Bhopal Samachar | No 1 hindi news portal of central india (madhya pradesh) - 🌐

Breaking

Home Top Ad

Post Top Ad

Sunday, April 10, 2022

Bhopal Samachar | No 1 hindi news portal of central india (madhya pradesh)

Bhopal Samachar | No 1 hindi news portal of central india (madhya pradesh)


अजय कटेसरिया पूर्व सतना कलेक्टर को शासन का आरोप पत्र, 40 एकड़ जमीन का मामला - MP NEWS

Posted: 10 Apr 2022 08:28 AM PDT

भोपाल
। भारतीय प्रशासनिक सेवा 2012 बैच के अधिकारी अजय कटेसरिया को मध्य प्रदेश शासन के सामान्य प्रशासन विभाग ने आरोप पत्र देते हुए 15 दिन के भीतर जवाब मांगा है। मामला सतना जिले में 40 एकड़ जमीन से जुड़ा हुआ है। 

अजय कटेसरिया आईएएस उस समय सतना की कलेक्टर थे। अजय कटेसरिया आईएएस पर आरोप है कि उन्होंने अपने पद का दुरुपयोग करते हुए सन 2021 और 22 के दौरान सरकारी एवं नजूल की 40 एकड़ जमीन को निजी लोगों के नाम ट्रांसफर कर दिया। 

कटेसरिया को दी चार्जशीट में चार मामलों का जिक्र

राम विशाल व अन्य, श्यामलाल, रामपाल, रामस्वरूप और खेलौना के नाम चित्रकूट तहसील मझगवां की कुल भूमि 36 एकड़ सरकारी जमीन कर दी गई। दस्तावेजों में सरकारी जमीन शब्द को विलोपित कर दिया। 

आरजी क्रमांक 238/3/3 के अंश रकबा 0.60 एकड़ जमीन जो राजस्व में नजूल के रूप दर्ज है। इसे अर्जुन भाई व अन्य कृष्ण नगर कालोनी निवासी कोलगंवा के नाम कर दी। आरजी क्रमांक 136/1 की रकबा 32,175 वर्ग फीट एवं आराजी नंबर 137 की रकबा 12,400 वर्ग फीट जमीन वर्तमान में शासकीय नजूल में दर्ज है। इसे अनुराग कुमार मलैया के पक्ष में कर दी। 

कोलगवां के गांव सोनौरा चैक छतैली, तहसील रघुराजनगर में भूमि सर्वे क्रमांक 91/ 6/ 8/1 की रकबा 0.607 हैक्टेयर एवं भूमि सर्व क्रमांक 91/6/8/2 की रकबा 0.020 हैक्टेयर यानी 0.89 हैक्टेयर जमीन। इस जमीन को सुनीता चौधरी एवं महेश कुमार कापड़ी के पक्ष में कर दी। मध्य प्रदेश की महत्वपूर्ण खबरों के लिए कृपया mp news पर क्लिक करें.

बिना पद वाले स्कूल में व्यायाम शिक्षक का ट्रांसफर, हाईकोर्ट ने स्थगित किया- MP karmchari news

Posted: 10 Apr 2022 08:14 AM PDT

जबलपुर
। श्री संजीव शर्मा, व्यायाम शिक्षक, शासकीय उच्चत्तर माध्यमिक विद्यालय, सिंहपुर (आदिवासी विकास) जिला शहडोल में पदस्थ थे। श्री शर्मा का प्रशासनिक ट्रांसफर दिनाँक 27/08/2021 को शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय सिंहपुर से शासकीय उच्चत्तर माध्यमिक विद्यालय, बकहो, जिला शहडोल कर दिया गया था। 
उल्लेखनीय है कि स्थानांतरित विद्यालय बकहो में व्यायाम शिक्षक का पद स्वीकृत नही है। उपरोक्त आधार पर श्री शर्मा द्वारा सहायक आयुक्त आदिवासी, शहडोल को अभ्यावेदन प्रस्तुत कर ट्रांसफर निरस्तीकरण की मांग की गई थी। अपितु कोई कार्यवाही नही की गई थी। 

ट्रांसफर से पीड़ित होकर, श्री संजीव शर्मा द्वारा जबलपुर उच्च न्यायालय के समक्ष रिट याचिका दायर की गई थी। याचिकाकर्ता की ओर से उच्च न्यायालय जबलपुर के अधिवक्ता द्वारा कोर्ट के समक्ष दलील दी गई थी, कि ट्रांसफर के पूर्व विभाग का दायित्व है कि स्वीकृत एवं रिक्त पद की जाँच ट्रांस्फर नीति के अनुसार करे। बिना स्वीकृत पद के कर्मचारी की जॉइनिंग विधि विरुद्ध है। 

अधिवक्ता अमित चतुर्वेदी, के तर्को को सुनने के बाद हाई कोर्ट जबलपुर ने, आदेश जारी किया था कि श्री शर्मा सहायक आयुक्त के माध्यम से आयुक्त आदिवासी विकास, सतपुड़ा भवन को अभ्यावेदन देंगें। आयुक्त आदिवासी विकास भोपाल प्रकरण का निराकरण करेंगे। उपरोक्त अवधि में श्री संजीव शर्मा शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय सिंहपुर में कार्य करेंगे एवम ट्रांसफर आदेश दिनाँक 27/08/2021 स्टे रहेगा।

श्री शर्मा द्वारा उच्च के आदेश दिनांक 29/10/21 के पालन में, आयुक्त आदिवासी विकास, भोपाली को अभ्यावेदन, सहायक आयुक्त आदिवासी विकास शहडोल के माध्यम से प्रस्तुत किया गया था। उल्लेखनीय है कि ट्रांसफर के निरस्तीकरण के संबंध में दिए गए आवेदन का निराकरण आयुक्त भोपाल को करना था।  परंतु,  दिनाँक 20/12/21 को सहायक आयुक्त, आदिवासी विकास द्वारा श्री शर्मा के आवेदन को निरस्त कर,  स्थानांतरित स्थान के लिए कार्यमुक्त कर दिया गया था।

श्री शर्मा द्वारा, हाई कोर्ट जबलपुर के समक्ष पुनः सहायक आयुक्त के आदेश को चुनौती दी गई थी। उनकीं ओर से उपस्थित वकील श्री अमित चतुर्वेदी ने हाई कोर्ट को बताया कि, कोर्ट के आदेशानुसार ट्रांसफर केस का निराकरण, आयुक्त, आदिवासी विकास भोपाल को करना था। अतः सहायक आयुक्त द्वारा प्रकरण का निराकरण कर, कर्मचारी को कार्यमुक्त किया जाना, विधि विरुद्ध, मनमाना, एवं अधिकारिता से परे है।

अधिवक्ता अमित चतुर्वेदी उच्च न्यायालय जबलपुर की दलीलों को सुनने के बाद, उच्च न्यायालय ने, आयुक्त आदिवासी विकास, भोपाल, सहायक आयुक्त, आदिवासी विकास, शहडोल को नोटिस कर जबाब मांगा है एवं सहायक आयुक्त, आदिवासी विकास शहडोल के आदेश दिनाँक 20/12/21 को स्टे कर दिया है। कर्मचारियों से संबंधित महत्वपूर्ण खबरों के लिए कृपया MP karmchari news पर क्लिक करें.

