सुल्तानपुर टाइम्स |
- सुलतानपुर में 13 सी.एच.सी. पर आयोजित होगा स्वास्थ्य मेला
- साड़ी गोदाम में लगी आग, पिता-पुत्र समेत चार जिंदा जले
- सनकी सीरियल किलर लड़कियों को प्यार के जाल में फंसाकर करता था हत्या
- अजान सुनते ही उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने अपना भाषण बीच में ही रोका
- थप्पड़ के बदले पत्नी को दी मौत
- गुटखा व्यवसायी के मकान एवं फैक्टरी में करीब 18 घंटे तक जांच पड़ताल
- फिरौती के लिए 10 साल के बच्चे की गला घोंटकर हत्या,मौसेरे भाई ने किया था अपहरण
- यूपी में इंटरव्यू के बाद बनेंगे सरकारी वकील
- ATM मशीन में अचानक आ गया करंट, पैसे निकाल रहे युवक की हुई मौत
- सीएम योगी ने कहा 100 दिनों के बाद जनता के सामने हर विभाग को देनी होगी कामों की जानकारी
| सुलतानपुर में 13 सी.एच.सी. पर आयोजित होगा स्वास्थ्य मेला Posted: 14 Apr 2022 06:03 AM PDT सुलतानपुर आजादी के अमृत महोत्सव के उपलक्ष्य में जिले के 13 ब्लॉक में 18 अप्रैल से विशेष स्वास्थ्य मेलों का आयोजन किया जाएगा। आगामी 23 अप्रैल तक चलने वाले इन मेले में स्वास्थ्य संबंधी विभिन्न गतिविधियां आयोजित होंगी। इसके लिए जिलाधिकारी की अध्यक्षता में कमेटी भी गठित की गई है। कमेटी में मुख्य विकास अधिकारी उपाध्यक्ष और मुख्य चिकित्सा अधिकारी संयोजक के रूप में रहेंगे। इसके अलावा जिला पुरुष एवं महिला चिकित्सालय के अधीक्षक एवं अधीक्षिका,, होम्योपैथिक अधिकारी, दिव्यांगजन सशक्तिकरण, नगर पालिका व नगर पंचायत के अधिशाषी अधिकारी, विकास अधिकारी, जिला पंचायत राज अधिकारी,जिला सूचना अधिकारी, जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी, जिला विद्यालय निरीक्षक, आयुर्वेदिक एवं यूनानी, युवा कल्याण और खाद्य सुरक्षा विभाग के अधिकारी सदस्य रहेंगे। मेले में सभी विभागों का सहयोग रहेगा । मुख्य चिकित्सा अधिकारी डा. डी.के.त्रिपाठी ने बताया कि स्वास्थ्य मेला के दौरान स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग की ओर से चलाई जा रही योजनाओं व कार्यक्रमों के प्रति जागरूकता बढ़ाई जाएगी। मेले में सामान्य चिकित्सा, मातृएवं शिशु स्वास्थ्य, टीकाकरण, परिवार कल्याण,मोतियाबिंद की जांच, आंख,कान, नाक एवं गले की जांच की सुविधा मिलेगी। इसके अलावा ओरल हेल्थ सम्बन्धी जांच एवं चिकित्सीय परामर्श दिया जायेगा। स्वास्थ्य मेलों का उद्घाटन जनप्रतिनिधियों (सांसद व विधायक) के द्वारा किया जायेगा । सीएमओ ने बताया कि सरकारी योजनाओं के बारे में जागरूक करने और उससे लाभान्वित करने के उद्देश्य से मेले का आयोजन किया जा रहा है। इसमें आयुष्मान भारत हेल्थ एंड वेलनेस सेंटर, जन आरोग्य योजना, आयुष्मान भारत डिजिटल मिशन एवं मातृ शिशु स्वास्थ्य कार्यक्रम, संचारी एवं गैर-संचारी रोगों की रोकथाम आदि प्रमुख हैं। जिला कार्यक्रम प्रबंधक , संतोष कुमार यादव ने बताया कि 18 अप्रैल को दोस्तपुर, अखण्ड नगर, कादीपुर, 19 को भदैया, लम्भुआ, पी.