न्यूज़ हिमाचली News Himachali | हिमाचल की No. 1 हिंदी वेबसाइट - 🌐

Breaking

Home Top Ad

Post Top Ad

Saturday, March 19, 2022

न्यूज़ हिमाचली News Himachali | हिमाचल की No. 1 हिंदी वेबसाइट

न्यूज़ हिमाचली News Himachali | हिमाचल की No. 1 हिंदी वेबसाइट


सुबह उठते ही करें ये काम, तो घर में कभी नहीं होगी पैसों की तंगी

Posted: 18 Mar 2022 07:39 PM PDT

सुबह उठते ही करें ये काम, तो घर में कभी नहीं होगी पैसों की तंगी

हमारे हिन्दू समाज में कई मान्यताएं है जिनका हम बड़ा ध्यान रहते है। हमारी दिनचर्या नींद से उठते ही प्रारंभ होती है। सुबह अच्छी हो तो पूरा दिन अच्छा गुज़रता है। सुबह-सवेरे अगर हम कुछ खास काम करें और कुछ बातों का ध्यान रखें तो न केवल हमारा दिन अच्छा गुज़रेगा ।

ये है कुछ खास उपाय:

# सुबह सबसे पहले देखे हथेलियां: सुबह सबसे पहले उठते ही अपनी हथेलियां देखनी चाहिए कहते हैं इससे सभी देवी-देवताओं की कृपा मिलती है और जीवन में सुख-शान्ति आती है।

# सुबह भूमि को करे नमस्कार: जब हम धरती पर पैर लगाते हैं तो हमे दोष लगता है और इस दोष से मुक्त होने के लिए हमे धरती पर पैर रखने से पहले उसे नमस्कार करनी चाहिए और धरती से माफ़ी भी मांगनी चाहिए ।

# गाय को खिलाएं रोटी: सुबह जब भी पहली रोटी बने तो वो गाय के लिए निकाल देनी चाहिए और जब भी दिन में हमारे आस-पास गाय दिखे तो वो उसे खिला देना चाहिए।

# सूर्य को चढ़ाए जल: सुबह उठकर नहाने के बाद सूरज को जल चढ़ाना चाहिए।कहते है इससे सभी कष्ट दूर होते हैं और मान-सम्मान की प्राप्ति होती है साथ ही पद-प्रतिष्ठा में भी वृध्दि होती है।

# माता-पिता का आशीर्वाद लें:रोज़ जब भी घर से निकले तो उसके पहले अपने माता-पिता और घर के बड़े बुजुर्गों के पैर छूकर आशीर्वाद लें। माता-पिता के आशीर्वाद से आप पर आने वाला संकट टल जाएंगे और आपके काम बनते चले जाएंगे।

# सुबह उठकर ईष्ट देव को करें याद: सुबह उठते ही हाथ जोड़कर अपने इष्टदेव को याद करें और ध्यान लगाए। इससे आपके इष्टदेव की कृपा सदैव आप पर बनी रहेगी और आपका दिन अच्छा रहेगा। साथ ही धन का अभाव नहीं होगा।

ऐसे करे काले तिलों का उपयोग, चमक जाएगी आपकी किस्मत

Posted: 18 Mar 2022 07:37 PM PDT

ऐसे करे काले तिलों का उपयोग, चमक जाएगी आपकी किस्मत

काले तिलों का हमारे जीवन में बहुत उपयोग होता है वो चाहे खाने में हो या ग्रह नक्षत्र में। ग्रहों को अनुकूल करने में भी काले तिलों का उपयोग किया जाता है। काले तिलों के जरिए भी आप बुरे दिनों को अच्छों में बदल सकते हैं। जानें ऐसे उपाय जिनसे कुंडली के ग्रह दोषों की शांति होती है।

# शुभ फल प्राप्ति: रोज एक लोटे में शुद्ध जल भरें और उसमें काले तिल डाल दें। अब इस जल को शिवलिंग पर ऊँ नम: शिवाय मंत्र जप करते हुए चढ़ाएं। जल चढ़ाने के बाद फूल और बिल्व पत्र चढ़ाएं।

# पैसों की समस्या: शनिवार काले तिल, काली उड़द को काले कपड़े में बांधकर किसी गरीब व्यक्ति को दान करें। इस उपाय से पैसों से जुड़ी समस्याएं दूर हो सकती हैं।

# शनि के दोष: कुंडली में शनि के दोष हों या शनि की साढ़ेसाती या ढय्या चल रही हो तो किसी पवित्र नदी में हर शनिवार काले तिल प्रवाहित करना चाहिए।

# बुरा समय: दूध में काले तिल मिलाकर पीपल पर चढ़ाएं। इससे बुरा समय दूर हो सकता है। यह उपाय हर शनिवार को करना चाहिए।

# राहु-केतु और शनि के बुरे प्रभाव: काले तिल का दान करें। इससे राहु-केतु और शनि के बुरे प्रभाव समाप्त हो जाते हैं। कालसर्प योग, साढ़ेसाती, ढय्या, पितृ दोष आदि में भी यह उपाय किया जा सकता है।

