न्यूज़ हिमाचली News Himachali | हिमाचल की No. 1 हिंदी वेबसाइट |
- ये 3 चीजें रोज खाती थी सर्वाधिक जीने वाली महिला, बनाया 122 साल जीने का रिकॉर्ड
- मारुति कंपनी में काम करने वाले पिता ने बेटी को बना दिया IPS अफसर, बेटी ने भी जीते एक करोड रुपए
- हिमाचल पुलिस का बैंड पहुँचा सेमीफाइनल में, शो से ट्रॉफी जीतकर हिमाचल आयेंगे
- हिमाचल: सड़क हादसे में दो सगी बहनों का उजड़ा सुहाग, पतियों की मौत
- आज मंगलवार के दिन कर लें बजरंगबली के ये चमत्कारी उपाय, कर्ज से मिल जाएगी मुक्ति, धन में होगी वृद्धि
- Jio के धांसू रिचार्ज प्लांस, डेली 1GB डेटा, अनलिमिटेड कॉलिंग और बहुत कुछ
- हिमाचल प्रदेश में HRTC ने किए नए रूट परमिट अधिसूचित, युवाओं को मिलेगा रोजगार!
- CSK के लिए सिरदर्द बना वो खिलाड़ी, जिसे रैना की जगह धोनी ने दिलाई 30 गुना ज्यादा कीमत
- हार्दिक पंड्या का शर्मनाक कारनामा, मोहम्मद शमी को दिया गुस्से में गाली
| ये 3 चीजें रोज खाती थी सर्वाधिक जीने वाली महिला, बनाया 122 साल जीने का रिकॉर्ड Posted: 11 Apr 2022 06:31 PM PDT यूके स्थित सीबीडी कंपनी ईडन गेट ने दुनिया के सबसे उम्रदराज लोगों पर अध्ययन करके उनके लॉन्ग लाइफ सीक्रेट का पता लगाया है. इनकी हेल्थ और लंबी उम्र का राज जानने के लिए शोधकर्ताओं ने 100 साल से ज्यादा जीने वाले छह लोगों पर रिसर्च की. उन्होंने सेहतमंद और लंबी उम्र के पीछे चार मुख्य वजहों को देखा- मूवमेंट, सोशियो-इकोनॉमिक स्टेटस, स्ट्रेस लेवल और डाइट. इनमें डाइट का फैक्टर ऐसा है जिस पर लोगों का सबसे ज्यादा नियंत्रण रहा होगा. साइंस कहता है कि दुनिया में ऐसी कई चीजें हैं जो इंसान को लंबी उम्र दे सकती हैं. जैसे कि बादाम, बैरीज या मछली खाने से शरीर को मिलने वाले न्यूट्रिशन से दिल की सेहत में सुधार होता और इम्यूनिटी भी स्ट्रॉन्ग होती है. स्टडी में 122 साल की जीन लुइस कालमेंट की डाइट को भी देखा गया, जो कि दुनिया में सबसे ज्यादा जीने वाली इंसान हैं. साल 1977 में उनका देहांत हो गया था. ऑलिव ऑयल शोधकर्ताओं ने जीन लुइस कालमेंट की डाइट में तीन खास चीजों को देखा. इनकी डाइट का पहला सीक्रेट था ऑलिव ऑयल. हेल्थलाइन की एक रिपोर्ट के मुताबिक, ऑलिव ऑयल में हेल्दी फैट, एंटीऑक्सीडेंट, और एंटी इनफ्लेमेटरी प्रॉपर्टीज पाई जाती हैं. ये हार्ट डिसीस और स्ट्रोक का जोखिम भी कम करता है. रेड वाइन कालमेंट की डाइट का दूसरा सीक्रेट था रेड वाइन. मेयो क्लीनिक की एक रिपोर्ट के मुताबिक, रेड वाइन में पाए जाने वाले एंटीऑक्सीडेंट हमारे दिल की सेहत के लिए बहुत अच्छे होते हैं. हालांकि एक्सपर्ट नियमित ढंग से ही रेड वाइन का सेवन करने की सलाह देते हैं. चॉकलेट स्टडी में चॉकलेट खाने वालों के लिए भी खुशखबरी है. कालमेंट डाइट और हॉपकिन्स मेडिसिन की मानें तो चॉकलेट खाने से भी उम्र बढ़ती है. रेड वाइन की तरह चॉकलेट में भी दिल को हेल्दी रखने वाली क्वालिटीज होती हैं. इससे हमारा इम्यून सिस्टम भी बूस्ट होता है. चॉकलेट खून में सपोर्टिंग सर्कुलेशन और ब्रेन फंक्शन को बूस्ट करके हमारे एथलेटिक परफॉर्मेंस में सुधार करता है. इन चीजों को आप भी नियमित तरीके से डाइट में शामिल कर सकते हैं. |
