ग्राम समाचार : Gram Samachar |
- Godda News: विद्युत से संबंधित समस्याओं को ले ऊर्जा मित्रों ने की बैठक
- Godda News: चैती दुर्गा मंदिर परिसर में हो रहा है श्री कृष्ण रासलीला का आयोजन
- Bounsi News: त्रि-दिवसीय आचार्य कार्यशाला के दूसरे दिन वंदना शाह प्रथम सत्र का हुआ शुभारंभ
- Bounsi News: एमएलसी चुनाव में 230 मतदाता डालेंगे वोट
- Bounsi News: हेमंत ट्रॉफी में भिड़ेंगे बांका एवं भागलपुर के टीम
- Bounsi News: 5 पैक्स के लिए होने वाले चुनाव में 3 पैक्स अध्यक्ष हुए निर्विरोध निर्वाचित
- Bounsi News: कटोरिया विधायक ने कार्यकर्ताओं साथ किया प्रखंड क्षेत्र का दौरा
- Bounsi News: भागवत कथा ज्ञान महायज्ञ सह चंडी यज्ञ के मंच का किया गया विधिवत उद्घाटन
- Panjwara News: पंजवारा पुलिस ने एक वारंटी को गिरफ्तार कर भेजा जेल
- Panjwara News: ड्रोन कैमरा के मदद से अवैध शराब के खिलाफ चलायाजाँच अभियान
- Panjwara News: वाहन जाँच टीम ने वसूला चार हजार रुपये का जुर्माना
- Chandan News: विवादित भूमि पर शौचालय बनाने को लेकर दो सहोदर भाई जमकर मारपीट एक महिला समेत तीन जख्मी
- Rewari News : भारतीय किसान यूनियन (चढूनी) ने फसलों का मुआवजा नहीं मिलने पर मुख्य मंत्री के नाम ज्ञापन सौंपा
- Rewari News : रोटरी क्लब रेवाड़ी मेंन तथा पुष्पलता आयुर्वेदा अस्पताल के सहयोग से स्वैच्छिक रक्तदान शिविर का आयोजन
- Rewari News : महिला डा. अर्जना शर्मा के आत्महत्या के मामले में IMA ने विधायक चिरंजीव राव को ज्ञापन सौपा
- Rewari News : अखिल भारतीय जांगिड़ ब्राह्मण ब्लॉक सभा धारूहेड़ा व नाहड़ के प्रधान पद के लिए नामांकन प्रक्रिया हुई
- Rewari News : प्रोफेसर जयप्रकाश यादव इंदिरा गांधी विश्वविद्यालय के नए कुलपति होंगे
- Rewari News : महात्मा ज्योतिबा फूले जयंती समारोह का सैनी स्कूल में 10 अप्रैल को आयोजन किया जाएगा
- Pathargama News: पथरगामा में एक बार फिर जलापूर्ति ठप
| Godda News: विद्युत से संबंधित समस्याओं को ले ऊर्जा मित्रों ने की बैठक Posted: 04 Apr 2022 02:46 AM PDT ग्राम समाचार, गोड्डा ब्यूरो रिपोर्ट:- महागामा प्रखंड अंतर्गत ऊर्जा नगर के राजेंद्र स्टेडियम में प्रभारी सहायक विद्युत अभियंता दीपक कुमार की अध्यक्षता में ऊर्जा मित्रों की बैठक आयोजित की गई। बैठक में बिजली बिल विद्युत उपभोक्ताओं तक पहुंचाने का निर्देश ऊर्जा मित्रों को दिया गया ताकि उपभोक्ता बिजली बिल का भुगतान ससमय कर सकें। बैठक में फील्ड कर्मियों को भी ऊर्जा मित्रों पर निगरानी रखने का निर्देश दिया गया कि उपभोक्ताओं को बिजली बिल समय पर मिल रहा है की नहीं। बैठक में सभी विद्युत मिस्त्री को भी निर्देश दिया गया कि अपने-अपने क्षेत्र में विद्युत व्यवस्था सुचारू रूप से संचालित किया जाए, जहां भी खामियां हो उसे अविलंब दूर किया जाए। चुकी गर्मी का मौसम दस्तक दे चुका है ऐसे में बिजली व्यवस्था दुरुस्त हो। इसके लिए रूठ में जहां भी व्यवधान उत्पन्न हो रहा है उसे दुरुस्त किया जाए ताकि उपभोक्ताओं को सुलभ तरीके से बिजली मिल सके। बिजली रूट में फाल्ट की खबर मिलते ही संबंधित मिस्त्री अभिलंब घटनास्थल पर पहुंचकर मरम्मत करने का प्रयास करें ताकि बिजली बाधित नहीं हो, इस कार्य में लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। सहायक अभियंता ने लोगों से अपील करते हुए कहा कि फाल्ट की खबर मिलते ही बिजली मिस्त्री को इसकी सूचना दें। बैठक में जिला कोऑर्डिनेटर रामनाथ कुमार, सरोज कुमार, राजेंद्र कुमार, राज कुमार, पंकज यादव समेत ऊर्जा मित्र व अन्य बिजली कर्मी शामिल थे। |
| Godda News: चैती दुर्गा मंदिर परिसर में हो रहा है श्री कृष्ण रासलीला का आयोजन Posted: 03 Apr 2022 11:28 PM PDT
