दिव्य रश्मि न्यूज़ चैनल - 🌐

Breaking

Home Top Ad

Post Top Ad

Thursday, April 28, 2022

दिव्य रश्मि न्यूज़ चैनल

दिव्य रश्मि न्यूज़ चैनल


29 अप्रैल 2022, शुक्रवार अप्रैल का दैनिक पंचांग एवं राशिफल - सभी १२ राशियों के लिए कैसा रहेगा आज का दिन ? क्या है आप की राशि में विशेष ? जाने प्रशिद्ध ज्योतिषाचार्य पं. प्रेम सागर पाण्डेय से l

Posted: 28 Apr 2022 07:58 AM PDT

29 अप्रैल 2022, शुक्रवार  अप्रैल का दैनिक पंचांग एवं राशिफल - सभी १२ राशियों के लिए कैसा रहेगा आज का दिन ? क्या है आप की राशि में विशेष ? जाने प्रशिद्ध ज्योतिषाचार्य पं. प्रेम सागर पाण्डेय से l


श्री गणेशाय नम: !! दैनिक पंचांग!! 
☀ 29 - अप्रैल - 2022
☀ पंचांग    
🔅 तिथि  चतुर्दशी  रात्रि  12:35
🔅 नक्षत्र  रेवती  06:40 PM
🔅 करण :
           विष्टि  12:40 PM
           शकुन  12:40 PM
🔅 पक्ष  कृष्ण  
🔅 योग  विश्कुम्भ  03:41 PM
🔅 वार  शुक्रवार  

☀ सूर्य व चन्द्र से संबंधित गणनाएँ    
🔅 सूर्योदय  05:32 AM  
🔅 चन्द्रोदय  +04:52 AM  
🔅 चन्द्र राशि  मीन  
🔅 सूर्यास्त  06:28 PM  
🔅 चन्द्रास्त  05:02 PM  
🔅 ऋतु  ग्रीष्म  

☀ हिन्दू मास एवं वर्ष    
🔅 शक सम्वत  1944  शुभकृत
🔅 कलि सम्वत  5124  
🔅 दिन काल  01:04 PM  
🔅 विक्रम सम्वत  2079  
🔅 मास अमांत  चैत्र  
🔅 मास पूर्णिमांत  वैशाख  

☀ शुभ और अशुभ समय    
☀ शुभ समय    
🔅 अभिजित  11:21:00 - 12:13:17
☀ अशुभ समय    
🔅 दुष्टमुहूर्त  07:51 AM - 08:44 AM
🔅 कंटक  01:05 PM - 01:57 PM
🔅 यमघण्ट  04:34 PM - 05:26 PM
🔅 राहु काल  10:09 AM - 11:47 AM
🔅 कुलिक  07:51 AM - 08:44 AM
🔅 कालवेला या अर्द्धयाम  02:50 PM - 03:42 PM
🔅 यमगण्ड  03:03 PM - 04:41 PM
🔅 गुलिक काल  06:53 AM - 08:31 AM
☀ दिशा शूल    
🔅 दिशा शूल  पश्चिम  

☀ चन्द्रबल और ताराबल    
☀ ताराबल  
🔅 अश्विनी, भरणी, रोहिणी, आर्द्रा, पुष्य, आश्लेषा, मघा, पूर्वा फाल्गुनी, हस्त, स्वाति, अनुराधा, ज्येष्ठा, मूल, पूर्वाषाढ़ा, श्रवण, शतभिषा, उत्तराभाद्रपद, रेवती  
☀ चन्द्रबल  
🔅 वृषभ, मिथुन, कन्या, तुला, मकर, मीन  
🌹विशेष ~  पंचक (पचखा) समाप्ति सायं 06:40 से,  भद्रा दिन  12:36 तक, मासशिवरात्रि व्रत। 🌹
पं. प्रेम सागर पाण्डेय् 
नक्षत्र ज्योतिष वास्तु अनुसंधान केन्द्र 
नि:शुल्क परामर्श -  शनिवार 
दूरभाष  9122608219
            9835654844
🌹29 अप्रैल 2022, शुक्रवार 🌹
मेष (Aries): आप घर की बातों के प्रति अधिक ध्यान देंगे। परिजनों के साथ महत्वपूर्ण चर्चा करेंगे और घर की सजावट का विचार करेंगे। आज आपको अपने कार्य में संतोष का अनुभव होगा। स्त्रियों की और से सम्मान मिल सकता है। माता के साथ संबंध अच्छे रहेंगे। निरुत्साही न हों।
शुभ रंग  =  उजला 
शुभ अंक  :  4

