सुल्तानपुर टाइम्स |
- जहांगीरपुरी में फायरिंग का मिला सबूत
- कोर्ट में महिला जज के पर्स से चोरों ने उड़ाए 15 हजार रुपये
- मरम्मत के अभाव में इंडिया मार्का टू हैंडपंप पानी की जगह हवा दे रहे
- भगवा गमछा पहनकर चेन स्नैचिंग करने वाले बदमाश पुलिस मुठभेड़ में गिरफ्तार
- यूपी में अब सरकारी अस्पतालों में बिना मास्क प्रवेश नहीं
- DIG ने रात में पैदल गस्त कर सुरक्षा व्यवस्था का लिया जायजा
| जहांगीरपुरी में फायरिंग का मिला सबूत Posted: 17 Apr 2022 04:42 AM PDT दिल्ली के जहांगीरपुरी इलाके में फायरिंग वाली जगह से खोखा बरामद हुआ है। पुलिस की 10 टीमें हिंसा की जांच कर रही है। दिल्ली पुलिस के स्पेशल कमिश्नर दीपेंद्र पाठक ने कहा कि जांच चल रही है जो भी दोषी होगा उसे बख्शा नहीं जाएगा। वहीं जहांगीरपुरी इलाके में CRPF और पुलिस के जवान लगातार परेड कर रहे हैं। डीसीपी नॉर्थ वेस्ट ऊषा रंगनानी ने बताया कि हिंसा में आठ पुलिस कर्मी और एक नागरिक घायल हुए हैं। एक सब इंस्पेक्टर को उपद्रवियों की गोली लगी है। वे अस्पताल में भर्ती हैं और उनकी हालत में सुधार है। उन्होंने आगे बताया कि हिंसा के बाद अमन कमेटी की बैठक हुई, जिसमें लोगों से शांति बनाए रखने की अपील की गई है।उन्होंने कहा- उपद्रवियों ने यहां आगजनी भी की। तलवार और गोलियां भी चलीं। इस मामले में पुलिस ने 14 लोगों को गिरफ्तार कर लिया है। पहले 9 लोग पकड़े गए, फिर 5 लोगों को अरेस्ट किया गया। पुलिस के मुताबिक, इलाके में तनाव है, लेकिन हालात पर काबू पा लिया गया है। वहां CRPF की दो कंपनियां तैनात की गई हैं। दिल्ली के तमाम संवेदनशील इलाकों में पुलिस तैनात है और यहां हाई अलर्ट है।इलाके में नाइट विजन ड्रोन से निगरानी की गई। स्पेशल पुलिस कमिश्नर दीपेंद्र पाठक ने शनिवार देर रात बताया कि FIR दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है। पाठक ने कहा कि स्थिति पूरी तरह कंट्रोल में है। माहौल अब शांतिपूर्ण है। हम लोगों के साथ लगातार संपर्क में हैं और शांति बनाए रखने और अफवाहों पर ध्यान न देने की अपील कर रहे हैं। सुरक्षा के लिए पर्याप्त संख्या में पुलिस अधिकारी यहां मौजूद हैं।पुलिस की टीम ने इलाके के कई वीडियो फुटेज हासिल कर लिए हैं। इनमें कुछ लोगों की पहचान भी हो चुकी है। अफसरों का कहना है कि दोषियों से सख्ती से निपटा जाएगा। दिल्ली पुलिस ने उपद्रव की जांच के लिए 10 टीमें गठित की है। मामले की जांच क्राइम ब्रांच को सौंपी गई है।उपराज्यपाल अनिल बैजल ने जहांगीरपुरी में हुई घटना की निंदा की है। एलजी ने कहा है कि हिंसा करने वालों को बख्शा नहीं जाएगा। हिंसा करने वालों से सख्ती से निपटा जाएगा।दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने कहा कि दिल्ली की सुरक्षा की जिम्मेदारी केंद्र सरकार की है। शोभायात्रा में पथराव की घटना बेहद निंदनीय है। दोषियों पर सख्त कार्रवाई हो।दिल्ली में हुई घटना के बाद उत्तर प्रदेश सरकार ने भी राज्य में पुलिस प्रशासन को कड़ी सतर्कता बरतने के निर्देश दिए हैं। एडीजी लॉ एंड ऑर्डर ने कहा कि हम मॉनिटरिंग कर रहे हैं। |
