सुल्तानपुर टाइम्स |
- वृद्धावस्था पेंशनर अनिवार्य रूप से करायें अपना आधार प्रमाणीकरण
- प्रयागराज से दौड़ते हुए लखनऊ पहुंची नन्ही काजल, सीएम योगी ने किया सम्मानित
- सिपाही ने पेश की मिसाल, बीच सड़क पर तड़प रही गर्भवती बंदरिया की ऐसे बचाई जान
- अमित गुप्ता को गोली मारने वाले आरोपितो की शीघ्र गिरफ्तारी न होने पर व्यापारी करेगे आंदोलन :भाजपा नेता
- मारवाड़ी युवा मंच अवध द्वारा लगाया गया रक्तदान शिविर
- पंचायत चुनाव की रंजिश में मारपीट के बाद चली गोली
- प्रयागराज में एक ही परिवार के 5 लोगों की हत्या
- मजदूरों की बेटियों को योगी सरकार की सौगात
- प्रेम प्रसंग से नाराज पिता और भाइयों ने कर दी नाबालिग छात्रा की हत्या
- प्रेमिका को घुमाने के लिए युवक बना चोर
- योगी सरकार होमगार्ड्स में महिलाओं को देगी नौकरी के अवसर
| वृद्धावस्था पेंशनर अनिवार्य रूप से करायें अपना आधार प्रमाणीकरण Posted: 16 Apr 2022 05:40 AM PDT सुलतानपुर जिला समाज कल्याण अधिकारी आर0 बी0 सिंह ने जनपद के समस्त वृद्धावस्था पेंशनरों को सूचित किया है कि भविष्य में पेंशन राशि का भुगतान आधार बेस्ड (Adhar Based Payment) किया जाना है, ऑनलाइन आधार प्रमाणीकरण नहीं होने से पेंशन की आगामी किश्त का भुगतान सम्भव नही हो सकेगा, जिस हेतु वृद्धावस्था पेंशनरों का आधार प्रमाणीकरण (आथण्टीकेशन) अनिवार्य रूप से कराया जाना है। आधार प्रमाणीकरण हेतु पेंशन के पोर्टल पर लिंक उपलब्ध करा दिया गया हैं। कृपया पेंशन पोर्टल पर उपलब्ध कराये गये लिंक पर दी गई व्यवस्था का पालन करते हुए अथवा अपने सम्बन्धित विकास पर कराये गये लिंक पर दी गई व्यवस्था का पालन करते हुए अथवा अपने सम्बन्धित विकास खण्ड अधिकारी पर सहायक विकास अधिकारी (स0क0)/ग्राम विकास अधिकारी(स0क0) एवं ए0डी0ओ0 पंचायत से सम्पर्क करते हुए आधार प्रमाणीकरण करा लें। |
| प्रयागराज से दौड़ते हुए लखनऊ पहुंची नन्ही काजल, सीएम योगी ने किया सम्मानित Posted: 16 Apr 2022 04:54 AM PDT
लखनऊ प्रयागराज से दौड़कर लखनऊ पहुंची नन्ही धावक काजल को उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शनिवार को सम्मानित किया। काजल के प्रयागराज से लखनऊ तक के 200 किलोमीटर के इस सफर को मुख्यमंत्री ने सम्मानित कर और यादगार बना दिया।जनपद प्रयागराज के मांडा थाना क्षेत्र के ललितपर गांव निवासी नीरज कुमार निषाद की 10 वर्षीय पुत्री काजल निषाद कक्षा चार की छात्रा है। काजल ने प्रयागराज में एक स्थानीय खेल स्पर्धा में भाग लिया था और दौड़ को पूरा किया था। लेकिन कार्यक्रम में उचित सम्मान ना मिल पाने के कारण काजल काफी निराश हो गई थी। इसी बात को लेकर काजल ने मुख्यमंत्री को पत्र लिखकर उनसे मिलने की इच्छा जाहिर की थी। इसके लिए काजल 10 अप्रैल को प्रयागराज से