न्यूज़ हिमाचली News Himachali | हिमाचल की No. 1 हिंदी वेबसाइट - 🌐

Breaking

Home Top Ad

Post Top Ad

Thursday, April 7, 2022

न्यूज़ हिमाचली News Himachali | हिमाचल की No. 1 हिंदी वेबसाइट

न्यूज़ हिमाचली News Himachali | हिमाचल की No. 1 हिंदी वेबसाइट


बकरी पालन के लिए निजी व सरकारी बैंक से मिलेगा 25 लाख रुपए का लोन

Posted: 06 Apr 2022 08:35 PM PDT

बकरी पालन के लिए निजी व सरकारी बैंक से मिलेगा 25 लाख रुपए का लोन

किसान भाइयों के लिए बकरी पालन कम लागत में ज्यादा मुनाफा देने वाला व्यवसाय में से एक है. देखा जाए, तो आज के समय में बकरी पालन ग्रामीण क्षेत्रों तक ही सीमित नहीं रह गया है. इसका व्यवसाय आज शहरों में भी बड़े स्तर पर किया जाता है.

ये ही नहीं किसान भाइयों को बकरी पालन का व्यवसाय शुरू करने के लिए बैंक व सरकार से सब्सिडी दी जाती है, ताकि किसानों इसके व्यवसाय के लिए किसी तरह की परेशानी का सामना ना करना पड़े. इसी क्रम में बैंक से बकरी पालन (Goat Farming) करने के लिए 25 लाख रुपए तक सब्सिडी दी जा रही है.

तो आइए इस लेख में बकरी पालन (goat farming) पर मिलने वाली सब्सिडी के बारे में जानते हैं...
कितनी मिलती है सब्सिडी (How much subsidy do you get)

बकरी पालन व्यवसाय (goat farming business) को बढ़ाने के लिए सरकार की ओर से किसान भाइयों को बेहतर सब्सिडी का लाभ दिया जाता है. ये ही नहीं सरकार के द्वारा इस बिजनेस के लिए 90 प्रतिशत वित्त पोषण भी दिया जाता है. बकरी पालन के लिए आपको बकरी के भोजन, चारा खरीदने और बकरी के आवास के लिए ऋण दिया जाता है. इसके अलावा इस बिजनेस को सही से चलाने के लिए स्टार्ट-अप कार्यक्रमों (start-up programs) के अंतर्गत ऋण दिया जाता है. यह ऋण में 50,000 रुपए से 10 लाख रुपए तक हो सकता है.

लोन लेने के लिए इन बातों का रखें ध्यान (Keep these things in mind while taking a loan)

अगर आप भी बकरी पालन योजना (Goat Farming Scheme) के तहत लोन लेना चाहते हैं, तो आपके पास किसी भी बैंक का क्रेडिट अकाउंट होना चाहिए. इसके अलावा कम से कम 2 साल की बैंक अकाउंट स्टेटमेंट का होना बेहद जरूरी है.

किन बैंकों से मिलेगा लोन (Which banks will get loan from)

अगर बकरी पालन के व्यवसाय के लिए बैंक से लोन लेना चाहते हैं. तो आपको इन सभी बैंक से सरलतापूर्वक लोन मिल जाएगा. बस आपको अपने इन नजदीकी बैंक में जाकर बकरी पालन योजना के लिए लोन के लिए आवेदन करना होगा.

बकरी स्टेट बैंक ऑफ इंडिया (SBI)
व्यावसायिक बैंक
क्षेत्रीय गृह बैंक
कृषि सहयोग और ग्रामीण विकास के लिए राज्य बैंक
राज्य बैंक सहकारी
शहरी बैंक
कैनरा बैंक
IDBI बैंक

योजना के लिए जरूरी कागजात (Documents required for the scheme)
आधार कार्ड
पैन कार्ड
निवास प्रमाण पत्र
4पासपोर्ट साइज फोटो
जाति प्रमाण पत्र
बकरी पालन प्रोजेक्ट रिपोर्ट
मोबाइल नंबर

हिमाचल: 15 साल की नाबालिग लड़की की हत्या में 48 घंटे बाद भी पुलिस खाली हाथ

Posted: 06 Apr 2022 08:24 PM PDT

हिमाचल: 15 साल की नाबालिग लड़की की हत्या में 48 घंटे बाद भी पुलिस खाली हाथ

हिमाचल प्रदेश के ऊना जिले में 15 साल की नाबालिग की हत्या मामले में पुलिस अब भी खाली हाथ है. मर्डर के 48 घंटे बाद भी पुलिस कातिलों का पता नहीं लगा पाई है. ना ही हत्यारों का पता चला है, ना ही हत्या का मोटिव.

गौरतलब है कि 5 अप्रैल की दोपहर को उपमंडल अंब के प्रतापनगर में 15 वर्षीय बच्ची की गला रेतकर हत्या कर दी गई थी. पुलिस मामले को लेकर हर पहलू से जांच कर रही है. पुलिस ने घर के आस-पास लगे सभी सीसीटीवी फुटेज भी कब्जे में ले लिए हैं. साथ ही मृतका के मोबाइल की कॉल डिटेल पर भी काम कर रही है. मामले में पुलिस कुछ दिन पहले घर छोड़कर गए प्रवासी मजदूरों व बच्ची के सहपाठियों से भी जल्द पूछताछ कर सकती है. बहरहाल पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए टांडा अस्पताल भेज दिया है. पुलिस का कहना है कि जल्द ही हत्यारे गिरफ्तार में होंगे.

क्या है मामला 5 अप्रैल को प्रतापनगर की प्राची पुत्री अजय ठाकुर का शव घर में ही खून से लथपथ हालत में मिला. बच्ची की हत्या गला रेत कर की गई थी. गले के अलावा बच्ची के बाजू व पेट पर कट के निशान पाए गए थे. बच्ची के माता-पिता घर पर नहीं थे. दोनों ड्यूटी गए थे. मां जब घर लौटी तो देखा कि किचन में बेटी की लाश खून से लथपथ पड़ी थी. बच्ची का हत्यारा कौन है, इसका अभी तक पता नहीं चल पाया है. पुलिस के साथ-साथ फारेंसिक टीम ने भी घटनास्थल पर घंटों तक साक्ष्य जुटाए और वहीं आस-पड़ोस से भी पूछताछ की.

