Bhopal Samachar | No 1 hindi news portal of central india (madhya pradesh) - 🌐

Breaking

Home Top Ad

Post Top Ad

Sunday, May 1, 2022

Bhopal Samachar | No 1 hindi news portal of central india (madhya pradesh)

Bhopal Samachar | No 1 hindi news portal of central india (madhya pradesh)


JABALPUR NEWS- पीड़ितों ने आरोपी को घर से खींच कर मार डाला क्योंकि पुलिस ने कार्रवाई नहीं की थी

Posted: 01 May 2022 11:25 PM PDT

जबलपुर
। लोगों का पुलिस पर भरोसा टूटता है तो कुछ भी हो सकता है। कैंट थाना क्षेत्र में 23 साल के एक लड़के को घर से खींच कर मार डाला गया, क्योंकि 1 दिन पहले इस युवक ने एक घर में आग लगा दी थी। पीड़ितों ने पुलिस से शिकायत की थी परंतु पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की। गुस्से में आकर पीड़ितों ने आरोपी को घर से खींचा और सबके सामने पीट-पीटकर मार डाला। 

केंट थाने के टीआई विजय तिवारी के मुताबिक शीला टॉकीज के पास रहने वाला रत्नेश उर्फ गोलू राजपूत (23) रविवार शाम को घर में आराम कर रहा था। उसका क्षेत्र के ही आशु, पप्पू, निखिल, आशीष व साहिल से रंजिश थी। पांचों गोलू के घर पहुंचे और बाहर से गाली देने लगे। इसके बाद पांचों ने घर में घुस कर रत्नेश को खींच कर बाहर निकाला। पांचों ने लाठी-डंडे से उसकी बेरहमी से पिटाई शुरू कर दी।

गिड़गिड़ाता रहा, कोई पिता ने नहीं आया

वह बचने के लिए गिड़गिड़ाता रहा, पर आरोपियों को रहम नहीं आई। पांचों की दबंगई के चलते आसपास के लोग भी बीच-बचाव करने की हिम्मत नहीं जुटा पाए। इसी बीच किसी ने केंट पुलिस को खबर कर दी। पुलिस ने मौके पर पहुंच कर आशु व पप्पू को दबोच लिया। जबकि अन्य को देर रात गिरफ्तार कर लिया। गोलू के सिर में गंभीर चोट आई थी। उसे पुलिस मेडिकल कॉलेज लेकर पहुंची। जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। केंट पुलिस ने पांचों आरोपियों के खिलाफ हत्या का प्रकरण दर्ज कर लिया है। मां राधाबाई का रो-रो कर बुरा हाल है।

हत्या का कारण
पुलिस गिरफ्त में आए आरोपियों ने बताया कि गोलू ने शनिवार और रविवार सुबह विवाद किया था। शनिवार रात उसने पेट्रोल डालकर आरोपियों के घर में आग लगाने की कोशिश की थी। इसकी शिकायत आरोपी द्वारा गोलू के खिलाफ केंट थाने में की गई थी। पर पुलिस ने कुछ नहीं किया। शाम को इसी रंजिश में आरोपियाें ने हत्या की वारदात को अंजाम दिया। जबलपुर की महत्वपूर्ण खबरों के लिए कृपया JABALPUR NEWS पर क्लिक करें.

मध्य प्रदेश मौसम- शाहगंज में ओले गिरे, कई इलाकों में आंधी बारिश- MP WEATHER REPORT

Posted: 01 May 2022 10:55 PM PDT

भोपाल
। जैसा कि पूर्वानुमान घोषित किया गया था मध्य प्रदेश के कई इलाकों का मौसम बदल गया। सीहोर के शाहगंज इलाके में ओले गिरे। नर्मदा पुरम में आंधी और बारिश के कारण गेहूं खराब हो गया। इसके अलावा भी कई जिलों में आंधी और पानी के समाचार आ रहे हैं।

मध्य प्रदेश में कहां मौसम बदला, कितनी बारिश हुई

  • भोपाल में बादल छाए रहे लेकिन तापमान कम नहीं हुआ। 
  • ग्वालियर में रविवार की शाम को बादल छा गए। 
  • पचमढ़ी में तेज आंधी और बारिश हुई। पुलिस ट्रेनिंग कैंप के सामने का पुराना पेड़ गिर गया। 
  • सागर में तेज हवाओं के साथ बूंदाबांदी हुई। बिहरा गांव में तेज बारिश हुई। 
  • सीहोर के शाहगंज इलाके में ओले गिरे। जिले में कई जगह बारिश हुई। 
  • नर्मदा पुरम में बाबई सहित कई इलाकों में तेज बारिश हुई। खुले में रखा गेहूं भीग गया। 
  • मुरैना में तेज आंधी के कारण नदी पर बना अस्थाई पुल उड़ गया। एक नाव में सवार 50 यात्री नदी में फंस गए। उन्हें जेसीबी की मदद से निकाला गया।

मध्यप्रदेश के आसमान में चारों तरफ की हवाओं का टकराव

दरअसल मध्यप्रदेश के आसमान में चारों तरफ की हवाओं का टकराव हो रहा है। पाकिस्तान का पश्चिमी विक्षोभ कश्मीर से होते हुए मध्य प्रदेश के आसमान तक पहुंच गया है। उत्तर प्रदेश में एक चक्रवात बना जिसकी हवा मध्य प्रदेश तक आ गई है। लक्ष्यदीप से एक ट्रफ लाइन बन रही है जो छत्तीसगढ़ के दक्षिण तक जा रही है। यह ट्रफ लाइन भी मध्यप्रदेश के आसमान से गुजर रही है (ट्रफ लाइन में हमेशा पानी वाले बादल होते हैं।) और राजस्थान की गर्म हवाओं का तो हक बनता है। वह मध्यप्रदेश में पूरी ताकत से तापमान बढ़ा रही हैं। मध्य प्रदेश की महत्वपूर्ण खबरों के लिए कृपया MP NEWS पर क्लिक करें.

BHOPAL NEWS - रोड एक्सीडेंट में शिक्षक, पत्नी और बेटी की मौत, बेटे की हालत नाजुक

Posted: 01 May 2022 10:30 PM PDT

भोपाल।
राजधानी भोपाल के सीहोर बाईपास मार्ग पर सड़क हादसे में शासकीय स्कूल के शिक्षक की पत्नी और बेटी सहित मौत हो गई जबकि बेटा घायल हो गया। ये सभी बाइक से सीहोर के कुबरेश्वर धाम जा रहे थे, तभी एक मवेशी सामने आ गया। जिसे बचाने में बाइक सड़क किनारे खड़ी ट्रॉली से टकरा गई।

मृतक भगवान सिंह मीणा भोपाल के प्रेमपुरा मिडिल स्कूल, भानपुरा में टीचर थे। वे मूलरूप से गुना जिले के चांचौड़ा के रहने वाले थे। रविवार को वह बाइक से पत्नी रामश्री, बेटी सौम्या (6) और बेटे प्रतीक (10) के साथ बाइक से कुबरेश्वर धाम रुद्राक्ष लेने जा रहे थे। सीहोर कोतवाली थाना क्षेत्र में आवारा मवेशी को बचाने के चक्कर में उनकी बाइक सड़क किनारे खड़ी ट्रैक्टर ट्राॅली से टकरा गई। हादसे में भगवान सिंह, उनकी पत्नी रामश्री और सौम्या की मौके पर मौत हो गई, जबकि बेटे प्रतीक की हालत नाजुक है। उसे निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

हादसे के बाद आस-पास के लोगों ने एंबुलेंस के लिए सीहोर जिला अस्पताल को सूचना दी। करीब 40 मिनट तक एंबुलेंस नहीं पहुंची। किसी तरह ग्रामीणों ने उसकी पत्नी रामश्री व उसके बेटे को अस्पताल में भर्ती कराया। जहां से भोपाल रेफर कर दिया। हमीदिया में पत्नी की भी मौत हो गई। भोपाल की महत्वपूर्ण खबरों के लिए कृपया bhopal news पर क्लिक करें।

small business ideas- 30,000 महीने की कमाई का मौका महिलाओं के लिए

Posted: 01 May 2022 09:53 PM PDT

कोई माने या न माने लेकिन छोटे शहरों में फैमिली रिस्पांसिबिलिटीज इतनी ज्यादा होती हैं कि महिलाएं 8 घंटे की जॉब के लिए घर से बाहर नहीं निकल पातीं। कई शहरों में जॉब अपॉर्चुनिटी नहीं होती। 5-6 हजार रुपए महीने में काम करना पड़ता है। हम आपको एक ऐसे प्रोफेशन के बारे में बताने जा रहे हैं जिसमें महिलाएं घर बैठे 30,000 हजार रुपए महीने तक कमा सकती हैं। 