मध्य प्रदेश मौसम- 8 शहरों में कर्फ्यू से हालात, 17 जिले लू की चपेट में

Posted: 10 Apr 2022 08:09 AM PDT

भोपाल
। अप्रैल का महीना आधा भी नहीं पीता, आसमान से आग बरसने लगी है। 8 शहरों में कर्फ्यू जैसे हालात हैं। तापमान 44 डिग्री के पार हो गया है। लोग घर के बाहर नहीं निकल पा रहे हैं। 17 जिले लू की चपेट में हैं।

MP WEATHER REPORT- 8 चेहरों में तापमान 44 डिग्री के पार 

मध्य प्रदेश के दमोह, खरगोन, नौगांव, खजुराहो, ग्वालियर, राजगढ़, रतलाम एवं नर्मदापुरम में तापमान 44 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। इन शहरों में दिन के समय कर्फ्यू जैसे हालात बन गए। केवल आपातकाल की स्थिति में लोग घरों से बाहर निकले। ज्यादातर काम सुबह 11:00 बजे से पहले और शाम को 6:00 बजे के बाद किए जा रहे हैं। 

मध्य प्रदेश के 17 जिले की लू की चपेट में

मौसम केंद्र भोपाल के अनुसार ग्वालियर, दमोह, नौगांव, खजुराहो, सीधी, सागर, गुना, राजगढ़, छिंदवाड़ा, जबलपुर, रीवा, सतना, टीकमगढ़, रतलाम, भोपाल, धार एवं उज्जैन जिले लू की चपेट में आ गए हैं। स्वास्थ्य विभाग ने आम नागरिकों के लिए एडवाइजरी जारी कर दी है।

लू से बचने के लिए क्या करें 

बार-बार पानी पीते रहे। सूती कपड़े पहने। हल्के रंग के कपड़े पहने। चटपटा खाना ना खाएं। जहां तक संभव हो छांव में रहे। मध्य प्रदेश की महत्वपूर्ण खबरों के लिए कृपया mp news पर क्लिक करें.

JABALPUR NEWS - हाईकोर्ट ने कलेक्टर से पूछा- दूध के दाम किस आधार पर बढ़ाए

Posted: 10 Apr 2022 08:04 AM PDT

जबलपुर।
मध्य प्रदेश के जबलपुर हाई कोर्ट में जनहित याचिका लंबित होने के बावजूद जबलपुर में दूध मूल्य वृद्धि कैसे कर दी गई। इस सवाल के साथ नागरिक उपभोक्ता मार्गदर्शक मंच, जबलपुर द्वारा राज्य शासन, सचिव खाद्य आपूर्ति व उपभोक्ता संरक्षण मंत्रालय को ई-मेल के जरिये लीगल नोटिस भेजा गया है। 

आरोप लगाया गया है कि कलेक्टर जबलपुर ने बिना मानीटिरिंग जबलपुर में दूध का दाम 62 रुपये प्रति लीटर निर्धारित कर दिया। जिसे निरस्त कर जबलपुर में दूध के दाम भोपाल, इंदौर, ग्वालियर, उज्जैन के समान किए जाएं।नागरिक उपभोक्ता मार्गदर्शक मंच, जबलपुर के प्रांताध्यक्ष डा.पीजी नाजपांडे ने अवगत कराया कि 2019 में दूध के दाम नियंत्रित किए जाने की मांग को लेकर हाई कोर्ट में जनहित याचिका दायर की गई थी। 

जनहित याचिका में इस बात पर जोर दिया गया था कि सरकार दूध के दाम तय करने के अलावा मानीटरिंग भी करें। 2020 में हाई कोर्ट ने सरकार को नोटिस जारी कर जवाब-तलब किया था। इसके लिए चार सप्ताह का समय दिया गया था, लेकिन दो साल गुजरने को आए सरकार चुप्पी साधे हुए है। जनहित याचिका अब भी लंबित है। जबलपुर की महत्वपूर्ण खबरों के लिए कृपया JABALPUR NEWS पर क्लिक करें.

JABALPUR NEWS- सांसद राकेश सिंह का टिकट कटवाने लामबंदी तेज

Posted: 10 Apr 2022 07:16 AM PDT

जबलपुर
। पूरे मध्यप्रदेश में विधानसभा चुनाव 2023 की तैयारी चल रही है परंतु संस्कारधानी जबलपुर लोकसभा चुनाव 2024 को लेकर रणनीतियां बनाई जा रही है। एक कॉलेज में भाजपा के बड़े नेताओं की गोपनीय मीटिंग हुई है। मीटिंग का एजेंडा था, सांसद राकेश सिंह का टिकट कैसे कटवाएं।

JABALPUR TODAY- लोकसभा चुनाव के लिए नए चेहरे की तलाश

जबलपुर लोकसभा क्षेत्र में भारतीय जनता पार्टी के दमदार चेहरों की संख्या सामान्य से अधिक हो गई है। यही कारण है कि संगठन सत्ता और शक्ति का संतुलन बिगड़ गया है। राकेश सिंह जबलपुर लोकसभा सीट से सांसद हैं परंतु भारतीय जनता पार्टी के नेताओं का एक बड़ा वर्ग नहीं चाहता कि 2023 के बाद भी राकेश सिंह सांसद रहे। किसी ऐसे नाम पर विचार हो रहा है, जो सबको साथ लेकर चल सकता हो।

JABALPUR SAMACHAR- केंद्रीय मंत्री प्रहलाद पटेल के नाम पर सहमति 

भारतीय जनता पार्टी के सूत्रों का कहना है कि केंद्रीय मंत्री प्रह्लाद पटेल के नाम पर सहमति बन गई है। तय किया गया है कि उन्हें जबलपुर के सभी कार्यक्रमों में आमंत्रित किया जाएगा। प्रहलाद पटेल फिलहाल दमोह लोकसभा सीट से सांसद हैं। राजनीति की शुरुआत जबलपुर से की थी। इस सूचना को दूसरे एंगल से देखें तो प्रहलाद पटेल, जबलपुर लोकसभा सीट से चुनाव लड़ने के लिए गुटबाजी कर रहे हैं। जबलपुर की महत्वपूर्ण खबरों के लिए कृपया JABALPUR NEWS पर क्लिक करें.

INDORE NEWS TODAY- शहर के हर घर में RWH सिस्टम अनिवार्य, नहीं तो जुर्माना लगेगा

Posted: 10 Apr 2022 06:47 AM PDT

मध्य प्रदेश
के सबसे बड़े शहर इंदौर हर घर में RWN (रेन वाटर हार्वेस्टिंग सिस्टम) लगाना अनिवार्य कर दिया गया है। जिसके घर की छत पर RWN सिस्टम नहीं लगा होगा, उस घर पर जुर्माना लगाया जाएगा।

INDORE LIVE NEWS- बिना रेन वाटर हार्वेस्टिंग सिस्टम, बिल्डिंग परमिशन नहीं मिलेगी

इंदौर नगर निगम के प्रपोजल को मध्यप्रदेश शासन की तरफ से मंजूरी दे दी गई है। इसके तहत इंदौर शहर में नया या पुराना, सरकारी या प्राइवेट कोई भी भवन यदि 1500 स्क्वायर फीट या इससे अधिक प्लॉट साइज पर है तो उसकी छत पर रेन वाटर हार्वेस्टिंग सिस्टम अनिवार्य है। बिल्डर्स द्वारा जो टाउनशिप डिवेलप की जाती है, उनमें रेन वाटर हार्वेस्टिंग सिस्टम अलग से बनाया जाएगा। बिल्डिंग परमिशन ही तब मिलेगी जब नक्शे में रेन वाटर हार्वेस्टिंग सिस्टम आरक्षित किया जाएगा।

INDORE LOCAL NEWS- रेन वाटर हार्वेस्टिंग सिस्टम वालों को टैक्स में 10% की छूट मिलेगी

उक्त सिस्टम के तहत नगर निगम द्वारा नियमित निरीक्षण किया जाएगा जिसके तहत पानी एकत्र होने का स्थान, पाइप, कंट्रोल वॉल्व, फ्लेश पाइप, फिल्टर यूनिट, स्टोरेज आदि हैं। इसके तहत सिस्टम का सत्यापन के बाद टैक्स में अधिकतम 10 प्रतिशत की छूट दी जाएगी। नगर निगम द्वारा मानसून के पहले 5 वार्डों में यह सिस्टम पूरा कराने के प्रयास हैं। इंदौर की महत्वपूर्ण खबरों के लिए कृपया indore news पर क्लिक करें.

