NATION WATCH - 🌐

Breaking

Home Top Ad

Post Top Ad

Wednesday, April 6, 2022

NATION WATCH

NATION WATCH


सिद्धार्थनगर - राम जन्म की कथा सुन भाव विभोर हुए श्रोता

Posted: 05 Apr 2022 07:26 PM PDT



संतोष कौशल

बिस्कोहर । पृथ्वी पर जब-जब असुरों का आतंक बढ़ा है तब-तब ईश्वर ने किसी न किसी रूप में अवतार लेकर असुरों का संहार किया है। जब धरा पर धर्म के स्थान पर अधर्म बढ़ने लगता है तब धर्म की स्थापना के लिए ईश्वर को आना पड़ता है। भगवान राम ने भी पृथ्वी लोक पर आकर धर्म की स्थापना की।

यह उद्गार नगर पंचायत बिस्कोहर के बाबा माधव प्रसाद राम जानकी मंदिर पर चल रही श्री रामकथा के तीसरे दिन सोमवार रात कथा व्यास डा. शशि शेखर स्वामी जी महराज ने व्यक्त किए। उन्होंने कहा कि आज का व्यक्ति ईश्वर की सत्ता को मानने से भले ही इंकार कर दे लेकिन एक न एक दिन उसे ईश्वर की महत्ता को स्वीकार करना ही पड़ता है। संसार में जितने भी असुर उत्पन्न हुए सभी ने ईश्वर के अस्तित्व को नकार दिया और स्वयं भगवान बनने का ढोंग करने लगे, लेकिन जब ईश्वर ने अपनी सत्ता की एक झलक दिखाई तो सभी का अस्तित्व धरा से ही समाप्त हो गया। अधर्म के मार्ग पर चलने वाला व्यक्ति कितना ही शक्तिशाली क्यों न हो लेकिन धर्म के मार्ग पर चलने वाले के आगे अधिक समय तक नहीं टिक सकता। 

कथा व्यास ने श्रीराम जन्म की कथा सुनाते हुए कहा कि जब अयोध्या में भगवान राम का जन्म होने वाला था तब समस्त अयोध्या नगरी में शुभ शकुन होने लगे। भगवान राम का जन्म होने पर अयोध्या नगरी में खुशी का माहौल हो गया। चारों ओर मंगल गान होने लगे। राम जन्म की कथा सुन पांडाल में मौजूद महिलाएं अपने स्थान पर खड़े होकर नृत्य करने लगी। 

इस अवसर पर विजय कुमार श्रीवास्तव , उमाकांत गुप्ता , राकेश मिश्रा , हरि कीर्तन त्रिपाठी , आकाश मिश्रा , राम कृति गुप्ता , बैज नाथ गुप्ता , मुराली जयसवाल आदि श्रद्धालुओं ने कथा का रसपान किया।

सिद्धार्थनगर - विद्यार्थियों ने निकाली स्कूल चलो जागरुकता रैली

Posted: 05 Apr 2022 07:23 PM PDT



संतोष कौशल


बिस्कोहर । नगर पंचायत बिस्कोहर के प्राथमिक विद्यालय हरिबंधनपुर के छात्र-छात्राओं और शिक्षकों ने स्कूल चलो अभियान के तहत जागरुकता रैली निकाली। विद्यार्थियों और शिक्षकों ने अभिभावकों को शिक्षा के प्रति जागरूक कर अपने बच्चों का प्रवेश सरकारी स्कूलों में कराने की अपील की। मंगलवार को स्कूल चलो जागरुकता रैली का शुभारंभ विद्यालय प्रबंध समिति के अध्यक्ष सदानंद शुक्ला ने किया।

रैली विद्यालय प्रांगण से शुरू होकर पूरे गांव में शिक्षा का अलख जगाते हुए पुन: विद्यालय पर आकर पहुंची ।

विद्यालय के छात्र-छात्राओं ने रैली निकालते समय कहा  'आधी रोटी खाएंगे स्कूल पढ़ने जाएंगे , हम सब पढ़ेंगे तभी आगे बढ़ेंगे , शिक्षा अगर पाना है, तो हम सबको विद्यालय जाना है आदि स्लोगन से सभी को जागरूकता का पाठ पढ़ाया। अध्यापकों ने अभिभावकों से कहा बच्चों को विद्यालय नियमित समय से भेजें।