# बीमारियां, शनि के दोष: हर रोज शिवलिंग पर काले तिल अर्पित करें। इससे शनि के दोष शांत होते हैं। पुराने समय से चली आ रही बीमारियां भी दूर हो सकती हैं।

चेहरे, बाल और नाखून से चुटकियों में निकल जाएगा कलर, जानिए रंग छुड़ाने की आसान ट्रिक

Posted: 18 Mar 2022 07:35 PM PDT

चेहरे, बाल और नाखून से चुटकियों में निकल जाएगा कलर, जानिए रंग छुड़ाने की आसान ट्रिक

होली पर केमिकल वाले रंग और गुलाल का काफी प्रयोग होता है. आजकल मार्केट में मिलने वाले रंग और गुलाल अगर चेहरे, बाल या नाखून पर लग जाते हैं, तो उन्हें छुड़ाने के लिए काफी मेहनत करनी पड़ती है.

कुछ लोगों के चेहरे और फेस का रंग तो आसानी से छूट जाता है, लेकिन कुछ लोगों का रंग नहीं निकलता. अगर वे लोग केमिकल वाले शैंपू और अन्य चीजों से उस कलर को निकालने की कोशिश करते हैं, तो स्किन और हेयर को नुकसान हो सकता है. अगर आप भी उन लोगों में से हैं, जो होली खेलने का प्लान बना चुके हैं, लेकिन चेहरे, बाल और नाखून के कलर लगने की चिंता रहती है, तो आज हम कुछ ऐसे तरीके बता रहे हैं, जिन्हें अपनाने से चेहरे, बाल और नाखून से आसानी से कलर निकाल सकते हैं.

शरीर से रंग कैसे हटाएं (How to remove Holi colour from the body)

चेहरे और शरीर से होली का रंग निकालने के लिए लोग त्वचा को स्क्रब करना शुरू कर देते हैं, लेकिन ऐसा कभी नहीं करना चाहिए. ऐसा करने से स्किन का रंग भले ही चला जाए, लेकिन इससे त्वचा को काफी नुकसान हो सकता है. चेहरे और स्किन का कलर निकालने के लिए बॉडीवॉश या साबुन से नहाएं तो शरीर पर थोड़ा सा तेल मलें.

यह न केवल रंग को निकालने में मदद करेगा बल्कि आपकी शुष्क त्वचा को पोषण भी देगा. यदि आप तेल का उपयोग नहीं करना चाहते हैं, तो आप एक गाढ़ी क्रीम या लोशन भी चुन सकते हैं. इसके बाद जब शरीर को तौलिए से पोंछेंगे, तो आप देखेंगे कि रंग तौलिया में आ चुका है.

चेहरे से रंग कैसे हटाएं (How to remove Holi colour from face)

ऊपर दिया हुआ तरीका अपनाने के अलावा चेहरे से रंग निकालने के लिए गहरे क्लींजिंग फेस वॉश का उपयोग करें और उसके बाद मॉइस्चराइजर का उपयोग करें. यदि आवश्यक हो, तो आप अगले दिन फेस मास्क का उपयोग कर सकते हैं. यदि आप होली खेलने से पहले अपने शरीर पर तेल का उपयोग कर रहे हैं, तो गहरी टैनिंग से बचने के लिए तेल के ऊपर सनस्क्रीन भी लगा सकते हैं. यदि आप बेसन, दही और नींबू के मिश्रण जैसे घरेलू इलाज रंग निकालने के लिए अपना रहे हैं तो त्वचा को हाइड्रेट रखने के लिए उस मिश्रण में विटामिन ई का एक कैप्सूल मिलाएं.

बालों से रंग कैसे हटाएं (How to remove Holi colour from hair)


जैसे ही आप होली खेल लें, उसके बाद बालों को शैम्पू करें. रंग निकालने के लिए 2 बार शैंम्पू की जरूरत हो सकती है. भले ही आपको थकान हो रही हो, लेकिन आलस के कारण कंडीशनर लगाना न छोड़ें, क्योंकि आपके बालों को होली के रंग के बाद अतिरिक्त हाइड्रेशन की आवश्यकता होती है.

कंडीशनर के बाद हेयर सीरम लगाएं. यह बालों को धूप के प्रभाव और रंगों के कारण होने वाले रूखेपन से रिपेयर करेगा. बालों के झड़ने को कम करने के लिए हेयर स्पा कराएं या घर पर ही डीप कंडीशनिंग मास्क का उपयोग लगाएं.

नाखूनों से होली का रंग कैसे हटाएं (How to remove Holi colour from your nails)

नाखूनों को होली के रंग से बचाने का सबसे अच्छा उपाय ये हो सकता है कि आप ट्रांसपैरेंट नेलपॉलिश लगा लें, जो कि होली खेलने के बाद नेल पॉलिश रिमूवर से आसानी से निकाला जा सकता है. अगर उसके बाद भी रंग नाखूनों से नहीं जाता है तो नाखूनों को गुनगुने पानी के टब में बादाम के तेल या सिरके के साथ भिगोएं. इससे नाखूनों का रंग निकल जाएगा. इसके साथ ही नाखूनों पर कुछ दिनों तक कुछ न लगाएं.

