न्यूज़ हिमाचली News Himachali | हिमाचल की No. 1 हिंदी वेबसाइट - 🌐

Breaking

Home Top Ad

Post Top Ad

Sunday, April 10, 2022

न्यूज़ हिमाचली News Himachali | हिमाचल की No. 1 हिंदी वेबसाइट

न्यूज़ हिमाचली News Himachali | हिमाचल की No. 1 हिंदी वेबसाइट


शरीर में दिखने लगें ये लक्षण, तो समझ लें ब्लड प्रेशर हो रहा है बहुत हाई

Posted: 09 Apr 2022 06:43 PM PDT

शरीर में दिखने लगें ये लक्षण, तो समझ लें ब्लड प्रेशर हो रहा है बहुत हाई

अगर इन रक्त धमनियों का इलाज न किया जाए तो हार्ट अटैक और स्ट्रोक और ब्रेन हैमरेज जैसी गंभीर कॉम्प्लीकेशन हो सकती है। ब्लड प्रेशर के लक्षण आसानी से नजर नहीं आते हैं, लेकिन कुछ संकेत ऐसे होते हैं, जिन्हें पहचान कर बीमारी का पता बिना ब्लड प्रेशर मरीशन के भी पता चल सकता हैं। शरीर में नजर आने वाले कुछ खास किस्म के वॉर्निंग साइन देखकर आप हाइपरटेंशन की बीमारी को समझ सकते हैं।
High BP Symptoms: हाई बीपी के संकेत

अचानक धुंधला दिखना-Sudden Blurred Vision
अगर आपको अचानक से धुंधला दिखने लगे या आंखों के सामने अंधेरा सा छा जाए और चक्कर महसूस हो तो ये हाई बीपी का संकेत हो सकता है।

सिर दर्द सांस और लेने में तकलीफ- Headache and Shortness of Breathing
सिरदर्द बना रहे और सांस लेने में तकलीफ हो या सीना भारी लगे तो ये भी ब्लड प्रेशर की बीमारी के लक्षण हो सकते है।

स्किन पर अचानक से लाल धब्बे उभरना- Red spots on skin
जब बीपी हाई होता है तो कई बार स्किन पर लाल धब्बे उभरने लगते हैं। अगर अन्य लक्षणों के साथ ये लाला धब्बे दिखें तो ये वॉर्निंग साइन हो सकता है।

पैरों में सूजन का बढ़ना- Swelling on Feet
पैरों में अचानक बढ़ने वाली सूजन भी बीपी का ही संकेत होती है। हालांकि इसके अन्य कारण भी हो सकते हैं, जैसे थायरॉयड, किडनी की खराबी। अगर बीपी के अन्य लक्षण भी साथ में दिखें तो ये संकेत भी बीपी का हो सकता है।
उलटी आना-Vomiting

बीपी हाई होने से चक्कर आना, सिर में दर्द के साथ उल्टी आने की समस्या भी हो सकती है। या जी मिचला सकता है। एंग्जायटी महसूस हो सकता है।

इन लोगों को होता है बीपी का खतरा-These people have BP to risk
हालांकि, बीपी का खतरा तो किसी को भी हो सकता है, लेकिन हाई बीपी की समस्या उन लोगों में ज्यादा देखने को मिलती है जिनमें पानी की कमी हो, दवाई का साइड इफेक्ट, सर्जरी या गंभीर चोट, आनुवंशिक या जेनेटिक, स्ट्रेस लेना, ड्रग्स का सेवन, खान पान की बुरी आदतें, ज्यादा समय तक भूखा रहना या अनियमित खान पान आदि।

इन बातों का रखें खास ख्याल- Keep these things in mind
यदि इनमें से एक या दो संकेत आपको नजर आएं तो आपको डॉकर से संपक करना चाहिए और नियमित रूप से ब्लड प्रेशर की जांच करवानी चाहिए। हाई ब्लड प्रेशर को स्वस्थ आहार, सही लाइफस्टाइल और दवाओं के जरिए कंट्रोल किया जा सकता है। रोज एक्सरसाइज करने, वजन सही रखने, हेल्दी डाइट, तनाव ना लेने और धूम्रपान छोड़ने से भीहाई ब्लड प्रेशर को नियंत्रित किया जा सकता है।


