सुल्तानपुर टाइम्स - 🌐

Breaking

Home Top Ad

Post Top Ad

Saturday, April 30, 2022

सुल्तानपुर टाइम्स

सुल्तानपुर टाइम्स


पहले दिन नर्सिंगहोम में नर्स की नौकरी करने पहुंची युवती का शव फंदे पर लटकता मिला

Posted: 30 Apr 2022 10:02 PM PDT

 


 लखनऊ उन्नाव जिले में बांगरमऊ कोतवाली क्षेत्र के न्यू जीवन हॉस्पिटल में नौकरी ज्वाइन करने आई नर्स का शव संदिग्ध परिस्थितियों में अस्पताल की दीवार से लटकता हुआ मिला है स्थानीय लोगों द्वारा पुलिस और परिजनों को घटना की जानकारी दी गई जिसके बाद पुलिस अधिकारियों ने घटनास्थल का मुआयना किया वहीं मौके पर पहुंचे परिजन अपनी बेटी को देखकर बदहवास हो गए युवती के मामा ने युवती के साथ रेप और मारपीट के बाद हत्या की आशंका जताई है वहीं पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मृतक की मां की तहरीर पर 3 लोगों के खिलाफ गैंगरेप और हत्या का मुकदमा दर्ज किया हैउन्नाव के बांगरमऊ में दुल्लापुरवा गांव के पास न्यू नवजीवन नर्सिंग होम संचालित है

यहां पर पास के एक गांव में रहने वाली 18 वर्षीय युवती ने नर्स का काम करने के लिए शुक्रवार को ही जॉइनिंग की थी इसके अगली ही सुबह उसका शव न्यू जीवन अस्पताल की दीवार से लटकता हुआ मिला है बेटी का शव अस्पताल की दीवार में लटका होने की सूचना पर परिजन बदहवास होकर अस्पताल पहुंचेपरिजनों ने बेटी से दुष्कर्म करने और हत्या के बाद शव फंदे से लटकाने का आरोप लगाया है मृतक नर्स के मामा ने आशंका जताई कि गलत काम करने के बाद उसकी हत्या की गई है
।पुलिस ने तहरीर के आधार पर सामूहिक दुष्कर्म व हत्या की धाराओं में रिपोर्ट दर्ज की है। सीओ ने बताया कि तीन लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।मां का आरोप है कि ड्यूटी ज्वाइन करने के पहले दिन ही नर्सिंगहोम संचालक ने बेटी की रात में ड्यूटी लगा दी थी। बताया कि शुक्रवार शाम को वह ड्यूटी पर जाने के लिए घर से निकली थी। जिस समय वह निकली थी, नौकरी मिलने से बेहद खुश थी। अचानक शनिवार की सुबह उसका शव फंदे से लटके होने की सूचना मिली।

