सुल्तानपुर टाइम्स - 🌐

Breaking

Home Top Ad

Post Top Ad

Saturday, April 2, 2022

सुल्तानपुर टाइम्स

सुल्तानपुर टाइम्स


जलशक्ति मशीन में युवाओं को रोजगार देने की पहल

Posted: 01 Apr 2022 11:53 PM PDT


लखनऊ जल शक्ति मिशन की परियोजनाओं में पॉलिटेक्निक छात्रों को लिया जाएगा। उनको यहां ट्रेनिंग दी जाएगी। उसके बाद योग्य छात्रों को को नौकरी भी यहां उपलब्ध कराई जाएगी। जल शक्ति मंत्री स्‍वतंत्र देव सिंह ने यह निर्देश जारी किया है। लखनऊ के दो गांव में परियोजना का निरीक्षण करने पहुंचे मंत्री स्वतंत्र देव सिंह ने यह निर्देश जारी किया।
                                           

उन्होंने मोहनलाल गंज और गोंसाई गंज क्षेत्र का निरीक्षण किया।जल शक्ति मंत्री स्‍वतंत्र देव सिंह अपने पहले दौरे में ही युवाओं के लिए रोजगार तलाश ले गए। परियोजनाओं के निरीक्षण के दौरान जल शक्ति मंत्री परियोजना से जुड़े तकनीकी कार्यों में पॉलिटेक्निक छात्रों को शामिल कर प्रशिक्षण देने और योग्‍य क्षात्रों को इन योजनाओं में रोजगार के अवसर देने की बात अफसरों को कही। जल शक्ति मंत्री ने परियोजना के कार्यों में स्‍थानीय लोगों के रोजगार का भी जायजा लिया।उन्‍होंने प्रत्‍येक गांव से प्‍लंबर और मैकनिकल कार्यों के लिए कम से कम दो लोगों को रोजगार उपलब्‍ध कराने के निर्देश भी अफसरों को दिए। मुख्‍यमंत्री योगी आदित्‍यनाथ के मिशन रोजगार को आगे बढ़ाते हुए जल शक्ति मंत्री ने सेंट्रल यार्ड में निरीक्षण के दौरान पाइप लाइन व अन्‍य तकनीकी सेवाओं से पॉलिटेक्निक छात्रों को जोड़ने के लिए पॉलिटेक्निक प्रबंधन के साथ समन्‍वय कर योजना को आगे बढ़ाने के निर्देश दिए हैं।गांवों के बीच परियोजनाओं तक पहुंचे स्‍वतंत्र देव सिंह ने जल परियोजनाओं की निर्माण गुणवत्‍ता और रफ्तार के साथ ही गांवों में रोजगार सृजन को लेकर भी अफसरों से पूछताछ की। निरीक्षण के बाद परियोजनाओं की गुणवत्‍ता और समय बद्धता को लेकर जल शक्ति मंत्री ने अफसरों को सराहा। उन्‍होंने अधिकारियों से और बेहतर व तेज गति से गांवों में पेय जल की आपूर्ति की योजनाओं को पहुंचाने के निर्देश दिए।