डिटॉक्स ड्रिंक भी हो सकता है जानलेवा, दिखने लगे ऐसे लक्षण तो तुरंत हो जाएं सतर्क

Posted: 09 Apr 2022 06:42 PM PDT

 डिटॉक्स ड्रिंक भी हो सकता है जानलेवा, दिखने लगे ऐसे लक्षण तो तुरंत हो जाएं सतर्क

डिटॉक्स ड्रिंक किन चीजों से बनता है- How to make detox drink

जड़ी बूटियों और मसालों को पानी या किसी जूस के साथ यूज किया जाता है। इसमें कैलोरी कम होती है। कई लोग डिटॉक्स के लिए सोना बाथ भी लेते हैं।
क्या हैं डिटॉक्सिफिकेशन के लिए ज्यादा लिक्विड नुकसानदायक- Why more liquids harmful for detoxification?
असल में शरीर को डिटॉक्स करने के लिए अधिक-से अधिक मात्रा में औषधिय ड्रिंक पीए जाते हैं। ऐसे में जब शरीर में पानी की अधिकता हो ती है तो हाइपोनेट्रेमिया का खतरा बढ़ जाता है। हाइपोनेट्रेमिया से ब्लड में सोडियम का स्तर बेहद घट जाता है और इससे सेल्स सूज जाती हैं।
सेल्स के सूजने से बढ़ता है ये खतरा, ये है हाइपोनेट्रेमिया के लक्षण- The risk of hyponatremia due to swelling of cells, recognize the symptoms
⦁ जी मिचलाना
⦁ उल्टी करना
⦁ सिरदर्द
⦁ उलझन
⦁ थकान
⦁ मांसपेशियों में ऐंठन
⦁ बेहोशी
बता दें कि, लक्षण गंभीरता में अलग-अलग हो सकते हैं, ऐसे में जरूरी है कि अगर आपको ऐसी समस्या डिटॉक्स के बाद नजर आए तो तुरंत डॉक्टर से संपर्क करें। क्योंकि लो सोडियम से लो बी, स्ट्रोक या कोमा का खतरा बढ़ता है।

स्किन पर दिखने लगे कुछ ऐसे निशान तो समझ लें लिवर दे रहा जवाब

Posted: 09 Apr 2022 06:40 PM PDT

स्किन पर दिखने लगे कुछ ऐसे निशान तो समझ लें लिवर दे रहा जवाब

NAFLD को साइलेंट बीमारी के रूप में जाना जाता है क्योंकि जब लिवर फैटी होता है तो इसके संकेत या लक्षण शुरुआत में नजर नहीं आते हैं और कई बार लंबे समय तक इस बीमारी का संकेत नहीं मिलता। इस बीमारी में लिवर के अंदर फैट जमा होने लगता है और इसी कारण ये फैटी लिवर में बदल जाता है।

नॉन एल्कोहॉलिक फैटी लिवर के लक्षण-Non Alcoholic Fatty Liver Symptoms
थकान, पेट में दिक्कत, लाल हथेलियां, नाखून पीला होना, यूरिन का अत्यधिक पीला होना, शरीर का पीला पड़ जाना। इसके अलावा नॉन एल्कोहॉलिक फैटी लिवर रोग के स्किन पर कुछ ऐसे लक्षण भी दिखाई दे सकते हैं, जिससे पता चलता है कि आपकी स्थिति बहुत खतरनाक है।

स्किन पर दिखते हैं ऐसे लक्षण- Sign on skin of fatty liver
इस रोग की शुरूआत में किसी तरह के लक्षण दिखाई नहीं देते। आंख, यूरिन और नेल्स के साथ पूरा शरीर धीरे-धीरे पीला पड़ने लगता है। और जब यह स्थिति अधिक गंभीर हो जाती हैं तो स्किन पर स्पाइडर वेन्स दिखाई देते हैं। यह स्पाइडर वेन्स आपको फाइब्रोसिस, लिवर कैंसर, सोरोसिस आदि में दिखाई देती हैं।

क्या है स्पाइडर वेन्स- What is Spider Veins
स्पाइडर वेन्स जिन्हें स्पाइडर एंजियोमा सिरोसिस के नाम से भी जाना जाता है। यह लिवर में मौजूद फैट मॉलिक्यूल्स की विशेषता है जो रक्त संचार को बहुत धीमा कर देती है। इसकी वजह से ही रक्त के दबाव में वृद्धि होती है और रक्त के थक्के बनने लग जाते हैं और इसी से वैरिकाज़ नसों का निर्माण होता है। ऐसे में जब स्पाइडर वेन्स त्वचा पर दिखाई देती हैं।

