Yogi Yojana |
- मुख्यमंत्री चिरंजीवी स्वास्थ्य बीमा योजना 2022 Online Application Form, Registration Status, Hospital List
- छत्तीसगढ़ सौर सुजला योजना ऑफलाइन पंजीकरण / आवेदन फॉर्म 2022 | CG Saur Sujala Yojana Online Registration / Application Form
- Rajasthan Sajag Gram Yojana 2022 : Check Corruption Complaint Helpline Number and Whatsapp No
| Posted: 17 Apr 2022 12:02 AM PDT Rajasthan Mukhyamantri Chiranjeevi Swasthya Bima Yojana 2022 online application form at chiranjeevi.rajasthan.gov.in, apply online, check empanelled hospital list, registration status. मेरे प्यारे साथियों, आज हम आपको मुख्य मंत्री चिरंजीवी स्वास्थय बीमा योजना 2022 के बारे में बताएंगे। राजस्थान राज्य के सभी निवासियों को स्वास्थ्य बीमा (Health Insurance) का लाभ देने के लिये मुख्यमंत्री चिरंजीवी स्वास्थ्य बीमा योजना 1 मई 2021 से पूरे राज्य में लागू कर दी गयी है। इस भामाशाह स्वास्थय बीमा योजना के अंतर्गत स्वयं के द्वारा पंजीकरण (registration) करवाने हेतु प्रक्रिया यहाँ पर बताई गयी है। इस आर्टिकल के माध्यम से आप चिरंजिवी योजना आवेदन पत्र, सहायता हेतु मोबाइल नंबर, अस्पतालों की सूची, इलाज के पैकेज, रजिस्ट्रेशन की स्तिथि के बारे में जान सकते हैं। मुख्यमंत्री चिरंजीवी स्वास्थ्य बीमा योजना इन राजस्थान बजट 2022-23मुख्यमंत्री अशोक गेहलोत ने 23 फ़रवरी 2022 को दिए अपने बजट भाषण मे कहा की "अध्यक्ष महोदय, निरोगी राजस्थान के संकल्प को साकार करने की दृष्टि से प्रत्येक प्रदेशवासी को चिकित्सा एवं स्वास्थ्य सुविधा सुलभ कराना हमारी सरकार की प्राथमिकता रही है। हमारे द्वारा मुख्यमंत्री निःशुल्क दवा योजना, निःशुल्क जांच योजना के साथ-साथ मुख्यमंत्री चिरंजीवी स्वास्थ्य बीमा योजना लागू करने से राजस्थान 'Universal Health' उपलब्ध कराने वाला अग्रणी राज्य बन गया है। इस योजना से लगभग 1 करोड़ 33 लाख परिवारों जुड़ सके हैं तथा हम सभी के लिए प्रसन्नता का विषय है कि सिर्फ 9 माह में ही अभी तक 7 लाख 41 हजार से ज्यादा लोगों ने लगभग 930 करोड़ रुपये के cashless इलाज की सुविधा प्राप्त भी कर ली है। अब मैं आगामी वर्ष से इसी चिरंजीवी योजना के अंतर्गत प्रति परिवार सालाना 5 लाख रुपये की चिकित्सा बीमा राशि को बढ़ाकर 10 लाख रुपये करने की घोषणा करता हूँ। इस योजना का दायरा और व्यापक करते हुए आगामी वर्ष से Cochlear Implant, Bone marrow Transplant, Organ Transplant, Blood/Platelets/ Plasma Transfusions, Limb Prosthesis (Bone Cancer) का भी निःशुल्क इलाज उपलब्ध करवाया जा सकेगा। साथ ही, इस योजना के लाभ से कोई भी असहाय अथवा निराश्रित परिवार वंचित न रह जाये, यह सुनिश्चित करने की दृष्टि से जिला कलक्टरों को अधिकृत किया जाना प्रस्तावित है कि किसी ऐसे व्यक्ति के चिरंजीवी कार्ड न होने पर भी वे उसका निःशुल्क उपचार करने के लिए संबंधित चिकित्सालय को निर्देशित कर सकेंगे तथा साथ ही भविष्य के लिए उस परिवार का चिरंजीवी कार्ड बनाना भी सुनिश्चित करेंगे। राजस्थान बजट भाषण 2022-23 देखने के लिए लिंक - यहाँ क्लिक करें