| मारुति कंपनी में काम करने वाले पिता ने बेटी को बना दिया IPS अफसर, बेटी ने भी जीते एक करोड रुपए Posted: 11 Apr 2022 06:28 PM PDT सिविल सर्विस में आने वाले कैंडिडेट अलग–अलग बैकग्राउंड से आते है। कई कैंडिडेट ऐसे भी होते है। जिनके परिवार की आर्थिक स्थिति पूरी तरह से खराब होती है। वह तंगी से जूझते हुए यूपीएससी की न सिर्फ तैयारी करते है। बल्कि उसको पास भी करते है। ऐसे ही कैंडिडेट में मोहिता शर्मा का नाम शामिल है। मोहिता चार बार सिविल सर्विस में असफल रही, लेकिन पांचवे प्रयास में उन्होंने अपना मुकाम हासिल कर लिया। उन्होंने केवल अपनी गलतियों से सबक लिया। मोहिता इस समय जम्मू कश्मीर में तैनात है। मूल रूप से हिमाचल प्रदेश कांगड़ा की रहने वाली मोहिता शर्मा केबीसी के 12वे सीजन में एक करोड़ रुपए भी जीत चुकी है। एक करोड़ रुपए जीतने के बाद यह अचानक से चर्चा में आ गई थी। उस समय मोहिता के पति रूसाल का कहना था कि वह 20 साल से इस कंप्यूटर के लिए प्रयास कर रहे है। जूनियर केबीसी से ही वह प्रयास कर रहे है। लेकिन अभी तक सफल नहीं हो पाए थे। उनको खुशी है कि उनकी पत्नी केबीसी में सफल हो गई। मोहिता शर्मा के पिता मारुति फैक्ट्री में काम करते थे। उनकी मां घर संभालती है। मोहिता के परिवार की आर्थिक स्थिति बिल्कुल भी अच्छी नहीं थी। लेकिन पिता चाहते थे कि उनकी बेटी एक बड़ी अधिकारी बने। मोहिता ने भी अपने परिवार के सपनों को टूटने नहीं दिया। वह लगातार चार बार असफल रही। फिर भी उन्होंने हार नहीं मानी। पांचवे प्रयास में सफल हो गई। मोहिता की शुरुआती पढ़ाई दिल्ली पब्लिक स्कूल द्वारका से हुई। इसके बाद उन्होंने भारतीय विद्यापीठ कालेज से इलेक्ट्रोनिक्स और संचार से इंजीनियरिंग की। बीटेक के बाद साल 2012 में मोहिता ने सिविल सर्विस की तैयारी की। मोहिता ने तैयारी के लिए कही भी कोचिंग नहीं ली। उन्होंने इंटरनेट के माध्यम से तैयारी की। मोहिता का कहना है कि अगर आपको अच्छी कोचिंग नहीं मिलती है तो बेकार में भटकने की जरूरत नहीं है। आपको इंटरनेट पर सारी सामग्री उपलब्ध हो जाएगी। उन्होंने बताया कि मैंने महत्वपूर्ण विषयों के नोट्स बना लिए। जिससे मेरी तैयारी आसान हो गई। मोहिता जब केबीसी के 12वे सीजन में हॉट सीट पर बैठी थी तो उनके पति मंत्रजाप कर रहे थे। वह दुआ कर रहे थे कि उनकी वाइफ सात करोड़ रुपए जीत जाए। हालांकि सात करोड़ रुपए के सवाल पर मोहिता उलझन में फंस गई। उन्होंने वहां से गेम ही छोड़ दिया। आईएफएस पति रूसाल बताते है कि वह पांचवी क्लास से ही जूनियर केबीसी देख रहे है। उन्होंने