ग्राम समाचार, गोड्डा ब्यूरो रिपोर्ट:- गोड्डा हटिया स्थित चैती दुर्गा मंदिर के प्रांगण में मंदिर कमिटी द्वारा रामनवमी के उपलक्ष्य पर आयोजित श्री कृष्ण रासलीला का रविवार की देर शाम को नगर अध्यक्ष जितेंद्र कुमार मंडल उर्फ गुड्डू मंडल एवं नगर उपाध्यक्ष वेणु चौबे एवं भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष राजेश झा द्वारा संयुक्त रूप से दीप प्रज्ज्वलित कर विधिवत उद्घाटन किया गया। वहीं बताया गया कि यह रासलीला रविवार से प्रतिदिन संध्या को पूरे सात दिनों तक होगी। जानकारी के अनुसार रासलीला कार्यक्रम का मंच मथुरा वृंदावन से आए आदर्श गोपाल एवं रासलीला मंडली के कलाकारों द्वारा तैयार किया गया है। उद्घाटन के बाद रासलीला प्रारंभ के पश्चात पहले दिन भगवान श्री कृष्ण जी के बाल लीना को दिखाया गया। वही एक लंबे अंतराल के बाद यानी लॉकडाउन के खुलने के बाद चैती दुर्गा मंदिर के प्रांगण में लोगों के मनोरंजन के कार्यक्रम आयोजित हुई है जिससे लोग खासा उत्साहित हैं, और आमंत्रित अतिथियों के अलावे काफी संख्या में महिला-पुरुष, वृद्ध और बच्चे इस कार्यक्रम को देखने के लिए उपस्थित भी हुए। |
| Bounsi News: त्रि-दिवसीय आचार्य कार्यशाला के दूसरे दिन वंदना शाह प्रथम सत्र का हुआ शुभारंभ Posted: 03 Apr 2022 10:27 AM PDT ग्राम समाचार,बौंसी,बांका। बौंसी प्रखंड स्थित परमेश्वर लाल खेमका सरस्वती शिशु विद्या मंदिर के प्रांगण में रविवार को त्रि-दिवसीय आचार्य कार्यशाला के दूसरे दिन वंदना सह प्रथम सत्र का शुभारंभ भारती शिक्षा समिति व शिशु शिक्षा प्रबंध समिति, बिहार के प्रदेश सचिव प्रदीप कुमार कुशवाहा, पूर्णकालिक सहयोगी कार्यकर्ता परमेश्वर कुमार, विद्यालय प्रबंध कारिणी समिति के सचिव राजीव कुमार सिंह, सह-सचिव गोपाल चौधरी एवं प्रधानाचार्य संजीव कुमार झा द्वारा संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर किया गया। तत्पश्चात वंदना के उपरांत प्रदेश सचिव के द्वारा विद्या भारती की संपूर्ण योजना और राष्ट्रीय शिक्षा नीति-2020 के अनुसार विद्यालय में कार्य योजना का निर्माण किस प्रकार हो इस पर अमूल्य मार्गदर्शन समस्त आचार्य समूह को प्राप्त हुआ। प्रदेश सचिव के द्वारा कार्यशाला के उद्देश्य और उपादेयता पर विस्तारपूर्वक बिन्दुवार चर्चा की गई। पुनः द्वितीय सत्र में आचार्यों द्वारा आदर्श पाठ प्रस्तुति की गई, जिसमें स्थानीय महाविद्यालय के अवकाश प्राप्त प्राचार्य शशि भूषण खड़गहा ने विषय विशेषज्ञ के रूप में आचार्यों का उत्साह वर्धन करते हुए बहुत बारीकी से एक शिक्षक के निर्बल और सबल पक्ष पर प्रकाश डाला। बाद के अन्य दो सत्रों में विद्यालय की कालांश योजना, समय निर्धारण और आचार्य भारती का गठन करते हुए प्रधानाचार्य द्वारा सत्र 2022-23 के लिए आचार्य समूह में विभिन्न दायित्वों का निर्धारण किया गया। आज के सत्र में विद्यालय समिति के सदस्य लब्धप्रतिष्ठित स्थानीय चिकित्सक डॉक्टर ऋषिकेश सिन्हा जी ने भी आचार्य समूह का उत्साह वर्धन किया। पुनः सोमवार को शेष चार सत्रों में आचार्य एवं विद्यालय विकास पर योजना निर्माण करते हुए गहन चिंतन-मंथन की योजना है। कुमार चंदन,ग्राम समाचार संवाददाता,बौंसी। |
| Bounsi News: एमएलसी चुनाव में 230 मतदाता डालेंगे वोट Posted: 03 Apr 2022 10:26 AM PDT ग्राम समाचार,बौंसी,बांका। प्रखंड क्षेत्र में सोमवार को होने वाले एम एल सी चुनाव को शांतिपूर्ण और निष्पक्ष एवं भयमुक्त माहौल में संपन्न कराने को लेकर प्रशासनिक तैयारी पूरी कर ली गई है। प्रखंड सह अंचल मतदान केंद्र में प्रखंड के 14 पंचायतों में कुल 230 मतदातागण अपने अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे। बताया जाता है कि, सुबह के 8:00 बजे से शाम के 4:00 बजे तक मतदान कराया जाएगा। कुल मतदाताओं में पुरुष मतदाता की संख्या 118 है। जबकि महिला मतदाता की संख्या 112 है। एमएससी चुनाव के लिए कुल 7 प्रत्याशी मैदान में अपना अपना भाग्य आजमा रहे हैं। किसी भी वर्ग या समूह द्वारा मतदाताओं को किसी तरह डराने धमकाने की घटना नहीं हो और वे निर्भीक होकर मतदान केंद्र पहुंचकर मताधिकार का स्वतंत्र रूप से प्रयोग करें। इसके लिए सभी चुनाव कार्य में लगाए गए अधिकारियों को निर्देश दिया गया है। मतदान केंद्र पर गस्ती सह स्टैटिक दंडाधिकारी की प्रतिनियुक्ति की गई है। देर शाम तक पदाधिकारी और पुलिस कर्मी भी मतदान केंद्र पर पहुंच चुके हैं। बताया गया कि, सुबह 8:00 बजे मतदान आरंभ हो जाएगा। कुमार चंदन ग्राम समाचार,संवाददाता,बौंसी। |
