Uttarakhand News - 🌐

Breaking

Home Top Ad

Post Top Ad

Tuesday, April 5, 2022

Uttarakhand News

Uttarakhand News


टिहरी बिग ब्रेकिंग : खाई में गिरी मैक्स, 7 लोग थे सवार

Posted: 05 Apr 2022 12:40 AM PDT

टिहरी से बड़ी खबर है। मिली जानकारी के अनुसार टिहरी के तहसील बालगंगा के रा0. क्षेत्र बूढ़ाकेदार अंतर्गत नागेश्वर सोड़ लाटा मोटर मार्ग पर लाटा गेट के पास 01 मैक्स वाहन गिरने की सूचना मिली है। जानकारी मिली है कि मैक्स में करीबन 7 लोग सवार थे। मिली खबर के अनुसार 7 में से 4 यात्रियों के घायल होने के खबर है। घायलों को पीएचसी बेलेश्वर ले जाया गया है। वहीं तीन व्यक्ति सामान्य घायल बताए जा रहे हैं. हादसा

उत्तराखंड: शहर-शहर गुलदार का आतंक, अब यहां घर में घुस आया खूंखार

Posted: 04 Apr 2022 11:40 PM PDT

पौड़ी: उत्तराखंड में जंगली जानवारों खासकर गुलदार का आतंक शहर-शहर नजर आ रहा है। इन दिनों जहां एक ओर हल्द्वानी और उसके आसपास के इलाकों में गुलदार की दहशत है। वहीं, दूसरी ओर पौड़ी जिले में भी गुलदार लगातार आवासीय कॉलोनियों में नजर आ रहा है। ऐसा ही एक मामला और सामने आया है। एक कम उम्र का गुलदार आवासीय कॉलोनी में पहुंच गया और वहीं फंस गया। लोगों ने मामले की जानकारी वन विभाग को दी है। जानकारी के गुलदार

जब होने वाली पत्नी IAS टीना डाबी और साली रिया संग घूमने निकले IAS प्रदीप गवांडे

Posted: 04 Apr 2022 11:40 PM PDT

IAS टॉपर टीना डाबी एक बार फिर से चर्चाओं में आ गई हैं। वो दूसरी शादी करने जा रही हैं और जिससे वो शादी करने जा रही हैं वो भी आईएएस हैं जो की उनसे 13 साल बड़े हैं. उनका नाम है प्रदीप गवांडे…टीना डाबी और प्रदीप की शादी की तारीख फिक्स हो गई है। दोनों 20 अप्रैल को शादी के बंधन में बंधेंगे और साथ ही 22 अप्रैल को जयपुर के लग्जरी होटल में रिसेप्शन होगा। वहीं इस बीच टीना की छोटी बहन रिया डाबी ने सोशल

उत्तराखंड : दरवाजे पर जमा होने लगे अखबार, हुआ शक, अंदर गए तो उड़े होश

Posted: 04 Apr 2022 11:40 PM PDT

 उधमसिंह नगर : गोविंद बल्लभ पंत विवि में एक कर्मचारी का शव उनके ही सरकारी आवास में पड़ा मिला। मौत चार-पांच दिन पहले होने की आशंका जतायी जा रही है। मौत की वजह साफ नहीं हो सकी है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। साथ ही उनके स्वजनों को भी सूचित कर दिया गया है। विवि के डीन ऑफिस में कार्यरत नीरज कुमार कांडपाल लगभग (42) कॉलोनी में 1713 नंबर आवास में रहते थे। कुछ वर्ष

उत्तराखंड : कलह से मुक्ति के लिए की दूसरी शादी, उसने उतार दिया मौत के घाट

Posted: 04 Apr 2022 11:40 PM PDT

नैनीताल : एक महिला का पहले पति के साथ हर दिन किसी ना किसी बात को लेकर झगड़ा होता रहता था। झगड़े से मुक्ति पाने के लिए महिला ने दूसरी शादी की, लेकिन दूसरी शादी उस पर भारी पड़ गई। इस मामले में द्वितीय अपर सत्र न्यायाधीश राकेश कुमार सिंह की अदालत ने पत्नी की हत्या में आरोपित पति को दोषी करार दिया है। कोर्ट ने जेल से लाये गए अभियुक्त को फिर से जेल भेज दिया। अभियुक्त को बुधवार को सजा सुनाई जाएगी।