मुख्यमंत्री चिरंजीवी स्वास्थ्य बीमा योजना 2022 ऑनलाइन आवेदनराजस्थान के मुख्यमंत्री श्री अशोक गेहलोत ने मुख्यमंत्री चिरंजीवी स्वास्थ्य बीमा योजना की घोषणा वर्ष 2021-22 के बजट में की थी। सीएम चिरंजीवी योजना के तहत राज्य के सभी परिवारों को नयी घोषणा के अनुसार 10 लाख रूपये तक के फ्री इलाज की सुविधा दी जाएगी, पहले यह राशि 5 लाख प्रति परिवार थी। यह मुफ्त इलाज बिलकुल कैशलेस और पेपरलेस होगा। सभी निवासी किसी भी सरकारी और सूचीबद्ध निजी अस्पतालों में मुख्यमंत्री चिरंजीवी योजना का लाभ ले सकेंगे। मुख्य मंत्री चिरंजीवी स्वास्थ्य बीमा योजना ऑनलाइन आवेदन के लिए आधिकारिक वेबसाइट - chiranjeevi.rajasthan.gov.inराजस्थान मुख्यमंत्री चिरंजीवी स्वास्थय बीमा योजना के अंतर्गत राज्य के हर परिवार को कैशलेस इलाज के लिए प्रतिवर्ष 10 लाख रुपए के चिकित्सा बीमा का लाभ. राज्य सरकार द्वारा मुख्यमंत्री चिरंजीवी स्वास्थ्य बीमा योजना के तहत प्रदेश में 788 सरकारी और 625 प्राइवेट अस्पतालों में कैशलेस इलाज की सुविधा उपलब्ध करवाई जा रही है। मुख्यमंत्री चिरंजीवी स्वास्थ्य बीमा योजना एप्लीकेशन फॉर्म
मुख्यमंत्री चिरंजीवी योजना मे स्वयं के द्वारा रजिस्ट्रेशन कराने हेतु प्रक्रिया
Mukhyamantri Chiranjeevi Yojana Self Registration Process PDF - https://health.rajasthan.gov.in/content/dam/doitassets/Medical-and-Health-Portal/Bhamashah-Swasthya-Bima-Yojana/pdf/Chiranjeevi.pdf राजस्थान मुख्यमंत्री चिरंजीवी स्वास्थय बीमा योजना की खास बातें
मुख्यमंत्री चिरंजीवी स्वास्थय बीमा योजना के अंतर्गत पंजीकृत लाभार्थी परिवार
मुख्यमंत्री चिरंजीवी योजना पंजीकरण की स्तिथि जानें
मुख्यमंत्री चिरंजीवी स्वास्थ्य बीमा योजना अस्पतालों की सूची (Hospital List)
राजस्थान चिरंजीवी योजनान्तर्गत पात्रतायोजनान्तर्गत पात्र परिवार दो प्रकार की श्रेणियों में विभक्त किया गया है:-
मुख्य मंत्री चिरंजीवी स्वास्थ्य बीमा योजना के अंतर्गत इलाज के पैकेज देखेंमुख्यमंत्री निःशुल्क दवा योजना का दायरा बढ़ा2 अक्टूबर, 2011 को मेरे द्वारा मुख्यमंत्री निःशुल्क दवा योजना के माध्यम से देश में पहली बार आम आदमी को महंगे इलाज के बोझ से बचाने का कार्य प्रारंभ किया गया था। इससे एक कदम और आगे बढ़ते हुए वर्ष 2013 में हमने राजकीय चिकित्सा संस्थानों में मुख्यमंत्री निःशुल्क जांच योजना आरंभ की थी। अब मैं, राज्य के सभी श्रेणी के राजकीय चिकित्सा संस्थानों में उपलब्ध Outdoor (OPD) एवं Indoor (IPD) सुविधाएं समस्त प्रदेशवासियों के लिए पूर्णतः निःशुल्क (free-cashless) करने की घोषणा करता हूँ। इस प्रकार अब भविष्य में सरकारी अस्पतालों यथा-मेडिकल कॉलेज हॉस्पिटल, जिला अस्पताल, CHC, PHC तथा Sub Centre में बिना किसी खर्च के पूरा इलाज cashless होगा। इस हेतु अस्पतालों में आवश्यक दवाइयां एवं जांचों की अतिरिक्त सुविधा भी सुनिश्चित की जायेगी। चिरंजीवी दुर्घटना बीमा योजना और मुख्यमंत्री डिजिटल सेवा योजनाराजस्थान बजट 2022-23 में नयी मुख्यमंत्री चिरंजीवी दुर्घटना बीमा योजना और मुख्यमंत्री डिजिटल सेवा योजना का भी शुभारम्भ किया गया। चिरंजीवी