न्यूज़ हिमाचली News Himachali | हिमाचल की No. 1 हिंदी वेबसाइट - 🌐

Breaking

Home Top Ad

Post Top Ad

Saturday, April 30, 2022

न्यूज़ हिमाचली News Himachali | हिमाचल की No. 1 हिंदी वेबसाइट

न्यूज़ हिमाचली News Himachali | हिमाचल की No. 1 हिंदी वेबसाइट


40 की उम्र के बाद पुरुष हो जाएं अलर्ट, इन परेशानियों से हो सकता है सामना

Posted: 30 Apr 2022 06:44 AM PDT

40 की उम्र के बाद पुरुष हो जाएं अलर्ट, इन परेशानियों से हो सकता है सामना

बढ़ती उम्र में पुरुषों को अपनी सेहत का खास ख्याल रखना पड़ता है क्योंकि 40 की उम्र के बाद शरीर में कई हॉर्मोनल चेंजेज आने लगते हैं जिससे अक्सर वजन बढ़ता है और पेट और कमर के आसपास चर्बी बढ़ने लगती है. इससे कई बीमारियों का खतरा पैदा हो जाता है जिसे वक्त पर कंट्रोल न किया गया तो जान का खतरा भी हो सकता है. अगर इस उम्र में पुरुषों को ये लक्षण दिखने लगें तो समझ जाएं की बॉडी में सबकुछ ठीक नहीं चल रहा.
40 के बाद पुरुषों को हो सकती है ये परेशानियां

1. अक्सर टेंशन में रहना

ऑफिस में काम का बोझ और घर की जिम्मेदारियों की वजह से पुरुषों को अक्सर टेंशन का शिकार होना पड़ता है. इससे हॉमोनल चेंजेज होने लगते हैं जो आगे चलकर हाई ब्लड प्रेशर और मोटापे की वजह बन जाते हैं.

2. हॉर्मोनल इम्बेलेंस

40 की उम्र के बाद पुरुषों के शरीर में टेस्टोस्टेरोन (Testosterone) हॉमोन का सिक्रिशन कम होने लगता है जिससे फैट की मात्रा बढ़ जाता है, हालांकि बेली फैट बढ़ने की वजह अनहेल्दी फूड्स और बिजी लाइफस्टाइल भी हो सकती है.

3. बॉडी की एटिविटी कम होना

उम्र बढ़ने के साथ पुरुषों की जिम्मेदारियां भी बढ़ने लगती हैं जिसे पूरा करने की कोशिश में वो अक्सर अपनी सेहत का ख्याल नहीं रख पाते. खासकर उन्हें जिम में एक्सरसाइज या दूसरे वर्कआउट का वक्त नहीं मिलता. याद रखें अगर आपकी फिजिकल एक्टिविटी कम होगी तो शरीर पर इसका बुरा असर पड़ना तय है.
 
4. मेटाबॉलिज्म का गड़बड़ होना

40 साल की उम्र को क्रॉस करने के बाद मेटाबॉलिज्म का स्तर कम होने लगता है, जिसकी वजह से कैलोरी बर्न करने की क्षमता भी कम होने लगती है जिसका सीधा असर आपके वजन पर पड़ता है और बेटी फैट जमा होने लगती है.

गर्मियों में जरूर खाएं ये दालें, बीमारियां रहेंगी दूर

Posted: 30 Apr 2022 06:40 AM PDT

गर्मियों में जरूर खाएं ये दालें, बीमारियां रहेंगी दूर

दालें आपकी बॉडी के लिए बेहद जरूरी हैं. भरपूर मात्रा में प्रोटीन प्रदान करने के लिए दालों को जाना जाता है. इसके अलावा इसके सेवन से कई प्रकार की बीमारियां भी आपसे दूर रहती हैं. इतना ही नहीं डायबिटीज, हाई ब्लड प्रेशर या फिर हार्ट के मरीजों को डाइट में दाल शामिल करने की सलाह दी जाती है. तो आइए जानते हैं गर्मियों में कौन-सी दालों का सेवन करना चाहिए, जिससे किसी भी प्रकार की दिक्कत न हो.
 
जरूर खाएं मूंग दाल

गर्मियों में आपको मूंग की दाल का सेवन जरूर करना चाहिए. इसके सेवन से पेट में जलन और गर्मी जैसी समस्याओं से निजात मिल सकती है. बता दें इस दाल की तासीर ठंडी होती है. इसलिए गर्मियों में इसे खाने की सलाह दी जाती है. इसमें फाइबर प्रोटीन कैल्शियम और मिनरल्स पाए जाते हैं. गर्मियों के समय में मूंग दाल खाना बेहद फायदेमंद रहता है.

उड़द की दाल से बॉडी को मिलेगी ठंडक

उड़द की दाल भी गर्मियों में खाई जा सकती है. इसकी तासीर भी ठंडी होती है. इसके सेवन से बुखार भी ठीक हो जाता है. खासकर पुरुषों के लिए यह दवा काफी फायदेमंद है. यानी इस दाल का सेवन पुरुष भी जरूर करें. वहीं ऐसे लोग जिन्हें पहले से कुछ बीमारी है. वह डॉक्टर से सलाह लेने के बाद इसका सेवन करें.

चने की दाल से भी मिलेगा फायदा

चने की दाल भी किसी से कम नहीं है. इसके खाने से आपकी भरपूर मात्रा में प्रोटीन मिलता है. बता दें कि इस दाल से पेट की सारी समस्याएं दूर हो सकती है और आपको एनर्जी भी मिलती है. इस दाल में प्रोटीन ऊर्जा, फॉलेट जैसे पोषक तत्व होते हैं, जो आपकी बॉडी के लिए फायदेमंद है.

ऐसे लोग घी से बना लें दूरी नहीं, तो बढ़ जाएगी परेशानी

Posted: 30 Apr 2022 06:38 AM PDT

ऐसे लोग घी से बना लें दूरी नहीं, तो बढ़ जाएगी परेशानी

किसी भी चीज के खाने के नुकसान और फायदे दोनों होते हैं, क्योंकि सभी की बॉडी एक जैसी नहीं होती है. सबके शरीर में अलग-अलग चीजों का असर अलग होता है. उसमें घी भी शामिल है. ये जरूरी नहीं की सभी की बॉडी को घी शूट करे. कुछ लोगों को यह आसानी से पच जाता है, तो कई लोगों को नहीं पचता है. ऐसे में आज हम बताएंगे कि किन लोगों को घी से दूरी बना लेनी चाहिए, ताकि आपकी परेशानी न बढ़े.
 
पेट संबंधित दिक्कत होने पर घी से बनाएं दूरी

सबसे पहले तो ऐसे लोगों को घी से दूरी बना लेनी चाहिए, जिन्हें किसी भी प्रकार की पेट संबंधित दिक्कत हो, क्योंकि अगर आपको गैस, अपच या सूजन से संबंधित समस्या होगी तो आपका पेट घी को नहीं पचा पाता है. ऐसे में आपकी तबीयत खराब हो सकती है. फायदा इसी में है कि आप घी से दूरी बना लें. ऐसे लोग बिना डॉक्टर से सलाह लिए इसका सेवन न करें.

लिवर की समस्या में कभी न खाएं घी

इसके अलावा ऐसे लोग जिन्हें लिवर से संबधित दिक्कत है, उन्हें भी घी से दूरी बनानी होगी, अन्यथा आपकी परेशानी बढ़ सकती है. क्योंकि लिवर में किसी भी प्रकार की दिक्कत होती है तो आपका घी ठीक से नहीं पच पाता है. तो ऐसे लोग अपनी डाइट से तुंरत घी को हटा दें.

सर्दी-जुकाम में न खाए घी

साथ ही ऐसे लोग जिन्हें सर्दी-जुकाम की दिक्कत है वह भी घी से दूर रहें. क्योंकि इससे आपकी परेशानी बढ़ सकती है. दरअसल, घी खाने से बॉडी में कफ बढ़ता है. ऐसे में अगर आपको सर्दी, खांसी या बुखार रहता है तो आप घी का सेवन करने से बचें.

