ग्राम समाचार : Gram Samachar - 🌐

Breaking

Home Top Ad

Post Top Ad

Friday, April 1, 2022

ग्राम समाचार : Gram Samachar

ग्राम समाचार : Gram Samachar


Rewari News : आम आदमी पार्टी कार्यकर्ताओं ने जिला शिक्षा अधिकारी कार्यालय पहुंच ज्ञापन सौंपा

Posted: 01 Apr 2022 10:34 AM PDT

ग्राम समाचार न्यूज : पंजाब सरकार की तर्ज पर प्राइवेट स्कूलों की मनमानी पर रोक लगाने हेतु मुख्यमंत्री जी के नाम आप कार्यकर्ताओं ने सौपा ज्ञापन।



प्राइवेट स्कूलों की नाजायज़ मनमानी व शिक्षा नियम 134a को दोबारा लागू करने की माँग को लेकर आम आदमी पार्टी रेवाड़ी के कार्यकर्ताओं व पीड़ित पैरेंट्स ने आप के वरिष्ठ कार्यकर्ता संजय शर्मा के नेतृत्व में रोष प्रदर्शन कर *शिक्षा नियम 134a बहाली हो, प्राइवेट स्कूलों की नाजायज़ लूट बन्द करो* के जोरदार नारे लगाते हुए जिला शिक्षा विभाग के डिप्टी सुप्रीटेंडेंट श्री मान सिंह जी के मार्फ़त मुख्यमंत्री जी के नाम अपनी माँगो का ज्ञापन सौंपा। जिसमें निम्नलिखित माँग की गई।



*1* *शिक्षा नियम 134a की दोबारा बहाली हो तब तक 134a के पुराने बच्चों को इस सुविधा से बाहर नहीं किया जाये।* 

*2* *पंजाब सरकार की तर्ज पर इस साल कोई फीस वृद्धि ना की जाये और अन्य अमान्य फंड्स पर रोक लगे।* 

*3* *पंजाब सरकार की तर्ज पर स्कूल यूनिफॉर्म व किताबें स्कूल द्वारा बताई जाने वाली निश्चित दुकानों से ही खरीदने की बाध्यता खत्म हो।*

*4* *सरकार द्वारा लागू की गई एन. सी.ई.आर.टी. की ही किताबें लगवाना सुनिश्चित हो।*

इस मौके पर आम आदमी पार्टी दक्षिण हरियाणा के प्रवक्ता एडवोकेट श्री मुकेश कुमार, जिला व्यापार प्रकोष्ठ के अध्यक्ष श्री सुभाष अग्रवाल, रूप चंद रिटायर्ड हेल्थ इंस्पेक्टर, मनोज यादव रामगढ़, रिटायर्ड थानेदार दयाराम रामगढ़, हंसराज, सोमदत्त, नरेश वशिष्ठ, मोहन लाल सतीजा, उमेश भारद्वाज,गोपाल शर्मा, शान्ति सैनी, मूर्ति सैनी, कमला सैनी, संतोष सैनी, ज्योति सैनी व प्रेमवती प्रजापत आदि मौजूद थे।

Bounsi News: नवनिर्मित रोपवे का किराया ₹80 से बढ़ाकर ₹120 किया गया

Posted: 01 Apr 2022 10:24 AM PDT

ग्राम समाचार,बौंसी,बांका। ऐतिहासिक मंदार पर्वत पर नवनिर्मित आकाशीय रज्जू के जरिए पर्वत शिखर पर जाने वाले सैलानियों को अब किराया ज्यादा देना होगा। बिहार स्टेट टूरिज्म डेवलपमेंट कारपोरेशन लिमिटेड के द्वारा रोपवे के किराए में संशोधन किया गया है। मालूम हो कि, पूर्व में जहां रोपवे का पुराना किराया लोअर स्टेशन से अपर स्टेशन तक जाने का किराया ₹80 था। वह अब बढ़कर ₹120 हो गया है। जबकि अपर स्टेशन से लोअर स्टेशन आने के लिए पूर्व में पर्यटकों को ₹40 किराया देना पड़ता था। अब पर्यटकों को अपर स्टेशन से लोअर 