Voice over artist बनकर घर बैठे पैसे फरमाइए

महिलाओं की आवाज बहुत अच्छी होती है लेकिन कई बार उनका कॉन्फिडेंस लेवल उतना अच्छा नहीं होता। कॉन्फिडेंस को बिल्डअप करना एक लंबा प्रोसीजर है परंतु इस प्रॉब्लम का एक सलूशन भी है। लोकल नगर निगम में गुमास्ता रजिस्ट्रेशन के माध्यम से वॉइस और एजेंसी बनाइए और काम शुरू कर दीजिए। बाजार में महिलाओं की आवाज की बढ़ी डिमांड है। आजकल तो बुक ऑथर्स भी पॉडकास्ट के लिए महिलाओं को हायर करने लगे हैं। 

Voice over artist agency- क्या करना है ध्यान से पढ़िए

  • अपनी एजेंसी का इंस्टाग्राम और फेसबुक पेज बनाइए। 
  • इनफ्लुएंस मार्केटिंग का उपयोग कीजिए। 
  • अपनी सोशल मीडिया हैंडल्स पर वॉइस ओवर के सैंपल अपडेट कीजिए।
  • मौसम की जानकारी, खेल की समीक्षा, नए प्रोडक्ट, मिमिक्री, छोटी सी मोटिवेशनल कहानी, ऐसे बहुत सारे आइडियाज हैं जिसके माध्यम से आप अपनी वॉइस का सैंपल हर रोज अपडेट कर सकते हैं। 
  • फेमस होने में थोड़ा समय लग सकता है लेकिन इतने समय में कॉन्फिडेंस काफी बढ़ जाएगा। 
  • सबसे खास बात यह है कि आपका नाम किसी को पता नहीं चलेगा इसलिए आप खुलकर काम कर सकेंगी।
  • धीरे-धीरे कुछ बड़ी एजेंसियां और क्लाइंट्स आपसे कांटेक्ट करने लगेंगे। 
  • आपको अपनी एजेंसी के मैनेजर के तौर पर बिजनेस डील करना है। 
  • स्मार्टफोन और कुछ मोबाइल एप्लीकेशन आपकी सुंदर आवाज को थोड़ा और शानदार बना देते हैं। 
  • बस आपका बिजनेस शुरू हो गया। 

Work from home for female in India

यदि आप शुरुआत में 1 मिनट के voice-over के लिए मात्र ₹50 चार्ज करते हैं और दिन भर में मात्र 20 मिनट का वॉइसओवर करते हैं तो आप महीने भर में ₹30000 आसानी से कमा सकते हैं। जब फेमस हो जाएं और कॉन्फिडेंस चट्टान की तरह मजबूत हो जाए तो अपना नाम और पहचान दुनिया को बताइए। उच्च शिक्षा, सरकारी और प्राइवेट नौकरी एवं करियर से जुड़ी खबरों और अपडेट के लिए कृपया MP Career News पर क्लिक करें.

ड्रिंकिंग वाटर की बोतल प्लेन क्यों नहीं होती, लाइनें क्यों होती हैं- GK in Hindi

Posted: 01 May 2022 09:53 PM PDT

ड्रिंकिंग वाटर की बोतल तो अपन सभी उपयोग करते हैं। भोपाल समाचार डॉट कॉम के नियमित पाठक यह भी जानते हैं कि ड्रिंकिंग वाटर की बोतल में जो एक्सपायरी डेट लिखी होती है वह बोतल की होती है पानी की नहीं, लेकिन आज वाटर बोतल की डिजाइन से संबंधित प्रश्न है। दूध की बोतल प्लेन होती है तो फिर ड्रिंकिंग वाटर की बोतल प्लेन क्यों नहीं होती। उसमें कर्व लाइनें क्यों होती है। 

पानी की बोतल में लाइनें क्यों होती हैं- general knowledge in Hindi

जनरल नॉलेज के क्वेश्चन का सबसे पहला आंसर सभी लोग बिल्कुल सही देते हैं। पानी की बोतल में लाइनें इसलिए होती है क्योंकि इससे बोतल पर आसानी से ग्रिप बन जाती है। वह हमारे हाथ से फिसल कर गिरती नहीं है। जहां तक दूध की बोतल का सवाल है तो वह इसलिए प्लेन होती है क्योंकि उसे पानी की बोतल की तरह उपयोग नहीं किया जाता। 

कोल्ड ड्रिंक की बोतल में क्यों नहीं होती, जबकि पानी की बोतल में होती हैं

अब सवाल उठता है कि यदि ग्रिप की बात है तो कोल्ड ड्रिंक की बोतल का उपयोग भी ठीक वैसे ही किया जाता है जैसे पानी की बोतल का किया जाता है, फिर कोल्ड ड्रिंक की बोतल में लाइनें क्यों नहीं होती। अपने क्वेश्चन का सही आंसर यहीं पर मौजूद है। दरअसल, पानी की बोतल कमजोर प्लास्टिक से बनाई जाती है। यदि उसमें लाइन नहीं बनाएंगे तो उसके पिचक जाने का खतरा हमेशा बना रहेगा। 

कोल्ड ड्रिंक की बोतल की प्लास्टिक पानी की बोतल की प्लास्टिक से ज्यादा मजबूत होती है और फिर कोल्ड ड्रिंक की बोतल ओपन करने के बाद एक बार में खाली कर दी जाती है लेकिन पानी की बोतल ओपन करने के बाद काफी देर तक हाथ में रहती है। Notice: this is the copyright protected post. do not try to copy of this article 
(इसी प्रकार की मजेदार जानकारियों के लिए जनरल नॉलेज पर क्लिक करें) यदि आपके पास भी हैं कोई मजेदार एवं आमजनों के लिए उपयोगी जानकारी तो कृपया हमें ईमेल करें। 
editorbhopalsamachar@gmail.com
(general knowledge in hindi, gk question answer in hindi, general knowledge questions in hindi, gktoday in hindi, general awareness in hindi)

समन के माध्यम से तलब किए गए आरोपी के प्रति मजिस्ट्रेट का कर्तव्य- CrPC 1973 section 251

Posted: 01 May 2022 02:05 PM PDT

जब किसी समन मामलों में अपराध के आरोपी को मजिस्ट्रेट बुलाता है या उसे मजिस्ट्रेट के समक्ष उपस्थित किया जाता है तब आरोपी व्यक्ति को अपराध के बारे में पता नहीं होता है क्योंकि समन संक्षिप्त रूप से बना जाता है जिसने ज्यादातर कानूनी भाषा में अपराध की धाराएं लिखी जाती है जो आम व्यक्ति के समझ से बहार होती है, सवाल यह है कि मजिस्ट्रेट ऐसे मामले में आरोपी को यह बताएगा कि उसने कौन-सा अपराध किया हैं एवं इसके बचाव में वह क्या कहना चाहता है जानते हैं।

दण्ड प्रक्रिया संहिता, 1973 की धारा 251 की परिभाषा:-

जब किसी समन की तामील के उपरांत आरोपी मजिस्ट्रेट के समक्ष उपस्थित होता हैं या लाया जाता है तब मजिस्ट्रेट द्वारा उसे अपराध की विशिष्टियां बताई जाएंगी जिसका उस पर आरोप लगाया गया है और मजिस्ट्रेट द्वारा पूछा जाएगा कि उस पर लगाया गया आरोप सत्य है या वह इस आरोप पर अपनी प्रतिरक्षा करना चाहता है।