पूर्वांचल एक्सप्रेसवे पर आज से टोल टैक्‍स की वसूली शुरू

Posted: 30 Apr 2022 09:26 PM PDT


लखनऊ पूर्वांचल एक्सप्रेसवे पर आज (1 मई 2022) से टोल टैक्स वसूली का काम शुरू हो जाएगा इस एक्सप्रेसवे पर लखनऊ से गाजीपुर तक यूपीडा ने टोल वसूली के लिए कुल 13 एंट्री/एग्जिट प्वाइंट बनाए हैं लखनऊ के गोसाईगंज के महोराकलां के अलावा गाजीपुर के हैदरिया में बड़ा टोल प्‍लाजा है तो बाकी जगह पर 11 छोटे टोल प्‍लाजा हैंपूर्वांचल एक्सप्रेसवे 340 किलोमीटर लंबा है जोकि देश की किसी भी सरकार द्वारा बनाया गया सबसे बड़ा प्रोजेक्‍ट हैपूर्वांचल एक्सप्रेसवे पर आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे की तरह ही टोल टैक्स में 25 प्रतिशत छूट जारी रहेगी जबकि टोल वसूली शनिवार रात 12 बजे के बाद शुरू हो गई हैं पूर्वांचल एक्सप्रेसवे पर बीच में कहीं से भी यात्रा शुरू करने वालों को भी टोल देना होगा जबकि टोल वसूलने की जिम्मेदारी इंदौर की एजेंसी मेसर्स प्रकाश एस्फाल्टिंग्स एंड टोल हाईवेज इंडिया लिमिटेड के पास है कंपनी ने पहले ही अपनी तैयारी पूरी कर ली थी और 30 अप्रैल की रात 12 बजे के बाद से टोल टैक्‍स की वसूली शुरू कर दी हैपूर्वांचल एक्सप्रेसवे 340 किलोमीटर लंबा है और यह उत्तर प्रदेश के नौ जिलों से होकर गुजरता हैयूपी सरकार का यह ड्रीम प्रोजेक्‍ट राज्‍य की राजधानी लखनऊ से गाजीपुर तक बना है, जोकि बाराबंकी, अमेठी, सुल्तानपुर, अयोध्या, अंबेडकर नगर, आजमगढ़ और मऊ से होकर गुजरता है.यही नहीं, 11216 करोड़ रुपये की लागत तैयारा हुआ देश का सबसे लंबे पूर्वांचल एक्सप्रेसवे को बाद में बलिया तक बढ़ाया जा सकता है यही नहीं, पूर्वांचल एक्सप्रेसवे 22 फ्लाईओवर, 7 रेलवे ओवरब्रिज, 7 बड़े पुल, 114 छोटे पुल समेत 45 वाहन अंडरपास, 139 छोटे वाहन अंडरपास और 87 पैदल अंडरपास भी बनाए गए हैं. जबकि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने यूपी विधानसभा चुनाव 2022 से ठीक पहले 16 नवंबर, 2021 को पूर्वांचल एक्सप्रेसवे का लोकार्पण किया था इस दौरान एक्सप्रेसवे पर फाइटर प्लेन ने लैंडिग और टेक-ऑफ भी किया थालखनऊ से गाजीपुर तक अलग-अलग श्रेणी के वाहनों के लिए 25 प्रतिशत छूट के साथ टोल की दरें तय की गई हैं। कार, जीप, वैन या हल्के मोटर वाहन के लिए 675 रुपये, हल्के व्यवसायिक यान, हल्के माल यान या मिनी बसों के लिए 1065 रुपये, बस या ट्रक के लिए 2145 रुपये, भारी निर्माण कार्य मशीन (एचसीएम), भू-गतिमान उपस्कर (ईएमआई) या बहुधुरीय यान (एमएवी 3 से 6 धुरीय) के लिए 3285 रुपये, विशाल आकार यान (ओवरसाइज्ड व्हीकल सात से अधिक धुरीय) के लिए 4185 रुपये होगी। यूपीडा के मुख्य कार्यपालक अधिकारी अवनीश कुमार अवस्थी ने बताया कि पूर्वांचल एक्सप्रेसवे पर स्थापित सभी टोल प्लाजा के संचालन, टोल कलेक्शन और छह एम्बुलेंस व 12 पेट्रोलिंग वाहनों के लिए चयनित एजेंसी को कैबिनेट का अनुमोदन पहले ही मिल चुका है। राज्य सरकार को टोल वसूली से राजस्व मिलने के साथ ही वाहनों और यात्रियों की सुरक्षा भी सुनिश्चित की जा सकेगी। 

नाबालिग लड़की से रेप, गर्भवती होने पर खुला राज़

Posted: 30 Apr 2022 09:21 PM PDT

 


लखनऊ हरदोई जिले में  एक गांव में एक नाबालिग लड़की के साथ रेप और उसका वीडियो बनाने का मामला सामने आया है। आरोप है कि लड़की और आरोपी की जान पहचान थी। आरोपी ने वीडियो बनाकर उसे वायरल करने की धमकी देकर उसे गाड़ी में घुमाता रहता था। लड़की जब गर्भवती हुई तो मामले का खुलासा हुआ।फिलहाल पुलिस ने पूरे मामले में FIR दर्ज कर कार्यवाही शुरू कर दी है।यह मामला लोनार कोतवाली इलाके के एक गांव का है। कोतवाली में दर्ज कराई गई FIR में लड़की के पिता की तरफ से आरोप लगाया गया है कि उसकी बड़ी बेटी अपनी छोटी बहन को लेकर स्कूल छोड़ने जाती थी।इसी दौरान आरोपी जो कि नाबालिग है वह उसे मिलता और उसको लेकर गाड़ी में घुमाता था।आरोप है कि उसने उसके साथ रेप किया और फिर वीडियो बनाकर उसको वायरल करने की धमकी देकर ब्लैकमेल करते हुए उसका शोषण करता रहा। लड़की जब प्रेग्नेंट हो गई तो पूरे मामले का खुलासा हुआ जिसके बाद पूरी घटना की जानकारी परिजनों को हुई।इसके बाद परिजनों ने कोतवाली में तहरीर दी। जिस पर पुलिस ने FIR दर्ज करके पीड़िता का मेडिकल परीक्षण कराया है। SP  ने बताया कि घटना की FIR दर्ज कर ली गई और पूरे मामले में कार्यवाही की जा रही है।