बॉडी पर जानिए कहां नजर आती है स्पाइडर वेन्स-Where Spider Veins Are Seen on the Body
यह स्पाइडर वेन्स बेहद छोटी, डैमेज और नीले या लाल रंग की होती हैं जो आपको स्किन के ऊपर ही दिखाई देती हैं। यह आपको फैटी लिवर की एडवांस स्टेज या लिवर के सोरोसिस के दौरान ही दिखाई दे सकती है। आमतौर पर यह कमर,कंधे और चेहरे पर ही नजर आती हैं। यह समस्या उन लोगों को अधिक होती है जो पतले तो हैं लेकिन उनके पेट में बहुत ज्यादा फैट मौजूद है।

फैटी लिवर से हो सकती हैं ये गंभीर बीमारियां- fatty liver diseases
जैसे-जैसे बीमारी बढ़ती है, लीवर में सूजन आ जाती है, जिसके परिणामस्वरूप नॉन-अल्कोहलिक स्टीटोहेपेटाइटिस (NASH) हो जाता है। इसके बाद फाइब्रोसिस और सिरोसिस होता है, जहां लीवर खराब हो जाता है और अपरिवर्तनीय रूप से क्षतिग्रस्त हो जाता है। लिवर सिरोसिस की भी समस्या होने लगती है।

धरती पर बोझ माने जाते हैं ये लोग, कभी न पड़ें इनकी संगति में

Posted: 09 Apr 2022 06:38 PM PDT

धरती पर बोझ माने जाते हैं ये लोग, कभी न पड़ें इनकी संगति में

कई शास्त्रों और ग्रंथों में कुछ ऐसे गुणों के बारे में बताया गया है जो अगर किसी व्यक्ति में मौजूद हैं तो उस व्यक्ति का जीवन व्यर्थ है। उसे जीवन में कभी सफलता हासिल नहीं हो पाती और ऐसे लोग दूसरों का भी कभी भला नहीं कर सकते। साथ ही महान बुद्धिमान, दार्शनिक और शाही सलाहकार आचार्य चाणक्य ने भी अपने नीति शास्त्र में कुछ ऐसे लोगों के बारे में बताया गया है, जो इस धरती पर बोझ के समान माने जाते हैं और इन लोगों से दूर रहना ही बेहतर होता है..

चाणक्य नीति: धरती पर बोझ माने जाते हैं ये लोग, कभी न पड़ें इनकी संगति में

आचार्य चाणक्य के अनुसार जिन लोगों के मन में बुराई या पाप वास करता है, वे लोग बाहर से अपने आपको कितना भी साफ दिखाने की कोशिश कर लें, उनका स्वभाव वही रहता है। चाणक्य नीति के अनुसार पापी लोग अपने जीवन को बर्बाद करने के साथ ही अपने आप से जुड़े लोगों का भी बुरा ही करते हैं।

चाणक्य नीति कहती है कि यदि कोई व्यक्ति धन के महत्व को ना समझकर उसे अनावश्यक चीजों के लिए खर्च करता है तो ऐसे लोगों को आर्थिक संकट का सामना करना पड़ता है। इन लोगों के जीवन का कोई महत्व नहीं होता है। इसलिए ऐसे लोगों से दूरी बनाए रखना चाहिए।

आचार्य चाणक्य के अनुसार जिस व्यक्ति के भीतर ज्ञान, शालीनता, धैर्य और कृतज्ञता जैसे गुण नहीं होते हैं वे लोग इस धरती पर भार की तरह होते हैं। उनका जीवन किसी के हित में काम नहीं आता। ये लोग खुद तो असंतुष्ट होते ही हैं और अपने घर-परिवार के लोगों को भी परेशान करते हैं।

अगर कोई व्यक्ति घमंड में चूर रहता है। दान-पुण्य नहीं करता और धार्मिक अनुष्ठानों में भाग लेने से दूर भागता है तो भी चाणक्य नीति के अनुसार ऐसे लोगों का जीवन व्यर्थ है। इन्हें कभी किसी का आदर नहीं मिलता और ना ही ये अपने लक्ष्य में सफलता प्राप्त कर पाते हैं।

फिटकरी से जुड़ा ये आसान उपाय बदल सकता है आपकी तकदीर

Posted: 09 Apr 2022 06:36 PM PDT

फिटकरी से जुड़ा ये आसान उपाय बदल सकता है आपकी तकदीर

औषधीय रूप में तो फिटकरी के कई फायदे बताए गए हैं परंतु आपको बता दें कि ज्योतिष शास्त्र की दृष्टि से भी फिटकरी बहुत उपयोगी मानी गई है। माना जाता है कि फिटकरी के उपायों द्वारा आपके परिवारिक जीवन की कई समस्याओं से मुक्ति मिलने के साथ ही और धन लाभ की संभावनाओं में भी बढ़ोतरी होती है। तो आइए जानते हैं ज्योतिष शास्त्र के अनुसार फिटकरी के वे कौन से उपाय हैं जो आपकी तकदीर बदल सकते हैं...