लखनऊ के लिए पैदल ही निकल पड़ी। प्रयागराज से लखनऊ तक का करीब 200 किलोमीटर लंबा सफर काजल ने शुक्रवार को पूरा किया और सीधे मुख्यमंत्री से मिलने 5 कालीदास मार्ग पर पहुंची। काजल की इस लगन और समर्पण को देखते हुए मुख्यमंत्री ने उसे सम्मानित किया और साथ ही साथ उसे आगे भी इसी तरह दौड़ में एक नया मुकाम हासिल करने के लिए प्रेरित करते हुए जूते, ट्रैक सूट और खेल किट भी उपहार में दिया। इस उपहार के लिए काजल ने मुख्यमंत्री का धन्यवाद किया।इसके साथ ही बाबू बनारसी दास खेल अकादमी ने काजल की प्रतिभा का सम्मान करते हुए उसकी आगे की तैयारी के लिए उम्र भर खेल किट और जूते देने की जिम्मेदारी ली है। |
| सिपाही ने पेश की मिसाल, बीच सड़क पर तड़प रही गर्भवती बंदरिया की ऐसे बचाई जान Posted: 16 Apr 2022 04:52 AM PDT लखनऊ यूपी पुलिस अपने कारनामों को लेकर हमेशा सुर्खियों में रहती है।लेकिन इस बार फतेहपुर पुलिस ने मानवता की मिसाल पेश कर लोगों का दिल जीत लिया है। उत्तर प्रदेश के फतेहपुर में एक पुलिसकर्मी ने बंदरिया के गर्भ में फंसे मृत बच्चे को बाहर निकालकर बंदरिया की जान बचा दी। जिसकी अब हर तरफ तारीफ हो रही है।जिसका वीडियो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।लोग अब इस वीडियो को तेजी से शेयर कर रहे है। बंदरिया के मृत बच्चे को उसके गर्भ से बाहर निकाल कर उसकी जान बचाने वाले पुलिसकर्मी का नाम विनोद कुमार है जो फतेहपुर के खागा थाने में आरक्षी के पद पर तैनात हैं। वर्तमान में विनोद PRV 3521 में ड्यूटी दे रहा हैं।पुलिसकर्मी विनोद नाले में दर्द से तड़प रही बंदरिया को बाहर निकालते हैं और फिर उसकी स्थिति देखकर कपड़े की मदद से उसके गर्भ में फंसे मृत बच्चे को बाहर निकालने की कोशिश करते हैं। इस दौरान बंदरिया को हो रहे दर्द का भी वो ख्याल रखते हैं और धीरे-धीरे मृत बच्चे को बाहर निकालकर बंदरिया की जान बचा लेते हैं।मृत बच्चे के बाहर आने के बंदरिया सहज हो जाती है।यूपी फतेहपुर पुलिस द्वारा इस वीडियो को शेयर किए जाने के बाद लोग उस पुलिसकर्मी की दिल खोलकर तारीफ कर रहे हैं और उसे खूब आशीर्वाद भी दे रहे हैं। |
| Posted: 16 Apr 2022 04:09 AM PDT सुलतानपुर अमित गुप्ता गोली कांड के आरोपियों की शीघ्र गिरफ्तारी ना होने पर राष्ट्रीय जन उद्योग व्यापार संगठन के बैनर तले विशाल धरना प्रदर्शन करने को मजबूर होगा । राष्ट्रीय जन उद्योग व्यापार संगठन के कार्यकर्ता अमित गुप्ता की हाल चाल लखनऊ से लेकर वापस पहुँचे। प्रदेश महामंत्री आलोक आर्य ने जानकारी देते हुए शनिवार को बताया कि लखनऊ पहुंच कर अमित गुप्ता को हर संभव मदद का भरोसा हम लोगों ने दिया है । उनके चिकित्सा सेवा में लगे डॉक्टर की टीम से भी संपर्क कर हर संभव सहयोग की मांग की गई है । पुलिस प्रशासन अपने