न्यूज़ हिमाचली News Himachali | हिमाचल की No. 1 हिंदी वेबसाइट |
- क्या आप जानते है की खाना खाने के तुरंत बाद पानी क्यों नहीं पीना चाहिए
- हिमाचल निवासी मां-बेटे का दुखद निधन: टायर फटने के बाद पलटकर बस से जा भिड़ी थी कार
- हिमाचल की लड़की से शादी करवाई और ठग लिए लाखों: इस तरह हटा राज से पर्दा
- नीला आधार : बडे़ काम का है ये Aadhaar Card, जानिए इसके बारे में सब कुछ
- BCCI ने जारी किया IPL 2022 के पूरे कार्यक्रम की घोषणा, देखें कब कहाँ होगा IPL 2022 का 70 लीग और प्लेऑफ़ मैच
| क्या आप जानते है की खाना खाने के तुरंत बाद पानी क्यों नहीं पीना चाहिए Posted: 07 Mar 2022 07:10 PM PST यूं तो पानी पीना एक अच्छी आदत है। किसी भी रोग को दूर भगाने के लिए पानी एक रामबाण इलाज है। लेकिन क्या आपको पता है खाना खाते समय पानी पीना कितना हानिकारक है आपके स्वास्थ के लिए? इसका सीधा असर आपकी पाचन शक्ति पर होता है। कभी भी खाना खाने के आधे घंटे या 1 घंटे तक पानी नहीं पीना चाहिए। आईए जाने क्यों नुकसानदेह है खाने के बीच में पानी पीना। #आयुर्वेद में खाना खाने के बाद पानी पीना जहर माना जाता है। खाना खाने के बाद पानी पीने से जठराग्नि समाप्त हो जाती है। जठराग्नि अमाशय की वो ऊर्जा है जो हमारे खाए हुए खाने को पचाने का काम करती है. ऐसे में अगर आपने खाने के तुरंत बाद पानी पी लिया तो से ऊर्जा समाप्त हो जाती है और भोजन पच नहीं पाता है। #खाना नहीं पचने की वजह से वो अमाशय में ही सड़ने लग जाता है और इससे गैस, एसिड बनना शुरू हो जाता है। जो तबियत बिगाड़ने के लिए काफी हैं। #आयुर्वेद की मानें तो खाना खाने के लगभग एक से दो घंटे के बाद ही पानी पीना चाहिए। इसी तरह खाना खाने से करीब आधा घंटा पहले पानी पी लेना चाहिए। पानी पीने के तुरंत बाद खाना खाना भी सही नहीं है। #आयुर्वेद में सुबह के वक्त खूब पानी पीना, खाने के तुरंत बाद पानी नहीं पीना सेहत के अचूक नुस्खों में से एक है जो दीर्घायु जीवन की आधारशिला रखते है। |
| हिमाचल निवासी मां-बेटे का दुखद निधन: टायर फटने के बाद पलटकर बस से जा भिड़ी थी कार Posted: 07 Mar 2022 07:02 PM PST हिमाचल प्रदेश स्थित सिरमौर जिले के कालाअंब निवासी एक परिवार की कार दिल्ली जाते समय पड़ोसी राज्य हरियाणा में हादसे का शिकार हो गई। इस वजह से कार सवार मां तथा 9 वर्षीय बेटे की मौत हो गई। जबकि, कार सवार पिता गंभीर रुप से घायल हुआ है। बताया जा रहा है कि यह हादसा कार का टायर फटने के कारण पेश आया है। दिल्ली जा रहे थे मृतक महिला की पहचान 29 वर्षीय अफसाना तथा 9 वर्षीय बेटा निवासी कालाअंब के तौर पर हुई है। मिली जानकारी के मुताबिक कालाअबं निवासी रानो अपनी पत्नी अफसाना व नौ साल के बेटे संग कार में सवार होकर दिल्ली जा रहा था। अचानक फटा टायर इस बीच जब वे राष्ट्रीय राजमार्ग पर स्थित गांव मसाना पहुंचे तो अचानक से उनकी कार का टायर फट गया। इस वजह से कार अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकराकर पलटी खाने के बाद अंबाला की ओर