उत्तराखंड में सुबह सनसनीखेज वारदात, पंक्चर बनाने वाले युवक की गोली मारकर हत्या

Posted: 04 Apr 2022 11:40 PM PDT

उधमसिंह नगर से बड़ी खबर है। बता दें कि जिले के गदरपुर में सुबह सनसनीखेज वारदात से हड़कंप मच गया है। मिली जानकारी के अनुसार एनएच-74 पर पंचर बनाने वाले एक युवक की गोली मारकर हत्या कर दी। जब मृतक की मां मौकके पर पहुंची को लहू देख वो घबरा गई औऱ जोर जोर से चिल्लाने लगी। शोर सुनकर परिवार के लोग और अन्य लोग मौके पर पहुंचे। पुलिस को इसकी सूचना दी गई और साथ ही मौके पर फॉरेंसिक टीम को बुलाया गया। टीम

उत्तराखंड: PM मोदी, गृह मंत्री शाह और रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह से मिलेंगे CM धामी

Posted: 04 Apr 2022 10:40 PM PDT

देहरादून: सीएम पद की शपथ लेने के बाद मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी दिल्ली दौरे पर हैं। सोमवार देर शाम को दिल्ली पहुंचने के बाद सबसे पहले उन्होंने राज्यसभा सांसद और भाजपा के राष्ट्रीय मीडिया प्रमुख अनिल बलूनी से मुलाकात की। आज सीएम धामी पीएम मोदी से एक बजे मुलाकात करेंगे। शपथ ग्रहण के बाद यह पहली मुलाकात होगी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से पहले सीएम धामी गृह मंत्री अमित शाह से मुलाकात करेंगे। उनको

उत्तराखंड : पूर्व IPS के बेटे ने वन कर्मियों को दिखाई धौंस, जमकर दी गालियां, वीडियो वायरल

Posted: 04 Apr 2022 02:40 AM PDT

ऋषिकेश। उत्तराखंड में अफसरशाही हमेशा से ही हावी दिखी है। अफसरशाही बेललगाम हो गई हैष कई बार अफसरों को फटकार लगाई जा चुकी है और कई उनका तबादला कर एहसास कराया गया है कि अगर उन्होंने मनमानी की तो कार्रवाई होगी लेकिन इस पर लगाम नहीं लग पा रही है। आईपीएस तो छोड़ो उनके परिवार वाले भी पद का धौंस जमा रहे हैं। ऐसा ही ताजा उदाहरण उत्तराखंड में बीते दिनों ही देखने को मिला था। अभी ये मामला थमा ही नहीं था कि

यहां देखें उत्तराखंड की खबरें, रहें अपडेट

Posted: 04 Apr 2022 01:40 AM PDT

The post यहां देखें उत्तराखंड की खबरें, रहें अपडेट first appeared on Khabar Uttarakhand News.

उत्तराखंड की बेटी ने ऑस्ट्रेलिया में खोला अपना होटल, लेखन में कमा चुकी हैं बड़ा नाम

Posted: 04 Apr 2022 12:40 AM PDT

उत्तराखंड की बेटियों और बेटों ने अपनी मेहनत और अपने हुनर के बदौलत विदेशों में भी सफलता के झंडे गाड़ दिए हैं. देश ही नहीं विदेशों में भी उत्तराखंडियों का बोल बाला है। ऐसा ही कुछ नाम कमाया है पिथौरागढ़ की होनहार बेटी केरन पंत ने। जी हां केरन ने आस्ट्रेलिया में अपना खुद का होटल खोल लिया है और होटल उद्योग में नया आयाम स्थापित किया हैं। इतना ही नहीं केरन लेखन के क्षेत्र में भी मुकाम हासिल कर चुकी हैं

देहरादून। सचिवालय पहुंचे सीएम धामी, विभिन्न कार्यों को लेकर समीक्षा बैठक शुरु

Posted: 03 Apr 2022 11:40 PM PDT

देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी आज सुबह सचिवालय पहुंचे। सचिवालय में सीएम धामी लोक निर्माण विभाग, पीएमजेसीवाई और बीराओ के कार्यों की समीक्षा बैठक कर रहे हैं. आपको बता दें कि 11 बजे के बाद सीएम धामी अधिकारियों समेत वन विभाग की समीक्षा बैठक लेंगे। The post देहरादून। सचिवालय पहुंचे सीएम धामी, विभिन्न कार्यों को लेकर समीक्षा बैठक शुरु first appeared on Khabar Uttarakhand News.