किए गए वादों के अनुसार 48 घंटे के अंदर यदि आरोपितों की गिरफ्तारी नहीं करती है तो व्यापारी संगठन आंदोलन करने पर मजबूर होगा । लखनऊ जाने वालों में प्रमुख रूप से संगठन के कोषाध्यक्ष राहुल सेठ, महामंत्री विनय सेन , युवा जिलाध्यक्ष अशोक वर्मा आलोक परोलिया,अरविंद मिश्रा आदि रहे। ज्ञात हो कि थाना कोतवाली नगर क्षेत्र अन्तर्गत करौदियां, के कुडवार नाका ओवर ब्रिज पर मोटर साइकिल सवार दो अज्ञात व्यक्तियों ने शुक्रवार की सुबह व्यवसायी को गोली मार कर उनके पास से नकदी लूट ले गए। गंभीर हालत मे जिला अस्पताल से लखनऊ रेफर कर दिया गया है। थाना कोतवाली नगर क्षेत्र अन्तर्गत करौदियां, विवेक नगर निवासी अमित कुमार बस स्टाप पर स्थित अपना होटल बन्द करके आज सुबह भोर मे घर जा रहे थे कि कुडवार नाका ओवर ब्रिज पर मोटर साइकिल सवार दो अज्ञात व्यक्तियों द्वारा फायर कर दिया गया, जिससे अमित कुमार घायल हो गये । इनको उपचार हेतु जिला अस्पताल भर्ती कराया गया जहां से उपचार हेतु लखनऊ रेफर किया गया। |
| मारवाड़ी युवा मंच अवध द्वारा लगाया गया रक्तदान शिविर Posted: 16 Apr 2022 04:06 AM PDT सुल्तानपुर जिले में मारवाड़ी युवा मंच द्वारा आज एक रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। जिला चिकित्सालय के ब्लड बैंक में आयोजित इस शिविर का शुभारंभ शहर विधायक विनोद सिंह की पुत्री/ प्रतिनिधि पलक सिंह ने फीता काटकर किया। इस दौरान रक्तदान करने वाले युवाओं को पलक ने सराहना की। पलक ने कहा कि रक्तदान से बड़ा दान कोई नही है। आज परिवार के लोग अपनों को रक्तदान करने से परहेज करते है। ऐसे में इस संस्था के युवाओं ने गरीबों असहायों की मदद के लिये रक्तदान करके बहुत ही सराहनीय कार्य किया है। शुभारंभ के।दौरान जिला अस्पताल के अधीक्षक सुरेश चंद्र कौशल, वरिष्ठ डॉक्टर सुधीर गोयल, ब्लड बैंक प्रभारी डॉ आर के मिश्रा, वरिष्ठ अधिवक्ता एवं समाजसेवी आशीष अग्रवाल, संस्था के संरक्षक एवं पूर्व चेयरमैन प्रवीण अग्रवाल, मारवाड़ी समाज के अध्यक्ष अशोक अग्रवाल, मंत्री सुधीर सिंघल, कोषाध्यक्ष विकेश अग्रवाल, मारवाड़ी युवा मंच अवध के अध्यक्ष अंकित अग्रवाल, मंत्री सौरभ अग्रवाल, कोषाध्यक्ष हिमांशु अग्रवाल, अखिलेश अग्रवाल सौरभ मुरारका, सुदीप पल्लव खेतान, सुश्री बानी, श्रीमती रचना व श्रीमती नेहा सहित तमाम लोग उपस्थित रहे। वही मारवाड़ी युवा मंच अवध के अध्यक्ष अंकित अग्रवाल ने कहा कि प्रत्येक वर्ष समाज के उत्थान के लिए, गरीब असहाय व्यक्तियों के लिए सेवार्थ विभिन्न कार्यक्रम संस्था द्वारा आयोजित किए जाते हैं। इसी कड़ी में इस रक्तदान शिविर का आयोजन आज किया गया। इसका उद्देश्य जरूरतमंद व्यक्तियों को ब्लड की आपूर्ति करना तथा समाज के लोगों को रक्तदान करने के लिए प्रेरित करना है। आज के रक्तदान शिविर में रजत कानोडिया, आलोक कानोडिया, रितेश अग्रवाल, हिमांशु अग्रवाल, आशा गर्ग अश्वनी , संकेत अग्रवाल कोपल कानोडिया आदि बहुत से लोगों द्वारा रक्तदान किया गया। |