इस बात का खास ध्यान रखें

अगर होली खेलने के बाद आपको कोई भी इचिंग या खुजली होती है, तो तुरंत डॉक्टर से मिलें. वहीं, अगर आपकी स्किन सेंसेटिव है, तो पक्के रंगों से होली खेलने से बचें या फिर पहले अपने डर्मेटोलॉजिस्ट से सलाह लें और उसके बाद ही होली खेलें. अधिक जानकारी के लिए किसी डॉक्टर से संपर्क करें.


आज इन राशियों के लिए शुभ रहेगा दिन, जानें अपनी राशि का हाल

Posted: 18 Mar 2022 07:32 PM PDT

आज इन राशियों के लिए शुभ रहेगा दिन, जानें अपनी राशि का हाल

मेष राशि- तर्कशील बने रहेंगे. करियर व्यापार सामान्य से अच्छा रहेगा. जल्दबाजी से बचें. लोभ प्रलोभन मे न आएं. निवेश और खर्च बढ़ा हुआ रह सकता है.

वृषभ राशि- बौद्धिक कार्यों में रुचि रखेंगे. सक्रियता और सामंजस्य से सभी प्रसन्न रहेंगे. संस्कार परंपरा को बल मिलेगा. प्रतिस्पर्धा में रुचि लेंगे. साहस संपर्क बेहतर रहेगा.

मिथुन राशि- उत्सव आयोजन से जुड़ेंगे. सुखकर वातावरण रहेगा. जीवनशैली संवार पर रहेगी. संग्रह संरक्षण पर बल देंगे. स्मरणीय पल साझा करेंगे.

कर्क राशि-सामाजिकता बढ़ेगी. मांगलिक कार्यों से जुड़ेंगे. आदर सम्मान का भाव रखेंगे. सबको साथ लेकर चलेंगे. बंधुत्व मजबूत होगा. सहकारिता को बल मिलेगा.

सिंह राशि- उत्सव आयोजन से जुड़ेंगे. सुखकर वातावरण रहेगा. जीवनशैली संवार पर रहेगी. संग्रह संरक्षण पर बल देंगे. स्मरणीय पल साझा करेंगे.

कन्या राशि- प्रियजनों से भेंट होगी. आय के स्त्रोत बढ़ेंगे. सौदर्यबोध बढ़ेगा. सुख बांटेंगे. सामंजस्य से रहेंगे. स्मरणशक्ति को बल मिलेगा. अपनों की खुशी बढ़ाएगे.

तुला राशि- आर्थिक विषयों के लिए समय सामान्य है. रिश्तों का सम्मान रखेंगे. निवेश कार्यों में रुचि रहेगी. प्रबंधन के कार्यों से जुड़ेंगे. खर्च पर नियंत्रण रखें. विपक्ष के प्रति गंभीर रहें.

वृश्चिक राशि- लाभ के अच्छे संकेत हैं. जोखिम उठाने का भाव रहेगा. व्यापार पर फोकस रखेंगे. महत्वपूर्ण कार्य शीघ्रता से करें.

धनु राशि- योग्यता प्रदर्शन संवरेगा. पेशेवरता और सूझबूझ बढ़ेगी. अधिकारी प्रसन्न रहेंगे. सुविधाओं में वृद्धि होगी.

मकर राशि- सफलता से उत्साहित रहेंगे. श्रेष्ठ कार्यों को गति मिलेगी. संकल्प पूरा करेंगे. सभी महत्वपूर्ण कार्य बनेंगे. निसंकोच आगे बढेंगे. संसाधन जुटाएंगे.

कुंभ राशि- परिवार की मदद से कार्य सधेंगे. धैर्यपूर्वक आगे बढ़ेंगे. अपनों की सलाह लेंगे. व्यवस्थाओं का सम्मान करेंगे. जोखिम से बचें.

मीन राशि- लोगों की निजता का सम्मान करेंगे. रिश्तों में मधुरता रहेगी. स्मरणीय पल बनेंगे. प्रियजनों से भेंट होगी.

धोनी को रहना होगा सावधान, IPL 2022 में ये 3 टीमें बिगाड़ सकती हैं CSK का 'खेल'

Posted: 18 Mar 2022 07:18 PM PDT

धोनी को रहना होगा सावधान, IPL 2022 में ये 3 टीमें बिगाड़ सकती हैं CSK का 'खेल'

महेंद्र सिंह धोनी (MS Dhoni) की अगुआई वाली चेन्नई सुपरकिंग्स (Chennai Super Kings) टीम आईपीएल (IPL) इतिहास के सबसे सफल टीमों में से एक है. सीएसके (CSK) ऐसी टीम है जिसने लंबे समय तक अपने कोर ग्रुप पर भरोसा जताया. धोनी, ड्वेन ब्रावो (Dwayne Bravo) और रवींद्र जडेजा ( Ravindra Jadeja) सीएसके के लिए लंबे समय से खेल रहे हैं. चेन्नई में धोनी को 'थाला' (Thala) के नाम से जाना जाता है. सीएसके ने अभी तक 4 बार आईपीएल खिताब अपने नाम किया है. साल 2016 और 2017 में बैन झेलने के बाद सीएसके ने 2018 में धमाकेदार वापसी की. तब चेन्नई सुपरकिंग्स ने खिताब जीतकर आलोचकों का मुंह बंद किया था.

