Uttarakhand News - 🌐

Breaking

Home Top Ad

Post Top Ad

Friday, April 22, 2022

Uttarakhand News

Uttarakhand News


उत्तराखंड: तबाह हो रहे जंगल, वन मंत्री मुंबई से कंट्रोल करेंगे आग!

Posted: 22 Apr 2022 10:40 AM PDT

  देहरादून: जंगलों की आग लगातार खतरनाक होती जा रही है। जंगलों को बर्बाद कर चुकी आग अब गांवों तक पहुंचने लगी है। लगातार गांवों के आसपास आग की घटनाएं सामने आ रही हैं। हजारों हेक्टेयर वन क्षेत्र जलकर पूरी तरह से राख हो चुका है। जंगल की आग से आसमान में धुंध छाई हुई है। हवा में जहर घुल रहा है। वन्य जीव जलकर मर रहे हैं। वन संपदा पूरी तरह से तहस-नहस हो रही है। बावजूद, सरकार कोई ठोस कदम नहीं उठा रही है।

उत्तराखंड ब्रेकिंग : भ्रष्टाचार पर धामी सरकार का बड़ा एक्शन, IFS के खिलाफ अभियोग चलाने की अनुमति

Posted: 22 Apr 2022 10:40 AM PDT

देहरादून: भ्रष्टाचार पर धामी सरकार ने बड़ी कार्रवाई की है। राज्य सरकार ने आईएफएस किशनचंद के खिलाफ अभियोग चलाने की अनुमति दे दी है। अब इस मामले में केंद्र सरकार की अनुमति मिलनी बाकी है। आईएफएस किशन चंद के खिलाफ आय से अधिक संपत्ति की जांच विजिलेंस पहले ही कर चुकी है। विजिलेंस ने किशनचंद की चार्जशीट तैयार की है। अब चार्जशीट कोर्ट में दाखिल कर मुकदमा चलाया जाएगा। विजिलेंस की चार्जशीट में कई गंभीर

उत्तराखंड : हिमाचल की महिला के साथ दुष्कर्म, मुकदमा दर्ज

Posted: 21 Apr 2022 02:40 PM PDT

विकासनगर: हिमाचल के जुब्बल की महिला के साथ त्यूणी में दुष्कर्म हुआ है। महिला जान पहचान के युवक के साथ विकासनगर के त्यूणी बाजार में सामान लेने आई एक महिला से दुष्कर्म करने का मामला सामने आया है। इस मामले में पुलिस ने आरोपित युवक के विरुद्ध दुष्कर्म का मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया है। थाना पुलिस को दी गई तहरीर में पीड़िता ने बताया कि वह अपने एक परिचित के साथ त्यूणी बाजार में सामान लेने आई थी।

उत्तराखंड: यहां बनेगा मानस कॉरिडोर, CS ने दिए निर्देश, इन विभागों की समीक्षा

Posted: 21 Apr 2022 01:40 PM PDT

देहरादून: मुख्य सचिव डॉ. एसएस संधू ने सचिवालय स्थित सभागार में पर्यटन और लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों के साथ मानसखण्ड कॉरिडोर विकसित करने एवं रोप-वे निर्माण परियोजनाओं के चिन्हीकरण एवं क्रियान्वयन के सम्बन्ध में बैठक ली। मुख्य सचिव ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि मानसखण्ड कॉरिडोर के अन्तर्गत कुमाऊं मंडल में स्थित महत्त्वपूर्ण मंदिरों को जोड़ने हेतु अच्छी गुणवत्ता की सड़कों के निर्माण हेतु

उत्तराखंड: सीएम धामी ने किए गुरु गोरखनाथ के दर्शन, टटोली जनता की नब्ज

Posted: 21 Apr 2022 12:40 PM PDT

  देहरादून: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी चंपावत के निवर्तमान विधायक कैलाश गहतोड़ी के साथ चंपावत जिले के सीमांत मंच क्षेत्र में पहुंचे, जहां उन्होंने पौराणिक गोरखनाथ मंदिर के दर्शन करके प्रदेश के विकास के लिए प्रार्थना की। मंदिर में दर्शन के बाद मुख्यमंत्री धामी ने पार्टी कार्यकर्ताओं और क्षेत्रीय जनता को संबोधित करते हुए क्षेत्र के लिए भविष्य में किये जाने वाले कुछ विकास कार्यों की जानकारी दी।

उत्तराखंड से बड़ी खबर: जंगल की आग से जले 5 घर, ऐसे बची लोगों की जान

Posted: 21 Apr 2022 11:40 AM PDT

  बागेश्वर: राज्य के जंगलों में लगी भीषण आग खतरनाक होती जा रही है। पिछले दिनों अल्मोड़ा में एक होटल जल गया था। अब बागेश्वर में पांच मकान जलकर राख हो गए। इतना ही नहीं दो गोदाम भी आग की भेंट चढ़ गए। गनीमत रही कि मकानों में कोई रहता नहीं था। नैनीताल से पिथौरागढ़ तक अलग-अलग जगहों में भी जंगल धधकते रहे। बागेश्वर में जंगल की आग की चपेट में आने से कपकोट ब्लॉक के नामतीचेटाबगड़ में पांच मकान जल गए। मकानों