यहां पर आने के लिए कई राउंड क्लियर किए, लेकिन फाइनल राउंड क्लियर नहीं कर पाए। अपराधियों पर कहर बनती थी मोहिता मोहिता शर्मा की पहचान विभाग में एक ईमानदार अधिकारी की है। कुछ समय पहले मोहिता शर्मा के प्रतिनिधित्व में बड़ी ब्राह्मणा पुलिस ने कई कबाड़ी गोदामों को सील कर दिया था। इन गोदामों में बड़े स्तर पर सरकारी सामग्री को चोरी छिपे बेचा जा रहा था। इन गोदामों को सील करके मोहिता शर्मा काफी चर्चा में आ गई थी। मोहिता शर्मा सोशल मीडिया पर पूरी तरह से एक्टिव रहती है। वह अपने परिवार के साथ हर इवेंट की फोटो अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर करती है। उनके इंस्टाग्राम अकाउंट पर 91 हजार फालोवर है। मोहिता केवल 206 लोगों को ही फॉलो करती है। अपने सोशल अकाउंट पर मोहिता समय समय आने वाले मुद्दो पर भी कमेंट करती रहती है। |
| हिमाचल पुलिस का बैंड पहुँचा सेमीफाइनल में, शो से ट्रॉफी जीतकर हिमाचल आयेंगे Posted: 11 Apr 2022 06:22 PM PDT हिमाचल प्रदेश पुलिस बैंड 'द हारमनी ऑफ पाइन' के कलाकारों की जादुई आवाज का मायानगरी में हर कोई कायल हो रहा है। निजी टीवी चैनल के शो 'हुनरबाज' में पुलिस बैंड की टीम ने शानदार प्रस्तुति देकर सेमीफाइनल में जगह बना ली है। उम्मीद जताई जा रही है कि हिमाचल पुलिस का बैंड इस शो के फाइनल तक पहुंचेगा। हिमाचल पुलिस बैंड का जलवा माया नगरी में पिछले तीन महीने से लगातार जारी है। शनिवार को हुए शो में पांच टीमों ने जगह बनाई थी। इसमें हिमाचल पुलिस की टीम ने एक से बढ़कर एक प्रस्तुति देकर सेमीफाइनल में जगह बना ली है। शो में हिमाचल की यामी गौतम ने इनकी प्रतिभा की जबरदस्त तारीफ की। बॉलीवुड स्टार अभिषेक बच्चन भी शो में मौजूद रहे। उन्होंने भी प्रदेश पुलिस बैंड की प्रस्तुति को खूब सराहा। इस दौरान पुलिस बैंड ने अभिषेक बच्चन की फिल्म बंटी और बबली फिल्म का गाना भी गाया। इससे पहले शो में करण जौहर, मिथुन चक्रवर्ती, सोनाक्षी सिन्हा, हेमा मालिनी और रोहित शेट्टी भी टीम की तारीफ कर चुके हैं। हिमाचल पुलिस बैंड ऑर्केस्ट्रा के इंचार्ज एवं सब इंस्पेक्टर विजय कुमार ने बताया कि शो के सेमीफाइनल तक के सफर में पूरी टीम का योगदान रहा है। उन्होंने उम्मीद जताई कि शो से ट्रॉफी जीतकर हिमाचल आएंगे। हिमाचल पुलिस बैंड ऑर्केस्ट्रा के इंचार्ज एवं सब इंस्पेक्टर विजय कुमार ने बताया कि शो के सेमीफाइनल तक के सफर में एएसआई ठाकुर दास, हेड कांस्टेबल नरेश, राजेश कुमार, कांस्टेबल कार्तिक शर्मा, मंजीत सिंह, मनमोहन शर्मा, हितेश भारद्वाज, आशीष कुमार, दलीप शर्मा, कमल थापा, प्रशांत घोष, महिला कांस्टेबल कृतिका तंवर, कशिश शांडिल और दीपिका मुस्कान की टीम का योगदान रहा है। उम्मीद जताई कि शो से ट्रॉफी जीतकर हिमाचल आएंगे। इंस्पेक्टर विजय कुमार ने बताया कि सोमवार सुबह 10:00 बजे तक वोटिंग लाइन खुली रहेंगी। सबसे अधिक वोट पाने वाली टीम ही विजेता बनेगी। हिमाचल पुलिस की टीम को विजेता बनाने के लिए अब देश और प्रदेश के लोगों से भरपूर वोट रूपी आशीर्वाद की जरूरत है। |