स्वस्थ्य बीमा योजना के लाभार्थी अब चिरंजीवी दुर्घटना बीमा योजना के अंतर्गत 5 लाख के एक्सीडेंटल इन्शुरन्स के पात्र होंगे। साथ ही चिरंजीवी स्वस्थ्य बीमा योजना के अंतर्गत महिला लाभार्थियों को मुख्यमंत्री डिजिटल सेवा योजना के तहत फ्री इंटरनेट सुविधा के साथ मुफ्त स्मार्टफोन दिया जाएगा। चिरन्जीवी योजना हेल्पलाइन नंबरमुख्यमंत्री चिरन्जीवी योजना पर अधिक जानकारी या किसी प्रकार की सहायता हेतु यहाँ दिए गए मोबाइल नम्बर पर संपर्क कर सकते है Toll Free No:- 18001806127Contact Information - https://chiranjeevi.rajasthan.gov.in/#/chiranjeevi/about-us |
| Posted: 17 Apr 2022 12:01 AM PDT **मेरे प्यारे साथियों** आज हम आपको छत्तीसगढ़ सौर सुजला योजना (CG Saur Sujala Yojana) 2022 के बारे में बतायंगे। इस योजना का मुख्य उद्देश्य कम दरों पर सोलर पंप दिया जाए ताकि किसान अपनी पैदावार को बढ़ा सके ताकि किसानों को किसी भी प्रकार की परेशानियों का सामना नहीं करना पड़े। छत्तीसगढ़ सरकार का मानना है कि यदि हमारा किसान कमजोर रहेगा तो हमारा देश कमजोर हो जाएगा। इस योजना के तहत किसानो को कम कीमत पर सोलर पंप प्रदान करके फसलों की सिंचाई से जुडी हुई समस्याओं का समाधान किया जाएगा। इसलिए किसानो को ऊपर उठाने के लिए इस योजना का आरंभ किया गया है। आइए इस योजना से जुड़े लाभ, ऑनलाइन एप्लीकेशन फॉर्म, आवेदन की पात्रता, दस्तावेजों की सूची की जानकारी हम आपको बताते हैं। सीजी सौर सुजला योजना का मुख्य उद्देश्य रियायती दरों (subsidized rates) पर सौर सिंचाई पंप प्रदान करके किसानों को सशक्त बनाना है | इस योजना से न केवल किसान अपनी भूमि पर खेती करने के लिए अधिक सक्षम होंगे बल्कि इस योजना के तहत ग्रामीण छत्तीसगढ़ में कृषि और ग्रामीण विकास को मजबूत बनाने में भी मदद मिलेगी। सौर सुजला योजना के तहत सरकार क्रमश: 3HP और 5HP क्षमता वाले सौर ऊर्जा संचालित सिंचाई पंपों (Solar Irrigation Pumps) को किसानों को वितरित करेगी। सौर सुजला योजना के तहत अगले दो साल में छत्तीसगढ़ में लगभग 51000 किसान लाभान्वित होंगे। इस योजना को उन क्षेत्रों में प्राथमिकता के आधार पर लागू किया जाएगा जहां बिजली अभी तक नहीं पहुँची है। छत्तीसगढ़ सौर सुजला योजना (CG Saur Sujala Yojana) 2022सौर सुजला योजना को छत्तीसगढ़ सरकार के ऊर्जा विभाग (Energy Dept.) के अधीन छत्तीसगढ़ राज्य अक्षय ऊर्जा विकास एजेंसी (CREDA) द्वारा लागू किया जाएगा | इस योजना के तहत वित्तीय वर्ष 2016-17 के भीतर लगभग 11000 सौर पंप (Solar Irrigation Pumps) राज्य के कई क्षेत्रों में किसानों को वितरित किये गए थे, अब लक्ष्य 51,000 किसानों को लाभान्वित करने का है। सौर सुजला योजना के तहत लाभार्थियों का चयन राज्य सरकार के कृषि विभाग (Agriculture Department) द्वारा किया जाएगा | किसान जो पहले से ही बोरवेल (Borewell) या पंप योजना (Pump Scheme ) के तहत लाभान्वित है वो भी इस योजना के लिए पात्र होंगे।इस योजना के तहत कृषि और छत्तीसगढ़ में ग्रामीण विकास को मजबूत बनाने का उद्देश्य है। सरकार 3HP और 5 HP श्रमता वाले और 3.5 लाख से 4.5 लाख रूपये मूल्य के सौर ऊर्जा संचालित सिंचाई पंप किसानों को बाँट रही है। 