पी. कमैचा, 20 को धनपतगंज, कूड़ेभार, 21 को बल्दीराय, 22 को मोतिगरपुर, जयसिंहपुर तथा 23 अप्रैल को कुडवार और दुबेपुर के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों पर मेले का आयोजन होगा। मेले में स्वास्थ्य विभाग, सहायक आयुक्त खाद्य, युवा कार्यक्रम एवं खेल विभाग, आयुष, शिक्षा, सूचना एवं प्रसार, महिला एवं बाल विकास, ग्रामीण एवं शहरी विकास विभाग, दिव्यांगकल्याण विभाग, आयुष्मान भारत के स्टाल लगेंगे। |
| साड़ी गोदाम में लगी आग, पिता-पुत्र समेत चार जिंदा जले Posted: 14 Apr 2022 05:21 AM PDT लखनऊ वाराणसी के कमच्छा स्थित अशफाक नगर कॉलोनी में आज गुरुवार को साड़ी गोदाम में शार्ट सर्किट के चलते आग से पिता-पुत्र समेत चार लोग जिंदा जल गए। दमकल कर्मियों के पहुंचने से पहले ही मोहल्ले के लोगों ने आग पर काबू पाया। मौके पर पहुंची फोरेंसिक टीम और भेलूपुर पुलिस ने छानबीन की। भेलूपुर थाना अंतर्गत रेवड़ी तलाब क्षेत्र के अंसार नगर कॉलोनी निवासी मो. आरिफ जमाल का परिवार साड़ी में पॉलिश आदि का काम करता है। घर से कुछ दूरी पर स्थित अशफाक नगर कॉलोनी में सिराज के दो मंजिला मकान के भूतल पर बने एक हॉल को आरिफ ने किराया पर लेकर उसमें साड़ी का गोदाम बना रखा है।गुरुवार दिन में करीब 12 बजे कमरे में दरवाजे के पास अचानक शार्ट सर्किट से आग लग गई और कमरे में धुआं भर गया, दूसरा दरवाजा नहीं खुलने से गोदाम में मौजूद आरिफ जमाल (45) व उसका बेटा मो. शाबान (22) और बिहार के अररिया निवासी दो मजदूर एजाज (18) और मुंतशिर (19) की झुलसने से दर्दनाक मौत हो गई।घटनास्थल पर पहुंचे जिलाधिकारी कौशल राज शर्मा ने मृतक परिवारों को मुख्यमंत्री राहत कोष से चार-चार लाख रुपये मुआवजा देने की घोषणा की। डीसीपी काशी , एडीसीपी ने फोरेंसिक टीम संग छानबीन के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने आग लगने की दुर्घटना में हुई लोगों की मृत्यु पर गहरा शोक व्यक्त किया है। और मृतकों के आश्रितों को ₹04-04 लाख की आर्थिक सहायता प्रदान करने तथा प्रभावितों को हर संभव मदद व राहत प्रदान करने के निर्देश दिए हैं। |
| सनकी सीरियल किलर लड़कियों को प्यार के जाल में फंसाकर करता था हत्या Posted: 14 Apr 2022 04:54 AM PDT
लड़कियों को अपनी हवस का शिकार बनाकर उनकी हत्या करने वाले ग्वालियर के एक सनकी सीरियल किलर को राजस्थान पुलिस ने गिरफ्तार किया है। यह आरोपी 18 से 25 साल की लड़कियों को पहले प्यार के जाल में फंसाता था, और फिर उनके साथ सेक्स करता था। जब लड़की से उसका मन भर जाता तो उसकी हत्या करने के बाद लाश को ठिकाने लगा देता था। राजस्थान पुलिस के मुताबिक, इस सनकी सीरियर किलर ने तीन लड़कियों की हत्या की बात कबूल की है। इनमें से एक ग्वालियर की है। ग्वालियर के गोला का मंदिर इलाके में एक 24 