Uttarakhand News - 🌐

Breaking

Home Top Ad

Post Top Ad

Wednesday, April 6, 2022

Uttarakhand News

Uttarakhand News


उत्तराखंड: पहाड़ों पर अब नहीं होगी किल्लत, सरकार के इस फैसले से मिलेगी राहत

Posted: 06 Apr 2022 02:40 AM PDT

देहरादून: पहाड़ी मार्गों पर अब सफर आसान होने वाला है। सरकार ने इसके लिए तैयारी कर ली है। राज्य में रोडवेज बसों का बेड़ा बढ़ाने की तैयारी है। विधानसभा चुनाव में भाजपा ने विधानसभा चुनाव के समय किए गए वादे के अनुसार, उत्तराखंड रोडवेज के बस बेड़े को 5000 बसों तक ले जाना है। सरकार प्रथम चरण में करीब 2000 बसें बढ़ा सकती है। परिवहन मंत्री चंदन राम दास ने बताया कि सरकार रोडवेज का बस बेड़ा बढ़ाना चाहती है।

उत्तराखंड: स्थापना दिवस मना रही BJP, CM धामी ने कहा: सेवा का काम करेगी सरकार

Posted: 06 Apr 2022 01:40 AM PDT

देहरादून: आज भाजपा अपना स्थापना दिवस मना रही है। प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक व प्रदेश महामंत्री संगठन अजेय कुमार ने प्रदेश पार्टी कार्यालय में झंडा फहराया। उसके बाद कार्यकर्ताओं ने पीएम मोदी का संबोधन भी सुना। इसके अलावा एक आयोजन जीएमएस रोड स्थित पार्टी कार्यकर्ता एक शोभायात्रा निकालेंगे। शोभायात्रा घंटाघर पर प्रसाद वितरण के साथ संपन्न होगी। पार्टी के प्रदेश मीडिया प्रभारी मनवीर सिंह चौहान ने बताया

सेना की वर्दी पहनने का सपना संजोए बैठे युवाओं के लिए खुशखबरी, इन पदों पर निकली भर्तियां

Posted: 06 Apr 2022 12:40 AM PDT

बेरोजगार युवाओं के लिए खुश खबरी है और उन युवाओं के लिए औऱ भी ज्यादा अच्छी खबर है जो सेना की वर्दी पहनने का सपना संजोए हैं। बता दें कि भारतीय सेना बंगाल इंजीनियर ग्रुप सेंटर रुड़की ने ग्रुप बी और सी लोअर डिविजन क्लर्क, स्टोर कीपर, कुक, एमटीएस, लश्कर, वासर मैन के पदों की भर्ती के लिए अधिसूचना जारी की है। इसकी अंतिम तिथि 30 अप्रैल तक है। आप 30 अप्रैल तक आवेदन कर सकते हैं. शैक्षिक योग्यता 10वीं और

महंगाई का दोहरा वार, फिर बढ़े पेट्रोल-डीजल के दाम, सीएनजी भी हुई महंगी

Posted: 05 Apr 2022 11:40 PM PDT

देश में पेट्रोल और डीजल के दाम दिन पर दिन बढ़ते ही जा रहे हैं. दिल्ली में पेट्रोल और डीजल के दामों में आज फिर 80-80 पैसे की बढ़ोतरी हुई है. चार महीने से ज्यादा के अंतराल के बाद 22 मार्च यानी मंगलवार को पहली बार इन कीमतों में बदलाव किया गया था, जिसके बाद पिछले 16 दिनों के अंदर 14वीं बार ईंधन महंगा हुआ है और तब से अबतक पेट्रोल-डीजल 10 रुपए से ज्यादा महंगा हुआ है. वहीं आज एक बार फिर सीएनजी के दामों

उत्तराखंड से बड़ी खबर: गर्भवती महिला को तीसरी मंजिल से फेंका, मौत

Posted: 05 Apr 2022 10:40 PM PDT

हल्द्वानी: हल्द्वानी के बनभूलपुरा में एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। यहां आपसी कहासुनी में एक महिला, उसके पति और बेटे ने गर्भवती महिला को तीसरी मंजिल से नीचे फेंक दिया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस ने मामले में आरोपियों को हिरासत में ले लिया है। बनभूलपुरा में मंगलवार देर रात गर्भवती को तीसरी मंजिल से फेंक दिया गया। इससे उसकी मौके पर मौत हो गई। पुलिस ने एक महिला समेत चार आरोपितों को

Post Bottom Ad

Pages