BHOPAL NEWS TODAY- जिस लड़की की आवाज पर 58 लाख उड़ाए, वह लड़का निकला

Posted: 10 Apr 2022 05:48 AM PDT

भोपाल
। सरकारी पुल, सड़क और कंस्ट्रक्शन के काम का ठेका लेने वाले एक कांट्रेक्टर ने जिस लड़की की आवाज पर 58 लाख रुपए उड़ा दिए। पता चला है कि वह तो एक लड़का है। झारखंड पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया है। बदनामी के डर से ठेकेदार साहब तो कुछ बोल नहीं रहे थे, लेकिन झारखंड पुलिस की इन्वेस्टिगेशन में ठेकेदार का बैंक अकाउंट ट्रांजैक्शन आ गया। ठेकेदार ने भोपाल में FIR दर्ज करवाई है। 

BHOPAL SAMACHAR- ठेकेदार ने पुलिस को क्या कहानी बताई, ध्यान से पढ़िए

ठेकेदार ने पुलिस को बताया कि सन 2018 में एक लड़की का फोन आया। उसने बताया कि एमपी नगर में बीयर बार खोल रहे हैं। लड़की ने पार्टनरशिप ऑफर की। ठेकेदार ने मंजूर कर ली। मात्र 15 दिन में 1000000 रुपए इन्वेस्टमेंट के लिए दे दिए। बाद में जब प्रॉफिट शेयर मांगा तो लड़की ने बताया कि वह तो बदनामी का धंधा करती है। इसके बाद लड़की ने ठेकेदार को ब्लैकमेल करना शुरू किया और इस तरह मार्च 2019 तक 58 लाख रुपए ले लिए। 

BHOPAL NEWS LIVE- ठेकेदार की कहानी से पैदा हुए सवाल 

ठेकेदार ने पुलिस में शिकायत तब की जब झारखंड पुलिस ने उन्हें नोटिस भेजा। 
झारखंड पुलिस ने बताया कि उन्होंने एक क्रिमिनल युवक को अरेस्ट किया है, उसके बैंक अकाउंट में ठेकेदार के बैंक अकाउंट से 58 लाख रुपए का ट्रांजैक्शन हुआ है। 
झारखंड पुलिस ने ठेकेदार को नोटिस भेजकर झारखंड बुलाया था। 
रवाना होने से पहले ठेकेदार ने भोपाल में दीप्ति सिंह नाम की लड़की के खिलाफ आवेदन दिया। 
सबसे बड़ा सवाल यह है कि बिना मुलाकात की बीयर बार की पार्टनरशिप इन के लिए 10 लाखों रुपए कैसे दिए गए। 
दोनों पार्टियों के बीच पार्टनरशिप एग्रीमेंट कहां है। 
यदि ठेकेदार ब्लैकमेलिंग का शिकार हुए तो उन्होंने पुलिस से शिकायत क्यों नहीं की।
यदि लड़की ब्लैकमेल कर रही थी तो फिर मार्च 2019 के बाद ब्लैक मेलिंग बंद क्यों हो गई। 
भोपाल की महत्वपूर्ण खबरों के लिए कृपया bhopal news पर क्लिक करें।

BHOPAL NEWS TODAY- पेनकिलर से पेट में जख्म हो जाते हैं, गेस्ट्रोएंट्रोलॉजिस्ट डॉ कोचर ने बताया

Posted: 10 Apr 2022 05:43 AM PDT

भोपाल।
इंडियन सोसाइटी ऑफ गेस्ट्रोएंट्रोलॉजी के पूर्व प्रेसिडेंट डॉ. राकेश कोचर (चंडीगढ्) का कहना है कि शरीर के किसी भी हिस्से में दर्द होने पर लोग मेडिकल स्टोर से खरीद कर पेनकिलर खा लेते हैं। कई बार उन्हें आराम भी मिल जाता है परंतु उन्हें यह नहीं पता होता कि पेनकिलर पेट में जाकर गहरा जख्म कर देता है। कभी-कभी यह जानलेवा हो जाता है।

गेस्ट्रोएंट्रोलॉजिस्ट डॉक्टर कोचर ने बताया कि पेट दर्द हो या दूसरा दर्द बिना डॉक्टर की सलाह के दवा न खाएं। पेनकिलर्स के सेवन से पेट में जख्म हो जाते हैं। पेट से जुड़ी गंभीर समस्याओं से बचने के लिए वॉर्निंग सिम्पटम को पहचानें और डॉक्टर को दिखाएं। भूख न लगना, वजन कम होना, उल्टी और मल में खून आना और शरीर में सूजन आने लगे, तो डॉक्टर के पास जाना चाहिए। 

साफ पानी और साफ भोजन न करने की वजह से पेट की परेशानियां होती हैं। शराब की वजह से लिवर खराब हो जाता है। बच्चों की मौतों की दूसरी सबसे बड़ी वजह डायरिया है। यदि पेट में अल्सर फट गया हो और मल में खून आने लगे, तो बिना देर पेट के डॉक्टर को दिखाना चाहिए।

मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में देश भर के गेस्ट्रो एंट्रोलॉजिस्ट की दो दिवसीय वर्कशॉप 'बिग अपडेट्स 2022' चल रही है। डॉ राकेश कोचर इसी वर्कशॉप में आए हुए हैं। स्वास्थ्य से संबंधित समाचार एवं जानकारियों के लिए कृपया Health Update पर क्लिक करें.

MP NEWS - देवास CMHO, RMO सहित 4 डॉक्टर्स को कलेक्टर ने नोटिस जारी किया

Posted: 10 Apr 2022 05:26 AM PDT

देवास।
देवास में जिला चिकित्सालय में लापरवाही और अनुशासनहीनता बरतने और अपने कर्तव्य का सही तरीके से निर्वहन नहीं करने पर कलेक्टर चंद्रमौली शुक्ला ने 4 डॉक्टरों को कारण बताओ नोटिस जारी किए हैं। 

जानकारी के मुताबिक जिला चिकित्सालय में प्रसूता से कुछ रूपए मांगे जाने की शिकायत पर कलेक्टर चंद्रमौली शुक्ला ने 4 डॉक्टरों को कारण बताओ नोटिस जारी किए हैं। जिनमें CMHO डॉ. एमपी शर्मा, सिविल सर्जन डॉ. वीके सिंह, RMO डॉ. एमएस गौसर, स्त्री रोग विशेषज्ञ डॉ. शोभा राणा को कारण बताओ नोटिस जारी किए हैं। 

इसके साथ ही स्त्री रोग विशेषज्ञ डॉक्टर साधना वर्मा के निलंबन के लिए उज्जैन आयुक्त को प्रस्ताव भेजा है। वहीं, नर्सिंग ऑफिसर मधु वर्तवाल को निलंबित किया है। कलेक्टर ने कहा है कि स्वास्थ्य सेवाओं में लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी, जो भी लापरवाही करेगा, उस पर सख्त कार्रवाई की जाएगी। मध्य प्रदेश की महत्वपूर्ण खबरों के लिए कृपया mp news पर क्लिक करें.

MP नर्सिंग परीक्षा घोटाला- सब कुछ सरकारी अस्पताल से संचालित हो रहा था, पुलिस का खुलासा

Posted: 10 Apr 2022 04:57 AM PDT

मध्यप्रदेश के मुरैना जिला चिकित्सालय परिसर में नर्सिंग कोर्स परीक्षा के दौरान सामूहिक नकल के मामले में नया खुलासा हुआ है। जो कुछ भी हो रहा था वह सब कुछ सरकारी अस्पताल से ही संचालित हो रहा था। बिहार और झारखंड के विद्यार्थियों को पास कराने की गारंटी पर मुरैना लाया गया था। परीक्षा देने वालों को तो यह भी पता नहीं था कि वह किस कॉलेज के स्टूडेंट है। चिंता वाली बात यह है कि अब तक राजधानी ने कोई कार्यवाही नहीं की है।

MORENA NEWS- दो लाइन का आवेदन देकर फंस गए सिविल सर्जन

योगेन्द्र सिंह जादौन, थाना प्रभारी, कोतवाली ने बताया कि सिविल सर्जन डॉ विनोद गुप्ता ने जो आवेदन दिया है वह केवल दो लाइनों का है। उसमें न तो कॉलेजों का नाम है और न ही अन्य कोई जानकारी। यह आवेदन उन्होंने अपने को बचाने के लिए खानापूर्ति के लिए दिया है। हमने उनसे अस्पताल के सीसी टीवी फुटेज मांगे हैं जो देने में आनाकानी की जा रही है। (इस आवेदन ने सिविल सर्जन को शक के केंद्र में लाकर खड़ा कर दिया है। यदि सिविल सर्जन इस घोटाले में शामिल नहीं होते तो उनके आवेदन की भाषा वही होती, जो ऐसे मामलों में अधिकारियों की होती है।)