साधारण शब्दों में अगर हम बात करें तो धारा 251 न्यायालय पर समन मामलों में यह कर्तव्य अधिरोपित करती है कि वह जैसे ही आरोपी न्यायालय के समक्ष हाजिर हो, उसे आरोपों के बारे में बताए एवं उसका अभिवचन दर्ज करे। Notice: this is the copyright protected post. do not try to copy of this article)

:- लेखक बी.आर. अहिरवार (पत्रकार एवं लॉ छात्र होशंगाबाद) 9827737665
इसी प्रकार की कानूनी जानकारियां पढ़िए, यदि आपके पास भी हैं कोई मजेदार एवं आमजनों के लिए उपयोगी जानकारी तो कृपया हमें ईमेल करें। editorbhopalsamachar@gmail.com

कलेक्टर हो तो ऐसा, वीडियो मिलते ही स्पॉट पर पहुंचे, बच्ची के साथ पूरी बस्ती सुधारने के निर्देश- JABALPUR NEWS

Posted: 01 May 2022 10:50 PM PDT

जबलपुर
। कुछ कलेक्टर नेतागिरी करना पसंद करते हैं। कैमरामैन और जनसंपर्क अधिकारी को लेकर पहुंच जाते हैं। छोटी सी सेवा कर के खुद को संवेदनशील प्रचारित करवाते हैं लेकिन कुछ आईएएस अपनी जिम्मेदारी निभाते हैं। प्रॉब्लम को स्कैन करते हैं और उसे हमेशा के लिए सॉल्व करने की कोशिश करते हैं। डॉ. इलैयाराजा टी ने आज ऐसा ही किया है।

एक जागरूक नागरिक में कलेक्टर को एक वीडियो भेजा जिसमें नगर निगम तीन पत्ती चौक पर चिलचिलाती धूप में कुछ मासूम लड़कियां भीख मांग रहीं थीं। वीडियो पर तुरंत संज्ञान लेकर डॉ. इलैयाराजा ने सामाजिक न्याय तथा महिला एवं विकास विभाग के अधिकारियों को तुरंत मौके पर पहुंचाया और पीछे से खुद ही पहुंच गए। पता चला कि सभी बच्चियां नट बस्ती सूरतलाई की रहने वाली हैं और अपनी मां के साथ भीख मांगने के लिए आई हैं। 

कलेक्टर ने भिक्षावृत्ति कर रहे इन बच्चों को नये कपड़े, चाकलेट और खाने-पीने का सामान दिल आया। बच्चों को चाइल्ड लाइन के वाहन से तुरंत घर के लिए रवाना किया और फिर अधिकारियों को निर्देश दिये कि टीम बनाकर शहर के सभी प्रमुख चौराहों पर भिक्षावृत्ति करने वालों का सर्वे करें। इतना ही नहीं भिक्षावृत्ति कर रहे लोगों की सूरतलाई स्थित बस्ती का भी सर्वे करने, बस्ती में राशन उपलब्ध कराने और आवास उपलब्ध कराने के निर्देश दिए। कुल मिलाकर प्रॉब्लम को हमेशा के लिए सॉल्व करने की कोशिश शुरू हो गई है। जबलपुर की महत्वपूर्ण खबरों के लिए कृपया JABALPUR NEWS पर क्लिक करें.

हेपेटाइटिस रोग कैसे होता है, कितना खतरनाक है, बचाव के उपाय - hepatitis home remedies

Posted: 01 May 2022 01:02 PM PDT

हेपेटाइटिस क्या है क्यों होता है?

मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल के मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. प्रभाकर तिवारी ने बताया कि हेपेटाइटिस लीवर से जुड़ी बीमारी जो वायरल इंफेक्शन के कारण होती है। इस बीमारी में लीवर में सूजन आ जाती है, हेपेटाइटिस में पांच प्रकार के वायरस होते है। जिसमें हेपेटाइटिस ए.बी.सी.डी और ई इन पांचों वायरस को गंभीरता से लेना चाहिये।

हेपेटाइटिस कौन सी बीमारी होती है?

उन्होंने बताया कि आस-पास साफ-सफाई और हाइजिन प्रोटोकाल का पालन करके इस बीमारी को कमतर किया जा सकता है। इसके साथ ही जन्म के बाद बच्चों को हेपेटाइटिस की वैक्सीन लगाया जाना चाहिए। क्योंकि इनके कारण हेपेटाइटिस महामारी जैसी बनती जा रही है और हर साल इसकी वजह से होने वाली मृत्यु के आंकड़े भी बढ़ते जा रहें है।

हेपेटाइटिस रोग कितने प्रकार का होता है?

हेपेटाइटिस का टाइप बी और सी लाखों लोंगो में क्रोनिक बीमारी का कारण बन रहें है, क्योंकि इनके कारण लीवर में सिरोसिस और कैंसर होते है। हेपेटाइटिस के बारे में जागरूकता पैदा करने और जन्म के बाद बच्चे को वैक्सीन देकर उसे हेपेटाइटिस से बचाया जा सकता है।

हेपेटाइटिस बी के लक्षण इन हिंदी

उन्होंने बताया कि हेपेटाइटिस-सी, एचसीव्ही के कारण होता है और जैसे प्रदूषित खाना, प्रदूषित पानी के कारण भी होता है। हेपेटाइटिस के लक्षण पीलिया, बहुत अधिक थकान, पेट में दर्द, सूजन,  खुजली, भूख न लगना, अचानक से वजन कम होना आदि लक्षण होने पर हेपेटाइटिस बी और सी की रोकथाम के संक्रमण को रोकने के लिये डॉक्टर से संपर्क करना चाहिये।

हेपेटाइटिस बी का इलाज कहाँ होता है?

उन्होंने बताया कि मध्यप्रदेश में हेपेटाइटिस के लक्षण होने पर जिला चिकित्सालय में निःशुल्क जांच एवं उपचार लें, जिससे इस बीमारी से बचा जा सकता है। स्वास्थ्य से संबंधित समाचार एवं जानकारियों के लिए कृपया Health Update पर क्लिक करें.

MP karmchari news- 6 मई की सरकारी छुट्टी घोषित

Posted: 01 May 2022 12:49 PM PDT

भोपाल
। मध्य प्रदेश शासन द्वारा 8 मई शुक्रवार को शंकराचार्य जयंती के अवसर पर शासकीय कर्मचारियों के लिए ऐच्छिक अवकाश घोषित किया गया है। साथ ही एकात्म दिवस, दार्शनिक दिवस को भी सम्मिलित किया गया है। 

दिनांक 6 मई 2022 को शुक्रवार है। यदि कर्मचारी 6 मई को ऐच्छिक अवकाश लेता है तो 7 मई शनिवार और 8 मई रविवार की छुट्टी रहेगी। इस प्रकार उसे छुट्टी के लिए 3 दिन मिल जाते हैं। स्कूलों की छुट्टियां घोषित हो चुकी हैं। कक्षा 10 एवं 12 की परीक्षा परिणाम भी आ चुके हैं। अतः इन छुट्टियों का पर्यटन के लिए उपयोग किया जा सकता है। 

सन 2022 में कुल 19 सरकारी छुट्टियां घोषित की गई है एवं 60 ऐच्छिक अवकाश घोषित किए गए हैं। यह अवकाश सरकारी कर्मचारियों के लिए वैकल्पिक होते हैं। इनमें से कोई तीन का चयन कर्मचारी स्वतंत्रता पूर्वक कर सकते हैं। कर्मचारियों से संबंधित महत्वपूर्ण खबरों के लिए कृपया MP karmchari news पर क्लिक करें.