वर्षीय छात्रा पूजा शर्मा लापता हुई थी। वह अपने भाई के साथ गोला का मंदिर में जीजा के यहां रहने आई थी। घरवालों ने अपने स्तर पर तलाश करने के बाद 4 अप्रैल को गोला का मंदिर थाने में गुमशुदगी दर्ज कराई थी। तभी से पुलिस उसका पता लगा रही थी, लेकिन सुराग हाथ नहीं आ रहा था। इसबीच राजस्थान पुलिस ने साइको किलर मिंटू उर्फ विक्रांत को पकड़ा, जिसने तीन लड़कियों को प्यार के जाल में फंसाकर सेक्स करने के बाद हत्या कबूली। इन तीन लड़कियों में एक युवती ग्वालियर की पूजा भी थी। वहीं जयपुर पुलिस से इनपुट मिलने के बाद ग्वालियर पुलिस साइको किलर से पूछताछ करने के लिए राजस्थान रवाना हो गई है।ग्वालियर पुलिस अधीक्षक ने बताया है कि आरोपी युवतियों को अधिकारी बनकर फंसाता था। कभी वह डॉक्टर, कभी डीएसपी तो कभी क्राइम ब्रांच ऑफिसर बनकर लड़कियों को इम्प्रेस करता था और अपने जाल में फंसा लेता था। उसके बाद वह अपनी बातचीत आगे बढ़ाता था। दोस्ती करने के बाद वह उनसे सेक्स करता था। जब लड़की इसका विरोध करती थी तो उसका मर्डर कर देता था। मर्डर करने के बाद उसकी लाश को रेलवे ट्रैक पर फेंक देता था ताकि यह घटना एक एक्सीडेंट लगे। सांघी ने बताया है कि आरोपी से पूछताछ के लिए टीम रवाना कर दी है। |
| अजान सुनते ही उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने अपना भाषण बीच में ही रोका Posted: 14 Apr 2022 04:43 AM PDT लखनऊ उत्तर प्रदेश के उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक बुधवार शाम को एक कार्यक्रम में शामिल होने पहुंचे थे और अपना भाषण दे रहे थे कि तभी उन्हें अजान की आवाज सुनाई पड़ी। उन्होंने बीच में ही भाषण रोक दिया और अजान पूरी हो जाने के बाद संबोधन को आगे बढ़ाया।एक ऐसे समय जब देश में अजान और लाउडस्पीकर पर विवाद हो रहा है। उप मुख्ममंत्री ब्रजेश पाठक का यह व्यवहार लोगों की तारीफें बटोर रहा है। उनका यह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक बाबा साहब भीमराव अंबेडकर जयंती की पूर्व संध्या पर लखनऊ के इंदिरा नगर में आयोजित एक कार्यक्रम में हिस्सा लेने पहुंचे थे। इस दौरान भाषण देते समय उन्होंने अजान की आवाज सुनी तो अपना भाषण रोक दिया और अजान पूरी हो जाने के बाद ही बाकी का भाषण दिया। एक भाजपा समर्थक ने इसका वीडियो बना लिया जो कि सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।सोशल मीडिया पर लोगों ने कहा कि यह एक अच्छी पहल है। खासकर तब जब देश में अजान और लाउडस्पीकर के मुद्दे पर बवाल हो रहा है। |
| थप्पड़ के बदले पत्नी को दी मौत Posted: 14 Apr 2022 04:41 AM PDT