| Bounsi News: हेमंत ट्रॉफी में भिड़ेंगे बांका एवं भागलपुर के टीम Posted: 03 Apr 2022 10:25 AM PDT ग्राम समाचार,बौंसी,बांका। हेमंत ट्रॉफी का मैच सोमवार को बांका एवं भागलपुर की टीम के बीच भागलपुर के सैंडिस कंपाउंड के मैदान में आयोजित किया जाएगा। इस आशय की जानकारी बौंसी के लाल एवं सुप्रसिद्ध शारीरिक शिक्षक एवं बांका टीम के कोच मोनू रंजन ने दी। साथ ही उन्होंने यह भी बताया कि मैच का शुभारंभ सुबह 9:00 बजे से होगा। हालांकि सभी खिलाड़ियों का रिपोर्टिंग समय सुबह 8:00 बजे का बताया गया है। साथ ही यह भी बताया गया कि मैच कुल 50 ओवर का होगा। कोच मोनू रंजन ने बांका टीम की कमान को संभाला है। मालूम हो कि, मोनू रंजन के नेतृत्व में पूर्व में भी बांका टीम ने बेहतरीन प्रदर्शन किया था। बताया गया कि, कल सभी खिलाड़ी जोश और जुनून के साथ मैदान में उतरेंगे। कोच ने बताया कि, सभी खिलाड़ियों ने कड़ी मेहनत किया है। जिसका सकारात्मक परिणाम आएगा। बताते चलें कि, बांका टीम के हेड कोच मोनू रंजन हैं एवं टीम मैनेजर पुनीत सिंह हैं। वहीं टीम के कैप्टन हिमांशु हैं। मैच के पूर्व सचिव विष्णु चक्रवर्ती ने सभी खिलाड़ियों का हौसला अफजाई करते हुए सभी को शुभकामनाएं दी हैं। मालूम हो कि मैच 2 दिनों तक चलेगा। कुमार चंदन,ग्राम समाचार संवाददाता,बौंसी। |
| Bounsi News: 5 पैक्स के लिए होने वाले चुनाव में 3 पैक्स अध्यक्ष हुए निर्विरोध निर्वाचित Posted: 03 Apr 2022 10:24 AM PDT ग्राम समाचार,बौंसी,बांका। बौंसी प्रखंड के 5 पैक्स में अध्यक्ष पद के लिए मात्र दो जगहों पर चुनाव होना है। जबकि अन्य जगहों के अध्यक्ष और सदस्य पद का चयन निर्विरोध तरीके से कर दिया गया है। फागा पैक्स अध्यक्ष संध्या देवी के साथ 11 सदस्य, दलिया पैक्स अध्यक्ष मुकेश भुवानिया के साथ एक 11 सदस्य, कसवा मंदार पैक्स अध्यक्ष मौसम कुमारी के साथ 11 सदस्य निर्विरोध निर्वाचित किए गए हैं। जबकि कैरी पैक्स में अध्यक्ष पद के लिए पप्पू कापरी, बाली उर्फ बल्ली यादव, महेश प्रसाद यादव और राधा कृष्ण मांझी मैदान में हैं। जिन्हें प्रतीक चिन्ह आवंटित कर दिया गया है। यहां 9 सदस्य पद निर्विरोध निर्वाचित किए गए हैं। सरूआ पैक्स में अध्यक्ष पद के लिए कारु शाह एवं शिव शंकर प्रमाणिक आमने सामने हैं। जबकि 10 सदस्य पदों का चुनाव निर्विरोध रूप से कर दिया गया है। मालूम हो कि, 12 अप्रैल को पैक्स का चुनाव होना है और इसी दिन मतगणना के बाद सभी को प्रमाण पत्र भी वितरित कर दिया जाएगा। कुमार चंदन,ग्राम समाचार संवाददाता,बौंसी। |
| Bounsi News: कटोरिया विधायक ने कार्यकर्ताओं साथ किया प्रखंड क्षेत्र का दौरा Posted: 03 Apr 2022 10:23 AM PDT ग्राम समाचार,बौंसी,बांका। कटोरिया विधायिका निक्की हेंब्रम ने रविवार को बौंसी प्रखंड क्षेत्र का अपने कार्यकर्ताओं के साथ दौरा किया। जिसमें बौंसी प्रखंड के नयागांव, डहुआ,सिकंदरपुर,सरूआ चिलकारा, सांपडहर,अंगारू जबड़ा पंचायत के वार्ड सदस्य मुखिया एवं पंचायत समिति सदस्यों से मिलकर एमएलसी चुनाव के लिए एनडीए प्रत्याशी विजय कुमार सिंह के पक्ष में मतदान करने की अपील की। साथ ही गांव के आम लोगों के साथ भी जनसंपर्क बनाया और कुशल क्षेम पूछा। वहीं विधायिका निक्की हेंब्रम के साथ उनके कई कार्यकर्ता साथ में मौजूद थे। मीडिया प्रभारी आईटी सेल उपाध्यक्ष मनमीत शाह,उदयसिंह नूरूल अंसारी,रंजीत यादव, प्रेम मंडल, अवधेश मिश्रा,अजय पासवान,वेंकटेश चौधरी ने विधायिका निक्की हेंब्रम के साथ बढ़-चढ़कर दौरे में अपनी सहभागिता दर्ज करायी। कुमार चंदन,ग्राम समाचार संवाददाता,बौंसी। |