| पंचायत चुनाव की रंजिश में मारपीट के बाद चली गोली Posted: 16 Apr 2022 12:55 AM PDT सुलतानपुर हलियापुर थाना क्षेत्र के रामपुर बबुआन गांव में पंचायत चुनाव की रंजिश को लेकर दो पक्षों में पहले कहासुनी होने लगी। इस दौरान एक गुट की ओर से गोलीबारी शुरू कर दी गई। गोली लगने से रोहित उपाध्याय रमेश उपाध्याय चंद्र प्रकाश मिश्रा त्रिभुवन गुप्ता व सचिन घायल हो गए।आपको बताते चलें कि हलियापुर थाना क्षेत्र अंतर्गत रामपुर बबुआन गांव में वर्तमान प्रधान व पूर्व प्रधान में चुनावी पुरानी रंजिश को लेकर शनिवार की सुबह दो पक्ष भीड़ गए।उनके बीच मारपीट के दौरान एक पक्ष ने गोलीबारी शुरू कर दी। इसमें पांच लोग घायल हो गए। घटना के बाद कई थानों की पुलिस मौके पर पहुंच गई है।पूरे जानकी दूबे मौजा रामपुर बबुआन गांव में सुबह आठ बजे ग्राम प्रधान शिवकरण मिश्र के पुत्र चंद्र प्रकाश मिश्र गांव में ही किराना स्टोर पर सामान लेने गए थे।वहीं, पर कोटेदार रोहित उपाध्याय के पुत्र सचिन उपाध्याय से बात करने लगे।आरोप है की इसी बीच गांव निवासी कृपाशंकर,रविशंकर, रमाशंकर,शुभम,सत्यम, दिव्यम,प्रश्न जीत संतोष आदि आ गए।उनके हाथ में लाइसेंसी व अवैध असलहे तथा लाठी डंडे थे।पंचायत चुनाव की रंजिश को लेकर के कहासुनी होने लगी।इस पर उक्त लोगों ने फायरिंग शुरू कर दी।गोली चलने की आवाज सुनकर प्रधान पक्ष के अन्य लोग पहुंचे तो उनपर गोलियां चलाईं गईं।गोली लगने से कोटेदार रोहित उपाध्याय, रमेश उपाध्याय,चंद्र प्रकाश मिश्रा,त्रिभुवन गुप्ता व सचिन घायल हो गए।हलियापुर पुलिस ने घायलों को बल्दीराय स्वास्थ्य केंद्र भिजवाया, नाजुक हालत देखते हुए डाक्टरों ने सचिन को छोड़ अन्य चार घायलों को जिला अस्पताल भेज दिया।ग्राम प्रधान ने थाने पर तहरीर दी है। घटना को लेकर गांव में तनाव है। इस कारण गांव में हलियापुर,बल्दीराय थाने की पुलिस मौजूद है। पुलिस मीडिया सेल ने बताया ने कि आज दिनांक 16.04.2022 को थाना हलियापुर के गांव रामपुर बभनान क्षेत्रान्तर्गत प्रथम पक्ष 1. रोहित उपाध्याय पुत्र सुखदेव उपाध्याय, 2. रमेश उपाध्याय पुत्र सुखदेव, 3. त्रिभुवन गुप्ता पुत्र दयाराम गुप्ता, 4. सचिन उपाध्याय पुत्र रोहित उपाध्याय, 5. चन्द्र प्रकाश मिश्रा पुत्र शिवप्रकाश मिश्रा, 6. भानकली पत्नी सुखदेव उपाध्याय निवासीगण रामपुर बाबुआन, थाना-हलियापुर द्वितीय पक्ष 1 गौरी शंकर मिश्रा पुत्र राम कृपाल, 2. शुभम मिश्रा पुत्र करुणाशंकर मिश्रा, 3. रमाशंकर उर्फ उमाशंकर पुत्र रामकृपाल, 4. रवि शंकर मिश्रा पुत्र राम कृपाल, 5. सत्यम मिश्रा, 6. शिवम मिश्रा