क्या भारत में दिखेगा 2022 का पहला आंशिक सूर्य ग्रहण? जानिए इसका समय और अन्य विवरण

Posted: 30 Apr 2022 06:31 AM PDT

क्या भारत में दिखेगा 2022 का पहला आंशिक सूर्य ग्रहण? जानिए इसका समय और अन्य विवरण

प्रैल महीने के आखिरी दिन साल का पहला आंशिक सूर्य ग्रहण लगेगा। माना जाता है कि सूर्य ग्रहण चार घंटे से अधिक समय तक चलेगा, क्योंकि यह 30 अप्रैल (शनिवार) को होगा। नासा का दावा है कि ग्रहण के दौरान सूर्य का लगभग 65 प्रतिशत हिस्सा चंद्रमा से ढका रहेगा।

सूर्य ग्रहण 2022: सूर्य ग्रहण का समय
इस बार सूर्य ग्रहण 30 अप्रैल को दोपहर 12:15 बजे से शुरू होकर अगले दिन यानी 1 मई 2022 को सुबह 04:07 बजे खत्म होगा।

इन जगहों पर दिखेगा सूर्य ग्रहण 2022
पीटीआई के अनुसार, 30 अप्रैल को आंशिक सूर्य ग्रहण दक्षिण अमेरिका के दक्षिण और दक्षिण-पश्चिमी हिस्सों, प्रशांत और अटलांटिक महासागरों और अंटार्कटिका के अधिकांश भूभाग से देखा जाएगा। एमपी बिड़ला तारामंडल के पूर्व निदेशक ने कहा, "अर्जेंटीना, उरुग्वे, चिली, बोलीविया या अंटार्कटिका में लोग इस घटना को देख सकते हैं। सूर्य ग्रहण हमेशा एक स्थान पर शुरू होता है और पृथ्वी के घूमने के कारण दूसरे स्थान पर समाप्त होता है।" यह ग्रहण या तो अपनी संपूर्णता में या इसके आंशिक चरणों में यूरोप और एशिया के दक्षिणी और पश्चिमी भागों, अफ्रीका के उत्तरी अमेरिका के बड़े हिस्से, दक्षिण अमेरिका, प्रशांत, अटलांटिक और हिंद महासागर क्षेत्रों और अंटार्कटिका के कुछ हिस्सों में देखा जा सकता है।

क्या भारत में दिखाई देगा सूर्य ग्रहण 2022
आंशिक सूर्य ग्रहण लगभग 6.45 बजे यूनिवर्सल समय से शुरू होगा जो 1 मई, 00:15 बजे भारतीय मानक समय होगा। भारत के लिए अधिकतम 1 मई को दोपहर 2.11 बजे और 4.07 बजे समाप्त होगा। जैसा कि इस देश में रात का समय होगा, कोई भी ब्रह्मांडीय घटना को नहीं देख पाएगा।

16 मई के चंद्रग्रहण के दौरान स्थिति विपरीत होगी, क्योंकि यह दिन के समय लगेगा। यह भारतीय मानक समय के अनुसार, सुबह 7.02 बजे से शुरू होगा और पूर्ण ग्रहण लगभग 7.57 बजे शुरू होगा। अधिकतम ग्रहण सुबह 9.41 बजे के आसपास होगा, जब चंद्रमा पृथ्वी की छाया के सबसे गहरे हिस्से में होगा और कुल ग्रहण 10.23 बजे समाप्त होगा।

उन्होंने कहा कि ग्रहण का आंशिक चरण सुबह 11.25 बजे समाप्त होगा।

सूर्य ग्रहण 2022: आप इसे भारत में कैसे देख सकते हैं?
भारत में जो लोग इस घटना को देखने के इच्छुक हैं, वे इसे नासा के यूट्यूब पर लाइव देख सकते हैं।

Surya Grahan 2022: सूर्य ग्रहण के दौरान क्या करें और क्या न करें?

Posted: 30 Apr 2022 06:29 AM PDT

Surya Grahan 2022: सूर्य ग्रहण के दौरान क्या करें और क्या न करें?

दुनिया में साल का पहला सूर्य ग्रहण 30 अप्रैल शनिवार को दिखेगा। ग्रहण आंशिक होगा और चार घंटे से अधिक समय तक चलने की उम्मीद है। अमेरिकी अंतरिक्ष एजेंसी नासा के अनुसार, सूर्य ग्रहण चिली, अर्जेंटीना, अधिकांश उरुग्वे, पश्चिमी पराग्वे, दक्षिण-पश्चिमी बोलीविया, दक्षिणपूर्वी पेरू और दक्षिण-पश्चिमी ब्राजील के एक छोटे से क्षेत्र में दिखाई देगा।

हालांकि, सूर्य ग्रहण भारत से दिखाई नहीं देगा।

सूर्य ग्रहण से संबंधित कई मिथक हैं और उनमें से कई विज्ञान द्वारा समर्थित नहीं हैं। हालांकि, अगर कोई खगोलीय घटना का निरीक्षण करने की उम्मीद कर रहा है तो कुछ सावधानी बरतना उचित है।

यहां सूर्य ग्रहण के दौरान क्या करें और क्या न करें की सूची दी गई है:

क्या करें
1. नासा के अनुसार सुरक्षित सोलर फिल्टर के बिना सीधे सूर्य की ओर देखना सुरक्षित नहीं है। ऐसे में आप यूर्स ग्रहण को देखने के लिए सोलर फिल्टर का प्रयोग करें।

2. यदि आप आंशिक सूर्य ग्रहण के दौरान सूर्य का सामना करने की योजना बना रहे हैं, तो आपको पूरे ग्रहण के दौरान सूर्य दर्शन या ग्रहण चश्मा पहनना चाहिए।

3. नासा भी सूर्य ग्रहण के दौरान आकाश की ओर देखने से पहले अपनी आंखों को बचाने की सलाह देता है।

4. ग्रहण के दौरान वाहन चलाते समय हेडलाइट चालू रखें।

क्या न करें

1. नियमित धूप का चश्मा सुरक्षित नहीं है और इसका उपयोग कभी भी सौर देखने या ग्रहण के चश्मे के स्थान पर नहीं किया जाना चाहिए।

2. अपने कैमरे का उपयोग करके ग्रहण की छवि को कैप्चर न करें। अगर आपने सही तरह का चश्मा नहीं पहना है तो इस बात की संभावना हमेशा बनी रहती है कि सूर्य की केंद्रित किरणें आपकी आंखों को नुकसान पहुंचा सकती हैं।

3. माता-पिता की देखरेख के बिना बच्चों को सूर्य ग्रहण न देखने दें।

मूलांक 4 के जीवन में आएगी प्यार बहार, इन मूलांक वालों के करियर में आएगा उछाल

Posted: 30 Apr 2022 06:23 AM PDT

मूलांक 4 के जीवन में आएगी प्यार बहार, इन मूलांक वालों के करियर में आएगा उछाल

Numerology Horoscope 30th April: ज्योतिष शास्त्र की शाखाओं से निकलता है अंकशास्त्र। एक बहुत ही महत्वपूर्ण विषय है क्योंकि अंकों की दुनिया में छुपा होता है आपका भविष्य। अंक से आप जान सकते हैं आपका आने वाला समय कैसा रहेगा ।आपका जीवन कैसा रहेगा। किससे आपकी मित्रता होगी किस व्यक्ति से आपकी शत्रुता होगी। और भी बहुत कुछ आप जान सकते हैं कि अंक शास्त्र के द्वारा। आज हम जानेंगे अंक शास्त्र के अनुसार आपका आज का दिन कैसा रहेगा।

आज है 30 अप्रैल 2022 दिन है शनिवार का। अगर अंकों की दुनिया में चले तो आज की तिथि को हम जोड़ करके बनाएंगे अंक-3+0+4+2+0+2+2=22

अंको को जोड़ करके की तिथि का अंक बनता है 4।

अंक का स्वामी बृहस्पति माना गया है। जो ज्ञान विवाह सुख समृद्धि धन के कारक माने जाते हैं। जानते हैं कैसा रहेगा 1 से लेकर के 9 मूलांक वालों तक का दिन।

मूलांक 1

यदि आपने किसी भी महीने की 1,10,19,28 तिथि पर जन्म लिया है तो आपका मूलांक बनता है 1।

करियर- कार्यक्षेत्र में बदलाव होंगे मगर प्रमोशन होने रुक सकती हैं। आसपास के लोगों से सतर्क रहें।

व्यवसाय यदि पार्टनरशिप में करते हैं आज अधिक विश्वास ना करें ‌।

मनी- धन लाभ हो सकता है मगर धन कहीं पर भी निवेश ना करें नहीं तो धन हानि हो सकती है।

लव रिलेशनशिप-संबंधों में मधुरता बनी रहेगी। शाम का समय मित्रों के साथ बिता सकते हैं।

स्वास्थ्य- आज के दिन स्वास्थ्य का ध्यान रखने की आवश्यकता है नेत्र एवं हड्डियों से संबंधित परेशानी उत्पन्न हो सकती है।

शुभ रंग-नारंगी

उपाय -नमक का दान करें।

मूलांक 2

यदि आपने किसी भी महीने की 2,11,20,29 तारीख को जन्म लिया है तो आपका मूलांक बनता है 2।

करियर- जॉब एवं व्यवसाय मे लाभ प्राप्त होगा मेहनत करने की आवश्यकता है।

मनी- आर्थिक स्थिति में उम्मीद से कम लाभ होगा। व्यवसाय को लेकर के कोई नई योजना बना सकते हैं।

लव रिलेशनशिप- पुराने रिश्तो में अनबन हो सकती है वाणी पर नियंत्रण रखें नहीं तो यह अनबन बहुत लंबे समय तक चल सकती है।

स्वास्थ्य- स्वास्थ्य का ध्यान रखें कफ एवं सर्दी की समस्या हो सकती है। अचानक से खांसी जुखाम की परेशानी उत्पन्न हो सकती है ठंडे पदार्थ का सेवन ना करें।

शुभ रंग- हल्का गुलाबी

उपाय- पीपल के वृक्ष के नीचे सरसों के तेल का दीपक अवश्य जलाएं।


मूलांक 3

कि आपने महीने की 3, 12,21 या 30 तारीख को जन्म लिया है आपका मूलांक बनता है 3।

करियर- लाभ प्राप्त होगा यदि नौकरी में उन्नति प्रमोशन या ट्रांसफर की चाह रख रहे थे तो वह चाहा भी पूरी होगी।