हीट स्ट्रोक से बचने के उपाय, मध्यप्रदेश शासन की एडवाइजरी जारी- Heat stroke home remedies

Posted: 01 May 2022 09:54 PM PDT

लू से बचने के लिए क्या खाना चाहिए

बढ़ती गर्मी और लू की चपेट में आने से बचने के लिये यदि प्यास नहीं भी लगी हो, तो भी पर्याप्त मात्रा में पानी पीते रहें। नींबू पानी, छाछ, लस्सी, जूस और ओआरएस का घोल शरीर को पानी की कमी से बचाये रखता है। तरबूज, खरबूजा, संतरा, अंगूर, अनानास, खीरा आदि अधिक पानी की मात्रा वाले फल और सब्जियाँ खाएँ। घर से निकलते वक्त पानी की बॉटल साथ रखें।

गर्मी में लू से बचने के लिए क्या करना चाहिए

घर से बाहर निकलते वक्त अपने सिर को टोपी, दुपट्टे, छाता, गमछा या किसी अन्य कपड़े से ढँक कर ही निकलें, सीधी धूप में आने से बचें। अगर बाहर निकलना आवश्यक न हो, तो घर में ही रहें और अपने आवश्यक काम हो सके तो सुबह और शाम करें। टीवी, रेडियो, समाचार-पत्र आदि के माध्यम से तापमान पर नजर रखें।

लू से बचने का क्या उपाय है

घर के ऐसे दरवाजे और खिड़कियाँ, जो सीधे धूप के प्रभाव में रहते हैं, उन्हें बंद रखें या पर्दें ड़ालकर रखें। इन्हें रात में शुद्ध हवा के लिये खोलें।

लू लगने के लक्षण व उपचार

बच्चे, गर्भवती महिलाएँ, मानसिक रोगी, ब्लड प्रेशर, ह्रदय रोग आदि गंभीर बीमारियों से ग्रसित व्यक्ति अतिरिक्त सावधानी बरतें। सामान्यत: शरीर का तापमान 36.4 डिग्री सेल्सियस से 37.2 डिग्री सेल्सियस होता है। लू लगने पर तापमान में बढ़ोत्तरी, घमोरियाँ, हाथ-पाँव और टखनों में सूजन, बेहोशी, माँसपेशियों में ऐठन आदि हो सकती हैं। हीट स्ट्रोक ह्रदय, श्वसन और किडनी के मरीजों को पेरशानी में डाल सकता है।

लू लगने के घरेलू उपचार

अगर आप धूप से आएँ हैं और चक्कर, बेहोशी, जी मचलाना, उल्टी, सिरदर्द, तीव्र, प्यास और साँस-धड़कन तेज हो गई है, तो फौरन ठंडे स्थान पर पहुँचे और ठंडे पेय पदार्थ लेना शुरू कर दें। खाना बनाते समय दरवाजा और खिड़की खोलकर रखें। चाय, काफी, साफ्ट ड्रिंक और जिनमें अधिक मात्रा में शक्कर होती है ऐसे पेय पदार्थों का सेवन न करें। यह पदार्थ शरीर के जल को कम करते हैं और पेट में मरोड़ उत्पन्न करते हैं। बासी भोजन करने से बचें। अधिकतम पानी का सेवन सर्वोत्तम है। अगर एक घंटे से अधिक समस्या रहती है, तो चिकित्सकीय सलाह लें। स्वास्थ्य से संबंधित समाचार एवं जानकारियों के लिए कृपया Health Update पर क्लिक करें.

GWALIOR NEWS- 2 पैग के बाद, सिंधिया का PA बना गैस एजेंसी संचालक गिरफ्तार

Posted: 01 May 2022 12:12 PM PDT

ग्वालियर
। पुलिस ने गैस एजेंसी संचालक यश छारी को गिरफ्तार किया है। आरोप है कि उन्होंने सर्राफा कारोबारी शरद गोयल को फोन पर धमकी दी और खुद को ज्योतिरादित्य सिंधिया का निजी सचिव बताया। 

GWALIOR TODAY NEWS- रात 11 बजे सर्राफा कारोबारी को धमकी

ग्वालियर के सचिन तेंदुलकर मार्ग पर स्थित पॉश टाउनशिप में शरद गोयल (29) रहते हैं। वह सराफा कारोबारी हैं। 27 अप्रैल की रात 11 बजे उनके फोन पर कॉल आया। कॉलर ने अपना नाम आनंद मिश्रा बताते हुए, खुद को केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया का PA बताया। उसने कारोबारी से कहा कि मुझे तुमसे मिलना है, तुम अभी आ जाओ। आवाज से शरद को लगा कि कोई नशे में धुत होकर बोल रहा है। इस पर उन्होंने आने से मना करते हुए कॉल कट कर दिया।

करीब 2 मिनट बाद फिर उसी नंबर से कॉल आया। कॉलर ने इस बार बिना बात किए धमकाना शुरू कर दिया। उसने कहा- नहीं आएगा, तो जान से मार देंगे। इसके बाद गालियां भी देना शुरू कर दी। घबराए कारोबारी ने कॉल काटकर फोन स्विच ऑफ कर दिया। 

GWALIOR BREAKING NEWS- खुद को सिंधिया का PA बताने वाला गैस एजेंसी संचालक निकला

पुलिस जांच के दौरान पता चला कि जिस मोबाइल नंबर से कॉल आया था, वो यश छारी का है। आरोपी पुरानी छावनी क्षेत्र में गैस एजेंसी का संचालक है। इसी आधार पर पुलिस ने यश छारी को गिरफ्तार किया है। 

पता चला है कि यश और शरद साथ में जिम जाते थे। वहां किसी बात को लेकर दोनों के बीच विवाद हुआ था। इसी का बदला लेने के लिए आरोपी ने उसे धमकाया था। आरोपी ने फोन लगाकर धमकाने की बात कबूल कर ली है। पुलिस आरोपी से पूछताछ कर रही है। ग्वालियर की महत्वपूर्ण खबरों के लिए कृपया GWALIOR NEWS पर क्लिक करें.

INDORE तो होलकर का, फिर सिंधिया अधिकार क्यों जताते हैं- GK in Hindi

Posted: 01 May 2022 10:34 PM PDT

वैसे तो इंदौर शहर का इतिहास बहुत पुराना है लेकिन यदि राजनीति की बात करें तो इंदौर को बाजीराव पेशवा के प्रतिनिधि एवं सेनानायक मल्हार राव होलकर से जाना जाता है। देवी अहिल्याबाई ने इंदौर में विकास और विश्वास की राजनीति को स्थापित किया। सवाल यह है कि मल्हारराव से लेकर देवी अहिल्याबाई तक इंदौर होलकर का है तो फिर सिंधिया राजवंश के लोग इंदौर को अपना क्यों मानते हैं। राजनीतिक रूप से सक्रिय क्यों रहते हैं। 

आजादी के बाद भारत में तो लोकतंत्र आ गया लेकिन कांग्रेस पार्टी में भारत का नक्शा बिल्कुल वैसा ही था और आज भी है। पूरा देश रियासतों में बटा हुआ है। मध्यप्रदेश में ग्वालियर और इंदौर तो सबसे बड़ी रियासतें थी। आजादी के बाद होलकर राजपरिवार राजनीति में नहीं आया लेकिन ग्वालियर का सिंधिया राजवंश पूरी ताकत के साथ राजनीति में शामिल हुआ। 

पंडित जवाहरलाल नेहरू ने मध्य भारत राज्य की स्थापना की जिसमें 25 रियासतों का विलय किया गया। इसी लिस्ट में इंदौर रियासत का नाम भी था। तखतमल जैन मध्य भारत राज्य के पहले मुख्यमंत्री थे लेकिन ग्वालियर राजवंश के महाराजा जीवाजी राव सिंधिया को राजप्रमुख बनाया गया। प्रधानमंत्री जवाहरलाल नेहरू स्वयं शपथ ग्रहण समारोह में शामिल हुए। ग्वालियर में भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया। 

इसी दौरान तय किया गया कि मध्य भारत राज्य की राजधानी 6 महीने 15 दिन ग्वालियर रहेगा और शेष 5 महीने 15 दिन इंदौर। इस प्रकार राजनीतिक रूप से इंदौर रियासत सिंधिया राजवंश के अधिकार क्षेत्र में आ गई। जीवाजी राव सिंधिया से लेकर ज्योतिरादित्य सिंधिया तक, सभी नेता अपनी-अपनी पार्टियों में उसी अधिकार की मांग करते रहे हैं जो पंडित जवाहरलाल नेहरू ने जीवाजी राव सिंधिया को दिया था। मुख्यमंत्री कोई भी बने लेकिन राजप्रमुख सिंधिया होगा। Notice: this is the copyright protected post. do not try to copy of this article 
(इसी प्रकार की मजेदार जानकारियों के लिए जनरल नॉलेज पर क्लिक करें) यदि आपके पास भी हैं कोई मजेदार एवं आमजनों के लिए उपयोगी जानकारी तो कृपया हमें ईमेल करें। 
editorbhopalsamachar@gmail.com
(general knowledge in hindi, gk question answer in hindi, general knowledge questions in hindi, gktoday in hindi, general awareness in hindi)

