Bhopal Samachar | No 1 hindi news portal of central india (madhya pradesh) |
- GWALIOR बड़ी खबर- ट्रैफिक सिपाही की गर्मी से मौत, बस स्टैंड पर डेड बॉडी मिली
- HIGH COURT NEWS- शिवपुरी हेड कॉन्स्टेबल के खिलाफ केस दर्ज करने के आदेश
- BHOPAL NEWS- नशे में टल्ली लड़की ने टीआई को लात मारी, FIR दर्ज
- BHOPAL NEWS- दामाद में ससुराल में आग लगा दी, सिलेंडर ब्लास्ट
- JABALPUR NEWS - बुद्ध पूर्णिमा पर भेड़ाघाट घूम कर आए, रात में भी नौका विहार
- MP chunav news- 15 जिले की 37 नगर पालिका परिषद में समय से पहले चुनाव
- DOCTOR ने फिजियोथैरेपी के साथ रेप भी कर डाला, 15 लाख का आभूषण ले गया
- INDORE NEWS - व्यापारी के बेटे की मौत, क्रिसेंट वार्टर पार्क से लौट रहा था
- बड़ी खबर- MP में भी गाड़ी पलटी, गोली मारी लेकिन पैर में, भागने नहीं दिया- BREAKING NEWS
- BHOPAL NEWS- बड़े प्राइवेट स्कूल में संदिग्ध गतिविधि, संचालक सहित कई हिरासत में
- MP NEWS- भीड़ ने सब इंस्पेक्टर को जिंदा जला दिया होता, बाल बाल बचे, सतना की घटना
- 12th PASS के लिए JOB ओरिएंटेड कोर्स, डिग्री के साथ कर सकते हैं
- MP GOOD NEWS- मध्य प्रदेश की महिलाएं भारत में सबसे फिट
- दिग्विजय सिंह GWALIOR में घेराबंदी कर रहे, सिंधिया ने राजधानी बदल दी- MP NEWS
- BHOPAL NEWS- कमला नगर थाना प्रभारी सहित पांच पुलिसकर्मी लाइन अटैच
- MP NEWS- शिवराज सिंह सरकार के इस सप्ताह महत्वपूर्ण कार्यक्रम
- MP NEWS- चुनाव से पहले मुख्यमंत्री की गाइडलाइन, पब्लिक नाराज तो अधिकारी सस्पेंड
- Part time business ideas- 20000 महीना एक्स्ट्रा कमाने के लिए वीकेंड स्टोर खोलिए
- धूम्रपान वर्जित है तो फिर भगवान को पान क्यों चढ़ाते हैं- GK in Hindi
- MP chunav news- 6 जिलों में वार्ड परिसीमन नगरीय निकाय कार्यक्रम जारी
- ड्राइविंग लाइसेंस बनाने वाले फर्जी एजेंट, संकलनकर्ता के खिलाफ क्या कार्यवाही होगी जानिए- MV Act,1988
- MP IAS TRANSFER LIST- खरगोन सहित तीन जिलों के कलेक्टर बदले
- खरगोन के जिला शिक्षा अधिकारी को कमिश्नर DPI का कारण बताओ नोटिस- MP karmchari news
- MPPEB NEW EXAM CALENDAR 2022- व्यापम मध्य प्रदेश का नया परीक्षा कैलेंडर
- MP NEWS- ओबीसी महासभा ने मध्य प्रदेश बंद का आह्वान किया
| GWALIOR बड़ी खबर- ट्रैफिक सिपाही की गर्मी से मौत, बस स्टैंड पर डेड बॉडी मिली Posted: 15 May 2022 08:10 AM PDT ग्वालियर। ट्रैफिक पुलिस में तैनात आरक्षक छोटेलाल की गर्मी से मौत हो गई। उस की डेड बॉडी बस स्टैंड पर मिली थी। ड्यूटी डॉक्टर ने लू से मौत की पुष्टि की है। उल्लेखनीय है कि मौसम विभाग द्वारा लगातार चेतावनी जारी की जा रही है। ट्रैफिक पुलिस ग्वालियर में तैनात आरक्षक छोटेलाल भिंड का रहने वाला था। शायद तबीयत खराब होने के कारण घर आया था लेकिन पहुंच नहीं पाया। बस स्टैंड पर बेहोश हो गया। लोगों को लगा थकान के कारण सो रहा है। जब शरीर में कोई हलचल नहीं हुई तब लोगों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने जेब की तलाशी ली तो उसमें ग्वालियर ट्रैफिक पुलिस का परिचय पत्र मिला। पुलिस उसे लेकर जिला अस्पताल पहुंची जहां इमरजेंसी ड्यूटी पर तैनात डॉ सतीश शर्मा ने बताया कि लू लगने के कारण उसकी मृत्यु हो गई है। भिंड पुलिस ने ग्वालियर पुलिस कंट्रोल रूम को सूचित कर दिया है। ग्वालियर की महत्वपूर्ण खबरों के लिए कृपया GWALIOR NEWS पर क्लिक करें. |
