सुल्तानपुर टाइम्स - 🌐

Breaking

Home Top Ad

Post Top Ad

Sunday, April 10, 2022

सुल्तानपुर टाइम्स

सुल्तानपुर टाइम्स


सीएम योगी ने फरियादियों को दिया न्याय का भरोसा

Posted: 10 Apr 2022 10:34 PM PDT

 


लखनऊ गोरखनाथ मंदिर के हिंदू सेवाश्रम व यात्री निवास में सोमवार को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने जनता दरबार में लोगों की समस्या सुनी। इस दौरान मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने समस्याओं के समाधान का भरोसा दिलाया है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सोमवार सुबह गोरखनाथ मंदिर में भ्रमण के दौरान गौशाला में गायों की सेवा की

 इससे पहले रविवार को भी जनता दरबार के दौरान मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने करीब 400 लोगों की समस्याएं सुनीं। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने भरोसा दिलाया कि हर किसी के साथ न्याय होगा। जनता दरबार में आए कुछ लोग ऐसे भी थे, जिनके परिजनों का इलाज धन के अभाव में नहीं हो पा रहा था। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ  ने आश्वस्त किया कि किसी का इलाज नहीं रुकने पाएगा।  मुख्यमंत्री योगी ने अधिकारियों को तत्काल प्रक्रिया पूर्ण कराने के निर्देश दिए। मुख्यमंत्री योगी  रविवार सुबह करीब 7.45 बजे हिंदू सेवाश्रम पहुंचे। यहां उन्होंने 200 से अधिक लोगों से मुलाकात की। उन्हें बताया गया कि यात्री निवास में भी 200 से अधिक लोग है। इसके बाद मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ यात्री निवास भी पहुंचे। राजस्व एवं पुलिस संबंधी शिकायतों के मामले में मुख्यमंत्री ने संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि जमीन की पैमाइश और राजस्व संबंधी मामलों का तहसीलों में निस्तारण तेज कराएं। जहां जरूरत पड़े पुलिस बल भी साथ लिया जाए। उन्होंने थानों में समस्याओं के गुणवत्तापूर्ण समाधान के लिए भी अधिकारियों को निर्देशित किया।

ट्रांसफर के बदले पत्नी मांगने वाला जेई सस्पेंड

Posted: 10 Apr 2022 09:13 PM PDT


लखनऊ लखीमपुर खीरी से एक सनसनीखेज खबर सामने आई है। यहां बिजली विभाग का एक लाइनमैन ट्रांसफर चाह रहा था लेकिन उसके सामने जेई  ने शर्मनाक शर्त रख दी। जेई ने कहा कि ट्रांसफर तभी होगा जब वह अपनी पत्नी को उसे सौंप देगा।\इस शर्त ने लाइनमैन को इस कदर आहत किया कि उसने घर आकर डीजल उड़ेला और खुद को आग के हवाले कर दिया। परिवार वाले उसे लखीमपुर ले गए। जहां से उसे लखनऊ ट्रामा सेंटर रेफर कर दिया गया। रविवार को उसकी मौत हो गई। लेकिन मरने से पहले लाइनमैन ने जेई के खिलाफ बयान दिया है।लाइनमैन का आरोप है कि जेई और उसके दलाल ट्रांसफर के बदले में मेरी पत्नी मांग रहे हैं।  फिलहाल मृतक का पूरा परिवार लखनऊ में है। अभी पुलिस को कोई तहरीर नहीं दी गई है। हालांकि डीएम महेंद्र बहादुर सिंह ने वीडियो का संज्ञान लेकर आरोपी जेई के निलंबन की सिफारिश की। साथ ही उसके खिलाफ विभागीय जांच शुरू करने के लिए निर्देश दिया। देर शाम अधीक्षण अभियंता राम शब्द ने आरोपी जेई नागेंद्र कुमार और टीजी-2 जगतपाल को सस्पेंड कर दिया है।लखीमपुर में पलिया का रहने वाला गोकुल यादव (45) बिजली विभाग में लाइनमैन था। वह पलिया का रहने वाला है। लेकिन उसकी एक साल से तैनाती घर से 50 किमी दूर अलीगंज में थी। इससे पहले महंगापुर में तैनात था। वहां उसकी पहचान जेई से हुई थी। परिवार को लेकर गोकुल काफी दिनों से परेशान चल रहा था। इसलिए वह अपना ट्रांसफर पलिया चाह रहा था। उसने इसके लिए कई अफसरों से बात की, लेकिन उसकी मांग पूरी नहीं हुई।इसके बाद उसने अपने जेई से बात की। जेई ने ट्रांसफर करवाने की जिम्मेदारी ली। लेकिन उसके बदले में उसने जो मांगा वो गोकुल के लिए असहनीय था। जेई ने उसे कहा कि तुम एक रात के लिए अपनी पत्नी को मेरे और मेरे साथियों के लिए भेज दो, उसके बाद तुम्हारा ट्रांसफर करवा देंगे। जिसके बाद गोकुल वापस आ गया। उसने इस बात की शिकायत पुलिस से की, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं की गई।गोकुल ने शनिवार को पलिया अपने घर में देर शाम खुद पर डीजल छिड़ककर आग लगा ली। परिवार के लोग उसको देर रात उसको लखीमपुर लेकर पहुंचे। जहां से हालत गंभीर होने पर उसे लखनऊ भेज दिया गया। जहां पर सुबह 6 बजे के करीब गोकुल ने दम तोड़ दिया।

अमरनाथ यात्रा के लिए आज से करवा सकते हैं रजिस्ट्रेशन

Posted: 10 Apr 2022 09:11 PM PDT

 


नई दिल्ली आज यानी 11 अप्रैल से अमरनाथ यात्रा के रजिस्ट्रेशन शुरू हो रहे हैं। कोरोना की वजह से दो साल से अमरनाथ यात्रा पर रोक लगी थी। इस साल यह यात्रा 30 जून से शुरू होने वाली है।ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन 11 अप्रैल आज से शुरू हो जाएंगे।हर दिन केवल 20 हजार रजिस्ट्रेशन होंगे।हर यात्री को रजिस्ट्रेशन फीस के 100 रुपए लगेंगे।अमरनाथ यात्रा के लिए ऑफलाइन रजिस्ट्रेशन पंजाब नेशनल बैंक, जम्मू-कश्मीर बैंक या यस बैंक की किसी भी नजदीकी ब्रांच में जाकर कराया जा सकता है। आवेदक को इसके लिए अपना आधार कार्ड, 4 पासपोर्ट साइज फोटो और सरकारी अस्पताल से बनवाया गया हेल्थ सर्टिफिकेट देना होता है। रजिस्ट्रेशन फीस देने के बाद रजिस्ट्रेशन हो जाता है और उपलब्ध स्लॉट के हिसाब से यात्रा की तारीख मिल जाती है। इसकी डिटेल बैंक से मिलने वाली रसीद पर होती है।

Post Bottom Ad

Pages