Bhopal Samachar | No 1 hindi news portal of central india (madhya pradesh) |
- मध्यप्रदेश में हर कर्मचारी को 50,000 का नुकसान हो रहा है: संयुक्त मोर्चा- MP karmchari news
- मात्र ₹5 में पेट के कीड़े खत्म, भूख बढ़ेगी, एसिडिटी भी नहीं होगी- Home remedies
- गंदे कपड़े साफ करने, गर्म पानी का उपयोग क्यों करते हैं- GK in Hindi
- New Business Ideas- सिर्फ पूंजी लगाकर प्रॉफिट कमाएं, कई लोग करोड़पति बन गए
- यदि कोई लोक सेवक रिश्वत लेते पकड़ा जाए तो क्या कार्रवाई होगी, पढ़िए Prevention of Corruption Act, 1988
- मध्यप्रदेश का सपूत कश्मीर में शहीद, आगर-मालवा में होगा अंतिम संस्कार - mp news
- BHOPAL के लोगों की तारीफ पूरे देश में हो रही है, हां कुछ चैनल वाले जरूर निराश हो गए
- GWALIOR NEWS - शनिचरी अमावस्या की तैयारियां शुरू, देशभर से लोग आते हैं
- JU GWALIOR NEWS- स्टूडेंट्स के घर-घर मार्कशीट बांट रहे हैं कर्मचारी, छुट्टी के दिन काम
- MP karmchari news - पेंशनर्स ने मुख्य सचिव को लीगल नोटिस भेजा
- PSC छात्रा का 11 साल तक रेप, PhD छात्र के खिलाफ FIR दर्ज - INDORE NEWS
- मंत्रालय से विधानसभा जा रही कार ने 5 साल के बच्चे को कुचला, मौत - BHOPAL NEWS
- जनता जहां-जहां चाहेगी शराब की दुकान बंद कर दी जाएगी: मुख्यमंत्री- MP NEWS
- निर्दोष को 11 साल जेल के बाद पुलिस, डॉक्टर और वकील के खिलाफ कार्रवाई के निर्देश- GWALIOR NEWS
- DAVV INDORE NEWS- ऐडमिशन नोटिस 2022-23 जारी, लास्ट डेट 6 मई
- JABALPUR NEWS - शादी से पहले दूल्हा गिरफ्तार, GF ने रेप की FIR करा दी
- मध्यप्रदेश में अंबेडकर की सबसे बड़ी प्रतिमा लगाएंगे कमलनाथ- MP NEWS
- GOVERNMENT JOBS- ग्रेजुएट्स के लिये एक्सपोर्ट क्रेडिट गारंटी कॉरपोरेशन में नौकरी
- CBSE NEWS- 10वीं 12वीं की परीक्षा का पैटर्न बदला जा रहा है
- BHOPAL से शिर्डी और जयपुर के लिए स्पेशल ट्रेन- RAIL SAMACHAR
- मध्य प्रदेश में कर्जदार किसानों के खेत कुर्क किए जाएंगे- MP NEWS
- GOVERNMENT JOBS- बीई-बीटेक के लिए इंटेलिजेंस ब्यूरो में सरकारी नौकरियां
- BHOPAL कोर्ट ने कुलपति कुठियाला वाली क्लोजर रिपोर्ट खारिज क्यों की, यहां पढ़िए - HINDI NEWS
- MP KISAN NEWS- कृषि उपज मंडी में फसल के साथ दस्तावेज भी लाना है
- कर्मचारी किस्त कटवाने को तैयार है, सरकार योजना लागू करें: संयुक्त मोर्चा- MP karmchari news
| मध्यप्रदेश में हर कर्मचारी को 50,000 का नुकसान हो रहा है: संयुक्त मोर्चा- MP karmchari news Posted: 16 Apr 2022 03:17 PM PDT जबलपुर। अधिकारी कर्मचारी संयुक्त मोर्चा संरक्षक योगेन्द्र दुबे, जिला अध्यक्ष अटल उपाध्याय ने प्रदेश के 10 लाख कर्मचारियों को 3% मंहगाई भत्ता और 27 माह का एरियर्स भुगतान ना किये जाने को कर्मचारी विरोधी बताया है, एरियर्स ना मिलने से आज एक कर्मचारी को करीबन 50 हजार रुपये की आर्थिक हानि हो रही है। केंद्रीय कर्मचारियों को जनवरी 2022 से 3 प्रतिशत महँगाई भत्ता तनख्वाह में लगाकर दिया जा रहा है लेकिन 4 माह पश्चात भी प्रदेश के कर्मचारियों को यह लाभ नहीं दिया जा रहा है। प्रदेश के अधिकारियों और कर्मचारियों को 3% जुलाई 2019 में दिया जाने वाले DA 5% जनवरी 2020 में दिया जाने वाले DA 3%- जुलाई 2020 में दिया जाने वालेDA 4%• जनवरी 2021 में दिया जाने वाले DA 4% जुलाई 2021 में दिए जाने वाले DA को सरकार ने 2 किस्तों में 8 प्रतिशत और मार्च 2022 के वेतन में 11 प्रतिशत दिया है, लेकिन जितने माह विलंब से यह राशि दी गई है उतने माह के एरियर्स की राशि का भुगतान कर्मचारियों को नही किया गया है। एरियस का करोड़ो रूपये सरकार दबाये बैठी है। एक कर्मचारी को करीबन 50 हजार रुपये एरियस का भुगतान किया जाना है। एरियर्स का भुगतान ना होने से कर्मचारी और उसका परिवार को आर्थिक परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। मध्य प्रदेश अधिकारी कर्मचारी संयुक्त मोर्चा के जिलाध्यक्ष अटल उपाध्याय, मध्यप्रदेश लघुवेतन कर्मचारी संघ के रविकांत दहायत, अजय दुबे, गोविंद विलथरे, योगेश चौधरी, नरेश शुक्ला, यू एस करोसिया, विश्वदीप पटेरिया, प्रसांत सोधिया, सन्तोष मिश्रा,संजय गुजराल, एस. के. वांदिल,योगेन्द्र मिश्रा, धीरेंद्र सिंह ,प्रदीप पटैल ,मुकेश मरकाम,रजनीश पांडेय,विनय नामदेव,वीरेंद्र चंदेल,एस पी बाथरे,नेतराम झारिया, आशीष उपाध्याय, राजू मस्के, आशुतोष तिवारी, दुर्गेश पांडेय , ब्रजेश मिश्रा ने प्रदेश के समस्त अधिकारियों और कर्मचारियों को तत्काल बकाया 3 प्रतिसत मॅहगाई भत्ता और 27 माह के बकायाएरियस की राशि के भुगतान की मांग की है। कर्मचारियों से संबंधित महत्वपूर्ण समाचारों के लिए कृपया karmchari news पर क्लिक करें |
| मात्र ₹5 में पेट के कीड़े खत्म, भूख बढ़ेगी, एसिडिटी भी नहीं होगी- Home remedies Posted: 16 Apr 2022 02:22 PM PDT पेट में कीड़े बच्चों को बहुत परेशान करते हैं। उन्हें आप कितना भी पौष्टिक भोजन कराओ, सेहत नहीं बनती। कुछ लोगों की भूख मर जाती है। अच्छी भूख नहीं लगती। कुछ लोग पेट में अत्यधिक गर्मी के कारण एसिड रिफ्लक्स से परेशान रहते हैं। इसके अलावा पेट में सूजन और पेट का फूलना भी काफी परेशान करने वाली बीमारियां हैं। लोग इनके इलाज के लिए हजारों रुपए खर्च करते हैं लेकिन क्या आप जानते हैं, मात्र ₹5 में इन सभी बीमारियों को दूर भगाया जा सकता है। ₹5 का हरा धनिया, ₹5000 की दवाइयों का काम करता हैलगभग सभी रसोई घरों में कुछ हरी पत्तियां रखी होती हैं। अपने से हरा धनिया भी कहते हैं। यह हरी पत्तियां सब्जी में केवल स्वाद बढ़ाने के लिए नहीं होती बल्कि एक आयुर्वेदिक औषधि हैं जो आपको ऊपर बताई गई सभी बीमारियों से बचाती है। हरा धनिया खाने से पेट के कीड़े मर जाते हैं। खुलकर भूख लगने लगती है। एसिड रिफ्लक्स जैसी परेशान करने वाली समस्या का यह सबसे सस्ता और बेहतरीन इलाज है। हरा धनिया के औषधीय गुणये डाइट्री फाइबर्स का भी एक प्रमुख सोर्स है। इसके अलावा इसमें मैगनीज, आयरन, मैग्निशियम भी भरपूर मात्रा में होता है। ये विटामिन सी, विटामिन के और प्रोटीन का भी अच्छा सोर्स है। इसमें बहुत कम मात्रा में कैल्शियम, फॉस्फोरस, पोटैशियम, थायमिन और कैरोटीन भी पाया जाता है। स्वास्थ्य से संबंधित समाचार एवं जानकारियों के लिए कृपया Health Update पर क्लिक करें. |