लखनऊ मेरठ जिले के कंकरखेड़ा थानाक्षेत्र के शिवलोकपुरी में गुरुवार सुबह शराब के लिए पैसे मांगने पर दंपती में विवाद हो गया। इस पर शिक्षिका महिला ने अपने पति को थप्पड़ मार दिया। गुस्साए पति ने पहले हथौड़े से वार कर व बाद में चाकू से गला रेतकर पत्नी की हत्या कर दी थी। महिला सरकारी स्कूल में शिक्षिका थी। हत्या के बाद आरोपी चाकू लेकर थाने पहुंचा और आत्मसमर्पण कर दिया। मौके पर पहुंची पुलिस ने महिला के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। दिन निकलते ही हुई वारदात की जानकारी मिलने पर आस-पड़ोस के लोग सहम उठे। जानकारी के अनुसार शिवलोकपुरी में नत्थू सिंह सेवानिवृत वकील का परिवार रहता है। नत्थू सिंह के दो बेटे हैं। जिनमें, देवेंद्र वर्मा अपनी पत्नी प्रतिमा वर्मा के साथ रहता है। प्रतिमा वर्मा नानू स्थित सरकारी स्कूल में शिक्षिका थी। गुरुवार को देवेंद्र ने पत्नी से शराब के लिए पैसे मांगे। जिसको लेकर दोनों में कहासुनी हो गई। प्रतिमा पति को शराब पीने से मना कर दिया। विवाद होने पर प्रतिमा ने पति देवेंद्र को थप्पड़ मार दिया। इसी एक थप्पड़ ने 13 साल की लव मैरिज को हत्या में बदल दिया।थप्पड़ से गुस्साए देवेंद्र ने पत्नी पर ताबड़तोड़ हथौड़े से वार कर दिए और गला रेत कर हत्या कर दी। खून से सना चाकू व खून से लथपथ कपड़ों के साथ आरोपी कंकरखेड़ा थाने पहुंचा और पुलिस को मामले की जानकारी दी। |
| गुटखा व्यवसायी के मकान एवं फैक्टरी में करीब 18 घंटे तक जांच पड़ताल Posted: 13 Apr 2022 10:25 PM PDT लखनऊ हमीरपुर जिले में केंद्रीय वस्तु एवं सेवा कर विभाग की टीम ने गुटखा व्यवसायी के मकान एवं फैक्टरी में करीब 18 घंटे तक जांच पड़ताल की। इसमें करीब साढ़े छह करोड़ की नकदी और बड़ी मात्रा में सोना भी बरामद किया । सीजीएसटी की टीम ने बरामद नकदी व अन्य सामान तीन बक्सों में भरकर एसबीआई के अधिकारियों के सुपुर्द किया है।जांच में पता चला कि गुटखा व्यवसायी अपना करोड़ों का गोरखधंधा दो नौकरों के नाम से कर रहा है। आवास व फैक्टरी से मिले कागजातों से टैक्स चोरी की भी पुष्टि हो रही है। टीम जल्द ही व्यवसायी के खिलाफ टैक्स चोरी का मुकदमा भी दर्ज करा सकती है। मंगलवार की सुबह कानपुर की सीजीएसटी की टीम ने दयाल गुटखा के निर्माता पुरानी गल्ला मंडी निवासी व्यवसायी जगत गुप्ता के आवास पर छापा मारा। आवास के नीचे के हिस्से में ही गुटखा फैक्ट्री भी संचालित है। सूत्रों के अनुसार टीम के हाथ कुछ ऐसे कागजात भी लगे हैं, जिनसे साबित होता है कि जगत अपना पूरा कारोबार अपने दो पुराने नौकरों राकेश पंडित और सहदेव गुप्ता के नाम से चला रहा है।जगत ने साल 2013 के बाद दयाल गुटखा का रजिस्ट्रेशन राकेश पंडित और तंबाकू का रजिस्ट्रेशन सहदेव गुप्ता के नाम से करा रखा है। दोनों ही जगत के मुनीम बताए जाते हैं। ऐसे में देखना होगा कि सीजीएसटी की टीम अपनी कार्रवाई जगत के खिलाफ करती है या फिर इन दोनों मुनीम के खिलाफ।व्यवसायी के आवास व फैक्टरी से निकलते वक्त टीम के डिप्टी कमिश्नर ने मीडिया को बताया कि गुटखा व्यवसायी के आवास एवं फैक्टरी से टैक्स चोरी से संबंधित भी कुछ कागजात हाथ लगे हैं। पूरी बरामदगी का खुलासा जल्द ही कानपुर में ज्वाइंट मजिस्ट्रेट की ओर से किया जाएगा।