प्रवासी घर के पास से चले गए बताया जा रहा है कि कुछ प्रवासी मजदूर घर की ऊपरी मंजिल में रहते थे, जो कि तीन दिन पहले ही यहां से गए हैं. पुलिस उन प्रवासियों के अलावा बच्ची के सहपाठियों से भी पूछताछ कर सकती है. एसपी ऊना अर्जित सेन ठाकुर ने बताया कि पुलिस मामले को लेकर हर एंगल से जांच कर रही है.

नवरात्रि में कब होगा कन्या पूजन, जानें तिथि, शुभ मुहूर्त और विधि

Posted: 06 Apr 2022 08:17 PM PDT

नवरात्रि में कब होगा कन्या पूजन, जानें तिथि, शुभ मुहूर्त और विधि

Navratri Kanya Pujan 2022: नवरात्रि के समापन के दिन कन्या पूजन किया जाता है. कुछ अष्टमी के दिन कन्या पूजन करते हैं, तो कुछ लोग नवमी के दिन कन्या पूजन करते हैं. इस समय चैत्र नवरात्रि पर्व चल रहा है. और मां दुर्गा के विभिन्न रूपों की पूजा की जाती है. अष्टमी और नवमी के दिन 2 साल से लेकर 11 साल की कन्याओं की पूजा का विधान है. ऐसी मान्यता है कि कन्या पूजन के दिन अलग-अलग रूप की कन्याएं देवी के अलग-अलग स्वरूप को दर्शाती हैं. आइए जानते हैं इश बार की कन्यापूजन की तिथि, शुभ मुहूर्त और विधि के बारे में.

दुर्गाष्टमी कन्या पूजन शुभ मुहूर्त (Durgashtami Kanya Pujan 2022)

नवरात्रि के अष्टमी और नवमी के दिन कन्या पूजन का विधान है. इस बार अष्टमी तिथि 9 अप्रैल को पड़ रही है. इसे महाअष्टमी और दुर्गाष्टमी के नाम से भी जाना जाता है. अष्टमी की शुरुआत 8 अप्रैल को रात 11 बजकर 05 मिनट से होगी. और समापन 9 अप्रैल देर रात 1 बजकर 23 मिनट पर होगा.

ज्योतिष अनुसार इस दिन सर्वार्थ सिद्धि योग सुबह 6 बजकर 2 मिनट तक है. सुकर्मा योग दिन में 11 बजकर 25 मिनट से 11 बजकर 58 मिनट तक है. दिन का शुभ मुहूर्त 11 बजकर 58 मिनट से 12 बजकर 48 मिनट तक है. इन शुभ मुहूर्त के अनुसार ही अष्टमी तिथि के दिन कन्या पूजन किया जाता है.

नवरात्रि राम नवमी 2022 (Ram Navami 2022)

चैत्र माह के शुक्ल पक्ष की नवमी तिथि को राम नवमी मनाई जाती है. इस दिन भी कन्या पूजन का विधान है. मान्यका है कि इस दिन राम जी का जन्म हुआ था. और राम जी का जन्मोत्सव देशभर में धूम-धाम से मनाया जाता है. पंचाग अनुसार नवमी तिथि 10 अप्रैल रात्रि 1 बजकर 23 मिनट से आरंभ होगी. जो कि 11 अप्रैल सुबह 3 बजकर 15 मिनट तक रहेगी. इस दिन सुकर्मा योग दोपहर 12 बजकर 4 मिनट तक है. इसके अलावा इस दिन रवि पुष्य योग, रवि योग और सर्वार्थ सिद्धि योग पूरे दिन है. ऐसे में इस दिन सुबह से ही कन्या पूजन किया जा सकता है.

कन्या पूजन की विधि (Kanya pujan)

कन्या पूजन के समय जब कन्या घर पर पधारती हैं, तो स्वागत करते हुए उनके चरण धोएं. और उन्हें उचित स्थान पर बैठाएं. इसके बाद कन्याओं के माथे पर अक्षत और कुमकुम लगाएं. उनकी पूजा करते हुए मां दुर्गा का ध्यान करें. और उन्हें इच्छा अनुसार भोजन कराएं. भोजन के बाद कन्याओं को सामर्थ्य के मुताबिक दक्षिणा या उपहार दें और पैर छूकर आशीर्वाद लें और उन्हें विदा करें.

Disclaimer: यहां मुहैया सूचना सिर्फ मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है. यहां यह बताना जरूरी है कि ABPLive.com किसी भी तरह की मान्यता, जानकारी की पुष्टि नहीं करता है. किसी भी जानकारी या मान्यता को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह लें.

आंख खुलते ही दिख जाएं ये एक चीज तो मिलने वाली है खुशखबरी

Posted: 06 Apr 2022 08:24 PM PDT

आंख खुलते ही दिख जाएं ये एक चीज तो मिलने वाली है खुशखबरी

ज्योतिष शास्त्र में कहा गया है कि सुबह आंख खुलते ही दिखने वाली चीजें व्यक्ति के दिन को बेहतर बनाने में कामयाब होती है. अगर आपका दिन बुरा जाता है कि तो सबसे पहले व्यक्ति यही कहता है कि आज न जानें सुबह किस की शक्ल देख ली थी. वहीं, अच्छा जाने पर भी ऐसा ही सोचता है. ऐसे में आज हम बताने वाले हैं ऐसी ही कुछ चीजों के बारे में, जो व्यक्ति को अगर सुबह के समय दिख जाए, तो ये उनकी किस्मत का ताला खोल देती है. आइए जानें.