मनी- आर्थिक स्थिति में सफलता प्राप्त होगी। अनावश्यक विश्वास किसी पर करके ना चले।

लव रिलेशनशिप- पारिवारिक एवं वैवाहिक में अनबन होने की संभावना है।

स्वास्थ्य-स्वास्थ्य आज स्वास्थ्य का ध्यान रखें। हड्डियों से संबंधित परेशानी उत्पन्न हो सकती है।

शुभ रंग- क्रीम

उपाय- सरसों का दान करें।


मूलांक 4

अपने किसी भी महीने की 4,13,22,31 को जन्म लिया है आपका मूलांक बनेगा 4।

करियर- व्यवसाय में नया काम आरंभ कर सकते हैं या नहीं योजना बना सकते हैं कार्यक्षेत्र में मेहनत करने की सफलता प्राप्त होगी।

मनी- आर्थिक स्थिति में लाभ प्राप्त होगा और पुराना धन वापस आएगा।

लव रिलेशनशिप- प्रेम संबंधों में मधुरता होगी। पुरानी विवाद समाप्त होंगे और खुशियां आएंगी।

स्वास्थ्य- स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। अचानक से स्वास्थ्य के मामले में नई योजना बना सकते हैं और अपना स्वास्थ्य भी पहले से बेहतर कर सकते हैं आने वाले समय में।

शुभ रंग- भूरा

उपाय- मूली का दान करें।

मूलांक 5

यदि आपने किसी भी महीने की 5,23 या 14 तारीख को जन्म लिया है तो आपका मूलांक बनता है पांच।

करियर- कार्य क्षेत्र में सफलता प्राप्त होगी कार्य क्षेत्र एवं व्यापार में उत्साह बना रहेगा।

मनी- आर्थिक स्थिति मैं तंगी हो सकती है खर्च पर नियंत्रण लगा कर के रखे।

लव रिलेशनशिप - पार्टनर के साथ अच्छा समय बीतेगा और अविवाहित जीवन बिता रहे व्यक्तियों को विवाह से संबंधित शुभ समाचार मिलेगा।

स्वास्थ्य- स्वास्थ्य ध्यान रखने की आवश्यकता है स्वास से संबंधित परेशानियां हो सकती है धूल मिट्टी से बचाव करें।

शुभ रंग- हल्का हरा

उपाय- गौशाला में हरा चारा दान करें।

मूलांक 6

यदि आपने किसी भी महीने की 6,24 या 15 तारीख पर जन्म लिया है तो आपका मूलांक बनता है 6।

करियर- लाभ प्राप्त होगा नई सफलताएं मिल सकती हैं। क्षेत्र के जातकों को उच्च पद की प्राप्ति होगी।

मनी- आर्थिक स्थिति मे सफलता प्राप्त होगी । धन लाभ होने की संभावना है।

लव रिलेशनशिप- प्रेमी से अनबन हो सकती है। वाणी पर नियंत्रण रखना आवश्यक है।

स्वास्थ्य- स्वास्थ्य को लेकर के चिंताएं हो सकती हैं। स्वास्थ्य का ध्यान रखने की आवश्यकता है।

शुभ रंग- सफेद

उपाय- मूंग की दाल का दान करें।

मूलांक 7

यदि आपने किसी भी महीने की 7, 16 या 25 तारीख को जन्म लिया है

तो आपका मूलांक बनता है 7।

करियर- कैरियर में लाभ प्राप्त होगा उच्च पद की प्राप्ति हो सकती है व्यवसाय में सुख प्राप्त होगा।

मनी- धन लाभ होने की संभावना है धन निवेश करने के लिए समय अच्छा।

लव रिलेशनशिप- परिवार के संबंध मधुर होंगे। प्रेमी के साथ कहीं घूमने जाएंगे।

स्वास्थ्य - स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। आज स्वास्थ्य को लेकर के कुछ नया कार्य शुरू कर सकते हैं।

शुभ रंग- सिल्वर

उपाय- घर मुख्य द्वार पर स्वास्तिक का चिन्ह जरूर बनाएं।

मूलांक 8

अपने किसी भी महीने की 8, 17 या 26 तारीख को जन्म लिया है तो आपका मूलांक बनता है 8।

करियर- कार्यक्षेत्र में अचानक से प्रमोशन हो सकती हैं कार्य क्षेत्र में पदोन्नति प्राप्त होगी कोई आप से औदे में बड़ा व्यक्ति आपका मार्गदर्शन कर सकता है।

मनी- धन को लेकर लाभ प्राप्त हो सकता है ।धन का लेनदेन करना अच्छा रहेगा।

लव रिलेशनशिप -रिश्तो में सुधार आएगा शाम का समय परिवार वालों के साथ बिताएंगे।

स्वास्थ्य- स्वास्थ्य में सुधार आएगा। पुराने रोग दूर होंगे।


शुभ रंग ग्रे

उपाय- नीले रंग का वस्त्र दान करें।

मूलांक 9

आपने किसी भी महीने की 9 ,18 या 27 तारीख को जन्म लिया है आपका मूलांक बनता है 9।

करियर -में बदलाव महसूस होंगे अचानक से करियर एवं व्यवसाय में खुशखबरी आ सकती है हो सकता है।

मनी- आर्थिक स्थिति में तंगी महसूस होगी मगर शाम के समय में अचानक से धन लाभ हो सकता है।

लव रिलेशनशिप- रिश्तो में अनबन होने की संभावना है वाणी पर नियंत्रण रखें।

स्वास्थ्य- मानसिक तनाव बना रहेगा। स्वास्थ्य में कष्ट उत्पन्न हो सकते हैं। लापरवाही ना बरतें।


शुभ रंग -मेहरून

उपाय- हनुमान जी को बूंदी के लड्डू का भोग लगाएं।

Ankita Jain ने सालों कड़ी मेहनत करके यूपीएससी में ऐसे पाई सफलता, जानें स्ट्रेटेजी

Posted: 30 Apr 2022 06:14 AM PDT

Ankita Jain ने सालों कड़ी मेहनत करके यूपीएससी में ऐसे पाई सफलता, जानें स्ट्रेटेजी

आज आपको यूपीएससी (UPSC) सिविल सर्विस परीक्षा 2020 (Civil Service Exam) में ऑल इंडिया रैंक 3 हासिल करने वाली अंकिता जैन (Ankita Jain) के बारे में बताएंगे. उन्होंने चौथे प्रयास में आईएएस अफसर बनने का सपना पूरा कर लिया. कंप्यूटर साइंस से बीटेक करने के बाद उन्होंने कुछ समय प्राइवेट सेक्टर में नौकरी की, फिर यूपीएससी की तैयारी शुरू कर दी. आज आपको बताएंगे कि आखिर किस तरह अंकिता ने 4 साल के संघर्ष के बाद अपना सिविल सेवा का सपना पूरा कर लिया.

शुरू से मिला बेहतर माहौल
अंकिता मूल रूप से दिल्ली की रहने वाली हैं और उनके परिवार में कुछ लोग सिविल सेवा में हैं. यही कारण रहा कि बचपन से ही उनका भी सपना आईएएस अफसर बनने का रहा. अंकिता बचपन से पढ़ाई में होशियार रहीं और उन्होंने इंटरमीडिएट के बाद दिल्ली टेक्नोलॉजिकल यूनिवर्सिटी से बीटेक की डिग्री हासिल की. इसके बाद उन्हें एक कंपनी में नौकरी मिल गई और कुछ समय नौकरी करने के बाद उन्होंने यूपीएससी की तैयारी शुरू कर दी. अंकिता के पति आईपीएस ऑफिसर हैं.

ऐसा रहा यूपीएससी का सफर
अंकिता ने साल 2017 में यूपीएससी की तैयारी शुरू की थी. पहले प्रयास में उन्हें सफलता नहीं मिली, लेकिन दूसरे प्रयास में उन्होंने परीक्षा पास कर ली. इस बार उनकी रैंक अच्छी नहीं आई और इस वजह से उन्हें मन मुताबिक आईएएस सेवा नहीं मिली. उन्होंने इंडियन अकाउंट सर्विस ज्वाइन कर ली और साथ ही यूपीएससी की तैयारी भा करती रहीं. तीसरे प्रयास में उन्हें सफलता नहीं मिली. आखिरकार चौथे प्रयास में उन्होंने आईएएस बनने का सपना पूरा कर लिया. खास बात यह है कि इस बार अंकिता की बहन ने भी यूपीएससी में ऑल इंडिया रैंक 21 हासिल की है.

जानें किस रणनीति से अंकिता को मिली सफलता
अंकिता का मानना है कि सबसे पहले आपको एनसीईआरटी की बेसिक किताबें पढ़नी चाहिए. जब आपके बेसिक्स क्लियर हो जाएं, तब स्टैंडर्ड किताबों को पढ़ें. वे मानती हैं कि तैयारी के दौरान नोट्स बनाना बेहद जरूरी होता है. इससे रिवीजन आसानी से हो जाता है. अंकिता के मुताबिक आंसर राइटिंग की प्रैक्टिस भी जरूरी होती है. अगर आप लगातार प्रैक्टिस करेंगे, तो आपको परीक्षा वाले दिन इसका फायदा मिलेगा. आखिर में अंकिता कहती हैं कि लगातार कड़ी मेहनत करते रहिए, तो आपको यूपीएससी में सफलता जरूर मिल जाएगी.