| गंदे कपड़े साफ करने, गर्म पानी का उपयोग क्यों करते हैं- GK in Hindi Posted: 16 Apr 2022 02:41 PM PDT आपने हमेशा देखा होगा, अपने घर परिवार में यदि कोई कपड़ा ज्यादा गंदा हो जाता है तो उसे साफ करने के लिए गर्म पानी का उपयोग किया जाता है। मम्मी लोग कहती हैं कि गर्म पानी से मेल गल जाता है। आइए, अपन पता लगाते हैं कि क्या मम्मी लोग सही कहती हैं। जानते हैं कि इसके पीछे विज्ञान का कौन सा सिद्धांत काम करता है:- मम्मी लोगों को नहीं पता लेकिन वह घर में फिजिक्स के बहुत सारे ऐसे फार्मूला का प्रयोग करती हैं जिनके लिए वैज्ञानिक करोड़ों की प्रयोगशाला बनवाते हैं। गंदे कपड़ों को साफ करने के लिए गर्म पानी का उपयोग करना भी फिजिक्स का एक फार्मूला है। यह सरफेस टेंशन के कारण संभव हो पाता है। आप तो जानते ही होंगे कि प्रत्येक लिक्विड में सरफेस टेंशन होता है। अपने क्वेश्चन में केवल इतना समझना है कि किस तरह के लिक्विड में कितना सरफेस टेंशन होता है। सरफेस टेंशन हमेशा लिक्विड में थिकनेस बढ़ाता है। तरल पदार्थ गाढ़ा हो जाता है। जैसे गर्म करने के बाद जब दूध को ठंडा किया जाता है तो उसमें एक परत (मलाई) जम जाती है। यह सरफेस टेंशन के कारण होता है। जब आप फ्रीजर में पानी रख देते हैं तो वह बर्फ बन जाता है। यह भी सरफेस टेंशन के कारण होता है। अब एक पॉइंट क्लियर होता है कि यदि लिक्विड ठंडा है तो उसमें सरफेस टेंशन अधिक होगा। इसका उल्टा यदि लिक्विड गरम है तो उसमें सरफेस टेंशन कम होगा। यदि पानी में थोड़ा सा कचरा है और हम उसे फ्रिज में रख देते हैं तो पानी के साथ व कचरा भी बर्फ के अंदर जम जाता है। क्या ऐसी स्थिति में केवल कचरे को बाहर निकाला जा सकता है। इसके लिए बर्फ के पिघलने का इंतजार करना पड़ेगा यानी कि पानी को गर्म करना पड़ेगा। बिल्कुल यही, जब किसी कपड़े में गंदगी चिपक जाती है तो गर्म पानी सरफेस टेंशन को कम कर देता है और कपड़ा एवं गंदगी अलग-अलग हो जाते हैं। हल्के से हाथ का उपयोग करके भी गंदगी को साफ किया जा सकता है। Notice: this is the copyright protected post. do not try to copy of this article :- यदि आपके पास भी हैं कोई मजेदार एवं आमजनों के लिए उपयोगी जानकारी तो कृपया हमें ईमेल करें। editorbhopalsamachar@gmail.com (general knowledge in hindi, gk question answer in hindi, general knowledge questions in hindi, gktoday in hindi, general awareness in hindi) |
| New Business Ideas- सिर्फ पूंजी लगाकर प्रॉफिट कमाएं, कई लोग करोड़पति बन गए Posted: 16 Apr 2022 01:29 PM PDT यदि आपके पास पूंजी है लेकिन वक्त नहीं है। आपको अपने क्षेत्र में स्किल्ड मैनपॉवर नहीं मिल रही है जिस पर भरोसा करके कोई बिजनेस शुरू किया जा सके। तो आपको अच्छे कर्मचारियों की तलाश करने की कोई जरूरत नहीं है। आप सिर्फ पूंजी लगाकर बड़ा प्रॉफिट कमा सकते हैं। अब से पहले तक यह कमाई बड़ी कारपोरेट कंपनियों के करोड़पति मालिक और डायरेक्टर किया करते थे परंतु अब हजारों लोग इसी तरीके से पैसा कमा रहे हैं। Can we invest in Startup- स्टार्टअप में इन्वेस्टमेंट से मोटी कमाई होती हैइन दिनों पूरे भारत में स्टार्टअप की लहर चल रही है। लाखों ब्रिलिएंट स्टूडेंट्स नौकरी नौकरियां छोड़कर स्टार्टअप शुरू कर रहे हैं। उनके पास जोश होता है। कोई नया आईडिया होता है, लेकिन पूंजी नहीं होती। आपको सिर्फ इस प्रकार के युवाओं के इस्टार्टअप में इन्वेस्टमेंट करना है। किसी भी स्टार्टअप की शुरुआत में फंडिंग करने वाले व्यक्ति को सबसे ज्यादा इक्विटी मिलती है। बताने की जरूरत नहीं कि पिछले 10 साल में हजारों स्टार्टअप आज इस्टैबलिश्ड बिजनेस बन चुके हैं। Business ideas for female at homeइसके बारे में थोड़ा और समझना हो तो यूट्यूब पर SHARK TANK INDIA देख सकते हैं। वहां न्यू बिजनेस में करोड़ों का इन्वेस्टमेंट किया जाता है। ठीक उसी फार्मूले पर प्री-रेवेन्यू बिजनेस यानी स्टार्टअप में इन्वेस्टमेंट करना है। इसके लिए आप अपने क्षेत्र के अच्छे कॉलेज में टैलेंट ड्राइव पर जा सकते हैं। कोई भी कॉलेज मैनेजमेंट आपको खुशी खुशी वेलकम करेगा। Best investment plan with high returnsस्टूडेंट्स आपके सामने अपने आइडिया का प्रजेंटेशन करेंगे। यदि आपको लगता है कि उनके आईडिया में दम है तो आप उनके स्टार्टअप में इन्वेस्टमेंट कर सकते हैं। सारा काम वो लोग करते हैं। आपको प्रॉफिट में शेयर मिलता है। आप चाहे तो स्टार्टअप को कुछ दूसरी सुविधाएं भी दे सकते हैं। कई शहरों में टेक्नोलॉजी सर्विस से रिलेटेड स्टार्टअप शुरू करने वालों को कंप्यूटर, लैपटॉप, बैठकर काम करने के लिए ऑफिस केबिन, इंटरनेट की सुविधाएं इत्यादि दी जाती है। Best Investment Options in Indiaइसके लिए आपके पास पूंजी के अलावा एक अच्छा चार्टर्ड अकाउंटेंट होना चाहिए। जो आपका हिसाब किताब रखेगा सभी जरूरी डॉक्यूमेंटेशन पूरे करवा देगा। रतन टाटा से लेकर अनुपम मित्तल तक बहुत सारे करोड़पति इसी माध्यम से बड़ा पैसा कमा रहे हैं। यह एकदम नया है क्योंकि इसी ट्रिक से अब हर शहर में कोई ना कोई पैसा बनाने की कोशिश कर रहा है। उच्च शिक्षा, सरकारी और प्राइवेट नौकरी एवं करियर से जुड़ी खबरों और अपडेट के लिए कृपया MP Career News पर क्लिक करें. |
| Posted: 16 Apr 2022 02:42 PM PDT शासकीय सेवक यानी शासन का कर्मचारी और लोकसेवक यानी शासन से लाभ प्राप्त करने वाला जनप्रतिनिधि। सरपंच से लेकर सांसद तक सभी प्रकार के ऐसे पदाधिकारी जो जनता के द्वारा प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष तरीके से चुने जाते हैं, सरकार का हिस्सा होते हैं, लोकसेवक कहलाते हैं। यदि शासकीय सेवक रिश्वत लेते पकड़ा जाए तो किस नियम के तहत कार्रवाई होती है हम सब जानते हैं परंतु यदि कोई लोकसेवक रिश्वत लेते हुए पकड़ा जाए तो किस कानून के तहत कार्रवाई होगी। आइए पढ़ते हैं:- भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम,1988 की धारा 7 की परिभाषा:-अगर कोई व्यक्ति लोकसेवक होते हुए किसी व्यक्ति से किसी काम को करवाने के बदले में किसी भी प्रकार की रिश्वत लेता है या रिश्वत लेने की कोशिश करता है या स्वंय ना लेकर किसी रिश्तेदार, संबंधी, मित्र को दिलवाता हैं, तब ऐसा करने वाला लोकसेवक अधिनियम की धारा 7 के अंतर्गत दोषी होगा। नोट:- रिश्वत से अभिप्राय:-कोई भी गिफ्ट, समान, पैसे, उपहार, चल-अचल किसी भी प्रकार की संपत्ति है। भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम,1988 की धारा 7 के अंतर्गत दण्ड का प्रावधान एवं कार्यवाही:-इस धारा के अपराध संज्ञेय एवं अजमानतीय होंगे लोकसेवक के ऊपर अपराधिक मामलों की जाँच से पहले सरकार से मंजूरी लेने की अवश्य है, रिश्वत संबंधित मामलों में लोकपाल या लोक-आयुक्त की स्वीकृति से पुलिस अधिकारी द्वारा संज्ञान लिया जा सकता है। अगर किसी अन्य या विशेष विधि से सम्बंधित अपराध हैं तब न्यायालय की मंजूरी से पुलिस अधिकारी संज्ञान ले सकते हैं। इस अपराध की सुनवाई का अधिकार प्रथम श्रेणी के मजिस्ट्रेट को हैं सजा- इस अपराध में दोषसिद्ध पाए गए लोकसेवक को अधिकतम सात वर्ष की कारावास एवं जुर्माना से दण्डित किया जा सकता है। उधानुसार:-ग्राम पंचायत का सरपंच, रामू का नाम गरीबी रेखा में जुड़वाने के लिए पाँच हजार रुपए लेता है। यहाँ पर ग्राम पंचायत का सरपंच रिश्वत के आरोप का दोषी होगा। Notice: this is the copyright protected post. do not try to copy of this article) :- लेखक बी.