न्यूज़ हिमाचली News Himachali | हिमाचल की No. 1 हिंदी वेबसाइट |
- हिमाचलः तीन महीने पहले चोरी की हुई कार को वापस लौटया, ईमानदार चोर की हो रही तलाश
- अब नया सिम नहीं खरीद सकेंगे ये कस्टमर्स! जानिए सरकार के नए नियम के बारे में
- 5 ऐसे खतरनाक गेंदबाज जिनकी गेंदों पर नहीं लगा एक भी छक्का
- Himachal: शिक्षा विभाग में भरे जाएंगे 6200 पद, खाली पदों पर होगी सीधी भर्ती
- एक महीने में कम करना चाहते हैं पेट की चर्बी? घर में तैयार करें ये खास ड्रिंक
- अंगूर के जूस के साथ नहीं खाएं कोई दवाई, पड़ सकते हैं लेने के देने
- खाली पेट क्यों बढ़ता है ब्लड शुगर लेवल? डायबिटीज के मरीज ऐसे करें कंट्रोल
- गरुड़ पुराण की इन 5 बातों का रखेंगे ध्यान तो 7 पीढ़ियां रहेंगी खुशहाल, घर में होगा लक्ष्मी का आगमन
- पान के पत्ते और लौंग के टोटके से होने लगती है धन वर्षा, तुरंत चमक जाएगी किस्मत
- इन चीजों को रखने से जेब में कभी नहीं टिकते पैसे, जानें धन रखने के वास्तु टिप्स
- ऐसा कौन सा शब्द है जिसे हम देखते हैं और पढ़ते नहीं हैं? सॉल्व कर के देखिए IAS के ये सवाल
- शेन वॉर्न के निधन के बाद वीरेंदर सहवाग की आयी बड़ी प्रतिक्रिया
| हिमाचलः तीन महीने पहले चोरी की हुई कार को वापस लौटया, ईमानदार चोर की हो रही तलाश Posted: 04 Mar 2022 06:21 PM PST हिमाचल प्रदेश में आए दिन चोरी की वारदातें पेश आती हैं। ऐसे में चोरी किए हुए सामान को रिकवर करना काफी मुश्किल हो जाता है। परंतु इस बीच एक चोर ऐसा भी है जिसनें तीन महीने पहले चोरी की हुई कार को वापस उसके मालिक के पास लौटाकर ईमानदारी का एक अजीबो गरीब नमूना पेश किया है। मामला प्रदेश के ऊना जिले स्थित पुलिस थाना चिंतपूर्णी के तहत आते ज्वाली रोड़ का है। दुकान के बाहर देखी कार मिली जानकारी के मुताबिक शुक्रवार यानी आज सुबह जब कार मालिक कमल कुमार का बेटा अपनी दुकान खोलने पहुंचा तो उसने दुकान के बाहर अपनी चोरी हुई कार को खड़े हुए देखा। बेटे ने तुरंत अपने पिता को कॉल कर बताया कि उनकी कार होशियारपुर रोड पर है। इस पर पिता ने पुलिस को मामले के संबंध में सूचित किया। पुलिस कर रही जांच सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस टीम ने कार को अपने कब्जे में लेकर आगामी कार्रवाई शुरु कर दी है। फिलहाल पुलिस आसपास के इलाके में लगे सीसीटीवी कैमरा खंगालने में जुटी हुई है ताकि शातिर का पता लगाया जा सके। मामले की पुष्टि एएसआई सुशील ने की है। नवंबर में हुई थी कार गायब बता दें कि बीते तीन महीने पहले यानी 14 नवंबर को चिंतपूर्णी रोड़ से कमल कुमार की मारुति कार चोरी हो गई थी। इस संबंध में कार मालिक ने चोरी की शिकायत चिंतपूर्णी पुलिस थाना में भी दर्ज करवाई थी। पुलिस टीम द्वारा आसपास के क्षेत्रों सहित चंडीगढ़, नंगल, अमृतसर में भी कार को काफी तलाशने का प्रयास किया गया था परंतु टीम के हाथ कुछ नहीं लग पाया था। वहीं, आज सुबह कार को दुकान के बाहर से बरामद किया गया है। |