वृषभ (Tauras):  विदेश में स्थित स्नेहीजन और मित्रों के समाचार आपको खुशी देंगे। विदेश जाने के इच्छुक व्यक्ति के लिए अच्छा अवसर है। लंबे प्रवास का आयोजन हो सकता है। धार्मिक स्थल की यात्रा से मन प्रफुल्लित होगा। कार्यालय या व्यापार के स्थल पर कार्यभार अधिक रहेगा। फिर भी आर्थिक लाभ होने की संभावना है।
शुभ रंग  =  क्रीम
शुभ अंक  :  2

मिथुन (Gemini): निषेधात्मक विचारों से दूर रहें। नए कार्य का प्रारंभ और रोग उपचार प्रारंभ करना हित में नहीं है। क्रोध की भावना पर नियंत्रण नहीं रखेंगे तो अनिष्टकर प्रसंग होने की संभावना है। खर्च अधिक होगा। धन के संकट का अनुभव होगा। आध्यात्मिकता और ईश्वर की प्रार्थना से राहत मिलेगी।
शुभ रंग  =  हरा
शुभ अंक  :  3

कर्क (Cancer): वैभवी जीवनशैली और मनोरंजक प्रवृत्तियों से आज आप आनंदित रहेंगे। व्यवसायिक क्षेत्र में लाभ होगा। आरोग्य अच्छा रहेगा। मान-प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। यात्रा या प्रवास का आयोजन कर सकेंगे।
शुभ रंग  =  पीक
शुभ अंक  :  8

सिंह (Leo): पारिवारिक सदस्यों के साथ बात करते वक्त वाणी में संयम बरतें, इससे संघर्ष टाल सकेंगे। दैनिक कार्य में विघ्न आ सकते हैं। कार्य संपन्न होने में मदद मिलेगी। अधिक परिश्रम के बाद भी प्राप्ति कम होने से हताशा का अनुभव हो सकता है। माता की चिंता बनी रहेगी।
शुभ रंग  =  उजला
शुभ अंक :  4

कन्या (Virgo): आज के दिन आपको किसी भी तरह के कलह और चर्चा से दूर रहने की सलाह देते हैं। आकस्मिक खर्च की संभावना है। विद्यार्थियों को पढाई में बाधा आएगी। प्रियजन से हुई मुलाकात मन को आनंदित करेगी। पेट से सम्बंधित पीड़ा हो सकती है। शेयर-सट्टे में निवेश करने में सावधानी बरतें।
शुभ रंग  =  हरा
शुभ अंक  :  3

तुला (Libra): आपके लिए समय शुभ है। मन में संवेदनशीलता अधिक रहेगी। शारीरिक स्फूर्ति का अभाव रहेगा। मानसिक बेचैनी भी रहेगी। धन और कीर्ति की हानि होगी। माता के स्वास्थ्य की चिंता रहेगी। निकट के सम्बंधियो के साथ झगड़े या विवाद के कारण मन को चोट पहुंचने के प्रसंग बनेंगे।
शुभ रंग  =  क्रीम
शुभ अंक  :  2

वृश्चिक (Scorpio): नए कार्य के प्रारंभ के लिए आज का दिन शुभ है। दिनभर मन की प्रसन्नता बनी रहेगी। भाई-बंधुओं के साथ जरुरी चर्चा करेंगे। आर्थिक लाभ और भाग्यवृद्धि के योग हैं। छोटे प्रवास का आयोजन हो सकता है। मित्रों के साथ भेंट होने से मन प्रफुल्लित होगा। कार्य में सफलता मिलेगी।
शुभ रंग  =  पींक
शुभ अंक  :  8