आर. अहिरवार (पत्रकार एवं लॉ छात्र होशंगाबाद) 9827737665 इसी प्रकार की कानूनी जानकारियां पढ़िए, यदि आपके पास भी हैं कोई मजेदार एवं आमजनों के लिए उपयोगी जानकारी तो कृपया हमें ईमेल करें। editorbhopalsamachar@gmail.com |
| मध्यप्रदेश का सपूत कश्मीर में शहीद, आगर-मालवा में होगा अंतिम संस्कार - mp news Posted: 16 Apr 2022 09:12 AM PDT आगर-मालवा। मध्यप्रदेश के आगर-मालवा का बेटा शनिवार को जम्मू कश्मीर में हुई मुठभेड़ में शहीद हो गया। नायब तहसीलदार कमल सिंह सोलंकी ने बताया कि आर्मी जवान अरुण शर्मा (24) पुत्र मनोहर शर्मा निवासी कानड़ जम्मू-कश्मीर में पदस्थ थे। सोलंकी ने बताया कि शहीद जवान का पार्थिव शरीर संभवतः रविवार रात तक कानड़ पहुंचेगा। इसके बाद सोमवार सुबह ससम्मान शहीद को अंतिम विदाई दी जाएगी। इसके लिए प्रशासन द्वारा कानड़ के निर्माणाधीन नवीन श्मशान स्थल पर तैयारियां की जा रही है। अंतिम यात्रा का रूट भी तैयार किया जा रहा है। खरगोन में 10 मकानों में पूरी तरह नुकसानदिल्ली के जहांगीरपुरी इलाके में शनिवार को हनुमान जन्मोत्सव की शोभायात्रा पर पथराव हुआ। उपद्रवियों ने यहां आगजनी भी की है। इसके साथ ही तलवार और गोलियां भी चली हैं। हमले के बाद इलाके में तनाव का माहौल है।। मध्य प्रदेश की महत्वपूर्ण खबरों के लिए कृपया MP NEWS पर क्लिक करें. |
| BHOPAL के लोगों की तारीफ पूरे देश में हो रही है, हां कुछ चैनल वाले जरूर निराश हो गए Posted: 16 Apr 2022 02:40 PM PDT मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल के लोगों की तारीफ आज पूरे देश में हो रही है। हां, दिल्ली के कुछ चैनल वाले जरूर निराश हो गए हैं। उनका पैसा खर्च हो गया और उन्हें वह समाचार नहीं मिला जिसके लिए भरी गर्मी में दिल्ली से भोपाल तक दौड़ लगाई थी। भोपाल में हनुमान जयंती पूरे धूमधाम और उल्लास के साथ मनाई गई। एक क्षण के लिए भी कहीं कोई अप्रिय स्थिति नहीं बनी। यहां तक कि लोगों ने एक दूसरे को घूरकर भी नहीं देखा। यह है नए भोपाल की संस्कृति और पहचानएक शरारती तत्व ने सोशल मीडिया पर आपत्तिजनक संदेश प्रसारित कर दिया था। भोपाल पुलिस ने तत्काल FIR दर्ज कर ली थी और कुछ इस प्रकार का मामला दर्ज किया गया था कि 1 से अधिक लोगों को किसी भी समय गिरफ्तार किया जा सकता था। इतनी संवेदनशील और सख्त कार्रवाई के बावजूद कुछ अन्य शरारती तत्वों ने इसका फायदा उठाकर राजनीति करने का प्रयास किया। दिल्ली में बैठे कुछ भविष्यदृष्टा पत्रकारों ने तय मान लिया था कि खरगोन से ज्यादा बड़ा कुछ होगा। उन्होंने अपने कैमरे और पत्रकारों की टीम भोपाल भेज दी थी। भरी गर्मी में बेचारे कैमरा लिए गली चौराहे पर खड़े रहे। उनके हाथ कुछ भी नहीं लगा। एक्शन तो दूर की बात, किसी नेता का आपत्तिजनक बयान भी नहीं मिला। भोपाल में देशभर के त्योहार मनाए जाते हैं, सब लोग शामिल होते हैंभोपाल का इतिहास गवाह है, पिछले 25 सालों में ऐसी किसी भी हरकत का जवाब पुलिस का डंडा होता है। भोपाल पुलिस हमेशा स्थिति को नियंत्रण में रखती है और जरा सी हरकत पर सख्त कार्रवाई करती है। किसी नेता के आदेश का इंतजार नहीं किया जाता। भोपाल के विधायक दुनिया भर के मामलों में बयान बाजी करते हैं परंतु यदि बात भोपाल की आती है तो शांति और संस्कृति के लिए एक साथ खड़े दिखाई देते हैं। भोपाल भारत का एक ऐसा शहर है जहां केवल नवरात्रि और रमजान ही धूमधाम से नहीं बनाए जाते बल्कि भारत की हर जाति संप्रदाय और हर राज्य के त्योहारों को उत्साह पूर्वक मनाया जाता है और सभी वर्गों के लोग उस में भाग लेते हैं। भोपाल की महत्वपूर्ण खबरों के लिए कृपया bhopal news पर क्लिक करें। --- --- ---
|
| GWALIOR NEWS - शनिचरी अमावस्या की तैयारियां शुरू, देशभर से लोग आते हैं Posted: 16 Apr 2022 08:06 AM PDT ग्वालियर। शनिचरी अमावस्या दिनांक 30 अप्रैल 2022 को पड़ रही है। इसके लिए तैयारियां शुरू हो गई है क्योंकि ग्वालियर अंचल के शनिश्चरा मंदिर में शनि की शांति के लिए अमावस्या के दिन देशभर से हजारों लोग आते हैं। शनिचरी अमावस्या के कारण यह संख्या काफी बढ़ जाएगी। पितरों को मोक्ष दिलाने वाली अमावस्या, शनिश्चरा मंदिर में भक्तों की भीड़ लगेगीभारतीय पंचांग के अनुसार कृष्ण पक्ष की अंतिम तिथि को अमावस्या कहते हैं। इस दिन चंद्र के दर्शन नहीं होते। वैशाख मास की अमावस्या को पितरों को मोक्ष दिलाने वाली अमावस्या कहा जाता है। इसीलिए इस दिन को धर्म-कर्म और पितरों के तर्पण के लिए बेहद शुभ माना जाता है। साढ़ेसाती शनि पीड़ितों की मुक्ति का अवसरग्वालियर शहर से करीब 15 किमी दूर एंती पहाड़ पर शनि मंदिर पर मेला भी लगेगा। गर्मी का मौसम और छुट्टियों का दिन होने के कारण इस मेले में भारी भीड़ होने की संभावना है। भगवान शनिदेव का यह विश्व प्रसिद्ध मंदिर है। शास्त्रों में वर्णन है कि यहां स्वयं शनि देव विराजमान हैं। श्री राम भक्त हनुमान ने शनिदेव की स्थापना की थी। साढ़ेसाती शनि से पीड़ित यदि यहां पर विधि विधान से पूजा पाठ करते हैं तो उन्हें क्षमा प्राप्त होती है। शनिश्चरा अमावस्या की पूजा अपने घर पर कैसे करेंअमावस्या के दिन नदी, जलाशय या या घर पर ही पानी मे गंगा जल डाल कर स्नान कर सूर्य देव को अर्घ्य देकर बहते हुए जल में तिल प्रवाहित करें। साथ ही पितरों की आत्म शांति के लिए तर्पण, पिंड दान व श्राद्ध करें व गरीब व्यक्ति को दान दें। इस दिन शनि जयंती होने से शनि देव का पूजन तिल, तेल व पुष्प आदि चढ़ाकर करें। इस दिन पीपल के पेड़ पर सुबह जल चढ़ाएं और शाम को दीपक जलाएं। शनिश्चरा अमावस्या तिथि एवं मुहूर्तवैशाख मास की अमावस्या 30 अप्रैल को सुबह 12:57 से शुरू होगी जो 1 मई को 01:57 पर समाप्त होगी। ग्वालियर की महत्वपूर्ण खबरों के लिए कृपया GWALIOR NEWS पर क्लिक करें. |