DAVV NEWS - 40 कोर्स का रिजल्ट 31 मई तक जारी करने कवायद शुरू

Posted: 01 May 2022 07:45 AM PDT

इंदौर।
 मध्यप्रदेश के इंदौर जिले में स्थित डीएवीवी (देवी अहिल्याबाई विश्वविद्यालय) ने 2022-23 सत्र की प्रवेश प्रक्रिया को देखते हुए परीक्षा परिणामों जल्द देने का फैसला किया है। अगले 30 दिन में 40 रिजल्ट जारी करने का लक्ष्य रखा है। 

जिसमें स्नातक अंतिम वर्ष और स्नातकोत्तर अंतिम सेमेस्टर को प्राथमिकता देने पर जोर दिया है। वहीं मूल्यांकन केंद्र को कापियां जांचने का काम तेजी से करने के लिए बोला है ताकि समयावधि में रिजल्ट दिए जा सके। अधिकारियों के मुताबिक जल्द रिजल्ट देने को लेकर विश्वविद्यालय ने व्यवस्था में बदलाव किया है। विभिन्न पाठ्यक्रम के प्रश्न पत्र खत्म होने के 48 घंटे बाद कापियों का मूल्यांकन करवाया जा रहा है। विश्वविद्यालय प्रशासन में 40 कोर्स हैं, जिनके रिजल्ट 31 मई तक जारी करने का लक्ष्य रखा है।

30 दिन में रिजल्ट जारी करने को लेकर अधिकारियों ने तय किया है कि प्रश्न पत्र होते ही कालेजों से कापियां बुलवाई जाएंगी। 48 घंटे के भीतर कापियां जांचने का काम किया जाना है। बाद में तुरंत विद्यार्थियों के मार्क्स विश्वविद्यालय को भेजना है। ताकि कंप्यूटर सेंटर पर इन मार्क्स को अपलोड किया जा सके। परीक्षा नियंत्रक डा. अशेष तिवारी ने कहा कि रिजल्ट देने के लिए रूपरेखा बनाई है। 31 मई तक प्रमुख रिजल्ट जारी किए जाएंगे। अभी 40 पाठ्यक्रम की सूची बनाई है। उच्च शिक्षा, सरकारी और प्राइवेट नौकरी एवं करियर से जुड़ी खबरों और अपडेट के लिए कृपया MP Career News पर क्लिक करें.

Vi new recharge plan- 31 दिन की वैलिडिटी वाले 3 नए प्लान लॉन्च

Posted: 01 May 2022 07:44 AM PDT

Vi (Vodafone Idea) ने 31 दिन की वैलिडिटी वाले 3 नए  Best Prepaid Recharge Plans लॉन्च किए हैं। पहला प्लान ₹195 में अनलिमिटेड कॉलिंग लेकिन केवल 2GB डाटा 31 दिन के लिए। दूसरा प्लान 337 रुपए में अनलिमिटेड कॉलिंग और 28 जीबी डाटा 31 दिन में कभी भी यूज़ करने के लिए और तीसरा प्लान 319 रुपए में अनलिमिटेड कॉलिंग के साथ 2GB डाटा प्रतिदिन। इसके अलावा और भी कई एडीशनल बेनिफिट्स दिए गए हैं। कंपनी का टारगेट है अपने यूजर्स को एयरटेल और बीएसएनल के यूजर्स के सामने मुस्कुराते हुए खड़े रखना।

Best Prepaid Recharge Plan 195

₹149 वाले प्रीपेड रिचार्ज प्लान में 31 days Validity दी जा रही है इसके साथ truly unlimited Calls और 31 दिनों में उपयोग करने के लिए 2gb Data दिया जा रहा है। इसके साथ Vi movies and TV- Vi Movies & TV Basic access-Enjoy live TV, news, movies & originals on the app! additional benefits- Get Unlimited Calls + 2GB Data + 300 SMS. Pack Validity - 31 Days. Data Tarriff post quota completion will be charged at 50p/MB. Post SMS quota charging will be Re 1 local / Re 1.5 STD per SMS. 

Best Prepaid Recharge Plan 337

calls- truly unlimited
data- 28 gb (31 दिनों में उपयोग करने के लिए)
100 sms/day
validity- calender-icon31 days
service validity- calender-icon31 days
your benefits- 
Vi Movies & TV Classic access-Enjoy unlimited movies, originals, live TV, news & more on the app!
additional benefits
Get 28 GB Data + Unlimited Calls + 100 SMS/Day valid for 1 Month. Vi Movies & TV Classic Access. Data Tarriff post quota completion will be charged at 50p/MB. Post SMS quota charging will be Re 1 local Re 1.5 STD per SMS. 

Best Prepaid Recharge Plan 319

calls- truly unlimited
data- 2gb/day
100 sms/day
validity- calender-icon31 days
service validity- calender-icon31 days
your benefits Surf, stream, share all you want from 12 midnight to 6am without pack deduction, at no extra cost!
Vi Movies & TV Classic access-Enjoy unlimited movies, originals, live TV, news & more on the app!
Data delights- Up to 2GB of backup Data every month, at no extra cost. Dial 121249 or claim via ViApp

additional benefits- Get 2GB/Day + Unlimited Calls + 100 SMS/Day valid for 31 Days. Enjoy Night data without limits from 12am to 6am! Carry Mon-Fri s unused data into Sat-Sun. Up to 2GB of backup Data every month at no extra Cost! Vi Movies & TV Classic Access. Post daily quota usage, data speed will be upto 64Kbps. Post daily 100 SMS limit charging will be Re 1 local/ Re 1.5 STD per SMS 
भारत की महत्वपूर्ण खबरों के लिए कृपया Hindi national news पर क्लिक करें.

नर्मदा किनारे यूकेलिप्टस के पेड़ों को काटा जाएगा: मुख्यमंत्री शिवराज सिंह - MP NEWS

Posted: 01 May 2022 06:56 AM PDT

भोपाल
। मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि नर्मदा नदी के किनारे पानी सोखने वाले यूकेलिप्टस के पेड़ों को काटा जाएगा और उसकी जगह पर वॉटर लेवल बढ़ाने वाले साल वृक्ष लगाए जाएंगे। साल के पेड़ जड़ों से पानी जमीन में छोड़ते हैं। 5 जून को पर्यावरण दिवस के दिन हम संकल्प लेंगे कि हरियाली अमावस्या के दिन से मां नर्मदा के तट पर पौधे लगाएंगे।

प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी ने कहा है कि अमृत सरोवर बनाओ। हम नर्मदा जी के तट पर दोनों तरफ उपयुक्त स्थानों में तालाब बनाएंगे। तालाब में पानी भरेगा तो वह जमीन के नीचे जाएगा, कुएं में भी आएगा, ट्यूबवेल में भी आएगा और मैया की गोद में भी चले जाएगा।

अमरकंटक में मैकल पर्वत पर कोई भी नया निर्माण नहीं होने देंगे। जो निर्माण वर्तमान में हैं, अगर वह अपनी गंदगी मां नर्मदा में बहाते हैं तो उन पर सख्ती से कार्रवाई की जाएगी। गंदे पानी को ट्रीट करके ही बहाने की व्यवस्था करें। मैकल पर्वत के नीचे हम नई सिटी बसाएंगे। मध्य प्रदेश की महत्वपूर्ण खबरों के लिए कृपया MP NEWS पर क्लिक करें.