जाने वाली सड़क पर जा गिरी। बस से हुई भिडंत इस दौरान सड़क से गुजर रही एक बस से कार की जोरदार टक्कर हो गई। इस हादसे में कार सवार मां-बेटा की मौत हो गई। जबकि हादसे में घायल रानो को स्थानीय अस्पताल में उपचार हेतु पहुंचाया गया है। पुलिस कर रही जांच वहीं, घटना की सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस की टीम ने मृतकों के शवों को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों को सौंप दिए हैं। इसके साथ ही हादसे के संबंध में मामला दर्ज कर आगामी कार्रवाई अमल में लाई जा रही है। |
| हिमाचल की लड़की से शादी करवाई और ठग लिए लाखों: इस तरह हटा राज से पर्दा Posted: 07 Mar 2022 07:00 PM PST हिमाचल प्रदेश के सिरमौर जिले की रहने वाली एक लड़की से शादी करवाने के नाम पर हरियाणा स्थित पानीपत जिले के तहत आते कोहंड गांव के एक युवक से धोखाधड़ी की गई है। बिचौलिये पर युवक से दो लाख 30 हजार रुपए वसूलने का आरोप है। पीड़ित ने छानबीन की तो सामने आया है कि इसी गिरोह ने इसी लड़की की शादी खोजकीपुर में करवाई थी और दो लाख रुपए ठगे थे। ढाई लाख की थी डिमांड- 2.30 लाख पर बनी बात पीड़ित ने अपनी पत्नी, उसकी तथाकथित बहन, बिचौलिये व अन्य के खिलाफ पुलिस में शिकायत दी है। पुलिस ने शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। कोहंड निवासी सुशील कुमार ने शिकायत में बताया है कि क्योड़क गांव के सुशील कुमार ने उसके सामने हिमाचल के पांवटा साहिब की लड़की से शादी करवाने का प्रस्ताव रखा। उसने ढाई लाख रुपए की डिमांड की लेकिन 2.30 लाख रुपये में बात फाइनल हो गई और उन्होंने एक लाख एडवांस बिचौलिए सुशील को दे दिया। बीती 28 फरवरी को वह अपने चाचा व बिचौलिये सुशील के साथ पांवटा साहिब के 20 किलोमीटर आगे स्टोन शहर में पहुंच गए। उनकी मुलाकात रितू नाम की महिला व चार-पांच अन्य से हुई। रितू ने उनको एक होटल में पहुंचने को कहा और वहीं उसकी शादी पूजा नामक लड़की से करा दी। दूसरे गांव के लड़के से भी कराई थी पूजा की शादी रितू के साथ मौजूद लोग खुद को पूजा के जीजा, फूफा व अन्य रिश्तेदार बता रहे थे। पीड़ित ने बताया कि शादी के बाद उन्होंने एक लाख 30 हजार रुपए की बकाया रकम भी बिचौलिए को दे दी। शिकायतकर्ता ने बताया कि शादी के तीन दिन बाद ही रितू का फोन आया और उसने कहा कि पूजा को उसके घर मिलाकर ले जाओ। सुशील ने समय न होने की बात कहकर मना कर दिया। रीतू व एक अन्य व्यक्ति का उसके पास बार-बार फोन आना शुरू हो गया और वे दबाव बनाने लगे। उन्हें शक हुआ और छानबीन शुरू कर दी। सामने आया कि ये धोखाधड़ी करने वाला गिरोह है। गिरोह ने पूजा को खोजकीपूर समालखा गाव के गोर्वधन नाम के लड़के के साथ शादी करवा कर भी दो लाख की धोखाधड़ी कर रखी है। शिकायत पर पुलिस ने बिचौलिए सुशील कुमार, पूजा, रितू व अन्य लोगों के खिलाफ धोखाधड़ी का मामला दर्ज कर लिया। थाना प्रभारी दीपक ने बताया कि कोहंड के सुशील ने शिकायत दी है। शिकायत के आधार पर तमाम पहलुओं से जांच पड़ताल की जा रही है। |