स्टेशन पर आने के लिए ₹75 किराया देना होगा। जानकारी देते हुए पर्यटन विभाग के मंदार स्थित प्रबंधक दीपक कुमार ने बताया कि, रोपवे मेंटेनेंस और अन्य कार्यों के लिए किराए को बढ़ाया गया है। किराया कम रहने के कारण विभाग को मेंटेनेंस में काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा था। बताया गया कि, नया दर शनिवार से तत्काल प्रभाव में लागू किया जाएगा। मालूम हो कि, मंदार पर्वत शिखर पर भ्रमण करने के लिए प्रतिदिन सैकड़ों की संख्या में विभिन्न प्रांतों से सैलानी पहुंचते हैं। खासकर जैन तीर्थावलंबी की संख्या ज्यादा होती है। 

कुमार चंदन,ग्राम समाचार संवाददाता,बौंसी।

Bounsi News: श्रीमद्भागवत कथा को लेकर निकाली गई भव्य कलश यात्रा

Posted: 01 Apr 2022 10:20 AM PDT

ग्राम समाचार,बौंसी,बांका। बौंसी प्रखंड क्षेत्र के पूर्व में स्थित शीतला मंदिर प्रांगण में शुक्रवार से श्रीमद्भागवत कथा ज्ञान महायज्ञ का विधिवत शुभारंभ हो गया। जिसको लेकर युवा एकता मंच के सक्रिय कार्यकर्ता के नेतृत्व में मंदार की तराई में अवस्थित पापहरणी सरोवर से भव्य कलश शोभायात्रा निकाली गई। शोभायात्रा में भारी संख्या में महिला एवं पुरुष श्रद्धालुओं ने भाग लिया। वैदिक मंत्रोच्चारण के बीच महिला श्रद्धालुओं ने पापहरणी सरोवर का जल कलश में भरकर कलश को सर पर लेकर पैदल यात्रा प्रारंभ की। मधुसूदन मंदिर समीप आकर श्रद्धालुओं ने भगवान मधुसूदन को भी आमंत्रित किया और यज्ञ स्थल की ओर रवाना हो गए। शनिवार को पंचांग वैदि प्रतिष्ठा हवन एवं चंडी पाठ महोत्सव का शुभारंभ किया जाएगा।गुरुधाम के पंडित ललमटिया गांव निवासी 


धीरज पांडे के द्वारा वैदिक मंत्र उच्चारण के साथ पूजा अर्चना के बाद पापहरणी से जल भरकर कलश शोभायात्रा निकाली गई। लगभग 500 की संख्या में श्रद्धालु महिलाओं के द्वारा कलश को डीजे, बैंड, बाजे के साथ यज्ञ स्थल पर लाया गया। यज्ञ स्थल पर भी पंडित के द्वारा विधि विधान पूर्वक पूजा-अर्चना कराई गई। मालूम हो कि भागवत कथा वाचक गौरव कृष्ण चंद्र शास्त्री के द्वारा 10 दिनों तक भागवत कथा का रसपान श्रद्धालुओं को कराया जाएगा। साथ ही विभिन्न प्रांतों से आए शास्त्रीय संगीत कलाकारों के द्वारा शास्त्रीय संगीत की बेहतरीन प्रस्तुति की जाएगी। भव्य कलश शोभायात्रा में युवा एकता मंच के सक्रिय कार्यकर्ता सत्यम पांडे, रितिक मिश्रा, अभिनव यादव, रितिक सूर्यवंशी सहित अन्य कार्यकर्ताओं का काफी योगदान रहा। 

कुमार चंदन,ग्राम समाचार संवाददाता,बौंसी।

Chandan News: उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले किसानों को प्रमाण पत्र देकर किया सम्मानित