BHOPAL NEWS- गर्लफ्रेंड को आवाज लगाई, बाहर नहीं आई तो आत्मदाह कर लिया

Posted: 01 May 2022 07:14 AM PDT

भोपाल। राजधानी भोपाल के जहांगीराबाद क्षेत्र में युवक ने गर्लफ्रेंड के घर के सामने खुद को जिंदा जला लिया। गंभीर हालत में उसे अस्पताल ले जाया गया, जहां उसकी मौत हो गई। उसकी गर्लफ्रेंड दो दिन पहले उसे छोड़कर चली गई थी। इसी बात से वह परेशान था और उसे मनाने के लिए उसके घर पहुंचा था। जहां उसने कई बार गर्लफ्रेंड को आवाज लगाई, लेकिन कोई बाहर नहीं आया। दो दिन पहले उसने में सोशल मीडिया पर चाकू से हाथ काटते हुए वीडियो भी शेयर किया था।

छोला क्षेत्र में रहने वाला नीरज विश्वकर्मा (22) पुत्र संजय विश्वकर्मा जोगीपुरा में रहने वाली युवती से प्रेम करता था। दोनों पिछले तीन साल से लिव इन में रह रहे थे। पुलिस के मुताबिक वह नशे का आदी भी था। नशे में धुत होकर वह कई बार अजीब हरकतें करता था। इससे दाेनों के बीच विवाद भी होता था। परेशान होकर प्रेमिका दो दिन पहले नीरज को छोड़कर अपने घर चली गई। यह बात नीरज को नागवार गुजरी।

नीरज के परिजन ने बताया कि जिस दिन उसकी प्रेमिका उसे छोड़कर गई थी, उसी दिन उसने हाथ की नस काट ली थी। जिससे काफी खून बह गया था। साथ ही उसने इंस्टाग्राम पर हाथ काटते हुए रील भी अपलोड की थी। जिसके बैकग्राउण्ड में गाना लगाया- 'मेरे दिल से यही दुआ निकले, तू जहां भी रहे खुशहाल रहे..। परिजन का यह भी कहना कि छह महीने पहले भी उसने गले की नस को चाकू से काटकर खुदकुशी का प्रयास किया था।

नीरज प्रेमिका के घर पहुंचा। यहां देखा तो अंदर से दरवाजा बंद मिला। प्रेमिका का नाम लेकर चीखता रहा, लेकिन कोई बाहर नहीं आया। थोड़ी देर बाद घर के बाहर ही उसने खुद पर पेट्रोल डालकर आग लगा ली। जब नीरज प्रेमिका के घर पहुंचा, तब वह घर में मौजूद नहीं थी। वह पहले ही नीरज के पास जाने के लिए घर से निकल गई थी। रास्ते में उसे फोन पर घटना की जानकारी मिली। इसके बाद वह तुरंत घर पहुंची। लोगों की मदद से नीरज को अस्पताल लेकर पहुंची। अस्पताल में शाम को उसकी मौत हो गई। रविवार को पीएम के बाद शव परिजन को सौंप दिया है। भोपाल की महत्वपूर्ण खबरों के लिए कृपया bhopal news पर क्लिक करें।

Bank holidays in May 2022- मई के महीने में बैंक की 11 छुट्टियां

Posted: 01 May 2022 05:44 AM PDT

सन 2022 में मई का महीना विश्व मजदूर दिवस रविवार की छुट्टी से शुरू हुआ है। इस महीने में कई त्यौहार (ईद-उल-फितर, परशुराम जयंती, बुद्ध पूर्णिमा) आने हैं। इन त्योहारों पर सरकारी छुट्टियां रहेंगी और बैंक का काम काज कुल 11 दिन तक बंद रहेगा। जिन नागरिकों एवं दुकानदारों का कामकाज बैंक से संबंधित रहता है, उनके लिए हम मई के महीने में बैंक की छुट्टियां की लिस्ट प्रकाशित कर रहे हैं।

Bank Holidays in May 2022 List

1 मई- मजदूर दिवस और रविवार की साप्ताहिक छुट्टी है।
2 मई- इस दिन ईद की छुट्टी रहेगी। केरल में बैंक बंद रहेंगे।
3 मई- परशुराम जयंती, ईद-यूआई-फित्रा, बसवा जयंती और अक्षय तृतीया के कारण केरल को छोड़कर पूरे देश में बैंक बंद रहेंगे।

8 मई- रविवार (साप्ताहिक अवकाश)
9 मई- रविंद्र नाथ टैगोर की जयंती के दिन पश्चिम बंगाल में बैंक कर्मियों की छुट्टी रहेगी।
14 मई- दूसरा शनिवार (बैंक बंद रहेंगे)
15 मई- रविवार (साप्ताहिक अवकाश)

16 मई- बुद्ध पूर्णिमा के कारण अगरतला, बेलापुर, चंडीगढ़, भोपाल, देहरादून, जम्मू, कानपुर, लखनऊ, मुंबई, नागपुर, नई दिल्ली, रायपुर, रांची, शिमला, श्रीनगर में बैंक बंद रहेंगे।
22 मई- रविवार (साप्ताहिक अवकाश)
28 मई- महीने का चौथा शनिवार (बैंद बंद रहेंगे)
29 मई - रविवार (साप्ताहिक अवकाश)
भारत की महत्वपूर्ण खबरों के लिए कृपया Hindi national news पर क्लिक करें.

INDORE NEWS - आरक्षक ने घर दिखाने के बहाने युवती से दुष्कर्म किया, FIR

Posted: 01 May 2022 05:35 AM PDT

इंदौर। 
मध्य प्रदेश के उज्जैन जिले के साइबर थाने में पदस्थ एक आरक्षक ने इंदौर की युवती को शादी का झांसा देकर दुष्कर्म किया। पीड़िता ने पुलिसकर्मी की शिकायत बाणगंगा थाने में की है। पुलिसकर्मी और पीड़िता दोनों एक ही समाज के है।  

जांच अधिकारी श्रद्धा पवार के अनुसार पीड़िता ने पुलिस को बताया कि डेढ़ साल पहले सुनील पिता बाबूलाल पंवार निवासी ग्राम जम्मूड़ी थाना हातोद साइबर पुलिस उज्जैन में पदस्थ है। पीड़िता और पुलिसकर्मी दोनों एक ही समाज के थे, इस वजह से दोनों की दोस्ती हो गई और मिलना-जुलना चलता रहा। फोन पर भी बातें होती रही। सुनील पंवार कई बार उज्जैन से पीड़िता से मिलने इंदौर आया। उसे कई जगह घुमाया। कुछ दिनों पहले आरोपी सुनील पीड़िता को हातोद स्थित घर दिखाने ले गया। जहां उसने पीड़िता से दुष्कर्म किया। 

दुष्कर्म के बाद पीड़िता लगातार परेशान रहने लगी। परिवार को बताने के बाद पीड़िता ने सुनील पंवार के खिलाफ बाणगंगा थाने में दुष्कर्म का केस दर्ज किया है। पीड़िता ने पुलिस को बताया कि आरोपी सुनील उसी के समाज का है। इस कारण से परिवार वाले उससे बात करने व मिलने से रोकते नहीं थे। सुनील ने शादी का झांसा देकर उसके साथ रेप किया। इंदौर की महत्वपूर्ण खबरों के लिए कृपया indore news पर क्लिक करें.

मध्य प्रदेश मौसम- 13 जिलों में आंधी बारिश, 13 जिलों में लू, बाकी सब में गर्मी रहेगी- MP WEATHER FORECAST

Posted: 01 May 2022 12:13 PM PDT

भोपाल
। मध्यप्रदेश में हवाओं का कॉकटेल बनने वाला है। जम्मू कश्मीर की ठंडी हवाएं मध्य प्रदेश की तरफ बढ़ रही हैं। राजस्थान की गर्म हवाओं ने पहले से ही मध्यप्रदेश की धरती को चूल्हे के तवे की तरह लाल कर दिया है। मध्यप्रदेश में दोनों हवाएं एक साथ टकराएंगी। नतीजा 13 जिलों में बादल, आंधी और बूंदाबांदी होगी जबकि 13 जिलों में गर्म हवा के कारण लू चलेगी। शेष मध्यप्रदेश में नरम गरम मौसम रहेगा। जिसके कारण नागरिकों को कब की शिकायत बढ़ जाएगी। 

MP WEATHER FORECAST- किन जिलों में आंधी बारिश और किन जिलों में लू चलेगी

भारत मौसम विज्ञान विभाग के भोपाल केंद्र ने अलर्ट जारी कर दिया है। ग्वालियर चंबल संभाग के जिलों के साथ विदिशा, सागर, दमोह, रायसेन और देवास जिले में गरज चमक के साथ हल्की बारिश के आसार है। वही ग्वालियर-चंबल संभाग के जिलों के साथ विदिशा, सागर, दमोह, रायसेन और देवास में लू का येलो अलर्ट जारी किया गया है। 

नौतपा में कई जिलों का तापमान 45 डिग्री से ज्यादा होगा 

मौसम विज्ञानियों का कहना है कि इस बार मध्य प्रदेश के कई जिलों में दिनांक 25 मई से लगने वाले नौतपा के दौरान तापमान 45 डिग्री सेल्सियस से ज्यादा हो जाएगा। यह स्थिति आम नागरिकों के जनजीवन को प्रभावित करेगी। लोगों का खुले आसमान के नीचे निकलना मुश्किल हो जाएगा। सूरज की धूप के संपर्क में आने से त्वचा को नुकसान होगा। पिछले 24 घंटे में खजुराहो, नौगांव, दतिया, ग्वालियर और सीधी में 45 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया गया। मध्य प्रदेश की महत्वपूर्ण खबरों के लिए कृपया MP NEWS पर क्लिक करें.