| अब नया सिम नहीं खरीद सकेंगे ये कस्टमर्स! जानिए सरकार के नए नियम के बारे में Posted: 04 Mar 2022 06:18 PM PST मोबाइल कस्टमर्स के लिए जरूरी खबर है. सरकार ने सिम कार्ड को लेकर नए नियम बना दिए हैं. इस नए नियम के तहत अब कुछ कस्टमर्स के लिए नया मोबाइल कनेक्शन लेना और भी आसान हो गया है. लेकिन कुछ कस्टमर्स अब नया सिम नहीं ले सकेंगे. अब कस्टमर्स अब नए मोबाइल कनेक्शन के लिए ऑनलाइन अप्लाई कर सकते हैं और यही नहीं अब सिम कार्ड उनके घर तक आ जाएगा. 18 साल से कम के कस्टमर्स को नहीं मिलेगा सिम अब सरकार ने नियम के अनुसार, अब कंपनी 18 साल से कम के कस्टमर्स को नया सिम नहीं बेच सकती है. वहीं, दूसरी तरफ 18 साल के ऊपर के कस्टमर अपने नए सिम के लिए आधार या डिजीलॉकर में स्टोर्ड किसी भी डॉक्यूमेंट से खुद को वेरिफाई कर सकते हैं. दूरसंचार विभाग (Department of Telecom) ने इसके लिए एक आदेश जारी किया है. DoT का यह कदम 15 सितंबर 2021 को कैबिनेट द्वारा अप्रूव्ड टेलीकॉम रिफॉर्म्स का हिस्सा है. 1 रुपये में होगी केवाईसी जारी किए गए नए आदेश के नियमों के अनुसार, यूजर्स को नए मोबाइल कनेक्शन (New Mobile Connection) के लिए UIDAI की Aadhaar बेस्ड e-KYC सर्विस के माध्यम से सर्टिफिकेशन के लिए बस एक रुपये का भुगतान करना होगा. इन यूजर्स को नहीं मिलेगी नई सिम टेलीकॉम डिपार्टमेंट के नए नियमों के मुताबिक अब कंपनी 18 साल से कम उम्र के यूजर्स को सिम कार्ड नहीं बेच सकती है. इसके अलावा अगर कोई शख्स मानसिक रूप से बीमार है तो ऐसे व्यक्ति को भी नया सिम कार्ड जारी नहीं किया जा सकता है. इन नियमों का उल्लंघन करते हुए अगर ऐसे शख्स को सिम बेची जाती है तो उस टेलीकॉम कंपनी को दोषी माना जाएगा, जिसने सिम बेचा है. कानून में संसोधन किया सरकार ने सरकार ने प्रीपेड को पोस्टपेड में बदलने के लिए एक नया वन टाइम पासवर्ड (OTP) बेस्ड प्रोसेस का आदेश जारी किया है. सरकार ने नए मोबाइल कनेक्शन जारी करने के लिए आधार-आधारित ई-केवाईसी प्रक्रिया को फिर से शुरू करने के लिए जुलाई 2019 में भारतीय टेलीग्राफ अधिनियम (Indian Telegraph Act), 1885 में पहले ही संशोधन कर दिया था. घर बैठे प्राप्त करें सिम कार्ड अब नए नियम के तहत ग्राहक UIDAI बेस्ड वेरिफिकेशन के जरिए अपने घर पर ही सिम प्राप्त कर सकते हैं. DoT ने अपने आदेश में कहा है कि ग्राहकों को मोबाइल कनेक्शन एक ऐप/पोर्टल बेस्ड प्रोसेस के जरिए दिया जाएगा, जिसमें ग्राहक घर बैठे मोबाइल कनेक्शन के लिए आवेदन कर सकते हैं. ग्राहकों को मिलेगी सुविधा पहले नए मोबाइल कनेक्शन के लिए या फिर मोबाइल कनेक्शन को प्रीपेड से पोस्टपेड कराने के लिए ग्राहकों को KYC प्रोसेस से गुजरना पड़ता था. इसके लिए ग्राहकों को अपने पहचान और पता के वेरिफिकेशन डॉक्यूमेंट के साथ दुकान पर जाना पड़ता था. टेलीकॉम विभाग (Telecom Department) ने बताया कि कोरोना काल में ग्राहकों की सुविधा के लिए और व्यापार में आसानी के लिए कॉन्टैक्टलेस सर्विस को बढ़ावा देने की आवश्यकता है. |
| 5 ऐसे खतरनाक गेंदबाज जिनकी गेंदों पर नहीं लगा एक भी छक्का Posted: 04 Mar 2022 06:15 PM PST क्रिकेट (Cricket) एक ऐसा खेल है जहां बल्लेबाजों का बोलबाला रहता है, हालांकि इस मामले में गेंदबाज भी कम पीछे नहीं है। जेंटलमैन गेम कहे जाने वाले इस खेल में कुछ भी नामुमकिन नहीं है। Cricket के अब-तक के इतिहास में बल्लेबाजों ने कई रिकॉर्ड्स अपने नाम किए है। तो वहीं, कई ऐसे गेंदबाज भी हैं जिन्होंने गेंदबाजी में अलग ही कीर्तिमान स्थापित करके रखा है। आज हम आपको इस आर्टिकल के माध्यम से विश्व क्रिकेट के ऐसे 5 गेंदबाजों के बारे में बताने जा रहे हैं, जिनकी गेंदों पर कोई भी बल्लेबाज एक भी छक्का नहीं लगा पाया है। 