आजमगढ़ लाइव - खबरें तमसा तट की। … - 🌐

Breaking

Home Top Ad

Post Top Ad

Friday, April 8, 2022

आजमगढ़ लाइव - खबरें तमसा तट की। …

आजमगढ़ लाइव - खबरें तमसा तट की। …


आज़मगढ़ : पुलिस मुठभेड़ में 25 हजार के इनामी बदमाश को लगी गोली

Posted: 07 Apr 2022 10:16 PM PDT


लूट, डकैती व गैंगस्टर समेत पांच मुकदमो में वांछित था महेंद्र सिंह, अवैध असलहा बरामद

आजमगढ़: देवगांव पुलिस ने आज सुबह मुठभेड़ के दौरान एक 25000 के इनामिया को गिरफ्तार करने का दावा किया है। मुठभेड़ के दौरान 25 हजार के इनामिया के पैर में गोली लग गई। पुलिस ने उसे इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया है। एसपी अनुराग आर्य ने बताया कि डकैती में वाँछित 25000 का इनामिया हिस्ट्रीशीटर अपराधी एचएस 93 ए महेंद्र जिस पर पूर्व से लूट, डकैती, गैंग्स्टर समेत 05 मुकदमे दर्ज हैं, थाना देवगांव पुलिस टीम से साथ पुलिया के पास मुठभेड़ में गिरफ्तार किया गया है। मुठभेड़ के दौरान उसके दाएं पैर में गोली लगी है। पुलिस ने उसके पास से अवैध असलहा बरामद किया है।

Post Bottom Ad

Pages