धनु (Sagittarius): आप का दिन मिश्र फलदायी है। असमंजस के कारण निर्णय लेना कठिन होगा। मन में चिंता रहेगी। परिजनों के साथ मनमुटाव न हो इसका ध्यान रखें। कार्य में अपेक्षित सफलता न मिलने से निराशा होगी। कार्यभार भी बढ़ सकता है। निरर्थक खर्च होगा।
शुभ रंग  =  उजला
शुभ अंक  :  4

मकर (Capricorn):  आज आप का प्रत्येक कार्य सरलता से पूर्ण होगा। कार्यस्थान पर आपकी प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। पदोन्नति के योग हैं। गृहस्थ जीवन में आनंद का वातावरण रहेगा। शारीरिक हानि के योग होने से संभल कर रहें तथा गिरने से बचें। मित्रो, स्नेहीजनों के साथ भेंट होगी।
शुभ रंग  =  आसमानी 
शुभ अंक  :  7

कुंभ (Aquarius): स्वास्थ्य के प्रति जागरुक रहने की सलाह देते हैं। कोर्ट-कचहरी के झंझट में न पड़ें। अनुचित स्थान पर पूंजी-निवेश न हो इसका ध्यान रखें। परिवार के सदस्य विरोधी व्यवहार कर सकते हैं। अकस्मात से दूर रहें। क्रोध पर संयम रखें। धन के खर्च का योग है।
शुभ रंग  =  क्रीम
शुभ अंक  :  2

मीन (Pisces): आज आप पारिवारिक तथा सामाजिक बातों में विशेष लिप्त रहेंगे। मित्रों से भेंट होगी और उनके पीछे खर्च करना पड़ेगा। रमणीय स्थान पर प्रवास-पर्यटन की संभावना है। प्रत्येक क्षेत्र में आपको लाभ होगा। विवाह के इच्छुक व्यक्तियों को अच्छा जीवनसाथी मिलने का योग है।
शुभ रंग  =  उजला
शुभ अंक  :  4

बुजुर्गों का सम्मान

Posted: 27 Apr 2022 06:32 AM PDT

 बुजुर्गों का सम्मान

वट वृक्ष की भांति देते, 
घर को ठंडी छांव, 
बुजुर्गों का आशीष पाओ, 
छूकर इनके पांव। 

ज्ञान भरा समंदर है, 
अनुभवों का खजाना, 
राह सही दिखला देते, 
किस पथ तुमको जाना। 

स्नेह के मोती लुटाते, 
सिखलाते संस्कार जो, 
घर की अमूल्य धरोहर है, 
प्यार भरा संसार वो। 

जिस बगीया को प्रेम से सींचा, 
वो माली क्यों दूर रहे, 
क्यों उपेक्षित कर दिया उनको,
आज क्यों वे मजबूर रहे।

बहाते सदा स्नेह की गंगा, 
जगाते हमारा आत्मविश्वास है,
बुजुर्ग परिवार का गौरव है, 
हम सबके प्रिय खास है।

बुजुर्ग घर का अभिमान है, 
हम सब का स्वाभिमान है, 
आदर्शों को मानकर करो, 
घर के बुजुर्गों का सम्मान है।
रमाकांत सोनी 
नवलगढ़ 
जिला झुंझुनू राजस्थान 
रचना स्वरचित व मौलिक है

28 अप्रैल 2022, गुरूवार का दैनिक पंचांग एवं राशिफल - सभी १२ राशियों के लिए कैसा रहेगा आज का दिन ? क्या है आप की राशि में विशेष ? जाने प्रशिद्ध ज्योतिषाचार्य पं. प्रेम सागर पाण्डेय से l

Posted: 27 Apr 2022 06:25 AM PDT


28 अप्रैल 2022,  गुरूवार  का दैनिक पंचांग एवं राशिफल - सभी १२ राशियों के लिए कैसा रहेगा आज का दिन ? क्या है आप की राशि में विशेष ? जाने प्रशिद्ध ज्योतिषाचार्य पं. प्रेम सागर पाण्डेय से l

श्री गणेशाय नम: !! 

दैनिक पंचांग !!