सीजीएसटी की टीम जिस वक्त गुटखा व्यवसायी जगत के आवास पर कागजातों की जांच पड़ताल कर रही थी, इसी बीच एक कमरे में पड़े बेड के नीचे से नोटों के बंडल बरामद होते ही टीम सदस्यों की सक्रियता और तेज हो गई। सूत्रानुसार इसके बाद और सोफे व गद्दों से जब नोट निकलने लगे तो उनकी गिनती के लिए टीम ने एसबीआई से संपर्क मशीनें मंगाई। तीन मशीनों से घंटों तक नोटों की गिनती की गई। |
| फिरौती के लिए 10 साल के बच्चे की गला घोंटकर हत्या,मौसेरे भाई ने किया था अपहरण Posted: 13 Apr 2022 10:16 PM PDT
लखनऊ नोएडा के सेक्टर-54 के जंगलों में बुधवार देर रात बोरी में बच्चे का शव मिला। इसकी पहचान हर्ष उर्फ कान्हा (10) के रूप में हुई है। बच्चा विगत 11 अप्रैल से खोड़ा थाना क्षेत्र गाजियाबाद से लापता था। पुलिस ने आरोपियों की निशानदेही पर शव बरामद किया और खोड़ा पुलिस को हैंडओवर कर दिया।कोतवाली सेक्टर-24 थाना प्रभारी ने बताया कि हर्ष का अपहरण फिरौती के लिए उसकी मौसी के लड़के प्रियांशु ने अपने दो साथी राजकुमार और आकाश के साथ किया था। अपहरण के बाद बच्चे को खोड़ा में कही छिपा के रखा गया।आरोपी हर्ष को छोड़ने के एवज में 15 लाख की फिरौती की डिमांड करना चाहते थे। लेकिन इससे पहले ही हर्ष ने कहा कि वह घर में सबको बता देगा। इससे तीनों में डर बैठ गया। इसके बाद तीनों ने हर्ष की गला घोंटकर हत्या कर दी।पहचान छिपाने के लिए तीनों ने मिलकर शव को छत-विछत कर दिया। उसके मुंह को बिगाड़ दिया ताकि पहचान न हो सके। इसके बाद एक बोरी में शव को छिपाकर उसे सेक्टर-54 के जंगल में फेंककर चले गए।लोगों ने बताया कि हर्ष के साथ लास्ट टाइम प्रियांशु को देखा गया था। पुलिस ने प्रियांशु से सख्ती से पूछताछ की जिसके बाद उसने सब सच बोल दिया। उसी की निशानदेही पर बुधवार देर शाम को नोएडा सेक्टर-54 के जंगल से शव को बरामद कर खोड़ा पुलिस के हैंडओवर कर दिया है। |
| यूपी में इंटरव्यू के बाद बनेंगे सरकारी वकील Posted: 13 Apr 2022 10:08 PM PDT
नई दिल्ली यूपी में सरकारी वकील बनने के लिए इंटरव्यू देना होगा और यह चयन मेरिट के आधार पर ही होगा। इसके लिए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सख्त तेवर दिखाए हैं। राज्य में अब अनुकंपा से नियुक्ति नहीं मिलेगी।योगी सरकार ने इस बार आदेश जारी किया है कि सरकारी वकील, ब्रीफ होल्डर जो सरकारी तनख्वाह पर रखे जाएंगे उन सभी पदों के लिए इंटरव्यू होगा ताकि मेरिट के हिसाब से लोगों का चयन हो। प्रमुख सचिव कानून एवं विधायी की अध्यक्षता में पांच लोगों की कमेटी बनी है जो इस पद के उम्मीदवारों का इंटरव्यू ले रही है। पहली बार इस तरह की पहल किसी राज्य सरकार ने की है। दरअसल पिछली सरकार में कोर्ट कचहरी के मामलों में प्रदेश सरकार की काफी किरकिरी हुई थी।