1. डेरेक प्रिंगल इस लिस्ट में पहले नबंर पर है इंग्लैंड के स्टार गेंदबाज डेरेक प्रिंगल का नाम, इन्हें भला कौन भूल सकता है। इनकी खतरनाक गेंदबाजी देख सभी बल्लेबाजों के पसीने छूट जाते थे। केन्या में जन्में डेरेन ने अपने करियर की शुरुआत तो बतौर बल्लेबाज की थी, लेकिन उन्होंने मध्यम गति के गेंदबाज के रुप में पहचान मिली। उन्होंने इंग्लैंड की तरफ से 30 टेस्ट मैच खेले है। वहीं डेरेन ने 5 हजार 287 गेंद फेंकी और 70 विकेट हासिल किए, लेकिन कोई बल्लेबाज उन्हें एक छक्का भी नहीं जड़ सका। 2. मुदस्सर नजर इस लिस्ट में दूसरे नंबर पर मुदस्सर नजर का नाम शुमार है। साल 1976 से 1989 तक पाकिस्तान की तरफ से खेलने वाले मुदस्सर नजर ने 76 टेस्ट और 112 वनडे मैच खेले थे। यही नहीं टेस्ट की बात करें तो मुदस्सर नजर ने बतौर गेंदबाज 5867 गेंदे फेंकी, लेकिन इनकी खतरनाक गेंदबाजी के आगे कोई भी बल्लेबाज एक भी छक्का नहीं लगा पाया। 3. मोहम्मद हुसैन इस लिस्ट में तीसरे नंबर पर पाकिस्तान के पूर्व तेज गेंदबाज मोहम्मद हुसैन का नाम शामिल है। बता दें मोहम्मद हुसैन को 1952-1953 के भारत दौरे पर पहचान मिली थी। हुसैन ने पाकिस्तान के लिए 27 टेस्ट मैच खेले है। उन्होंने इस दौरान 5910 गेंद फेंकी और 68 विकेट लिए। उन्होंने भी अपनी जादुई गेंदबाजी से बल्लेबाजों को एक भी छक्का नहीं खाने दिया। 4. कीथ मिलर इसके साथ ही लिस्ट में चौथे नंबर पर शुमार है ऑस्ट्रेलिया के गेंदबाज कीथ मिलर। की तरफ से 55 टेस्ट मैच खेलने वाले कीथ मिलर ने अपने करियर के दौरान 170 विकेट हासिल किए है। उन्होंने इस दौरान 10 हजार 461 गेंद फेंकी, मगर एक भी ऐसी गेंद नहीं फेंकी, जिस पर कोई बल्लेबाज छक्का लगा पाए। 5. नील हेवक वहीं, इस लिस्ट में आखिरी नंबर पर है पूर्व ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी नील हेवक का नाम, जिन्होंने साल 1963 में ऑस्ट्रेलिया के लिए डेब्यू किया था और 27 टेस्ट मैच खेले। उन्होंने 145 प्रथम श्रेणी मैच खेले थे। इस दौरान उन्होंने 6 हजार 987 गेंद फेंकीं और उनकी गेंदों पर भी कोई बल्लेबाज छक्का नहीं लगा पाया। |
| Himachal: शिक्षा विभाग में भरे जाएंगे 6200 पद, खाली पदों पर होगी सीधी भर्ती Posted: 04 Mar 2022 06:11 PM PST विधानसभा (Vidhansabha)सदन में शिक्षा मंत्री गोविंद सिंह ठाकुर ने सूबे के बेरोजगारों को बड़ी खुशखबरी देते हुए कहा कि शिक्षा विभाग (Education Department Himachal Recruitment) में 6200 पदों को भरने की प्रक्रिया जारी है। उन्होंने कहा कि पिछले तीन सालों में करसोग विधानसभा क्षेत्र के स्कूलों में प्रवक्ता के 43 पदों को भरा गया है। वहीं, टीजीटी आर्ट्स के 25, नॉन मेडिकल के 17 और मेडिकल के 10 पद भरे गए हैं। उन्होंने कहा कि करसोग विधानसभा हलके के स्कूलों में अधिकतर पदों को भरा गया है और खाली पदों को भी सीधी भर्ती और पदोन्नति से भरा जाएगा। स्कूलों में पढ़ाया जाएगा श्रीमद्भागवत गीता सार शिक्षा मंत्री ने आगे कहा कि श्रीमद्भागवत गीता सार को हिमाचल प्रदेश के स्कूलों में नौवीं से 12वीं कक्षा के पाठ्यक्रम का हिस्सा बनाया जाएगा। मंत्री ने आगे कहा कि इन कक्षाओं के हिंदी और संस्कृत विषय में गीता सार के कुछ पाठ शामिल किए जाएंगे। तीसरी कक्षा से संस्कृत विषय की पढ़ाई करवाई जाएगी। ज्ञान देने से पहले खुद भी करना चाहिए गीता सार का अनुसरण नेता प्रतिपक्ष मुकेश अग्निहोत्री ने कहा कि गीता को पाठ्यक्रम का हिस्सा बनाने के साथ सदन के सदस्यों को भी पढ़ना चाहिए और इसे कंठस्थ करना चाहिए। उन्होंने कहा कि गायत्री मंत्र, रामचरितमानस और शिव पुराण को भी स्कूलों में पढ़ाना चाहिए। प्रदेश में सभी लोग भगवान को मानने वाले हैं। हम प्रस्ताव का समर्थन करते हैं। विधायक आशा कुमारी ने कहा कि दूसरों को ज्ञान देने से पहले हमें खुद भी गीता सार का अनुसरण करना चाहिए। |