| कोर्ट में महिला जज के पर्स से चोरों ने उड़ाए 15 हजार रुपये Posted: 17 Apr 2022 04:40 AM PDT लखनऊ इटावा जिले में सिविल लाइन इलाके में स्थित जिला अदालत परिसर में महिला जज की कोर्ट से 15 हजार रुपये की चोरी हो गई है। इस चोरी की वारदात से पुलिस अफसरों के होश उडे़ हुए हैं। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने अदालत से चोरी की वारदात की पुष्टि करते हुए बताया कि महिला जज के पर्स से 15 हजार रुपये की चोरी किये जाने के मामले में अज्ञात व्यक्ति पर चोरी की धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। इसके साथ मामले की गहनता से विवेचना की जा रही है।जिला न्यायालय परिसर में एडीजे द्वितीय कल्पना सिंह अपने चैंबर में विभिन्न मामलों की सुनवाई कर रही थीं। इस बीच भरी अदालत में जहां बड़ी संख्या में वकील और अन्य लोग मौजूद थे ऐसे में जज साहिबा का पर्स भी नजदीक रखा हुआ था तभी किसी ने उनके पर्स से हाथ साफ करते हुए 15 हजार रुपये पार कर दिए। इसके कुछ देर बाद जब एडीजे द्वितीय कल्पना सिंह ने सामान लेने के लिए पर्स उठाया तो उसमें रखे रुपये गायब मिले जिसे देखकर वह दंग रह गईं।वहीं इस घटना के बाद अदालत परिसर में हड़कंप मच गया।चोरी के मामले की जानकारी सिविल लाइन पुलिस को हुई तो वह तत्काल मौके पर पहुंच गई। लेकिन चोर का कोई सुराग नहीं लग सका।एडीजे द्वितीय कोर्ट के पेशकार रमेश सिंह ने सिविल लाइन थाने में 15 हजार रुपये चोरी हो जाने का मुकदमा दर्ज कराया है। जिसकी पुलिस ने गहनता से जांच पड़ताल शुरू कर दी है। |
| मरम्मत के अभाव में इंडिया मार्का टू हैंडपंप पानी की जगह हवा दे रहे Posted: 17 Apr 2022 04:12 AM PDT सुलतानपुर क्षेत्र में मरम्मत के अभाव में इंडिया मार्का टू हैंडपंप पानी की जगह हवा दे रहे हैं। पेयजल के लिए लोगों को परेशान होना पड़ता है ग्राम प्रधान से लेकर जिम्मेदार लोग अंजान बने बैठे हैं।गर्मी शुरू होते ही पेयजल की समस्या शुरू हो गई है। कस्बों से लेकर गांवों तक लगे कई इंडिया मार्का टू हैंडपंप मरम्मत के अभाव में पानी की जगह हवा दे रहे हैं। कई हैंडपंपों की जगह को पाटकर लोगों के रहन-सहन बना लेने से हैंडपंप शोपीस बने खड़े हैं। ग्राम पंचायत कुड़वार में चंद्रा ऑटोमोबाइल, चिकमंडी के पास लगे हैंडपंप की जमीन को पाट कर लोग अपना रहन-सहन बना लिए हैं और हैंडपंप शो पीस बना खड़ा है ।पीर मोहम्मद कुरेशी के घर के सामने लगा हैंडपंप वर्षो से पानी नहीं दे रहा है। क्षेत्र के सरकौड़ा,बहुबरा गांव के लोगों का कहना है कि मरम्मत के अभाव में हैंड पंप पानी नहीं दे रहे हैं शिकायत के बावजूद भी समस्या का समाधान ना होने से गर्मी बढ़ने के साथ-साथ पेयजल की समस्या बढ़ रही है। कुड़वार विकास खंड के सहायक पंचायत अधिकारी ने बताया कि सभी प्रधानों सचिवों को हैंडपंपों की मरम्मत के लिए निर्देशित किया गया है। शिकायत मिलने पर संबंधित प्रधानों सचिव के विरुद्ध कार्यवाही कर रिपोर्ट भेजी जाएगी। |
| भगवा गमछा पहनकर चेन स्नैचिंग करने वाले बदमाश पुलिस मुठभेड़ में गिरफ्तार Posted: 16 Apr 2022 11:36 PM PDT लखनऊ हरदोई जिले की पुलिस ने लखीमपुर और हरदोई में चेन स्नेचिंग करने वाले बदमाश को उसके साथी सहित पुलिस मुठभेड़ में गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस जब उन्हें पकड़ने पहुंची तो बदमाशों ने फायरिंग शुरू कर दी। जिसके बाद पुलिस की जवाबी फायरिंग में दोनों बदमाशों के पैर में गोली लगी है। इन्हें उपचार के लिए मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है।पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़ उस दौरान हुई। जब दिल्ली की घटना के बाद पुलिस सड़कों पर तलाशी अभियान चला रही थी। पकड़े गए बदमाशों में वह भगवा गमछा वाला बदमाश भी है।इसने और इसके साथी ने 15 अप्रैल को लखीमपुर में भगवा गमछा लपेटकर चेन स्नेचिंग की वारदात को अंजाम दिया था। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने भगवा गमछा की बात कहकर ट्वीट करते हुए बीजेपी सरकार की कानून व्यवस्था पर सवाल खड़े किए थे।पकड़े गए बदमाशों के पास से पुलिस ने लखीमपुर और हरदोई में लूटी गई दो चैन। एक बाइक और दो असलहे और कारतूस बरामद किए हैं।