| JU GWALIOR NEWS- स्टूडेंट्स के घर-घर मार्कशीट बांट रहे हैं कर्मचारी, छुट्टी के दिन काम Posted: 16 Apr 2022 08:05 AM PDT jiwaji university gwalior के कर्मचारियों को लापरवाही और मक्कारी की सजा भुगतनी पड़ रही है। जो स्टूडेंट्स अपनी मार्कशीट के लिए यूनिवर्सिटी के चक्कर लगा रहे थे अब यूनिवर्सिटी के कर्मचारी 19 स्टूडेंट्स के घर-घर जाकर मार्कशीट बांट रहे हैं। शुक्रवार को छुट्टी के दिन भी काम कर रहे थे। CM HELPLINE NEWS- जीवाजी यूनिवर्सिटी में हड़कंपजीवाजी विश्वविद्यालय की कार्यप्रणाली में यह चमत्कारिक परिवर्तन सीएम हेल्पलाइन के कारण हुआ है। दरअसल लंबे समय से सीएम हेल्पलाइन की शिकायतों का निराकरण नहीं होने के कारण अब जिम्मेदार कर्मचारियों के खिलाफ डिपार्टमेंटल एक्शन की चेतावनी शुरू हो गई है। जहां तक संभव था लापरवाही की गई परंतु अब एक भी दिन की लापरवाही नौकरी के लिए खतरा बन सकती है। यही कारण है कि जीवाजी यूनिवर्सिटी के कर्मचारी उन छात्रों को घर पर जाकर मार्कशीट दे रहे हैं जिन्होंने सीएम हेल्पलाइन में शिकायत की थी। GWALIOR TODAY NEWS- जीवाजी विश्वविद्यालय में छुट्टी के दिन मार्कशीट का कामवर्तमान में जीवाजी यूनिवर्सिटी से संबंधित 657 शिकायतें सीएम हेल्पलाइन में लंबित हैं। कुलपति के स्तर पर 57 शिकायतें हैं। यदि इन शिकायतों का शीघ्र निराकरण नहीं किया जाता है तो मामला सीएम समाधान में पहुंच जाएगा। चुनाव नजदीक आ गए हैं। सीएम शिवराज सिंह चौहान जनता में लोकप्रियता प्राप्त करने के लिए ताबड़तोड़ कार्यवाही कर रहे हैं। इन स्थिति को देखते हुए गोपनीय व परीक्षा के कर्मचारियों को छुट्टी के दिन काम लगाया है। शिकायतें 657 से घटाकर 200 तक टारगटे दिया है। जीवाजी यूनिवर्सिटी में सबसे ज्यादा शिकायतें- विद्यार्थी रिजल्ट को लेकर सबसे ज्यादा परेशान है। पिछले दो साल के रिजल्ट अभी लंबित हैं, लेकिन उन्हें घोषित नहीं किया जा रहा है। विद्यार्थी जेयू के चक्कर काट-काटकर परेशान हो जाते हैं, उसके बाद सीएम हेल्पलाइन लगा रहे हैं। - मार्कशीटों में भी गलतियां आ रही हैं। इन्हें सुधारने के लिए विद्यार्थी आवेदन कर रहे हैं, लेकिन उन्हें सुधारा नहीं जा रहा है। लंबा इंताजर करने के बाद भी उसकी समस्या हल नहीं हो रही है तो वह सीएम हेल्पलाइन लगा रहा है। - विदहेल्ड को भी क्लीयर नहीं किया जा रहा है, जिसके स्टूडेंट्स को सीएम हेल्पलाइन का सहारा लेना पड़ रहा है. उच्च शिक्षा, सरकारी और प्राइवेट नौकरी एवं करियर से जुड़ी खबरों और अपडेट के लिए कृपया MP Career News पर क्लिक करें. |
| MP karmchari news - पेंशनर्स ने मुख्य सचिव को लीगल नोटिस भेजा Posted: 16 Apr 2022 07:15 AM PDT भोपाल। मध्य प्रदेश में पेंशनरों ने शासन के मुख्य सचिव को कानूनी नोटिस भेजा है उन्होंने पूछा है कि उन्हें शासकीय सेवकों से 14 प्रतिशत कम महंगाई भत्ता का भुगतान क्यों किया जा रहा है। शासकीय सेवकों की तरह 31 प्रतिशत महंगाई राहत उन्हें कब से दिया जाएगा। पेंशनरों ने यही सवाल वित्त विभाग के अपर मुख्य सचिव से भी पूछा है। यह नोटिस आल इंडिया लायर्स यूनियन की ओर से भेजा गया है। यह पत्र यूनियन के रवींद्र सरवटे व सुरेश कुशवाहा की ओर से लिखा गया है। वर्तमान में पेंशनर को 17 प्रतिशत महंगाई भत्ता का लाभ दिया जा रहा है, जबकि शासकीय सेवकों को 31 प्रतिशत का लाभ मिलता है। पूर्व में इन पेंशनरों को वेतनमानों का लाभ भी देरी से दिया गया था, जिसका एरियर्स भी नहीं दिया गया है। पेंशनरों का दावा है कि करीब 32 माह के एरियर की राशि सरकार से लेनी है। गणेश दत्त जोशी का कहना है कि बढ़ती महंगाई के दौर में पेंशनरों को शासकीय सेवकों के समान कम से कम 31 प्रतिशत महंगाई भत्ता का लाभ मिलना चाहिए। इसके लिए हर स्तर पर प्रयास किए जाते रहे हैं। पत्र लिखकर मांग कर चुके हैं। कोई सुनवाई नही हुई तो भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा के संज्ञान में भी यह बात लाई थी। मप्र भाजपा के अध्यक्ष को भी पत्र लिख चुके हैं। मुख्यमंत्री के नाम भी अलग-अलग पत्र भेज चुके हैं। कर्मचारियों से संबंधित महत्वपूर्ण समाचारों के लिए कृपया karmchari news पर क्लिक करें |
| PSC छात्रा का 11 साल तक रेप, PhD छात्र के खिलाफ FIR दर्ज - INDORE NEWS Posted: 16 Apr 2022 06:12 AM PDT इंदौर। 34 साल की एक महिला ने अपने बॉयफ्रेंड के खिलाफ रेप का मामला दर्ज कराया है। आरोप लगाया है कि शादी का वादा करके 11 साल तक उसके साथ संबंध बनाए और अब ब्रेकअप कर के किसी और से शादी कर रहा है। लड़की पीएससी की तैयारी कर रही है जबकि लड़का इंदौर से PhD कर रहा है। भंवरकुआं थाने के TI शंशिकांत चौरसिया ने बताया, कुक्षी की रहने वाली 34 वर्षीय लड़की की शिकायत पर सुरेन्द्र सिंह बामनिया निवासी ग्राम ढोल्या के खिलाफ रेप का केस दर्ज किया गया है। शिकायतकर्ता लड़की के मुताबिक आरोपी सुरेन्द्र आर्ट्स एंड कॉमर्स कॉलेज से सामाजिक विज्ञान में PhD कर रहा है। वह मोतीलाल हॉस्टल में ही रह रहा था। इस दौरान वह कई बार उसे ब्वॉयज हॉस्टल भी ले गया, जहां पर उसके साथ संबंध बनाए। पीड़िता ने बताया कि जब वह इंदौर के अंबिकापुरी में किराए से रहती थी। यहां भी सुरेन्द्र उसके कमरे पर मिलने आता था और यहां भी कई बार उसने पीड़िता के साथ संबध बनाए। पुलिस के मुताबिक अभी आरोपी की गिरफ्तारी नही हुई है। वह अपने गांव भाग गया है। जल्द ही आरोपी को पकड़ा जाएगा। इंदौर की महत्वपूर्ण खबरों के लिए कृपया indore news पर क्लिक करें. |