पुत्रगण उमाशंकर मिश्रा निवासीगण- पूरे जामादार का पुरवा रामपुर बाबुआन, थाना- हलियापुर जनपद सुलतानपुर के मध्य कल करुणा शंकर मिश्रा के पुत्र शुभम मिश्रा जो पीएसी में तैनात एक आरक्षी है, के उप निरीक्षक पद पर चयनित होने की खुशी में पटाखा दागने पर दूसरे पक्ष द्वारा आपत्ति की गई तथा इनके मध्य पूर्व प्रधानी चुनाव की रंजिश में भी पूर्व में मार-पीट हुई थी। उभयपक्षों के विरुद्ध थाना स्थानीय पर अभियोग भी पंजीकृत हुआ था। प्राप्त सूचना के अनुसार आज करुणा शंकर मिश्रा का पक्ष अपने गेहूं की मड़ाई करने के लिए ट्रैक्टर के साथ जा रहा था तो दूसरे पक्ष द्वारा पुनः उसी रंजिश को लेकर छींटाकशी की गई जिससे दोनों पक्षों द्वारा आपस में पुनः मार-पीट की गई व करुणाशंकर पक्ष से फायरिंग भी की गई। जिसमें प्रथम पक्ष से 1. रोहित कुमार उपाध्याय, 2. रमेश उपाध्याय, 3. त्रिभुवन गुप्ता, 4. चन्द्र प्रकाश मिश्रा व द्वितीय पक्ष से करुणाशंकर मिश्रा घायल है। जिनकों प्राथमिक उपचार हेतु जिला अस्पताल भेजा गया। मौके पर क्षेत्राधिकारी बल्दीराय मय भारी पुलिस बल मौजूद है व आवश्यक विधिक कार्यवाही की जा रही है। मौके पर कानून व्यवस्था की स्थिति सामान्य है। |
| प्रयागराज में एक ही परिवार के 5 लोगों की हत्या Posted: 15 Apr 2022 11:20 PM PDT
लखनऊ प्रयागराज जिले में शुक्रवार देर रात एक ही परिवार के 5 लोगों की हत्या कर दी गई। वारदात नवाबगंज थाना क्षेत्र के खागलपुर गांव की है। पत्नी और 3 बेटियों को धारदार हथियार से मौत के घाट उतारा गया है। वहीं, पति का शव बाथरूम में फांसी के फंदे पर लटका मिला। पति के शरीर पर हथियार के जख्म तो नहीं हैं, लेकिन हाथ और बनियान पर खून की छीटें मिली हैं। दरवाजे पर खून से सना चापड़ मिला है।मृतकों की शिनाख्त पति राहुल तिवारी (42), पत्नी प्रीति (38) और तीन बेटी माही, पीहू और पोहू के रूप में हुई है। पुलिस को आशंका है कि पति ने पहले पत्नी और 3 बेटियों की हत्या की। इसके बाद खुद फांसी लगाकर जान दे दी। वहीं, मृतक राहुल की बहन का आरोप है कि उसका ससुराल वालों से काफी विवाद चल रहा है। ससुराल वालों ने ही हत्या को अंजाम दिया है।राहुल के बड़े भाई विवेक ने बताया कि राहुल 8-10 सालों से ससुराल में रहता था। वहां उसने जमीन खरीदकर घर भी बनवाया। उसके 4 साले हैं। घर बनवाने के कुछ समय बाद ससुराल वालों से झगड़ा होने लगा। परेशान होकर राहुल खागलपुर गांव में किराये पर कमरा लेकर रहने लगा। पुलिस ने राहुल के सालों और किराए पर साथ में रह रहे एक छात्र को हिरासत में लिया है। छात्र वारदात वाली रात घर में नहीं था, निमंत्रण में कहीं गया था। राहुल परिवार के साथ रिटायर्ड फौजी के मकान में दो महीने से रह रहा था।