दिल्ली में हुई घटना के मद्देनजर पुलिस शहर कोतवाली इलाके में बावन रोड पर चेकिंग और तलाशी अभियान चला रही थी।उसी दौरान बाइक पर सवार दो लोगों को पुलिस ने रुकने का इशारा किया।लेकिन बाइक सवार रुकने की बजाय पुलिस पर फायर करते हुए भाग निकले। मछरेहटा गांव के पास पुलिस ने भाग रहे इन दोनों बदमाशों पर फिर जवाबी फायरिंग की।जिसमें ये दोनों बदमाश पैर में गोली लगने घायल हो गए।इनमें एक का नाम आदित्य वर्मा है जो कानपुर के जूही थाने तथा दूसरे का नाम दीपक कश्यप है जो कानपुर के रतनपुर थाना क्षेत्र का रहने वाला है। इन दोनों ने पुलिस को पूछताछ में बताया कि उन्होंने 15 अप्रैल को लखीमपुर में चेन स्नेचिंग की वारदात की थी। इसके अलावा 13 अप्रैल को हरदोई में भी एक चैन स्नैचिंग की वारदात को अंजाम दिया था। पुलिस ने इनके पास से लूटी हुई दोनों चैन बरामद की है। इसके अलावा दो अवैध तमंचे और कारतूस तथा बाइक बरामद की है। |
| यूपी में अब सरकारी अस्पतालों में बिना मास्क प्रवेश नहीं Posted: 16 Apr 2022 11:04 PM PDT
लखनऊ कोरोना की चौथी लहर की आशंका को लेकर स्वास्थ्य विभाग अलर्ट हो गया है। सभी सरकारी अस्पतालों को कोविड नियमों का सख्ती से पालन कराने के निर्देश जारी किए हैं। बिना मास्क के ओपीडी व वार्डों में मरीज-तीमारदारों को प्रवेश नहीं दिया जाएगा। वहीं मरीज संग तीमारदार में लक्षण होने पर उनकी भी जांच कराई जाएगी। अभी तक सरकारी अस्पतालों में तीमारदारों की जांच नहीं की जा रही थी।कोरोना के मामले घटते ही हर जगह लापरवाही बरती जाने लगी। बाजार, मॉल हों या फिर अस्पताल लोग बिना मास्क के पहुंचने लगे। सामाजिक दूरी के नियम भी ढह गए। चिकित्सकों का मानना है कि इससे खतरा बढ़ सकता है। सीएमओ डॉ. मनोज अग्रवाल का कहना है कि कोरोना को लेकर बेहद सतर्क रहने की जरूरत है। लोग भीड़ में जाने से बचें। सामाजिक दूरी का पालन करने के साथ ही मास्क भी जरूर लगाएं।उन्होंने बताया कि अब ओपीडी व इमरजेंसी में बिना मास्क प्रवेश नहीं दिया जाएगा। वहीं जिनमें लक्षण होंगे उनकी जांच कराई जाएगी। पॉजिटिव आने पर नमूना जीनोम सीक्वेंसिंग के लिए केजीएमयू भेजा जाएगा ताकि पता लगाया जा सके कि कोई नया वैरिएंट तो नहीं आया। |
| DIG ने रात में पैदल गस्त कर सुरक्षा व्यवस्था का लिया जायजा Posted: 16 Apr 2022 10:19 PM PDT
सुलतानपुर शांति सुरक्षा व कानून व्यवस्था बनाये रखने हेतु होटल, ढ़ाबा, बस स्टेशन आदि स्थानों पर पुलिस ने पैदल गस्त कर संदिग्ध व्यक्तियों की तलाशी व वाहनों को चेकिंग किया। शनिवार की रात को पुलिस उपमहानिरीक्षक/पुलिस अधीक्षक डॉ0 विपिन कुमार मिश्र व अपर पुलिस अधीक्षक विपुल कुमार श्रीवास्तव द्वारा शान्ति, सुरक्षा व कानून व्यवस्था बनाये रखने तथा आमजनमानस में विश्वास व सुरक्षा का वातावरण बनाने के उद्देश्य से थाना कोतवाली नगर क्षेत्र में भ्रमणशील रहकर शहर क्षेत्र में पड़ने वाले होटल, ढाबा, बस स्टेशन आदि स्थानो पर पुलिस बल के साथ विशेष चेकिंग अभियान चलाकर संदिग्ध व्यक्ति,वस्तु तथा वाहनों की चेकिंग किया व होटल, ढाबो ,दुकानो पर सीसीटीवी कैमरा लगवाने के निर्देश दिये । इस दौरान क्षेत्राधिकारी शिवम मिश्रा व प्रभारी निरीक्षक कोतवाली नगर मौजूद रहें । |
| You are subscribed to email updates from सुल्तानपुर टाइम्स - हिंदी समाचार, Hindi News, आज की ताजा खबर, Breaking News. To stop receiving these emails, you may unsubscribe now. | Email delivery powered by Google |
| Google, 1600 Amphitheatre Parkway, Mountain View, CA 94043, United States | |