Astro Tips: फिटकरी से जुड़ा ये आसान उपाय बदल सकता है आपकी तकदीर

1. शनि ग्रह को शांत करने के लिए
ज्योतिष शास्त्र के अनुसार जिन लोगों की कुंडली में शनि ग्रह की स्थिति कमजोर होती है, उन्हें प्रतिदिन रात को सोने से पहले फिटकरी से दांत साफ करने चाहिएं। इससे शनि ग्रह को प्रबल करने में मदद मिलती है। साथ ही आपके काम में आने वाली अड़चनें भी दूर होती हैं।

2. करियर में सफलता के लिए
करियर में सफलता प्राप्त करने के लिए मिथुन और कन्या राशि के जातकों के लिए फिटकरी के पानी से कुल्ला करना मनचाहा परिणाम प्रदान कर सकता है।

3. धन लाभ के लिए
ज्योतिष शास्त्र में माना जाता है कि रोजाना फिटकरी के पानी से नहाने और फिटकरी के एक टुकड़े को अपने धन रखने वाले स्थान यानी तिजोरी में रखने से आर्थिक स्थिति में सुधार होता है।

4. वास्तु दोषों से मुक्ति के लिए
अपने घर के वास्तु दोषों से मुक्ति पाने और नकारात्मक ऊर्जा के नाश के लिए अपने घर के हर कमरे में एक छोटा सा फिटकरी का टुकड़ा रख दें। इससे आपके घर में सुख-समृद्धि बनी रहती है।

5. ग्रह क्लेश दूर करने के लिए
ज्योतिष शास्त्र के अनुसार यदि आपके घर में रिश्तो में अक्सर मनमुटाव बना रहता है तो रात को सोने से पहले आप अपने बिस्तर के नीचे एक जार में फिटकरी का पानी रख दें। फिर अगले दिन इस पानी को पीपल ले पेड़ की जड़ में डाल आएं। इससे आपके परिवारिक संबंधों में मधुरता आने लगेगी।

घर के मुख्य द्वार पर इन चीजों को लगाने से बढ़ती है धन-दौलत

Posted: 09 Apr 2022 06:35 PM PDT

घर के मुख्य द्वार पर इन चीजों को लगाने से बढ़ती है धन-दौलत

वास्तु शास्त्र में कई ऐसी बातों की जानकारी दी गई है जिनका अनुसरण करने से आपके पारिवारिक जीवन में सुख शांति बनी रहने के साथ ही आपकी आर्थिक स्थिति भी काफी बेहतर होती है। वहीं वास्तु से जुड़ी कई ऐसी छोटी-छोटी गलतियां हैं जो आपके जीवन में खलबली पैदा कर सकती हैं। वास्तु शास्त्र के अनुसार घर का मुख्य द्वार एक खास स्थान होता है। तो आइए जानते हैं कि घर के मुख्य द्वार पर किन खास चीजों को लगाने से घर में बरकत होती है..

Vastu Shastra: घर के मुख्य द्वार पर इन चीजों को लगाने से बढ़ती है धन-दौलत

1. वास्तु शास्त्र के अनुसार घर में सुख-समृद्धि को बढ़ाने के लिए घर के मुख्य द्वार पर धन की देवी लक्ष्मी माता या कुबेर देव की फोटो लगाना शुभ माना जाता है।

2. माना जाता है कि सभी शुभ कार्यों में प्रथम पूज्य भगवान गणेश की मूर्ति या स्वास्तिक चिन्ह जिस घर के मुख्य द्वार पर लगा होता है, उस घर से सभी विघ्न दूर होते हैं और घर में बरकत बनी रहती है। लेकिन ध्यान रखें कि यदि आप भगवान गणेश की मूर्ति मुख्य द्वार पर लगा रहे हैं, तो उसे हमेशा द्वार के अंदर की तरफ लगाना शुभ होता है। अन्यथा आपको धन हानि और दरिद्रता का सामना करना पड़ सकता है।


3. इसके अलावा वास्तु शास्त्र कहता है कि घर के प्रवेश द्वार पर सिंदूर से दोनों तरफ शुभ-लाभ का चिन्ह बनाना भी शुभ होता है। इससे नकारात्मक ऊर्जा का नाश होने के साथ ही घर में सकारात्मक ऊर्जा का प्रसार करता है।