| हिमाचल: सड़क हादसे में दो सगी बहनों का उजड़ा सुहाग, पतियों की मौत Posted: 11 Apr 2022 06:14 PM PDT कुमारसेन थाना क्षेत्र में सड़क दुर्घटना में दो सगी बहनों का सुहाग उजड़ गया। दोनों बहनों के पतियों की हादसे में मौत हो गई। जबकि दोनों बहनें और चालक बुरी तरह घायल हुए हैं और इन्हें IGMC रेफर किया गया है। मृतकों की पहचान रामपुर के करेरी निवासी बोज राज (54) और तकलेच निवासी मोहन लाल (64) के रूप में हुई है। दोनों का आपस में साडू का रिश्ता था। बोज राज की मौके पर मौत हो गई थी, जबकि मोहन लाल ने अस्पताल ले जाते समय रास्ते में दम तोड़ा। घायलों में चालक कार्तिक (19) निवासी करेरी, सीमा पत्नी बोज राज (38), कातला (58) पत्नी मोहन लाल शामिल हैं। जानकारी के अनुसार सोमवार सुबह छह बजे के करीब शिमला-रामपुर नेशनल हाइवे-5 पर रेडी खड्ड के पास एक बोलेरो कैंपर खड्ड में जा गिरी। हादसे के समय बोलेरो में 5 लोग सवार थे। सभी लोग आपस में रिश्तेदार थे। बोलेरो को 19 साल का युवक चला रहा था। इसी बीच बोलेरो अनियंत्रित होकर करीब 300 फुट नीचे जा गिरी। पुलिस की प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि चालक की लापरवाही हादसे की वजह सामने आई है। दुर्घटना का शिकार हुए परिवार के सदस्य अपने रूटीन इलाज के लिए सोलन के कुमारहट्टी जा रहे थे। पुलिस द्वारा शवों का पोस्टमार्टम करवाया जा रहा है। वहीं मामला दर्ज कर दुर्घटना के कारणों की जांच जारी है। |
| आज मंगलवार के दिन कर लें बजरंगबली के ये चमत्कारी उपाय, कर्ज से मिल जाएगी मुक्ति, धन में होगी वृद्धि Posted: 11 Apr 2022 06:11 PM PDT कई बार कड़ी मेहनत और कठिन परिश्रम के बाद भी व्यक्ति जीवन में उस मुकाम पर नहीं पहुंच पाता, जहां वो चाहता है. ऐसे में वो पूजा-पाठ के साथ कई तरह के उपाय भी करता है. आज हम आपको बताने जा रहे हैं, ऐसे ही कुछ उपायों के बारे में जिन्हें मंगलवार के दिन अगर कर लिया जाए, तो तमाम तरह के कर्ज से मुक्ति मिल जाती है और व्यक्ति के धन में वृद्धि शुरू हो जाती है. मंगलवार के दिन करें ये उपाय हनुमान जी की भक्ति और उनकी पूजा के लिए सबसे उत्तम दिन मंगलवार ही बताया गया है. इस दिन कर्ज से मुक्ति के लिए कुछ उपाय करना भी बेहतर होता है. किसी के कर्ज से मुक्ति पाने के लिए मंगलवार के दिन हनुमान चालीसा का पाठ करें और हनुमान मंदिर में जाकर नारियल अर्पित करने से जल्द कर्ज से मुक्ति मिलेगी. साथ ही इस बात का ध्यान रखे कि बुधवार और रविवार को किसी से उधार न लें. कर्ज से मुक्ति के लिए मंगलवार के दिन कुछ चीजें दान कर सकते हैं. इनमें तांबा, मतान्तर से सोना, केसर, कस्तूरी, गेहूं, लाल चंदन, लाल गुलाब, सिंदूर, शहद, लाल पुष्प, मसूर की दाल, लाल कनेर, लाल मिर्च, लाल पत्थर, लाल मूंगा आदि शामिल है. इसके आलावा, आटे के दीपक को बरगद के पत्ते पर रखकर जलाएं. 