| एक महीने में कम करना चाहते हैं पेट की चर्बी? घर में तैयार करें ये खास ड्रिंक Posted: 04 Mar 2022 06:03 PM PST मौजूदा दौर की लाइफस्टाइल और फूड हैबिट्स ऐसी हो गई है जिसकी वजह से ज्यादातर लोग ओवर वेट (Overweight) की समस्या से परेशान है. एक्सरसाइज करने का वक्त नहीं मिलता. नौकरी करने की टाइमिंग भी शायद ऐसी है कि आप चाहकर भी सेहत पर ध्यान नहीं दे पाते हैं. कुल मिलाकर जिंदगी में अनुशासन की कमी हो गई है जिसका सीधा असर आपकी सेहत पर दिखता है. मोटा हो जाने से कई तरह की बीमारियों की संभावना बढ़ जाती है. लेकिन, आपको परेशान होने की जरूरत नहीं है. इस आर्टिकल में आपको एक ऐसे नुस्खे के बारे में बताने जा रहे हैं कि जिसे अपनाने से आपका कुछ ही दिनों में असर दिखने लगेगा. कैसे कम करें अपने पेट की चर्बी? बढ़ता हुआ वजन कम करने का हमारे पास एक घरेलू नुस्खा है, ऐसे में आपको ज्यादा परेशान होने की जरूरत नहीं है. आमतौर पर सभी घरों में अजवायन (Celery) उपलब्ध होता है. पानी में अजवायन डालकर रातभर भींगने के लिए छोड़ दें. सुबह उठने के बाद इस पानी का सेवन करें. इससे पेट की चर्बी (Belly Fat) कम होगी. इसमें थाइमोल (Thymol) पाया जाता है जो पेट की चर्बी को कम करता है. थाइमोल से कम होगा वजन कहा जाता है कि थाइमोल (Thymol) मेटाबॉलिज्म (Metabolism) को मजबूत करता है, पाचन क्रिया को दुरुस्त करता है और एसिडिटी की समस्या को दूर करता है. इसके अलावा इसमें आयोडिन (Iodine), फास्फोरस (Phosphorus), कैल्शियम (Calcium) और पोटैशियम (Potassium) भी पाया जाता है. ये सभी शरीर के लिए बहुत जरूरी तत्व होते हैं. रोज पिएं अजवायन का पानी अजवायन युक्त पानी (Celery Water) पीने से से चीनी और पेट संबंधी दूसरी बीमारियां दूर होती हैं, इसके अलावा कब्ज (Constipation) से निजात मिलती है. कई लोग गैस और अस्थमा की समस्या से परेशान रहते हैं. कुछ भी खाने पर उन्हें गैस हो जाता है. वे लोग अजवायन पानी का इस्तेमाल करेंगे तो कुछ ही दिनों में असर दिखने लगेगा. कहा जाता है कि अजवायन पानी का इस्तेमाल एक महीने तक लगातार करने से 3-4 किलोग्राम वजन जरूर कम हो जाता है. |
| अंगूर के जूस के साथ नहीं खाएं कोई दवाई, पड़ सकते हैं लेने के देने Posted: 04 Mar 2022 06:00 PM PST ज्यादातर लोग दवाई खाने के लिए जूस का इस्तेमाल करते हैं. हालांकि ऐसा करने वालों को सतर्क रहना चाहिए क्योंकि ये खतरनाक हो सकता है. सभी फलों के जूस के साथ दवा नहीं लेनी चाहिए. अगर आपकी ऐसी आदत हैं तो इसे फौरन बदल दें. कभी-कभी जूस के साथ दवा लेने पर इसका असर कम हो जाता है. एक्सपर्ट्स का मानना है कि फ्रूट जूस (Fruit Juice) के साथ दवा लेने पर कभी-कभी इससे एलर्जी (Allergy) भी हो सकती है. ऐसे में अंगूर (Grapes), संतरा (Orange) और कभी-कभी सेब (Apple) का जूस के साथ दवा लेना आपके लिए खतरनाक हो सकता है. जूस और दवा का कॉम्बिनेशन खतरनाक ऐसा कहा जाता है कि अंगूर का