4. शनिदेव की कृपा बनाए रखने के लिए घर के मुख्य द्वार पर अंग्रेजी के अक्षर 'U' जैसी घोड़े की नाल शनिवार के दिन लगाना अच्छा माना गया है। इससे आपके कामकाज में आने वाली बाधाएं दूर होने की साथ ही गृह-क्लेश से भी मुक्ति मिलती है। इसके लिए आप नई घोड़े की नाल लाकर शनिवार से एक दिन पहले रात में सरसों के तेल में डुबोकर रख दें। और फिर शनिवार के दिन उसे निकालकर घर के प्रवेश द्वार पर 'U' आकृति में लगा दें।

UP Free Smartphone and Tablet: 10 लाख युवाओं को मिलेंगे मुफ्त स्मार्टफोन व टैबलेट, ऐसे उठाएं इसका लाभ

Posted: 09 Apr 2022 06:32 PM PDT

UP Free Smartphone and Tablet: 10 लाख युवाओं को मिलेंगे मुफ्त स्मार्टफोन व टैबलेट, ऐसे उठाएं इसका लाभ

योगी सरकार (UP Government) शपथ लेते ही एक्शन में आ गयी है. दरअसल, युवाओं को तकनीकी रूप से सक्षम बनाने के लिए उत्तर प्रदेश सरकार जल्द ही उन्हें 9.74 लाख टैबलेट और मोबाइल फोन देने (Free Smartphone and Tablet) का फैसला लिया है. इसके अलावा हाल ही में राज्य सरकार ने रोजगार देने का भी ऐलान किया है.

10 लाख युवाओं को मिलेगा फ्री टैबलेट व स्मार्टफोन (10 lakh youth will get free tablet and smartphone)

आपकी जानकारी के लिए बता दें कि सूचना प्रौद्योगिकी विभाग (Department of Information Technology) ने इसे अपनी 100 दिवसीय कार्य योजना में शामिल किया है और इसके लिए तैयारी शुरू कर दी है. यूपी में युवाओं को बढ़ावा देने के लिए पहले भी कई बार फ्री स्मार्टफोन और टैबलेट प्रदान किये गए हैं.

पिछले दो वर्षों में कोविड-19 महामारी के कारण युवाओं की शिक्षा बुरी तरह प्रभावित (Education of Youth Badly Affected by Covid 19) हुई है. महामारी के कारण स्कूल और कॉलेज बंद थे. यह सुनिश्चित करने के लिए कि युवाओं की शिक्षा में बाधा न आए इसलिए सरकार ने ऑनलाइन शिक्षा शुरू कर दी थी.

फ़ास्ट फॉरवर्ड बनेंगे युवा (Youth will become fast forward)

लेकिन इसमें एक बड़ी बाधा यह थी कि युवा तकनीकी रूप से अक्षम थे. यही वजह है कि युवाओं को तकनीकी रूप से एडवांस करने के लिए सरकार ने फ्री टैबलेट और स्मार्टफोन योजना जोरो-शोरो से शुरू की थी जिसका फायदा आज राज्य के सभी युवाओं को मिल रहा है.

राज्य सरकार ने विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिया है कि सभी आवश्यक कार्रवाई जल्द से जल्द पूरी की जाए और युवाओं को निर्धारित समय के भीतर टैबलेट और स्मार्टफोन दिए जाएं. साथ ही अधिकारियों को प्रत्येक जिले से टैबलेट और स्मार्टफोन (Free Tablet and Smartphone) के लिए पात्र छात्रों या लाभार्थियों की पहचान करने का निर्देश दिया गया है.

वहीं उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (UP CM Yogi Adityanath) ने पिछले साल दिसंबर में एक लाख छात्रों को मुफ्त मोबाइल और टैबलेट दिए थे. बता दें कि योगी ने पहले चरण में लखनऊ के भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेयी इकाना स्टेडियम (Bharat Ratna Atal Bihari Vajpayee Ekana Stadium in Lucknow) में एक लाख युवाओं को मुफ्त मोबाइल और टैबलेट प्रदान किये थे.

भाजपा ने अपने "संकल्प पत्र" (Sankalp Patra) में दो करोड़ युवाओं को तकनीकी रूप से सक्षम बनाने के लिए टैबलेट और स्मार्टफोन देने का लक्ष्य रखा है. युवाओं को आने वाले समय में कोई परेशानी न हो और वो किसी से पीछे ना रह जाये इसलिए यह कदम उठाया गया है.