Posted: 01 Apr 2022 10:02 AM PDT

ग्राम समाचार,चांदन,बांका। जिला कृषि विज्ञान केन्द्र बांका के आलोक में शुक्रवार 1अप्रेल को चांदन प्रखंड कार्यालय स्थित कृषि भवन परिसर में उत्कृष्ट किसानों को प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया बता दें कि आयोजित दो दिवसीय जिला स्तरीय किसान मेला सह प्रदर्शनी का आयोजन किया गया था। जिसमें इस कार्यक्रम के तहत जिले के विभिन्न प्रखंडों से आए प्रगतिशील किसान शामिल हुए। कार्य क्रम में मुख्य रूप से  कृषि विज्ञान केंद्र के वैज्ञानिक संजय मंडल,धर्मेंद्र कुमार,रघुवर साह 

आदि मौजूद थे। मेले में तकनीकी सत्र एवं उन्नत खेती करने की चर्चा की गई। साथ ही क्षेत्र उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले हथिया पाथर गांव के खुर्शीद आलम पिता लखन अंसारी,राजीव कुमार यादव गरूड़ा चांदन,प्रकाश कुमार नाड़ीजमदाहा,नुरेश्वर मरांडी बाबू महल चांदन आदि किसानों प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया।मौके पर प्रखंड कृषि पदाधिकारी रामयस मंडल,सुभाष कृषि समन्वयक,रूपेश कुमार आजाद समन्वयक,मोहसिना प्रवीण एटीएम मुख्य रुप से सामिल थे।

उमाकांत साह,ग्राम समाचार संवाददाता,चांदन। 

Panjwara News: पुलिस  ने तीन वारंटी को गिरफ्तार कर सक्षम न्यायालय भेजा

Posted: 01 Apr 2022 09:58 AM PDT

ग्राम समाचार,पंजवारा,बाराहाट,बांका। शुक्रवार को पंजवारा थाना पुलिस ने तीन वारंटीयो को गिरफ्तार कर सक्षम न्यायालय बाँका भेजा । मामले की जानकारी देते हुए पंजवारा थानाध्यक्ष  अनिल कुमार साव ने बताया कि पंजवारा थाना क्षेत्र के सबलपूर गाँव के इंद्रजीत सिंह उर्फ सूरज सिंह 


के खिलाफ  न्यायालय से गैर जमानती वारंट निकला था । जबकि पंजवारा के बबन साह एवं लालबाबु साह के खिलाफ न्यायालय से जमानती वारंट जारी हुआ था। न्यायालय से निर्गत वारंट के आधार पर तीनो वारंटीयों को गिरफ्तार कर पुलिस अभिरक्षा में सक्षम न्यायालय बाॅका भेज दिया गया।

ब्रजेश राठौर,ग्राम समाचार संवाददाता,पंजवारा। 

Chandan News: उच्च विद्यालय कुसुम जोरी के 12 से 14 आयु वर्ग के 83 छात्र छात्राओं को लगा कोविड टीका

Posted: 01 Apr 2022 07:34 AM PDT

ग्राम समाचार,चांदन,बांका। ज्ञात हो कि 16 मार्च 2022 से 12 वर्ष से 14 वर्ष आयु वर्ग के बच्चों को कोविड टीकाकरण शुरू हो चुका है. अभी तक 14 वर्ष के उपर आयु वर्ग की बच्चों को टीकाकरण किया जा रहा था जिसमें 15 से 18 साल के बच्चों को भी करना टीका लगाया जा रहा है जिसे 3 जनवरी 2022 से शुरू हुए इस पेज में केवल बच्चों कोही भारत बायोटेक वैक्सीन लगाई जा रही है। जो अब 12 से 14 वर्ष आयु वर्ग के बच्चों को जिनका जन्म 2008 से 2010 तक में हुआ है खास बात यह है जिन बच्चों को 11 साल 11 महीने हुआ है उन्हें भी टीका लगाना है । इसी कड़ी में प्रखंड क्षेत्र के कुसुम जोरी पंचायत के प्रोन्नत उच्च विद्यालय कुसुम जोरी में चांदन प्रभारी चिकित्सक एके सिन्हा के नेतृत्व में टीका 