उस समय टीम मैनेजमेंट ने अपने पुराने खिलाड़ियों पर भरोसा जताया था, लेकिन इस बार सीएसके ने कुछ नए युवा प्रतिभाओं को अपने साथ जोड़ा है. आईपीएल 2022 धोनी के लिए आखिरी टूर्नामेंट हो सकता है. 26 मार्च से शुरू हो रहे आईपीएल के 15वें सीजन के बाद धोनी इस टी20 टूर्नामेंट से भी संन्यास की घोषणा कर सकते हैं. सीएसके की इस लीग में कुछ टीमों के साथ कड़ी प्रतिद्वंद्विता रही है. चेन्नई सुपरकिंग्स और मुंबई इंडियंस (Chennai Super Kings vs Mumbai Indians) के बीच मुकाबले को 'अल क्लासिको' (El Clasico) के नाम से जाना जाता है. आईपीएल में ये दोनों टीमें जब भी आमने-सामने होती हैं तब रोमांच की पराकाष्ठा चरम पर होती है.

मुंबई और चेन्नई की 32 बार भिड़ंत हो चुकी है

एक और मुंबई इंडियंस ने रिकॉर्ड 5 बार ट्रॉफी जीती है, वहीं चेन्नई ने 4 बार इस पर कब्जा जमाया है. पिछले 14 सीजन की बात करें तो, 9 बार दोनों ने आपस में ट्रॉफी शेयर की है. इससे पता चलता है कि इन दोनों टीमों का इस लीग में कितना वर्चस्व है. सीएसके और मुंबई आईपीएल के आगामी सीजन में 21 अप्रैल और 12 मई को भिड़ेंगी. दोनों टीमें एक-दूसरे को मात देने की कोशिश करेंगी. मुंबई और चेन्नई की टीमें 32 बार आईपीएल में टकराई हैं, जिनमें से मुंबई ने 19 वहीं सीएसके ने 13 मैचों में बाजी मारी है.

डुप्लेसी की अगुआई में आरसीबी करेगी सीएसके का सामना

एमएस धोनी और विराट कोहली की रॉयल चैलेंजर्स (Royal Challengers Bangalore) टीम के बीच आईपीएल के पिछले सीजन में जब भी टक्कर हुई है, मुकाबला रोमांचक रहा है. दोनों भारतीय क्रिकेट के बड़े नाम हैं. अधिकतर मौकों पर सीएसके विराट की आरसीबी पर भारी पड़ी है. बावजूद इसके सीएसके लिए इस बार माही बिग्रेड को कड़ी टक्कर देने को तैयार है. हालांकि विराट अब आरसीबी के कप्तान नहीं हैं. कोहली की जगह आईपीएल 2022 में फाफ डुप्लेसी (Faf Du Plessis) टीम की अगुआई करेंगे. फाफ वही खिलाड़ी हैं, जिन्होंने कई साल तक सीएसके के लिए खेला है. डुप्लेसी का सीएसके के लिए बल्ले से प्रदर्शन शानदार रहा है.

अब डुप्लेसी और धोनी एक – दूसरे के आमने- सामने होंगे. दोनों 12 अप्रैल को टॉस के समय एक साथ मैदान पर दिखाई देंगे. आरसीबी लीग स्टेज पर सीएसके से दो बार भिड़ेगी. दोनों के बीच पहला मुकाबला 12 और दूसरा 4 मई को खेला जाएगा. आरसीबी और ने सीएसके के खिलाफ अभी तक कुल 27 मैच खेले हैं जिनमें से 9 में जीत मिली है जबकि 17 मैचों में सीएसके ने बाजी मारी है. ऐसे में बैंगलोर की टीम सीएसके खिलाफ अपने रिकॉर्ड को बेहतर करने के लिए मैदान पर उतरेगी.

लखनऊ सुपर जायंट्स है बेहद संतुलित टीम

आईपीएल की नई फ्रेंचाइजी लखनऊ सुपर जायंट्स (Lucknow Super Giants) भी चार बार की चैंपियन चेन्नई सुपरकिंग्स के लिए मुश्किलें खड़ी कर सकती है. आईपीएल 2022 के मेगा ऑक्शन से इस फ्रेंचाइजी ने संभवत: बेस्ट स्क्वॉड तैयार किया है. यह टीम इस समय बेहद संतुलित नजर आ रही है. लखनऊ सुपर जायंट्स के पास बेहतरीन ऑलराउंडर्स हैं, जो अकेले अपने दम पर मैच का रुख अपनी ओर पलटने का माद्दा रखते हैं.