MP NEWS- नर्सिंग परीक्षा सामूहिक नकल के फोटो वीडियो वायरल हुए हैं

आपको बता दें, कि एक अप्रेल 2022 को जिला चिकित्सालय परिसर में सैकड़ों की संख्या में नर्सिंग कॉलेजों के छात्र-छात्राएं पहुंचे तथा सामूहिक रुप से प्रायोगिक परीक्षा में नकल की। नकल का आलम यह था कि अस्पताल परिसर में झुण्ड बनाकर गूगल व मोबाइल यू ट्यूब से नकल की गई। पूरे अस्पताल में यह छात्र-छात्राएं सामूहिक रुप से बैठकर नकल कर रहे थे। समय रहते यह खबर मुरैना के पत्रकारों तक भी पहुंच गई। पत्रकार जब कैमरे लेकर अस्पताल पहुंचे तो सब कुछ रिकॉर्ड हो गया। उस समय सिविल सर्जन ने बयान दिया कि उन्हें इस बारे में कुछ भी पता नहीं है। 

BHOPAL NEWS TODAY- छात्रों को पता ही नहीं कि उनके कॉलेज का नाम क्या है

पत्रकारों ने जब परीक्षा देने वाले छात्रों से बातचीत की तो पता चला कि उन्हें तो। अपने कॉलेज का नाम तक नहीं पता। उन्हें बिहार और झारखंड से एकमुश्त रकम के बदले लाया गया था। कहा गया है कि उन्हें नर्सिंग कोर्स की डिग्री मिल जाएगी। पत्रकारों ने जब मुरैना में मान्यता प्राप्त 26 नर्सिंग कॉलेजों की छानबीन की तो पता चला कि कॉलेज के नाम पर एक कमरा भी नहीं है। मध्य प्रदेश की महत्वपूर्ण खबरों के लिए कृपया mp news पर क्लिक करें.

INDORE - BHOPAL एक्सप्रेस सहित 3 जोड़ी ट्रेन फिर से शुरू

Posted: 10 Apr 2022 04:02 AM PDT

इंदौर।
मध्य प्रदेश के रेलयात्रियों के लिए पश्चिम रेलवे रतलाम मंडल ने इंदौर-भोपाल और उज्जैन से होकर जाने वाली 3 जोड़ी ट्रेनों को फिर से शुरू करने जा रहा है। रेलवे ने इस ट्रेनों के चलने के समय, ठहराव और संरचना से संबंधित सभी जानकारी अपनी वेबसाइट www.enquiry.indianrail.gov.in पर अपलोड की है। यात्री यहां से इसकी पूरी डिटेल ले सकते है।

ट्रेन नंबर 19303 इंदौर-भोपाल एक्सप्रेस 14 अप्रैल से और ट्रेन नंबर 19304 भोपाल-इंदौर एक्सप्रेस 15 अप्रैल से अगली सूचना तक चलेगी। इस ट्रेन में 1 थर्ड एसी, 5 स्लीपर और 8 सेकंड सीटिंग के कोच रहेंगे। यह ट्रेन पूरी तरह से आरक्षित रहेगी।

ट्रेन नंबर 09199 उज्जैन-भोपाल स्पेशल ट्रेन 15 अप्रैल और ट्रेन नंबर 09200 भोपाल-उज्जैन स्पेशन ट्रेन 15 अप्रैल से अगली सूचना तक चलेगी। ट्रेन नंबर 09559 डॉ. अम्बेडकर नगर-इंदौर डेमू स्पेशल और ट्रेन नंबर 09560 इंदौर-डॉ.अम्बेडकर नंगर डेमू स्पेशन 14 अप्रैल से अगली सूचना तक चलेगी। यह दोनों ट्रेन पूरी तरह अनारक्षित है। इंदौर की महत्वपूर्ण खबरों के लिए कृपया indore news पर क्लिक करें.

GWALIOR NEWS - मासूम चेहरे से मोनिका ने 250 अमेरिकंस को ठगा, अहमदाबाद का है मास्टरमाइंड

Posted: 10 Apr 2022 04:46 AM PDT

ग्वालियर।
 मध्य प्रदेश के ग्वालियर शहर में एक 22 साल की लड़की ने अपने मासूम चेहरे और मीठी आवाज से 250 अमेरिकन नागरिकों को ठगा, यह लड़की एक अंतरराष्ट्रीय गिरोह की सदस्य है। यह गैंग सिर्फ अमेरिकन लोगों को ठगती थी। 

22 साल की मोनिका ग्वालियर में रहकर फेक कॉल सेंटर चला रही थी। मोनिका ZOOM ऐप के जरिए लोन देने के नाम पर VIDEO कॉल करती थी। अपना कमीशन इंटरनेशनल गिफ्ट वाउचर के रूप में लेती थी। यह वाउचर उसके साथी शॉपिंगमें कैश करा लेते थे। पुलिस ने उसके 6 साथियों को भी अरेस्ट किया है। ठगों की गैंग ZOOM ऐप सॉफ्टवेयर के जरिए खुद को लैंडिंग क्लब अमेरिकन कंपनी का एजेंट बताकर US के नागरिकों से बात करते थे। मोनिका VIDEO कॉल के जरिए उनको जाल में फंसाती थी।  वैसे तो गैंग में 7 सदस्य हैं, लेकिन 22 साल की मोनिका का मेन रोल रहता था। वह अपनी मीठी आवाज और मासूम चेहरे से अमेरिकंस को इम्प्रेस कर लेती थी। अब तक 250 अमेरिकंस को ठगने के केस सामने आ चुके हैं। संख्या बढ़ भी सकती है।

ठगों ने बताया कि कॉल सेंटर संचालक हमें विदेशी लोगों के कॉन्टैक्ट नंबर उपलब्ध कराता था, फिर वे लोग विदेशी लोगों से लोन दिलवाने का झांसा देकर उनका सिक्योरिटी नंबर और बैंकिंग डिटेल लेते थे। उसको वेरिफाई करने के नाम पर उनसे कमीशन के रूप में इंटरनेशनल गिफ्ट वाउचर (जैसे गूगल प्ले कार्ड, अमेरिकन एक्सप्रेस, बेस्ट बाई, एप्पल, बनीला वीजा आदि) ले लिया करते थे। इन गिफ्ट वाउचर को गिरोह का मास्टरमाइंड शॉपिंग के जरिए कैश में बदल लेता था। हमारे टारगेट पर सिर्फ विदेशी और विशेषकर अमेरिकंस होते थे।

SSP ग्वालियर अमित सांघी को बहोड़ापुर के आनंद नगर के एक मकान में फ्रॉड इंटरनेशनल कॉल सेंटर चलने की शिकायत मिली थी। जांच ASP क्राइम राजेश दंडोतिया को सौंपी गई। उन्होंने क्राइम ब्रांच के एक सदस्य को उस ठिकाने पर तस्दीक के लिए भेजा। मामला सही पाया गया तो क्राइम ब्रांच की टीम पहुंची। जब पुलिस मकान के अंदर पहुंची तो ठग लैपटॉप और मोबाइल के जरिए अमेरिकन से बात करते हुए मिले।

पुलिस ने लैपटॉप, मोबाइल, रजिस्टर व अन्य सामान भी जब्त किया है। कॉल सेंटर का संचालन अहमदाबाद (गुजरात) में रहने वाला मास्टरमाइंड अपने सहायक के साथ मिलकर करता है। उसने यह मकान कॉल सेंटर के लिए किराए पर लिया था। पुलिस ने धोखाधड़ी और IT एक्ट के तहत मामला दर्ज किया है।

गिरफ्तार आरोपियों की उम्र 22 से 26 साल है। आशीष कैन (26) निवासी आगरा, रोहित शर्मा (24) निवासी अहमदाबाद, आकाश कुशवाह (25) निवासी आगरा, कुनाल सिंह (25) निवासी आगरा, तरुण कुमार (23 ) निवासी आगरा, सागर (26) निवासी गुजरात और मोनिका (22) निवासी अहमदाबाद गुजरात को गिरफ्तार किया गया है। पकड़े गए सभी आरोपी ग्रेजुएट हैं। अच्छी इंग्लिश बोल लेते हैं। अहमदाबाद में रहने वाला मास्टरमाइंड ऐसे ही लोगों को नौकरी पर रखता था। ग्वालियर की महत्वपूर्ण खबरों के लिए कृपया GWALIOR NEWS पर क्लिक करें.