| Bounsi News: भागवत कथा ज्ञान महायज्ञ सह चंडी यज्ञ के मंच का किया गया विधिवत उद्घाटन Posted: 03 Apr 2022 10:21 AM PDT ग्राम समाचार,बौंसी,बांका। बौंसी प्रखंड स्थित पूर्व गांव में भागवत कथा ज्ञान महायज्ञ सह चंडी यज्ञ के मंच का विधिवत उद्घाटन कांग्रेस नेता भक्त चरण दास ने किया। मंच उद्घाटन के दौरान उन्होंने कहा कि मंदार की भूमि पावन भूमि है। यहां की भूमि संतो की भूमि है। जो मैं मंदार आया हूं और मंदार कि मैंने परिक्रमा की आज मुझे बहुत शांति की अनुभूति हो रही है। साथ ही उन्होंने यह भी कहा कि, हमारे हृदय में भी बहुत ही धार्मिक लोग हैं। धार्मिक कार्यक्रम में सभी को सहयोग करना चाहिए। मां दुर्गा की अगर हृदय से आरती की जाय तो मां दुर्गा प्रगट हो जाती है। वहीं सांस्कृतिक कार्यक्रम में कत्थक व आदिवासी नृत्य के साथ भजन गायन निलांबुज किशोर के द्वारा गणेश वंदना के साथ भक्ति गीत के साथ मां दुर्गा की एक से एक भजन की प्रस्तुति की गई। वहीं देर शाम बनारस से आए पंडित आचार्य उज्जवल तिवारी, सचिन शर्मा, अनुभव तिवारी, पंकज अग्निहोत्री, विनोद तिवारी, दयानंद पांडे एवं धीरज पांडे के द्वारा भव्य गंगा महाआरती का आयोजन किया गया। भक्ति कार्यक्रम से पूरे गांव का वातावरण भक्ति में हो गया है और लोग भक्ति में झूम रहे हैं। कार्यक्रम में भारी संख्या में आसपास के गांव के भक्त श्रद्धालु कार्यक्रम में सम्मिलित हुए। इस अवसर पर कथावाचक पंडित गौरव कृष्ण शास्त्री, सतीश चंद्र झा सहित काफी संख्या में श्रद्धालु मौजूद थे। कार्यक्रम का आयोजन शीतला मंदिर सेवा समिति के द्वारा की जा रही है। मौके पर युवा एकता मंच के सक्रिय कार्यकर्ता सत्यम पांडे, रितिक मिश्रा, अभिनव यादव, रितिक सूर्यवंशी सहित अन्य कार्यकर्ता उपस्थित थे। कुमार चंदन,ग्राम समाचार,संवाददाता,बौंसी। |
| Panjwara News: पंजवारा पुलिस ने एक वारंटी को गिरफ्तार कर भेजा जेल Posted: 03 Apr 2022 10:18 AM PDT ग्राम समाचार,पंजवारा,बाराहाट,बांका। रविवार को पंजवारा थाना पुलिस ने एक वारंटी को गिरफ्तार कर सक्षम न्यायालय बाँका भेज दिया। मामले की जानकारी देते हुए पंजवारा थानाध्यक्ष अनिल कुमार साव ने बताया कि पंजवारा थाना क्षेत्र के सिरादे गाँव से एक वारंटी वकील राय पिता घोबरन राय को उसके घर से शनिवार देर रात गुप्त सुचना के आधार पर गिरफ्तार किया है जिसके खिलाफ कांड संख्या GR 58 /18 में बाँका न्यायालय से वारंट निकला था । गिरफ्तार वारंटी को पुलीस अभिरक्षा में सक्षम न्यायालय बाँका भेज दिया गया । ब्रजेश राठौर,ग्राम समाचार संवाददाता,पंजवारा। |
| Panjwara News: ड्रोन कैमरा के मदद से अवैध शराब के खिलाफ चलायाजाँच अभियान Posted: 03 Apr 2022 10:17 AM PDT ग्राम समाचार,पंजवारा,बाराहाट,बांका। रविवार को एंटी लिकर टीम बांका एवं पंजवारा थाना पुलिस ने ड्रोन कैमरा के मदद से थाना क्षेत्र के दुबराजपुर संथाली टोला एवं महुआअड्डा गांव में अवैध महुआ शराब के खिलाफ जाँच अभियान चलाया। पुलिस टीम की इस कार्रवाई से दोनों गाँव के ग्रामीणों में हड़कंप मच गया। इस दौरान पुलिस ने महुआअड्डा गांव में ड्रोन की मदद से महुआ शराब वाले स्थान को ट्रेस किया। इस दौरान टीम ने खेत में बने खलियानों में पुआल एवं आसपास की झाड़ी की आड़ में छुपा कर टीन में रखे महुआ जावा शराब नष्ट किया और ग्रामीणों से पूछताछ की जिसमें ग्रामीण कुछ भी बताने से कतराते नजर आए ।इसके बाद पुलिस टीम दुबराजपुर संथाली टोला पहुँची ।जहां ड्रोन के जरिये तलाशी में कुछ सामान बरामद नहीं हुआ।इसको लेकर पंजवारा थानाध्यक्ष अनिल कुमार साव ने बताया कि दोनों गाँव मे लगातार जाँच अभियान चलाया जायेगा। इस मौके पर एक्साइज ड्रोन पायलट पंकज कुमार,एलटीएफ एसआई शंभू नाथ यादव सहित पुलिस बल मौजूद रहे। ब्रजेश राठौर,ग्राम समाचार संवाददाता,पंजवारा। |