रस (Grapes Juice) ब्लड फ्लो में जानेवाली दवाओं की मात्रा को कम कर देता है. इसलिए रक्तचाप और दिल की धड़कन (Heart Beat) की बीमारियों से पीड़ित मरीजों को अंगूर का जूस न पीने की चेतावनी दी जाती है. शरीर को हो सकता है नुकसान एक रिसर्च में बताया गया है कि संतरे, सेब और अंगर का जूस कैंसर की दवाओं के अलावा एंटी बायोटिक्स का असर भी कम कर देता है. शोध में अंगूर के रस (Grapes Juice) के साथ दवा लेने पर देखा गया कि सिर्फ आधी दवा ही शरीर में जा सकी. जूस दवा को सोखने की क्षमता को कम कर देते हैं. पानी के साथ ही लें दवा दवा को ज्यादा पानी यानी कि एक ग्लास पानी के साथ लें. पानी के साथ दवा लेना सबसे सुरक्षित हैं. थोड़ा पानी के साथ दवा लेने से यह शरीर में ठीक से नहीं घुलते हैं. लेकिन अधिक पानी के साथ लेने से ये आसानी से घुल जाते है. ठंडे पानी के साथ भी दवा लेने से परहेज करना चाहिए. |
| खाली पेट क्यों बढ़ता है ब्लड शुगर लेवल? डायबिटीज के मरीज ऐसे करें कंट्रोल Posted: 04 Mar 2022 05:58 PM PST आजकल बदलती हुई लाइफस्टाइल के कारण लोगों को कई तरह की बीमारियां हो रही हैं, डायबिटीज (Diabetes) भी उनमें से एक है. मधुमेह कई अन्य बीमारियों की वजह बन जाती है, जिसमें दिल, किडनी आंख, ब्रेन और स्किन पर गहरा असर पड़ता है. इससे बचने के लिए मधुमेह के मरीजों को अपना ब्लड शुगर लेवल कंट्रोल (Blood Sugar Level Control) में रखना चाहिए है. सुबह में क्यों बढ़ता है बल्ड शुगर लेवल? आमतौर पर मीठा या अनहेल्दी खाने के बाद ब्लड शुगर लेवल (Blood Sugar Level) बढ़ जाता है, लेकिन कई बार ऐसा भी देखा गया है जब सुबह को खाली पेट होने के बावजूद खून में शुगर बढ़ जाता है. आखिर ऐसा क्यों होता है इसके बारे में हम आज आपको जानकारी दे रहे हैं. 1. एक्सपर्ट्स के मुताबिक हॉर्मोन्स में बदलाव की वजह से सुबह के वक्त खाली पेट ब्लड शुगर लेवल (Blood Sugar Level) बढ़ सकता है. रात में सोते वक्त हॉर्मोन्स को नियंत्रित करने के लिए शरीर में ज्यादा मात्रा में इंसुलिन का उत्पादन होता है. 2. रात को खाने में हाई कार्बोहाइड्रेट डाइट लेने से सुबह सवेरे ब्लड शुगर लेवल (Blood Sugar Level) बढ़ सकता है. 3. अगर आप डायबिटीज के मरीज हैं तो इस बात का ध्यान रखें कि दवाई सही वक्त पर लें नहीं तो अगली सुबह ब्लड शुगर लेवल में इजाफा हो जाएगा 4. अगर आप सोने से पहले इंसुलिन लेते हैं और सुबह ब्लड शुगर लेवल हाई हो जाता है. इस कंडीशन को रिबाउंड हाइपरग्लेसेमिया (Rebound Hyperglycemia) कहा जाता है. सुबह खाली पेट शुगर लेवल कितना हो? सुबह खाली पेट ब्लड शुगर लेवल 70-100 mg/dl रहे तो फिक्र की कोई बात नहीं, अगर स्तर 100-125mg/dl हो जाए तो ये बॉर्डर लाइन है. इससे ज्यादा शुगर होने से डायबिटीज की कैटेगर में आ जाता है. |
| गरुड़ पुराण की इन 5 बातों का रखेंगे ध्यान तो 7 पीढ़ियां रहेंगी खुशहाल, घर में होगा लक्ष्मी का आगमन Posted: 04 Mar 2022 05:42 PM PST हिंदू धर्म के 18 पुराणों में से एक गरुड़ पुराण का विशेष महत्व है. गरुड़ पुराण को मृत्यु के बाद मोक्ष प्रदान करने वाला ग्रंथ कहा गया है. यही कारण है कि मृत्यु के उपरांत मृतक के परिजन गरुड़ पुराण का पाठ करवाते हैं. दरअसल गरुड़ पुराण में व्यक्ति के जीवन से संबंधित कई जरूरी बातें बताई गई हैं. गरुड़ पुराण के मुताबिक 5 बातें ऐसी हैं जिसका पालन करने पर