5 पत्तों पर पांच दीपक रखें और उन्हें ले जाकर हनुमान मंदिर में रख दें. इस उपाय को लगातार 11 मंगलवार तक करने से कर्ज से मुक्ति मिलती है. कर्ज में डूबा हुआ व्यक्ति शुक्ल पक्ष के किसी भी मंगलवार की रात हनुमान मंदिर में दो दीपक जलाए. पहला छोटा दीपक देसी घी में और दूसरा 9 बत्तियों वाला बड़ा दीपक सरसों के तेल में 2 लौंग डालकर जलाएं. इस बात का ध्यान रखें कि ये दीपक रात भर जलता रहे. छोटा दीपक अपनी दाहिनी तरफ रखें और बड़ा दीपक हनुमान जी के सामने रखें. ये उपाय 5 मंगलवार तक करें. |
| Jio के धांसू रिचार्ज प्लांस, डेली 1GB डेटा, अनलिमिटेड कॉलिंग और बहुत कुछ Posted: 11 Apr 2022 06:08 PM PDT ![]() रिलायंस जियो इस समय देश की सबसे बड़ी टेलीकॉम कंपनी है। जियो के 40 करोड़ से ज्यादा यूजर्स हैं। Jio के पास यूजर्स की जरूरतों के अनुरूप तैयार किए गए प्रीपेड प्लान की एक बड़ी श्रृंखला है। कई प्लान प्रतिदिन 1GB डेटा प्रदान करते हैं, लेकिन ऐसे प्लान भी हैं जो प्रतिदिन 3GB डेटा प्रदान करते हैं। हालांकि, सबसे ज्यादा डिमांड प्रतिदिन 1GB डेटा वाले प्लान्स की है। हम में से कई लोग ऐसे होंगे जो रोजाना 1GB डेटा वाले जियो के प्लान का इस्तेमाल करते हैं। आज हम बात करेंगे जियो के उन सभी प्लान्स के बारे में जो रोजाना 1GB डेटा के साथ आते हैं। जियो का 149 रुपये का प्लान Jio 149 रुपये में एक प्रीपेड प्लान पेश करता है। इस प्लान के तहत ग्राहकों को प्रतिदिन 1GB डेटा के साथ-साथ अनलिमिटेड वॉयस कॉलिंग और प्रतिदिन 100 फ्री SMS मिलेंगे। प्लान की वैलिडिटी 20 दिनों की है, यानी 149 रुपये में Jio अपने ग्राहकों को कुल 20GB डेटा दे रहा है। जियो का 179 रुपये का प्लान Jio के प्रीपेड प्लान में प्रतिदिन 1GB डेटा मिलता है। इसके अलावा प्लान में अनलिमिटेड वॉयस कॉलिंग और रोजाना 100 फ्री SMS भी दिए जाएंगे। इस प्लान की वैलिडिटी 24 दिनों की है। दूसरे शब्दों में कहें तो 179 रुपये का रिचार्ज कराने पर ग्राहकों को कुल 24 GB डेटा मिलेगा। जियो का 209 रुपये वाला प्लान Jio के 209 रुपये के रिचार्ज प्लान की वैलिडिटी 28 दिनों की है। ग्राहकों को प्रतिदिन 1GB डेटा, अनलिमिटेड वॉयस कॉलिंग और प्रतिदिन 100 फ्री SMS मिलेंगे। प्लान में ग्राहकों को कुल 28GB डेटा मिलेगा। Jio ने कहा कि अगर 179 रुपये और 209 रुपये के प्रीपेड प्लान की डेली डेटा सीमा पार हो जाती है, तो इंटरनेट की स्पीड 64Kbps तक कम हो जाएगी। फिलहाल इन 3 प्रीपेड प्लान्स में रोजाना 1GB डेटा मिलता है। ज्यादा महंगे प्लान्स की डेटा लिमिट भी ज्यादा होती है। |