| Panjwara News: वाहन जाँच टीम ने वसूला चार हजार रुपये का जुर्माना Posted: 03 Apr 2022 10:15 AM PDT ग्राम समाचार,पंजवारा,बाराहाट,बांका। यातायात पुलिस बांका की टीम ने रविवार को पंजवारा थाना क्षेत्र अंतर्गत मुख्य मार्गों पर सघन वाहन जांच अभियान चलाया ।इस दौरान पुलिस ने दोपहिया एवं चार पहिया वाहन चालकों के हेलमेट , सीट बेल्ट , ड्राइविंग लाइसेंस, वाहन के कागजात आदि की सघन जांच की। इस दौरान पुलिस ने यातायात के नियमों का उल्लंघन कर वाहन चलाने वाले वाहन चालकों से कुल चार हजार रुपये जुर्माना वसूला। अभियान का नेतृत्व यातायात पुलिस टीम के एएसआई विनय कुमार सिंह ने किया। ब्रजेश राठौर,ग्राम समाचार संवाददाता,पंजवारा। |
| Chandan News: विवादित भूमि पर शौचालय बनाने को लेकर दो सहोदर भाई जमकर मारपीट एक महिला समेत तीन जख्मी Posted: 03 Apr 2022 10:11 AM PDT ग्राम समाचार,चांदन,बांका। आंनन्दपुर ओपी के भैरोगंज बाजार में अपने ही दो भाइयों के बीच मारपीट होने की मामला सामने आया है। जानकारी के अनुसार रविवार 3 मार्च को भैरोगंज बाजार निवासी मुनेश्वर दास उर्फ मुन्ना महाराज पिता स्वर्गीय छतरु दास विवादित मां के नाम के जमीन पर शौचालय निर्माण करा रहा था जिसे लेकर इनके विधवा मां सुदामा देवी ने आनन्दपुर ओपी आवेदन देकर बताई कि यह जमीन मेरे नाम लिया गया है अभी इस जमीन पर तुम चारों भाइयों में किसी भाई का अधिकार नहीं है। यह जमीन राज्यपाल के नाम लिख कर समाजिक अस्थल निर्माण कराया जाएगा। जिसके आलोक में ओपी अध्यक्ष जितेंद्र कुमार ने शौचालय निर्माण कार्य करा रहे मुनेश्वर दास को फिलहाल बंद कर देने का आदेश दिया। जिसके आक्रोश में मुनेश्वर दास एवं इनके सहोदर भाई पुर्व मुखिया पप्पू दास दोनों पिता स्वर्गीय छत्रु दास में कहासुनी होने लगी। और कहा सुनी होते होते आक्रोश उत्पन्न हो गया और दोनों के बीच लाठी डंडे से जमकर मारपीट होने लगी। जिससे दोनों पक्षों में तीन लोग घायल हो गया। जिसकी जानकारी पर आनंदपुर ओपी अध्यक्ष जितेंद्र कुमार निर्देष पर अवर निरीक्षक शिवशंकर राम व पुलिस बल तीनों जख्मी को हिरासत में लेकर कटोरिया रेफ़रल अस्पताल में इलाज कराया गया। घटना के संबंध में आनन्दपुर ओ पी अध्यक्ष जितेंद्र कुमार ने बताया कि दोनों पक्षों के आवेदन प्राप्त है जिसकी पुलिस जांच किया जा रह है। फिलहाल दोनों जख्मी को हिरासत में पुलिस अभिरक्षा में रखा गया। इधर आनन्द पुर पुलिस दोनों पक्षों का ब्यान दर्ज कर लिया है।जख्मी पुर्व मुखिया पप्पू दास ने बताया कि मेरी मां की जिविका जमीन पर मेरा भाई मुनेश्वर दास जबरन शौचालय बना रहा मना करने पर भाभी गीता देवी के उकसाने पर मारपीट करने लगा जिससे दोनों पक्षों में घायल हो गया है। दोनों पक्षों अलग अलग आवेदन देकर कार्रवाई करने की गुहार लगाई है। उमाकान्त साह,ग्राम समाचार संवाददाता,चांदन। |
| Posted: 03 Apr 2022 08:53 AM PDT भारतीय किसान यूनियन चढूनी की राष्ट्रीय कार्यकारिणी के निर्देशानुसार आज जिला रेवाड़ी संगठन के जिला प्रधान समय सिंह की अगुवाई में जनवरी-फरवरी माह में रेवाड़ी जिले में हुई ओलावृष्टि एवम अतिवृष्टि से किसानों की खराब हुई फसलों की स्पेशल गिरदावरी करवाकर प्रभावित फसलों सरसो -गेंहू का अभी तक जिले के किसानों का मुआवजा नहीं दिए जाने का कोसली एम एल ए लक्ष्मण सिंह यादव के कार्यालय में मुख्यमंत्री के नाम एक ज्ञापन सोपा गया । ज्ञापन में मांग की गई है की प्रदेश सरकार द्वारा दक्षिण हरियाणा के रेवाड़ी जिले के किसानों को फसल खराबे का समुचित मुआवजे का भुगतान 15 दिन के अंदर - अंदर कर दिया जावे अन्यथा की स्थिति में जिले के किसानों को बड़े आंदोलन के लिए मजबूर होना पड़ेगा ।आज के ज्ञापन की टीम में जिला प्रधान समय सिंह के साथ जिला उप - प्रधान ईश्वर सिंह महलावत, डा रोहतास रोझुवास,जिला महिला प्रधान लक्ष्मी बाई लिसाना,जिला महासचिव कुलदीप सिंह बूढ़पुर, युवा जिला प्रधान सवाचंद नंबरदार, आई टी सेल प्रधान भूपेन्द्र सिंह राठी,रेवाड़ी ब्लाक प्रधान चुन्नीलाल, किसान विकास संगठन के प्रधान कुलदीप सिंह श्योराज माजरा,मनोज सिंघड़ा,सुमेर सिंह एवम चैत राम रेवाडिया बावल आदि किसान नेता उपस्थित रहे । ज्ञापन देने के पश्चात 05 मार्च को भारतीय किसान यूनियन चढूनी के राष्ट्रीय अध्यक्ष गुरनाम सिंह चढूनी की रेवाड़ी में होने वाली मतवपूर्ण किसान बैठक की विस्तृत रणनीति बनाई गई । |
