ग्राम समाचार : Gram Samachar - 🌐

Breaking

Home Top Ad

Post Top Ad

Tuesday, April 19, 2022

ग्राम समाचार : Gram Samachar

ग्राम समाचार : Gram Samachar


Bounsi News: सड़क दुर्घटना में अलग-अलग गांव के युवक युवती गंभीर रूप से जख्मी

Posted: 19 Apr 2022 05:19 AM PDT

ग्राम समाचार,बौंसी,बांका। बौंसी थाना क्षेत्र के कौवावरण गांव के स्कूल के समीप सड़क दुर्घटना में मोटरसाइकिल सवार युवक और युवती गंभीर रूप से जख्मी हो गए। घटना मंगलवार दोपहर की बताई जा रही है। मिली जानकारी के अनुसार बांका थाना क्षेत्र के लस्करी गांव निवासी संतोष यादव का शाला झारखंड के गोड्डा रामनगर निवासी केदार यादव का पुत्र चंचल यादव मोटरसाइकिल पर बांका थाना क्षेत्र के बैजनाथपुर गांव निवासी वार्ड 10 के पप्पू दास की 20 वर्षीय पुत्री रिंकू कुमारी के साथ बौंसी चांदन मुख्य मार्ग की ओर से चांदन डैम की तरफ जा रहा था। 


घटनास्थल समीप तेज रफ्तार बाइक असंतुलित हो गई। जिसके बाद युवक युवती मोटरसाइकिल समेत सड़क पर काफी दूर तक हवा में उछलते हुए गिर गए और गंभीर रूप से जख्मी हो गए। हेलमेट नहीं पहने रहने के कारण युवक और युवती के सिर पर गंभीर चोट लगी है। स्थानीय लोगों एवं एंबुलेंस के सहयोग से दोनों को रेफरल अस्पताल लाया गया। जहां ड्यूटी पर तैनात चिकित्सक डॉक्टर पंकज कुमार और डॉक्टर कुमार संजय सुमन के द्वारा बेहतर इलाज के लिए भागलपुर रेफर कर दिया गया। दोनों जख्मियों की स्थिति चिंताजनक बताई जा रही है। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार युवक लहरिया कट बाइक चला रहा था। 

कुमार चंदन,ग्राम समाचार संवाददाता,बौंसी।

Post Bottom Ad

Pages