31 मार्च 2020 से किसानों को रियायती दरों पर पंप उपलब्ध करायें जा रहे हैं। सौर सुजला योजना से छत्तीसगढ़ में अगले दो सालों में 51,000 किसान लाभान्वित होंगे। छत्तीसगढ़ सौर सुजला योजना ऑफलाइन पंजीकरण / आवेदन कैसे करेआपके द्वारा ऊपर दिए गए पात्रता मानदंडों को पूरा किये जाने की स्थिति में आपको दिए गए चरणों के द्वारा ऑफलाइन मोड में आवदेन कर सकते है। इस योजना के लाभार्थियों के लिए छत्तीसगढ़ सरकार का कृषि विभाग (Agriculture Department) मुख्य पंजीयन प्राधिकरण (Registering Authority) है | किसान आवेदन करने के लिए मुक्त है पर रियायती दरों में सोलर पंप बांटने के लिए योग्य पात्रों को चयन कृषि विभाग (Agriculture Department) द्वारा किया जायेगा |इस योजना के लिए आवेदन पत्र ब्लॉक कार्यालयों और कृषि कार्यालयों में उपलब्ध है | इसके बाद आपको वहाँ से आवदेन फॉर्म लेना है। इस आवेदन फॉर्म में आपको अपनी व्यक्तिगत जानकारी का विवरण दर्ज करके अपने आवश्यक दस्तावेज से जोड़ कर देना है। आवेदन को ठीक से भर कर आवश्यक दस्तावेजों के साथ केवल कृषि कार्यालयों में प्रस्तुत करना होगा | इस योजना के लिए आवेदन शुल्क भी है | आवेदन प्राप्त होने के बाद CREDA (Chhattisgarh State Renewable Energy Development Agency) द्वारा जांच की जाती है की आवेदक इस योजना के लिए योग्य पात्र है या नही | यदि आवेदक इस योजना का पात्र होगा तो सौर सिंचाई पंप रियायती दर पर किसानों को दे दिया जायेगा। जब एक बार आप फॉर्म जमा करेंगे,कृषि विभाग आवेदक द्वारा उपलब्ध कराई गई जानकारी के लिए उनके सत्यापन की प्रक्रिया शुरू कर देगा। छत्तीसगढ़ सौर सुजाला योजना रजिस्ट्रेशन / एप्लीकेशन फॉर्म डाउनलोड करें ऑनलाइनआपके द्वारा ऊपर दिए गए पात्रता मानदंडों को पूरा किये जाने कि स्थिति में आप दिए गए चरणों के द्वारा ऑनलाइन मोड से आवेदन फॉर्म डाउनलोड कर सकते हैं। सौर सुजला योजना रजिस्ट्रेशन / एप्लीकेशन फॉर्म डाउनलोड करने का सीधा लिंक है - http://www.creda.in/credaapp/download_link/form.pdf. सौर सुजाला योजना आवेदन फॉर्म कुछ इस प्रकार दिखाई देगा:- इस आवेदन फॉर्म में पूछी गई व्यक्तिगत जानकारी का प्रिंट निकलवा ले और विवरण दर्ज पूरा भरना होगा। इसके बाद ऑफलाइन प्रक्रिया के माध्यम से आवेदन पत्र जमा करवाना है जैसा ऊपर समझा दिया गया है। इस प्रकार आपका छत्तीसगढ़ सौर सुजला योजना के अंतर्गत पंजीकरण / आवेदन सफल हो जाएगा। सौर सुजला योजना पात्रता मानदंडइस योजना का लाभ लेने के लिए आपको दिए गए पात्रता मानदंडों को अनिवार्य रूप से निम्न प्रकार पूरा करना होगा। छत्तीसगढ़ सौर सुजला योजना के तहत छोटे, मध्यम, बड़े किसान इस योजना के लिए पात्र है। इस योजना का लाभ उठाने के लिए आवेदक को छत्तीसगढ़ का मूल निवासी होना आवश्यक है।