| Posted: 03 Apr 2022 08:42 AM PDT रोटरी क्लब रेवाड़ी मेंन तथा पुष्पलता आयुर्वेदा अस्पताल के सहयोग से एक स्वैच्छिक रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया जिसमें 28 लोगों ने रक्तदान किया गौरतलब हो कोरोनाकाल में रक्त की कमी से सभी ब्लड बैंक जूझ रहे हैं और रोटी कल रेवाड़ी में ने इस साल का अपना पांचवा ब्लड डोनेशन कैंप लगाया है क्लब के प्रधान जेपी चौहान ने सभी रक्त दाताओं को अपनी तरफ से आभार व्यक्त किया इस अवसर पर क्लब ट्रेनर अरुण गुप्ता तथा सचिव ज्योति अदलखा ने पूरा सहयोग किया. क्लब की तरफ से फोर वे टेस्ट तथा गमछा पहनाकर अस्पताल के संचालक डॉ नरबीर सिंह तथा डॉ ज्योति को सम्मानित किया गया. इस अवसर पर जोगिंदर मेमोरियल ब्लड बैंक की तरफ से सभी रक्तदाताओं को स्मृति चिन्ह भेंट किए गए. इस अवसर पर डॉ. नरबीर सिंह तथा डॉ. कविता ने खुद रक्त देकर रक्तदाताओं का उत्साह बढ़ाया जोनल चेयरमैन डा. नवीन अदलखा तथा असिस्टेंट गवर्नर राजकुमार यादव ने सभी रक्तदाताओं की खुले दिल से तारीफ की. उन्होंने बताया कि अप्रैल के दूसरे हफ्ते में क्लब की तरफ से बड़ा ब्लड डोनेशन कैंप लगाया जाएगा |
| Posted: 03 Apr 2022 08:37 AM PDT रेवाडी। राजस्थान के दौसा जिले में महिला डा. अर्जना शर्मा के आत्महत्या के मामले में इंडियन मेडिकल एसोसिएशन रेवाडी के पदाधिकारियों ने विधायक चिरंजीव राव को उनके निवास स्थान पहूंचकर ज्ञापन सौपा और मांग करी है जिन पुलिस अधिकारियों ने माननीय सुर्पीम कोर्ट के आदेशों के विरूद्ध जाकर निर्दोष चिकित्सकों पर हत्या का मुकदमा दर्ज किया और एक होनहार चिकित्सक को आत्महत्या के लिए मजबूर किया उन पर उचित कार्रवाई की जाए और भविष्य में इस तरह की दुखत घटनाओं की पुनरावृति रोकने के लिए पुलिस प्रशासन को स्पष्ठ निर्देश दिए जा कि किसी भी डाक्टर के विरूद्ध जब तक समुचित जांच ना हो तब तक मुकदमा दर्ज न किया जाए। विधायक चिरंजीव राव ने घटना पर गहरा दुख व्यक्त करते हुए कहा कि समाज में चिकित्सकों को ईश्वर का दर्जा दिया गया है। चिकित्सक रोगियों की जान बचाने के लिए हर संभव प्रयास करते हैं। इसके बावजूद कई बार अप्रिय घटना होने पर डॉक्टर को अनावश्यक रूप से दोषी ठहराना न्यायोचित नहीं है यदि ऐसा होगा तो चिकित्सक पूरे समर्पण के साथ अपना दायित्व कैसे निभा पाएंगे। विधायक चिरंजीव राव ने बताया कि डॉक्टर अर्चना शर्मा सुसाइड केस में राजस्थान की अशोक गहलोत सरकार ने कड़ा एक्शन लिया है। सीएम अशोक गहलोत ने दौसा पुलिस अधीक्षक अनिल कुमार बेनीवाल को हटा दिया, इसके साथ ही लालसोट पुलिस उपाधीक्षक शंकरलाल मीणा को एपीओ किया गया है और लालसोट थानाप्रभारी अंकित चौधरी को सस्पेंड कर दिया गया है। दौसा में आईपीएस राजकुमार गुप्ता को नया पुलिस अधीक्षक बनाया गया है और मामले की प्रशासनिक जांच संभागीय आयुक्त दिनेश कुमार यादव को सौंपी गई है। इसके अलावा भी पीडित परिवार और इडियन मेडिकल एसोसिएशन की मांगों की तरफ पूरा ध्यान रखा जाएगा और सरकार से बात की जाएगी। |