कॉमर्शियल सिलेंडर 102 रुपए मंहगा

Posted: 30 Apr 2022 09:18 PM PDT

 नई दिल्ली देश में महंगाई से परेशान लोगों को एक और झटका लगा है। दरअसल,  कॉमर्शियल एलपीजी सिलेंडर की कीमतों में आज यानी एक मई से 100 रुपये से अधिक का इजाफा हो गया है। हालांकि घरेलू एलपीजी सिलेंडर के उपभोक्ताओं को अभी राहत मिली हुई है। बता दें कि पिछले महीने यानी एक अप्रैल को कॉमर्शियल एलपीजी सिलेंडर की कीमतों में 250 रुपये का इजाफा हुआ था।  कॉमर्शियल सिलेंडरों के दाम में 102 रुपए का इजाफा हुआ है। राजधानी दिल्ली में अब नए सिलेंडर की कीमत 2355 रुपए होगी। हालांकि, घरेलू सिलेंडरों की कीमतों में कोई इजाफा नहीं हुआ है। इससे पहले कॉमर्शियल सिलेंडरों के दाम 1 अप्रैल को बढ़े थे। उस दौरान कीमतों में 268 रुपए का इजाफा हुआ था

CDO ने गोवंश आश्रय स्थल गोराबारिक अमहट का किया आकस्मिक निरीक्षण

Posted: 30 Apr 2022 05:40 AM PDT


सुलतानपुर मुख्य विकास अधिकारी अतुल वत्स ने आज शनिवार को गोवंश आश्रय स्थल गोराबारिक अमहट का आकस्मिक निरीक्षण किया । निरीक्षण के दौरान 29 गोवंश संरक्षित मिले, जिसमें 6 नर व 23 मादा थे। गोवंश आश्रय स्थल पर साफ-सफाई अच्छी पायी गयी।

मुख्य विकास अधिकारी को अवगत कराया गया कि गोवंश आश्रय स्थल पर 04 गोवंशों का कृत्रिम गर्भाधान कराया गया है। मुख्य विकास अधिकारी द्वारा सम्बन्धित को निर्देशित किया गया कि मुख्यमंत्री सहभागिता योजनान्तर्गत इसकी सुपुर्दगी कराये जाने का प्रयास किया जाय। उन्होंने यह भी निर्देशित किया कि संरक्षित गोवंशों को पर्याप्त मात्रा में चारा व दाना दिये जायें।

अध्यक्षा जिला पंचायत की अध्यक्षता में जिला पंचायत की आपात बैठक हुई सम्पन्न

Posted: 30 Apr 2022 05:22 AM PDT


सुलतानपुर जिला पंचायत की वर्ष 2022-23 की आपात बैठक अध्यक्षा, जिला पंचायत  ऊषा सिंह की अध्यक्षता एवं मुख्य राजस्व अधिकारी शमशाद हुसैन के पर्यवेक्षण में जिला पंचायत सभाकक्ष में सम्पन्न हुई। उक्त बैठक में कोरम पूरा रहा। बैठक का संचालन अपर मुख्य अधिकारी जिला पंचायत हरिओम नारायन चन्द द्वारा की गयी। अपर मुख्य अधिकारी जिला पंचायत द्वारा गत बैठक की कार्यवाही को पढ़कर सदन को सुनाया गया, जिसकी सदन द्वारा सर्वसम्मति से पुष्टि की गयी। बैठक में जनपद स्तरीय अधिकारियों के स्वयं प्रतिभाग न करने पर विधायक सुलतानपुर विनोद सिंह एवं अन्य विधायकगण व सदस्यगण यथा-ओ0पी0 चौधरी  सदस्य, जिला पंचायत के प्रस्ताव पर कि अधिकारियों के बैठक से अनुपस्थित रहने के कारण जनहित की समस्याओं पर चर्चा नहीं हो पाती तथा समस्या का निराकरण भी नहीं हो पाता है, को गम्भीरता से लेते हुए रोष प्रकट किया गया। जिस पर सदन द्वारा किसी विभाग के विभागाध्यक्ष की अनुपस्थित को प्रोसिडिंग में दर्ज कर जिलाधिकारी रवीश गुप्ता को अवगत कराये जाने का प्रस्ताव सर्वसम्मति से पारित हुआ। शासन द्वारा दिये गये निर्देश के क्रम में डी.पी.डी.पी. की वित्तीय वर्ष 2022-23 की कार्य योजना अपलोड कराते हुए प्रभावी कार्यवाही किये जाने का प्रस्ताव सदन द्वारा अनुमोदित किया गया। आपात बैठक की समस्त व्यवस्थाएं प्रशासनिक अधिकारी जिला पंचायत दिनेश सिंह की देखरेख में सम्पन्न हुई।  अन्त में अपर मुख्य अधिकारी जिला पंचायत द्वारा  अध्यक्ष की अनुमति से बैठक में उपस्थित  सदस्यगण,  प्रमुखगण एवं विधायकगण का आभार एवं बैठक समाप्ति की घोषणा की गयी।   इस अवसर पर विधायक सुलतानपुर विनोद सिंह, विधायक लम्भुआ सीताराम वर्मा, विधायक जयसिंहपुर राजबाबू उपाध्याय,  विधायक कादीपुर राजेश गौतम,  सदस्य विधान परिषद दिनेश चन्द्रा, ब्लाक प्रमुख बल्दीराय, लम्भुआ, मोतिगरपुर, जयसिंहपुर, कादीपुर, भदैयॉ, कुड़वार, दूबेपुर, सदस्यगण जिला पंचायत उपस्थित रहे।