| मंत्रालय से विधानसभा जा रही कार ने 5 साल के बच्चे को कुचला, मौत - BHOPAL NEWS Posted: 16 Apr 2022 05:50 AM PDT भोपाल। मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में मंत्रालय से विधानसभा की तरफ जा रही सफेद रंग की कार ने 5 साल के बच्चे को कुचल दिया। घटनास्थल पर ही बच्चे की मृत्यु हो गई। समाचार लिखे जाने तक पुलिस मासूम की हत्यारी कार के बारे में कुछ भी पता नहीं लगा पाई थी। बताया गया है कि घटना भोपाल स्थित विधानसभा भवन के मेन एंट्रेंस के सामने हुई। मंत्रालय के सामने भीम नगर बस्ती में रहने वाले सत्यभान पटेल होटल में जॉब करते हैं। उनका 5 साल का बेटा प्रिंस पटेल सरस्वती विद्या मंदिर में पहली क्लास में पढ़ता था। 9 बजे पत्नी प्रभा बच्चों को वल्लभ भवन के पास दरगाह के सामने वाले पार्क में घुमाने लेकर गई थी। प्रिंस के साथ उसकी दो बड़ी बहनें प्रिया और प्रियंका थीं। रात 10 बजे प्रभा तीनों बच्चों को लेकर लौट रही थीं। प्रिंस मां की उंगली पकड़कर रोड क्रॉस कर रहा था। लगभग रोड क्रॉस कर चुके थे, तभी मंत्रालय की तरफ से विधानसभा की तरफ जा रही तेज रफ्तार सफेद रंग की कार ने प्रिंस को कुचल दिया। रास्ते से निकल रहे एक बाइक सवार ने बच्चे को जयप्रकाश अस्पताल पहुंचाया परंतु तब तक उसकी मृत्यु हो चुकी थी। डॉक्टर ने बताया कि बच्चे की स्पॉट पर ही मौत हो गई थी। अभी सीसीटीवी चेक नहीं किए: आरके सिंह थाना प्रभारीप्रिंस को कुचलने के बाद कार ड्राइवर तेजी से विधानसभा की तरफ भागा। बिड़ला मंदिर के पास सड़क पर खड़े मवेशी को उसने टक्कर मारी। बावजूद कार के पहिए नहीं थमे। वह कार लेकर फरार हो गया। पुलिस कार का पता नहीं लगा सकी है। थाना प्रभारी आरके सिंह का कहना है कि अभी पुलिस ने सीसीटीवी चेक नहीं किए। भोपाल की महत्वपूर्ण खबरों के लिए कृपया bhopal news पर क्लिक करें। |
| जनता जहां-जहां चाहेगी शराब की दुकान बंद कर दी जाएगी: मुख्यमंत्री- MP NEWS Posted: 16 Apr 2022 05:36 AM PDT भोपाल। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा शराब को बढ़ावा देना कतई सरकार का उद्देश्य नहीं है। जहां-जहां नशामुक्ति का भाव जागृत होता जाएगा वहां सरकार शराब की दुकान बंद करती जाएगी। सरकार भी समाज के साथ मिलकर नशा मुक्ति का अभियान चलाएगी। सीएम शिवराज सिंह चौहान करुणाधाम आश्रम, ग्राम करोंदमाफी, जिला देवास मध्य प्रदेश में आयोजित 'नर्मदा मंदिर प्राण प्रतिष्ठा समारोह' को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि नशा नाश की जड़ है। इसने आज तक किसी का भला नहीं किया। जहां-जहां नशा मुक्ति का भाव बनता जायेगा, सरकार शराब की दुकानों को बंद करती जायेगी। मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि भगवान ने जो काम हम सभी के लिए तय किया तो उसे मेहनत, ईमानदारी से करें। शिक्षक ईमानदारी से पढ़ाएं। डॉक्टर बीमारों का अच्छे से इलाज करें। कर्मचारी,अधिकारी, नेता घोटाला ना करें, ईमानदारी से जनता की सेवा करें। भगवान मिल जाएंगे, यही कर्म मार्ग है। मध्य प्रदेश की महत्वपूर्ण खबरों के लिए कृपया MP NEWS पर क्लिक करें.
|
| निर्दोष को 11 साल जेल के बाद पुलिस, डॉक्टर और वकील के खिलाफ कार्रवाई के निर्देश- GWALIOR NEWS Posted: 16 Apr 2022 05:34 AM PDT ग्वालियर। ग्वालियर हाईकोर्ट की ग्वालियर खंडपीठ ने पिता- पुत्र की हत्या के आरोप में पिछले 11 सालों से आजीवन कारावास की सजा काट रहे पप्पू यादव को रिहा करने के आदेश दिए हैं। कोर्ट ने माना कि अनुसंधान अधिकारी, मेडिकल करने वाले डॉक्टर और सरकारी वकील की भूमिका इस गंभीर मामले में बेहद लापरवाही पूर्ण थी। जिसका लाभ मुल्जिम पक्ष को मिला है। इसलिए इन सभी के खिलाफ कार्रवाई के लिए राज्य शासन को लिखा गया है। पर इस सब के बीच पप्पू ने 11 साल की सजा बिना किसी अपराध के जेल में काट ली है। इन 11 साल में उसके परिवार में कई सारी चीजें बदल गई हैं। पढ़िए पूरा मामलाभिंड के देहात थाना क्षेत्र के दीनपुरा में राम कुमार शर्मा आटे की चक्की चलाते थे। जबकि गांव में ही राम प्रकाश यादव होटल चलाता था। रामप्रकाश के ऊपर राम कुमार के करीब डेढ़ हजार रुपए निकल रहे थे। इसे लेकर दोनों में तनातनी चल रही थी ।घटना वाले दिन 19 जुलाई 1998 को रामकुमार शर्मा पैसे मांगने रामप्रकाश के होटल पहुंचा। जहां मुकेश ओझा, पप्पू यादव ,मानसिंह और राजू बैठे हुए थे। इन लोगों ने भी रामकुमार को धमकाया तो दोनों पक्षों में विवाद हो गया। बाद में यह लोग राम कुमार के घर पहुंच गए। जहां उसकी बंदूक से राम कुमार और उसकी बेटे सुरेश की लाठी-डंडों कुल्हाड़ी बंदूक के बट और तोलने वाले बांट मार कर हत्या कर दी गई, जबकि बांट मारकर रामकुमार के पोते संतोष का मुंह कुचल दिया गया। यह मामला भिंड देहात थाने में हत्या और हत्या के प्रयास के रूप में दर्ज हुआ था। जांच में डॉक्टरों की लापरवाही को नजरअंदाज कियाइस दोहरे हत्याकांड की विवेचना इंस्पेक्टर केएल पवार ने की थी, जो उस समय सीआईडी के निरीक्षक थे। इस मामले में कुछ सरकारी गवाह भी थे जिन्हें सूची से हटा दिया गया था। वहीं रामकुमार की बंदूक लाइसेंसी थी अथवा अवैध थी। इसके बारे में भी कागजात कोर्ट में पेश नहीं किए गए। इतने गंभीर मसले में अनुसंधान अधिकारी केएल पवार के बयान भी दर्ज नहीं हुए। न ही अस्पताल के डॉक्टर जेपी गुप्ता डॉक्टर, टीसी अग्रवाल और डॉ. पीडी पाठक ने भी एमएलसी रिपोर्ट में घटना के बारे में स्पष्ट उल्लेख किया, जबकि तत्कालीन अपर लोक अभियोजन अधिकारी वीरेंद्र भदौरिया ने विवेचना अधिकारी और डॉक्टरों की लापरवाही को नजरअंदाज किया। पूरा वाक्या सिर्फ उस समय घायल हुए संतोष के बयान पर आधारित था। इसलिए अभियोजन की कहानी को संदेहास्पद मानते हुए कोर्ट ने सजा काट रहे पप्पू यादव को बरी कर दिया है। ग्वालियर की महत्वपूर्ण खबरों के लिए कृपया GWALIOR NEWS पर क्लिक करें. |
| DAVV INDORE NEWS- ऐडमिशन नोटिस 2022-23 जारी, लास्ट डेट 6 मई Posted: 16 Apr 2022 05:05 AM PDT देवी अहिल्या विश्वविद्यालय की ओर से स्पष्ट किया गया है कि CUET (UG) -2022 के माध्यम से ग्रुप भी एवं ग्रुप सी के कोर्स में एडमिशन लिए जाएंगे। उल्लेखनीय है कि UGC द्वारा कॉमन यूनिवर्सिटी एंट्रेंस टेस्ट की स्थापना भारत की सभी सेंट्रल यूनिवर्सिटी में एडमिशन के लिए की गई है। डिपार्टमेंट ऑफ हायर एजुकेशन गवर्नमेंट ऑफ इंडिया के अंतर्गत राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी द्वारा इसका आयोजन किया जा रहा है। CUET(UG)-2022 Admission Brochure में देवी अहिल्या यूनिवर्सिटी की ओर से स्पष्ट किया गया है कि निम्न डिग्री कोर्स में एडमिशन दिया जाएगा। Group-B M.B.A. (Management Science) -5Yrs. / M.B.A. (Tourism)-5Yrs. / M.B.A. (e-Commerce)- 5Yrs. / B.Com. (Hons.)-4Yrs. / M.B.A. (Foreign Trade) -5 Yrs. / B.Com. – 4 Yrs. / B.A.LL.B. (Hons.) - 5Yrs. / B.A. (Hons.) - Economics – 4 Yrs. / M.Sc. (Electronic Media) -5Yrs. / B. A. (Journalism & Mass Communication) – 4 Yrs. Group-C M.C.A. – 5 Yrs. / M. Tech. (B. Tech. - M. Tech.) (IT) – 5 Yrs. Dual Degree / B. Pharm. – 4 Yrs. / M.B.A. (Hospital Administration) – 5 Yrs. / M. Tech. in Electronics, Spl: Embedded Systems- 5 Yrs. Integrated / M. Tech. (B. Tech. - M. Tech.) (IoT) 5 Yrs. Dual Degree / M.Tech. (B. Tech. - M. Tech.) (Energy and Environmental Engineering) 5 Yrs. Dual Degree / M. Tech. (B. Tech. - M. Tech.) (AI & Data Science) 5 Yrs. Dual Degree / B.Sc. (Hons.) Physics – 4 Yrs. / B.Sc. (Hons.) (Applied Statistics and Analytics) – 4 Yrs. / B. Sc.(Electronics, Computer Science, Mathematics) - 4 Yrs. / B.Sc. (Electronics, Physics, Mathematics) – 4 Yrs. / BCA – 4 Yrs. उच्च शिक्षा, सरकारी और प्राइवेट नौकरी एवं करियर से जुड़ी खबरों और अपडेट के लिए कृपया MP Career News पर क्लिक करें. |