कर्मी एएनएम शांतिना मुर्मू व आशा कार्यकर्ता रेखा देवी के संयुक्त में 82 छात्र छात्राओं को कोरोना वैक्सीन का टीका लगाया गया। टीका लगवा रहे छात्र छात्राओं ने बड़े ही प्यार से लाईन में खड़े होकर  अपना अपना आधार कार्ड मोबाइल नंबर देकर टीका लगवाया। इस आशय की जानकारी चांदन स्वास्थ्य प्रबंधक डॉ यश राज ने बताया कि जिन छात्रों को आज दिया गया है उसे पुनः दुसरा टीका 28 दिनों के बाद दिया जाएगा इसी क्रम में प्रखंड क्षेत्र के प्राथमिक विद्यालय (भैरोडीह) भैरोगंज में 11अप्रेल को 12 से 14 वर्ष आयु वर्ग के बच्चों को टीका लगाया जाएगा। इस मौके पर विद्यालय के प्रधानाध्यापक श्री श्यामसुंदर बरनवाल, शिक्षक अवधेश कुमार आदि मौजूद थे

उमाकांत साह,ग्राम समाचार संवाददाता,चांदन।

Chandan News: 8 वर्षीय मासूम बच्ची हत्या मामले में पीड़ित परिवार को न्याय दिलाने की सांत्वना देने पहुंची भाजपा के कटोरिया विधायिका निक्की हेंब्रम

Posted: 01 Apr 2022 07:19 AM PDT

ग्राम समाचार,चांदन,बांका। ज्ञात हो कि बीते 19 मार्च होली के दिन चांदन पंचायत के वार्ड नंबर 5 अंतर्गत चांदन दुर्गा मंदिर के समीप से एक आठ वर्षीय मासुम की कुछ दरिंदों ने अपहरण कर सामुहिक दुष्कर्म के बाद निर्मम हत्या कर दिया था और तो और इस घटना के साख छुपाने के लिए चांदन रेलवे स्टेशन के समीप बने नाली नुमा गुफा  में शव गाड़ दिया था। जिसकी जानकारी पर प्रशासन द्वारा तवरित कार्रवाई करते हुए बेलहर एसडीपीओ प्रेमचन्द्र सिंह एवं कटोरिया पुलिस के अलावा चांदन थाना 


अध्यक्ष नसीम खान के नेतृत्व पुअनि चंचल कुमार ने 34 घंटे के अंदर चार आरोपियों के गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।बावजूद  पिड़ित परिवार से मिलकर संतावना देने छोटे-बड़े जनप्रतिनिधि पहुंचकर कठोर कार्रवाई करने की भरोसा दे रहे हैं। इसी कड़ी में शुक्रवार 1 अप्रैल 2022 को कटोरिया विधायक निक्की हेम्ब्रम,सांसद प्रतिनिधि दिनेश यादव,कटोरिया मंडल अध्यक्ष राहुल दर्शन,भाजपा मंडल अध्यक्ष गौतम केशरी,हरेकृष्ण पाण्डेय ,चंदन सिन्हा आदि दर्जनों समर्थक मृतका के परिजनों से मिलकर संवेदना व्यक्त किया। और उचित न्याय दिलाने का आश्वासन दिया।

उमाकांत साह,ग्राम समाचार संवाददाता,चांदन।

Chandan News: मां सरस्वती कोचिंग सेंटर के 90 फीसदी छात्र छात्राओं ने मैट्रिक परीक्षा में अच्छे अंक प्राप्त कर प्रथम श्रेणी हासिल किया