सुबह उठते ही ये चीजें दिखना होता है शुभ

- ज्योतषीयों का कहना है कि सुबह उठने के बाद अगर आपको सबसे पहले छिपकली के दर्शन हो जाए, तो ये शुभ फल देने वाला माना जाता है.

- अगर दीवार की तरफ ऊपर की ओर बढ़ती हुई छिपकली दिखे, तो ये उन्नति और लाभ की तरफ इशारा करती हैं. इसका मतलब है आपको कोई शुभ समाचार या फिर प्रमोशन मिलने वाला है.

- ज्योतिष में छिपकली को धन का प्रतीक माना गया है. अगर ये सुबह के समय दिख जाए, तो इससे धन प्राप्ति के योग बनते हैं.

- वहीं, छिपकली का सिर पर गिरना शुभ माना गया है. किसी इंसान के सिर पर छिपकली गिर जाए, तो उसे राज्य में हमेशा सम्मान मिलता है. साथ ही, पद-प्रतिष्ठा में वृद्धि होती है.

- माथे पर छिपकली गिरने का संकेत है कि किसी खास व्यक्ति से मुलाकात होने वाली है. जिससे आपको लाभ होगा.

- सीधे कंधे पर छिपकली गिरने से कंपटीशन, वाद-विवाद, युद्ध में विजय की प्राप्ति होती है. और बाएं कंधे पर छिपकली गिरने से शत्रुता बढ़ती है.

गुरुवार के व्रत में रखें इन नियमों का ध्यान, भूलकर भी की गई गलती पड़ सकती है भारी

Posted: 06 Apr 2022 08:05 PM PDT

गुरुवार के व्रत में रखें इन नियमों का ध्यान, भूलकर भी की गई गलती पड़ सकती है भारी

पंचाग के अनुसार हफ्ते का हर दिन किसी न किसी देवी-देवता को समर्पित है. गुरुवार का दिन भगवान विष्णु को समर्पित है. इस दिन श्री हरि विष्णु के भक्त पूजा-अर्चना करते हैं और व्रत रख भगवान की उपासना करते हैं. इतना ही नहीं, ज्योतिष शास्त्र के अनुसार जिन जातकों की कुंडली में गुरु की स्थिति उत्तम होती है, उसे जीवन में कोई कष्ट नहीं आता. वहीं कमजोर गुरु के चलते व्यक्ति को कई कष्ट झेलने पड़ते हैं. इसलिए गुरुवार व्रत के दिन इन बातों का ध्यान रखने से कष्टों को कम किया जा सकता है.

भूलकर भी न करें गुरुवार के दिन ये कार्य

- गुरुवार का व्रत रखने वाले जातक इस बात का ध्यान रखें कि इस दिन किसी का झूठा भोजन न करें. व्रती को फलाहारी या शाकाहारी भोजन करना चाहिए.

- गुरुवार के दिन बाल, दाढ़ी-मूंछ आदि नहीं बनवानी चाहिए और न ही सिर धोना, नाखून और बाल कटवाना चाहिए. इससे गुरु को हानि होती है. परिणाम स्वरूप व्यक्ति को धन की बहुत हानि उठानी पड़ सकती है.

- गुरुवार के दिन साबुन से या बिना साबुन के भी कपड़े और बाल नहीं धोने चाहिए. इससे लोगों को भारी नुकसान उठाना पड़ सकता है. मान्यता है कि ऐसा करने से संपत्ति और संपन्नता का अभाव होता है.

- गुरुवार व्रत के दिन घर की साफ-सफाई नहीं करें. इस दिन घर से कबाड़ निकालना, घर में पोछा लगाना और मकड़ी के जाले साफ करना वर्जित माना गया है.

- गुरुवार के दिन व्यक्ति को खिचड़ी और नमक का उपयोग नहीं करना चाहिए. ऐसा करने से गुरु नाराज होते हैं.

- ज्योतिष शास्त्र के मुताबिक, गुरुवार के दिन ऊपर बताए कार्यों में से कोई भी एक कार्य करने पर व्यक्ति के जीवन पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ता है. इसलिए गुरुवार के दिन भूलकर भी ये कार्य न करें.

Disclaimer: यहां मुहैया सूचना सिर्फ मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है. यहां यह बताना जरूरी है कि ABPLive.com किसी भी तरह की मान्यता, जानकारी की पुष्टि नहीं करता है. किसी भी जानकारी या मान्यता को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह लें.

#VIRAL STORY #SUCCESS STORY #RESULT #LATEST JOBS #HARYANA JOBS #GOVT SCHEMES #EDUCATION NEWS #EXAM

17 जुलाई को होगा नीट का एग्जाम, 6 मई तक करें रजिस्ट्रेशन

Posted: 06 Apr 2022 08:03 PM PDT

नेशनल एलिजिबिलिटी कम एंट्रेंस टेस्ट यानी NEET UG 2022 की परीक्षा का नोटिफिकेशन जारी कर दिया गया है. नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) ने नीट का नोटिफिकेशन ऑफिशियल वेबसाइट nta.ac.in और neet.nta.nic.in पर जारी किया है. नीट परीक्षा का आयोजन 17 जुलाई को किया जाएगा. परीक्षा दोपहर 2 बजे से शाम 5:30 बजे तक आयोजित की जाएगी. इस परीक्षा के लिए आज से रजिस्ट्रेशन शुरू हो गए हैं। इच्छुक और योग्य छात्र इस परीक्षा के लिए 6 मई की रात 11:50 तक रजिस्ट्रेशन कर सकते हैं. बता दें कि फिलहाल नेशनल टेस्टिंग एजेंसी ने एडमिट कार्ड जारी होने की तारीख घोषित नहीं की है. परीक्षा के लिएआवेदन की प्रक्रिया शुरू है और आवेदन करने की अंतिम तिथि 6 मई, 2022 है.    ऐसे करें रजिस्ट्रेशन    सबसे पहले ऑफिशियल वेबसाइट neet.nta.nic.in पर जाएं.   वेबसाइट पर दिए गए Registration for NEET(UG)-2022 के लिंक पर क्लिक करें.   अब नाम, माता-पिता का नाम, मोबाइल नंबर, ईमेल एड्रेस और अन्य जानकारी सबमिट कर लॉग इन जनरेट करें.    अब वापस पेज पर जाकर लॉग इन करें.    लॉग इन करने के बाद एप्लीकेशन फॉर्म को भरें.   फोटो और साइन अपलोड करें.    एप्लीकेशन फीस सबमिट करें.    सभी प्रक्रिया पूरी होने के बाद एप्लीकेशन का प्रिंट ले लें.    नीट भारत में स्नातक चिकित्सा पाठ्यक्रमों में प्रवेश के लिए एकमात्र प्रवेश परीक्षा है. हर साल, लगभग 15 लाख मेडिकल उम्मीदवार इस अधिक प्रतिभागी परीक्षा के लिए उपस्थित होते हैं. राष्ट्रीय चिकित्सा आयोग (एनएमसी) द्वारा आयु प्रतिबंध को हटाने के साथ, इस बार परीक्षण के लिए आवेदकों की संख्या बढ़ने की उम्मीद है.