पिछले कई मौकों पर धोनी को लेग स्पिनर्स के खिलाफ संघर्ष करते हुए देखा गया है. धोनी के खिलाफ सुपर जायंट्स के लिए रवि बिश्नोई (Ravi Bishnoi) मुख्य हथियार साबित हो सकते हैं. सीएसके के बल्लेबाजों के लिए लिए युवा पेसर आवेश खान भी अपनी गेंदों से कहर बरपा सकते हैं. आवेश टी20 के बेहतरीन गेंदबाज हैं और ऐसे में वह चेन्नई सुपरकिंग्स के टॉप ऑर्डर के बल्लेबाजों के लिए खतरा बन सकते हैं.

लखनऊ सुपर जायंट्स की ओर से केएल राहुल (KL Rahul) और क्विंटन डि कॉक संभवत: पारी की शुरुआत करेंगे. दोनों किसी भी फॉर्मेट में मैच विनर्स खिलाड़ी हैं. यदि दोनों बल्लेबाज आखिर तक क्रीज पर टिके रहते हैं तो, फिर विरोधी टीम परेशानी में पड़ सकती है. चेन्नई और लखनऊ सुपर जायंट्स आईपीएल के 15वें सीजन में 31 मार्च को भिड़ेंगे.

राजस्थान में 12वीं पास के लिए निकली बंपर भर्ती, जल्द करें अप्लाई

Posted: 18 Mar 2022 07:16 PM PDT

राजस्थान में 12वीं पास के लिए निकली बंपर भर्ती, जल्द करें अप्लाई

RSMSSB Recruitment 2022, RSMSSB Lab Assistant Recruitment 2022: राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड, RSMSSB ने लैब असिस्टेंट पदों पर भर्ती (RSMSSB Lab Assistant Recruitment 2022) के लिए योग्य उम्मीदवारों से आवेदन मंगाए हैं. कुल 1012 पदों पर भर्ती (RSMSSB Recruitment 2022) निकाली गई है. जिनके लिए उम्मीदवार 25 मार्च 2022 से बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट rsmssb.rajasthan.gov.in पर जाकर ऑनलाइन आवेदन जमा कर सकेंगे. ध्यान दें कि आवेदन (RSMSSB Lab Assistant Recruitment 2022) की लास्ट डेट 23 अप्रैल 2022 रहेगी. लैब असिस्टेंट के साथ ही आरएसएमएसएसबी द्वारा आयोजित पशुधन सहायक एवं वनपाल एवं वनरक्षक भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया भी जारी है.

RSMSSB Lab Assistant Recruitment 2022 Eligibility: योग्यता
लैब असिस्टेंट पदों के लिए संबंधित स्ट्रीम से 12वीं पास उम्मीदवार आवेदन कर सकते हैं. विस्तृत डिटेल भर्ती की अधिसूचना में देखें.

RSMSSB Lab Assistant Recruitment 2022 Salary: वेतन
लैब असिस्टेंट पदों के लिए पे मैट्रिक्स लेवल 8 के तहत वेतन दिया जाएगा, वहीं जूनियर लैब असिस्टेंट पदों के लिए पे मैट्रिक्स लेवल 5 के तहत वेतन दिया जाएगा.

RSMSSB Lab Assistant Recruitment 2022 Age Limit: आयु सीमा
पदों के लिए 18 से 40 वर्ष तक के उम्मीदवार आवेदन कर सकते हैं. हालांकि आरक्षण के नियम अनुसार इसमें आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को छूट दी जाएगी. जिसका विवरण नोटिफिकेशन में देखा जा सकता है. नोटिफिकेशन चेक करने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें.

हाथ और चेहरे पर लगे होली के रंगों को छुड़ाने के 5 आसान तरीके

Posted: 18 Mar 2022 07:14 PM PDT

हाथ और चेहरे पर लगे होली के रंगों को छुड़ाने के 5 आसान तरीके

रंगों का त्योहार होली (Holi 2022) हर किसी को मस्ती करने के लिए आकर्षित करता है. ये मस्ती का दिन होता है. अपनों का साथ और खुशियों के रंग (Colour) इस दिन को खास बनाते हैं. लोग रंगों में सराबोर होकर झूमते-नाचते हैं. एक दूसरे को रंग लगाकर होली की बधाई देते हैं. इस दिन चाहे कोई कितना भी ना चाहे, लेकिन वो इसकी इसकी मस्ती में डूब ही जाता है. 

हमारे साथ भी कई बार ऐसा हुआ होगा कि पहले तो हम होली खेलने से ही मना करते है, फिर किसी तरह गुलाल लगवाने पर राजी हो जाते हैं, बस फिर क्या रहता है, इसके बाद तो अलग-अलग तरह के रंगों से हम दूसरों को रंगने में जुट जाते हैं, फिर चाहे हमारे हाथों में या चेहरे पर कितनी ही तरह का रंग क्यों ना लग जाए, हम इसकी परवाह नहीं करते. लेकिन कई बार जब होली के बाद इन रंगों को छुड़ाने की नौबत आती है, तब मुश्किल होती है.