बिजली विभाग में बिना परीक्षा इन पदों पर मिल सकती है नौकरी, बस करना होगा ये काम

Posted: 30 Apr 2022 06:11 AM PDT

बिजली विभाग में बिना परीक्षा इन पदों पर मिल सकती है नौकरी, बस करना होगा ये काम

मैंगलोर इलेक्ट्रिसिटी सप्लाई कंपनी लिमिटेड (MESCOM) ने नेशनल अपरेंटिस ट्रेनिंग स्कीम (NATS) के तहत अपरेंटिस के पदों (MESCOM Recruitment 2022) को भरने के लिए आवेदन मांगे हैं. इच्छुक एवं योग्य उम्मीदवार जो इन पदों (MESCOM Recruitment 2022) के लिए आवेदन करना चाहते हैं, वे MESCOM की आधिकारिक वेबसाइट mescom.karnataka.gov.in पर जाकर अप्लाई कर सकते हैं. इन पदों (MESCOM Recruitment 2022) के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू हो गई है.

MESCOM Recruitment 2022 के लिए महत्वपूर्ण तिथियां

ऑनलाइन आवेदन करने की शुरुआत तिथि- 25 मई
ऑनलाइन आवेदन करने की अंतिम तिथि- 10 जून

MESCOM Recruitment 2022 के लिए रिक्ति विवरण

कुल पदों की संख्या- 183

MESCOM Recruitment 2022 के लिए योग्यता मानदंड

ग्रेजुएट अपरेंटिस- उम्मीदवारों को किसी भी मान्यता प्राप्त संस्थान से इलेक्ट्रिकल और इलेक्ट्रॉनिक्स इंजीनियरिंग में ग्रेजुएट होना चाहिए.

तकनीशियन (डिप्लोमा) अपरेंटिस- उम्मीदवारों को किसी भी मान्यता प्राप्त संस्थान से इलेक्ट्रिकल और इलेक्ट्रॉनिक्स इंजीनियरिंग में डिप्लोमा होना चाहिए.

MESCOM Recruitment 2022 के लिए वेतन

ग्रेजुएट अपरेंटिस- ₹9,000
तकनीशियन (डिप्लोमा) अपरेंटिस- ₹8,000

खटारा HRTC-बे-बस जनताः चढ़ाई पर हांफी बस, इंजन से निकला धुआं, फिर मोड़ से बाहर जा अटकी

Posted: 30 Apr 2022 06:00 AM PDT

खटारा HRTC-बे-बस जनताः चढ़ाई पर हांफी बस, इंजन से निकला धुआं, फिर मोड़ से बाहर जा अटकी

हिमाचल प्रदेश में सरकारी बसों की हालत काफी खस्ता है. लगातार बसों के हांफने, हादसे का शिकार होने के मामले सामने आ रहे हैं. ताजा मामला बिलासपुर में हुआ है. यहां पर शुक्रवार को नालागढ़ डिपो की बस में भी हुआ. यह बस चंडीगढ़ से श्री नैना देवी आ रही थी. इस दौरान चढ़ाई पर अचानक बस के इंजन से धुआं निकलना शुरू हो गया और सवारियां घबरा गई. हालांकि, चालक ने बस को रोककर सवारियों को नीचे उतारा और अन्य बस के माध्यम से श्री नैना देवी पहुंचाया गया. बस में 20 के करीब श्रद्धालु सवार थे.

दरअसल, ड्राइवर ने बस को मोडऩा चाहा तो वह सड़क से नीचे लटक गई और गनीमत यह रही कि बस नीचे नहीं गिरी. बड़ी मुश्किल से बस को सड़क पर लाया गया. प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, श्री नैना देवी की चढ़ाई में मंडयाली के समीप इस बस के इंजन से धुआं निकलना शुरू हुआ था. बाद में बस सड़क से बाहर लटक गई थी.

लगातार हो रहे हादसे

हिमाचल प्रदेश में एचआरटीसी की हालत खस्ता है. बीते एक महीने में दर्जनों मामले सामने आए हैं, जहां पर बसें हादसे का शिकार होने से बची हैं. लॉंग रूट पर भी बसें हांफ रही है और सरकार इस तरफ खास ध्यान नहीं दे रही है. यहां तक की एचआरटीसी के स्टाफ और पेंशनर्स को समय पर वेतन नहीं मिल रहा है.

'तुमने मेरी टांग लगभग तोड़ दी थी' मुझे आज भी डरावने सपने आते हैं

Posted: 30 Apr 2022 05:57 AM PDT

'तुमने मेरी टांग लगभग तोड़ दी थी' मुझे आज भी डरावने सपने आते हैं

Shoaib Akhtar and Ab de Villiers Conversation: रावलपिंडी एक्सप्रेस के नाम से पूरी दुनिया में मशहूर पाकिस्तान के पूर्व तेज गेंदबाज़ शोएब अख्तर ने अपनी आग उगलती गेंदों से क्रिकेट के काफी सारे दिग्गज़ बल्लेबाज़ों को दिन में तारे दिखाए हैं। शोएब अख्तर ने साल 2011 में इंटरनेशनल क्रिकेट से संन्यास ले लिया था, लेकिन इसके बावजूद आज भी उनके ही नाम अंतराष्ट्रीय क्रिकेट में सबसे तेज गेंद(161.3kmph) का रिकॉर्ड दर्ज है। हाल ही में सोशल मीडिया पर साउथ अफ्रीका के पूर्व दिग्गज बल्लेबाज़ एबी डी विलियर्स ने भी यह खुलासा किया है कि आज भी शोएब अख्तर की पेस उन्हें सपनों में डराती है।

दरअसल, हाल ही में Cricket.com.au ने अपने आधिकारिक ट्विटर अकाउंट से शोएब अख्तर की तेज तर्रार बाउंसर (160kph) का वीडियो पोस्ट किया था, जिसके बाद ऑस्ट्रेलिया दिग्गज शेन वॉटसन ने शोएब अख्तर को टैग करते हुए उनकी तारीफ में लिखा, 'मेरा 21वां जन्मदिन मनाने का ये क्या तरीका था। शोएब अख्तर बहुत बढ़िया और बहुत तेज थे।'

शेन वॉटसन और शोएब अख्तर का यह वीडियो देख साउथ अफ्रीका के पूर्व स्टार बल्लेबाज़ एबी डी विलियर्स को भी अपने पुराने दिनों की याद आ गई। जिसके बाद उन्होंने भी शेन वॉटसन के ट्वीट पर कमेंट करते हुए यह जगजाहिर कर दिया की उन्हें आज भी शोएब की पेस के कारण डरावने सपने आते हैं।

मिस्टर 360 डिग्री एबी का मैसेज देखने के बाद पाकिस्तान के स्टार ने मज़ेदार अंदाज में अपने आधिकारिक ट्विटर अकाउंट से उनको आउट करते हुए एक पुराना वीडियो शेयर किया जिसके साथ उन्होंने लिखा, 'हर पुल शॉट सिक्स के नहीं जाता था।' डी विलियर्स ने भी उनके साथ भिड़त हो याद किया और कहा,'हाहा। पुराने अच्छे दिन! जब मैंने आपको पुल शॉट पर सिक्स मारने का डिसाइड किया था तब आपने सुपरस्पोर्ट पार्क में लगभग मेरी टांग तोड़ दी थी। जिस मिनट वह शॉट मेरे बैट से टकराया था तब मैं समझ गया था कि मैंने बहुत बड़ी गलती कर दी है।'

बता दें कि एबी डी विलियर्स, शोएब अख्तर और शेन वॉटसन, इन तीनों ही खिलाड़ियों ने अपनी कंट्री के लिए लंबे समय तक अंतराष्ट्रीय क्रिकेट में सेवाएं दी हैं। गौरतलब है कि एबी डी विलियर्स ने हाल में ही आईपीएल से भी संन्यास की घोषणा कर दी थी, वहीं शेन वॉटसन दिल्ली कैपिटल्स के बैटिंग कोच के तौर पर क्रिकेट से जुड़े हुए हैं। शोएब अख्तर अपने यूट्यूब चैनल, क्रिकेट एक्सपर्ट और कमेंटेटर के तौर पर फैंस का मनोरंजन कर रहे हैं।

Himachal: एक और स्‍कूली बच्‍चे की मौत, स्‍कूल से लौट रही बच्‍चियों पर गिरा पेड़

Posted: 30 Apr 2022 05:49 AM PDT

Himachal: एक और स्‍कूली बच्‍चे की मौत, स्‍कूल से लौट रही बच्‍चियों पर गिरा पेड़

हिमाचल प्रदेश में बच्‍चों पर दुर्घटनाओं का कहना टूटा है। जिला चंबा में वीरवार को हुए हादसे में एक और स्‍कूली बच्‍चे की मौत हो गई है। मेडिकल कॉलेज अस्‍पताल टांडा रेफर किए गए आठ साल के उमंग की ईलाज के दौरान मौत हो गई। इससे पहले वीरवार को स्‍कूली से छुट्टी के बाद बच्‍चों को घर छोड़ने जा रही जीप चंबा-भाला मार्ग पर अनियंत्रित होकर खाई में गिर गई थी। 
इस दुर्घटना में केजी कक्षा के 3 साल के बच्‍चे की मौके पर मौत हो गई थी। 3 बच्‍चों को टांडा रेफर किया गया था। वहीं तीन बच्‍चों का इलाज चंबा मेडिकल कॉलेज में चल रहा था, उन्‍हें शुक्रवार को छुट्टी दे दी गई।