नेशनल एलिजिबिलिटी कम एंट्रेंस टेस्ट यानी NEET UG 2022 की परीक्षा का नोटिफिकेशन जारी कर दिया गया है. नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) ने नीट का नोटिफिकेशन ऑफिशियल वेबसाइट nta.ac.in और neet.nta.nic.in पर जारी किया है. नीट परीक्षा का आयोजन 17 जुलाई को किया जाएगा. परीक्षा दोपहर 2 बजे से शाम 5:30 बजे तक आयोजित की जाएगी. इस परीक्षा के लिए आज से रजिस्ट्रेशन शुरू हो गए हैं। इच्छुक और योग्य छात्र इस परीक्षा के लिए 6 मई की रात 11:50 तक रजिस्ट्रेशन कर सकते हैं. बता दें कि फिलहाल नेशनल टेस्टिंग एजेंसी ने एडमिट कार्ड जारी होने की तारीख घोषित नहीं की है. परीक्षा के लिएआवेदन की प्रक्रिया शुरू है और आवेदन करने की अंतिम तिथि 6 मई, 2022 है.

ऐसे करें रजिस्ट्रेशन

सबसे पहले ऑफिशियल वेबसाइट neet.nta.nic.in पर जाएं.

वेबसाइट पर दिए गए Registration for NEET(UG)-2022 के लिंक पर क्लिक करें.

अब नाम, माता-पिता का नाम, मोबाइल नंबर, ईमेल एड्रेस और अन्य जानकारी सबमिट कर लॉग इन जनरेट करें.

अब वापस पेज पर जाकर लॉग इन करें.

लॉग इन करने के बाद एप्लीकेशन फॉर्म को भरें.

फोटो और साइन अपलोड करें.

एप्लीकेशन फीस सबमिट करें.

सभी प्रक्रिया पूरी होने के बाद एप्लीकेशन का प्रिंट ले लें.

नीट भारत में स्नातक चिकित्सा पाठ्यक्रमों में प्रवेश के लिए एकमात्र प्रवेश परीक्षा है. हर साल, लगभग 15 लाख मेडिकल उम्मीदवार इस अधिक प्रतिभागी परीक्षा के लिए उपस्थित होते हैं. राष्ट्रीय चिकित्सा आयोग (एनएमसी) द्वारा आयु प्रतिबंध को हटाने के साथ, इस बार परीक्षण के लिए आवेदकों की संख्या बढ़ने की उम्मीद है.

#VIRAL STORY #SUCCESS STORY #RESULT #LATEST JOBS #HARYANA JOBS #GOVT SCHEMES #EDUCATION NEWS #EXAM

ग्रेजुएट और 12वीं पास हैं तो रेलवे में करें आवेदन, 25 अप्रैल है आखिरी तारीख

Posted: 06 Apr 2022 07:59 PM PDT

ग्रेजुएट और 12वीं पास हैं तो रेलवे में करें आवेदन, 25 अप्रैल है आखिरी तारीख

रेलवे में सरकारी नौकरी की इच्छा रखने वाले उम्मीदवारों के लिए अच्छी खबर है. इसके लिए भारतीय रेलवे ने नॉर्थ ईस्टर्न रेलवे के तहत स्पोर्ट्स कोटा में ग्रुप C के इन विभिन्न भर्तियां निकाली है. इच्छुक एवं योग्य उम्मीदवार जो इन पदों पर के लिए आवेदन करना चाहते हैं, वे इंडियन रेलवे की आधिकारिक वेबसाइट ner.indianrailways.gov.in पर जाकर अप्लाई कर सकते हैं. इन पदों पर आवेदन की प्रक्रिया 26 मार्च आज से शुरू हो गई है. आवेदन करने की अंतिम 25 अप्रैल है. इस भर्ती प्रक्रिया के तहत कुल 21 पदों को भरा जाएगा.

महत्वपूर्ण तिथियां
आवेदन करने की शुरुआत तिथि- 26 मार्च
आवेदन करने की अंतिम तिथि- 25 अप्रैल

वैकेंसी डिटेल्स
कुल पदों की संख्या- 21

कितना मिलेगा वेतन?
लेवल - 2: ग्रेड पे 1900 रुपये और पे बैंड 5200-20200 रुपये
लेवल - 3: ग्रेड पे 2000 रुपये और पे बैंड 5200-20200 रुपये
लेवल - 4: ग्रेड पे 2400 रुपये और पे बैंड 5200-20200 रुपये
लेवल - 5: ग्रेड पे 28 रुपये और पे बैंड 5200-20200 रुपये

जानें योग्यता
उम्मीदवारों को किसी भी मान्यता प्राप्त संस्थान से 12वीं या इसके समकक्ष परीक्षा उत्तीर्ण होना चाहिए. वहीं मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय या संस्थान से ग्रेजुएट डिग्री होनी चाहिए. इसके अलावा संबंधित खेल में सीनियर, यूथ या जूनियर नेशनल चैंपियनशिप में कम से कम तीसरा स्थान प्राप्त किया होना चाहिए.