| Posted: 03 Apr 2022 08:17 AM PDT अखिल भारतीय जांगिड़ ब्राह्मण ब्लॉक सभा धारूहेड़ा व नाहड़ के प्रधान पद के लिए घोषित चुनाव कार्यक्रम के तहत नामांकन प्रक्रिया हुई. जानकारी देते हुए जिला सभा रेवाड़ी के प्रवक्ता व मीडिया प्रभारी धीरज शर्मा जांगड़ा ने बताया कि दोनों ही ब्लॉक से केवल एक-एक नामांकन प्राप्त होने के कारण धारूहेड़ा ब्लॉक से चुनाव अधिकारी ओपी शर्मा व देवेंद्र शर्मा ने मा. राम अवतार जांगिड़ सुपुत्र राम कुमार निवासी धारूहेड़ा व नाहड ब्लॉक से विशेषर दयाल सुपुत्र मनोहर लाल निवासी कोसली को चुनाव अधिकारी ईश्वर सिंह व पवन कुमार ने निर्वाचित घोषित किया. दोनों ही ब्लॉक अध्यक्षों को चुनाव अधिकारियों ने समाज के गणमान्य बुद्धिजीवियों की उपस्थिति में प्रमाण पत्र देकर उन्हें बधाई दी, इस मौके पर मुख्य रूप से जिला प्रधान कंवर सिंह, महेंद्र जांगिड़ धारूहेड़ा ,खुशीराम जांगिड़ धारूहेड़ा, सुभाष ,केदारनाथ संगवाडी, गिरधारी लाल व महावीर प्रसाद कोसली मौजूद रहे! |
| Rewari News : प्रोफेसर जयप्रकाश यादव इंदिरा गांधी विश्वविद्यालय के नए कुलपति होंगे Posted: 03 Apr 2022 08:09 AM PDT इंदिरा गांधी विश्वविद्यालय के नए कुलपति का कार्यभार महर्षि दयानंद विश्वविद्यालय के जेनेटिक्स विभाग के प्रोफेसर एवं विभागाध्यक्ष प्रोफेसर जेपी यादव को सौंपा गया हैI आज महामहिम राज्यपाल श्री बंडारू दत्तात्रेय की तरफ से इस संबंध में अधिसूचना जारी की गईI प्रोफ़ेसर यादव अगले 3 वर्षों तक इंदिरा गांधी विश्वविद्यालय के कुलपति रहेंगेI प्रोफेसर यादव बहुमुखी प्रतिभा के धनी रहे हैं और महर्षि दयानंद विश्वविद्यालय रोहतक में अनेक महत्वपूर्ण पदों पर रहते हुए विश्वविद्यालय द्वारा सोपें गए उत्तर दायित्वों का कुशलता पूर्वक निर्वहन करते रहे हैंI प्रोफ़ेसर यादव ने वनस्पति विज्ञान से एमएससी एवं पीएचडी की हैI विभिन्न प्रतिष्ठित राष्ट्रीय एवं अंतर्राष्ट्रीय जर्नल में उनके 143 शोध पत्र प्रकाशित हो चुके हैं तथा 4 पुस्तकें प्रकाशित हो चुकी हैंI इसके अतिरिक्त आपने विभिन्न राष्ट्रीय एवं अंतर्राष्ट्रीय संगोष्ठी में 56 शोध पत्र प्रस्तुत किए हैंI 55 राष्ट्रीय एवं अंतर्राष्ट्रीय शोध जर्नल की पुनरीक्षण समिति के आप सदस्य रहे हैंI आपने महर्षि दयानंद विश्वविद्यालय में रहते हुए 5 रिसर्च प्रोजेक्ट प्राप्त किए हैं जिनमें से 3 प्रोजेक्ट यूजीसी से प्राप्त हुए हैं , एक प्रोजेक्ट नेशनल मेडिकल प्लांट बोर्ड नई दिल्ली एवं एक प्रोजेक्ट डीएसटी नई दिल्ली की तरफ से मिला हैI कुल मिलाकर 204 लाख रुपए की रिसर्च फंडिंग आपको प्राप्त हो चुकी हैI प्रोफेसर यादव के मार्गदर्शन में 26 शोधार्थी पीएचडी की डिग्री प्राप्त कर चुके हैं I इसके अतिरिक्त आप विश्वविद्यालय प्रशासन की अनेक परामर्श समितियों के सदस्य रह चुके हैंI जिनमें चीफ वार्डन,नोडल ऑफिसर एनआईआरएफ,लोकल कोऑर्डिनेटर जी आईएएन, एवं विश्वविद्यालय की कार्यकारिणी समिति का सदस्य होना प्रमुख हैI प्रोफेसर यादव को 15 वर्षों का प्रशासनिक एवं 30 वर्षों का शैक्षणिक अनुभव भी प्राप्त हैI प्रोफेसर यादव मूल रूप से जिला झज्जर के खातीवास गांव के निवासी हैं तथा वर्तमान में वह सेक्टर 14 रोहतक में रह रहे हैंI इस अवसर पर विश्वविद्यालय के कुलसचिव प्रोफेसर प्रमोद कुमार ने कहा कि प्रोफेसर यादव जैसे शिक्षाविद का विश्वविद्यालय के कुलपति के रूप में मिलना हमारे लिए सौभाग्य की बात हैIउनके आने से निश्चित रूप से विश्वविद्यालय उनके नेतृत्व में चहुमुखी विकास करेगा और उनके मार्गदर्शन में विश्वविद्यालय के शोध कार्यों को एक नई दिशा मिल सकेगीI |
| Rewari News : महात्मा ज्योतिबा फूले जयंती समारोह का सैनी स्कूल में 10 अप्रैल को आयोजन किया जाएगा Posted: 03 Apr 2022 07:52 AM PDT सैनी सभा रजि. रेवाड़ी की ओर से आगामी दस अप्रैल रविवार को सायं चार बजे सैनी पब्लिक स्कूल में महात्मा ज्योतिबा फूले जयंती समारोह का आयोजन किया जाएगा। जिसमें केंद्रीय श्रम एवं पर्यावरण मंत्री भूपेंद्र यादव मुख्य अतिथि होंगे, जबकि पूर्व कैबिनेट मंत्री राव नरबीर सिंह समारोह की अध्यक्षता करेंगे। समारोह की तैयारियों को लेकर प्रबंधकारिणी की बैठक आयोजित की गई। जिसमें सभा पदाधिकारियों व कॉलोजियम सदस्यों को विभिन्न प्रभार सौंपे गए। जानकारी देते हुए सैनी सभा के प्रधान शशिभूषण सैनी ने