| हिमाचल प्रदेश में HRTC ने किए नए रूट परमिट अधिसूचित, युवाओं को मिलेगा रोजगार! Posted: 11 Apr 2022 06:04 PM PDT हिमाचल प्रदेश में बेरोजगार युवाओं के लिए राहत भरी खबर है। हिमाचल प्रदेश परिवहन विभाग ने बेरोजगारों के लिए पहले चरण में वाहनों के 107 नए रूट परमिट अधिसूचित कर दिए हैं। शीघ्र ही यह रूट परमिट जारी कर दिए जाएंगे। सरकार के इस कदम से बेरोजगार युवाओं को रोजगार मिलेगा। साथ ही ग्रामीण रूटों में चल रही हिमाचल प्रदेश पथ परिवहन निगम की बसों का घाटा भी कम किया जा सकेगा। प्रदेश के परिवहन मंत्री बिक्रम सिंह का कहना है कि सरकार ग्रामीण क्षेत्रों में यात्रियों के लिए परिवहन व्यवस्था और मजबूत कर रही है। बेरोजगारों को परमिट जारी कर सरकार रोजगार दे रही है और 12 सीटर वाहनों के परमिट ग्रामीण रूटों में जारी कर रही है। उन क्षेत्रों में ये परमिट दिए जा रहे हैं, जहां एचआरटीसी की बड़ी बसों को सवारियां कम मिल रही हैं। अन्य क्षेत्रों को भी रूट परमिट के लिए चिन्हित किए जा रहे हैं। वहीं, राज्य सरकार अन्य रूटों की पहचान भी कर रही है ताकि यहां भी परमिट जारी किए जा सकें। परिवहन विभाग को अन्य रूट परमिट भी अधिसूचित करने के आदेश दे दिए हैं। एचआरटीसी निदेशक मंडल की पिछले दिनों हुई बैठक में राज्य सरकार ने निर्णय लिया था कि जिन रूटों पर बड़ी बसों को पूरी सवारियां नहीं मिलती हैं। वहां घाटा कम करने के लिए बारह सीटर वाहनों के रूट परमिट बेरोजगारों को दिए जाएंगे ताकि लोगों को यात्रा करने में परेशानी न हो और युवाओं को रोजगार भी मिल सके। इसके बाद परिवहन विभाग ने रूटों को चिन्हित किया। |
| CSK के लिए सिरदर्द बना वो खिलाड़ी, जिसे रैना की जगह धोनी ने दिलाई 30 गुना ज्यादा कीमत Posted: 11 Apr 2022 06:01 PM PDT आईपीएल 2022 में चेन्नई सुपर किंग्स का प्रदर्शन अब तक बिल्कुल भी अच्छा नहीं रहा है. चेन्नई की टीम अब तक लगातार चार मैच हार चुकी है. चेन्नई की हार के लिए एक खिलाड़ी सबसे बड़ा जिम्मेदार है, जिसका प्रदर्शन इस सीजन के चारों मैचों में बहुत खराब रहा है. ये खिलाड़ी टीम के लिए सिरदर्द बन गया है और हो सकता है कि आगे आने वाले मैचों में इसे प्लेइंग इलेवन से भी बाहर कर दिया जाए. इस खिलाड़ी को धोनी की वजह से ही चेन्नई सुपर किंग्स ने मेगा नीलामी से पहले पूरे 6 करोड़ में रिटेन किया था. वो खिलाड़ी हैं ऋतुराज गायकवाड, जिनको रिटेन करने का निर्णय धोनी का ही था. ऋतुराज गायकवाड से सीएसके को बहुत उम्मीद थी. उन्हें इस वजह से सीएसके ने 30 गुना ज्यादा कीमत में खरीदा. 2021 के आईपीएल में उन्हें केवल 20 लाख रुपए में ही खरीदा गया था. ऋतुराज को खरीदने के लिए सुरेश रैना को भी नजरअंदाज कर दिया. ऋतुराज गायकवाड चेन्नई के लिए बड़ी मुसीबत बन गए हैं. ऋतुराज गायकवाड चार मैचों में 18 रन बना पाए हैं. वह इस सीजन में कोई भी बड़ी पारी नहीं खेल पाए. एक मैच में तो ऋतुराज गायकवाड बिना खाता खोले ही शून्य पर आउट हो गए थे. सीएसके टीम चार मुकाबले गवां चुकी है. ऐसे में उसके लिए अब मुश्किलें बढ़ती जा रही है. |