आयु सीमा
उम्मीदवारों की आयु कम से कम 18 वर्ष और अधिकतम 25 वर्ष होनी चाहिए.

आवेदन शुल्क
अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति, भूतपूर्व सैनिकों, बेंचमार्क विकलांग व्यक्तियों (पीडब्ल्यूबीडी), महिलाओं, अल्पसंख्यकों और आर्थिक रूप से पिछड़े वर्गों के उम्मीदवारों के लिए आवेदन शुल्क 250 रुपये हैं और सभी उम्मीदवारों को 500 रुपये का भुगतान करना होगा.

चयन प्रक्रिया
उम्मीदवारों का चयन ट्रायल में परफॉर्मेंस और स्पोर्ट्स एवं शैक्षिक योग्यता के मूल्यांकन के आधार पर किया जाएगा.

#VIRAL STORY
#SUCCESS STORY
#RESULT
#LATEST JOBS
#HARYANA JOBS
#GOVT SCHEMES
#EDUCATION NEWS
#EXAM

मुस्कान बेबी के सेक्सी मूव्स देख दीवाने हुए लोग, देखें वीडियो

Posted: 06 Apr 2022 07:54 PM PDT

मुस्कान बेबी के सेक्सी मूव्स देख दीवाने हुए लोग, देखें वीडियो

हरियाणवी डांसर मुस्कान बेबी  हमेशा अपने कमरतोड़ डांस से यूट्यूब पर तहलका मचाती रहती हैं. इस समय मुस्कान बेबी का का एक और गाना  तेजी से वायरल हो रहा है. वायरल हो रहे वीडियो में मुस्कान बेबी 'दाल में काला'  गाने पर जोरदार ठुमके लगाती हुईं नजर आ रही हैं. 

मुस्कान बेबी अपने जबरदस्त डांस वीडियो से न सिर्फ इंटरनेट पर धमाल मचाती हुईं दिख रही हैं, बल्कि हरियाणवी डांसर सपना चौधरी को कड़ी टक्कर भी दें रही हैं. हरियाणवी डांस वीडियो में मुस्कान बेबी की मनमोहक अदाओं का जादू उनके प्रशंसकों को दीवाना बना देता है. मुस्कान बेबी जब स्टेज पर डांस करती हैं तो उनके फैन्स नोटों की बारिश करने लगते हैं.

मुस्कान बेबी के हरियाणवी डांस वीडियो इन दिनों यूट्यूब पर खूब धमाल मचा रहे हैं. मुस्कान बेबी के एक और हरियाणवी डांस वीडियो को काफी पसंद किया जा रहा है. इस हरियाणवी डांस वीडियो में मुस्कान बेबी को डांस करते देख उनके फैंस उनके दीवाने हो गए हैं.हरे रंग का सूट पहने मुस्कान बेबी, दाल में काला गाने पर अपनी ठोस चाल से मंच पर आग लगाती हुई नजर आ रही है. हरियाणवी डांसर मुस्कान बेबी का ये हरियाणवी डांस वीडियो यूट्यूब पर तहलका मचा रहा है.

कमिंस की आंधी से उड़ी मुंबई, 15 गेंदों में ताबड़तोड़ 56 रन

Posted: 06 Apr 2022 07:51 PM PDT

कमिंस की आंधी से उड़ी मुंबई, 15 गेंदों में ताबड़तोड़ 56 रन

KKR vs MI IPL 2022 Highlights: मुंबई इंडियंस ने पहले बल्लेबाजी करते हुए कोलकाता को 162 रनों का लक्ष्य दिया था, जिसे केकेआर ने 5 विकेट खोकर आसानी से हासिल कर लिया। पैट कमिंस ने रचा इतिहास आज जड़ी सबसे तेज फिफ्टी, एक ही ओवर में बना डाले 35 रन।

KKR vs MI IPL 2022 Highlights: पैट कमिंस ने नाबाद 15 गेंदों में बना डाले 56 रन, कोलकाता ने 5 विकेट से मुंबई को चटाई धुल। डेनियल सैम्स के इस ओवर में पैट कमिंस ने तूफान मचा दिया और महज 14 गेंदों में 50 रन बनाकर इतिहास रच डाला। ओवर की आखिरी गेंद पर छक्का लगाकर पैट कमिंस ने कोलकाता को 5 विकेट से जीत दिला दी। मुंबई की यह सीजन में लगातार तीसरी हार है। पैट कमिंस ने इस ओवर में 6, 4, 6, 6, 4, 6 का तूफान मचा दिया। पैट कमिंस ने 15 गेंदों में नाबाद 56 रन बनाए, जबकि वेंकटेश अय्यर 50 रन बनाकर नाबाद रहे।

KKR vs MI IPL 2022 Highlights: 20 ओवर के बाद मुंबई का स्कोर 161/4
कोलकाता की तरफ से आखिरी ओवर पैट कमिंस ने किया। ओवर की पहली गेंद पर सूर्यकुमार यादव 52 रनों के निजी स्कोर पर आउट हो गए। उनके बाद बल्लेबाजी करने आए कीरोन पोलार्ड ने तीसरी, पांचवीं और आखिरी गेंद पर तीन छक्के जड़ दिए। आखिरी ओवर से मुंबई को 23 रन मिले। मुंबई ने निर्धारित 20 ओवर में 4 विकेट खोकर 161 रन बनाए हैं। पोलार्ड ने 5 गेंदों में नाबाद 22 रनों की तूफानी पारी खेलकर टीम को बड़े स्कोर तक पहुंचाया। तिलक वर्मा 38 रन बनाकर नाबाद रहे। कोलकाता को 162 रनों का टारगेट मिला है। केकेआर की तरफ से पैट कमिंस ने 2 और उमेश यादव व वरुण चक्रवर्ती ने एक-एक विकेट लिया।