एसएसपी अजय कुमार ने कहा कि राहुल ने हत्या कर खुद फांसी लगा ली या किसी और ने पांचों की हत्या की है, इन सभी एंगल से पुलिस जांच कर रही है। कुल 7 टीमें तफ्तीश के लिए बनाई गई हैं। पुलिस के मुताबिक, पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आने के बाद स्थितियां साफ हो जाएंगी।प्रयागराज मामले में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने तत्काल संज्ञान लेते हुए शोक किया जाहिर।मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को तत्काल मौके पर पहुंचकर निष्पक्षता के साथ जांच कर दोषियों के खिलाफ कड़ी कारवाई के दिए निर्देश। |
| मजदूरों की बेटियों को योगी सरकार की सौगात Posted: 15 Apr 2022 09:53 PM PDT लखनऊ श्रमिकों की बेटियों की शादी में अब सरकार 1 लाख रुपये का शगुन देगी। सामूहिक विवाह में होने वाली शादियों में यह राशि इससे अधिक होगी। इस योजना का लाभ श्रम विभाग के तहत संचालित भवन एवं सन्निर्माण कर्मकार बोर्ड में पंजीकृत 1.43 करोड़ श्रमिकों के परिवारों को मिलेगा। श्रम विभाग ने इसे 100 दिन की कार्ययोजना में शामिल किया है।श्रम विभाग कन्या विवाह सहायता योजना के तहत अभी तक बोर्ड में पंजीकृत श्रमिकों की बेटियों को दो तरह से अनुदान देता रहा है। एकल विवाह की स्थिति में 55 हजार रुपये का अनुदान मिलता है। जबकि सामूहिक विवाह में शादी होने पर यह राशि 65 हजार रुपये है। सामूहिक विवाह को बढ़ावा देने के लिए 10 हजार रुपये दूल्हा-दुल्हन की पोशाक के नाम पर और 7 हजार रुपये अन्य व्यवस्थाओं के लिए भी दिए जाते हैं। इस प्रकार सामूहिक विवाह में होने वाली हर शादी पर अब तक सरकार 82 हजार रुपये खर्च करती है।योगी सरकार के चुनावी वायदे के अनुरूप अब श्रमिकों की बेटी की शादी में दिए जाने वाले इस शगुन को बढ़ाकर 1 लाख रुपये किए जाने का प्रस्ताव तैयार किया गया है। इसे बोर्ड के समक्ष रखा जाएगा। ऐसे में एकल विवाह की राशि 55 हजार से बढ़कर 1 लाख रुपये हो जाएगी। जबकि सामूहिक विवाह में 1 लाख रुपये के अलावा 10 हजार रुपये पोशाक के लिए और 7 हजार अन्य व्यवस्थाओं के लिए हो सकते हैं। ऐसे में यह राशि 1 लाख 17 हजार रुपये हो जाएगी। |
| प्रेम प्रसंग से नाराज पिता और भाइयों ने कर दी नाबालिग छात्रा की हत्या Posted: 15 Apr 2022 09:51 PM PDT लखनऊ बरेली जिले में एक पिता और भाइयों ने मिलकर एक नाबालिग छात्रा की हत्या कर दी।प्रेम प्रसंग से नाराज पिता ने अपने भतीजे और साढू के बेटे के साथ मिलकर नाबालिग छात्रा की 5 अप्रैल की रात गला दबाकर हत्या कर दी। उसका राम गंगा के किनारे अंतिम संस्कार कर राख नदी में बहा दी। थाना सिरौली में तीनों आरोपियों के खिलाफ हत्या साक्ष्य छिपाने का मुकदमा दर्ज किया गया है। आरोपी पिता पुलिस हिरासत में है। सिरौली थाने में चौकी नबाबपुरा के गांव धर्मपुरा की एक छात्रा का रिश्तेदारी में मौसी के घर रह रहे युवक से प्रेम प्रसंग चल रहा था। एक साल से चल रहे प्रेम प्रसंग की पूरे गांव में चर्चा है।