पुलिस ने साइबर ठग को किया गिरफ्तार,नौकरी दिलाने के नाम पर गैंग ने देशभर में 1 हजार लोगों से किया फ्रॉड

Posted: 30 Apr 2022 05:12 AM PDT

 


लखनऊ बरेली जिले में देश का अब तक का सबसे बड़ा साइबर फ्रॉड का मामला सामने आया है। आरोप है कि साइबर ठगों ने देश भर में ऑनलाइन नौकरी देने के नाम पर करीब 1 हजार लोगों को अपना शिकार बनाया है। उनके साथ 3000 करोड़ से अधिक की ठगी की है।बरेली की साइबर थाने की पुलिस ने मंजरुल इस्लाम नाम के एक साइबर ठग को नोएडा से गिरफ्तार किया है।साइबर थाने के इंस्पेक्टर अनिल कुमार ने बताया कि बहेड़ी निवासी एक शिक्षिका ने अक्टूबर 2021 में एफआईआर दर्ज करवाई थी। जिसमें उसने बताया था कि उसके खाते से 2 लाख रुपये से अधिक साइबर ठगों ने उड़ा लिए हैं। पुलिस ने उसके बाद छानबीन शुरू की तो साइबर ठगी के तार चीन से जुड़े मिले। ठगों के इस गैंग में चीन के लियान नामक युवक का भी नाम सामने आया।पुलिस ने इस मामले में सबसे पहले एक आरोपी को गिरफ्तार किया। जिसके अकाउंट में एक महीने में 201 करोड़ का ट्रांजैक्शन हुआ था। उसके एकाउंट की डिटेल ली गई तो करीब 2000 से अधिक पेज की डिटेल निकली। वो आरोपी जयदेव महारष्ट्र की जेल में बंद है।पुलिस ने जब महिला द्वारा दी गई एकाउंट की डिटेल निकलवाई तो पता चला कि इसमें मंजरुल इस्लाम शामिल है। जिसके बाद आरोपी मंजरुल को गिरफ्तार किया गया। पुलिस के मुताबिक, पकड़ा गया आरोपी मंजरुल गुरुग्राम हरियाणा से डोफिन कंसलटेंट सर्विस प्राइवेट लिमिटेड का निदेशक बनकर उसके बिजनेस खाते में साइबर ठगी के पैसों को ट्रांसफर करता था।गिरफ्तार शातिर ठग मंजारुल इस्लाम पश्चिम बंगाल के दक्षिण दिनाजपुर गांव का रहने वाला है। उसने पुलिस को बताया कि कोरोना की पहली लहर के समय जब पूरा संक्रमण से परेशान था। इसी दौरान उसका संपर्क चीनी साइबर ठग लियान से हुआ। लियान के संपर्क में आने के बाद उसने कोविड काल फायदा उठाया।उसने नौकरी गंवा चुके लोगों को अमेजन और फ्लिपकार्ट जैसी कंपनियों में ऑनलाइन जॉब दिलाने के नाम पर ठगी करना शुरू किया। उसके साथ साइबर ठगी में असम का रहने वाला जयदेव भी शामिल था। जिसने करीब 200 करोड़ की ठगी को अंजाम दिया था। बाद में महाराष्ट्र पुलिस ने जयदेव को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था।

प्रधानमंत्री ने कहा- हमें कोर्ट में स्थानीय भाषाओं को प्रोत्साहन देने की जरूरत

Posted: 29 Apr 2022 11:23 PM PDT

 