एक अन्‍य मामला शुक्रवार को जिला शिमला के कोटखाई में दर्ज किया गया है। यहां तूफान के चलते टूट कर गिरा पेड़ 3 स्कूली बच्चियों पर आ गिरा। पेड़ से ये तीन बच्चियां बुरी तरह से घायल हो गईं। तीनों के मुंह पर चोटे लगी हैं। मिली जानकारी के अनुसार कोटखाई के रावला क्‍यार में स्‍थित प्राइमरी स्‍कूल की तीन बच्‍चियां जब स्कूल की छुट्टी के बाद घर लौट रही थीं, तब अचानक आए तुफान से चीड़ का एक पेड़ गिर गया। 

तीनों बच्‍चियां इसकी चपेट में आकर घायल हो गईं। ग्रामीणों ने तीनों को कोटखाई अस्पताल पहुंचाया जहां उन्‍हें प्राथमिक उपचार के बाद घर भेज दिया गया। इस घटना में छह साल की आरुषि , 6 साल की रंजना और सात साल की हिमानी घायल हुई हैं। तीनों बच्चियों के मुंह पर चोट लगी है। वहीं एक बच्ची के बाजू में बड़ा कट लग गया और टांके लगाने पड़े।

आ गया नई टेक्नोलॉजी का कूलर, AC की तरह दीवार पर टांग सकते हैं और बिजली भी बचाएगा

Posted: 30 Apr 2022 05:45 AM PDT

आ गया नई टेक्नोलॉजी का कूलर, AC की तरह दीवार पर टांग सकते हैं और बिजली भी बचाएगा

गर्मी से राहत के लिए जहाँ AC पसंद किए जाते हैं वहीं, बहुत से लोग एसी के भारी-भरकम बिल से बचने के लिए कूलर भी पसंद करते हैं, क्योंकि यह गर्मी से राहत तो देता ही है और कम बजट में भी आ जाता है। वैसे तो मार्केट में कूलरों की भरमार है, जैसा आपका बजट है उसी के अनुसार कूलर के ख़ूब सारे विकल्प मार्केट में मौजूद हैं, लेकिन अब एक ऐसा कूलर मार्केट में लॉन्च हुआ है, जो बिल्कुल AC के जैसा दिखता है और आप इसे एसी की ही तरह दीवार पर भी लगा सकते हैं। यानी आपको कूलर के ख़र्च में ही AC की फीलिंग मिलेगी।

हम जिसकी बात कर रहे हैं, वह है Symphony Cloud 15 Air Cooler (Symphony Cloud Wall-Mounted Personal Room Air Cooler 15-Litre (Expandable) with Remote) । इस कंपनी ने दावा किया है कि यह कूलर दुनिया का ऐसा पहला कूलर है, जिसे आप दीवार पर AC की तरह ही लगा सकते हैं। कूलर में दो मुख्य रूप से ख़ास बातें हैं, पहली तो यह है कि इसका डिजाइन कुछ इस तरह से तैयार किया गया है कि ऐसे देखने से शायद ही कोई जान पाएगा कि यह कूलर है अथवा एसी। इसके अलावा दूसरी ख़ास बात ये है कि इस कूलर को लांच करने वाली कंपनी ने इसकी क़ीमत बहुत वाजिब रखी है, जिससे हर कोई इसे खरीद पाए। इतना ही नहीं, इन कूलर पर बहुत से डिस्काउंट ऑफर्स भी रखे गए हैं।

क्या हैं इस कूलर के विशेष फीचर्स?

यह तो आप जान गए हैं कि देखने में यह कूलर हुबहू एसी जैसा लगता है, पर इसमें दिए गए ख़ास फीचर्स भी बड़े काम के हैं। चलिए जानते हैं इसके फीचर्स के बारे में-

15 लीटर का वॉटर टैंक

इन कूलर्स का वॉटर टैंक बहुत बड़ा है, इसमें 15 लीटर का वॉटर टैंक दिया है। जो आपके रूम को फटाफट ठंडा कर देगा। आपको बता दें कि सिम्फनी क्लाउड एयर कूलर में 57 वर्ग मीटर के कमरे को ठंडा करने की क्षमता है। इसमें 3-साइड कूलिंग पैड भी दिए हुए हैं, जिनकी सहायता से यह कूलर लगातार एयरफ्लो देता है। इसके अलावा इस कूलर में हाई-परफॉर्मेंस डीह्यूमिडिफाइंग सिस्टम का विशेष फीचर भी दिया गया है, जिससे कमरे में ह्यूमिडिटी कम होगी तथा साथ ही ठंडी हवा भी मिलेगी।
इंटेलिजेंट रिमोट

यह कम्पनी आपको सिम्फनी क्लाउड कूलर्स के साथ इंटेलिजेंट रिमोट सिस्टम भी प्रोवाइड करती है, जिसमें रिस्टोर फंक्शन भी होता है। इस रिमोट की सहायता से आप जैसे चाहे अपनी सुविधानुसार बैठकर अथवा लेटे हुए भी कूलर को नियंत्रित कर सकते हैं। इस रिमोट द्वारा 10 घंटे तक का टाइमर भी सेट किया जा सकता है। जिससे आपके लाइट के बिल में भी कमी आएगी।

आई-प्योर टेक्नोलॉजी

इस कूलर में आई-प्योर टेक्नोलॉजी व एलर्जी फिल्टर, बैक्टीरिया फिल्टर इत्यादि फीचर्स भी आपको मिलते हैं। इन फिल्टर्स की बदौलत, इस कूलर से ठंडी हवा ही नहीं बल्कि, स्वच्छ व हाइजीनिक हवा भी मिलती है।
अलर्ट सिस्टम

सिम्फनी क्लाउड कूलर (Symphony Cloud 15 Air Cooler) में एक और विशेष फीचर दिया गया है। जिससे कूलर के टैंक में पानी का स्तर बहुत कम होने पर एक अलर्ट अलार्म बजेगा। ताकि पानी का स्तर कम होने पर आप अलर्ट हो जाएंगे। इस फीचर से कूलर की मोटर खराब होने से बचेगी और आपको लगाता ठंडी हवा मिलती रहेगी।
SMPS टेक्नोलॉजी

अगर आपके एरिया में बार-बार वोल्टेज कम-ज़्यादा होने की समस्या रहती है, तो ये एयर कूलर अपनी SMPS टेक्नोलॉजी की मदद से कूलर को नुक़सान से बचाने हेतु इसे स्वतः ही बंद हो जाता है।
ऑटो क्लीन फंक्शन और इंवर्टर से भी चलेगा यह कूलर

इस फ़ंक्शन द्वारा टैंक के भीतर इकट्ठा हुआ गंदा पानी बाहर निकलता है। सिम्फनी क्लाउड कूलर की एक और खासियत यह है कि यह कूलर इंवर्टर से भी चलाया जा सकता है। जिससे बिजली की कटौती होने पर भी आप इससे ठंडी हवा का आनंद ले सकते हैं। आपके किसी भी घरेलू इनवर्टर पर यह कूलर चल जाएगा।
कितनी है Symphony Cloud 15 Air Cooler की कीमत?

इस कूलर (Symphony Cloud 15 Air Cooler) के सभी ख़ास फीचर्स के बारे में आपने जान लिया है। अब बात आती है इसकी क़ीमत की, तो आपको बता दें कि सिम्फनी ऑफिशियल वेबसाइट पर इस एयर कूलर की क़ीमत 14999 रुपये दी गई है, परन्तु हाल ही में इस कंपनी द्वारा इस क़ीमत पर भी 33 प्रतिशत का डिस्काउंट ऑफर किया गया है, इसलिए आप इस कूलर को मात्र 9,999 रुपए में खरीद सकेंगे। इतना ही नहीं, यह कंपनी कूलर पर 1 वर्ष की वारंटी भी देती है और साथ ही फ्री होम डिलिवरी की सुविधा भी प्रदान कर रही है।

आईपीएल में पहली बार बल्लेबाजी करने उतरे और 400 के स्ट्राइक रेट से रन बनाए, फर्ग्युसन पर जड़ा हैट्रिक छक्का

Posted: 29 Apr 2022 07:54 AM PDT

आईपीएल में पहली बार बल्लेबाजी करने उतरे और 400 के स्ट्राइक रेट से रन बनाए, फर्ग्युसन पर जड़ा हैट्रिक छक्का

शशांक सिंह (Shashank Singh) ने अपनी आईपीएल की पहली ही पारी से सबको चकित कर दिया. मूलत: छत्तीसगढ़ के रहने वाले शशांक ने 6 गेंद का सामना किया और 400 के स्ट्राइक रेट से नाबाद 25 रन बनाए. आईपीएल 2022 (IPL 2022) के 40वें मैच में सनराइजर्स हैदराबाद ने गुजरात टाइटंस के सामने 196 रन का लक्ष्य रखा है. मैच में पहले खेलते हुए हैदराबाद ने 6 विकेट पर 195 रन का विशाल स्कोर खड़ा किया. टीम की ओर से अभिषेक शर्मा और एडेन मारक्रम ने अर्धशतक लगाया. गुजरात की ओर से तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी ने शानदार प्रदर्शन किया. उन्हाेंने 4 ओवर में 39 रन देकर 3 विकेट झटके.