इंसान के जीवन में दुख कभी नहीं आता है. साथ ही जीवन खुशियों से भरा रहता है. आइए जानते हैं गरुड़ पुराण की 5 जरूरी बातें. आराध्य देवता को भोग गुरुड़ पुराण के अनुसार, जिस घर में भोजन बिना जूठा किए आराध्य देव को भोग लगाया जाता है, वहां देवता का वास होता है. साथ ही देवी अन्नपूर्णा की कृपा से उस घर में धन और अन्न की कमी नहीं होती है. धार्मिक ग्रंथ का पाठ गरुड़ पुराण के मुताबिक हर इंसान को धार्मिक ग्रंथों का ज्ञान होना चाहिए. धार्मिक ग्रंथों का ज्ञान प्राप्त करने के लिए इसका पाठ करना जरूरी है. अन्न दान हिंदू धर्म में दान को विशेष महत्व दिया गया है. भूखों को अन्न दान करने से पुण्य की प्राप्ति होती है. भूखे व्यक्ति की दुआ हर वक्त काम आती है. ऐसे में अपनी क्षमता के अनुसार अन्न दान जरूर करना चाहिए. इसके 7 पीढ़ियों का उद्धार होता है. कुल देवी-देवताओं की पूजा धार्मिक मान्यता के मुताबिक हर कुल के एक आराध्य देवी या देवता होते हैं. जिनकी पूजा खास तिथियों पर जरूर की जाती है. गरुड़ पुराण के मुताबिक जो इंसान अपने कुल देवता की पूजा से 7 पीढ़ियां खुशहाल रहती हैं. चिंतन गरुड़ पुराण के मुताबिक चिंतन करने से त्रुटियों का परिहार होता है. साथ ही मन शांत रहता है और क्रो भी दूर हो जाता है. इसके घर में सुख-शांति भी बनी रहती है. |
| पान के पत्ते और लौंग के टोटके से होने लगती है धन वर्षा, तुरंत चमक जाएगी किस्मत Posted: 04 Mar 2022 05:38 PM PST हिंदू धर्म में पान के पत्ते को बहुत शुभ माना जाता है. यही कारण है कि इसका इस्तेमाल अमूमन हर पूजा-पाठ में किया जाता है. ज्योतिष शास्त्र में पान के पत्ते और लौंग से जुड़े खास टोटके बताए गए हैं. मान्यता है कि इसके टोटके से रुपए-पैसों की किल्लत का सामना नहीं करना पड़ता है. आइए जानते हैं कि धन लाभ के लिए पान और लौंग के टोटके किस प्रकार किए जाते हैं. रुपए-पैसों की किल्लत दूर करने के लिए अगर जीवन में किसी प्रकार की आर्थिक परेशानी है तो इसे तत्काल दूर करने के लिए पान के पत्ते में देसी घी में भिंगोए हुए दो लौंग और एक बताशा रखें. इतना करने के बाद इसे आग में जला दें. इस टोटको को होलिका दहन के दिन करने से और भी अधिक लाभ मिलता है. काम में सफलता पाने के लिए अगर लगातार प्रयास करने के बावजूद भी काम में सफलता नहीं मिल रही है तो ऐसे में सबसे पहले किसी बुधवार के दिन भगवान गणेश को 11 पान के पत्ते में 5 लौंग मिलाकर चढ़ा दें. ऐसा करने से जल्द ही कार्य में सफलता मिलती है. घर के कलह-क्लेश को दूर करने के लिए यदि घर में हमेशा लड़ाई-झगड़ा होता रहता है तो इससे बचने के लिए शनिवार कि दिन एक पान के पत्ते में दो कपूर और 2 लौंग मिलाकर किसी शनि मंदिर या किसी पीपल के पेड़ के नीचे रख दें. ऐसा करने से परिवार के कलह-क्लेश खत्म हो जाते हैं. सुख-समृद्धि के लिए घर में सुख-समृद्धि के लिए मंगलवार या शनिवार के दिन हनुमान जी को एक पान का पत्ता चढ़ाएं. इस पान के पत्ते में सौंफ, कत्था, गुलकंद जरूर डालें. पान के इस टोटके को लगातार 7 सप्ताह करने से घर में सुख-समृद्धि होने लगती है. नौकरी की समस्या दूर करने के लिए अगर नौकरी की तलाश पूरी नहीं हो रही है या इसमें किसी प्रकार की समस्या आ रही है तो ऐसे में इसे दूर करने के लिए नौकरी के लिए निकलते वक्त मीठा पान खाकर निकलें. ऐसा करने से काम बन सकता है. |