KKR vs MI IPL 2022 Highlights: कोलकाता ने मुंबई को दिया पहला झटका, कप्तान रोहित शर्मा 3 रन बनाकर हुए आउट। उमेश यादव अपना दूसरा ओवर करने आए। उन्होंने इस ओवर में शानदार गेंदबाजी की और पांचवीं गेंद पर रोहित शर्मा को सैम बिलिंग्स के हाथों कैच करा दिया। रोहित ने 12 गेंदों का सामना किया, लेकिन वे केवल 3 रन ही बना सके। अब बल्लेबाजी करने बेबी एबी के नाम से मशहूर डेवाल्ड ब्रेविस आए हैं। वे इस मैच से आईपीएल में डेब्यू कर रहे हैं। 11 ओवर के बाद मुंबई का स्कोर 55/3

KKR vs MI IPL 2022 Highlights: आईपीएल में क्रिकेट फैंस को आज कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) और मुंबई इंडियंस (MI) के बीच कड़ी टक्कर देखने को मिलेगी। एक तरफ सितारों से सजी रोहित शर्मा की अगुवाई वाली मुंबई इंडियंस है, तो दूसरी तरफ युवा श्रेयस अय्यर की कोलकाता नाइट राइडर्स है। दोनों ही टीमों में कई धाकड़ खिलाड़ी मौजूद हैं जो मैच का रुख पलटने में सक्षम हैं। पिछले मुकाबले में कोलकाता के विस्फोटक बल्लेबाज आंद्रे रसेल ने छक्कों की बारिश करते हुए टीम को आसानी से जीत दिला दी थी। इस मैच में भी दर्शकों को काफी रोमांच देखने को मिलेगा।

कोलकाता नाइट राइडर्स (प्लेइंग इलेवन): अजिंक्य रहाणे, वेंकटेश अय्यर, श्रेयस अय्यर (c), सैम बिलिंग्स (w), नीतीश राणा, आंद्रे रसेल, सुनील नरेन, पैट कमिंस, उमेश यादव, रसिख सलाम, वरुण चक्रवर्ती

मुंबई इंडियंस (प्लेइंग इलेवन): ईशान किशन (w), रोहित शर्मा (c), सूर्यकुमार यादव, तिलक वर्मा, कीरोन पोलार्ड, डेनियल सैम्स, देवल्ड ब्रेविस, मुरुगन अश्विन, जसप्रीत बुमराह, टाइमल मिल्स, बासिल थम्पी

कोलकाता और मुंबई के क्या कहते है आंकड़े?
आईपीएल में कोलकाता नाइट राइडर्स और मुंबई इंडियंस की टीमें अब तक कुल 29 बार आमने-सामने भीड़ कर एक दूसरे से लोहा ले चुकी है। इसमें से मुंबई इंडियंस ने बाज़ी मारते हुए कुल 22 बार जीत अपने नाम की है, जबकि कोलकाता ने सिर्फ 7 मुकाबलों ही जीते है। पिछले रिकॉर्ड के आधार पर मुंबई का पलड़ा भारी है, लेकिन इस सीजन में मुंबई का प्रदर्शन अब तक निराशाजनक रहा है। जबकि कोलकाता की टीम इस वक्त अच्छी लय में है।

सीने में होने वाला हर दर्द Heart Attack का लक्षण नहीं होता

Posted: 06 Apr 2022 07:47 PM PDT

सीने में होने वाला हर दर्द Heart Attack का लक्षण नहीं होता

सीने में अगर तेज दर्द महसूस हो तो उसे हार्ट अटैक समझने की गलती न करें। कई बार यह दर्द अन्‍य कारणों की वजह से भी उठ सकता है। आइए जानें बाईं पसली के नीचे हार्ट अटैक के अलावा अन्य किन कारणों से दर्द होता है।

गहरी सांस लेते समय क्या आपने बाईं पसली के नीचे अचानक तेज दर्द महसूस किया है?
अगर हां तो आपने जरूर सोचा होगा कि यह हार्ट अटैक का लक्षण है और इससे आपकी जान भी जा सकती है। यदि आपको अपनी बाईं पसली के नीचे दर्द होता महससू हो तो घबराने की आवश्यकता नहीं है क्योंकि यह अन्य कारणों से भी हो सकता है। आइये जानते हैं बाईं पसली के नीचे दर्द हार्ट अटैक के अलावा अन्य किन कारणों से होता है।

​स्प्लीन की वृद्धि
स्प्लीन बढ़ने के कारण भी बाईं पसली के नीचे तेज दर्द होता है। आमतौर पर बैक्टीरियल इंफेक्शन, परजीवी संक्रमण और लिवर रोग के कारण स्प्लीन बढ़ता है। स्प्लीन डैमेज होने के कारण ब्लीडिंग भी हो सकती है। यह पेट के अंदरूनी परत में सूजन के कारण होता है जिससे बाईं पसली में अचानक दर्द होता है। इसके अलावा पेट में जलन, जी मिचलाना और पेट फूलना इस बीमारी के मुख्य लक्षण हैं।

किडनी में विषाक्त पदार्थ जमा हो जाने पर उन्हें बाहर निकलने के लिए पर्याप्त पानी नहीं मिलता है तो पथरी हो जाती है। इसके कारण बाईं पसली में तेज दर्द होता है। किडनी स्टोन से बचने के लिए पर्याप्त पानी पीना चाहिए और अधिक देर तक पेशाब नहीं रोकना चाहिए।

कॉस्टोकोंड्राइटीस
कार्टिलेज में सूजन की स्थिति को कॉस्टोकोंड्राइटीस कहते हैं जो पसलियों को ब्रेस्टबोन से जोड़ता है। इसमें गहरी सांस लेते समय बाईं पसली में दर्द होता है जो खांसते और छींकते समय बढ़ जाता है। कॉस्टोकोंड्राइटीस चोट लगने और इंफेक्शन के कारण भी होता है।