पुलिस में होंगी दस हजार भर्तियां

Posted: 01 Apr 2022 11:27 PM PDT

  लखनऊ योगी सरकार ने बेरोजगारी से निपटने के लिए कदम उठाना शुरू कर दिया है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गृह विभाग को 100 दिन में कम से कम 10 हजार पुलिसकर्मियों की भर्ती पूरा करने का निर्देश दिया है। साथ ही, अपराधियों व दबंगों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई का अभियान शुरू करने का निर्देश दिया है। उन्होंने दो टूक कहा है कि अवैध संपत्तियों के ध्वस्तीकरण व जब्तीकरण के साथ ही पेशेवर अपराधियों, खनन, शराब, पशु तस्करी वन और भू-माफिया पर कार्रवाई में कोई रियायत न बरतें। मुख्यमंत्री शुक्रवार को अपने सरकारी आवास पर गृह विभाग की 100 दिनों की कार्ययोजना के संबंध में उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक कर रहे थे। उन्होंने प्रत्येक थाने व जिला स्तर पर टॉप-10 अपराधियों को चिह्नित कर चार्जशीट की समीक्षा करने, गैंगस्टर और गुंडा एक्ट के तहत कठोर कार्रवाई करने को कहा है। बैठक में अपर मुख्य सचिव गृह अवनीश कुमार अवस्थी, डीजीपी मुकुल गोयल, अपर मुख्य सचिव सीएम एसपी गोयल, प्रमुख सचिव सीएम संजय प्रसाद, एडीजी कानून व व्यवस्था प्रशांत कुमार समेत अन्य पुलिस अधिकारी मौजूद थे।कानून-व्यवस्था को और सुदृढ़ करने के लिए 5381 नए पद सृजित किए जाएंगे। ये पद पुलिस विभाग की साइबर क्राइम, फोरेंसिक साइंस, सोशल मीडिया, एसटीएफ व एटीएस जैसी इकाइयों और नए खोले गए थानों के लिए होंगे।इनमें 86 पद राजपत्रित श्रेणी के और 5295 पद अराजपत्रित के होंगे। इससे संबंधित प्रस्ताव को सरकार ने मंजूरी दे दी है। अपर मुख्य सचिव गृह अवनीश कुमार अवस्थी ने बताया कि राजपत्रित श्रेणी के पदों में अपर पुलिस महानिदेशक के 3, पुलिस महानिरीक्षक के 3, पुलिस उप महानिरीक्षक के 6, पुलिस अधीक्षक के 32, अपर पुलिस अधीक्षक के 7, पुलिस उपाधीक्षक के 35 पद शामिल हैं।वहीं, अराजपत्रित श्रेणी के 5295 पदों में निरीक्षक के 179, उप निरीक्षक पुरुष के 408, महिला के 79, सशस्त्र पुलिस के निरीक्षक के 45, सहायक उप निरीक्षक के 2999, निरीक्षक बिगुलर के 2, उप निरीक्षक बिगुलर के 18, रेडियो निरीक्षक का 1, रेडियो उप निरीक्षक के 2, हेड ऑपरेटर के 9, ऑपरेटर के 12, सहायक परिचालक के 14, कम्प्यूटर ऑपरेटर ग्रेड-ए के 41, ग्रेड-बी के 695, ग्रेड-सी के 286, प्रोग्रामर ग्रेड-2 के 103, निरीक्षक एमटी का 1, उप निरीक्षक गोपनीय के 29, उप निरीक्षक एम के 17, सहायक उप निरीक्षक एम के 44, निरीक्षक लेखा के 1, उप निरीक्षक लेखा के 18 सहायक उप निरीक्षक लेखा के 18, चतुर्थ श्रेणी के 264 व ट्रेडमैन के 10 पद शामिल हैं

सीएम योगी ने अयोध्या में अधिकारियों के साथ की बैठक

Posted: 01 Apr 2022 05:37 AM PDT


लखनऊ मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ शुक्रवार को दोपहर  अयोध्या पहुंचे। राम कथा पार्क के समीप स्थित अस्थाई हेलीपैड पर उतरने के बाद वह सड़क मार्ग से सीधे हनुमानगढ़ी पहुंचे।

जहां उन्होंने हनुमंत लला के दरबार में हाजिरी लगाई और दर्शन पूजन किया। हनुमानगढ़ी के गद्दी नशीन महंत प्रेमदास सहित अन्य संतों से भी आशीर्वाद लिया। हनुमानगढ़ी दर्शन के उपरांत मंत्री योगी आदित्यनाथ का काफिला राम जन्म भूमि की ओर रवाना हो गए। वे राम जन्मभूमि में रामलला का दर्शन पूजन करने के साथ ही राम मंदिर निर्माण कार्य की प्रगति का जायजा भी लिया।इसके बाद सरयू तट स्थित रामकथा संग्रहालय में रामनवमी मेले को लेकर बैठक किया। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ दूसरी बार उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री बनने के बाद आज पहली बार अयोध्या पहुंचे हैं।