नई दिल्ली प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार को मुख्यमंत्रियों और उच्च न्यायालयों के मुख्य न्यायाधीशों के संयुक्त सम्मेलन को संबोधित किया। दिल्ली के विज्ञान भवन में हुए कार्यक्रम में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा 2047 में जब देश अपनी आजादी के 100 साल पूरे करेगा तब हम देश में कैसी न्याय व्यवस्था देखना चाहेंगे हम किस तरह अपनी न्यायिक व्यवस्था को इतना समर्थ बनाएं कि वो 2047 के भारत की आकांक्षाओं को पूरा कर सके उन पर खरा उतर सके  यह प्रश्न आज हमारी प्राथमिकता होना चाहिए।इस दौरान  प्रधानमंत्री ने कहा- हमें कोर्ट में स्थानीय भाषाओं को प्रोत्साहन देने की जरूरत है। इससे देश के आम नागरिकों का न्याय प्रणाली में भरोसा बढ़ेगा, वो उससे जुड़ा हुआ महसूस करेंगे। इस कर्यक्रम में मुख्य न्यायाधीश एनवी रमन्ना भी मौजूद रहे।प्रधानमंत्री ने कहा, यह संयुक्त सम्मेलन हमारी संवैधानिक खूबसूरती का सजीव चित्रण है। मुझे खुशी है कि इस अवसर पर मुझे भी आप सभी के बीच कुछ पल बिताने का अवसर मिला है।प्रधानमंत्री मोदी ने कहा, हमारे देश में जहां एक ओर न्यायपालिका की भूमिका संविधान संरक्षक की है, वहीं विधायिका जनता की आकांक्षाओं का प्रतिनिधित्व करती है। मुझे विश्वास है कि संविधान की इन दो धाराओं का ये संगम, ये संतुलन देश में प्रभावी और समयबद्ध न्याय व्यवस्था का रोडमैप तैयार करेगा। उन्होंने कहा, हमें अदालतों में स्थानीय भाषाओं को प्रोत्साहन देने की जरूरत है। इससे देश के सामान्य नागरिकों का न्याय प्रणाली में भरोसा बढ़ेगा, वो उससे जुड़ा हुआ महसूस करेंगे। संबोधन के दौरान प्रधानमंत्रियों ने जेल में बढ़ रही कैदियों की संख्या पर भी चिंता व्यक्त की। उन्होंने कहा, आज देश में करीब साढ़े तीन लाख कैदी ऐसे हैं, जो अंडर ट्रायल हैं और जेल में हैं। इनमें से अधिकांश लोग गरीब या सामान्य परिवारों से हैं। हर जिले में जिला जज की अध्यक्षता में एक कमेटी होती है ताकि इन केसेस की समीक्षा हो सके, जहां संभव हो बेल पर उन्हें रिहा किया जा सके। प्रधानमंत्री ने कहा, मैं सभी मुख्यमंत्रियों व न्यायधीशों से अपील करूंगा कि मानवीय संवेदनाओं और कानून के आधार पर इन मामलों को प्राथमिकता दें। न्यायालयों में और खासकर स्थानीय स्तर पर लंबित मामलों के समाधान के लिए मध्यस्थता भी एक महत्वपूर्ण जरिया है। हमारे समाज में तो मध्यस्थता के जरिए विवादों के समाधान की हजारों साल पुरानी परंपरा है। ऐसे में संभव हो तो ऐसे मामलों को मध्यस्थता के जरिए सुलझाया जाए। पीएम ने कहा, न्यायिक व्यवस्था में तकनीकि की संभावनाओं को डिजिटल इंडिया मिशन का एक जरूरी हिस्सा मानती है। ई-प्रोजेक्ट कोर्ट को आज मिशन मोड में लागू किया जा रहा है। आज कल कई देशों में लॉ यूनिवर्सिटी में ब्लॉक चेन, इलेक्ट्रॉनिक डिस्कवरी, साइबर सिक्योरिटी, रोबोटिक्स, एआई और बायोथिक्स जैसे विषय पढ़ाए जा रहे हैं। हमारे देश में भी लीगल एजुकेशन अंतरराष्ट्रीय मानकों के मुताबिक हो, यह हमारी जिम्मेदारी है। प्रधानमंत्री ने कहा, एक गंभीर विषय आम आदमी के लिए कानून की पेंचीदगियों का भी है। 2015 में हमने करीब 1800 ऐसे क़ानूनों को चिन्हित किया था जो अप्रासंगिक हो चुके थे। इनमें से जो केंद्र के कानून थे, ऐसे 1450 क़ानूनों को हमने खत्म किया। लेकिन, राज्यों की तरफ से केवल 75 कानून ही खत्म किए गए हैं। 