इस बार योगी आदित्यनाथ अपने दूसरे कार्यकाल में आते ही काम में जुट गए हैं। वे इस बार किसी को भी बख्शने के मूड में नहीं हैं। कई बार सरकार की तरफ से प्रभावी पैरवी नहीं हो पाने की वजह से प्रदेश सरकार की सार्वजनिक किरकिरी हो चुकी थी। मुख्यमंत्री पद की दोबारा शपथ लेने की साथ ही योगी आदित्यनाथ के ए़डवोकेट जनरल रहे राघवेंद्र सिंह ने इस्तीफा दे दिया था। चूंकि योगी आदित्यनाथ ने कानून विभाग अपने पास ही रखा है इसलिए इस बार वो विभाग के काम काज पर खुद ही नजर रखे हुए हैं।पिछली बार ये विभाग बृजेश पाठक के पास था । बृजेश पाठक इस बार उपमुख्यमंत्री हैं और चिकित्सा विभाग देख रहे हैं। यूपी में जजों और वकीलों को हो रही परेशानी को देखते हुए, योगी सरकार ने पिछले बजट में 450 करोड़ रूपए स्वीकृत किए थे जिसमें नए आवास,, नई सुविधाओं से लैस चैम्बर शामिल थे।पहले दिन मंगलवार को 25 क्रिमिनल के और 30 सिविल मामलों के ब्रीफ होल्डर का इंटरव्यू हुआ है। पिछली सरकार में प्रदेश सरकार के पे रोल पर 800 वकील थे जिन्हे राज्य सरकार तनख्वाह देती थी। इनमें AG, AGA, AGA1, Chief Standing Council, Standing Council सहित कार्यालय का स्टाफ शामिल था। गौरतलब है कि अभी तक एडवोकेट जनरल की नियुक्ति नहीं हुई है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ किसी तेजतर्रार वकील को इस पद पर लाना चाहते हैं जो न्यायिक मामलों में सही तरीके से सरकार का पक्ष रख पाए। |
| ATM मशीन में अचानक आ गया करंट, पैसे निकाल रहे युवक की हुई मौत Posted: 13 Apr 2022 09:45 PM PDT लखनऊ मेरठ जिले में बुधवार को एक बेहद हैरान कर देना वाला मामला सामने आया है। यहां एक ATM मशीन से नोट निकालने के दौरान करंट लगने के कारण युवक की मौत हो गई। ATM मशीन से पैसे निकालने गया 25 साल का नौजवान हमेशा के लिए मौत की नींद सो गया। इलाके में युवक की मौत से हड़कंप मच गया। जिसके बाद लोगों ने हंगामा करके आक्रोश भी व्यक्त किया। घटना थाना लिसाड़ी गेट क्षेत्र की है।जहां 25 साल का दानिश अपनी किसी जरूरत के लिए ATM से पैसे निकालने पहुंचा था। इATM मशीन से पैसे निकालते वक्त अचानक उसे हाई वोल्टेज करंट लग गया।जिससे मौके पर ही तड़प-तड़पकर दानिश की मौत हो गई।इलाके के लोग ATM चेंबर में युवक को तड़पता देख हैरान रह गए।जिसके बाद उसे बमुश्किल ATM चेंबर से बाहर निकाला गया और फिर उसे अस्पताल लेकर गए जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।वहीं इलाके के लोगों ने ATM मशीन में करंट करने की घटना को लेकर आक्रोश व्यक्त किया। लोगों ने हंगामा करते हुएATM कंपनी के खिलाफ कार्रवाई और मृतक के परिवार को मुआवजा देने की मांग की।वहीं पुलिस ने फिलहाल शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि अगर परिवार के लोग तहरीर देंगे तो मुकदमा दर्ज करके अग्रिम कार्रवाई भी की जाएगी। |