यूपी में 100 दिन में मिलेंगी 10 हजार सरकारी नौकरियां

Posted: 31 Mar 2022 10:04 PM PDT


लखनऊ प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अगले 100 दिनों में 10 हजार सरकारी नौकरियां देने का लक्ष्य तय किया है। उन्होंने भर्तियों के लिए छह महीने और वार्षिक लक्ष्य भी तय करने के निर्देश दिए हैं। मुख्यमंत्री ने भर्ती कार्यवाही को पालीवाल समिति की संस्तुतियों के अनुरूप पूरी पारदर्शिता व तय समय सीमा में तेजी से संपन्न कराने का निर्देश दिया है।मुख्यमंत्री योगी ने बृहस्पतिवार को समस्त सेवा चयन बोर्ड के अध्यक्षों व शासन के वरिष्ठ अधिकारियों के साथ बैठक की। उन्होंने लंबित भर्ती प्रक्रिया को तेज करने, लंबित मामलों का निस्तारण करने और नई भर्तियों की कार्यवाही तेजी से शुरू करने के निर्देश दिए। उन्होंने अफसरों को 100 दिन में 10 हजार सरकारी नौकरियां देने का लक्ष्य दिया। मुख्यमंत्री ने कहा कि सभी भर्तियों में पूरी तरह से पारदर्शिता बरती जाए और तय समय सीमा में संपन्न कराई जाए। एक सत्र से जुड़ी सभी भर्ती परीक्षाएं उसी सत्र में संपन्न कराई जाएं। उन्होंने भर्ती कार्यवाही की अवधि कम करने का निर्देश दिया।मुख्यमंत्री योगी ने कहा कि भर्तियों में आरक्षण का पूरी तरह से पालन किया जाए और विज्ञापन में आरक्षण नियमों का स्पष्ट उल्लेख हो। उन्होंने भर्ती प्रक्रिया में तकनीक का भरपूर प्रयोग करने का निर्देश दिया। मुख्यमंत्री ने साक्षात्कार पैनल में सदस्यों के अलावा अतिरिक्त अनुभव प्राप्त व्यक्तियों को भी शामिल करने का निर्देश दिया। कहा, कि मृतक आश्रितों की भर्ती कार्यवाही बेहतर व संवेदनापूर्ण तरीके से तय समय में पूरी की जाएं।

सुलतानपुर में ट्रेनी अफसर की पत्नी का शव फंदे पर झूलता मिला

Posted: 31 Mar 2022 09:07 PM PDT


सुलतानपुर जिले के एक बड़े ट्रेनी अफसर की पत्नी की आज शुक्रवार सुबह फंदे पर शव झूलता मिला।पुलिस उपमहानिरीक्षक / पुलिस अधीक्षक डॉ विपिन कुमार मिश्र ने बताया कि जनपद में तैनात पुलिस उपाधीक्षक शिवम मिश्रा के आवास में उनकी पत्नी मोनिका पांडे पुत्री राकेश पांडे  (30) निवासिनी गोला गोकर्णनाथ जनपद लखीमपुर खीरी की संदिग्ध परिस्थितियों में मृत्यु हो गई है। दोनों ने विगत 7 दिसंबर 2021 को लखीमपुर खीरी में कोर्ट मैरिज किया था। प्रथम दृष्टया मृतका द्वारा पंखे से लटक कर आत्महत्या करना बताया गया है। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार मृतिका मोनिका पांडे बीएमएस की छात्रा थी तथा लखनऊ के प्रबुद्ध मेडिकल कॉलेज से बीएमएस कर रही थी। उसके परिवार में एक भाई एवं माता है, पिता की मृत्यु हो चुकी है। मृतका के परिजनों को सूचित किया गया है। शव को कब्जे में लेकर मजिस्ट्रेट के द्वारा पंचायत नामा एवं पीएम की कार्यवाही कराई जा रही है। परिजनों से प्राप्त तहरीर के आधार पर सुसंगत विधिक कार्यवाही सुनिश्चित कराई जाएगी।

लापरवाही और भ्रष्टाचार के आरोपों पर सोनभद्र के जिलाधिकारी निलंबित

Posted: 31 Mar 2022 05:18 AM PDT


 लखनऊ खनन और निर्माण कार्यों में भ्रष्टाचार व उत्तर प्रदेश चुनाव के दौरान लापरवाही के आरोपों पर सोनभद्र के जिलाधिकारी टीके शिबू को निलंबित कर दिया गया है। उनकी जगह जल्द ही नए जिलाधिकारी की नियुक्ति होगी। आरोपों की जांच वाराणसी मंडल के आयुक्त को सौंपी गई है।टी के शिबू के खिलाफ खनन, जिला न्यास समिति और अन्य निर्माण कार्यों में भ्रष्टाचार की शिकायत मिल रही थीं। उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव में जिला निर्वाचन अधिकारी के रूप में लापरवाही के कारण पूरे जिले का दोबारा मतदान कराने स्थिति हो जाने के कारण उन्हें निलंबित कर दिया गया है।टी के शिबू को राजस्व परिषद कार्यालय लखनऊ से सम्बद्घ कर दिया गया है।