सिरफिरे आशिक ने प्रेमिका के भाई की हत्या,खुद को भी मारी गोली

Posted: 29 Apr 2022 11:09 PM PDT


लखनऊ पीलीभीत जिलें में  प्रेमिका की शादी कहीं और तय हो जाने से खफा सिरफिरे आशिक ने प्रेमिका के घर जाकर हंगामा शुरू कर दिया। जब प्रेमिका का भाई बीच-बचाव करने आया तो आरोपी ने उसकी गोली मारकर हत्या कर दी।घटना के बाद आरोपी ने खुद को भी गोली मारकर आत्महत्या कर ली। घटना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने मृतकों के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।घटना पीलीभीत जिले के अमरिया थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले सिरसा गांव की बताई जा रही है। जहां गांव की रहने वाली रचना का बहेड़ी के रहने वाले रिंकू गंगवार से प्रेम प्रसंग था। रचना की शादी परिवारजनों ने कहीं और तय कर दी थी। जानकारी मिलने के बाद रिंकू अपनी प्रेमिका रचना के घर जा पहुंचा और हंगामा शुरू कर दिया।आरोप है कि रिंकू ने अपनी प्रेमिका के साथ मारपीट भी की। इस दौरान जब रचना का भाई रविंद्र पाल बीच-बचाव करने पहुंचा तो आरोपी ने तमंचे से उसकी गोली मारकर हत्या कर दी। हादसे के बाद आरोपी रिंकू गंगवार ने खुद को भी गोली मारकर आत्महत्या कर ली।

डीएम ने जनता दर्शन में जन समस्याओं का किया निस्तारण

Posted: 29 Apr 2022 11:01 PM PDT


सुलतानपुर शासन से प्राप्त निर्देशानुसार जिलाधिकारी रवीश गुप्ता ने आज शनिवार को कलेक्ट्रेट स्थित अपने कक्ष में  जनता दर्शन में आये जन सामान्य की कोविड -19 की टेस्टिंग कराने के पश्चात सोशल डिस्टेंसिंग का अनुपालन कराते हुए जन सामान्य की समस्याओं/शिकायतों को गम्भीरता पूर्वक सुनकर उसका समय से निस्तारण हेतु सम्बन्धित अधिकारियों को निर्देशित किया। जिलाधिकारी ने जनता दर्शन में प्राप्त प्रार्थना पत्रो को संबंधित अधिकारियों को निस्तारण हेतु प्रेषण करने के निर्देश उपस्थित अधिकारियों को दिये। उन्होंने निर्देशित किया कि संबंधित अधिकारी प्राप्त शिकायतों का निस्तारण प्राथमिकता के आधार पर  करना सुनिश्चित करें, ताकि लोगों का ज्यादा से ज्यादा भला हो सके। इसमें किसी भी प्रकार की शिथिलता न बरती जाए।  इस अवसर पर अपर जिलाधिकारी (प्रशासन) बी० प्रसाद व अपर जिलाधिकारी(वि०/रा०) मनोज कुमार पाण्डेय सहित जनता दर्शन में आये आम जन  उपस्थित रहे।  

इनमें से कुछ है तो खुद ही रद्द करा लें अपना राशन कार्ड

Posted: 29 Apr 2022 10:28 PM PDT

 


लखनऊ ऐसे कार्ड धारक जिनके पास शस्त्र लाइसेंस है, या फिर उनके पास 5 KVA का जनरेटर है या फिर 100 वर्ग मीटर में खुद की आय से अर्जित आवासीय प्लॉट है, वह अपने राशन कार्ड को तत्काल निरस्त करा लें। अगर लोगों ने खुद कार्ड निरस्त नहीं कराएं तो सत्यापन के बाद खाद्य विभाग की टीम इसे निरस्त करेगी, जिसमें नियमानुसार कार्रवाई भी की जा सकती है।सुलतानपुर डीएसओ  का कहना है कि  नियमानुसार राशन कार्ड धारक वही हो सकता है जो भिक्षावृत्ति करता हो, घरेलू काम-काज करने वाला हो, जूते-चप्पल की मरम्मत करता हो, फेरी-खोमचा लगाने वाला, रिक्शा चालक हो, कुष्ठ रोगी, कैंसर, एड्स पीड़ित हो, अनाथ बच्चे, स्वच्छकार, दैनिक वेतनभोगी मजदूर जैसे कुली, पल्लेदार, भूमिहीन मजदूर, गरीबी रेखा से नीचे जीवन यापन करने वाला परिवार, परित्यक्त महिलाएं, परिवार जिसकी मुखिया निराश्रित महिला दिव्यांग या मानसिक रूप से हो।डीएसओ का कहना है कि तमाम आवेदन इस बीच आए हैं, जो पात्र हैं, लेकिन जिले में कार्ड की संख्या दिए गए लक्ष्य से अधिक होने के कारण उन्हें कार्ड देना संभव नहीं हो पा रहा है। तमाम ऐसे लोग हैं, जो सुविधा संपन्न हैं और उनके पास कार्ड भी हैं। ऐसे लोग अपना कार्ड निरस्त कराएं। अगर ऐसा नहीं हुआ तो सत्यापन के आधार पर कार्ड निरस्त कराया जाएगा। उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।
 चयन सूची से निष्कासन के आधार (एक्सक्यूजन क्राइटेरिया) ग्रामीण क्षेत्र
1. समस्त आयकर दाता।