BSF के इन विभिन्न पदों पर हो रही भर्ती, जानिए योग्यता और आवेदन करने की प्रक्रिया

Posted: 09 Apr 2022 06:30 PM PDT

BSF के इन विभिन्न पदों पर हो रही भर्ती, जानिए योग्यता और आवेदन करने की प्रक्रिया

BSF Vacancy 2022: सीमा सुरक्षा बल (Border Security Force) ने Const & Other पदों के लिए भर्ती प्रकाशित की है इक्छुक उम्मीदवार से अनुरोध है की इस सरकारी रोजगार में आवेदन करने से पहले सारी जानकारियां ले उसके बाद ही अपनी योग्यता के अनुसार आवेदन करे |

Educational Qualification (शैक्षिक योग्यता)

इस रोजगार में शैक्षिक योग्यता सम्बंधित जानकारी के लिए प्रकाशित नोटिफिकेशन देखे।

Name of Posts (पदों के नाम एवं संख्या)

रिक्त पदों की संख्या - 70 पद
सीनियर एयरक्राफ्ट मैकेनिक (इंस्पेक्टर) - 12
सीनियर रेडियो मैकेनिक (इंस्पेक्टर) - 05
जूनियर एयरक्राफ्ट मैकेनिक (सब-इंस्पेक्टर) - 04
असिस्टेंट एयरक्राफ्ट मैकेनिक (असिस्टेंट सब-इंस्पेक्टर) - 08
असिस्टेंट एयरक्राफ्ट रेडियो मैकेनिक (असिस्टेंट सब-इंस्पेक्टर) - 03
सीनियर फ्लाइट गनर (इंस्पेक्टर) - 01
जूनियर फ्लाइट गनर (सब-इंस्पेक्टर) - 04
सीनियर फ्लाइट इंजीनियर (इंस्पेक्टर) - 01
जूनियर फ्लाइट इंजीनियर (सब-इंस्पेक्टर) - 04
इंस्पेक्टर / स्टोरमैन - 02
सब-इंस्पेक्टर (स्टोरमैन) - 04
कॉन्स्ट (रखरखाव) - 22

Important Dates (जरुरी तिथि )नौकरी प्रकाशित होने की तिथि: 02-08-2021
आवेदन करने के लिए अंतिम तिथि: 24-04-2022

Age Limit (रोजगार में आयु सीमा)

उम्मीदवार की अधिकतम आयु 18 से 23 वर्ष तक होनी चाहिए। कृपया आयु में छूट एवं अन्य जानकारियों के लिए प्रकाशित नोटिफिकेशन देखिये।

Selection Process (चयन प्रक्रिया)

इंटरव्यू, एवं परीक्षा में परफॉरमेंस के अनुसार इस रोजगार में प्रत्याशी का चयन होगा |

Salary (वेतनमान)

नोटिफिकेशन के अनुसार प्रकाशित Govt Job में सैलेरी ₹21,700/- से ₹69,100/- तक होगी |

Application Mode (आवेदन प्रक्रिया)इस रोजगार के लिए आपको आवेदन Online करना होगा सभी उपयोगी जानकारियो को ऑफिसियल वेबसाइट में जाकर भरना होगा।

आवेदन शुल्क (Application Fees)

इस रोजगार में आवेदन शुल्क सम्बंधित जानकारी के लिए प्रकाशित नोटिफिकेशन देखिये।
Important LinksNotification PDF Click Here

हिमाचल की सबसे युवा सरपंच पर लगे सरकारी सीमेंट के गबन करने के आरोप, FIR दर्ज

Posted: 09 Apr 2022 06:25 PM PDT

हिमाचल की सबसे युवा सरपंच पर लगे सरकारी सीमेंट के गबन करने के आरोप, FIR दर्ज

मामले में पुलिस थाना गोहर ने पूर्व सरपंच जबना चौहान पर आईपीसी की धारा 406 और 409 के तहत एफआईआर दर्ज कर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है। बता दें कि जबना चौहान के नाम देश की सबसे कम उम्र की सरपंच बनने का रिकॉर्ड है और उन्हें देश व प्रदेश की नामी हस्तियों द्वारा सम्मानित किया जा चुका है।

क्या है मामला…
पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार शिकायतकर्ता ग्राम पंचायत थरजून के सचिव तेज राम पुत्र टेक चंद उम्र 38 वर्ष गांव व डाकघर मौवीसेरी तहसील चच्योट जिला मंडी ने पुलिस थाना गोहर में शिकायत दर्ज करवाई है। शिकायतकर्ता तेज राम के अनुसार ग्राम पंचायत थरजून के अंतर्गत वर्ष 2019 में मनरेगा के 14 सिंचाई टैंक स्वीकृत हुए थे। इन टैंकों के लिए 19 मई 2020 को सीमेंट लेने के लिए बिल फार्म पास करने के उपरांत सिविल सप्लाई कार्यालय थुनाग भेजा गया था।