छत्तीसगढ़ सोलर पंप योजना के लिए आवश्यक दस्तावेजों की सूचीइस योजना के लिए कृषि विभाग (Agriculture Department) आवेदक से आवश्यक जानकारी एकत्रित करने के लिए जिम्मेदार है। लाभार्थी का नाम व पता उचित दस्तावेज जैसे पहचान के सबूत (Identity Proof) और पते के सबूत (Address Proof) के साथ एकत्रित करना। इस योजना में शामिल होने के लिए आधार नंबर (Aadhar Number) अनिवार्य है। इन दस्तावेजों के सत्यापन के बाद लाभार्थी के बैंक खाते (Bank Accounts) की जानकारी आवश्यक होती है। आवेदक को अपनी किसी एक बचत बैंक खाते (Saving Bank Accounts) की जानकारी प्रदान करनी होगी। आवेदक को अपना Mobile Number भी अनिवार्य रूप से प्रदान करना होगा। लाभार्थियों को SMS के माध्यम से परियोजना के बारे में update करते रहा जायेगा। सौर सुजला योजना के तहत वितरित सोलर पम्पों के प्रकारमोदी सरकार ने सौर सुजला योजना (Saur Sujala Yojana) के तहत लाभार्थियों को 2 तरह के सोलर पंप वितरित किये जायेंगे। इन सोलर पम्पों की क्षमता और विन्यास (Capacity and Configuration) अलग -2 होगा। इनमे से पहला सोलर पंप 3HP का है। यह छोटे पैमाने के किसानों के लिए उनकी सिंचाई गतिविधियों के प्रदर्शन के लिए फायदेमंद हो सकता है। दूसरा सोलर पंप 5HP का है जिसकी क्षमता अधिक है और यह ज्यादा पानी को पंप (pump) कर सकता है। यह माध्यम से उच्च पैमाने के किसानों के लिए उनकी सिंचाई गतिविधियों के प्रदर्शन के लिए फायदेमंद हो सकता है। ये दोनों ही सोलर पंप (Solar Pump)अत्यधिक कुशल हैं और CREDA (Chhattisgarh State Renewable Energy Development Agency) द्वारा इन पम्पों के installation और maintenance में Technical Support दिया जाता है। सौर सुजला योजना के तहत सोलर पम्पों की रियायती दरेंवर्तमान में 5HP सोलर पंप (Solar Pump) की बाजार में कीमत 4.5 लाख है। सौर सुजला योजना (Saur Sujala Yojana) के तहत ये सोलर पंप (Solar Pump) किसानों को रियायती दरों (subsidized rates) पर उपलब्ध कराये जायेंगे। 5HP सोलर पंप (Solar Pump) की रियायती कीमत लगभग 10,000- 20,000 होगी जो इस समय निश्चित नही है। वहीँ काम क्षमता वाले 3HP सोलर पंप (Solar Pump) की बाजार में कीमत 3.5 लाख है। ये सोलर पंप (Solar Pump) योजना के तहत योग्य किसानों को 7,000- 18,000 की रियायती कीमत पर प्रदान किये जायेंगे। इसलिए यह पम्पों पर एक भारी छूट है अन्यथा गरीब किसानों के लिए unaffordable होता। सौर सुजला योजना का लाभछत्तीसगढ़ में किसानों के लिए सावर ऊर्जा से सिंचाई पंपो का लाभ मिलेगा। सरकार ने किसानों को 3HP और 5MP के 5 लाख रूपये वाले सौर पंप किसानों को वितरित किये जाएंगे।
इस योजना में वितरण 31 मार्च से खुलने के साथ 2022 तक किया जाएगा। इससे लगभग 51,000 हजार किसानों को फायदा मिलेगा। |
| Rajasthan Sajag Gram Yojana 2022 : Check Corruption Complaint Helpline Number and Whatsapp No Posted: 17 Apr 2022 12:01 AM PDT Good news for citizens ! Rajasthan Sajag Gram Yojana is started across the state to curb corruption in villages. Under the sajag gram yojna scheme, the ACB officers have been asked to go to villages on a sudden visit to check corruption activities. A new corruption complaint helpline number (phone) and whatsapp number is also made available for citizens to lodge their grievances. People who are victims of corruption practices can easily file complaints