30 साल के शशांक सिंह 19वें ओवर में बल्लेबाजी करने उतरे. पारी में सिर्फ 10 गेंद का खेल बाकी था. उन्हाेंने अल्जारी जोसेफ की पहली गेंद पर चौका लगाया. दूसरी गेंद पर 2 रन लिया और तीसरी गेंद पर एक रन लिया. 20वां ओवर लॉकी फर्ग्युसन डालने आए. वे 150 किमी प्रति घंटा की रफ्तार से गेंदबाजी करने के लिए जाने जाते हैं. लेकिन मार्को येनसन ने पहली गेंद पर छक्का जड़ा. हालांकि दूसरी गेंद पर वे रन नहीं बना सके और तीसरी गेंद पर एक रन लिया.

3 गेंद पर जड़े 3 छक्के

शशांक सिंह पहली बार आईपीएल में बल्लेबाजी करने उतरे थे. ऐसे में उनसे किसी को भी आक्रामक बल्लेबाजी की उम्मीद नहीं थी. उन्हाेंने फर्ग्युसन की चौथी गेंद पर मिडविकेट पर छक्का जड़ा. फिर 5वीं गेंद पर फाइन लेग के ऊपर पर छक्का लगाकर टीम पूरी टीम को हंसने पर मजबूर कर दिया. अंतिम गेंद पर उन्होंने लॉन्ग ऑफ पर छक्का जड़ा. जब वे बल्लेबाजी करके वापस लौटे, तब ब्रायन लारा ने उन्हें गले लगा दिया.

शशांक सिंह का यह ओवरऑल टी20 करियर का 37वां मैच है. इससे पहले वे 20 की औसत से 424 रन बना चुके हैं. स्ट्राइक रेट 142 का है. 3 अर्धशतक लगाया है. इस ऑफ स्पिनर ने 10 विकेट भी लिए हैं. वे मौजूदा सीजन का छठा मैच खेल रहे थे, लेकिन उन्हें पहली बार बल्लेबाजी करने का मौका मिला. वे फर्स्ट क्लास क्रिकेट में शतक भी लगा चुके हैं.

चंबा जीप हादसाः केजी में पढ़ता था 3 साल का दिव्यांश, मात्र 25 दिन ही जा सका स्कूल

Posted: 29 Apr 2022 07:50 AM PDT

चंबा जीप हादसाः केजी में पढ़ता था 3 साल का दिव्यांश, मात्र 25 दिन ही जा सका स्कूल

हिमाचल प्रदेश के जिले में गुरुवार को स्कूली बच्चों को ले जा रही गाड़ी हादसे का शिकार हो गई. चंबा-सराहन-भाला मार्ग पर चलनेरा में यह हादसा हुआ. हादसे में तीन साल के दिव्यांश की मौत हो गई. गुरुवार शाम करीब चार बजे स्कूली बच्चों को घर छोड़ने जा रही निजी बोलेरो जीप 150 फीट गहरी खाई में लुढ़क गई. बच्चे होली हिमालयन स्कूल के छात्र थे.

तीन साल का मासूम दिव्यांश केजी में पढ़ता था. दिव्यांश मात्र 25 दिन ही स्कूल जा पाया. वहीं, हादसे को लेकर डीसी चंबा ने मजिस्ट्रेटी जांच के आदेश दिए हैं. मेडिकल कॉलेज चंबा में प्राथमिक उपचार के बाद चालक सुदर्शन, बच्चे सात्विक, आराध्या और उमंग को टांडा मेडिकल कॉलेज कांगड़ा रेफर किया गया है.

जानकारी के अनुसार, स्कूल की छुट्टी होने के बाद इस गाड़ी में सवार होकर बच्चे अपने घर जा रहे थे. उपायुक्त चम्बा डीसी राणा ने बताया कि एक बोलेरो गाड़ी स्कूल के बच्चों को लेकर जा रही थी. जो सराहन के पास अनियंत्रित होकर खाई में जा गिरी, जिसमें 9 बच्चे सवार थे. दुर्घटना के कारणों का पता लगाने के लिए इसके मैजिस्ट्रेट जांच के आदेश दिए गए हैं. वहीं, हिमाचल के सीएम जयराम ठाकुर ने भी हादसे को लेकर दुख जताया है

चंबा में 24 घंटे में तीन हादसे
चंबा में गुरुवार को 24 घंटे में तीन हादसे हुए और इनमें 2 लोगों की मृत्यु हो गई. पहले हादसे में कार के खाई में गिरने से पांच लोग घायल हुए हैं, जबकि दूसरे हादसे में स्कूल से बच्चों को घर ले जा रही जीप दुर्घटनाग्रस्त हुई है, जिसमें 9 लोग घायल एक की मृत्यु हो गई है. तीसरा हादसा डाँड़ में पिकअप दुर्घटनाग्रस्त हो गई, जिसमे 1 की मौत हो गई. साहो मार्ग पर सराहन के समीप एक बोलेरो गाड़ी दुर्घटनाग्रस्त हुई जिसमें स्कूल के 9 बच्चे सवार थे.

IAS अफसर बनने की शानदार कहानी! कक्षा 6 में फेल होने के बाद ऐसे बनीं UPSC Topper

Posted: 29 Apr 2022 07:47 AM PDT

IAS अफसर बनने की शानदार कहानी! कक्षा 6 में फेल होने के बाद ऐसे बनीं UPSC Topper

रुक्मणी रियार (Rukmani Riar) शुरू में पढ़ाई में बहुत अच्छी स्टूडेंट नहीं थीं. वह छठी क्लास में फेल हो गई थीं. फेल होने के बाद, उन्होंने परिवार के सदस्यों और शिक्षकों के सामने जाने की हिम्मत नहीं की और यह सोचकर शर्मिंदा हो गईं कि बाकी लोग इसके बारे में क्या सोचेंगे. इससे वह तनाव में रहती थीं. कई महीनों के बाद, उन्होंने खुद को इससे बाहर निकाला और इसी डर को अपनी प्रेरणा बना ली.

रुक्मणी की प्रारंभिक शिक्षा गुरदासपुर से हुई

रुक्मणी रियार की प्रारंभिक शिक्षा गुरदासपुर से हुई. इसके बाद वह चौथी क्लास में डलहौजी के सेक्रेड हार्ट स्कूल गईं. 12वीं कक्षा के बाद, रुक्मणी ने अमृतसर में गुरु नानक देव विश्वविद्यालय से सामाजिक विज्ञान में स्नातक किया. इसके बाद उन्होंने मुंबई के टाटा इंस्टीट्यूट से सामाजिक विज्ञान में मास्टर डिग्री हासिल की और गोल्ड मेडलिस्ट बनीं.

पोस्ट-ग्रेजुएशन के बाद, रुक्मणी रियार ने मैसूर में अशोदया और मुंबई में अन्नपूर्णा महिला मंडल जैसे जैसे एनजीओ के साथ इंटर्नशिप की. इस दौरान रुक्मणी सिविल सेवा के प्रति आकर्षित थीं और यूपीएससी परीक्षा देना चाहती थीं.

इंटर्नशिप के बाद रुक्मणी रियार ने सिविल सर्विस परीक्षा की तैयारी शुरू कर दी और कड़ी मेहनत कर पहले ही प्रयास में सफलता हासिल की. उन्होंने यूपीएससी परीक्षा की तैयारी के लिए किसी कोचिंग में दाखिला नहीं लिया और सेल्फ स्टडी पर भरोसा किया. रुक्मणी ने 2011 में UPSC में AIR2 हासिल किया और IAS अधिकारी बनने के अपने सपने को पूरा किया.

यूपीएससी परीक्षा की तैयारी के लिए रुक्मणी रियार ने 6वीं से 12वीं कक्षा तक एनसीईआरटी की किताबों से तैयारी की और इंटरव्यू की तैयारी के लिए वह रोजाना अखबार और मैगजीन पढ़ती थीं. रुक्मणी ने परीक्षा के दौरान गलतियों को कम करने के लिए कई मॉक टेस्ट में भाग लिया. रुक्मणी ने पिछले कई वर्षों के प्रश्न पत्रों को भी हल किया.