2. ऐसे परिवार जिसके किसी भी सदस्य के स्वामित्व में चार पहिया वाहन अथवा ट्रैक्टर अथवा हार्वेस्टर अथवा वातानुकूलन यन्त्र (एयर कंडिशनर) अथवा 05 केवीए या उससे अधिक क्षमता का जनरेटर हो। 

3. ऐसे परिवार जिसके किसी सदस्य के पास अकेले या अन्य सदस्य के स्वामित्व में पॉच एकड़ से अधिक सिंचित भूमि हो।

4. ऐसे परिवार जिनके समस्त सदस्यों की आय रू0 02 लाख प्रति वर्ष से अधिक हो।

5. ऐसे परिवार जिनके सदस्यों के पास एक से अधिक शस्त्र का लाईसेंस/शस्त्र हो। 

 चयन सूची से निष्कासन के आधार (एक्सक्यूजन क्राइटेरिया) शहरी क्षेत्र

1. समस्त आयकर दाता।

2. ऐसे परिवार जिसके किसी भी सदस्य के स्वामित्व में चार पहिया वाहन अथवा वातानुकूलन यन्त्र  (एयर कंडिशनर) अथवा 05 केवीए या उससे अधिक क्षमता का जनरेटर हो। 

3. ऐसे परिवार जिसके किसी सदस्य के स्वामित्व में अकेले या अन्य सदस्य के साथ 100 वर्ग मीटर से अधिक का स्वअर्जित आवासीय प्लाट या उसपर स्वनिर्मित मकान अथवा 100 वर्गमीटर से अधिक कार्पेट एरिया का आवासीय फ्लैट हो।

4. ऐसे परिवार जिसके किसी सदस्य के स्वामित्व में अकेले या अन्य सदस्य के साथ 80  वर्गमीटर या उससे अधिक कार्पेट एरिया का व्यावसायिक स्थान हो। 

5. ऐसे परिवार जिनकी समस्त सदस्यों की आय 03 लाख प्रति वर्ष से अधिक हो।

6. ऐसे परिवार जिनके सदस्यों के पास एक से अधिक शस्त्र का लाईसेंस/शस्त्र हो।

इस प्रकार ग्रामीण व नगरीय क्षेत्रों में जो कार्डधारक निष्कासन सूची में दिये गये बिन्दुओं के अनुसार अपात्रता की श्रेणी में आते हैं, यदि उनके राशनकार्ड किसी कारणवश निर्गत हो गये है, तो अपना राशनकार्ड ग्रामीण क्षेत्रों में सम्बन्धित उप जिलाधिकारी कार्यालय व नगरीय क्षेत्रों में जिला पूर्ति कार्यालय, सुलतानपुर में 07 दिवस के भीतर समर्पित कर दें। जॉच/सत्यापन में यदि कोई भी कार्डधारक अपात्र पाया जाता है, तो उस कार्डधारक से जॉच/सत्यापन तक लिये गये आवश्यक वस्तुओं की रिकवरी कराते हुए उसके विरूद्ध विधिक कार्यवाही करायी जायेगी।  

-

यूपी में गेहूं खरीदने के लिए अब गांव-गांव जाएगी सरकार

Posted: 29 Apr 2022 10:22 PM PDT

 