BHOPAL NEWS- अजय सिंह राहुल अपराधी, कोर्ट ने सजा सुनाई, साधना सिंह की मानहानि का मामला

Posted: 01 May 2022 04:34 AM PDT

भोपाल
। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान की धर्मपत्नी श्रीमती साधना सिंह के संदर्भ में आपत्तिजनक बयान के मामले में तत्कालीन नेता प्रतिपक्ष अजय सिंह राहुल के खिलाफ मानहानि का मुकदमा दाखिल किया गया था। शनिवार 30 अप्रैल 2022 को इस केस का फैसला आ गया। अजय सिंह राहुल दोषी पाए गए। कोर्ट ने उन्हें सजा सुनाई। 

मामला सन 2013 विधानसभा चुनाव से पहले का है। 9 मई 2013 को सागर में जनक्रांति जनसभा और 4 जून 2013 को खरगौन में तत्कालीन नेता प्रतिपक्ष अजय सिंह राहुल ने मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान की धर्मपत्नी श्रीमती साधना सिंह को नोट गिनने की मशीन कहा था। 10 अक्टूबर 2013 को अजय सिंह के खिलाफ भोपाल की डिस्ट्रिक्ट कोर्ट में मानहानि का मुकदमा दर्ज किया गया। 25 जुलाई 2016 को अजय सिंह के खिलाफ जिला अदालत ने आरोप तय किए। 

शिवराज सिंह चौहान और उनकी पत्नी साधना सिंह चौहान ने 20 सितंबर 2017 को अदालत में उपस्थित होकर अपने बयान दर्ज कराए थे। इसके बाद दोनों पक्षों के बीच बहस हुई और शनिवार दिनांक 30 अप्रैल 2022 को जिला न्यायालय ने इस मामले में फैसला सुनाया। अजय सिंह राहुल को अपराधी पाया गया और मुख्यमंत्री की पत्नी की मानहानि के मामले में कोर्ट का कामकाज खत्म होने तक खड़े रहने की सजा सुनाई गई। अजय सिंह राहुल ने सजा स्वीकार की। मध्य प्रदेश की महत्वपूर्ण खबरों के लिए कृपया MP NEWS पर क्लिक करें.

GWALIOR NEWS - जनसुनवाई में शिकायती आवेदन फ्री में टाइप होगा, कलेक्टर ने कहा

Posted: 01 May 2022 04:05 AM PDT

ग्वालियर।
मध्य प्रदेश में ग्वालियर जिला कलेक्टर ने जनसुनवाई में आए लोगों की परेशानी को समझते हुए यह आदेश कहा है कि आमजन की शिकायतों को नि:शुल्क दर्ज किया जाए एवं किसी तरह का पैसा नहीं लिया जाएगा।

कलेक्ट्रेट में कलेक्टर कौशलेंद्र विक्रम सिंह आमजन की समस्याओं का निराकरण करेंगे। इसमें सभी विभागों के अधिकारियों को जनसुनवाई हॉल में बिठाया जाता है। ऐसा इसलिए कि कलेक्टर जब सुनवाई करते हैं तो संबंधित विभाग के अधिकारी का होना आवश्यक रहता है। आप अपनी शिकायत को टाइप करा कर भी अगर नहीं लाएंगे तो कलेक्ट्रेट में टाइपिंग की व्यवस्था होती है। यहां आप अपनी बात और पीड़ा को बता सकते हैं। जिसके बाद आपकी शिकायत लिख ली जाएगी। 

ज्ञात रहे कि तत्कालीन कलेक्टर अनुराग चौधरी के समय में यह मामला सामने आया था कि आमजन की समस्याएं कलेक्ट्रेट में लिखने के कुछ लोग 50-50 रुपये ले रहे थे। यह शिकायत कलेक्टर के सामने आई तो उन्होंने इस मामले की जांच कराई और ऐसे लोगों को चिन्हित किया जो कलेक्ट्रेट में शिकायत लिखने के नाम पर लोगों के साथ ठगी कर रहे थे। अब ऐसे लोगों पर शिकंजा कसा जा चुका है। कलेक्टर कौशलेंद्र सिंह का कहना है कि  वही गर्मी शुरू होते ही में आने वाले लोगों को पानी मिले इसका ध्यान रखा जाए। कलेक्टर ने इस संबंध में कलेक्ट्रेट की व्यवस्था संभालने वाले अधिकारियों को निर्देश दिए हैं। ग्वालियर की महत्वपूर्ण खबरों के लिए कृपया GWALIOR NEWS पर क्लिक करें.

JABALPUR NEWS - 10th की छात्रा CM के समझाने पर भी नहीं समझी, आत्मदाह किया

Posted: 01 May 2022 03:34 AM PDT

जबलपुर।
मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह जी ने फेल होने वाले बच्चों के लिए विशेष संदेश दिया था। फिर भी जबलपुर शहर में हाईस्कूल रिजल्ट के बाद से तनाव में आई 10वीं की छात्रा ने सुसाइड कर लिया। छात्रा ने फेल होने पर खुद पर मिट्‌टी का तेल डालकर लगाकर आग लगा ली। जबलपुर मेडिकल में उसकी मौत हो गई। 

टीआई रीना पांडे के मुताबिक सूखा निवासी 16 वर्षीय शिवानी अहिरवार को 30 अप्रैल को झुलसने के चलते मेडिकल कॉलेज अस्पताल में भर्ती कराया गया था। वहां कुछ देर बाद उसकी मौत हो गई। शिवानी के आखिरी बयान नहीं हो पाए। परिजनों ने बताया कि वह 10वीं की छात्रा थी। शनिवार को वह गुमसुम कमरे में अकेली बैठी थी। घर के लोग अपने-अपने काम में व्यस्त थी। तभी अचानक शिवानी की चीख से परिजन चौंक गए। दौड़ कर पहुंचे तो वह आग की लपटों में घिरी थी।परिजनों ने बोरे और कपड़े आदि डालकर किसी तरह आग बुझाया। उसे तुरंत लेकर मेडिकल पहुंचे। जहां चिकित्सकों ने 95 प्रतिशत से अधिक झुलसना बताया। इलाज के दौरान थोड़ी देर बाद उसकी मौत हो गई। माढ़ोताल पुलिस ने रविवार को पीएम के बाद शव परिजनों के सुपुर्द करते हुए प्रकरण को जांच में लिया है।

CM ने कहा था

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह ने कहा था कि बच्चों, कई बार सफलता और असफलता परिस्थितियों पर निर्भर करती है। यदि असफल होना तो चिंता मत करना, निराश मत होना, 'रुक जाना नहीं योजना' अभी भी चालू है। आप तैयारी के बाद इसी साल फिर से परीक्षा दे पाओगे, आपका साल भी खराब नहीं होगा। अगर सफलता नहीं भी मिली, तो फिर से प्रयास करना। असफल होने की चिंता भी नहीं करना है। निराश नहीं होना है। फिर आगे की सफलता के लिए और भी मेहनत करना है। जबलपुर की महत्वपूर्ण खबरों के लिए कृपया JABALPUR NEWS पर क्लिक करें.