प्लुरिसी
यह ऐसी बीमारी है जिसमें फेफड़ों की झिल्ली में सूजन हो जाती है। सूजन आमतौर पर बैक्टीरियल और फंगल इंफेक्शन के कारण होती है। कुछ मामलों में पल्मोनरी संक्रमण के कारण फेफड़ों में खून का थक्का जम जाता है या पस निकलने लगता है। सीने में दर्द, बुखार और सांस लेने में तकलीफ प्लुरिसी के मुख्य लक्षण हैं।

पैंक्रियाटाइटिस
बाईं पसली के नीचे अचानक तेज दर्द होने का कारण पैंक्रियाटाइटिस भी है। अग्नाशय में सूजन के कारण यह समस्या होती है। डायरिया, जी मिचलाना, उल्टी इस बीमारी के मुख्य लक्षण हैं। इनमें से किसी भी समस्या के कारण बाईं पसली के नीचे अचानक तेज दर्द हो सकता है। इसलिए सिर्फ हार्ट अटैक को ही पसली में दर्द का कारण नहीं समझना चाहिए और किसी भी लक्षण के सामने आने पर तुरंत डॉक्टर से संपर्क करना चाहिए।

रोजाना पैदल चलने के ये फायदे आपको नहीं पता होंगे

Posted: 06 Apr 2022 07:45 PM PDT

रोजाना पैदल चलने के ये फायदे आपको नहीं पता होंगे

सभी लोग अपने टाइम की बचत के लिए इन संसाधनों से ऑफिस, स्कूल या फिर बाजार जाते हैं। हालांकि इससे समय की बचत तो होती है लेकिन लोगों की जिंदगी में पैदल चलने की स्थिति बिल्कुल भी नहीं बन पाती है। हाल ही में हुए में एक रिसर्च के अनुसार पैदल चलने से आप कई प्रकार की स्वास्थ्य समस्याओं से बचे रह सकते हैं। रिसर्च के अनुसार अगर आप रोजाना पैदल चलते हैं तो इससे आपको कई सारी बीमारियों का खतरा कम हो जाएगा और आपकी क्वालिटी ऑफ लाइफ में भी काफी सुधार आएगा।

ब्रेन स्ट्रोक
अक्सर आपने सुना होगा या डॉक्टर के द्वारा सलाह ली होगी कि रोजाना मॉर्निंग वॉक पर जरूर जाएं। इससे आपको ताजी हवा तो मिलती है साथ ही साथ आपका मूड भी रिफ्रेश हो जाता है लेकिन क्या आपको पता है कि मॉर्निंग वॉक करने से ही आप ब्रेन स्ट्रोक जैसी जानलेवा स्थिति से भी आपको बचा सकता है? आपको सुनकर हैरानी होगी लेकिन अगर आप पूरे हफ्ते को मिलाकर कुल 2 घंटे तक पैदल चलते हैं तो इससे ब्रेन स्ट्रोक का खतरा काफी हद तक कम हो जाता है।

डिप्रेशन
कभी-कभी ऑफिशियल वर्क, घर की नोकझोंक के कारण, दोस्तों यारों से कहासुनी या फिर किसी विशेष बात के कारण आप डिप्रेशन में चले जाते हैं और आपको इसका अंदाजा भी नहीं लगता है लेकिन अगर आप रोजाना पैदल चलते हैं तो आप इस समस्या से भी बचे रहेंगे। डिप्रेशन की समस्या से बचे रहने के लिए रिचार्ज के अनुसार आपको रोजाना 30 मिनट तक पैदल जरूर चलना चाहिए। दरअसल पैदल चलने से हमारे शरीर की सारी कोशिकाओं की एक्सर्साइज हो जाती है और यह दिमाग पर भी काफी एक्टिव प्रभाव डालता है। जिसके कारण अगर आप रोजाना पैदल चलते हैं तो यह दिमाग को सक्रिय रूप से काम करने के लिए एक्टिव तो करता ही है साथ ही साथ आपको डिप्रेशन से भी बचाए रखने में मदद करता है।

दिमाग तेज करने के लिए
दिमाग को तेज करने के लिए आप तरह-तरह के फूड्स का भी इस्तेमाल कर सकते हैं, लेकिन अगर आपको बिना किसी फूड्स के ही दिमाग तेज करना है तो आप पैदल चलने की आदत भी डाल सकते हैं इसलिए पूरे हफ्ते में कम से कम 40 मिनट की चहलकदमी जरूर करें। इससे आपके दिमाग पर सकारात्मक प्रभाव पड़ेगा और आप के मस्तिष्क की कार्य क्षमता का विकास भी होगा। इसके अलावा हम आपको बता दें कि पैदल चलने का मतलब यह नहीं है कि आप रोजाना 4 या 5 किलोमीटर पैदल चलें बल्कि आप कम से कम 20 से 25 मिनट तक मॉर्निंग वॉक पर या फिर ईवनिंग वॉक पर जरूर निकलें।

हड्डियों को मजबूती मिलेगी
पैदल चलने के अन्य फायदों की बात करें तो इसका दूसरा सबसे ज्यादा असर हमारे शरीर के ढांचे पर ही असरकारी होता है और सीधे तौर पर वह हड्डियों को मजबूती प्रदान करता है। रिसर्च में यह भी देखा गया कि पैदल चलने वाले लोगों में हिप फ्रैक्चर का खतरा करीब 43% तक कम हो जाता है। इसलिए आप भी अपनी दिनचर्या में से समय निकालें और कम से कम रोजाना 15 या 20 मिनट तक तो जरूर ही चलें।

डायबिटीज
भारत को डायबिटीज की राजधानी कहा जाता है क्योंकि भारत में आज करोड़ों की संख्या में लोगों को डायबिटीज है और वह इस बीमारी से जूझ रहे हैं। लेकिन अगर आप डायबिटीज जैसी बीमारी से बचे रहना चाहते हैं तो आपको रोजाना पैदल जरूर चलना चाहिए। दरअसल, पैदल चलने से शरीर के खून में मौजूद एक्स्ट्रा ब्लड शुगर काफी हद तक बर्न हो जाता है और आप इस बीमारी की चपेट में आने से बचे रहते हैं। इतना ही नहीं, अगर आपको डायबिटीज है तो पैदल चलने से आप इससे होने वाले जोखिम से भी बचे रहेंगे।