Posted: 01 Apr 2022 07:16 AM PDT

ग्राम समाचार,चांदन,बांका। पटना बिहार  बोर्ड‌ मैट्रिक परीक्षा का रिजल्ट गुरुवार 31 मार्च 2022 दोपहर को आते ही जिले की तमाम प्रखंड क्षेत्र के छात्र छात्राओं में अपने रिजल्ट का परिणाम से खुशी का माहौल बन गया। खासकर बिहार बोर्ड में प्रथम स्थान हासिल करने वाले छात्र-छात्राओं में देखी गई। बता दें कि प्रखंड के प्लस टू प्रोजेक्ट कन्या उच्च विद्यालय भैरोगंज के दसम वर्ग के छात्र छात्रा जिन्होंने कोरोना काल के प्रोटोकॉल के डंक के मार झेल कर भैरोगंज अवस्थित मां सरस्वती कोचिंग सेंटर के संचालक यूवा भुदेव यादव के मार्ग दर्शन पर शिक्षा प्राप्त किया जिसमें कुल 116छात्र छात्राओं ने सफलता हासिल किया जिसमें 36 छात्र छात्रा बिहार बोर्ड परीक्षा में प्रथम श्रेणी परचम लहराया। इसी प्रकार सबसे ज्यादा अंक प्राप्त करने वाले रंजन कुमार ने 425 अंक प्राप्त कर विद्यालय एवं कोचिंग संस्थान का मान बढ़ाया। इसी प्रकार राजेश कुमार 411. राहुल कुमार 406. कृष्ण कुमार 404. कुंदन कुमार 373 राकेश कुमार 373 करिश्मा कुमारी 368 ममता कुमारी 366 सागर कुमार 358 विजय कुमार 355 आशीष कुमार 355 चंदन कुमार 355 मुन्ना कुमार 

351 छोटू कुमार 351 श्याम कुमार,346, सीमा कुमारी 341 बाबूलाल कुमार 338 शिवम कुमार 332 विकास कुमार 327 मनीष कुमार 325 सूरज कुमार 319 ममता कुमार 318 मंटू कुमार 316, रेनू कुमारी 306 अजीत कुमार 302 आरती कुमारी 301, संतोष कुमार 300 प्रियंका कुमारी 300 संगीता कुमारी 300 रमेश कुमार 300 संजीत कुमार 300 आकाश कुमार 300 अंक इत्यादि के अलावा द्वितीय श्रेणी में सुरेंद्र कुमार 293 योगेंद्र कुमार 293 जुली कुमारी 288, आदि के अलावा तृतीय स्थान हासिल किया। रिजल्ट परिणाम से खुशी छात्र छात्राओं  मां सरस्वती कोचिंग सेंटर के संस्थापक व अध्यापक भूदेव यादव को मिठाई खिलाकर उज्जवल भविष्य के लिए शुभकामनाएं प्राप्त किया।  साथ ही साथ छात्र राजेश कुमार ने सॉफ्टवेयर इंजीनियर, करिश्मा कुमारी टीचर, कृष्णा कुमार ने डॉक्टर बनने की अभिलाषा जताई। कोचिंग संस्थान के संस्थापक भूदेव यादव ने बताया कि संस्थान में अध्ययनरत दशवीं के छात्र छात्राओं ने इस बार फिर सभी विषय के संकाय में बेहतर प्रदर्शन किया है। नक्सल प्रभावित क्षेत्र रहने के बावजूद क्षेत्र की बच्चों ने सफलता हासिल कर कोचिंग संस्थान का मान बढ़ाया।हमारे संस्थान में कक्षा 8 से लेकर 12वीं तक के छात्र छात्राओं को शिक्षा देकर परीक्षा की तैयारी की जाती है जो विगत 7 वर्षों से इस इलाके में नंबर वन कोचिंग संस्थान जाने जाते हैं। बच्चों की बिहार बोर्ड परीक्षा में सफलता हासिल करने से गौरवान्वित महसूस किया।

उमाकांत साह,ग्राम समाचार संवाददाता,चांदन। 

Chandan News:पांचवी कक्षा के बच्चों को विदाई एवं नवनियुक्त शिक्षिका की स्वागत समारोह

Posted: 01 Apr 2022 07:13 AM PDT

ग्राम समाचार,चांदन,बांका। गुरुवार 31 मार्च को प्रखंड के नवसृजित प्राथमिक विद्यालय तुर्की में 5 वीं कक्षाओं के बच्चों को वर्ग उन्नति के बाद इस सत्र के अंतिम दिन विदाई दी गई तथा नवनियुक्त शिक्षिका कंचन कुमारी और शिक्षा सेवक अरविंद कुमार का स्वागत समारोह आयोजित किया गया । समारोह में बच्चों द्वारा विद्यालय को सजाया गया था और केक काटने का भी कार्यक्रम किया गया। प्रभारी प्रधानाध्यापक प्रिंस प्रकाश ने बताया कि पांचवी कक्षा के बच्चों को उनके उज्जवल भविष्य के लिए सभी शिक्षकों द्वारा शुभकामनाएं दी गई तथा भविष्य में भी किसी भी प्रकार के संसाधनों का अभाव उनकी पढ़ाई में हो तो निसंकोच अपने 