उत्तराखंड: रायवाला पहुंचे संघ प्रमुख मोहन भागवत, शुरू होगा चिंतन शिविर

Posted: 03 Apr 2022 11:40 PM PDT

रायवाला: रायवाला स्थित औरोवेली आश्रम में आज से शुरू होने जा रहे राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ के चिंतन शिविर में शामिल होने के लिए संघ प्रमुख मोहन भागवत रायवाला स्थित औरोवैली आश्रम पहुंच गए। सुबह करीब सात बजे मसूरी एक्सप्रेस से रायवाला जंक्शन पहुंचे। वहां से उनका काफिला आश्रम के लिए रवाना हुआ। इस दौरान उप जिलाधिकारी अपूर्वा पांडे और थानाध्यक्ष रायवाला भूवनचंद्र पुजारी मय फोर्स मौजूद रहे। वहीं शिविर

उत्तराखंड: मासूम बेटे को गोद में लेकर नहर में उतार दी कार, दोनों लापता

Posted: 03 Apr 2022 10:40 PM PDT

ऋषिकेश: ऋषिकेश से दिल दहलाने वाली खबर सामने आई है। यहां एक युवक अपने मासूम बेटे को गोल में लेर अपनी कार नजर में उतार दी। पुलिस और एसडीआरएफ ने रेस्क्यू अभियान चलान, लेकिन युवक का कहीं कुछ पता नहीं चल पाया। उसकी तलाश अब भी जारी है। जानकारी के अनुसार मानसिक अवसाद से जूझ रहे कोतवाली क्षेत्र के भरत विहार में रहने वाले एक युवक ने यह आत्मघाती कदम उठाया है। जिस वक्त उसने यह कदम उठाया उसने पहले अपने तीन

बढ़ती महंगाई के विरोध में गांधी पार्क के बाहर प्रीतम सिंह समेत कार्यकर्ताओं का धरना

Posted: 03 Apr 2022 01:40 AM PDT

देहरादून : बढ़ती महंगाई के विरोध में देहरादून के गांधी पार्क के बाहर कांग्रेस के वरिष्ठ नेता प्रीतम सिंह के नेतृत्व में कांग्रेसी कार्यकर्ताओं ने धरना दिया। कांग्रेसी गैस सिलेंडर, तेल और आलू प्याज को लेकर धरने पर बैठे। बढ़ते पेट्रोल-डीजल और खाद्य तेल के दामों को लेकर कांग्रेस ने केंद्र और राज्य सरकार को जन विरोधी सरकार बताया। विधायक प्रीतम सिंह ने कहा कि भाजपा ने चुनाव के दौरान महंगाई कम करने का

उत्तराखंड वीडियो : बाज़ नहीं आ रहे हैं शिक्षक, फिर शराब पीकर पहुंचा टीचर, हुआ सस्पेंड

Posted: 03 Apr 2022 12:40 AM PDT

उत्तराखंड में नशे की हालत में स्कूल आने और हंगामा करने वाले शिक्षकों की संख्या बढ़ती जा रही है। जो शिक्षक छात्र-छात्राओं को मार्ग दिखाता है और शिक्षा देता है वो नशे की हालत में स्कूल आ रहा है जो ना तो शिक्षा देने की हालत में रहता है और ना ही मार्ग दर्शक बनने की स्थिति में।उत्तराखंड में इन दिनों शिक्षकों के नशे में लिप्त होकर स्कूल आने के एक के बाद एक करके कई मामले सामने आ रहे हैं। अभी हाल ही में

उत्तराखंड : मुसीबत के समय वसूली करने वाले एंबुलेंस संचालकों की मनमानी पर लगेगी लगाम, इस तैयारी में विभाग