जर्जर मकान को तोड़ने के दौरान अचानक हुआ बड़ा हादसा

Posted: 31 Mar 2022 04:48 AM PDT

 


लखनऊ प्रतापगढ़ जिले में गुरुवार को एक बड़ा हादसा हो गयायहां पर एक जर्जर मकान की दीवार गिरने के चलते दो मजदूरों की कुचलने से दर्दनाक मौत हो गई जानकारी के अनुसार रामगंज बाजार में एक जर्जर मकान की दीवार को गिराने के लिए कुछ मजदूर काम कर रहे थे इसी दौरान अचानक दीवार भरभरा कर गिर गई और इसके नीचे तीन मजदूर दब गए इनमें से दौ की मौत हो गई और एक अन्य गंभीर तौर पर घायल हो गया घायल मजदूर को तत्काल स्‍थानीय अस्पताल में भर्ती करवाया गया जहां पर उसकी हालत नाजुक बनी हुई हैजानकारी के साथ ही भारी पुलिस दल मौके पर पहुंच गया और ग्रामीणों की मदद से मलबे को हटा कर मजदूरों के शवों को निकाला गया पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया जानकारी के अनुसार स्‍थानीय किराना व्यवसायी अपने जर्जर मकान को तोड़ने के लिए तीन मजदूरों को लेकर आया था घर तोड़ने का काम सुबह से ही जारी था और दोपहर करीब 12 बजे घर की एक दीवार अचानक मजदूरों पर आ गिरीहादसे के बाद दो मजदूरों की मौत के साथ ही उनके परिवार में कोहराम मच गया और परिजन कार्रवाई की मांग को लेकर अड़ गए बाद में पुलिस ने समझाश कर उन्हें शांत किया अपर पुलिस अधीक्षक ने बताया कि आज दिनांक 31.03.2022 को थाना क्षेत्र आसपुर देवसरा के रामगंज बाजार में मकान में काम करते समय जर्जर दीवार गिरने से दो व्यक्तियों की मृत्यु हो गई है आगे विधिक कार्रवाई की जा रही है।

इंसानियत के लिये कीजिए रक्तदान पुलिस महानिरीक्षक अयोध्या ने कहा

Posted: 31 Mar 2022 02:15 AM PDT


सुलतानपुर बच्चो के लिये कीजिए विद्यादान, बड़ों के लिये कीजिए सेवादान,समाज के लिये कीजिए योगदान, पर इन्सानियत के लिये कीजिए रक्तदान,पुलिस महानिरीक्षक  कवीन्द्र प्रताप सिंह अयोध्या  ने कहा।खून के संकट से किसी जरूरतमंद की जान न जाने पाए, इस संकल्प के साथ में रक्तदान शिविर का आज बृहस्पतिवार को आयोजन किया गया।

पुलिस महानिरीक्षक अयोध्या कवीन्द्र प्रताप सिंह ने जिला अस्पताल में फीता काटकर रक्तदान शिविर का शुभारंभ किया । इसमें महिला एवं पुरुष पुलिस कर्मियों के अलावा कई स्वयंसेवी संस्थाओं के सदस्य भी शामिल रहे।

कवीन्द्र प्रताप सिंह, पुलिस महानिरीक्षक अयोध्या परिक्षेत्र, अयोध्या, पुलिस उपमहानिरीक्षक सुल्तानपुर, डॉ0 विपिन कुमार मिश्र, अपर पुलिस अधीक्षक विपुल कुमार श्रीवास्तव व क्षेत्राधिकारी नगर ने रक्तदान शिविर में प्रतिभाग करने वाले पुलिस कर्मियों को प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित किया । रक्तदान के सम्बन्ध में पुलिस महानिरीक्षक  अयोध्या ने बताया कि रक्तदान हमारे शरीर के लिए बहुत ही जरूरी होता है, और इससे एक व्यक्ति की जान भी बच सकती है, रक्तदान स्त्री या पुरुष कोई भी कर सकता है | कुछ व्यक्ति होते है जो रक्दान देने से डरते है इसलिए समय-समय पर रक्तदान शिविर लगाकर रक्तदान के महत्व को लोगों को समझाया जाता है इससे लोगों में रक्तदान के जागरूकता बढ़ती है और वह रक्तदान करते है।

राज्यसभा से 72 सांसद रिटायर

Posted: 30 Mar 2022 11:43 PM PDT

 