| इन चीजों को रखने से जेब में कभी नहीं टिकते पैसे, जानें धन रखने के वास्तु टिप्स Posted: 04 Mar 2022 05:36 PM PST आर्थिक संपन्नता की चाहत हर इंसान की होती है. साथ ही हर कोई चाहता है कि उसकी जेब पैसों से भर रहे. परंतु, धन आगमन की स्थिति हमेशा एक जैसी नहीं रहती है. वास्तु शास्त्र के मुताबिक रुपए-पैसों को रखने का ढंग दर्शाता है धन टिकेगा या पानी की तरह बह जाएगा. ऐसे में वास्तु शास्त्र के अनुसार जानते हैं कि धन का रख-रखाव किस प्रकार करना चाहिए. वास्तु के मुताबिक ऐसे करें धन का रख-रखाव -अक्सर लोग पर्स में पुराने बिल, रसीद और अनावश्यक कागजात रखे रहते हैं. वास्तु के मुताबिक इसके पर्स में रुपए-पैसों का ठहराव कम हो जाता है. पुराने कागजात और रद्दियों से राहु का कनेक्शन होता है. ऐसे में पुराने कागजात और रसीद को पर्स में नहीं रखना चाहिए. -पर्स में किसी भी स्थिति में लोहे की वस्तुएं जैसे ब्लेड, चाकू इत्यादि ना रखें. इसके अलावा पर्स में दवाईयां रखना भी शुभ नहीं माना जाता है. इन वस्तुओं को पर्स में रखने से पास में पैसे नहीं रुकते. -वास्तु शास्त्र के मुताबिक पर्स फटा हुआ या दयनीय स्थिति में नहीं होना चाहिए. वास्तु के अनुसार, फटा हुआ पर्स आर्थिक तंगी पैदा करता है. ऐसे में पर्स फट जाए तो उसे तुरंत बदल लेना चाहिए. -पर्स में रखे सिक्कों की आवाज नहीं आना चाहिए. वहीं मां लक्ष्मी का यंत्र या धन वर्षा करते हुए उनकी एक छोटी तस्वीर रखने से पैसों में बरकत होती है. -रुपए-पैसे व्यवस्थित ढंग से रखना चाहिए. वास्तु शास्त्र के मुताबिक घर में सिक्के बिखड़े पड़े होने से कर्ज की समस्या उत्पन्न होती है. |
| ऐसा कौन सा शब्द है जिसे हम देखते हैं और पढ़ते नहीं हैं? सॉल्व कर के देखिए IAS के ये सवाल Posted: 04 Mar 2022 05:33 PM PST IAS Interview में कई बार कुछ ऐसे सवाल पूछ लिए जाते हैं जिनका जवाब तो बहुत आसान होते हैं, लेकिन इतनी उन्हें हल करने का तरीका इतना आसान नहीं होता. कई बार ये सवाल पढ़ाई से रिलेटेड नहीं होते बल्कि कॉमन सेंस से जुड़े होते हैं. ऐसे सवालों से इस बात का पता लगाया जा सकता है कि किसी भी सिचुएशन में IAS उम्मीदवार कैसे रिएक्ट करता है. आइए जानते हैं ऐसे ही कुछ टेढ़े-मेढ़े, लेकिन सिंपल से सवाल... सवाल 1. केवल 2 का यूज करके 23 कैसे लिख सकते हैं? जवाब. 22+2/2 सवाल 2. कौन सी ऐसी चीज है जो गर्म करने से जम जाती है? जवाब. अंडा. सवाल 3. सोने की उस चीज का नाम बताइये जो सुनार की दुकान में नहीं मिलती? जवाब. बिस्तर. बेड का इस्तेमाल सोने के लिए किया जाता है, लेकिन यह सुनार की दुकान पर नहीं मिलता सवाल 4. ऐसा कौन सा शब्द है जिसे हम देखते हैं और पढ़ते नहीं हैं? जवाब. नहीं सवाल 5. एक मुजरिम को मौत की सजा सुनाई गई और तीन कमरे दिखाए गए. पहले कमरे में आग थी, दूसरे में हत्यारे थे और तीसरे में तीन शेर थे जो तीन साल से भूखे थे. मुजरिम कौन से कमरे में जाएगा? जवाब. शेर वाले कमरे में. 3 साल से भूखे शेर जिंदा ही नहीं होंगे. सवाल 6. एक आदमी एयरप्लेन से बिना पैराशूट कूद गया, लेकिन फिर भी जिंदा बच गया. कैसे? जवाब. प्लेन रनवे पर रहा होगा. सवाल 7. जीवन में दो बार फ्री मिलने वाली चीज क्या है, जो तीसरी बार फ्री नहीं मिल पाती? जवाब. दांत. दो बार तो खुद ही आ जाते हैं, लेकिन तीसरी बार के लिए डेंटिस्ट की जरूरत पड़ती है. सवाल 8. अगर 2 कंपनी है और 3 भीड़ है, तो 4 और 5 क्या होंगे? (If 2 is a Company and 3 is crowd then what is 4 and 5?) जवाब. 4 और 5 हमेशा 9 होते हैं. सवाल 9. अगर आप नीले समंदर में लाल पत्थर डालते हैं, तो क्या होगा? जवाब. पत्थर गीला होगा और डूब जाएगा. सवाल 10. भगवान राम ने पहली दीपावली कहां मनाई थी? जवाब. दीपावली के उत्सव को श्री राम के बाद शुरू किया गया. इसलिए भगवान राम ने दीपावाली कभी नहीं मनाई. |