शिक्षक को कह सकते हैं वह हर तरह की मदद के लिए तत्पर रहेंगे.5 वीं के सभी बच्चों को एक एक कलम और चॉकलेट देकर विदा किया गया। नवनियुक्त शिक्षिका कंचन कुमारी और कुछ ही दिन पहले इस विद्यालय में योगदान करने वाले शिक्षा सेवक अरविंद कुमार दास द्वारा विद्यालय संचालन एवं छात्र छात्राओं के पठन-पाठन में हर तरह की सहायता एवं तत्परता से शिक्षण कार्य करने का आश्वासन दिया गया। विद्यालय के सभी बच्चों के बीच चॉकलेट का वितरण किया गया । 5 वी के सभी बच्चे विद्यालय में बिताए गए 5 साल को याद कर आज अंतिम दिन भावुक हो गए और अपने शिक्षको के प्रति सम्मान प्रकट किया।

उमाकांत साह,ग्राम समाचार संवाददाता,चांदन।

Pathargama News: सुरनीय में 26 मार्च को प्रेमिका ने ही की थी प्रेमी की हत्या

Posted: 01 Apr 2022 06:05 AM PDT





ग्राम समाचार, पथरगामा ब्यूरो रिपोर्ट:- प्रखंड अंतर्गत सुरनियां ग्राम में बीते 25 मार्च की रात राहुल कुमार सिंह नामक युवक की गली दबा कर हत्या कर दी गई थी। पुलिस को घटना की सूचना मिलने के बाद शव को कब्जे में लेकर अगले दिन 26 मार्च को 452,302,506,34 भा०दं०वि० विरुद्ध प्रा० अभियुक्त बैकुंठ सिंह पिता स्व० रामशरण सिंह, समरेंद्र सिंह एवं अमरेन्द्र सिंह दोनो के पिता सुखनंदन, नीतीश कुमार सिंह एवं अंकित कुमार सिंह दोनो के पिता बैकुंठा सिंह व अभिनंदन सिंह पिता स्व० रामशरण सिंह सभी साकिम माल सुरनियां थाना पथरगामा जिला गोड्डा के विरुद्ध अंकित कर अनुसंधान प्रारंभ किया गया। मामले की संवेदनशीलता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक वाई एस रमेश के द्वारा कांड के उद्भेदन एवं संलिप्त अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी गोड्डा के नेतृत्व में एक टीम गठित कर तकनीकी साक्ष्य एवं अन्य माध्यमों से मिली सूचना के आधार पर शुक्रवार 31 मार्च को संदिग्ध प्रीति कुमारी (बदला हुआ नाम) को पूछताछ के लिए थाना लाया गया। पूछताछ के क्रम में प्रीति ने बताया कि मृतक राहुल कुमार सिंह से उसका प्रेम प्रसंग था और दोनों एक दूसरे से गांव में ही मिलते जुलते थे। वर्ष 2021 में युवती की शादी बिहार के बांका जिले में हो गई। युवती के बयान के अनुसार मृतक राहुल, प्रीति को शादी के बाद भी फोन कर परेशान करता था। वर्ष 2022 में सरस्वती पूजा के समय युवती अपने मायके ग्राम सुरनियाँ आई थी। युवती के मायके आने के बाद मृतक राहुल के द्वार फोन पर युवती को परेशान किया जा रहा था और जब युवती के घर पर उसके माता पिता नही होते तब मृतक राहुल जबरन युवती के घर घुस जाता था। दिनांक 25 मार्च को 5 बजे के करीब मृतक राहुल कुमार ने प्रीति कुमारी को फोन कर घर पर कोई नहीं है आ जाओ ऐसा कह कर अपने घर बुलाया। राहुल के बुलाने पर जब प्रीति वहां पहुंची तो राहुल को शराब के नशे में धुत्त पाया। इसके बाद राहुल ने प्रीति के साथ शारीरिक संबंध बनाया और फिर प्रीति अपने घर जाने के लिए वहां से जाने लगी। तब राहुल ने उससे दोबारा से शारीरिक संबंध बनाने को कहा तो प्रीति ने मना कर दिया। प्रीति के मना करने पर तुम मेरी जान ले लो ऐसा कहते हुए राहुल एक रस्सी लेकर आया और पलंग पर लेट गया। उसके बाद प्रीति ने पलंग पर लेटे हुए राहुल की छाती पर चढ़ गई और रस्सी में गांठ बना कर राहुल के गले में डाल कर रस्सी को खींच दिया जिससे मौके पर ही राहुल की मौत हो गई। इसके बाद प्रीति ने मृतक राहुल के गले से रस्सी निकाली और रस्सी को मृतक के घर के बाहर फेकते हुए वापस अपने घर चली आई। अनुसंधान में मिले साक्ष्य के आधार पर और पूछताछ में युवती द्वारा अपने अपराध स्वीकार करने के तदोपरांत प्रीति कुमारी को गिरफ्तार किया गया। अनुसंधानकर्ता द्वारा प्रीति कुमारी के निशानदेही पर घटना में प्रयुक्त रस्सी को भी बरामद कर जप्त किया गया है। अभियुक्त प्रीति कुमारी (बदला हुआ नाम) की गिरफ्तारी के लिए गठित की गई टीम में आनंद मोहन सिंह अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी गोड्डा। पु०नि० बलबीर सिंह, पथरगामा प्रभार। पु०अ०नि० ताराचन्द, महागामा प्रभार। पु०अ०नि० मनोज कुमार पाण्डेय, पथरगामा थाना। पु०अ०नि० अमित अभिषेक, राजाभीठा थाना प्रभारी। पु०अ०नि० रूपेश कुमार कोठरी, पथरगामा थाना। पु०अ०नि० दीपिका तिग्गा, महिला थाना प्रभारी। आरक्षी निशांत कुमार पाण्डेय, तकनीकी शाखा एवं पथरगामा थाना सशस्त्र बल मौजूद थे।