शिकायतकर्ता अनुसार इसका भुगतान 26 जून 2020 को सिविल सप्लाई थुनाग को ऑनलाइन माध्यम से कर दिया गया था। इसके उपरांत नई पंचायत कार्यकारिणी का गठन हुआ और प्रधान अंजना कुमारी व उप प्रधान डोला राम मार्च 2021 में सीमेंट लाने सिविल सप्लाई कार्यालय थुनाग गए। इस पर कार्यालय में बताया गया कि 14 सिंचाई टैंकों के कुल 986 बैग सीमेंट पूर्व प्रधान जबना चौहान ले गई है। इस पर जब पूर्व प्रधान जबना चौहान से वर्तमान प्रधान अंजना कुमारी ने बात की तो उन्होंने सीमेंट के बिल पंचायत में जमा कर देने की बात कही गई। लेकिन पूर्व प्रधान जबना चौहान ने ना ही सीमेंट और न ही बिल पंचायत में जमा करवाए हैं।

पुलिस ने दर्ज की एफआईआर
मामले में सरकारी सीमेंट का गबन करने पर पूर्व प्रधान जबना चौहान पर पुलिस थाना गोहर ने आईपीसी की धारा 406 और 409 का एफआईआर दर्ज कर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी गई है।

पुष्टि करते हुए एसपी शालिनी अग्निहोत्री ने कहा कि पुलिस थाना गोहर के तहत ग्राम पंचायत थरजून में सरकारी सीमेंट की सप्लाई को लेकर पंचायत की पूर्व प्रधान के खिलाफ एफआईआर दर्ज किया गया है। उन्होंने कहा कि मामले में पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।

कोन सी चीज है जिसे आदमी छिपाकर चलता है पर औरत दिखा कर चलती है

Posted: 09 Apr 2022 06:20 PM PDT

कोन सी चीज है जिसे आदमी छिपाकर चलता है पर औरत दिखा कर चलती है

IAS Interview: संघ लोक सेवा आयोग (UPSC परीक्षा) को हमारे देश में सबसे चुनौतीपूर्ण परीक्षाओं में से एक माना जाता है। सिविल टेस्ट पास करना बेहद मुश्किल है और इसे पास करने के लिए छात्रों को लंबे समय तक पढ़ाई करनी चाहिए। UPSC परीक्षा में लिखित परीक्षा के बाद, आवेदक का साक्षात्कार होता है, और इस IAS साक्षात्कार के दौरान, उम्मीदवार से कई असामान्य प्रश्न पूछे जाते हैं, जिनमें से कई उम्मीदवार के दृष्टिकोण कौशल का परीक्षण करने के लिए डिज़ाइन किए गए हैं। इस लेख में, हम UPSC साक्षात्कार प्रश्न पर चर्चा करेंगे। कुछ अनोखे प्रश्न लेकर आया है, जो ऐसे प्रश्न हैं जो हाल के वर्षों में यूपीएससी के साक्षात्कारों में शामिल किए गए हैं, तो आइए उन पर एक नज़र डालते हैं।