RAIL SAMACHAR - AP संपर्क क्रांति का ग्वालियर स्टॉपेज शुरू होगा

Posted: 10 Apr 2022 02:09 AM PDT

ग्वालियर।
 मध्यप्रदेश में ग्वालियर रेलवे स्टेशन से गुजरने वाली एपी संपर्क क्रांति ट्रेन संख्या ( 12707-12708) का स्टाॅपेज खत्म कर दिया था। केंद्रीय नागरिक उड्डयन मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने मप्र चेंबर ऑफ कॉमर्स के सचिव डॉ. प्रवीण अग्रवाल की तरफ से आए पत्र को रेलमंत्री अश्वनी वैष्णव के पास पहुंचा दिया। 

उन्होंने सिंधिया के पत्र के बाद एपी संपर्क क्रांति का स्टॉपेज फिर से बहाल करने के निर्देश दिए हैं। इस ट्रेन के ठहरने से हजरत निजामुद्दीन से तिरुपति जाने वाले यात्रियों को सुविधा मिलेगी। रेलवे ने कोरोना काल के दौरान ट्रेनों में बेडरोल खत्म कर दिए थे। अब इनको फिर से यात्री सुविधा की दृष्टि से देना शुरू कर दिया है। 

उत्तर मध्य रेलवे ने पिछले दिनों बुंदेलखंड एक्सप्रेस में बेडरोल की सुविधा शुरू कर दी है। अब रेलवे ग्वालियर से चलने वाली बरोनी मेल, ग्वालियर-रतलाम एक्सप्रेस, ग्वालियर-दौंण एक्सप्रेस, भिंड-रतलाम एक्सप्रेस, सुशासन एक्सप्रेस और चंबल एक्सप्रेस में एक मई से बेडरोल की सुविधा शुरू करेगा।  ग्वालियर की महत्वपूर्ण खबरों के लिए कृपया GWALIOR NEWS पर क्लिक करें.

gk ke question- भगवान राम आज कितने साल के हो गए, पढ़िए श्री राम की बर्थ डेट क्या है

Posted: 10 Apr 2022 03:41 AM PDT

आज श्री राम नवमी है। भगवान श्रीराम का जन्म दिवस। वाल्मीकि लिखते हैं कि चैत्र मास के शुक्लपक्ष की नवमी तिथी को पुनर्वसु नक्षत्र और कर्क लग्न में कौशल्यादेवी ने दिव्य लक्षणों से युक्त सर्वलोकवन्दित श्री राम को जन्म दिया। यह तो पंचांग के अनुसार तिथि की बात हुई लेकिन क्या यह पता लगाया जा सकता है कि आज दिनांक 10 अप्रैल 2022 को भगवान श्री राम कितने साल के हो गए हैं। इंग्लिश कैलेंडर के हिसाब से एक्चुअली उनकी डेट ऑफ बर्थ क्या है। आइए कैलकुलेट करते हैं:- 

इस तरह की डेट कैलकुलेट करना एक बड़ा चैलेंज है। इस पर सवाल भी उठाए जा सकते हैं लेकिन महर्षि वाल्मीकि ने श्री रामचरितमानस में हर सवाल का जवाब दिया है। उन्होंने (बालकांड 18/ श्लोक 8,9) वर्णन किया है कि जिस समय राम का जन्म हुआ उस समय पांच ग्रह अपनी उच्चतम स्थिति में थे। सूर्य- मेष राशि में 10 डिग्री, मंगल- मकर राशि में 28 डिग्री, बृहस्पति- कर्क राशि में 5 डिग्री पर, शुक्र- मीन राशि में 27 डिग्री एवं शनि- तुला राशि में 20 डिग्री पर थे। 

खगोल विज्ञान की मदद लेकर बड़ी आसानी से यह पता लगाया जा सकता है कि अब से पूर्व यह स्थिति कब बनी थी। कई वैज्ञानिकों ने इस विषय में रिसर्च की है कई निष्कर्ष भी निकाले गए। कुछ लोगों ने दावा किया कि भगवान राम का जन्म लाखों साल पहले हुआ था। सबके अपने-अपने तर्क थे परंतु प्रोफेसर तोबयस द्वारा घोषित किया गया और यूनीक एग्जीबिशन ऑन कल्चरल कॉन्टिन्यूटी फ्रॉम ऋग्वेद टू रोबॉटिक्स नाम की इस एग्जीबिशन में डिटेल रिपोर्ट का प्रजेंटेशन किया गया जिसके अनुसार भगवान राम का जन्म 10 जनवरी, 5114 ईसापूर्व सुबह बारह बजकर पांच मिनट पर हुआ (12:05 ए.एम.) पर हुआ था। 

आज दिनांक 10 अप्रैल 2022 है। हम लोग प्रभु श्री राम का (5114+2022=7136) वां जन्म दिवस मना रहे हैं। Notice: this is the copyright protected post. do not try to copy of this article 
(इसी प्रकार की मजेदार जानकारियों के लिए जनरल नॉलेज पर क्लिक करें) 
:- यदि आपके पास भी हैं कोई मजेदार एवं आमजनों के लिए उपयोगी जानकारी तो कृपया हमें ईमेल करें। editorbhopalsamachar@gmail.com

BHOPAL NEWS TODAY- प्रॉपर्टी की रजिस्ट्री के साथ नामांतरण की प्रॉब्लम सॉल्व

Posted: 10 Apr 2022 03:41 AM PDT

भोपाल
। शासन स्तर पर फैसला लिया गया था कि प्रॉपर्टी की रजिस्ट्री के साथ ही नगर निगम में उसके नामांतरण की प्रक्रिया पूरी की जाए, लेकिन रजिस्ट्रार ने रजिस्ट्री के साथ नामांतरण का काम अपने हाथ में लेने से मना कर दिया। काफी सोच-विचार के बाद अब यह प्रॉब्लम सॉल्व हो गई है।

नगर निगम कमिश्नर वीएस चौधरी कोलसानी ने डायरेक्टर जनरल रजिस्ट्रार सेल्वेंद्म से चर्चा की और सर्विस प्रोवाइडर के माध्यम से शुल्क जमा करने का सुझाव दिया, जिस पर सहमति बन गई है। जल्द ही इस संबंध में आदेश जारी हो जाएंगे। रजिस्ट्री के समय प्रॉपर्टी खरीदने और बेचने वाले दोनों एक साथ मौजूद रहते हैं, इसलिए नामांतरण आसानी से हो सकता है।

आमतौर पर लोग नगर निगम में नामांतरण नहीं कराते, जबकि यह नियम अनुसार जरूरी है। संपत्ति कर के 4.5 लाख खातों में से कम से कम 1 लाख खाते ऐसे होंगे जिनके नामांतरण होना है। नगर निगम कमिश्नर वीएस चौधरी कॉलसानी का कहना है  की रजिस्ट्री के समय नामांतरण होने से कम से कम नए मामले पेंडिंग नहीं होंगे और निगम को आय भी होगी। भोपाल की महत्वपूर्ण खबरों के लिए कृपया bhopal news पर क्लिक करें।

Government jobs- दिल्ली में डाटा एंट्री ऑपरेटर और ऑफिस असिस्टेंट

Posted: 09 Apr 2022 11:06 PM PDT

Delhi Development Authority
दिल्ली सरकार के लिए Broadcast Engineering Consultants India Limited (BECIL) ने वैकेंसी ओपन की है। जॉब नोटिफिकेशन में डाटा एंट्री ऑपरेटर और ऑफिस असिस्टेंट के 378 रिक्त पदों की घोषणा की गई। ऑनलाइन एप्लीकेशन की लास्ट डेट 25 अप्रैल 2022 है। 