उत्तराखंड: पेट्रोल की जगह डाल दिया डीजल, BJP नेता ने कर्मचारी को पीटा

Posted: 21 Apr 2022 10:40 AM PDT

  काशीपुर: भाजपा नेता सत्ता के नशे में ऐसे चूर हुए कि मामूली सी गलती के लिए पेट्रोल पंप कर्मचारी को लात और घूसों से मारते बुरी तरह से पीट दिया। पूरा मामला सीसीटीवी में कैद हो गया। पेट्रोल पंप कर्मचारी की मामूली सी गलती के लिए भाजपा नेता ने पंप मैनेजर और कर्मचारी की जमकर पिटाई कर दी। लात घूसों से भाजपा नेता ने कर्मचारी की तो पिटाई की ही, साथ ही पेट्रोल पंप मालिक के साथ भी जमकर हाथापाई की। दरअसल,

उत्तराखंड: CM धामी के लिए कितनी मुफीद है चंपावत, देखें ये VIDEO

Posted: 21 Apr 2022 10:40 AM PDT

The post उत्तराखंड: CM धामी के लिए कितनी मुफीद है चंपावत, देखें ये VIDEO first appeared on Khabar Uttarakhand News.

उत्तराखंड : रोडवेज बसों में नहीं बजेगा गाना, आदेश जारी

Posted: 21 Apr 2022 10:40 AM PDT

  देहरादून: परिवहन निगम ने रोडवेज बसों में म्यूजिक सिस्टम पर सख्त रोक लगा दी है। इस संबंध में निगम मुख्यालय ने सभी डिपो के सहायक महाप्रबंधकों, मंडल प्रबंधकों को पत्र भेजा है। किसी भी बस में म्यूजिक सिस्टम लगा पाया गया तो सख्त कार्रवाई की जाएगी। रोडवेज बसों में म्यूजिक सिस्टम लगा होने की वजह से यात्रियों को बस से उतरते समय बस रुकवाने के लिए काफी परेशानी होती है। ड्राइवर और कंडक्टर को यात्रियों

उत्तराखंड : सरकार पर बरसे करन माहरा, नए जोश में नजर आएगी कांग्रेस

Posted: 21 Apr 2022 10:40 AM PDT

  हल्द्वानी: कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष करन माहरा का हल्द्वानी मे जोरदार स्वागत हुआ। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने स्वराज़ आश्रम मे स्वागत किया। इस मौके पर कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष करन माहरा ने भी कार्यकर्ताओं में जोश भरने की कोशिश की। करन माहरा ने कहा की कांग्रेस पार्टी अगले कुछ दिनों मे मजबूती से ख़डी दिखाई देगी। उन्होंने कहा की कांग्रेस के अंदर कोई गुटबाज़ी नहीं है। प्रदेश मे बिजली की अघोषित कटौती और

उत्तराखंड: अब मुख्यमंत्री आवास में होगा मौन पालन, सीएम धामी ने अधिकारियों को दिए निर्देश

Posted: 21 Apr 2022 10:40 AM PDT

  देहरादून : मुख्यमंत्री आवास में शहद निष्कासन (Honey Extraction) कार्यक्रम का आयोजन किया गया। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शहद निष्कासन कार्यक्रम का अवलोकन किया। इस दौरान लगभग 25 किलो शहद निकाला गया। मुख्यमंत्री ने उद्यान विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिये कि मौन पालन को पायलट प्रोजक्ट की तरह लिया जाय। जनपद चम्पावत में हाईटेक मौनपालन प्रशिक्षण केन्द्र की स्थापना की जाय। मौनपालन की

उत्तराखंड: अब नहीं चढ़नी पड़ेगी चढ़ाई, इस मंदिर के लिए रोपवे शुरू

Posted: 21 Apr 2022 10:40 AM PDT

  टिहरी: टिहरी में स्थित सुरकंडा देवी मंदिर जाने वाले श्रद्धालुओं के लिए अच्छी खबर है। यहां जाने वाले श्रद्धालुओं को अब डेढ़ किलोमीटर खड़ी चढ़ाई नहीं चढ़नी पड़ेगी। आज से मंदिर के लिए रोपवे सेवा शुरू कर दी गई है। इससे उन लोगों को बड़ी राहत मिलेगी, जो चलने में असमर्थ हैं। 177 रुपये खर्च असानी से मंदिर तक पहुंच जाएंगे। टिहरी जिले के कद्दूखाल क्षेत्र स्थित सिद्धपीठ मां सुरकंडा देवी के दर्शन को रोजाना बड़ी

Post Bottom Ad

Pages