| नीला आधार : बडे़ काम का है ये Aadhaar Card, जानिए इसके बारे में सब कुछ Posted: 07 Mar 2022 06:56 PM PST आधार कार्ड की महत्ता पिछले कुछ सालों में बहुत तेजी से बढ़ी है। पैन कार्ड, बैंक खातों, मोबाइल नंबर से आधार जोड़ना अनिवार्य है। अब तो स्कूल में दाखिले के दौरान बच्चों का भी आधार मांगा जा रहा है। इसलिए बच्चों का भी आधार कार्ड बनवाना जरूरी हो गया है। अगर आपके बच्चे का आधार नहीं बना है तो कई कामों में रुकावट आ सकती है। आधार कार्ड जारी करने वाली संस्था भारतीय विशिष्ट पहचान प्राधिकरण (यूआईडीएआई) बच्चों के आधार बनवाने की सुविधा भी देती है। जी हां, आपको अपने बच्चों के लिए बाल आधार बनवाना होता है। यूआईडीएआई बच्चों के लिए जारी आधार कार्ड का रंग नीला रखता है। अगर आपका बच्चा पांच साल से कम का है तो उसका ब्लू यानी नीला आधार कार्ड आप बनवा सकते हैं। वैसे तो यह अन्य आधार की तरह ही रहता है लेकिन इसका रंग नीला कर दिया जाता है। कोई भी पैरेंट्स वैलिड डॉक्यूमेंट देकर अपने बच्चों का आधार कार्ड बनवा सकते हैं। अगर आप भी अपने बच्चों के लिए आधार कार्ड बनवाना चाहते हैं तो यूआईडीएआई के वैलिड सेंटर्स पर इन दस्तावेजों के साथ आवेदन कर सकते हैं। बच्चों के आधार कार्ड की खास बातें -बच्चे की उम्र पांच साल पूरी होते ही यह आधार कार्ड इनवैलिड हो जाएगा। -आधार बनवाने के लिए बच्चे की स्कूल आईडी का भी इस्तेमाल किया जा सकता है। -बच्चे उम्र 5 साल पूरी होने पर उसका बायोमेट्रिक आधार डेटा अपडेट कराएं, 15 साल की उम्र पर फिर इसे अपडेट कराना जरूरी है। -बच्चे का आधार बनवाने के लिए जन्म प्रमाण पत्र अथवा हॉस्पिटल से मिलने वाली डिस्चार्ज स्लिप ही काफी है। -पांच साल की उम्र तक बनने वाले आधार में बच्चे के फिंगर प्रिंट और आंखों की स्कैनिंग नहीं की जाती है। बच्चों के आधार बनवाने के कई फायदे बालिग होने तक बच्चों का न तो ड्राइविंग लाइसेंस बन सकता है और न ही मतदाता पहचान पत्र।। ऐसी परिस्थिति में बच्चों की पहचान का एक ही दस्तावेज होता है और वो है आधार कार्ड। अगर आपने बच्चे का आधार कार्ड बनवा लिया है तो ये सरकारी संस्थानों में तो आपके काम आएगा ही, निजी संस्थान भी बच्चे की पहचान के मामले में इसे मानने से इनकार नहीं कर सकते। सरकारी कार्यक्रमों, छात्रवृत्ति हासिल करने तक में आधार कार्ड बच्चे के बहुत काम आएगा। बच्चों के बचत खातों के लिए भी आधार जरूरी है। आधार कार्ड के लिए कैसे करें अप्लाई - आधार रजिस्ट्रेशन के लिए पोस्ट ऑफिस, बैंक या आधार सेवा केंद्र पर अप्लाई किया जा सकता है। - आधार एनरोलमेंट सेंटर या आधार सेवा केंद्र पर जाकर आपको एक एनरोलमेंट फॉर्म भरना होगा। - अगर बच्चे का वैलिड प्रूफ नहीं है तो माता-पिता का आधार नंबर भरना होगा। - सभी जरूरी डॉक्युमेंट्स के साथ आपको ये फॉर्म भी सबमिट करना होगा। - फॉर्म को जमा करने के बाद बच्चे का बायोमेट्रिक रिकॉर्ड लिया जाएगा। - बायोमेट्रिक रिकॉर्ड में हाथ की 10 अंगुलियों के निशान, आंखों को स्कैन किया जाता है। - आधार