BECIL Delhi Development Authority Vacancies 

रिक्त पदों के नाम- डाटा एंट्री ऑपरेटर एवं ऑफिस असिस्टेंट 
रिक्त पदों की संख्या- 378, बढ़ाई भी जा सकती है 
शैक्षणिक योग्यता- डाटा एंट्री ऑपरेटर के लिए 12वीं+ कंप्यूटर डिप्लोमा 
शैक्षणिक योग्यता- ऑफिस असिस्टेंट के लिए न्यूनतम ग्रेजुएट
आयु सीमा- न्यूनतम 21 वर्ष अधिकतम 45 वर्ष 

BECIL Vacancy- ऑनलाइन एप्लीकेशन कैसे भरें 

सबसे पहले ऑफिशल वेबसाइट becil.com ओपन करें। 
Home >Careers >Vacancies 
Step 1: Select Advertisement Number
 Step 2: Enter Basic Details
 Step 3: Enter Education Details/Work Experience
 Step 4: Upload scanned Photo, Signature, Birth Certificate/ 10th Certificate, Caste Certificate
 Step 5: Application Preview or Modify
 Step 6: Payment Online Mode (via credit card, Debit card, net banking, UPI etc.)
 Step 7: Email your scanned documents to the Email Id mentioned in the last page of
application form.
उच्च शिक्षा, सरकारी और प्राइवेट नौकरी एवं करियर से जुड़ी खबरों और अपडेट के लिए कृपया MP Career News पर क्लिक करें.

लू से बचने के तरीके- स्वास्थ्य विभाग की एडवाइजरी जारी- BHOPAL NEWS TODAY

Posted: 10 Apr 2022 03:41 AM PDT

भोपाल।
गर्मी के मौसम में लू से बचने के लिए कलेक्टर कार्यालय द्वारा स्वास्थ्य विभाग की एडवाइजरी जारी की गई है। बताया गया है कि वर्तमान समय में तापमान में तेजी से वृद्धि हुई है, गर्म हवाएं चलने लगी हैं, जिसके कारण लू लगने की आशंका बढ़ गई है। स्वास्थ्य विभाग द्वारा लू से बचने के लिए जन सामान्य को ज्यादा समय तक घर में रहने एवं अनावश्यक बाहर ना निकलने की सलाह दी गई है।

गर्मी के मौसम में लू से बचने के लिए क्या करें

1. आमजन अति आवश्यक कार्य होने पर ही घर से बाहर निकलें। 
2. घर से बाहर निकलते समय पर्याप्त मात्रा में पानी पिएं, खाली पेट घर से बाहर न जायें, इससे लू लगने का खतरा बढ़ जाता है। 
3. दिन में कम से कम 12 से 15 गिलास पानी जरूर पियें। 
4. लू से बचाव के लिए देशी घरेलू उपाय आम का पना, नीबू का पानी एवं प्याज के रस का उपयोग करें। 
5. बाहर निकलते समय सूती कपड़े से चेहरा और सर ढक़कर रखें तथा पानी साथ में जरूर रखें। 
6. पहनने के लिए सूती कपड़ों का अधिक उपयोग करें। 

अगर लू के लक्षण जैसे मितली आने, गला सूखने तथा बुखार का प्रकोप होने जैसा लगे तो तत्काल डॉक्टर से संपर्क करके उचित उपचार करायें। स्वास्थ्य विभाग द्वारा ठन्डे वातावरण से गरम या गरम वातावरण से ठण्डे में अचानक न जाने की भी सलाह दी गई है। भोपाल की महत्वपूर्ण खबरों के लिए कृपया bhopal news पर क्लिक करें।

gk questions in hindi- एक नींबू 10 का तो 100 नींबू की शक्ति वाला VIM BAR ₹25 का कैसे

Posted: 09 Apr 2022 02:41 PM PDT

बाजार में नींबू का दाम इस समय सबसे ज्यादा चल रहा है। एक नींबू ₹10 का मिल रहा है। सामान्य दिनों में ₹10 के तीन नींबू मिलते हैं। यदि अपन ₹3 का एक नींबू मान ले तब भी 100 नींबू की शक्ति वाला VIM BAR मात्र ₹25 में कैसे मिल जाता है। आइए पता लगाते हैं:- 

दरअसल लोग शब्दों के माया जाल में फंस जाते हैं। VIM BAR के विज्ञापन में कभी यह दावा नहीं किया जाता कि एक साबुन की टिकिया में 100 नींबू का रस मिला हुआ है। VIM BAR के विज्ञापन में कहा जाता है 100 नींबू की शक्ति वाला। यानी कि सफाई के मामले में जो काम 100 नींबू मिलकर करेंगे, वह अकेला VIM BAR कर देगा।

VIM BAR बनाने वाली कंपनी युनिलीवर की ऑफिशियल वेबसाइट पर Ingredients की लिस्ट दी हुई है। स्पष्ट बताया गया है कि साबुन की एक टिकिया में क्या-क्या शामिल किया गया है। साबुन में नींबू नहीं बल्कि Concentrated Lime Juice मिलाया जाता है। एक VIM BAR में Sodium LAS, Sodium Carbonate, STPP, Concentrated Lime Juice, CI 74260, Water शामिल होते हैं। 

इसी के आधार पर दावा किया जाता है कि VIM BAR साबुन की एक टिकिया सफाई के मामले में 100 नींबू की शक्ति के बराबर होती है। Notice: this is the copyright protected post. do not try to copy of this article 
(इसी प्रकार की मजेदार जानकारियों के लिए जनरल नॉलेज पर क्लिक करें) 
:- यदि आपके पास भी हैं कोई मजेदार एवं आमजनों के लिए उपयोगी जानकारी तो कृपया हमें ईमेल करें। editorbhopalsamachar@gmail.com
(general knowledge in hindi, gk question answer in hindi, general knowledge questions in hindi, gktoday in hindi, general awareness in hindi)

daily current affairs in hindi- दैनिक सामयिक घटनाएं- 09 अप्रैल 2022

Posted: 09 Apr 2022 02:32 PM PDT

पाकिस्तान में इमरान खान की सरकार गिर गई। नेशनल असेंबली में प्रधानमंत्री इमरान खान के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव प्रस्तुत किया गया था जिसके समर्थन में 174 वोट पड़े। पाकिस्तान की संसद में कुल सदस्यों की संख्या 342 है। इमरान खान के समर्थक सांसद वोटिंग के समय सदन से बाहर चले गए थे। यदि वह मतदान करते भी तब भी सरकार के बचने की संभावना नहीं थी। कुल सदस्य 342, अविश्वास के समर्थन में 174, इमरान खान के समर्थन में 168, 174-168=6 वोट से सरकार गिर जाती।

अविश्वास प्रस्ताव क्या होता है 

संसदीय प्रक्रिया में अविश्वास प्रस्ताव या विश्वासमत अथवा निंदा प्रस्ताव एक संसदीय प्रस्ताव है, जिसे पारंपरिक रूप से विपक्ष द्वारा संसद में प्रस्तुत किया जाता है। जैसा कि नाम से ही स्पष्ट है, इस प्रस्ताव के माध्यम से विपक्ष द्वारा सदन में दावा किया जाता है कि सरकार सदन के भीतर जनप्रतिनिधियों के बीच अपना विश्वास खो चुकी है। असेंबली के चेयरमैन को यदि लगता है कि अविश्वास प्रस्ताव का सदन में समर्थन हो रहा है तो वोटिंग कराई जाती है।

अविश्वास प्रस्ताव पास हो जाने से क्या होता है 

सदन में मौजूद जनप्रतिनिधि अविश्वास प्रस्ताव पर मतदान करते हैं। इस मतदान को, चुनाव में होने वाले लोकतांत्रिक मतदान का दर्जा हासिल होता है। यदि सदन के भीतर सरकार को जनप्रतिनिधियों का बहुमत प्राप्त नहीं होता और अविश्वास प्रस्ताव पास हो जाता है तो सरकार गिर जाती है। सबसे बड़ा दल, राज्यपाल के सामने सरकार बनाने का दावा प्रस्तुत करता है और सदन में अपना बहुमत साबित करता है। यदि ऐसा नहीं हो पाता तो राष्ट्रपति शासन लागू हो जाता है। फिर से चुनाव कराए जाते हैं।