| HIGH COURT NEWS- शिवपुरी हेड कॉन्स्टेबल के खिलाफ केस दर्ज करने के आदेश Posted: 15 May 2022 07:59 AM PDT ग्वालियर। मध्यप्रदेश हाईकोर्ट की ग्वालियर खंडपीठ ने शिवपुरी जिले के हेड कांस्टेबल शिव कुमार श्रीवास्तव के खिलाफ मामला दर्ज करने के आदेश दिए हैं। दहेज एक्ट के एक मामले में बहस के दौरान पता चला कि हेड कांस्टेबल ने ऐसे थाने का दस्तावेज बनाकर महिला को दिया जो अस्तित्व में ही नहीं है। हाईकोर्ट में शिवपुरी के सूर्यकांत भार्गव ने जमानत याचिका दाखिल की थी। उसके खिलाफ शिवपुरी शहर के सिटी कोतवाली थाने में दहेज एक्ट एवं आईपीसी की धारा 377 के तहत मामला दर्ज है। जो उसकी पत्नी की शिकायत पर दर्ज किया गया है। जमानत याचिका में सूर्यकांत भार्गव की तरफ से बताया गया कि उसकी पत्नी ने महिला थाने में अपनी शिकायत की पावती प्रस्तुत की है जबकि आवक जावक रजिस्टर में उसकी एंट्री ही नहीं है। हाईकोर्ट ने एसपी शिवपुरी को मामले की जांच करने के आदेश दिए। जांच में पता चला कि जिस तारीख में महिला थाने में आवेदन देना बताया गया है, उस तारीख में शिवपुरी में महिला थाना ही नहीं था। महिला के आवेदन पर हेड कांस्टेबल शिव कुमार श्रीवास्तव के हस्ताक्षर हैं और वह महिला थाना तो दूर की बात महिला सेल में भी पदस्थ नहीं थे। इस प्रकार स्पष्ट हुआ कि प्रधान आरक्षक शिवकुमार श्रीवास्तव ने पद का दुरुपयोग करते हुए फर्जी शासकीय दस्तावेज बनाया। पुलिस अधीक्षक शिवपुरी ने उसे सस्पेंड कर दिया है। हाई कोर्ट ने उसके खिलाफ मामला दर्ज करने के आदेश दिए और कोर्ट में फर्जी दस्तावेज प्रस्तुत करने वाली सूर्यकांत भार्गव की पत्नी पर ₹20000 का जुर्माना लगाया। ग्वालियर की महत्वपूर्ण खबरों के लिए कृपया GWALIOR NEWS पर क्लिक करें. |
| BHOPAL NEWS- नशे में टल्ली लड़की ने टीआई को लात मारी, FIR दर्ज Posted: 15 May 2022 07:52 AM PDT भोपाल। मध्य प्रदेश की राजधानी में स्थित वर्ल्ड क्लास रेलवे स्टेशन, रानी कमलापति रेलवे स्टेशन की पार्किंग में कार को बीयर बार बनाकर शराब पी रहे 7 लोगों को पकड़ा गया। इनमें एक लड़की, उसका पति और देवर भी शामिल हैं। नशे में टल्ली लड़की ने टीआई को लात मार दी थी। ACP वीरेंद्र कुमार मिश्रा ने बताया कि रानी कमलापति रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर 1 एवं प्लेटफार्म नंबर 5 की पार्किंग में कई लोगों को शराब पीते हुए पकड़ा गया। अब तक आबकारी एक्ट समेत अन्य धाराओं में 7 मामले दर्ज किए जा चुके हैं। कुछ लोग गाड़ियां छोड़कर भाग गए थे। पुलिस ने मौके से 15 बाइक और चार कार जब्त की हैं। पुलिस ने बताया कि कार्रवाई के दौरान एक लड़की अपने पति और देवर के साथ शराब पीती हुई मिली। जब उसके खिलाफ कार्रवाई शुरू की तो उसने हंगामा करना शुरू कर दिया। यहां तक कि टीआई को लात मार दी। तीनों बैरागढ़ से फिल्म देख कर लौट रहे थे। उन्हें कोई रेल यात्रा नहीं कर रही थी। शराब पीने के लिए कार लेकर आए थे। भोपाल की महत्वपूर्ण खबरों के लिए कृपया bhopal news पर क्लिक करें। |