लखनऊ प्रदेश में अब गेहूं बेचने के लिए किसानों को क्रय केंद्र तक जाने की जरूरत नहीं होगी। खाद्य एवं रसद विभाग यह व्यवस्था कर रहा है कि मोबाइल क्रय केंद्रों के माध्यम से गांव-गांव जाकर गेहूं खरीदा जाए। वर्तमान में प्रदेश भर में सरकारी क्रय केंद्रों पर गेहूं की खरीद की जा रही है। इसके लिए लगभग साढ़े पांच हजार क्रय केंद्र स्थापित किए गए हैं। वहां किसानों को किसी तरह की परेशानी न हो, इसके लिए क्रय केंद्रों पर पेयजल, छाया व अन्य जरूरी इंतजाम किए गए हैं। इतनी मशक्कत के बावजूद पिछले एक महीने में महज 1.28 लाख मीट्रिक टन गेहूं ही खरीद हो पाई है जबकि सरकार ने साठ लाख टन गेहूं खरीद का लक्ष्य रखा है। शुक्रवार को 11,126.66 मीट्रिक टन गेहूं खरीदा गया। दरअसल किसानों को बाजार में गेहूं का 2300 रुपये प्रति क्विंटल तक का भाव मिल रहा है। जबकि सरकारी केंद्रों पर गेहूं एमएसपी पर 2015 रुपये प्रति क्विंटल की दर से खरीद हो रही है। ऐसे में सरकार का लक्ष्य काफी दूर नजर आ रहा है। लिहाजा खरीद बढ़ाने के लिए मोबाइल क्रय केंद्रों के माध्यम से गेहूं खरीदने का निर्णय लिया गया है। इसके लिए क्रय केंद्र प्रभारी ग्रामीण क्षेत्र के उचित दर विक्रेताओं और ग्राम प्रधानों से बातचीत करेंगे। इस दौरान जिस गांव में बात बनेगी, वहां कांटा लगाकर गेहूं खरीदा जाएगा और ट्रक में लोड कर गेहूं सीधा भारतीय खाद्य निगम को भेज दिया जाएगा। निगम के डिपो तक की वास्तविक दूरी का भुगतान टेंडर की दरों के अनुसार परिवहन ठेकेदार को किया जाएगा।खाद्य एवं रसद विभाग के अधिकारियों के मुताबिक किस गांव में किस तिथि को खरीद होगी, इसकी सूचना क्रय केंद्र प्रभारी मोबाइल ग्राम प्रधान एवं संबंधित उचित दर विक्रेता देंगे। ग्राम प्रधान व उचित दर विक्रेता गांव में जाकर किसानों को मोबाइल टीम के आने के समय की सूचना देंगे। जिससे किसान उस दिन गेहूं बेचने के लिए तैयार रहें। मोबाइल क्रय क्रेंद्र का संचालन करने वाली टीम संबंधित गांव के सार्वजनिक स्थल जैसे पंचायत भवन, उचित दर विक्रेता की दुकान आदि पर गेहूं खरीदेगी। क्रय केंद्र प्रभारियों के नाम व टेलीफोन नंबर का प्रचार-प्रसार कराया जाएगा। जिससे किसान स्वयं केंद्र प्रभारी से संपर्क कर सुविधा का लाभ उठा सकें। 

पेंशन को लेकर सीएम योगी का बड़ा फैसला

Posted: 29 Apr 2022 10:21 PM PDT


लखनऊ उत्तर प्रदेश के पेंशनधारकों को लेकर उत्तर प्रदेश सरकार ने बड़ा फैसला लिया है। उत्तर प्रदेश सरकार सेवानिवृत्त होने वाले कर्मचारियों को ई पेंशन सेवा के जरिए एक मई को अहम तोहफा देगी जिसके तहत पेंशन के हकदार किसी भी कर्मचारी को सेवानिवृत्त होने के तीन दिन के भीतर ही पेंशन की राशि उसके बैंक खाते में जमा हो जाएगी। जानकारी के मुताबिक मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ आगामी एक मई को ई पेंशन पोर्टल की शुरुआत करेंगे।लखनऊ स्थित उत्तर प्रदेश सरकार के सचिवालय 'लोकभवन' में वीडियो कॉफ्रेंसिंग के माध्यम से आयोजित होने वाले इस कार्यक्रम में सभी मंडल आयुक्तों एवं जिलाधिकारियों को उनके जिले में सेवानिवृत्त होने वाले कम से कम 100 कर्मचारियों के साथ उपस्थित रहने को कहा गया है। सरकार का दावा है कि इस सेवा के शुरू होने से रिटायर होने वाले कर्मचारियों को पेंशन पाने की दिक्कत नहीं होगी।उत्तर प्रदेश सरकार ने सेवानिवृत्त हो रहे कर्मचारियों को ई पेंशन सेवा के माध्यम से पेंशन संबंधी समस्याओं से मुक्ति मिल सकेगी।  

Post Bottom Ad

Pages