| JABALPUR NEWS - शादी से पहले दूल्हा गिरफ्तार, GF ने रेप की FIR करा दी Posted: 16 Apr 2022 07:10 AM PDT जबलपुर। मध्य प्रदेश के जबलपुर पुलिस ने कटनी में शादी से कुछ देर पहले दूल्हे को गिरफ्तार कर लिया। मामला शुक्रवार रात का है। दूल्हे के खिलाफ जबलपुर के लार्डगंज थाने में रेप का केस दर्ज है। आरोप है कि उसने सोशल मीडिया फ्रेंड से एक होटल में रेप किया। 15 अप्रैल को उसकी शादी होने वाली थी। TI प्रफुल्ल श्रीवास्तव के मुताबिक 24 वर्षीय युवती ने शिकायत दर्ज कराई थी कि कुछ समय पहले सोशल साइट पर उसकी पहचान कटनी बहोरीबंद के डुडसरा पटी निवासी अनुज दुबे से हुई थी। वो काम करने जबलपुर आया था। दोनों में प्यार हो गया। अनुज ने भरोसा दिया था कि वह घर में बात कर जल्द ही शादी कर लेगा। ASP संजय अग्रवाल ने बताया कि आरोपी ने युवती को भेड़ाघाट ले जाकर एक मंदिर में शादी कर ली थी। बाद में आरोपी ने शादी से इनकार कर दिया। उसे गिरफ्तार कर लिया गया है। आरोपी ने गोलबाजार स्थित बाबा होटल में संबंध बनाए। इसके बाद आए दिन उसे वहीं ले जाने लगा। आरोपी उसे दीनदयाल चौक स्थित एक होटल भी ले गया था। अनुज ने युवती को भरोसा दिया था कि वह जल्द ही परिवार की रजामंदी से शादी करेगा, लेकिन जब भी वह शादी की बात करती, वह टाल देता। अनुज ने अचानक उससे बातचीत बंद कर दी। वह फोन करती तो काट देता। इसी बीच उसे पता चला कि अनुज की कहीं और शादी तय हो गई है। 15 अप्रैल को उसकी शादी होने वाली है। लार्डगंज थाने पहुंचकर उसने शिकायत दर्ज कराई और बताया कि उसकी बारात निकलने वाली है। लार्डगंज पुलिस आरोपी के खिलाफ रेप का केस दर्ज कर बहोरीबंद पहुंची। वहां की स्थानीय पुलिस के साथ टीम अनुज के डुडसरा पटी गांव गई। उस समय बारात निकलने की तैयारी हो रही थी। अनुज के सारे रिश्तेदार पहुंच गए थे। बैंड-बाजा तैयार था। घर में मंगलगीत हो रहे थे। लार्डगंज पुलिस ने अनुज की करतूत के बारे में घरवालों को बताया और फिर उसे गिरफ्तार कर लिया। जबलपुर की महत्वपूर्ण खबरों के लिए कृपया JABALPUR NEWS पर क्लिक करें. |
| मध्यप्रदेश में अंबेडकर की सबसे बड़ी प्रतिमा लगाएंगे कमलनाथ- MP NEWS Posted: 16 Apr 2022 04:39 AM PDT इंदौर। कांग्रेस पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष एवं विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष कमलनाथ ने आज महू में ऐलान किया है कि वह मध्यप्रदेश में डॉक्टर भीमराव अंबेडकर की सबसे बड़ी प्रतिमा स्थापित करेंगे। उन्होंने कहा कि यह प्रतिमा statue of humanity होगी। मध्यप्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री एवं प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कमलनाथ ने आज महू में घोषणा की है कि प्रदेश में बाबा साहेब भीमराव अंबेडकर जी की सबसे बड़ी स्टेच्यू स्थापित की जाएगी ,जो कि मानवता की प्रतीक होगी। इसमें सभी का सहयोग लिया जाएगा। उन्होंने कहा कि बहुत समय से मेरी इच्छा थी कि बाबा साहेब की सबसे बड़ी प्रतिमा मध्यप्रदेश में स्थापित की जाये क्योंकि बाबा साहेब मानवता के सबसे बड़े प्रतीक थे , इसलिए उनकी प्रतिमा मानवता के नाम समर्पित होगी। इंदौर की महत्वपूर्ण खबरों के लिए कृपया indore news पर क्लिक करें. |
| GOVERNMENT JOBS- ग्रेजुएट्स के लिये एक्सपोर्ट क्रेडिट गारंटी कॉरपोरेशन में नौकरी Posted: 16 Apr 2022 05:33 AM PDT भारत सरकार के एक्सपोर्ट क्रेडिट गारंटी कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया (ECGC) ने प्रोबेशनरी ऑफिसर के लिये वैकेंसी ओपन हुई है। 75 रिक्त पदों पर भर्ती के लिए योग्य कैंडिडेट्स से आवेदन मांगे हैं। जॉब नोटिफिकेशन के अनुसार इच्छुक कैंडिड्टेस 20 अप्रैल 2022 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। PROBATIONARY OFFICER VACANCY DETAILSरिक्त पद -75 ऑफिशियल वेबसाइट - http://main.ecgc.in/ ऑनलाइन आवेदन की लास्ट डेट- 20 अप्रैल 2022 शैक्षणिक योग्यता - मान्यता प्राप्त संस्थान से ग्रेजुएशन आयु सीमा - सामान्य वर्ग के लिये 21 से 30 साल, आरक्षित वर्ग के लिये सरकारी नियमानुसार, सिलेक्शन प्रोसीजर- योग्य कैंडिडेट्स का चयन ऑनलाइन टेस्ट और इंटरव्यू के आधार पर किया जाएगा। वेतन - चयनित कैंडिडेट्स को 53,600 से 1,02,090 रुपए प्रति माह वेतन दिया जाएगा। आवेदन शुल्क - सामान्य वर्ग के लिये 800, आरक्षित वर्ग के लिये छूट प्रदान की जाएगी। HOW TO APPLYइन पदों पर काम करने के इच्छुक उम्मीदवार ऑफिशियल वेबसाइटके माध्यम से आखिरी तारीख से पहले ऑनलाइन मोड में आवेदन कर सकते हैं। विस्तृत तथा पूर्ण जानकारी के लिए उम्मीदवार ऑफिशियल वेबसाइट पर विजिट कर सकते हैं। उच्च शिक्षा, सरकारी और प्राइवेट नौकरी एवं करियर से जुड़ी खबरों और अपडेट के लिए कृपया MP Career News पर क्लिक करें. |
| CBSE NEWS- 10वीं 12वीं की परीक्षा का पैटर्न बदला जा रहा है Posted: 16 Apr 2022 03:35 AM PDT CBSE BOARD - सेंट्रल बोर्ड ऑफ सेकेंडरी एजुकेशन अगले सत्र से दसवीं और बारहवीं की परीक्षाओं का पैटर्न बदलने की तैयारी कर रहा है। किसी भी डिसीजन पर पहुंचने से पहले स्कूल लेवल से कुछ जानकारियां मांगी गई है। गौरतलब है की कोरोना काल के चलते सीबीएसई ने दो टर्म में परीक्षाएं करवाने का फैसला लिया था कक्षा दसवीं और बारहवीं की टर्म वन बोर्ड परीक्षाएं नवंबर और दिसंबर 2021 में संपन्न हुई, जबकि टर्म टू की परीक्षाएं आगामी 26 अप्रैल 2022 से प्रारंभ होंगी। पिछले साल कोरोना के कारण छात्रों का मूल्यांकन पिछली परीक्षाओं प्रैक्टिकल परीक्षा और आंतरिक मूल्यांकन में अंकों के आधार पर किया गया था, क्योंकि की बोर्ड परीक्षाएं नहीं हो सकी थी। इसके कारण काफी छात्र- छात्राओं का रिज़ल्ट प्रभावित हुआ। इसी को दृष्टिगत रखते हुए सीबीएसई ने इस साल दो टर्म में परीक्षाएं आयोजित करवाई है। इसके अतिरिक्त इसका एक कारण यह भी है कि यदि कोई छात्र संक्रमण की वजह से एक परीक्षा में शामिल नहीं हो पाता है तो दूसरी परीक्षा के आधार पर उसे अंक दे दिए जाएंगे। दोनों परीक्षाएं देने की स्थिती में टर्म टू की परीक्षा को ज्यादा वेटेज दिया जाएगा। चूँकि अब स्कूल पूरी क्षमता से खोलने के बाद पुरानी व्यवस्था बहाल करने पर औपचारिक फैसला जल्द लिया जा सकता है। सीबीएसई बोर्ड ने इसके बारे में स्कूलों से फीडबैक भी लिया है। भारत की महत्वपूर्ण खबरों के लिए कृपया INDIA NATIONAL NEWS पर क्लिक करें. |