Posted: 02 Apr 2022 11:40 PM PDT

देहरादून- उत्तराखंड में आपातकालीन सेवा यानी एंबुलेंस के किराए को लेकर मरीजों के साथ होने वाली लूट अब बंद होगी सरकार सरकारी और प्राइवेट एंबुलेंस के लिए एक समान रेट तय करने जा रही है। स्वास्थ्य मंत्री धन सिंह रावत ने अधिकारियों को इस संदर्भ में निर्देश दे दिए हैं स्वास्थ्य मंत्री ने कहा कि मजबूरी के समय कई मरीजों को एंबुलेंस महंगे दामों में मिलती है लिहाजा कई बार मरीज द्वारा एंबुलेंस के नाम पर लूट

उत्तराखंड में इसी सत्र से लागू होगी नई शिक्षा नीति, शिक्षा मंत्री धन सिंह रावत ने दिए निर्देश

Posted: 02 Apr 2022 11:40 PM PDT

राज्य में प्राथमिक शिक्षा के साथ ही उच्च शिक्षा में भी आगामी जुलाई से शुरू हो रहे शैक्षिक सत्र से राष्ट्रीय शिक्षा नीति लागू की जाएगी। उन्होंने नई शिक्षा नीति के ड्राफ्ट को एक सप्ताह में अंतिम रूप देने के निर्देश दिए गए हैं। विद्यालयी शिक्षा एवं उच्च शिक्षा मंत्री डॉ. धन सिंह रावत ने कहा कि राज्य विश्वविद्यालयों में कार्यरत कुलपतियों का कार्यकाल नहीं बढ़ाया जाएगा। विश्वविद्यालयों को शैक्षणिक

उत्तराखंड से बड़ी खबर : नवरात्रि पर कुट्टू का आटा खाने से फूड प्वॉइजनिंग, 78 लोग अस्पताल में भर्ती

Posted: 02 Apr 2022 11:40 PM PDT

हरिद्वार से एक बार फिर से बड़ी खबर है। बता दें कि हरिद्वार में नवरात्रे के पहले फूड प्वॉइजनिंग का मामला सामने आया है।  दिन कुट्टू का आटा खाने से कई लोगों के बीमार होने की खबर आ रही है। जानकारी मिली है कि 78 लोगों को बीमार की अवस्था में अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इससे अस्पताल प्रशासन में भी हड़कंप मच गया है। जैसा की सब जानते हैं कि 2 अप्रैल से नवरात्रे शुरु हो चुके हैं। नवरात्री में कुट्टू

हाथों-हाथ बिकी DGP की बुक ‘खाकी में इंसान’, खरीदने की इस कदर लगी होड़, हुई आउट ऑफ स्टॉक

Posted: 02 Apr 2022 11:40 PM PDT

देहरादून में आयोजित लिटरेचर फेस्टिवल के चौथे संस्करण कार्यक्रम के दूसरे दिन उत्तराखंड डीजीपी अशोक कुमार द्वारा लिखी गई पुस्तक 'खाकी में इंसान' को लोगों ने खूब पसंद किया. जनता के प्रति पुलिस के कारनामें को उजागर करती इस पुस्तक को खरीदने में युवाओं और छात्र-छात्राओं में इस कदर होड़ लगी रही कि कार्यक्रम स्थल के बाहर लगाए गए बुक स्टॉल में 3 बार भारी डिमांड के चलते यह पुस्तक आउट ऑफ स्टॉक हो गई. उधर

उत्तराखंड से बड़ी खबर : 18 PCS अधिकारियों का होगा प्रमोशन बनेगें IAS

Posted: 02 Apr 2022 10:40 PM PDT

देहरादून : मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में नई सरकार का गठन हो चुका है। मंत्रियों को विभाग बांट दिए गए हैं. काम शुरु हो चुका है। मंत्रियों ने अपने अपने विभाग संभाल लिए हैं और काम चालू कर दिया है. वहीं इस बीच सूत्रों के हवालेसे खबर आई रही है कि उत्तराखंड में 18 पीसीएस अफसरों की आईएएस में पदोन्नति की डीपीसी संघ लोकसेवा आयोग में प्रस्तावित है लेकिन फेरबदल के लिए अभी कुछ वक्त इंतजार करना

Post Bottom Ad

Pages