बताया कि कार्यक्रम में कुरुक्षेत्र से भाजपा सांसद नायाब सैनी व राजस्थान से राज्यसभा सांसद राजेंद्र गहलोत विशिष्ट अतिथि के रूप में शिरकत करेंगे। जबकि हरको बैंक के चेयरमैन डा. अरविंद यादव, ऑल इंडिया सैनी समाज के अध्यक्ष दिलबाग सिंह सैनी व पूर्व अध्यक्ष श्रीपाल सैनी विशेष रूप से शामिल होंगे। उन्होंने बताया कि महात्मा ज्योतिबा फूले जयंती समारोह में मुख्य अतिथि के तौर पर केंद्रीय मंत्री भूपेंद्र यादव के आगमन को लेकर सभा की ओर से तैयारियां शुरु कर दी गई है। इसी के निमित रविवार को सैनी सभा रेवाड़ी प्रबंधकारिणी की एक बैठक आयोजित की गई। जिसमें पूर्व प्रधान रोशनलाल सैनी, संरक्षक सूर्यकांत सैनी, उपप्रधान हरिसिंह सैनी, सचिव धर्मेंद्र सैनी, कोषाध्यक्ष सर्वेश सैनी, कार्यकारिणी सदस्य गिरधारीलाल व सुंदरलाल के अलावा कॉलोजियम सदस्य हरिराम सैनी, बाबूलाल, रतिराम, लव सैनी सहित अनेक लोग उपस्थित रहे। उक्त बैठक में कार्यक्रम को भव्य रूप प्रदान करने के लिए अधिक से अधिक लोगों को आमंत्रित करने हेतू मौहल्ला स्तर पर जनसंपर्क अभियान चलाने का निर्णय लिया गया। सभा सचिव धर्मेंद्र सैनी ने बताया कि सैनी सभा के लिए यह गौरव की बात है कि महात्मा ज्योतिबा फूले जयंती समारोह में माननीय केंद्रीय मंत्री भूपेंद्र यादव ने अपने व्यस्तम कार्यक्रमों के बावजूद मुख्य अतिथि के तौर पर आने के लिए समय दिया है। कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए प्रबंधकारिणी के अलावा कॉलोजियम सदस्यों को विभिन्न प्रभार सौंपे गए हैं। उन्होंने बताया कि सैनी सभा की ओर से हर वर्ष महात्मा ज्योतिबा फूले की जयंती का आयोजन किया जाता रहा है। इस बार सभा की ओर से इस आयोजन को भव्य रूप से मनाने की सहमति प्रदान की है। जिसे लेकर सभा के साथ-साथ सैनी समाज के लोगों में भी काफी उत्साह बना हुआ है। |
| Pathargama News: पथरगामा में एक बार फिर जलापूर्ति ठप Posted: 03 Apr 2022 06:10 AM PDT ग्राम समाचार, पथरगामा ब्यूरो रिपोर्ट:- चैती नवरात्रा के दूसरे पूजा के दिन पथरगामा में राजीव गांधी ग्रामीण पाइप जलापूर्ति योजना के द्वारा किया जा रहा जलापूर्ति एक बार फिर ठप हो गया है| महज कुछ दिन पहले भी मोटर जल जाने के चलते 4 दिन जलापूर्ति ठप रहा था| दिनों दिन बढ़ते जा रहे तापमान के चलते जलापूर्ति नहीं होने से पानी से संबंधित दैनिक कार्यों के लिए लोगों को भारी परेशानी उठानी पड़ रही है| एक बार फिर बताते हैं कि सुंदर नदी से किया जाने वाला जलापूर्ति फिल्ट्रेशन प्लांट खराब रहने के कारण पीने योग्य नहीं होता है परंतु मीठा जल होने के कारण यह पथरगामा का लाइफ लाइन बन चुका है| वैसे भी पथरगामा में पानी का अभाव रहता है खासकर पीने योग्य मीठा पानी का| जलापूर्ति ठप होने के बाबत जलापूर्ति के रखरखाव के जिम्मेवार पंचायत के मुखिया हेमंत पंडित ने बताया कि सुंदर नदी स्थित पंप हाउस के ऑपरेटर बिंदेश्वरी कुंवर के द्वारा बार-बार जलापूर्ति में उदासीनता बरतने के कारण जल आपूर्ति में बाधा उत्पन्न होते रहता है| जब तक इस समस्या का समाधान नहीं हो जाता है तब तक जलापूर्ति नियमित नहीं हो पाएगी| इधर पंप ऑपरेटर बिंदेश्वरी कुंवर का कहना है कि शनिवार को पंप में कुछ गड़बड़ी (लीकेज) आ गई थी, जिसे अब मैंने ठीक कर दिया है| पानी लोड कर दिया गया है| ऐसे में सच कौन बोल रहा है और कौन सच नहीं बोल रहा है, इस चक्कर में पथरगामा के लोग खामियाजा उठा रहे हैं| ग्रामीण दीपक कुमार भगत, सोनू चौबे सोनू भगत, पप्पू साह, जय कांत भगत आदि ने शीघ्र जलापूर्ति बहाल करने की मांग की है| अमन राज:- |
| You are subscribed to email updates from ग्राम समाचार : Gram Samachar. To stop receiving these emails, you may unsubscribe now. | Email delivery powered by Google |
| Google, 1600 Amphitheatre Parkway, Mountain View, CA 94043, United States | |


















.jpeg)
.jpeg)