भारत में मिला ओमिक्रॉन के नए ‘XE’ वैरिएंट का पहला केस, हर तरफ मचा हड़कंप

Posted: 06 Apr 2022 07:44 PM PDT

भारत में मिला ओमिक्रॉन के नए 'XE' वैरिएंट का पहला केस, हर तरफ मचा हड़कंप

भारत में मिला ओमिक्रॉन के नए 'XE' वैरिएंट का पहला केस, हर तरफ मचा हड़कंप देश में कोरोना के मामले कम होने पर सभी तरह की कोरोना गाइड लाइंस को खत्म कर दिया गया है, लेकिन इस बीच देश में कोरोना के नए 'XE' वैरिएंट का पहला केस मिला है। इससे हड़कंप मच गया है। ये मामला महाराष्ट्र के मुंबई शहर में मिला है, जहां से पिछली सभी कोरोना लहर की शुरुआत हुई है। बीएमसी कम‍िश्‍नर इकबाल स‍िंह ने इसकी जानकारी दी है। कोरोना के ओमिक्रॉन वैरिएंट से भी ज्यादा संक्रामक होने के कारण XE वैरिएंट मिलने को चिंताजनक माना जा रहा है।

बीएमसी के कस्तूरबा अस्पताल और पुणे में नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ वायरोलॉजी में नेक्स्ट जेनरेशन जीनोम सीक्वेंसिंग लैब में 376 सैंपल की टेस्‍ट‍िंग की गई। इसमें से एक मरीज में ओमीक्रोन XE वेर‍िएंट का भी मिला है। जिसको लेकर अब जांच शुरू हो गई है।ओमीक्रोन वेरिएंट के स्ट्रेन में बदलाव XE वैरिएंट के रूप में हुआ है।

यह ओमीक्रोन की तुलना में 10 फीसदी अधिक ट्रांसमिसिबल है। इससे पहले ओमीक्रोन और डेल्टा से मिलकर डेल्टाक्रोन कॉम्बिनेशन सामने आया था। हालांकि इसका ज्यादा असर नहीं देखने को मिला था। आपको बता दें, XE वेरिएंट के बारे में पहली बार यूनाइटेड किंगडम में 1 9 जनवरी को पता चला था। XE वेरिएंट BA.2 को लेकर कहा जा रहा है कि, ये 10 फीसदी ज्यादा संक्रामक और खतरनाक है। E वेरिएंट को दो Omicron सब-वेरिएंट BA.1 और BA.2 का हाइब्रिड कहा जा रहा है।

महाराष्ट्र में अगर कोरोना के मामलों की अगर बात करें तो महाराष्ट्र में पिछले 24 घंटों में 183 नए कोविड संक्रमित मरीजों के मामले आए हैं। इस दौरान 219 कोविड संक्रमित मरीज ठीक हुए हैं तो वहीं 1 की इस संक्रमण से मौत होने की खबर सामने आयी है।

'वो भारत के लिए तीनों फॉर्मेट खेलेगा', 10 करोड़ के गेंदबाज़ के फैन हुए जोस

Posted: 06 Apr 2022 07:35 PM PDT

'वो भारत के लिए तीनों फॉर्मेट खेलेगा', 10 करोड़ के गेंदबाज़ के फैन हुए जोस

भारतीय टीम के यंग गेंदबाज़ प्रसिद्ध कृष्णा ने आईपीएल में अब तक कमाल का प्रदर्शन करके दिखाया है। इस गेंदबाज़ ने अपनी लाइन, लेंथ और स्पीड के दम पर विपक्षी बल्लेबाज़ों को काफी परेशान किया है। यहीं वज़ह है कि अब प्रसिद्ध को पसंद करने वालों की लिस्ट में जोस बटलर का नाम भी जोड़ गया है। जोस बटलर ने अपनी टीम के इस साथी गेंदबाज़ के बारे में बात करते हुए यह साफ किया है कि वह जल्द ही भारतीय टीम के लिए तीनों फॉर्मेट खेलते नज़र आएंगे।

जोस बटलर ने आरसीबी के साथ होने वाले मैच से पहले प्रसिद्ध कृष्णा पर बातचीत करते हुए कहा, 'उनके पास पेस और स्किल्स है। कृष्णा, भारत के लिए तीनों ही फॉर्मेट में एक सफल गेंदबाज होने के सारे गुण रखते हैं। मैं उन्हें जल्द ही भारतीय टीम के लिए रेड बॉल क्रिकेट में खेलता देख रहा हूं।'

बता दें कि इसी बीच जोस बटलर ने राजस्थान रॉयल्स के कप्तान संजू सैमसन की भी काफी तारीफ की। उन्होंने कहा कि संजू के कप्तान बनने के बाद टीम में ज्यादा चेंज नहीं हुए हैं। यह एक विशेषता है जो हर कप्तान में होनी चाहिए। बटलर ने यह भी बताया कि राजस्थान रॉयल्स की पूरी टीम संजू सैमसन की कप्तानी में खेलना काफी पसंद करती है।

गौरतलब है कि प्रसिद्ध कृष्णा ने भारतीय टीम के लिए साल 2021 में इंग्लैंड के खिलाफ अपना वनडे डेब्यू किया था। इस तेज गेंदबाज़ ने अब तक भारतीय टीम के लिए 7 वनडे मैच खेले हैं। इसी बीच भारतीय टीम के स्टार बल्लेबाज़ विराट कोहली ने भी कृष्णा की गेंदबाज़ की खुब सरहाना की है। इस साल राजस्थान रॉयल्स की टीम ने उन्हें ऑक्शन के दौरान 10 करोड़ रुपये में खरीदा था।

Post Bottom Ad

Pages