☀ 28 - अप्रैल - 2022
☀ पंचांग    
🔅 तिथि  त्रयोदशी  रात्रि  12:37
🔅 नक्षत्र  उत्तराभाद्रपद  06:08 PM
🔅 करण :
           गर  12:23 PM
           वणिज  12:23 PM
🔅 पक्ष  कृष्ण  
🔅 योग  वैधृति  04:27 PM
🔅 वार  गुरूवार  
☀ सूर्य व चन्द्र से संबंधित गणनाएँ    
🔅 सूर्योदय  05:33 AM  
🔅 चन्द्रोदय  +04:19 AM  
🔅 चन्द्र राशि  मीन  
🔅 सूर्यास्त  06:27 PM  
🔅 चन्द्रास्त  04:06 PM  
🔅 ऋतु  ग्रीष्म  
☀ हिन्दू मास एवं वर्ष    
🔅 शक सम्वत  1944  शुभकृत
🔅 कलि सम्वत  5124  
🔅 दिन काल  01:02 PM  
🔅 विक्रम सम्वत  2079  
🔅 मास अमांत  चैत्र  
🔅 मास पूर्णिमांत  वैशाख  
☀ शुभ और अशुभ समय    
☀ शुभ समय    
🔅 अभिजित  11:21:12 - 12:13:23
☀ अशुभ समय    
🔅 दुष्टमुहूर्त  09:36 AM - 10:29 AM
🔅 कंटक  02:49 PM - 03:42 PM
🔅 यमघण्ट  06:08 AM - 07:00 AM
🔅 राहु काल  01:25 PM - 03:02 PM
🔅 कुलिक  09:36 AM - 10:29 AM
🔅 कालवेला या अर्द्धयाम  04:34 PM - 05:26 PM
🔅 यमगण्ड  05:15 AM - 06:53 AM
🔅 गुलिक काल  08:31 AM - 10:09 AM
☀ दिशा शूल    
🔅 दिशा शूल  दक्षिण  
☀ चन्द्रबल और ताराबल    
☀ ताराबल  
🔅 अश्विनी, कृत्तिका, मृगशिरा, पुनर्वसु, पुष्य, आश्लेषा, मघा, उत्तरा फाल्गुनी, चित्रा, विशाखा, अनुराधा, ज्येष्ठा, मूल, उत्तराषाढ़ा, धनिष्ठा, पूर्वाभाद्रपद, उत्तराभाद्रपद, रेवती  
☀ चन्द्रबल  
🔅 वृषभ, मिथुन, कन्या, तुला, मकर, मीन  
🌹विशेष  ~  भद्रा  रात्रि 12:37 उपरान्त, प्रदोष व्रत। 🌹
पं. प्रेम सागर पाण्डेय् 
नक्षत्र ज्योतिष वास्तु अनुसंधान केन्द्र 
नि:शुल्क परामर्श -  शनिवार 
दूरभाष  9122608219
            9835654844
🌹28 अप्रैल 2022, गुरूवार  
मेष (Aries): लक्ष्मीजी की कृपा आज आप पर बरसेगी। सामाजिक रूप से यश और कीर्ति में वृद्धि होने की संभावना है। व्यापार में लाभ होगा। विवाहोत्सुकों के विवाह का आयोजन सफलतापूर्वक होगा। स्वास्थ्य बिगड़ सकता है। पूंजी निवेश करने से पहले सोच लें। परिवारजनों के साथ विरोध रहेगा, इसलिए मौन रहना ही उचित होगा। वाहन चलाते समय सावधान रहें।
शुभ रंग  =  पींक
शुभ अंक  :  8

वृषभ (Tauras): आज का दिन शुभ फलदायी है। विशेषकर व्यवसाय करनेवालों के लिए आज का दिन बहुत लाभदायी रहेगा। व्यवसाय में पदोन्नती का भी योग है। कार्यालय में उच्च अधिकारी का सहकार प्राप्त होगा। पारिवारिक जीवन में भी सुख और संतोष प्राप्त होगा। मित्रों से मुलाकात आनंद प्रदान करेगी।
शुभ रंग =  हरा
शुभ अंक  :  6

मिथुन (Gemini): प्रतिकूलता लेकर आएगा आज का दिन। मानसिक रूप से व्यग्रता और शारीरिक रुप से शिथिलता का अनुभव होगा। कार्य करने का उत्साह नहीं रहेगा। व्यवसायिक स्थल पर भी उच्चाधिकारी और सहकर्मियों का व्यवहार नकारात्मक रहेगा। धन खर्च हो सकता है। संतान की चिंता से मन व्यग्र रहेगा। प्रतिस्पर्धियों से सावधानी बरतें।
शुभ रंग  =  हरा
शुभ अंक  :  3