ऐसा देखने में आया है कि शरीर पर लगे रंग हम छुड़ा नहीं पाते. वहीं लंबें समय तक त्वचा (Skin) पर रंग लगे रहने से खुजली, एलर्जी या फिर स्किन इंफेक्शन (Skin Infection) की समस्या हो सकती है. ऐसे में रंगों को जल्दी साफ कर देना बहुत जरूरी होता है. ऐसे में होली के जिद्दी से जिद्दी रंग आप रसोई में मौजूद कुछ चीजों की मदद से आसानी से छुड़ा सकते हैं. आइए जानें रंग छुड़ाने को किन चीजों का इस्‍तेाल करें-

जौ का आटा और बादाम का तेल
जौ का आटा और बादाम के तेल (Barley Flour and Almond Oil) से भी शरीर पर लगे जिद्दी रंगों को छुड़ाया जा सकता है. जौ का आटा, बादाम के तेल को त्वचा पर लगाकर रंग को साफ किया जा सकता है.

कच्चा पपीता और दूध का पेस्‍ट
इसके अलावा आप दूध में थोड़ा सा कच्चे पपीते को पीसकर मिलाएं. साथ ही थोड़ी सी मुलतानी मिट्टी और थोड़ा सा बादाम का तेल मिक्स करें और फिर इस पेस्ट को चेहरे पर लगा लें. करीब आधे घंटे बाद चेहरा पानी से धो लें. रंग अपने आप उतर जाएगा.

खीरे का रस
आज कल बाजार में खीरा (Cucumber) आसानी से मिल जाएगा. इसका इस्तेमाल करके आप स्किन पर लगे रंग को छुड़ा सकते हैं. इसके लिए खीरे का रस निकालकर इसमें थोड़ा सा गुलाब जल और एक चम्मच सिरका मिलाकर एक पेस्ट तैयार कर लें. फिर इसे अपने चेहरे पर हल्‍के हाथ से मल लें. इसके इस्तेमाल से चेहरे का रंग भी छूट जाएगा और स्किन में निखार भी आएगा.

मूली और बेसन का पेस्ट

रंग छुड़ाने के मामले में मूली (Raddish) भी आपका पूरा साथ देगी. इसके लिए मूली का रस निकालकर इसमें दूध, बेसन और मैदा मिलाकर इसका पेस्ट बना लें. इसके बाद इस पेस्ट को चेहरे पर लगाकर कुछ देर के लिए छोड़ दें. पेस्ट के सूखने पर चेहरा पानी से अच्छी तरह से धो लें. इससे चेहरा साफ हो जाता है. चेहरा ही नहीं शरीर के किसी भी अंग पर लगे रंग को छुड़ाना हो तो इस पेस्ट का इस्तेमाल किया जा सकता है.

नींबू और बेसन
नींबू और बेसन (Lemon and Besan) का इस्तेमाल करके भी शरीर पर लगे रंग को आसानी से छुड़ाया जा सकता है. रंग छुड़ाने के लिए बेसन में नींबू और दूध मिला कर इसका पेस्ट बना लें. फिर इस पेस्ट को अपनी त्वचा पर लगाएं. करीब 20 मिनट तक यह पेस्ट लगा रहने दें और फिर गुनगुने पानी से चेहरा अच्छी तरह से धो लें. आपका चेहरा बिल्कुल साफ हो जाएगा.

BSNL का VIP नंबर चाहिए तो ऑनलाइन करना होगा ये काम, जानिए पूरा प्रोसेस

Posted: 18 Mar 2022 07:12 PM PDT

BSNL का VIP नंबर चाहिए तो ऑनलाइन करना होगा ये काम, जानिए पूरा प्रोसेस

भारत संचार निगम लिमिटेड (BSNL) अपने ग्राहकों को ऐसे फैंसी अथवा VIP फोन नंबर चुनने का विकल्प देता है, जिसे याद रखना आसान होता है और इसमें कुछ खास नंबरों का अच्छा कॉम्बिनेशन होता है. BSNL द्वारा फैंसी नंबर पोस्टपेड और प्रीपेड दोनों उपयोगकर्ताओं के लिए उपलब्ध कराए जाते हैं. ग्राहकों को अपनी पसंद का वीआईपी नंबर (BSNL VIP Number) पाने के लिए ई-नीलामी के जरिए बोली लगाने की जरूरत है. बोली लगाने से पहले ग्राहकों को दूरसंचार ऑपरेटर के साथ पंजीकरण कराना होता है. BSNL फैंसी नंबरों को अलग-अलग पैटर्न में अलग करता है जिससे कि उसके ग्राहक ई-नीलामी में भाग लेकर नंबर चुन सकें.

चूंकि फैंसी या वीआईपी नंबर्स की मांग काफी है, BSNL ग्राहकों को इन नंबरों को प्राप्त करने का आधिकारिक तरीका देने के लिए अपनी समर्पित वेबसाइट के माध्यम से ई-नीलामी आयोजित करता है.

ऑनलाइन कैसे पाएं BSNL का फैंसी नंबर?
BSNL नियमित आधार पर होने वाली ई-नीलामी के माध्यम से फैंसी नंबर प्रदान करता है. प्रत्येक सर्कल अपनी ई-नीलामी आयोजित करता है. आप BSNL की साइट से अपने सर्कल में नीलामी का कार्यक्रम देख सकते हैं. आपके सर्कल के बावजूद, आपको BSNL फैंसी नंबर प्राप्त करने के लिए ई-नीलामी में भाग लेने के लिए खुद को पंजीकृत करने की आवश्यकता है. नीचे बताया गया है कि आप कैसे खुद को रजिस्टर कर सकते हैं और फैंसी BSNL नंबर ऑनलाइन प्राप्त कर सकते हैं.