नई दिल्ली संसद के बजट सत्र के दूसरे चरण का आज 12वां दिन है। महंगाई के मुद्दे पर राज्यसभा और लोकसभा में आज फिर से हंगामे के आसार हैं। विपक्ष केंद्र सरकार से ईंधन की कीमतों में बढ़ोतरी को वापस लेने की मांग कर रहा है।प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने राज्यसभा के 72 सेवानिवृत्त सदस्यों की विदाई के मौके पर राज्यसभा में अपना संबोधन दिया। उन्होंने कहा कि हमारे राज्यसभा सदस्यों के पास बहुत अनुभव है। कभी-कभी अनुभव में  ज्ञान से अधिक शक्ति होती है। हम सेवानिवृत्त सदस्यों से कहेंगे कि एक बार फिर से आइए। प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि हमने इस संसद में लंबा समय बिताया है। इस सदन ने हमारे जीवन में बहुत योगदान दिया है। इस सदन के सदस्य के रूप में प्राप्त अनुभव को देश के चारों दिशाओं में ले जाना चाहिए।प्रधानमंत्री मोदी ने सेवानिवृत सांसदों से कहा कि अनुभव से जो प्राप्त हुआ होता है उसमें समस्याओं के समाधान के लिए सरल उपाय होते हैं। अनुभव का मिश्रण होने के कारण गलतियां कम से कम होती हैं। अनुभव का अपना एक महत्व होता है। जब ऐसे अनुभवी साथी सदन से जाते हैं तो बहुत बड़ी कमी खलती है। पीएम मोदी ने कहा कि ये आज़ादी का अमृत महोत्सव है। हमारे महापुरुषों ने देश के लिए बहुत कुछ दिया, अब देने की जिम्मेदारी हमारी है। अब आप खुले मन से एक बड़े मंच पर जाकर आज़ादी के अमृत महोत्सव के पर्व को माध्यम बनाकर प्रेरित करने में योगदान कर सकते हैं।राज्यसभा के सेवानिवृत्त सदस्यों ने आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, राज्यसभा के सभापति एम वेंकैया नायडू, उप सभापति हरिवंश और लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला के साथ फोटो खिंचवाई। 

शादीशुदा प्रेमी ने खुद को आग लगा प्रेमिका को लगाया गले

Posted: 30 Mar 2022 10:43 PM PDT


 लखनऊ कानपुर के नौबस्ता में बुधवार  जयपुर से पहुंचे शादीशुदा प्रेमी ने प्रेमिका के घर में घुसकर खुद पर पेट्रोल डाल कर आग लगा ली। आग का गोला बनने के बाद प्रेमिका को भी खींच कर गले लगा लिया, जिससे दोनों गंभीर रूप से झुलस गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने दोनों को उर्सला में भर्ती कराया है।नौबस्ता में रहने वाले राजमिस्त्री राम नारायण की तीन बेटियों व एक बेटे में रचना (23) सबसे छोटी है। वह बचपन से मूक-बधिर है। पिता राम नारायण ने पुलिस को बताया कि रचना की बचपन की मूक-बधिर सहेली मन्नू की जयपुर के रहने वाले मूक-बधिर विजय से दोस्ती थी।मन्नू की जयपुर में ही शादी हो गई। इस बीच मन्नू ने रचना और विजय की इंस्टाग्राम पर दोस्ती करवा दी। इसके बाद दोनों की फोन पर वीडियो कॉलिंग से इशारों में बातचीत  शुरू हो गई। दोस्ती प्रेम संबंधों में बदल गई।इस बीच करीब दो माह पूर्व विजय कानपुर आकर रचना को अपने साथ जयपुर भगा ले गया था। तब पहली बार परिजनों को दोनों के संबंधों का पता चला। परिजन जब पुलिस के माध्यम से रचना को खोजते हुए जयपुर पहुंचे तो पता चला कि विजय पहले से एक मूक-बधिर महिला से शादी कर चुका था और उसका एक बेटा भी था। इस पर परिजनों ने दोनों के संबंधों का विरोध किया और रचना को अपने साथ कानपुर ले आए।पिता ने बताया कि बुधवार सुबह करीब 8 बजे वह काम पर जाने की तैयारी कर रहे थे। पास ही पत्नी रामकली मौजूद थीं। इस बीच मेनगेट को धक्का देकर पेट्रोल से भीगा हुआ विजय अंदर पहुंचा। वह कुछ समझ पाते कि किचन में रखी माचिस उठा कर खुद को आग लगा ली। इसके बाद किचन में मौजूद बेटी रचना को भी गले लगा लिया, जिससे वह भी जलने लगी।मदद को आए पड़ोसियों की मदद से कपड़ा डाल कर किसी तरह आग बुझा कर पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने दोनों को उर्सला में भर्ती कराया, जहां डॉक्टरों ने विजय की हालत नाजुक बताई है। पुलिस को घर के बाहर दो लीटर की बोतल मिली, जिसमें विजय पेट्रोल लेकर आया था। 