कर्क (Cancer): आज दिनभर शारीरिक और मानसिक रुप से अस्वस्थता बनी रहेगी इसलिए नकारात्मकता से दूर रहें। क्रोध पर संयम रखें। खर्च अधिक रहेगा। परिवारजनों के बीच में घर्षण न हो इसका ध्यान रखें। नये कार्यों का प्रारंभ आज न करें। नए परिचय भी कुछ खास लाभदायी सिद्ध नहीं हो पाएंगे। सरकार-विरोधी प्रवृत्तियों से दूर रहना ही लाभदायी होगा।
शुभ रंग  =  आसमानी 
शुभ अंक  :  7

सिंह (Leo): पति-पत्नी के बीच में अनबन होने से दांपत्यजीवन में कलेश हो सकता है। आप दोनों में से किसी का स्वास्थ्य न बिगड़े इसका भी ध्यान रखें। सांसारिक और अन्य प्रश्नो के कारण भी आप का मन आज उदासीन रहेगा। सामाजिक क्षेत्र में अपयश प्राप्त न हो इसका ध्यान रखें। भागीदारों के साथ भी व्यवहार में मतभेद का निर्माण हो सकता है। कोर्ट-कचहरी से दूर रहें।
शुभ रंग  =  पींक
शुभ अंक  :  8

कन्या (Virgo): व्यवसायिक क्षेत्र में आज यश प्राप्त होने की संभावनाएं अधिक हैं। सहकर्मचारियों का सहयोग प्राप्त होगा। पारिवारिक वातावरण में सुख का अनुभव होगा। शारीरिक और मानसिक रूप से भी आप स्वस्थ रहेंगे। आर्थिक लाभ होगा। रोगी व्यक्ति के स्वास्थ्य में सुधार होगा। प्रतिस्पर्धियों पर विजय प्राप्त होगी।
शुभ रंग  =  हरा
शुभ अंक  :  3

तुला (Libra): वैचारिक रूप से विशालता और वाणी की मधुरता अन्य लोगों को प्रभावित करेगी जिससे संबंधों में मेल-जोल बना रहेगा। चर्चा-विचारणा में भी आप प्रभाव जमा सकेंगे। परिश्रम की तुलना में परिणाम संतोषजनक नहीं प्राप्त होगा। कार्य में संभलकर आगे बढ़ना होगा। अजीर्ण की पीड़ा होने से खान-पान में ध्यान रखें। साहित्य लेखन की प्रवृत्ति में अभिरुचि बढे़गी।
शुभ रंग  =  क्रीम
शुभ अंक  :  2

वृश्चिक (Scorpio): स्नेहीजनों के साथ संबंधों में सावधानी बरतनी होगी। शारीरिक और मानसिकरुप से अस्वस्थता के कारण व्यग्रता बनी रहेगी। माता का स्वास्थ्य बिगड़ सकता है। धन और कीर्ति की हानि होगी। पारिवारिक वातावरण कलेशपूर्ण रहेगा। मन में प्रसन्नता का अभाव रहने से अनिद्रा भी आपको आज सिखाएगा।
शुभ रंग  =  गुलाबी
शुभ अंक  :  5

धनु (Sagittarius): प्रतिस्पर्धी आज परास्त होंगे। शारीरिक और मानसिकरुप से स्वास्थ्य भी अच्छा रहेगा। नए कार्य का शुभारंभ करने के लिए समय अनुकूल है। स्नेहीजनों के साथ समय आनंद सहित बिताएंगे। आध्यात्मिकता का भी आनंद आप के जीवन में बना रहेगा। मित्रों और स्नेहीजनों के साथ भेंट होने से हर्ष होगा।
शुभ रंग  =  केशरी 
शुभ अंक  :  6