बदनामी होने पर पिता ने अपनी बेटी को काफी समझाया लेकिन वह अपनी जिद पर अड़ी रही। दस दिन से छात्रा लापता थी। किसी ने इसकी सूचना पुलिस को दी। आरोप लगाया कि छात्रा की उसके पिता ने हत्या कर दी है। जिस पर पुलिस ने दो दिन पहले छात्रा के पिता को हिरासत में लिया। उनसे पूछताछ की। पूछताछ में पिता ने हत्या करने की बात कबूल कर ली। उन्होंने पुलिस को बताया कि गांव के अपने भतीजे और मुरादाबाद में बिलारी के रहने वाले साढू के बेटे के साथ मिलकर बेटी की गला दबाकर हत्या कर दी। इसके बाद राम गंगा के किनारे उसका अंतिम संस्कार कर राख को नदी में बहा दिया। पुलिस ने बयानों के आधार पर घटनास्थल का जायजा लिया। फॉरेंसिक टीम ने सैंपल लिए हैं। थाना सिरौली में मुकदमा दर्ज किया गया है। पुलिस हिरासत में पिता ने बताया कि उसने अपनी बेटी के पैरों पर पगड़ी रख दी। उसे मना किया कि परिवार मोहल्ले गांव में बदनामी हो रही है। लड़के से मिलना जुलना बंद कर दो लेकिन वह नहीं मानी। मां और पिता के घर ना होने पर छात्रा प्रेमी को घर बुला लेती थी। इससे नाराज होकर पिता ने बेटी को मारने की ठान ली।5 अप्रैल को छात्रा की मां मायके गई हुई थी। पिता खेत पर चले गए। जैसे ही उन्हें सूचना मिली कि उनकी बेटी ने प्रेमी को घर बुला लिया है पिता अपने भतीजे एक अन्य रिश्तेदार के साथ घर के बाहर बैठ गए। प्रेमी के घर से निकलते ही वह घर पहुंचे। उन्होंने बगैर किसी बातचीत के बेटी की गला दबाकर हत्या कर दी। उसके बाद उसके शव को ठिकाने लगा दिया।छात्रा अपने चार बहन भाइयों में सबसे बड़ी थी। इसलिए माता पिता की दुलारी थी और सबसे अधिक विश्वास भी था। लेकिन जिस तरह से रिश्तेदारी में मौसी के घर रह रहे युवक के प्रेम जाल में छात्रा फंस गई जिसका किसी को अंदाजा भी नहीं था। छात्रा का प्रेमी भी धर्मपुरा गांव में मौसी के घर नहीं दिखाई दिया है। गांव में चर्चा है कि प्रेमिका के गायब होने से प्रेमी भी घबराकर फरार हो गया।एसपी देहात ने कहा पिता ने दो लोगों के साथ मिलकर बेटी की गला दबाकर हत्या की। थाना सिरौली में हत्या का मुकदमा दर्ज किया गया है। पिता हिरासत में है। मामले की गंभीरता से जांच पड़ताल की जा रही है। |
| प्रेमिका को घुमाने के लिए युवक बना चोर Posted: 15 Apr 2022 09:30 PM PDT लखनऊ मेरठ जिले में एक युवक अपनी प्रेमिका के शौक पूरा करने के लिए चोर बन गया। प्रेमिका हरिद्वार में घुमाने का प्रॉमिस कर रही थी। युवक ने अपने ही कस्बे में कपड़े की दुकान में ताला तोड़कर 60 हजार रुपये चोरी कर लिए। CCTV फुटेज के आधार पर युवक पकड़ा गया। युवक पुलिस से माफी भी मांगी की मुझे छोड़ दो मेरी बदनामी हो जाएगी। पुलिस ने युवक के खिलाफ FIR दर्ज कर ली है।