| BHOPAL से शिर्डी और जयपुर के लिए स्पेशल ट्रेन- RAIL SAMACHAR Posted: 16 Apr 2022 03:19 AM PDT भोपाल। मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल के नागरिकों को महाराष्ट्र शिरडी साईं बाबा और राजस्थान की राजधानी जयपुर आने जाने के लिए एक और विकल्प मिल गया है। रेलवे की तरफ से स्पेशल ट्रेन की घोषणा की गई है। रेल प्रशासन ने यात्रियों की सुविधा और अतिरिक्त ट्रैफिक को क्लियर करने के लिए ढेहर का बालाजी (जयपुर) साई नगर शिरडी के बीच 10-10 ट्रिप में स्पेशल ट्रेन चलाने का फैसला लिया है। यह ट्रेन आते- जाते समय रेल मंडल के भोपाल, इटारसी एवं हरदा स्टेशन पर हॉल्ट लेकर चलेगी। गौरतलब है की ढेहर का बालाजी- साई नगर शिरडी साप्ताहिक स्पेशल ट्रेन (ट्रेन नम्बर 09739) 22 अप्रैल से 24 जून तक हर शुक्रवार को ढेहर का बालाजी स्टेशन से चल कर अगले दिन सुबह 9:05 पर भोपाल आएगी। यहाँ 10 मिनट रुकने के बाद रवाना होगी और रात 8:30 बजे साईं नगर शिर्डी स्टेशन पहुँचेगी। भोपाल की महत्वपूर्ण खबरों के लिए कृपया bhopal news पर क्लिक करें। |
| मध्य प्रदेश में कर्जदार किसानों के खेत कुर्क किए जाएंगे- MP NEWS Posted: 16 Apr 2022 04:02 AM PDT भोपाल। मध्यप्रदेश में किसान पर कितना भी कर्जा हो जाए। उसका मकान कुर्क कर लेते हैं, उसे जेल भेज देते हैं लेकिन उसका खेत कुर्क नहीं किया जाता परंतु मध्य प्रदेश के कानूनों में संशोधन किया जा रहा है। कड़े कानून बनाए जा रहे हैं। इसके तहत मध्यप्रदेश में कर्जदार किसानों के खेत कुर्क करके नीलाम कर दिए जाएंगे। MP KISAN NEWS- बैंक का लोन नहीं चुकाया तो खेत को नीलाम कर दिया जाएगाबैंकों ने इसका प्रस्ताव बनाकर सरकार को दे दिया है। इस कानून के अस्तित्व में आने के बाद किसान की बंधक बनाई गई जमीन को कुर्क कर बैंक कर्ज वसूल सकेंगे। अभी सरफेसी एक्ट के तहत बंधक घर की कुर्की के लिए बैंक रेवेन्यू रिकवरी सर्टिफिकेट (RRC) जारी करती है। बैंक यह आरआरसी कलेक्टर-तहसीलदार को भेजते हैं जो कुर्की में कानूनी मदद करते हैं। MP NEWS- मुख्यमंत्री की मंजूरी से किसानों के लिए कड़ा कानूनपिछले दिनों मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान की मौजूदगी में हुई बैंकों की बैठक में यह एजेंडा शामिल था। बैंक और राज्य सरकार के बीच इस मसले पर अगले चरण की चर्चा जल्द हो सकती है। बैंक चाहते हैं कि सरकार अपने स्टेट रिकवरी एक्ट में जरूरी संशोधन करे, ताकि वसूली ज्यादा कारगर ढंग से हो सके। बैंकों ने कहा- सरकार पैसा नहीं दे सकती तो कानून बना देराज्य स्तरीय बैंक समिति के मुताबिक कर्ज वसूली के लिए सरकार ने असेट रिकंस्ट्रक्शन कंपनी (एआरसी) बनाई है, वो सभी बैंकों के एनपीए खरीदकर उनकी वसूली करती है। लेकिन कृषि क्षेत्र काफी बिखरा हुआ है। इसमें एक ARC से वसूली संभव नहीं। कृषि राज्य सरकार का विषय है। कोई भी कृषि लोन रिकवरी कानून बिना उसकी मर्जी के बन ही नहीं सकता। इसकी जल्द कानून में बदलाव जरूरी है। मध्य प्रदेश की महत्वपूर्ण खबरों के लिए कृपया MP NEWS पर क्लिक करें. |
| GOVERNMENT JOBS- बीई-बीटेक के लिए इंटेलिजेंस ब्यूरो में सरकारी नौकरियां Posted: 16 Apr 2022 08:06 AM PDT Bachelor Of Engineering एवं Bachelor of Technology वालों के लिए प्रतिष्ठा पूर्ण सरकारी नौकरी का मौका है। भारत सरकार के इंटेलिजेंस ब्यूरो में वैकेंसी ओपन हुई है। जॉब नोटिफिकेशन के अनुसार ऑनलाइन एप्लीकेशन की लास्ट डेट 7 मई 2022 घोषित की गई है। Intelligence Bureau vacancy detailsरिक्त पद- असिस्टेंट सेंट्रल इंटेलिजेंस ऑफिसर (ACIO)- 150 कंप्यूटर साइंस एंड इंफॉर्मेशन टेक्नोलॉजी के लिए- 56 इलेक्ट्रॉनिक्स और कम्यूनिकेशन स्ट्रीम के लिए- 94 ऑफिशियल वेबसाइट- ncs.gov.in ऑनलाइन आवेदन की लास्ट डेट- 7 मई 2022 शैक्षणिक योग्यता- संबंधित ट्रेड में बीई/बीटेक डिग्री पास आयु सीमा- 7 मई 2022 को 18 वर्ष से कम और 27 वर्ष से अधिक नहीं आवेदन शुल्क- 100 रुपये सिलेक्शन प्रोसीजर- गेट मार्क्स 1000 और इंटरव्यू 175, साइकोमेट्रिक / एप्टीट्यूड टेस्ट भी देना होगा। उच्च शिक्षा, सरकारी और प्राइवेट नौकरी एवं करियर से जुड़ी खबरों और अपडेट के लिए कृपया MP Career News पर क्लिक करें. |
| BHOPAL कोर्ट ने कुलपति कुठियाला वाली क्लोजर रिपोर्ट खारिज क्यों की, यहां पढ़िए - HINDI NEWS Posted: 15 Apr 2022 10:03 PM PDT मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में स्थित स्पेशल कोर्ट ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय के कुलपति बृजकिशोर कुठियाला वाली क्लोजर रिपोर्ट खारिज कर दी। इतना ही नहीं कोर्ट ने आर्थिक अपराध अन्वेषण प्रकोष्ठ (EOW) के इन्वेस्टिगेशन ऑफिसर की योग्यता और मंशा पर भी सवाल उठाए। आइए जानते हैं भ्रष्टाचार के खिलाफ जांच में आर्थिक अपराध अन्वेषण प्रकोष्ठ के विशेषज्ञ इन्वेस्टिगेशन ऑफीसर ने क्लोजर रिपोर्ट में क्या कमी कर दी थी:- यूनिवर्सिटी के खाते से कुलपति की पत्नी की हवाई यात्राअक्टूबर 2013 में पत्नी मधु कुठियाला के लिए 39,600 रुपए का फ्लाइट का टिकट यूनिवर्सिटी के अकाउंट से खरीदा। 4 महीने बाद कुठियाला के अकाउंट से ये पैसे यूनिवर्सिटी को चुका दिए गए। कोर्ट ने अपने आदेश में कहा कि पद के दुरुपयोग का मामला तो यात्रा पूरी करते ही हो गया था। बाद में इस राशि को वापस करने से अपराध की गंभीरता कम नहीं होती। अनुसंधान अधिकारी ने ठीक ढंग से इसकी जांच ही नहीं की। फोन गुम गया था, जांच अधिकारी ने FIR की कॉपी तक नहीं मांगीविश्वविद्यालय के खर्च पर आईफोन-6 प्लस और आईफोन-4 लिया। आईफोन–6 टूटा-फूटा जमा कराया। उसका IMEI नंबर भी अलग था। यदि फोन टूट गया था तो फोन जमा कराते समय उसकी राशि भी जमा करानी चाहिए थी। दूसरा आईफोन-4 कुठियाला ने गुम होना बताया था, लेकिन उसकी FIR नहीं हुई। इस संबंध में जांच अधिकारी ने ठीक ढंग से अनुसंधान नहीं किया। EOW ने फोन रिपेयरिंग काबिल भी नहीं मांगाकुठियाला ने अपने बयान में कहा था कि सितंबर 2015 में छुट्टी पर USA में होने के दौरान उनका फोन डैमेज हो गया था। उस दौरान उन्होंने 137 डॉलर देकर फोन रिपेयर कराया था, लेकिन कोर्ट ने सवाल किया है कि कुठियाला ने ये नहीं बताया कि USA में उन्होंने कहां पर फोन को रिपेयर कराया था। इस बात की भी जांच नहीं की है। विश्वविद्यालय के नियम पढ़े बिना जांच पूरी हो गईकुलपति ने घर के दफ्तर के नाम पर फर्नीचर, वाइन कैबिनेट व अन्य सामान खरीदा था। अधिकारी ने इस बात की ठीक ढंग से जांच नहीं की कि उन्हें नियम के तहत क्या इन चीजों के अधिकार थे। जांच अधिकारी ने इस संबंध में विश्वविद्यालय के नियम भी नहीं लिए। 