एनरोलमेंट के 90 दिनों के अंदर आधार कार्ड को घर पर पोस्ट कर दिया जाता है। बच्चों के आधार कार्ड के लिए जरूरी है दस्तावेज बच्चों का आधार कार्ड बनवाने के लिए अभिवावक के पास बच्चे का जन्म-प्रमाण पत्र होना चाहिए। इसके साथ माता या पिता में से किसी एक का आधार कार्ड अवश्य होना चाहिए। जन्म-प्रमाण पात्र में दी गई जानकारी और बच्चे के अभिवावक के आधार कार्ड में दी गई जानकारी को ध्यान में रखते हुए बच्चे का आधार कार्ड बनाया जाता है। |
| Posted: 07 Mar 2022 06:52 PM PST भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) ने इस साल के लिए इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) 2022 के लिए पूरे कार्यक्रम का ऐलान कर दिया है । जहाँ यह मैच मुंबई और पुणे में खेला जायेगा । जहाँ टीम और किस दिन मैच होंगे उसकी जानकारी आगे दी गई है । आईपीएल में इस साल कुल 70 मैच खेले जायेगें , इसके बाद चार प्लेऑफ मैच आयोजित होंगे। इस साल 2 ग्रुप में टीम डिवाइड किये गए हैं ।एक ग्रुप की प्रत्येक टीम दूसरे समूह की 5 टीमों से दो बार और अपने ग्रुप की 4टीमों से एक बार (दो केवल घर और दो दूर) मैच खेलेगी । ये है IPL 2022 का पूरा शेड्यूल: 1 चेन्नई सुपर किंग्स बनाम कोलकाता नाइट राइडर्स मार्च 26 7:30 अपराह्न वानखेड़े स्टेडियम, मुंबई 2 दिल्ली कैपिटल्स बनाम मुंबई इंडियंस मार्च 27 3:30 अपराह्न ब्रेबोर्न – सीसीआई 3 पंजाब किंग्स बनाम रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर 27 मार्च शाम 7:30 बजे डीवाई पाटिल स्टेडियम, मुंबई 4 गुजरात टाइटंस बनाम लखनऊ सुपर जायंट्स 28 मार्च शाम 7:30 बजे वानखेड़े स्टेडियम, मुंबई 5 सनराइजर्स हैदराबाद बनाम राजस्थान रॉयल्स 29 मार्च शाम 7:30 बजे एमसीए स्टेडियम, पुणे 6 रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर बनाम कोलकाता नाइट राइडर्स मार्च 30 7:30 अपराह्न डीवाई पाटिल स्टेडियम, मुंबई 7 लखनऊ सुपर जायंट्स बनाम चेन्नई सुपर किंग्स 31 मार्च शाम 7:30 बजे ब्रेबोर्न – सीसीआई 8 कोलकाता नाइट राइडर्स बनाम पंजाब किंग्स 1 अप्रैल शाम 7:30 बजे वानखेड़े स्टेडियम, मुंबई 9 मुंबई इंडियंस बनाम राजस्थान रॉयल्स अप्रैल 2 3:30 अपराह्न डीवाई पाटिल स्टेडियम 10 गुजरात टाइटंस बनाम दिल्ली कैपिटल्स अप्रैल 2 7:30 अपराह्न एमसीए स्टेडियम, पुणे 11 चेन्नई सुपर किंग्स बनाम पंजाब किंग्स 3 अप्रैल शाम 7:30 बजे ब्रेबोर्न – सीसीआई 12 सनराइजर्स हैदराबाद बनाम लखनऊ सुपर जायंट्स अप्रैल 4 7:30 अपराह्न डीवाई पाटिल स्टेडियम 13 राजस्थान रॉयल्स बनाम रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर 5 अप्रैल शाम 7:30 बजे वानखेड़े स्टेडियम, मुंबई 14 कोलकाता नाइट राइडर्स बनाम मुंबई इंडियंस अप्रैल 6 7:30 अपराह्न एमसीए स्टेडियम, पुणे 15 लखनऊ सुपर जायंट्स बनाम दिल्ली कैपिटल्स अप्रैल 7 7:30 अपराह्न डीवाई पाटिल स्टेडियम 16 पंजाब किंग्स बनाम गुजरात टाइटंस अप्रैल 8 7:30 अपराह्न ब्रेबोर्न – सीसीआई 17 चेन्नई सुपर किंग्स बनाम सनराइजर्स