभा बढ़ाता है। इनका एक नाम शशिधर भी है। शिवजी अपने सिर पर चंद्र को धारण किया है इसी वजह से इन्हें शशिधर के नाम से भी जाना जाता है। इस संबंध में शिव पुराण में उल्लेख है कि जब देवताओं और असुरों द्वारा समुद्र मंथन किया गया, तब 14 रत्नों के मंथन से प्रकट हुए। इस मंथन में सबसे विष निकला। # विष इतना भयंकर था कि इसका प्रभाव पूरी सृष्टि पर फैलता जा रहा था परंतु इसे रोक पाना किसी भी देवी-देवता या असुर के बस में नहीं था। इस समय सृष्टि को बचाने के उद्देश्य से शिव ने वह अति जहरीला विष पी लिया। इसके बाद शिवजी का शरीर विष प्रभाव से अत्यधिक गर्म होने लगा। शिवजी के शरीर को शीतलता मिले इस वजह से उन्होंने चंद्र को धारण किया। # शिवजी को अति क्रोधित स्वभाव का बताया गया है। कहते हैं कि जब शिवजी अति क्रोधित होते हैं तो उनका तीसरा नेत्र खुल जाता हैं तो पूरी सृष्टि पर इसका बुरा प्रभाव पड़ता है। साथ ही विषपान के बाद शिवजी का शरीर और अधिक गर्म हो गया जिसे शीतल करने के लिए उन्होंने चंद्र आदि को धारण किया। # चंद्र को धारण करके शिवजी यही संदेश देते हैं कि आपका मन हमेशा शांत रहना चाहिए। आपका स्वभाव चाहे जितना क्रोधित हो परंतु आपका मन हमेशा ही चंद्र की तरह ठंडक देने वाला रहना चाहिए। जिस तरह चांद सूर्य से उष्मा लेकर भी हमें शीतलता ही प्रदान करता है उसी तरह हमें भी हमारा स्वभाव बनाना चाहिए। |
| भगवान शिव के नीलकंठ होने के पीछे का राज़ नही जानते होंगे आप Posted: 10 Mar 2022 04:35 PM PST क्या आपने कभी भगवान शिव के नामों की गिनती की है? आप नहीं गिन सकते। आप यह जानकार आश्चर्यचकित हो जायेंगे कि शिव को नीलकंठ क्यों कहा जाता है और उनके बारे में क्या विशिष्ट है। शिव के अनेक नाम हैं तथा हम उन्हें अनेक नामों से बुलाते हैं और प्रत्येक नाम के साथ कुछ रोचक और ज्ञानवर्धक बातें जुडी हुई हैं। उसी प्रकार उनका नाम नीलकंठ है जो एक संस्कृत शब्द है जिसका अर्थ है नीले गले वाला। इसके पीछे एक महान कहानी है। # एक बार ऐसा हुआ कि दैत्यों ने देवताओं को हराकर स्वर्ग पर अपना अधिपत्य स्थापित कर लिया। देवता परेशान होकर भगवान विष्णु के पास गए। भगवान विष्णु ने कहा -ऐसा करो कि समुद्र को मथो। जब उसे मथोगे तो उसमें से अमृत निकलेगा और वो अमृत तुम पी लेना तो तुम अमर हो जाओगे उसके बाद लड़ते रहना दैत्यों से। पर इसमें दैत्यों की भी जरूरत पड़ेगी। सारे देवतओं ने मिलकर यह प्रस्ताव दैत्यराज बलि के सामने रखा। दैत्यराज बलि को भी प्रस्ताव ठीक लगा। # मंदराचल पर्वत की मथनी बनाई वासुकीनाग की रस्सी बनाई और चले सब मथने के लिए। जैसे ही मंथना आरंभ किया और 14 रत्न निकलना शुरू हुए तो सबसे पहले निकला कालकूट नाम का विष। सब देवता और दैत्य भागे कि इसका क्या करेंगे, त्राहि-त्राहि मच गई, देवताओं ने भगवान विष्णु से कहा-ये आपने क्या कर दिया। आपने तो कहा था कि मथेंगे तो अमृत निकलेगा, अमृत का तो पता नहीं ये तो विष निकल आया। भगवान ने कहा अमृत पाने के लिए विषपान करना पड़ता है। अमृत यदि आप जीवन में पाना चाहें, चरम पाना चाहें तो कुछ न कुछ प्रतिकूलता से गुजरना पड़ेगा, संघर्ष करना पड़ेगा। # सब देवता शंकरजी के पास पहुंचे। देवताओं ने उन्हें प्रणाम किया और कहा कि मंथन में विष निकल आया है। आप पान कर लें इसका। भगवान शंकर ने अपने चुल्लू में विष लिया और जैसे ही चुल्लू में लेकर विष पीना आरंभ किया तो उन्होंने विचार किया कि बाहर निकला तो दुनिया परेशान और भीतर गया तो ह्रदय में विराजमान भगमान विष्णु को कष्ट होगा अत: उसको कण्ठ में रोक लिया, तब से वह नीलकंठ कहलाए। |
| You are subscribed to email updates from न्यूज़ हिमाचली News Himachali | हिमाचल की No. 1 हिंदी वेबसाइट. To stop receiving these emails, you may unsubscribe now. | Email delivery powered by Google |
| Google, 1600 Amphitheatre Parkway, Mountain View, CA 94043, United States | |