एनटीपीसी और गुजरात गैस लिमिटेड के बीच पाइप प्राकृतिक गैस में ग्रीन हाइड्रोजन का मिश्रण करने के लिए समझौता

स्वच्छ पर्यावरण की प्राप्ति पर लगातार ध्यान केन्द्रित करते हुए, एनटीपीसी द्वारा एनटीपीसी कवास में जीजीएल (गुजरात गैस लिमिटेड) के पाइप्ड नेचुरल गैस (पीएनजी) नेटवर्क में ग्रीन हाइड्रोजन का मिश्रण करने की दिशा में महत्वपूर्ण पहल की गई है। दोनों कंपनियों के बीच औपचारिक समझौते पर हस्ताक्षर किया गया।

एनटीपीसी कवास की मौजूदा 1 मेगावाट की अस्थायी सौर परियोजना के विद्युत का उपयोग करते हुए ग्रीन हाइड्रोजन का उत्पादन किया जाएगा। इसे पीएनजी के साथ पूर्व निर्धारित अनुपात में मिश्रित किया जाएगा और इसका उपयोग एनटीपीसी कवास टाउनशिप में खाना पकाने वाले अनुप्रयोगों में किया जाएगा। 

New Business Ideas- कागज की चप्पल का प्रोडक्शन करोड़पति बना सकता है

Posted: 09 Apr 2022 12:57 PM PDT

एक इनोवेटिव आइडिया सफलता के शिखर तक ले जाने के लिए काफी होता है। भारत में कागज की चप्पल का प्रोडक्शन शुरू हो गया है। लोगों द्वारा काफी पसंद किया जा रहा है। कम पूंजी में मोटी कमाई हो सकती है। यह एक ऐसा आईडिया है, जो किसी भी शहर में कम से कम एक व्यक्ति को करोड़पति बना सकता है। 

Unique business ideas- कागज की चप्पल का क्या करेंगे, कौन खरीदेगा 

कागज की चप्पल का उपयोग धार्मिक कार्यों के लिए किया जाएगा। विशाल मंदिर परिसर के अंदर प्लास्टिक की चप्पल नहीं पहन सकते। कपड़े की चप्पल महंगी पड़ती है। कागज की चप्पल एकमात्र ऐसा विकल्प है जो सबसे सस्ता है और लगभग सभी लोग खरीदना पसंद करते हैं। यूज एंड थ्रो प्रोडक्ट है। 

Best small business ideas- कागज की चप्पल कौन बना रहा है, कौन खरीद रहा है 

भारत के उत्तर प्रदेश में वाराणसी नाम के शहर में काशी विश्वनाथ मंदिर जाने वाले श्रद्धालुओं के लिए KVIC (खादी विकास और ग्रामोद्योग आयोग) ने ईको फ्रेंडली और कागज़ से बनी चप्पलों की बिक्री शुरू की। लोगों को बहुत पसंद आ रही हैं। उम्मीद से ज्यादा बिक्री होने के बाद उत्साहित KVIC के अध्यक्ष विनय कुमार सक्सेना ने कहा, "इसे अन्य मंदिरों से भी लॉन्च करेंगे और कोशिश होगी कि अन्य धार्मिक जगहों पर भी इसका इस्तेमाल हो।" उच्च शिक्षा, सरकारी और प्राइवेट नौकरी एवं करियर से जुड़ी खबरों और अपडेट के लिए कृपया MP Career News पर क्लिक करें.

सरकारी अधिकारी या कर्मचारी- संवेदनशील सूचना मामले में 7 साल जेल का प्रावधान - IT ACT 2000 SECTION 69

Posted: 09 Apr 2022 12:27 PM PDT

केंद्र सरकार या राज्य सरकार उन सभी अधिकारियों एवं कर्मचारियों को सूचना प्रौद्योगिकी अधिनियम के तहत विशेष परिस्थितियों को नियंत्रित करने के लिए आदेश जारी कर सकती है, जिन्हें शासन द्वारा कंप्यूटर अथवा इंटरनेट उपलब्ध कराया गया है। ऐसी संवेदनशील परिस्थितियों में यदि कोई कर्मचारी अथवा अधिकारी आदेश का पालन करने से मना करता है अथवा किसी भी प्रकार की गोपनीयता का उल्लंघन करता है तो ऐसे शासकीय सेवक को आईटी एक्ट के तहत 7 साल जेल का प्रावधान किया गया है।

सूचना प्रौद्योगिकी अधिनियम, 2000 की धारा 69 की परिभाषा:-

केंद्र सरकार या राज्य सरकार या किसी प्राधिकृत अधिकारी द्वारा यह समाधान हो जाता है कि कोई सूचना जो भारत की सम्प्रुभता, एकता, अखंडता, भारत की सुरक्षा, राज्य की सुरक्षा या विदेशी देशों से मित्रता संबंध या लोक व्यवस्था के हित में भड़काऊ हैं, जिससे किसी संज्ञेय अपराध होने की संभावना है। तब सरकार द्वारा प्राधिकृत कम्प्यूटर उपयोगकर्ता, मध्यवर्ती या कम्प्यूटर भारसाधक अधिकारी को निम्न आदेश दिए जा सकते हैं :-

• ऐसी सूचना को कम्प्यूटर सिस्टम में इकट्ठा करना।
• ऐसी सूचना को सार्वजनिक होने से रोकना।
• ऐसी सूचनाओं की कम्प्यूटर साधन में निगरानी करना या देख-रेख करना।
• ऐसी सूचनाओं को स्पष्टीकरण करना या अर्थ निकालना।
• कम्प्यूटर सिस्टम में ऐसी सभी सूचनाओं को एकत्रित करके save रखना।

अगर कोई कम्प्यूटर उपयोगकर्ता, मध्यवर्ती अधिकारी या भारसाधक अधिकारी उपर्युक्त निम्न आदेश का उल्लंघन करते हैं तब अधिनियम की धारा 69 की उपधारा (4) के अधीन दोषी होंगे।

DEFINITION OF SECTION 69 OF THE INFORMATION TECHNOLOGY ACT, 2000 के अंतर्गत दण्ड का प्रावधान:- 

यह अपराध किसी भी प्रकार से समझोता योग्य नहीं है, यह संज्ञेय एवं अजमानतीय अपराध हैं। अधिनियम के अनुसार अपराध का इन्वेस्टिगेशन करने की शक्ति निरीक्षक (इंस्पेक्टर) की नीचे की पक्ति के पुलिस अधिकारी को नहीं हैं। सजा- इस अपराध के लिए अधिकतम सात वर्ष की कारावास एवं जुर्माना से दण्डित किया जा सकता है। Notice: this is the copyright protected post. do not try to copy of this article)

:- लेखक बी.आर. अहिरवार (पत्रकार एवं लॉ छात्र होशंगाबाद) 9827737665
इसी प्रकार की कानूनी जानकारियां पढ़िए, यदि आपके पास भी हैं कोई मजेदार एवं आमजनों के लिए उपयोगी जानकारी तो कृपया हमें ईमेल करें। editorbhopalsamachar@gmail.com

साउथ के सुपरस्टार ने बॉलीवुड को ठुकराया- पढ़िए, महेश बाबू ने क्या कहा - BOLLYWOOD NEWS

Posted: 09 Apr 2022 08:29 AM PDT

बॉलीवुड को सपनों की दुनिया कहा जाता है। लाखों कलाकार अपनी जिंदगी दांव पर लगाकर बॉलीवुड में काम करने के लिए आते हैं परंतु साउथ के सुपरस्टार महेश बाबू ने बॉलीवुड को सिरे से ठुकरा दिया। एंटरटेनमेंट की दुनिया में बॉलीवुड इंडस्ट्री के लिए यह चिंता की बात है। समीक्षा करना जरूरी है कि आखिर क्या बात है जो लोग बॉलीवुड से दूर होते जा रहे हैं।