मकर (Capricorn): आज का दिन मिश्र फलदायी है। परिवारजनों के साथ गलतफहमी या मनमुटाव के प्रसंग बनने से मन में ग्लानि छाई रहेगी। निरर्थक खर्च होगा। आरोग्य के विषय में ध्यान रखें। विद्यर्थियों को आज अभ्यास में रुचि नहीं होगी। शेयर में पूंजी-निवेश करने का आयोजन आप कर सकेंगे। गृहणियों को आज असंतोष रहेगा। आध्यात्मिकता से शांति मिलेगी।
शुभ रंग  =  हरा
शुभ अंक  :  3

कुंभ (Aquarius): आर्थिक दृष्टिकोण से आज का दिन लाभदायी है। परिवार का वातावरण आनंद से भरा रहेगा। मित्रों और परिवारजनों के साथ आनंदपूर्वक समय बीतेगा। प्रवास और पर्यटन का आनंद भी आज आप उठा सकेंगे। आध्यात्मिकता का आश्रय लेकर वैचारिक नकारात्मकता को दूर करने की सलाह देते हैं।
शुभ रंग  =  आसमानी 
शुभ अंक  :  7

मीन (Pisces): कोर्ट-कचहरी या स्थावर संपत्ति की झंझट में आज न पड़ने की सलाह है। आज सभी कार्यो में मन की एकाग्रता से फायदा होगा। स्वास्थ्य संभालिएगा। स्वजनों के वियोग का प्रसंग उपस्थित होगा। परिवारजनों के साथ मतभेद रहेगा। मिल रहे लाभ पाने में हानि न हो जाए इसका ध्यान भी रखिएगा। लेन-देन में सोच-विचार कर निर्णय लीजिएगा।
शुभ रंग  =  पींक
शुभ अंक  :  8

मानव अधिकार रक्षक श्रम दिवस के अवसर पर "जागरूकता अभियान" का करेगा शुभारंभ*

Posted: 27 Apr 2022 06:17 AM PDT

*मानव अधिकार रक्षक श्रम दिवस के अवसर पर "जागरूकता अभियान" का करेगा शुभारंभ*  
जितेन्द्र कुमार सिन्हा,
मानव अधिकार रक्षक श्रम दिवस के अवसर पर 01 मई (रविवार) को  कंकड़बाग स्थित "शिवाजी पार्क" से प्रातः 6.30 बजे "जागरूकता अभियान" का  शुभारंभ करेगा। उक्त जानकारी  मानव अधिकार रक्षक ट्रस्ट के राष्ट्रीय अध्यक्ष अरविन्द कुमार ने दी।

उन्होंने बताया कि "जागरूकता अभियान" के संबंध में बुधवार को मानव अधिकार रक्षक ट्रस्ट के सलाहकार डॉ उषा विद्यार्थी के साथ बैठक हुआ जिसमे  "जागरूकता अभियान" की पहल को लेकर कई मुख्य बिंदुओं पर सघन रूप से बातचीत की गई। बात चीत के क्रम में अभियान को श्रम दिवस (मई दिवस) के अवसर पर 01 मई (रविवार) से शुरू करने पर सहमति हुई।
अध्यक्ष ने बताया कि मानव अधिकार रक्षक ट्रस्ट के सभी पदाधिकारी एवं सदस्यगण कंकड़बाग स्थित "शिवाजी पार्क" में प्रातः 6.30 बजे एकत्रित होकर "जागरूकता अभियान" का शुभारंभ का करेंगे।
 उन्होंने बताया कि इस जागरूकता अभियान  के माध्यम से लोगों को मानवाधिकार के प्रति कैसे जागरूक हो सकते है इसकी जानकारी दी जायेगी और साथ ही साथ महिला सशक्तिकरण को भी बढ़ावा देने की दिशा में जागरूक किया जायेगा।  जागरूक करने के क्रम में सरकार द्वारा चलाई जा रही  योजनाओं की भी विस्तार से जानकारी दी जायेगी।
बैठक में मानव अधिकार रक्षक ट्रस्ट की संस्थापिका रीता सिन्हा, पटना जिला महासचिव की प्रतिनिधि प्रीति लता, पटना सदर ब्लॉक के महासचिव विकास गुप्ता, पटना जिला संयुक्त सचिव अनिल जी, कंकड़बाग टीम की  सदस्य किरण एवं स्वेता  सहित अन्य सदस्यगण उपस्थित थे।

Post Bottom Ad

Pages