सवाल : विश्व में ओलंपिक स्वर्ण जीतने वाली पहली महिला है ?
जवाब : चार्लोट कूपर
सवाल : भारत में प्रथम महिला राज्यपाल ?
जवाब : सरोजिनी नायडू
सवाल : भारत में प्रथम महिला लोक सभा अध्यक्ष ?
जवाब : मीरा कुमार
सवाल : भारत में प्रथम महिला एयर वाइस मार्शल ?
जवाब : पद्मा बंदोपाध्याय
सवाल : विश्व में अंतरिक्ष में जाने वाली पहली महिला है ?
जवाब : वेलेंटीना टेरेशकोवा
सवाल : भारत में प्रथम महिला राष्ट्रपति ?
जवाब : प्रतिभा पाटिल
सवाल : भारत में प्रथम महिला आई॰पी॰एस॰ अधिकारी ?
जवाब : किरण बेदी
सवाल : एफएटीएफ की पूर्ण सदस्यता पाने वाला पहला अरब देश कौन सा बना है ?
जवाब : सऊदी अरब
सवाल : द एंचेंट्रेस ऑफ फ्लोरेंस पुस्तक के लेखक कौन है ?
जवाब : सलमान रशदी
सवाल : फायर फ्लाई ए फेयरीटेल की लेखिका कौन हैं ?
जवाब : बेरीWhy IAS Mock Interview are important for UPSC Interview preparation
सवाल : जैविक नियंत्रण में न्यूक्लिओपॉलीहेड्रो वायरस (एन.पी.वी.) का प्रयोग किया जाता है ?
जवाब : चना फली छेदक के लिए
सवाल : Systema Nature किसकी प्रसिद्ध पुस्तक है ?
जवाब : कार्ल लिनियस की
सवाल : द इनहेरिटेंस ऑफ लॉस की लेखिका का क्या नाम है ?
जवाब : किरण देसाई
सवाल : विश्व परिवार दिवस कब मनाया जाता है ?
जवाब : 15 मई
सवाल : ए स्युटेबल बॉय के लेखक कौन हैं ?
जवाब : विक्रम सेठ
सवाल : विश्व बंजारा दिवस कब मनाया जाता है ?
जवाब : 8 अप्रैल
सवाल : विश्व की पहली महिला प्रधानमंत्री ?
जवाब : सिरिमावो भंडारनायके
सवाल : विश्व में माउंट एवरेस्ट पर जाने वाली पहली महिला है ?
जवाब : जंको तबी
सवाल : भारत में प्रथम महिला प्रधानमंत्री ?
जवाब : इंदिरा गाँधी
सवाल : भारत में प्रथम महिला मुख्यमंत्री ?
जवाब : सुचेता कृपलानी
सवाल : मादक पदार्थों के दुरुपयोग एवं तस्करी के खिलाफ अंतरराष्ट्रीय दिवस कब मनाया जाता है ?
जवाब : 26 जून
सवाल : डॉ भीमराव अंबेडकर जयंती कब मनाई जाती है ?
जवाब : 14 अप्रैल
सवाल: अन्तर्राष्ट्रीय योग दिवस कब मनाया जाता है ?
जवाब : 21 जून
सवाल : हितोपदेश नामक पुस्तक के लेखक कौन है ?
जवाब : नारायण पण्डित
सवाल :ऐसी कोनसी चीज है जिसे आदमी छुपाकर चलता है और औरत दिखा कर चलती है ?
जवाब: पर्स को आदमी छुपा कर चलता है और औरत दिखा कर चलती है.


रोजा रख मैदान में उतरे मोईन अली, 35 गेंद खेल मचाई तबाही, रोहित-धोनी का रिकॉर्ड तोड़ रचा इतिहास

Posted: 09 Apr 2022 06:17 PM PDT

रोजा रख मैदान में उतरे मोईन अली, 35 गेंद खेल मचाई तबाही, रोहित-धोनी का रिकॉर्ड तोड़ रचा इतिहास

चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) और सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) आईपीएल का 17 वां मैच खेल जा रहा है. मैच में पहले खेलते हुए चेन्नई सुपर किंग्स 20 में 154 का स्कोर बनाया है. चेन्नई के लिए मोइन अली ने सबसे अधिक 48 रनों की पारी खेली

मैच में हैदराबाद के कप्तान विलियम्सन ने टॉस जीतकर पहले चेन्नई को बल्लेबाजी के लिए आमंत्रित किया. हैदराबाद के आमन्त्रण पर पहले बल्लेबाजी करने उतरी चेन्नई सुपर किंग्स की शुरुआत खराब रही. टीम ने चौथे ओवर में ही पहला विकेट गंवा दिया. टीम नियमित अन्तराल पर विकेट खोती रही.

चेन्नई की तरफ से ऋतुराज गायकवाड़ ने 16 रन, रायुडू 27 गेंदों पर 27 और उथप्पा 11 गेंदों पर 15 रन बनाये. मोईन अली 35 गेंदों पर 48 रन बनाकर आउट हुए. रोजा रखकर मैदान में उतरे मोईन अली ने अपनी पारी में 2 छक्के और 3 चौके जड़े.

कप्तान रवींद्र जडेजा 15 गेंदों पर 23 रन बनाकर आउट हुए. इस तरह से चेन्नई सुपर किंग्स ने सनराइजर्स हैदराबाद के सामने 155 रन का लक्ष्य रखा.मोईन आईपीएल 2022 में सबसे ज्यादा छक्के जड़ने के मामले में धोनी और रोहित शर्मा को पीछे छोड़ दिया है.

मैच में पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी छह गेंदों पर तीन रन बनाकर आउट हुए. सनराइजर्स हैदराबाद (एसआरएच) की नटराजन और सुंदर ने 2-2 विकेट लिए, वहीं मार्को यानसेन-भुवनेश्वर और मार्करम ने एक-विकेट हासिल किया.

Post Bottom Ad

Pages