-ई-नीलामी साइट पर जाएं और अपना सर्कल चुनें.
-टॉप बार से लॉग इन/रजिस्टर लिंक पर क्लिक करें.
-अपना मोबाइल नंबर और ईमेल आईडी दर्ज करें. BSNL आपके दिए गए ईमेल आईडी पर लॉगिन विवरण साझा करेगा.
-अब, लॉगिन/ रजिस्टर लिंक पर क्लिक करने के बाद लॉगिन टैब चुनें और अपना मोबाइल नंबर और पासवर्ड दर्ज करें.
-प्रोसेस को पूरा करने के लिए लॉगिन पर क्लिक करें.
-उपलब्ध फैंसी नंबर देखने के लिए साइट पर साइडबार से उपलब्ध नंबर विकल्प चुनें.
-वह नंबर चुनें, जिसके लिए आप बोली लगाना चाहते हैं और फिर Continue to Cart पर क्लिक करें.
-अब, रिफंडेबल रजिस्ट्रेशन अमाउंट का भुगतान करें, और बोली लगाने की अंतिम तिथि नोट कर लें.
-रजिस्ट्रेशन के बाद, आपको ई-नीलामी में भाग लेने के लिए अपने चयनित नंबर के लिए न्यूनतम बोली लगानी होगी.

बोली लगाने के बाद की प्रक्रिया
BSNL प्रत्येक फैंसी नंबर के लिए बोली लगाने वालों की सूची में से तीन प्रतिभागियों का चयन करेगी. कंपनी ने अपने नियम और शर्तों में कहा कि बाकी प्रतिभागियों को सर्कल में ई-नीलामी समाप्त होने के 10 दिनों के भीतर अपना पंजीकरण शुल्क वापस मिल जाएगा.

फैंसी नंबरों के लिए चुने गए तीन प्रतिभागियों को उनकी बोली राशि के आधार पर H1, H2, और H3 के रूप में वर्गीकृत किया जाएगा.

यदि सबसे अधिक राशि के साथ बोली में भाग लेने वाला प्रतिभागी फैंसी नंबर कनेक्शन नहीं लेगा, तो बोली अगले प्रतिभागी के पास चली जाएगी.

फैंसी नंबर सफलतापूर्वक प्राप्त करने के लिए बोलीदाता को अपना पता प्रमाण और पहचान विवरण प्रदान करना होगा. भारतीय नागरिकों के अलावा, देश में पंजीकृत फर्में भी फैंसी नंबरों के लिए ई-नीलामी में भाग ले सकती हैं.

हिमाचल: शादी के 22 दिन बाद महिला की गई जान- अस्पताल ने की लापरवाही!

Posted: 18 Mar 2022 07:10 PM PDT

हिमाचल: शादी के 22 दिन बाद महिला की गई जान- अस्पताल ने की लापरवाही!

हिमाचल प्रदेश के हमीरपुर जिले से एक दुखद खबर है। यहां एक नवविवाहिता की मौत हो गई है। मामले में मृतका के परिजनों ने निजी चिकित्सालय के चिकित्सकों पर लापरवाही का आरोप लगाया है।

बीती 23 फरवरी को हुई थी शादी

उनके मुताबिक़ अस्पताल प्रबंधन की लापरवाही के चलते ऐसे हुआ है। जान गंवाने वाली महिला की पहचान ममता पत्नी जसवीर सिंह निवासी समनाल के रूप में हुई है। दुखद बात यह भी है कि इसी साल 23 फरवरी को ही युवती की शादी हुई थी।

मामले का पता पाते ही पुलिस ने मौके पर पहुंच मृतका के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भजे दिया है। मामला दर्ज कर जांच भी शुरू कर दी गई है।
मृतका के घरवालों ने रखा अपना पक्ष

मृतक के घरवालों ने बताया कि उनकी बेटी को पथरी की शिकायत थी। ऐसे में उसे जिला मुख्यालय के एक निजी अस्पताल में ले जाया गया था। जहां उसकी हालत ज्यादा बिगड़ गई और चिकित्सकों ने उसे रीजनल अस्पताल के लिए रेफर कर दिया। जहां उसकी मौत हो गई। अब निजी अस्पताल में इलाज के दौरान लापरवाही के आरोप लगे हैं।
अस्पताल की तरफ से यह बयान आया

वहीं, इस सब पर निजी अस्पताल के प्रबंधक डॉक्टर हरजिंदर सिंह ने कहा कि किडनी में स्टोन की शिकायत के चलते ममता देवी को उनके अस्पताल लाया गया था। जहां उसका उपचार किया गया और वह सामान्य अनुभव कर रही थी। हालांकि, उसके बाद अचानक उसकी तबीयत ज्यादा बिगड़ गई और उसे फौरन दवाई देने के बाद रीजनल अस्पताल रेफर कर दिया गया।