MP karmchari पुरानी पेंशन 2023 में बहाल करेंगे - कमलनाथ ने कहा

Posted: 01 May 2022 12:13 PM PDT

भोपाल
। मध्यप्रदेश में विधानसभा चुनाव 2023 के लिए चुनावी वादों की शुरुआत हो गई है। कांग्रेस पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष कमल नाथ ने ऐलान किया है कि 2023 में यदि हमारी सरकार बनी तो हम शासकीय कर्मचारियों के लिए पुरानी पेंशन योजना फिर से लागू कर देंगे। कमलनाथ, राजधानी में आयोजित शिक्षक कांग्रेस के सम्मेलन को संबोधित कर रहे थे। 

MP NEWS- मध्यप्रदेश में तेज हो गई है पुरानी पेंशन की मांग 

मध्यप्रदेश में पुरानी पेंशन की मांग को लेकर कर्मचारी लामबंद होते जा रहे हैं। कई संगठनों ने एकजुट होकर संयुक्त मोर्चा बना लिया है। समाचार लिखे जाने तक कोई बड़ा प्रदर्शन नहीं हुआ है लेकिन पूरे मध्यप्रदेश में पुरानी पेंशन के आंदोलन के लिए कर्मचारियों से बड़े पैमाने पर चंदा वसूली की जा रही है। यानी कि बड़े आंदोलन की तैयारियां जोरों पर चल रही हैं। 

उल्लेखनीय है कि मार्च के महीने में राजस्थान की अशोक गहलोत सरकार ने कर्मचारियों को पुरानी पेंशन का ऐलान कर दिया है। इसके कारण मध्यप्रदेश की शिवराज सिंह चौहान सरकार पर दबाव बन गया है। मध्य प्रदेश में कर्मचारियों का कहना है कि राष्ट्रीय पेंशन योजना (NPS) के कारण उनकी बचत की गई राशि शेयर बाजार में निवेश की जाएगी और वह नहीं चाहते कि बुढ़ापे में सहारे के लिए जो पैसा इकट्ठा किया जा रहा है उसके साथ कोई भी जोखिम पूर्ण व्यवहार किया जाए। कर्मचारियों से संबंधित महत्वपूर्ण खबरों के लिए कृपया MP karmchari news पर क्लिक करें.

BHOPAL - INDORE इलेक्ट्रिक बस शुरू, किराया मात्र 224 रूपये

Posted: 01 May 2022 05:21 AM PDT

भोपाल।
मध्यप्रदेश में राजधानी भोपाल और व्यापारिक राजधानी इंदौर के यात्रियों की सुविधा के लिए इलेक्ट्रिक बस सेवा शुरु की गई है। आज 1 मई को बस भोपाल से यात्रियों को लेकर इंदौर पहुंची। कंपनी ने चार बसों से शुरुआत की है जिसे बढ़ा कर 40 बसों तक किया जाएगा। यही नहीं प्रमोशन के लिए कंपनी अभी यात्रियों को 224 रुपये में ही दोनों शहरों के बीच में सफर करवा रही है।

इंदौर के सरवटे बस स्टैंड से सुबह 7 बजे पहली इलेक्ट्रिक बस यात्रियों को लेकर भोपाल के लिए रवाना हुई। भोपाल से यह दोपहर में इंदौर आने के बाद शाम 5 बजे दोबारा भोपाल जाएगी। कंपनी के स्टेट हेड सेल्स धवल सोलंकी ने बताया कि ये बसें पूरी तरह इलेक्ट्रिक हैं और एक बार चार्ज होने पर 280 किलाेमीटर तक चल सकती हैं। वहां पर जाकर इन्हें चार्ज करना पड़ेगा जिसके बाद यह वापस इंदौर आ जाएंगी। हम बीते एक माह से इनका ट्रायल कर रहे थे।

अभी चार बसों से शुरुआत की गई है। अगले 10 से 15 दिनों में कंपनी के पास 10 और बसें आ जाएंगी। इसके बाद इंदौर से सुबह से रात के बीच 20 फेरे और भोपाल से भी 20 फेरे इंदौर के लिए चलाए जाएंगे। उन्होंने बताया कि बस में यात्रियों को पानी की बोतल और अखबार उपलब्ध करवाए जाएंगे। इसके अलावा इंदौर और भोपाल में हम यात्रियों की सुविधा के लिए दो लाउंज बनाएंगे जिसमें यात्री आराम कर सकेंगे। भोपाल की महत्वपूर्ण खबरों के लिए कृपया bhopal news पर क्लिक करें।

GWALIOR NEWS- पुलिस को एक लड़की की तलाश जिसका मर्डर हो गया है

Posted: 01 May 2022 12:40 AM PDT

ग्वालियर
। पुलिस को एक लड़की की तलाश है, जिसका मर्डर हो गया है। जयपुर पुलिस ने हत्यारे को पकड़ लिया है परंतु जिस लड़की की हत्या हुई है अब तक उसका पता नहीं चल पाया है। हत्यारे लड़की का नाम पूजा शर्मा बताया है। पुलिस रिकॉर्ड के अनुसार दिनांक 3 अप्रैल को गोला का मंदिर थाना क्षेत्र से पूजा शर्मा नाम की लड़की लापता हुई। दिनांक 8 अप्रैल को राजस्थान की जयपुर पुलिस ने सीरियल किलिंग के आरोप में विक्रम उर्फ मिंटू बैरवा को गिरफ्तार किया। विक्रम ने पुलिस को बताया कि उसने पूजा को मार कर रेलवे ट्रैक पर फेंक दिया था। ग्वालियर पुलिस ने जब इन्वेस्टिगेशन की तो पता चला कि पूजा शर्मा तो गुजरात में जिंदा है और नौकरी कर रही है। 

GWALIOR TODAY NEWS- पूजा शर्मा की हत्या की कहानी

सीरियल किलर विक्रम उर्फ मिंटू बैरवा ने जयपुर पुलिस को दिए बयान में बताया कि उसने कई लड़कियों की हत्या की है। ग्वालियर की एक लड़की के साथ दुष्कर्म किया और फिर उसकी हत्या करके उस की डेड बॉडी को रेलवे ट्रैक पर डाल दिया था। विक्रम ने लड़की का नाम पूजा शर्मा बताया। प्रोटोकॉल के तहत जयपुर पुलिस ने इस मामले की जानकारी ग्वालियर पुलिस को दी। ग्वालियर पुलिस ने रिकॉर्ड चेक किया तो गोला का मंदिर थाना क्षेत्र से पूजा शर्मा नाम की एक लड़की 3 अप्रैल को लापता हुई थी। 

ग्वालियर पुलिस गुमशुदा लड़की की दुष्कर्म के बाद हत्या का मामला दर्ज करने और आरोपी को गिरफ्तार करने की तैयारी करने लगी। इसी दौरान पूजा शर्मा के परिवार वालों को भी इसकी जानकारी दी गई, तब मामले का खुलासा हुआ। पता चला कि पूजा शर्मा तो अहमदाबाद की रहने वाली है। अपने रिश्तेदार के यहां आई थी। लापता हो गई इसलिए गुमशुदगी दर्ज कराई गई थी। पता चला है कि पूजा शर्मा अपने घर अहमदाबाद में है और प्राइवेट कंपनी में जॉब कर रही है। 

हत्यारा गिरफ्तार लेकिन लाश लापता और कोई रिकॉर्ड भी नहीं

अब ग्वालियर पुलिस परेशान है। हत्यारा जयपुर की जेल में है लेकिन ग्वालियर में लाश लापता है। पुलिस रिकॉर्ड में दूसरी पूजा शर्मा या उसकी उम्र की अन्य लड़की के लापता होने की कोई जानकारी दर्ज नहीं है। घटना दिनांक किया उसके आसपास ग्वालियर जिले के सीमा क्षेत्र में किसी भी रेलवे ट्रैक पर कोई लावारिस लाश नहीं मिली। पुलिस के सामने बड़ा सवाल यह है कि विक्रम जिस लड़की की हत्या करना बता रहा है, वह लड़की कौन है। ग्वालियर की महत्वपूर्ण खबरों के लिए कृपया GWALIOR NEWS पर क्लिक करें.

Post Bottom Ad

Pages