हैदराबाद अप्रैल 9 3:30 अपराह्न डीवाई पाटिल स्टेडियम 18 रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर बनाम मुंबई इंडियंस अप्रैल 9 7:30 अपराह्न एमसीए स्टेडियम, पुणे 19 कोलकाता नाइट राइडर्स बनाम दिल्ली कैपिटल्स अप्रैल 10 3:30 अपराह्न ब्रेबोर्न – सीसीआई 20 राजस्थान रॉयल्स बनाम लखनऊ सुपर जायंट्स अप्रैल 10 7:30 अपराह्न वानखेड़े स्टेडियम 21 सनराइजर्स हैदराबाद बनाम गुजरात टाइटंस अप्रैल 11 7:30 अपराह्न डीवाई पाटिल स्टेडियम 22 चेन्नई सुपर किंग्स बनाम रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर अप्रैल 12 7:30 अपराह्न डीवाई पाटिल स्टेडियम 23 मुंबई इंडियंस बनाम पंजाब किंग्स अप्रैल 13 7:30 अपराह्न एमसीए स्टेडियम, पुणे 24 राजस्थान रॉयल्स बनाम गुजरात टाइटंस अप्रैल 14 7:30 अपराह्न डीवाई पाटिल स्टेडियम 25 सनराइजर्स हैदराबाद बनाम कोलकाता नाइट राइडर्स 15 अप्रैल शाम 7:30 बजे ब्रेबोर्न – सीसीआई 26 मुंबई इंडियंस बनाम लखनऊ सुपर जायंट्स अप्रैल 16 3:30 अपराह्न ब्रेबोर्न – सीसीआई 27 दिल्ली कैपिटल्स बनाम रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर अप्रैल 16 7:30 अपराह्न वानखेड़े स्टेडियम 28 पंजाब किंग्स बनाम सनराइजर्स हैदराबाद 17 अप्रैल अपराह्न 3:30 अपराह्न डीवाई पाटिल स्टेडियम 29 गुजरात टाइटंस बनाम चेन्नई सुपर किंग्स 17 अप्रैल शाम 7:30 बजे एमसीए स्टेडियम, पुणे 30 राजस्थान रॉयल्स बनाम कोलकाता नाइट राइडर्स 18 अप्रैल शाम 7:30 बजे ब्रेबोर्न – सीसीआई 31 लखनऊ सुपर जायंट्स बनाम रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर अप्रैल 19 7:30 अपराह्न डीवाई पाटिल स्टेडियम 32 दिल्ली कैपिटल्स बनाम पंजाब किंग्स अप्रैल 20 7:30 अपराह्न एमसीए स्टेडियम, पुणे 33 मुंबई इंडियंस बनाम चेन्नई सुपर किंग्स अप्रैल 21 7:30 अपराह्न डीवाई पाटिल स्टेडियम 34 दिल्ली कैपिटल्स बनाम राजस्थान रॉयल्स 22 अप्रैल शाम 7:30 बजे एमसीए स्टेडियम, पुणे 35 कोलकाता नाइट राइडर्स बनाम गुजरात टाइटंस अप्रैल 23 3:30 अपराह्न डीवाई पाटिल स्टेडियम 36 रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर बनाम सनराइजर्स हैदराबाद अप्रैल 23 7:30 अपराह्न ब्रेबोर्न स्टेडियम 37 लखनऊ सुपर जायंट्स बनाम मुंबई इंडियंस अप्रैल 24 7:30 अपराह्न वानखेड़े स्टेडियम 38 पंजाब किंग्स बनाम चेन्नई सुपर किंग्स अप्रैल 25 7:30 अपराह्न वानखेड़े स्टेडियम 39 रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर बनाम राजस्थान रॉयल्स अप्रैल 26 7:30 अपराह्न एमसीए स्टेडियम, पुणे 40 गुजरात टाइटंस बनाम सनराइजर्स हैदराबाद 27 अप्रैल शाम 7:30 बजे वानखेड़े स्टेडियम 41 दिल्ली कैपिटल्स बनाम कोलकाता नाइट राइडर्स 28 अप्रैल शाम 7:30 बजे वानखेड़े स्टेडियम 42 पंजाब किंग्स बनाम लखनऊ सुपर जायंट्स अप्रैल 29 7:30 अपराह्न एमसीए स्टेडियम, पुणे 43 गुजरात टाइटंस बनाम रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर अप्रैल 30 3:30 अपराह्न ब्रेबोर्न स्टेडियम 44 राजस्थान रॉयल्स