1.17 लाख का लैपटॉप 13 हजार का रह गया फिर भी जांच नहीं की29 फरवरी 2016 को 1.17 लाख रुपए में लिनोवो योगा 3 प्रो लैपटॉप खरीदा गया था। इसके 2 साल बाद इसकी कीमत का आकलन 13,104 रुपए किया गया। कोर्ट ने आदेश में लिखा है कि दो साल में लैपटॉप की कीमत 90 प्रतिशत कैसे घट गई, जांच अधिकारी ने इसकी भी जांच नहीं की। घर में एक्वेरियम खरीदा, यूनिवर्सिटी से पैसे मांगे, जांच में क्लीन चिट25 अप्रैल 2018 की नोटशीट के मुताबिक 10,200 रुपए का एक्वेरियम कुठियाला ने अपने पैसों से खरीदा था, लेकिन उन्होंने उस राशि को विश्वविद्यालय के उपयोग में लाने के लिए राशि के समायोजन की नोटशीट लिखी। कोर्ट ने अपने आदेश में लिखा है कि इस राशि का समायोजन करना क्या बेईमानीपूर्वक लाभ प्राप्त करना है। कुलपति ने पैसे जमा नहीं कराए, जांच अधिकारी ने जांच नहीं कीकुठियाला से जयपुर, दिल्ली, वाराणसी की यात्रा राशि 28,196 रुपए और इंडिया इंटरनेशनल सेंटर, नई दिल्ली में सरकारी खाते से जमा कराए गए 12,218 रुपए वापस जमा कराने के लिए कहा गया था, लेकिन कुठियाला ने वो राशि जमा नहीं कराई। इसकी अनुसंधान अधिकारी ने जांच नहीं की। जांच अधिकारी की भी जांच होनी चाहिएकोर्ट ने इस मामले में EOW को आदेश दिया है कि वह दोबारा से जांच करें लेकिन मध्यप्रदेश शासन को अपनी प्रतिष्ठा के लिए आर्थिक अपराध अन्वेषण प्रकोष्ठ के उस अधिकारी की भी जांच करानी चाहिए जिसमें कुलपति बीके कुठियाला के मामले की जांच की। यदि EOW के अधिकारी भी आर्थिक अपराध नहीं पकड़ेंगे तो इस संस्था की जरूरत क्या है। भोपाल की महत्वपूर्ण खबरों के लिए कृपया bhopal news पर क्लिक करें। |
| MP KISAN NEWS- कृषि उपज मंडी में फसल के साथ दस्तावेज भी लाना है Posted: 15 Apr 2022 03:12 PM PDT भोपाल। खाद्य नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण विभाग द्वारा किसानों के पंजीयन का दुरुपयोग रोकने हेतु निर्देश जारी किए गए हैं। अब उपार्जन मण्डी मिलान प्रणाली अंतर्गत मण्डी में की गई एन्ट्री की जानकारी जिले के समस्त निर्धारित केन्द्रों पर उपार्जन मण्डी मिलान प्रणाली समिति के विकल्प पर रियलटाईम किसानवार जानकारी प्रदर्शित होगी। किसान का नाम, मोबाइल नम्बर, समग्र आईडी या आधार नम्बर, किसान पंजीयन कोड दर्ज करने पर किसान द्वारा मण्डी में विकय की गई मात्रा की जानकारी देखी जा सकेगी उसका प्रिन्ट निकाल कर केन्द्र पर नियोजित नोडल अधिकारी द्वारा परीक्षण कर केन्द्र प्रभारी को दी जायेगी, तद्नुसार किसान की पात्रता की शेष मात्रा का गेहूँ का नियमानुसार उपार्जन, खरीदी की जायेगी। जिले के समस्त किसान भाईयो से अपील की गई है कषि उपज मंडियों में उपज विक्रय हेतु लाते समय उक्तानुसार आधार कार्ड, किसान पंजीयन, समग्र आईडी आदि दस्तावेज साथ में लायें ताकि अनावश्यक परेशानी से बचा जा सके। मध्य प्रदेश की महत्वपूर्ण खबरों के लिए कृपया MP NEWS पर क्लिक करें. |
| कर्मचारी किस्त कटवाने को तैयार है, सरकार योजना लागू करें: संयुक्त मोर्चा- MP karmchari news Posted: 16 Apr 2022 07:09 AM PDT जबलपुर। मध्य प्रदेश अधिकारी कर्मचारी संयुक्त मोर्चा के जिलाध्यक्ष अटल उपाध्याय ने मुख्यमंत्री चिकित्सा स्वास्थ्य योजना के अधर में लटके होने पर दुःख व्यक्त किया है।विगत वर्ष योजना की घोषणा तो की गई थी लेकिन आदेश आज तक जारी नहीं हुए। सरकारी अधिकारियों और कर्मचारियों को इस योजना का लाभ देने के लिये सरकार ने सभी औपचारिकताएं पूरी भी कर ली है, जिसमे कर्मचारियों के वेतन से प्रतिमाह राशि काटने का प्रावधान रखा गया है। विभागीय कम्प्यूटर में सभी कर्मचारियों की पूरी जानकारियां करीबन 1 वर्ष पूर्व अपडेड कर ली गई है। इस योजना का लाभ देने के लिये स्टेट हैल्थ कार्ड बनाकर सभी को दिये जाने थे। सरकार की मंशा के पश्चात यह योजना आज तक लागू नहीं कि गई है। इस योजना के लागू होने से करीबन 10 लाख कर्मचारियों को और उनके परिजनों इसका लाभ मिलना है।उत्तर प्रदेश सरकार ने इस योजना का लाभ अपने 28 लाख कर्मचारियों को प्राइवेट अस्पतालों में कैशलेश इलाज की सुविधा प्रदान कर दी है। आज मध्यप्रदेश के कर्मचारियों को सरकारी खर्चे पर प्राइवेट अस्पतालों में (सीजीएचएस) की तरह इलाज की सुविधा प्राप्त नहीं है, इसलिए अनेक कर्मचारी गंभीर रूप से बीमार होने के पश्चात भी महंगी जांच और इलाज नहीं करवाया पा रहा है। सरकारी अस्पतालों में कैंसर, लकवा, हार्ट अटैक, दमा, गंभीर सर्जरी, ब्रेन हैम्बरेज के सरकारी कर्मचारी इलाज करवाने की कतार में भर्ती है। सुविधाओं का अभाव अनेक कर्मचारियों के लिये जीवन और मौत का विषय बना हुआ है। मध्य प्रदेश अधिकारी कर्मचारी संयुक्त मोर्चा के संरक्षक योगेन्द्र दुबे,जिलाध्यक्ष अटल उपाध्याय, मध्यप्रदेश स्वास्थ्य कर्मचारी संघ के संजय गुजराल ,देव दोनेरिया, विश्वदीप पटेरिया,नरेश शुक्ला,प्रसांत सोधिया, सन्तोष मिश्रा, यू एस करोसिया, रविकांत दहायत, अजय दुबे, एस. के. वांदिल, मुकेश चतुर्वेदी,योगेस चौधरी ,योगेन्द्र मिश्रा, धीरेंद्र सिंह ,प्रदीप पटैल ,मुकेश मराकाम, आशुतोष तिवारी, दुर्गेश पांडेय , ब्रजेश मिश्रा ने समस्त अधिकारियों और कर्मचारियों को मुख्यमंत्री चिकित्सा योजना ,आयुस मान योजना के तहत समस्त प्राइवेट अस्पतालों में सरकारी खर्चे पर समस्त बीमारियों के समूचे इलाज की सुविधा दिए जाने की मांग की है। कर्मचारियों से संबंधित महत्वपूर्ण समाचारों के लिए कृपया karmchari news पर क्लिक करें |
| You are subscribed to email updates from Bhopal Samachar | No 1 hindi news portal of central india (madhya pradesh). To stop receiving these emails, you may unsubscribe now. | Email delivery powered by Google |
| Google, 1600 Amphitheatre Parkway, Mountain View, CA 94043, United States | |


.jpg)
.jpg)
.jpg)

.jpg)

.jpg)


.jpg)
.jpg)



.jpg)




.jpg)
.jpg)