UP के एडेड इंटर कॉलेजों में भर्ती की तैयारी

Posted: 30 Mar 2022 10:08 PM PDT


लखनऊ माध्यमिक शिक्षा के एडेड इंटर कॉलेजों में भर्ती की तैयारी है। विभाग अब ऐसी रिक्तियों का ब्योरा जुटा रहा है। अपर शिक्षा निदेशक डॉ. महेन्द्र देव ने सभी जिलों को पत्र भेज कर शत-प्रतिशत रिक्तियों का प्रस्ताव माध्यमिक शिक्षा सेवा चयन बोर्ड को भेजने के निर्देश दिए हैं। लगभग सात हजार से ज्यादा रिक्त पदों पर भर्ती की जा सकती है।माध्यमिक शिक्षा विभाग की अपर मुख्य सचिव आराधना शुक्ला ने पत्र भेज कर कहा है कि एडेड स्कूलों में रिक्त प्रधानाचार्यों, प्रधानाध्यापकों, प्रवक्ता व सहायक अध्यापकों के रिक्त पदों का शत-प्रतिशत अधियाचन सेवा चयन बोर्ड को भेजा जाए। इसके साथ ही इससे पहले अधियाचित पदों का ब्योरा भी निदेशालय भेजा जाए।एडेड स्कूलों में 2021 में 15 हजार सहायक अध्यापकों की भर्ती हुई है। प्रदेश के 4500 से अधिक सहायता प्राप्त माध्यमिक विद्यालयों में प्रशिक्षित स्नातक प्रवक्ता और प्रधानाचार्यों के लगभग सात हजार पदों का अधियाचन भेजा जा चुका था। इनमें दो हजार पद प्रधानाचार्य के हैं।प्रधानाचार्यों के पदों पर आठ साल से भर्ती नहीं हुई है। चयन बोर्ड ने 31 दिसंबर 2013 को प्रधानाचार्यों के 599 पदों पर भर्ती के लिए आवेदन मांगे थे

पेपर लीक मामले में डीआईओएस समेत 18 गिरफ्तार

Posted: 30 Mar 2022 10:07 PM PDT

 


लखनऊ इंटरमीडिएट परीक्षा में अंग्रेजी प्रश्नपत्र लीक करने के मामले में STF और पुलिस ने जिलेभर से डीआईओएस समेत 18 लोगों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों पर परीक्षा अधिनियम व IT एक्ट की धाराएं लगाई गई हैं। दोपहर को शासन ने जिला विद्यालय निरीक्षक ब्रजेश मिश्रा को निलंबित कर दिया था वहीं रात को उनको गिरफ्तार कर लिया गया है।STF वाराणसी यूनिट की टीम ने बुधवार को बलिया में कई जगहों पर दबिश दी। इस मामले में नगरा, सिकंदरपुर व नगर कोतवाली में बुधवार को मुकदमा दर्ज करते हुए आरोपियों को गिरफ्तार किया गया। जिनमें नगर कोतवाली में नगर मजिस्ट्रेट प्रदीप कुमार की तहरीर पर केस दर्ज कर दो को गिरफ्तार किया गया है।देर रात को जिला विद्यालय निरीक्षक को ब्रजेश मिश्रा को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। इस मामले में STF कई परीक्षा केंद्रों पर तैनात कक्ष निरीक्षकों, प्रबंधकों और अन्य परीक्षा से जुड़े लोगों के मोबाइल काल डिटेल और व्हाट्सएप को खंगाल रही है।साथी ही पूर्व के पेपर लीक मामलों से जुड़े लोगों के बारे में भी पता किया जा रहा है। UP STF वाराणसी यूनिट के एडिशनल SP के अनुसार इस मामले की जांच के लिए एक टीम बलिया गई है। 

Post Bottom Ad

Pages