जानी थाना क्षेत्र के सिवालखास निवासी सुधीर शर्मा की कस्बे में मुख्य मार्ग पर कपड़ों की दुकान है। 13 अप्रैल को दुकान से 60 हजार रुपये की चोरी कर ली गई थी। पीड़ित ने जानी थाने में चोरी की घटना दर्ज कराई थी।पुलिस ने सीसी टीवी फुटेज के आधार पर सिवालखास निवासी साहिल उर्फ नेच्चा को गिरफ्तार किया है। जिसके पास से 34 हजार रुपये बरामद किए। आरोपी ने पूछताछ में पुलिस को बताया की 20 वर्षीय एक प्रेमिका कस्बे की है। जो एक माह से हरिद्वार में घुमाने के लिए कह रही थी। पैसा नहीं था तो दुकान से चोरी कर ली। इंस्पेक्टर जानी ने बताया की शुक्रवार रात को आरोपी को पकड़ा गया। जिससे पैसे बरामद किए गए हैं। |
| योगी सरकार होमगार्ड्स में महिलाओं को देगी नौकरी के अवसर Posted: 15 Apr 2022 09:25 PM PDT
लखनऊ योगी सरकार अब उत्तर प्रदेश होमगार्ड्स में महिलाओं को नौकरी के बड़े अवसर देने जा रही है। विभाग के रिक्त पड़े 20 प्रतिशत पदों पर केवल महिलाओं की भर्ती होगी। अधिकारियों को 100 दिनों में भर्ती प्रक्रिया को शुरू करने के प्रस्ताव को बना लेने के लिए कहा गया है। शांति व्यवस्था बनाने और आतंरिक सुरक्षा में महत्वपूर्ण योगदान देने वाले होमगार्ड विभाग में होने वाली इन भर्तियों से प्रदेश में महिलाओं के प्रति अपराधों में भारी कमी आएगी। प्रदेश में सुरक्षा का माहौल भी विकसित होगा।महिलाओं को अवसर मिलने से वे प्रदेश की सुरक्षा व्यवस्था को सुदृढ़ बनाने में सहयोगी बनेंगी। महिलाएं अपनी दक्षता और कार्यकुशलता दिखाएंगी और जनता की सेवा भी कर सकेंगी। सरकार ने अगले 4 वर्षों में होमगार्ड के रिक्त पड़े सभी पदों को चरणवार भरने के लिए भी दिशा-निर्देश जारी कर दिये हैं। सशक्त नारी सक्षम युवा और सभी विभागीय रिक्तियों को शीघ्रता से भरने और नौकरियों में महिलाओं की संख्या बढ़ाने में सरकार तेजी से काम कर रही है।प्रदेश में हर साल एक लाख से ज्यादा लोगों को नौकरी देने जा रही योगी सरकार महिलाओं को सशक्त और स्वावलंबी बनाने में जुटी है। उसने सभी सरकारी महमकों में रिक्त पदों में महिलाओं की संख्या बढ़ाने पर भी जोर दिया है। बता दें कि होमगार्ड विभाग ने अब तक समाज के प्रत्येक वर्ग से लाखों पुरुष और महिलाओं को संगठन का सदस्य बना कर देश की सुरक्षा में किन्हीं भी विषम परिस्थितियों से सफलतापूर्वक निपटने की दक्षता विकसित की है। |
| You are subscribed to email updates from सुल्तानपुर टाइम्स - हिंदी समाचार, Hindi News, आज की ताजा खबर, Breaking News. To stop receiving these emails, you may unsubscribe now. | Email delivery powered by Google |
| Google, 1600 Amphitheatre Parkway, Mountain View, CA 94043, United States | |