using these numbers. So check corruption complaint helpline phone as well as whatsapp number in this article. Rajasthan Sajag Gram Yojana 2022Rajasthan govt will now send its Anti-Corruption Bureau (ACB) officers to villages on a sudden check to control corruption at the grass-root level. The ACB has come up with a scheme called Sajag Gram Yojana for this purpose. While launching the scheme, CM Ashok Gehlot said "This can become an effective medium to control corruption and prevent wastage in public welfare schemes of the Government in rural areas".Pilot Phase of Sajag Gram YojnaThe Sajag Gram Yojana scheme was launched on a pilot basis a few days ago. In the pilot phase, Sajag Gram Yojna was implemented for 51 villages. But CM Gehlot who is also the home minister has asked the ACB officers not to remain confined to 51 villages and implement it across the state.Implementation of Sajag Gram Yojana SchemeUnder the Sajag Gram Yojana scheme, the ACB officers have been asked to go to villages on a sudden check. They will interact with villagers and sensitize them about their rights and official procedures at different government offices. The villagers will be asked whether they had to pay a bribe for their genuine work. CM said that with this, ACB officers will get information about officers and employees taking bribes and will create fear among the officers and employees who take the bribe.ACB officers will establish coordination between the government offices and the elected representatives to ensure that people get the benefit of the government schemes. Objectives of Sajag Gram YojnaThe main objectives of Sajag Gram Yojna scheme are hereby defined
Check Corruption Complaint Helpline / Whatsapp NumberThe state govt. of Rajasthan has also released corruption complaint helpline / whatsapp numbers which are hereby defined
Here any citizen who is a victim of corruption can register the complaint of corruption. Recently in Rajasthan, ACB has conducted 430 traps to arrest corrupt government employees and officials red-handed. It is worth noting that this is the highest number of catching corruption activities in any year after the establishment of the Anti-Corruption Bureau. Data is a reworked version of article published in https://www.freepressjournal.in/mumbai/rajasthan-government-starts-sajag-gram-yojna-scheme-to-curb-corruption-in-villages |
| You are subscribed to email updates from New Sarkari Yojana List 2022 (नई सरकारी योजनाओं की सूची). To stop receiving these emails, you may unsubscribe now. | Email delivery powered by Google |
| Google, 1600 Amphitheatre Parkway, Mountain View, CA 94043, United States | |