बैंक ऑफ़ इंडिया में 696 पदों पर निकली भर्ती, डिग्री धारक फटाफट करें आवेदन

Posted: 29 Apr 2022 07:44 AM PDT

बैंक ऑफ़ इंडिया में 696 पदों पर निकली भर्ती, डिग्री धारक फटाफट करें आवेदन

बैंक ऑफ इंडिया (Bank of India) ने Credit Analyst, Manager & Other पदों के लिए भर्ती प्रकाशित की है इक्छुक और योग्य उम्मीदवार से अनुरोध है की इस सरकारी रोजगार में आवेदन करने से पहले सारी जानकारियां ले उसके बाद ही अपनी योग्यता के अनुसार इस रोज़गार में आवेदन करे| आवेदन करने के लिए आवेदक को निचे दिए गये लिंक से आवेदन पत्र डाउनलोड करके आवेदन कर सकते है।

Educational Qualification (शैक्षिक योग्यता)

Graduation/ B.E/ B.Tech/ CA/ MBA/ PGDBM/ PGDM/ PGBM/ PGDBA या इसके सामान उपाधि होने पर भी स्वीकृति है अधिक जानकारी पाने के लिए प्रकाशित नोटिफिकेशन देखे।

Name of Posts (पदों के नाम एवं संख्या)

रिक्त पदों की संख्या - 696 पद
क्रेडिट एनालिस्ट (नियमित आधार पर) - 53
क्रेडिट ऑफिसर (नियमित आधार पर) - 484
आईटी ऑफिसर - डाटा सेंटर (नियमित आधार पर) - 42
मैनेजर आईटी (कॉन्ट्रैक्ट बेसिस पर)- 21
सीनियर मैनेजर (कॉन्ट्रैक्ट बेसिस पर) - 23

Important Dates (जरुरी तिथि )

नौकरी प्रकाशित होने की तिथि: 22-04-2022
आवेदन करने के लिए अंतिम तिथि: 10-05-2022
Age Limit (रोजगार में आयु सीमा)

उम्मीदवार की आयु 20 से 37 वर्ष तक होनी चाहिए। कृपया आयु में छूट एवं अन्य जानकारियों के लिए प्रकाशित नोटिफिकेशन देखिये।


Selection Process (चयन प्रक्रिया)

ग्रुप डिस्कशन (GD), ऑनलाइन टेस्ट, पर्सनल इंटरव्यू, में परफॉरमेंस के अनुसार इस रोजगार में प्रत्याशी का चयन होगा |

Salary (वेतनमान)

नोटिफिकेशन के अनुसार प्रकाशित Govt Job में सैलेरी ₹175000/- से ₹218000/- प्रति माह होगी |

Application Mode (आवेदन प्रक्रिया)

इस रोजगार के लिए आपको आवेदन Offline करना होगा सभी उपयोगी जानकारियो को ऑफिसियल वेबसाइट में जाकर भरना होगा।

आवेदन शुल्क (Application Fees)

SC/ST/PWD: ₹175/-
General/Other: ₹850/-
Notification PDF & Application Form Click Here
Apply Online Registration | Login


कल लगेगा साल का पहला सूर्यग्रहण, जानें समय, सूतक काल व सबकुछ

Posted: 29 Apr 2022 07:40 AM PDT

कल लगेगा साल का पहला सूर्यग्रहण, जानें समय, सूतक काल व सबकु

साल 2022 का पहला सूर्यग्रहण 30 अप्रैल को लग रहा है। जबकि दूसरा सूर्यग्रहण 25 अक्टूबर को लगेगा। सूर्यग्रहण की दृश्यता के आधार पर ही सूतककाल का निर्धारित किया जाता है। अगर भारत में कोई ग्रहण नजर नहीं आता है तो उसका सूतककाल मान्य नहीं होता है। अगर भारत में ग्रहण नजर आता है तो सूतक काल मान्य होता है।

कब लगता है सूर्यग्रहण-

जब चंद्रमा सूर्य को ढक देता है उसे सूर्यग्रहण कहा जाता है। इस स्थिति में सूर्य की किरणें धरती तक नहीं पहुंच पाती। यह घटना सूर्यग्रहण होती है। जब चंद्रमा सूर्य को आंशिक रूप से ढकता है तो सूर्य की किरणें धरती तक कम मात्रा में आ पाती हैं, जिसे आंशिक सूर्यग्रहण कहा जाता है। वहीं, जब चंद्रमा सूर्य के मध्य भाग को ढकता है, तो इस स्थिति में सूर्य एक अंगूठी की तरह नजर आने लगता है, इस स्थितिको वलयाकार सूर्यग्रहण कहते हैं।

सूर्यग्रहण 2022 अप्रैल का समय-

साल का पहला सूर्यग्रहण 30 अप्रैल को आधी रात 12 बजकर 15 मिनट से शुरू होगा और सुबह 04 बजकर 07 मिनट तक रहेगा। यह आंशिक सूर्यग्रहण होगा।

साल का पहला सूर्यग्रहण कहां आएगा नजर-

साल का पहला सूर्यग्रहण दक्षिण अमेरिका के दक्षिणी पश्चिमी हिस्से, प्रशांत महासादर, अटलांटिक और अंटार्कटिका में नजर आएगा। भारत में यह सूर्यग्रहण नजर नहीं आएगा। जिसके कारण भारत में सूतक काल मान्य नहीं होगा।

साल का दूसरा सूर्यग्रहण कब लगेगा-

साल का दूसरा व अंतिम सूर्यग्रहण 25 अक्टूबर 2022 को लगेगा। 25 अक्टूबर को सूर्यग्रहण शाम 04 बजकर 29 मिनट से लेकर 05 बजकर 42 मिनट तक लगेगा। यह सूर्यग्रहण अफ्रीका महाद्वीप के उत्तर-पूर्वी भाग, एशिया के दक्षिण-पश्चिमी भाग और अटलांटिक में देखा जा सकेगा। यह सूर्यग्रहण भारत के कुछ हिस्सों में नजर आएगा, जिसके कारण देश में सूतक काल मान्य होगा।

30 साल बाद शनि ने किया कुंभ राशि में प्रवेश, जानें सभी राशियों पर शुभ- अशुभ प्रभाव

Posted: 29 Apr 2022 07:38 AM PDT

30 साल बाद शनि ने किया कुंभ राशि में प्रवेश, जानें सभी राशियों पर शुभ- अशुभ प्रभाव

शनिदेव आज राशि परिवर्तन कर कुंभ राशि में प्रवेश कर चुके हैं। ज्योतिषशास्त्र मे शनिदेव को विशेष स्थान प्राप्त है। शनिदेव को पापी और क्रूर ग्रह कहा जाता है, लेकिन ऐसा नहीं है कि शनिदेव सिर्फ अशुभ फल प्रदान करते हैं। शनिदेव शुभ फल भी देते हैं। शनिदेव के शुभ होने पर व्यक्ति का भाग्योदय हो जाता है। ज्योतिष गणनाओं के अनुसार शनिदेव ने आज 30 साल बाद कुंभ राशि में प्रवेश किया है। आइए जानते हैं शनिदेव के राशि परिवर्तन से किन राशियों को मिलेंगे शुभ फल और किन राशि वालों को रहना होगा सावधान। पढ़ें मेष से लेकर मीन राशि तक का हाल...

मेष राशि- आत्मसंयत रहें। परिवार की समस्याओं पर ध्यान दें। घर-परिवार में धार्मिक कार्य होंगे। किसी मित्र के सहयोग से लाभ के मौके मिलेंगे।

वृष राशि- मानसिक शांति के प्रयास करें। पिता की सेहत का ध्यान रखें। नौकरी में अफसरों से सद्भाव बनाए रखने का प्रयास करें।

मिथुन राशि- आत्मविश्वास भरपूर रहेगा। नौकरी में तरक्की के योग बन रहे हैं। वाहन सुख बढ़ सकता है। जीवन साथी की सेहत का ध्यान रखें।

कर्क राशि- मानसिक संतोष रहेगा। किसी मित्र के सहयोग से आय वृद्धि के साधन बन सकते हैं। घर की सुख-सुविधाओं का विस्तार होगा।

सिंह राशि- समय अच्छा है। आत्मविश्वास भी भरपूर रहेगा। दाम्पत्य सुख में वृद्धि होगी। परिवार में शांति रहेगी। सेहत का ध्यान रखें।

कन्या राशि- संयत रहें। बेकार के क्रोध व वाद-विवाद से बचें। किसी संपत्ति से धन की प्राप्ति हो सकती है। बौद्धिक कार्यों में मान-सम्मान बढ़ेगा।

तुला राशि- संयत रहें। मन परेशान हो सकता है। नौकरी में कोई अतिरिक्त जिम्मेदारी मिल सकती है। परिश्रम अधिक रहेगा।

वृश्चिक राशि- मन अशांत रहेगा। मन में निराशा व असंतोष भी हो सकता है। सेहत का ध्यान रखें। खर्च बढ़ेंगे। वाहन सुख में कमी आ सकती है।

धनु राशि- वाणी में मधुरता रहेगी। आत्मविश्वास मे ंवृद्धि होगी। नौकरी में बदलाव के अवसर मिल सकते हैं। कार्यक्षेत्र में बदलाव हो सकता है।

मकर राशि- मन प्रसन्न रहेगा। लेकिन, बातचीत में संयत रहें। नौकरी में विदेश यात्रा के योग बन रहे हैं। यात्रा लाभप्रद रहेगी। वाहन सुख में वृद्धि होगी।

कुंभ राशि- मन प्रसन्न रहेगा। भवन सुख में वृद्धि होगी। पारिवारिक जीवन सुखमय रहेगा। नौकरी में तरक्की के अवसर मिल सकते हैं। आय में वृद्धि होगी। सेहत बढ़ेगी।

मीन राशि- मन प्रसन्न रहेगा। बातचीत में संयत रहें। कारोबार में सुधार होगा। भागदौड़ अधिक रहेगी। यात्रा खर्च भी बढ़ सकता है। सेहत का ध्यान रखें।