बनाम मुंबई इंडियंस अप्रैल 30 7:30 अपराह्न डीवाई पाटिल स्टेडियम 45 दिल्ली कैपिटल्स बनाम लखनऊ सुपर जायंट्स मई 1 3:30 अपराह्न वानखेड़े स्टेडियम 46 सनराइजर्स हैदराबाद बनाम चेन्नई सुपर किंग्स 1 मई शाम 7:30 बजे एमसीए स्टेडियम, पुणे 47 कोलकाता नाइट राइडर्स बनाम राजस्थान रॉयल्स मई 2 7:30 अपराह्न वानखेड़े स्टेडियम 48 गुजरात टाइटंस बनाम पंजाब किंग्स मई 3 7:30 अपराह्न डीवाई पाटिल स्टेडियम 49 रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर बनाम चेन्नई सुपर किंग्स 4 मई शाम 7:30 बजे एमसीए स्टेडियम, पुणे 50 दिल्ली कैपिटल्स बनाम सनराइजर्स हैदराबाद 5 मई शाम 7:30 बजे ब्रेबोर्न – सीसीआई 51 गुजरात टाइटंस बनाम मुंबई इंडियंस मई 6 7:30 अपराह्न ब्रेबोर्न – सीसीआई 52 पंजाब किंग्स बनाम राजस्थान रॉयल्स मई 7 3:30 अपराह्न वानखेड़े स्टेडियम 53 लखनऊ सुपर जायंट्स बनाम कोलकाता नाइट राइडर्स मई 7 7:30 अपराह्न एमसीए स्टेडियम, पुणे 54 सनराइजर्स हैदराबाद बनाम रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर मई 8 3:30 अपराह्न वानखेड़े स्टेडियम 55 चेन्नई सुपर किंग्स बनाम दिल्ली कैपिटल्स मई 8 7:30 अपराह्न डीवाई पाटिल स्टेडियम 56 मुंबई इंडियंस बनाम कोलकाता नाइट राइडर्स मई 9 7:30 अपराह्न डीवाई पाटिल स्टेडियम 57 लखनऊ सुपर जायंट्स बनाम गुजरात टाइटंस 10 मई शाम 7:30 बजे एमसीए स्टेडियम, पुणे 58 राजस्थान रॉयल्स बनाम दिल्ली कैपिटल्स मई 11, 7:30 अपराह्न डीवाई पाटिल स्टेडियम 59 चेन्नई सुपर किंग्स बनाम मुंबई इंडियंस मई 12 7:30 अपराह्न वानखेड़े स्टेडियम 60 रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर बनाम पंजाब किंग्स मई 13 7:30 अपराह्न ब्रेबोर्न – सीसीआई 61 कोलकाता नाइट राइडर्स बनाम सनराइजर्स हैदराबाद 14 मई शाम 7:30 बजे एमसीए स्टेडियम, पुणे 62 चेन्नई सुपर किंग्स बनाम गुजरात टाइटंस मई 15 3:30 अपराह्न वानखेड़े स्टेडियम 63 लखनऊ सुपर जायंट्स बनाम राजस्थान रॉयल्स मई 15 7:30 अपराह्न ब्रेबोर्न – सीसीआई 64 पंजाब किंग्स बनाम दिल्ली कैपिटल्स मई 16 7:30 अपराह्न डीवाई पाटिल स्टेडियम 65 मुंबई इंडियंस बनाम सनराइजर्स हैदराबाद 17 मई शाम 7:30 66 कोलकाता नाइट राइडर्स बनाम लखनऊ सुपर जायंट्स मई 18 7:30 अपराह्न डीवाई पाटिल स्टेडियम 67 रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर बनाम गुजरात टाइटन्स मई 19 7:30 अपराह्न वानखेड़े स्टेडियम 68 राजस्थान रॉयल्स बनाम चेन्नई सुपर किंग्स मई 20 7:30 अपराह्न ब्रेबोर्न – सीसीआई 69 मुंबई इंडियंस बनाम दिल्ली कैपिटल्स 21 मई शाम 7:30 बजे वानखेड़े स्टेडियम 70 सनराइजर्स हैदराबाद बनाम पंजाब किंग्स मई 22 7:30 अपराह्न वानखेड़ |
| You are subscribed to email updates from न्यूज़ हिमाचली News Himachali | हिमाचल की No. 1 हिंदी वेबसाइट. To stop receiving these emails, you may unsubscribe now. | Email delivery powered by Google |
| Google, 1600 Amphitheatre Parkway, Mountain View, CA 94043, United States | |