| हार्दिक पंड्या का शर्मनाक कारनामा, मोहम्मद शमी को दिया गुस्से में गाली Posted: 11 Apr 2022 05:58 PM PDT आईपीएल 2022: गुजरात टाइटंस के कप्तान हार्दिक पांड्या मैदान के अंदर अब तक काफी ज्यादा कूल नजर आए हैं। लेकिन, हैदराबाद के खिलाफ खेले गए इस मैच के दौरान ऐसी घटना घटी जिसके कारण हार्दिक पांड्या बहुत ज्यादा गुस्सा हो गए। सनराइजर्स हैदराबाद के बल्लेबाजी के 13वें ओवर के दौरान हार्दिक पांड्या के ओवर में जमकर रन लगे। सनराइजर्स हैदराबाद के कप्तान केन विलियमसन ने हार्दिक पांड्या के ऊपर की दूसरी और तीसरी गेंद पर बहुत ही शानदार छक्का लगाया, जिसके बाद हार्दिक पांड्या निराश नजर आ रहे थे। हार्दिक का गुस्सा उनके ओवर की पांचवीं गेंद पर देखने को मिला। जब राहुल त्रिपाठी ने उनकी गेंद पर बाउंड्री की दिशा में शॉट खेलने की कोशिश की, लेकिन गेंद काफी ऊपर तक हवा में गई और बाउंड्री लाइन पर मोहम्मद शमी फील्डिंग कर रहे थे। तेज गेंदबाज शमी मैदान पर फील्डिंग के दौरान उतने ज्यादा एक्टिव मोड में नजर नहीं आते हैं, जितना उन्हें होना चाहिए था। यहां पर भी शमी से कुछ ऐसी ही गलती हुई। गेंद शमी से थोड़ा पहले गिरी लेकिन उन्होंने कैच पकड़ने की कोशिश नहीं की l जिसे देखकर हार्दिक पांड्या बहुत ज्यादा गुस्सा हो गए और उन्होंने लाइव मैच में शमी पर अपना गुस्सा निकाल दिया। हार्दिक ने गुस्से में लाल होकर शमी से कैच के लिए जाने के लिए कहा और उनके मुँह से गाली भी निकल गयी। कप्तान को गुस्से में देख शमी के मुख से आवाज तक नहीं निकली। आपको बता दें कि हैदराबाद की टीम ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया था गुजरात टाइटल्स ने पहले बल्लेबाजी करते हुए हैदराबाद के सामने 20 ओवर में 7 विकेट के नुकसान पर 162 रनों का स्कोर खड़ा किया। गुजरात टाइटंस के लिए कप्तान हार्दिक पांड्या ने सर्वाधिक 50 रनों की अर्धशतकीय पारी खेली। वही हैदराबाद की टीम ने 8 विकेट से मैच को जीत लिया है। गुजरात टाइटंस की ये आईपीएल 2022 में पहली हार है वहीं हैदराबाद की ये दूसरी जीत है। हार्दिक पंड्या के इस बर्ताव को देखकर क्रिकेट फैंस बेहद गुस्से में नजर आ रहे है l भले ही शमी की फील्डिंग में सुस्ती झलकी हो, लेकिन अपने सीनियर खिलाडी के लिए अपशब्द का इस्तेमाल करना कही से भी उचित नहीं दिखाई दे रही है l आशा करते है कि मैच कि समाप्ति के बाद हार्दिक ने शमी से माफ़ी मांगी होगी और आगे उनसे ऐसी गलती न हो, इसका वो जरूर ध्यान रखेंगे l |
| You are subscribed to email updates from न्यूज़ हिमाचली News Himachali | हिमाचल की No. 1 हिंदी वेबसाइट. To stop receiving these emails, you may unsubscribe now. | Email delivery powered by Google |
| Google, 1600 Amphitheatre Parkway, Mountain View, CA 94043, United States | |