अमन राज:-

Godda News: महज 6 दिन में ही 5 लाख की रंगदारी कांड का उद्भेदन

Posted: 01 Apr 2022 05:20 AM PDT




ग्राम समाचार, गोड्डा ब्यूरो रिपोर्ट:-  जिला अंतर्गत ई०सी०एल० ललमटिया में संवेदक ओम प्रकाश गुप्ता को बीते 25 मार्च अज्ञात अपराधियों द्वारा मोबाइल पर कॉल कर जान मारने की धमकी देकर पैसे मांगे गए थे। इस मामले में एक अभियुक्त को शुक्रवार को गिरफ्तार किया गया, जब की अन्य दो की तलाश जारी है। मामले को लेकर पुलिस अधीक्षक द्वारा उनके कार्यालय में प्रेस वार्ता की गई। इस दौरान उन्होंने बताया की ललमटिया थाना अंतर्गत लोहंडिया बाजार से ई०सी०एल० ललमटिया में संवेदक के रूप में कार्य करने वाले ओम प्रकाश गुप्ता पिता स्व० परमानंद गुप्ता को बीते 25 मार्च की संध्या में उनके मोबाइल पर अज्ञात अपराधियों ने उन्हें जान से मारने की धमकी देते हुए 5 लाख रुपए की रंगदारी की मांग की थी। जिसके बाद ओम प्रकाश गुप्ता के द्वारा ललमटिया थाना में दर्ज लिखित आवेदन पर ललमटिया थाना कांड संख्या 23/2022 दिनांक 27 मार्च धारा 387 भा०दां०वि० अज्ञात अभियुक्तों के विरुद्ध अंकित कर कांड का अनुसंधान प्रारंभ किया गया।

Pages