उन्होंने कहा कि मृतका की माता ने ही बताया है कि ममता देवी की पीजीआई से कोई दवाई चल रही थी जो पिछले 1 महीने से वह नहीं ले रही थी।

हिमाचल: घर के बाहर होली खेल रहे थे भाई, 19 साल की बहन कमरे में फंदे से झूली

Posted: 18 Mar 2022 07:08 PM PDT

हिमाचल: घर के बाहर होली खेल रहे थे भाई, 19 साल की बहन कमरे में फंदे से झूली

हिमाचल प्रदेश में लगातार बढ़ रहे आत्महत्या के मामलों के बीच ताजा मामला मंडी जिले से रिपोर्ट हुआ है। जहां एक 19 वर्षीय युवती ने फंदा लगाकर अपनी जान दे दी। मामले का पता चलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमोर्टम के लिए भेज दिया है।

मां गई थी मायके- भाई भी घर के बाहर थे

मामला जिले के बल्ह उपमंडल स्थित डडौर से रिपोर्ट हुआ है। युवती ने अपने कमरे में यह खौफनाक कदम उठाया। मृतका का नाम आरती था। उसने फंदा तब लगाया जब वह घर पर अकेली थी उसकी मां मीरा देवी अपने मायके राजगढ़ गई हुई थी। वहीं, उस वक्त आरती के दो छोटे भाई बाहर होली खेलने के लिए गए हुए थे।

वहीं, जब वे दोनों वापस घर लौटे तो देखा कि उनकी बहन दुपट्टे का फंदा बनाकर पंखे से लटकी हुई है। इसके बाद भाइयों ने दुपटे को खोलकर उसे नीचे उतारा आस-पड़ोस के लोगों को बुलाया, लेकिन तब तक युवती की जान जा चुकी थी। इसके बाद मौके पर मौजूद लोगों ने पुलिस को इस बारे में जानकारी दी।
 
दो साल पहले हुई थी पिता की मौत

बताया गया मृतक युवती के पिता विजय कुमार की मौत भी 2 वर्ष पहले हुई है। थाना प्रभारी बल्ह कमलेश कुमार ने मामले की पुष्टि की है। इसके साथ ही उन्होंने इस संबंध में जानकारी देते हुए बताया कि पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर मेडिकल कॉलेज नेरचौक पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस मामले में गहनता से जांच कर रही है। युवती ने यह कदम क्यों उठाया इसके बारे में अभी तक कोई जानकारी हासिल नहीं हो पाई है।

चीन और यूरोप में फिर मची कोरोना की तबाही, भारत में सावधानी बरतने के निर्देश

Posted: 18 Mar 2022 07:04 PM PDT

चीन और यूरोप में फिर मची कोरोना की तबाही, भारत में सावधानी बरतने के निर्देश

बेशक भारत में अभी कोरोना वायरस की स्थिति ठीक है और मरीजों का ग्राफ बहुत कम है, लेकिन पड़ोसी देश चीन और यूरोप के कुछ देशों में स्थिति चिंताजनक होती जा रही है. यहां पिछले कुछ हफ्ते में कोरोना के मामले तेजी से बढ़ें हैं. ऐसे में भारत में भी इसे लेकर चिंताएं बढ़ने लगी हैं. खतरे को देखते हुए केंद्रीय स्वास्थ्य सचिव राजेश भूषण ने सभी राज्यों/केंद्र शासित प्रदेशों के अतिरिक्त मुख्य सचिवों, प्रधान सचिवों, सचिवों (स्वास्थ्य) को पत्र लिखकर कुछ सावधानी बरतने के निर्देश दिए हैं.

राजेश भूषण ने अपने पत्र के जरिए सभी से कहा है कि हर जगह पांच स्तरीय रणनीति यानी टेस्ट, ट्रैक, ट्रीट, टीकाकरण और कोविड नियमों के पालन पर ध्यान देने की जरूरत है. उन्होंने कहा है कि सभी संबंधित अधिकारियों और विभागों को इन पाचों पॉइंट पर ठीक से काम करने की जरूरत है. डॉक्टर भी नए ख्तरे को देखते हुए लोगों से सावधानी बरतने की बात कह रहे हैं.

कोरोना ने चीन का हाल एक बार फिर बेहाल कर दिया है. पिछले कुछ हफ्तों से चीन में कोरोना के रिकॉर्ड तोड़ मरीज मिल रहे हैं. 14 मार्च को चीन में 3602 लोगों में संक्रमण की पुष्टि हुई, जो फरवरी 2020 के बाद से सबसे ज्यादा है. 20 फरवरी के बाद से चीन में रोज केस बढ़ रहे हैं. अगर पिछले 5 दिनों के आंकड़ों पर नजर डालें तो वहां हर दिन 1000 से ज्यादा नए केस मिल रहे हैं. चीन में पूरे 2021 में 15,248 कोरोना केस मिले थे, जबकि 2022 के 3 महीने में ही संक्रमितों का आंकड़ा 23 हजार से ज्यादा हो चुका है. वहीं यूके और जर्मनी में भी कोरोना के केस बढ़े हैं.

Post Bottom Ad

Pages