बॉलीवुड के विषय में तेलुगु सुपरस्टार महेश बाबू का बयान

तेलुगु सुपरस्टार महेश बाबू हैदराबाद में एक पब्लिक इवेंट अटेंड करने पहुंचे थे। इवेंट में जब उनसे हिंदी फिल्मों में काम करने को लेकर पूछा गया, तो एक्टर ने कहा, "मुझे हिंदी फिल्मों में काम करने की जरुरत नहीं है। मैं एक तेलुगु फिल्म करुंगा और आजकल वही पूरे देश में देखी जा रही है। इसलिए मुझे खास तौर पर हिंदी फिल्मों में काम करने की कोई जरुरत नहीं है।"

नेपोटिज्म के कारण बर्बाद हो रहा है बॉलीवुड 

मनोरंजन की दुनिया में हॉलीवुड के बाद बॉलीवुड का बोलबाला है लेकिन पिछले कुछ सालों से बॉलीवुड में मनोरंजन कम विवाद ज्यादा हो रहे हैं। नेपोटिज्म के खुले आरोप लग रहे हैं। कहा जा रहा है कि एक रैकेट में पूरी इंडस्ट्री को कब्जे में कर लिया है, नए कलाकारों को मौका नहीं मिलता। इस कदर प्रताड़ित किया जाता है कि कुछ कलाकार सुसाइड कर चुके हैं।

GWALIOR NEWS- जूनियर सिंधिया चुनाव लड़ेंगे, वोट मांगेंगे: पत्रकारों को बताया

Posted: 09 Apr 2022 10:51 PM PDT

ग्वालियर
। जय विलास पैलेस के युवराज और ज्योतिरादित्य सिंधिया के उत्तराधिकारी महा आर्यमन सिंधिया ने स्पष्ट कर दिया है कि चुनाव लड़ेंगे, वोट मांगेंगे लेकिन पर्चा नहीं भरेंगे। नामांकन फॉर्म ज्योतिरादित्य सिंधिया भरेंगे। उनके निर्वाचन क्षेत्र का पूरा काम महा आर्यमन सिंधिया देखेंगे। 

महा आर्यमन सिंधिया कम शब्दों में बहुत कुछ कह गए

ग्वालियर डिविजन क्रिकेट एसोसिएशन में वाइस प्रेसिडेंट के पद पर पॉलिटिकल पोस्टिंग के बाद महा आर्यमन सिंधिया ने पहली बार ग्वालियर में पत्रकारों से बातचीत की। पत्रकारों ने भी बड़े ही संतुलित शब्दों में सवाल किए और जूनियर सिंधिया ने उतने ही संतुलित शब्दों में जवाब दीजिए। कई बातें ऐसी हुई, जो ना तो शब्दों में पूछी गई और ना ही शब्दों में बताई गई लेकिन स्पष्ट हो गई। 

तमाम सवालों के जवाब देते हुए महा आर्यमन सिंधिया ने स्पष्ट किया कि वह अपने पिता ज्योतिरादित्य सिंधिया के निर्वाचन क्षेत्र का काम देखेंगे। इस प्रकार ज्योतिरादित्य सिंधिया, पीएम नरेंद्र मोदी की टीम में खुलकर काम करने के लिए पूरी तरह से फ्री हो जाएंगे और महा आर्यमन सिंधिया को ग्वालियर चंबल की पॉलिटिक्स का एक्सपीरियंस भी हो जाएगा। 

आज की बातचीत से स्पष्ट हो गया कि चुनाव के लिए नामांकन फॉर्म तो ज्योतिरादित्य सिंधिया भरेंगे परंतु चुनाव प्रचार से लेकर चुनाव जीतने के बाद अगले चुनाव तक के सभी काम जूनियर सिंधिया देखेंगे। ग्वालियर की महत्वपूर्ण खबरों के लिए कृपया GWALIOR NEWS पर क्लिक करें.

कर्मचारियों ने कोरोना काल में जान पर खेलकर सेवा की, फिर क्यों हटाया: हाईकोर्ट का नोटिस- MP karmchari news

Posted: 09 Apr 2022 07:37 AM PDT

जबलपुर
। कोरोना काल में आवश्यकता के समय जिन आयुष मेडिकल अधिकारियों को शासकीय अस्पतालों में नियुक्त किया गया था, अब सरकार ने फंड की कमी बताते हुए उनकी सेवाएं समाप्त कर दी हैं। हाईकोर्ट ने नोटिस जारी करके शासन से सवाल किया है कि आखिर ऐसा क्यों किया।शासन द्वारा उठाया गया यह कदम समझदारी वाला प्रतीत नहीं हो रहा है। 

न्यायमूर्ति संजय द्विवेदी की एकलपीठ ने अंतरिम राहत के तहत आगामी सुनवाई तक याचिकाकर्ताओं को सेवा जारी रखने के निर्देश दिए। मामले पर अगली सुनवाई 13 अप्रैल को निर्धारित की गई है। पन्ना निवासी डा. भास्कर द्विवेदी समेत आयुष अधिकारियों ने याचिका दायर बताया कि वर्ष 2020 में कोरोना महामारी के दौरान जरूरत के चलते उन्हें नियुक्ति दी गई थी। 

तब से अभी तक वे कार्य कर रहे हैं। इस बीच उन्होंने जान पर खेलकर लोगों की सेवा की। नियुक्ति के समय जो कर्तव्य निर्धारित नहीं थे, शासन के हित में वह भी निभाए। कभी किसी काम के लिए मना नहीं किया। 28 मार्च, 2022 को विभाग के अधिकारी द्वारा यह कहते हुए सेवा समाप्त कर दी गईं कि सरकार के पास पर्याप्त फंड नहीं है। याचिकाकर्ता की ओर से अधिवक्ता विजय कुमार शुक्ला ने पैरवी की। कर्मचारियों से संबंधित महत्वपूर्ण खबरों के लिए कृपया MP karmchari news पर क्लिक करें.

RAIL SAMACHAR - जबलपुर-रीवा शटल 16 अप्रैल को निरस्त, इंटरसिटी टर्मिनेट, 5 ट्रेन के मार्ग बदले

Posted: 09 Apr 2022 07:28 AM PDT

जबलपुर। हिरन नदी पुल के चाैथे स्पॉन के कार्य के चलते रेलवे ने 16 अप्रैल को ब्लॉक लिया है। जबलपुर-रीवा-जबलपुर (1705/06) शटल ट्रेन 16 अप्रैल को निरस्त रहेगी। वहीं जबलपुर-रीवा इंटरसिटी टर्मिनेट रहेगी, तो जनता, पवन और पुणे सागर रूट से संचालित होंगी।

वरिष्ठ वाणिज्य प्रबंधक विश्वरंजन के मुताबिक हिरन नदी पुल पर सुधार कार्यों के चलते एक दिन का ये ब्लॉक लिया गया है। पुल सधार कार्य के चलते दो ट्रेनें शाॅर्ट टर्मिनेट की जाएगी। रीवा-जबलपुर-रीवा (22190/89) इंटरसिटी ट्रेन कटनी तक आकर वापस रीवा लौट जाएगी। इसी तरह इटारसी-कटनी पैसेंजर गाड़ी जबलपुर में ही समाप्त हो जाएगी। ये ट्रेन जबलपुर से ही वापस इटारसी रवाना हो जाएगी।

कटनी से जबलपुर आने वाली पुणे एक्सप्रेस (12150) और पवन एक्सप्रेस(11062) को परिवर्तित मार्ग कटनी, सागर, भोपाल, इटारसी होकर चलाया जाएगा। वहीं मुंबई से आने वाली जनता एक्सप्रेस 13202 इटारसी से जबलपुर की बजाए भोपाल से बीना, सागर, कटनी होकर पटना की ओर जाएगी। इसी डायवर्ट रुट से उर्दना-बनारस एक्सप्रेस और कुर्ला-रांची एक्सप्रेस भी एक दिन चलेगी। जबलपुर की महत्वपूर्ण खबरों के लिए कृपया JABALPUR NEWS पर क्लिक करें.

Post Bottom Ad

Pages