विद्यालय के प्रधानाध्यापक सुरेश प्रसाद ने बताया कि विद्यालय में जागरूकता रैली निकालकर छात्र-छात्राओं व अभिभावकों को जागरूक किया गया है। विद्यालय में 1 अप्रैल से प्रवेश प्रारंभ हो गया है। बच्चों को अधिक से अधिक विद्यालय आने के लिए कहा गया है।


इस मौके पर प्रधानाध्यापक सुरेश प्रसाद , सहायक अध्यापक आशीष चौधरी, शिक्षामित्र रामनरेश पांडे, प्रबंध समिति के अध्यक्ष सदानंद शुक्ल , अभिभावक रिंकू कश्यप , संजय चौधरी , रामविलास गुप्ता, वेतन भारती , रमेश यादव आदि मौजूद रहें।

सिद्धार्थनगर - बिस्कोहर चौकी इंचार्ज का हुआ स्थानांतरण,नम आंखों से लोगो ने दी भावभीनी विदाई

Posted: 04 Apr 2022 03:58 AM PDT






संतोष कौशल

बिस्कोहर । अपने विशिष्ट कार्यों के लिए जाने , जाने वाले लोकप्रिय चौकी इंचार्ज बिस्कोहर राजेश कुमार का स्थानांतरण होने पर नगर के व्यापारियों के द्वारा उनके सम्मान में विदाई समारोह कार्यक्रम का आयोजन कर उन्हें नम आंखों से विदाई दी। लोगों ने कहा कि तेजतर्रार चौकी इंचार्ज ने कोरोना महामारी के दौरान पुलिस और पब्लिक की दूरी को मिटा करके लोगों की मदद की । बदनाम बस्ती पश्चिम मोहल्ला के गरीब बच्चो को शिक्षित करने के लिए हर हफ्ते चौकी पर हमाराह सिपाहियो द्वारा बच्चो को पढ़ाने का कार्य करते थे । जिससे क्षेत्र की जनता भी उनके कार्यों की बढ़-चढ़कर प्रशंसा कर रही थी।




विदाई समारोह के इस मौके पर बिस्कोहर व्यापार मंडल अध्यक्ष प्रभात जयसवाल ने कहा कि चौकी इंचार्ज ने गरीब बच्चों के लिए पुलिस चौकी परिसर में पढ़ाई का काम पुलिस के जवानों द्वारा किया जा रहा था। वह अत्यंत सराहनीय था। मेरा मानना है कि क्लास रूम ही एक ऐसी जगह है जहाँ से हम एक क्रांति खड़ा कर सकते है बच्चों के अंदर वो संस्कार भर सकते है, जिससे वह पूरा जीवन धार्मिक उन्माद में फसे जाति धर्म के झगड़े में ना फसे, नए चौकी प्रभारी से यह आवाह्न करता हूं कि तत्कालीन चौकी इंचार्ज ने जो पुलिस और जनता के बीच सामंजस्य बना कर काम किया है वही काम आप भी करे । इस दौरान सुधीर त्रिपाठी , गजेन्द्र प्रताप सिंह एडवोकेट , अजय गुप्ता , संतोष कौशल , किशोर सोनी , सचिन गुप्ता व डाक्टर जुबेर अहमद ने भी अपने विचार व्यक्त किए। सभी ने उनके उज्जवल भविष्य की कामना की।




इस दौरान चौकी इंचार्ज राजेश कुमार शुक्ला ने सभी को अपना मोबाइल नंबर देते हुए कहा कि भले ही मेरा स्थानान्तर हो गया हो लेकिन मैं आप लोगों से दूर नही हूं जब भी मेरा जरूरत पड़ेगा। मैं आप लोगो के साथ रहूंगा। इसी क्रम में व्यापार मंडल बिस्कोहर द्वारा उन्हें अंगवस्त्रम देकर व फूल माला पहना कर सम्मानजनक भावभीनी विदाई दी।




इस मौके पर नवागत चौकी प्रभारी राम प्रसाद चन्द्र , हेड कांस्टेबल विनोद यादव , रवि उपाध्याय , उमेश मिश्रा , कांस्टेबल जय हिंद राजभर , नगर व्यापारी बैजनाथ गुप्ता , मोना पांडेय , अरुण त्रिपाठी , मारुति नंदन मौर्य , विद्या प्रकाश मौर्य , सुबास जयसवाल , आस्था जयसवाल , डाक्टर खुर्शीद अहमद , प्रमोद मिश्रा , इंद्रेश पांडेय आदि मौजूद रहें।

Post Bottom Ad

Pages