| शेन वॉर्न के निधन के बाद वीरेंदर सहवाग की आयी बड़ी प्रतिक्रिया Posted: 04 Mar 2022 05:29 PM PST टीम इंडिया के पूर्व सलामी बल्लेबाज वीरेंद्र सहवाग ने ऑस्ट्रेलिया के पूर्व स्पिनर गेंदबाज Shane Warne के असमय निधन पर शोक जताया है। उन्होंने ट्विटर के जरिए Shane Warne के परिवार के प्रति अपनी संवेदनाएं व्यक्त की हैं। वीरेंद्र सहवाग के साथ दुनिया भर के तमाम दिग्गज शेन वार्न के निधन पर शोक प्रकट कर रहे हैं। वीरेंद्र सहवाग ने ट्वीट करते हुए दी Shane Warne को श्रद्धांजलि वीरेंद्र सहवाग ने ट्वीट करते हुए लिखा,"इस पर विश्वास नहीं कर सकता। महानतम स्पिनरों में से एक, जिस आदमी ने स्पिन को ठंडा कर दिया, सुपरस्टार शेन वार्न अब नहीं रहे। जीवन बहुत नाजुक है, लेकिन यह थाह लेना बहुत मुश्किल है। उनके परिवार, दोस्तों और दुनिया भर के प्रशंसकों के प्रति मेरी हार्दिक संवेदनाएं।" पिछले साल हुआ था Shane Warne का रोड एक्सीडेंट आपको बता दें कि ऑस्ट्रेलिया के पूर्व दिग्गज खिलाड़ी Shane Warne अब इस दुनिया में नहीं रहे। उनका हार्ट अटैक के कारण 52 वर्ष की आयु में निधन हो गया है। ऑस्ट्रेलिया के इस दिग्गज खिलाड़ी के साथ पिछले साल एक रोड दुर्घटना हो गई थी। इस दुर्घटना के समय उनका बेटा भी उनके साथ। उस दौरान उन्हें कूल्हे, घुटने और टखने में चोट लगी थी। सिडनी मॉर्निंग हेराल्ड के मुताबिक शेन वार्न बेटे जैकसन के साथ बाइक पर सवार थे उसी दौरान बाइक से गिरकर वह 15 मीटर तक सड़क पर घसीटते चले गए थे। इसके बाद उन्होंने कहा था, थोड़ा पस्त, चोटिला और दुखी हूं। काफी प्रयासों के बावजूद नहीं बचाया जा सका शेन वार्न को शेन वार्न के प्रतिनिधि द्वारा 'फॉक्स न्यूज' को दिए गए बयान के मुताबिक, 52 साल के शेन वार्न का थाईलैंड में संदिग्ध परिस्थितियों में दिल का दौरा पड़ने से निधन हो गया। इस ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी को अपने विला में मृत पाया गया और चिकित्सा कर्मचारियों के सर्वोत्तम प्रयास के बावजूद उन्हें बचाया नहीं जा सका। इसके अतिरिक्त बयान में आगे कहा गया कि शेन वार्न का परिवार दुख की घड़ी में गोपनीयता का अनुरोध करता है और आगे की परिस्थितियों की जानकारी भी समय आने पर दी जाएगी। गौरतलब है कि शेन वार्न ऑस्ट्रेलिया के लिए बतौर स्पिनर गेंदबाज 708 टेस्ट विकेट लिए हैं। इसके अलावा उन्होंने 194 वनडे में 293 विकेट अपने नाम किए हैं। शेन वार्न की कप्तानी में राजस्थान रॉयल्स की टीम ने आईपीएल के पहले संस्करण का खिताब अपने नाम किया था। शेन वार्न ने आईपीएल टूर्नामेंट में कुल 55 मुकाबले 57 विकेट चटकाए थे। |
| You are subscribed to email updates from न्यूज़ हिमाचली News Himachali | हिमाचल की No. 1 हिंदी वेबसाइट. To stop receiving these emails, you may unsubscribe now. | Email delivery powered by Google |
| Google, 1600 Amphitheatre Parkway, Mountain View, CA 94043, United States | |