आ गये 30 घंटे तक चलने वाले किफायती OnePlus Nord Buds

Posted: 29 Apr 2022 07:34 AM PDT

आ गये 30 घंटे तक चलने वाले किफायती OnePlus Nord Buds

चार्ज होने वाले स्मार्टफोन के साथ OnePlus ने गुरुवार को भारत में अपने लंबी बैटरी लाइफ वाली ईयरडब्स OnePlus Nord Buds को भी लॉन्च किया। ब्रांड के ईयरबड्स पोर्टफोलियो में लेटेस्ट एडिशन एर्गोनोमिक डिजाइन के साथ आता है और इसमें 12.4 मिमी टाइटेनियम ड्राइवर हैं। OnePlus Nord Buds में एक्टिव नॉइज कैंसिलेशन (ANC) की सुविधा है। ईयरबड्स में कनेक्टिविटी के लिए ब्लूटूथ v5.2 है और पसीने और पानी से बचाव के लिए IP55 रेटेड हैं। कंपनी का दावा है कि उसके नए TWS ईयरबड्स चार्जिंग केस के साथ कुल 30 घंटे तक का प्लेबैक टाइम दे सकते हैं।

भारत में OnePlus Nord Buds की कीमत
नए वनप्लस नॉर्ड बड्स की कीमत 2,799 रुपये है। इन्हें ब्लैक स्लेट और व्हाइट मार्बल कलर ऑप्शन में पेश किया गया है। नए वनप्लस ईयरबड्स भारत में 10 मई को दोपहर 12 बजे से कंपनी की वेबसाइट, अमेजन इंडिया, फ्लिपकार्ट और वनप्लस एक्सक्लूसिव स्टोर्स के माध्यम से बिक्री के लिए उपलब्ध होंगे।

OnePlus Nord Buds के स्पेक्स
- स्पेक्स की बात करें तो, वनप्लस नॉर्ड बड्स 12.4 मिमी टाइटेनियम ड्राइवर्स के साथ आते हैं, जिनका फ्रीक्वेंसी रिस्पॉन्स रेंज 20Hz-20,000Hz और इनमें बेहतर बास और साउंड क्वालिटी के लिए 102dB की ड्राइवर सेंसिटिविलटी है। ईयरबड्स में IP55-रेटेड बॉडी है जो डस्ट और वॉटर रेजिस्टेंट है और इसमें हल्का एर्गोनोमिक डिजाइन है।

- नए वनप्लस नॉर्ड बड्स में 10 मीटर की अधिकतम ऑपरेटिंग डिस्टेंस के साथ ब्लूटूथ v5.2 कनेक्टिविटी है। ईयरबड्स गेमिंग प्रो मोड इनेबल वाले चुनिंदा वनप्लस स्मार्टफोन्स के साथ 94 मिलीसेकंड तक की लेटेंसी रेट डिलीवर कर सकते हैं। इसके अलावा, ईयरबड्स में चार माइक्रोफोन लगे हैं।

- इन्हें एंड्रॉइड और iOS दोनों डिवाइस के साथ पेयर किया जा सकता है। OnePlus Bullets Wireless Z2 की तरह, नया ईयरबड्स कंपनी फास्ट पेयरिंग तकनीक का सपोर्ट करता है जो चार्जिंग केस खोलते ही ईयरबड्स को एक पेयर वनप्लस स्मार्टफोन से जोड़ने का दावा करता है।

- वनप्लस का कहना है कि अकेले वनप्लस नॉर्ड बड्स एक बार चार्ज करने पर 7 घंटे तक का प्लेबैक दे सकता है। ईयरबड्स एक अंडाकार आकार के चार्जिंग केस के साथ आते हैं और चार्जिंग केस के साथ ये 30 घंटे तक का प्लेटाइम दे सकते हैं।

- इसके अलावा, वनप्लस नॉर्ड बड्स सिर्फ 10 मिनट के चार्ज के साथ 5 घंटे का प्लेबैक समय देने का दावा करता है। प्रत्येक ईयरबड के अंदर 41mAh की बैटरी और चार्जिंग केस के अंदर 480mAh की बैटरी है। केस को बंडल किए गए यूएसबी टाइप-सी केबल के जरिए चार्ज किया जा सकता है।

- वनप्लस नॉर्ड बड्स केस के साथ डाइमेंशन 67.9x 35.5x 28.68 मिमी हैं। प्रत्येक ईयरबड का वजन 4.8 ग्राम है और ईयरबड्स का चार्जिंग केस के साथ वजन 41.7 ग्राम होता है।

गर्मियों के मौसम में कैसे करें तिल का सेवन? जानिए इसके फायदे और डाइट में शामिल करने से जुड़ी सावधानियां

Posted: 29 Apr 2022 07:31 AM PDT

गर्मियों के मौसम में कैसे करें तिल का सेवन? जानिए इसके फायदे और डाइट में शामिल करने से जुड़ी सावधानियां

तिल का सेवन सेहत के लिए बहुत ही ज्यादा अच्छा होता है, वहीं ये बहुत सारे औषधिय गुण से भी भरपूर होता है, इसके सेवन से शरीर को बहुत ही ज्यादा लाभ मिलता है। इसमें मैग्नीशियम, मोनोअनसैचुरेटेड फैट, कॉपर, प्रोटीन और आदि सारे पोषक तत्व से भरपूर मात्रा में पाए जाते हैं। तिल के रोजाना सेवन से हड्डियां मजबूत होती हैं, वहीं ये मानसिक तनाव को दूर करने में भी मदद करते हैं। लेकिन वहीं गर्मी के मौसम में तिल का यदि ज्यादा मात्रा में सेवन करते हैं तो इसके सेवन से कई सारे नुकसान भी हो सकते हैं। इसलिए गर्मी में तिल का सेवन पसंद करते हैं तो ये उपाय अपना सकते हैं।

Sesame Seeds Benefits
जानिए गर्मियों के मौसम में तिल के सेवन से होने वाले इन फायदों के बारे में

सूजन की समस्या होती है दूर
तिल का सेवन यदि आप प्रचुर मात्रा में करते हैं तो इससे सूजन की समस्या दूर होने में बहुत ही ज्यादा मदद मिलती है, तिल मोनोअनसैचुरेटेड फैट और ओमेगा 3 के जैसे कई सारे पोषक तत्वों से भरपूर होते हैं, इनके रोजाना सेवन से सूजन और दर्द की समस्या दूर होती जाती है। इसके रोजाना से किडनी से जुड़ी कई समस्या भी दूर रहती है, इसलिए सूजन की प्रॉब्लम को दूर करने के लिए आप रोजाना तिल का सेवन कर सकते हैं।

हड्डियों को बनाता है मजबूत
हड्डियों को मजबूत बना के रखना चाहते हैं तो तिल का इस्तेमाल बहुत ही ज्यादा फ़ायदेमन्द होता है, इसमें भरपूर मात्रा में फोस्फोरस पाया जाता है, जो हड्डियों से जुड़ी समस्यायों को दूर करने में मदद करता है। वहीँ इसके रोजाना सेवन से गठिया, ऑस्टियोपोरोसिस के जैसे अन्य समस्याएं भी दूर होती जाती हैं, हड्डियों को मजबूत बना के रखने के लिए रोजाना तिल का सेवन जरूर करें।

पाचन तंत्र को बनाता है मजबूत
पाचन तंत्र को मजबूत बनाना चाहते हैं तो तिल का सेवन बहुत ही ज्यादा लाभदयक हो सकता है, इसके सेवन से वहीं पेट से जुड़ी अन्य परेशानियां भी दूर होती जाएँगी जैसे कि पेट दर्द की समस्या, पेट में गैस बनना आदि। इसलिए पाचन से जुड़ी समस्याओं को दूर करने के लिए डाइट में तिल को शामिल कर सकते हैं।

स्ट्रेस की समस्या को दूर करने में करता है मदद
तिल में टाइरोसिन नामक तत्व पाया जाता है, जो कि सेरोटोनिन एक्टिविटी से जुड़ा हुआ होता है, इसका सेवन करते हैं तो ये मूड फ्रेश रखने में सहायक होता है। स्ट्रेस को दूर करने के लिए और चिंता से दूर रहने के लिए रोजाना गर्मियों के मौसम में तिल का सेवन कर सकते हैं।
त्वचा में ग्लो को रखता है बरक़रार
तिल का सेवन यदि आप करते हैं तो आपकी त्वचा के लिए ये काफी ज्यादा फ़ायदेमन्द माने जाते हैं, इनके रोजाना सेवन से त्वचा स्वस्थ बनी रहती है और दाग-धब्बों से मुक्त रहती है। त्वचा में ग्लो को बरक़रार रखने के लिए तिल का सेवन जरूर करें।

जानिए गर्मियों के मौसम में कैसे करें तिल का सेवन
गर्मियों के मौसम में तिल का सेवन यदि आप करते हैं तो सावधानी बरतना बहुत ही ज्यादा आवश्यक होता है, इसकी तासीर गर्म होती है इसलिए हमेसा भिगो कर ही इन्हें डाइट में शामिल करें। वहीं ज्यादा फायदा चाहते हैं तो आप जूस या स्मूदी के ऊपर डालकर भी इसका सेवन कर सकते हैं।

Post Bottom Ad

Pages