| सीएम योगी ने कहा 100 दिनों के बाद जनता के सामने हर विभाग को देनी होगी कामों की जानकारी Posted: 13 Apr 2022 09:38 PM PDT
लखनऊ मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मंत्रिपरिषद के साथ कृषि उत्पादन सेक्टर के सात विभागों की कार्ययोजना का प्रजेंटेशन देखा। इस मौके पर मुख्यमंत्री योगी ने कहा कि सभी विभागों को रोजगार के अवसरों पर फोकस रखना चाहिए। जो योजना प्रारम्भ करें उसे तय समय सीमा का अंदर शुरू किया जाए।इतन ही नही मुख्यमंत्री योगी ने कहा 100 दिनों के बाद जनता के सामने हर विभाग को अपने कार्यों का विवरण देना होगा। साथ ही मुख्यमंत्री योगी ने कहा कि जनहित की योजनाओं के लिए धनराशि की कमी नहीं लेकिन वित्तीय संतुलन जरूरी।मुख्यमंत्री योगी ने प्रेजेंटेशन के बाद कहा कि बाढ़ से बचाव से सम्बन्धित काम 15 जून से पहले पूरा कर लिया जाए। पुराने तटबंधों की मरम्मत समय से कर ली जाए। साथ ही प्रधानमंत्री के मार्गदर्शन में राज्य सरकार कृषकों की आय में गुणात्मक वृद्धि करने के लिए संकल्पित है। अगले 05 साल के अंदर प्रदेश में ऐसा परिवेश तैयार किया जाए जहां पर्यावरण संवेदनशील कृषि व्यवस्था हो। खाद्यान्न एवं पोषण की सुरक्षा हो। आधुनिक कृषि तकनीक एवं पारंपरिक कृषि विज्ञान का अपेक्षित उपयोग किया जाना चाहिए। कृषि शिक्षा और कृषि अनुसंधान को कृषकोन्मुखी और जवाबदेह बनाया जाना चाहिए।सीएम ने कहा कि जनता से जुड़ी हुई प्रोजेक्ट्स के लिए पैसे की कमी आड़े नही आनी चाहिए। सभी प्रोजेक्ट्स तय समय पर पूरा हो, इसका ध्यान रखना होगा।साथी ही विभागों में फिजूलखर्ची ना हो। सीएम ने कहा कि विभागों को अपने काम करने के तरीके में भी बदलाव करना होगा। सभी विभागों को रोजगार के अवसरों पर फोकस रखना चाहिए। उत्तर प्रदेश में रोजगार बढ़ने से एक ट्रिलियन डॉलर की अर्थव्यवस्था में आसानी होगी।सीएम ने कहा कि प्रदेश की बढ़ती आबादी के लिए खाद्य तेलों की जरूरत के सापेक्ष अभी केवल 30-35 फीसदी उत्पादन हो रहा है। जबकि दलहन का उत्पादन 40-45 फीसदी है। इसे मांग के अनुरूप उत्पादन तक लाने के लिए ठोस कार्ययोजना बनाई जाए।तिलहन और दलहन उत्पादन को बढ़ाना ही होगा। लघु एवं सीमांत किसानों की भूमिका इसमें अहम होगी। हर कृषि विज्ञान केंद्र को सेंटर ऑफ एक्सीलेंस के रूप में विकसित करने के प्रयास हों। केवीके में इंफ्रास्ट्रक्चर पर्याप्त हैं। हर सेंटर में एक प्रोसेसिंग यूनिट जरूर हो। इससे किसानों को लाभ होगा।फसल बीमा योजना के सर्वेक्षण को और सरल किया जाए। किसानों को इस संबंध में जागरूक किया जाए। |
| You are subscribed to email updates from सुल्तानपुर टाइम्स - हिंदी समाचार, Hindi News, आज की ताजा खबर, Breaking News. To stop receiving these emails, you may unsubscribe now. | Email delivery powered by Google |
| Google, 1600 Amphitheatre Parkway, Mountain View, CA 94043, United States | |