| BHOPAL NEWS- दामाद में ससुराल में आग लगा दी, सिलेंडर ब्लास्ट Posted: 15 May 2022 07:27 AM PDT भोपाल। कोहेफिजा थाना क्षेत्र में एक घर में अचानक आग लग गई और सिलेंडर में ब्लास्ट हो गया। जिस समय यह घटना हुई घर में कोई नहीं था। घर के मालिक ने पुलिस थाने में शिकायत दर्ज कराई है कि उनके दामाद ने उनका घर जला दिया। पुलिस मामले की इन्वेस्टिगेशन कर रही है। थाना प्रभारी अनिल वाजपेई ने बताया कि इंद्र विहार में रहने वाली एक लड़की ने कुछ दिनों पहले शाहजहानाबाद में रहने वाले एक युवक के साथ लव मैरिज की थी। कुछ दिनों पहले दोनों के बीच विवाद हो गया और वह मायके आ गई थी। युवा इस बात से नाराज है कि शादी के बाद भी लड़की के माता-पिता उसे संरक्षण दे रहे हैं और अपने पति के साथ रहने से मना करते हैं। इंद्र विहार के मकान मालिक ने शिकायत की है कि उनका दामाद उनसे लड़ने के लिए आया था और वापस चला गया था। बाद में जब वह घर पर नहीं थे, तो उसने आकर घर में आग लगा दी। टीआई अनिल वाजपेई ने बताया कि युवक की तलाश में पुलिस टीम भेजी गई है। युवक अपने घर पर नहीं है। मामले की इन्वेस्टिगेशन शुरू हो चुकी है। जल्द ही घटना के कारण का पता चल जाएगा। भोपाल की महत्वपूर्ण खबरों के लिए कृपया bhopal news पर क्लिक करें। |
| JABALPUR NEWS - बुद्ध पूर्णिमा पर भेड़ाघाट घूम कर आए, रात में भी नौका विहार Posted: 15 May 2022 07:19 AM PDT जबलपुर। मध्य प्रदेश में नर्मदा नदी पर स्थित भेड़ाघाट पर 16 मई को बुद्ध पूर्णिमा के अवसर पर रात के समय पर्यटक नौका विहार का आनंद मिलेगा। जबलपुर के कलेक्टर ने बुद्ध पूर्णिमा के अवसर पर भेड़ाघाट में नौका विहार की सशर्त अनुमति दी है। । भेड़ाघाट में आने वाले पर्यटक 17 मई तक रात में भी नौका विहार कर सकेंगे। बुद्ध पूर्णिमा को लेकर भेड़ाघाट में आकर्षक लाइटिंग से साज सज्जा की गई हैं। कलेक्टर डॉ. इलैयाराजा टी ने मुख्य नगर पालिका अधिकारी भेड़ाघाट से प्राप्त प्रस्ताव पर पांच दिनों में शाम 7 बजे से रात 10 बजे तक नियम एवं शर्तों के तहत नौका विहार की अनुमति प्रदान की है। कलेक्टर द्वारा भेड़ाघाट में रात्रिकालीन नौका विहार की जारी की गई अनुमति में स्पष्ट किया गया है कि बिना लाइफ जैकेट पहने किसी भी पर्यटक एवं नाविक को नौका विहार की अनुमति नहीं होगी। नौका विहार के समय पर्यटक एवं नाविक द्वारा किसी भी प्रकार के मादक पदार्थ का सेवन नहीं किया जायेगा। नौका विहार के समय चार होम गार्ड सैनिक एवं दो गोताखोर मोटर वोट के साथ निगरानी व बचाव के लिए तैनात रहेंगे। नाव में क्षमता से अधिक पर्यटकों को न बैठाया जाना पूर्णतः प्रतिबंधित हैं। नौका विहार स्थल पर आवश्यक प्राथमिक उपचार की व्यवस्था सुनिश्चित भी की जाये तथा पंचवटी घाट पर भी सभी जरूरी सुरक्षा व्यवस्था व पुलिस बल के पुख्ता इंतजाम रहेंगे। जबलपुर की महत्वपूर्ण खबरों के लिए कृपया JABALPUR NEWS पर क्लिक करें. |
| MP chunav news- 15 जिले की 37 नगर पालिका परिषद में समय से पहले चुनाव Posted: 15 May 2022 06:38 AM PDT भोपाल। सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद मध्य प्रदेश में नगर निगम / नगर पालिका के चुनाव की प्रक्रिया शुरू हो गई है। कुल 352 नगरीय निकाय हैं जिनका कार्यकाल पूरा हो चुका है और चुनाव होने हैं। और राज्य निर्वाचन आयोग ने निर्धारित किया है कि उन नगरपालिका एवं नगर परिषद के चुनाव भी करा दिए जाएंगे जिनका कार्यकाल सितंबर में खत्म होने वाला है। मध्य प्रदेश के 15 जिलों में 37 नगर पालिका एवं नगर परिषद ऐसे हैं जिनका कार्यकाल सितंबर 2022 में खत्म होने वाला है। इनके चुनाव सितंबर में होनी चाहिए परंतु राज्य निर्वाचन आयुक्त बसंत प्रताप सिंह का कहना है कि इन सभी के चुनाव 352 नगरीय निकायों के साथ ही करा दिए जाएंगे। इसके कारण प्रशासनिक मशीनरी को परेशान नहीं होना पड़ेगा। नगरीय निकायों की लिस्ट जिनके चुनाव समय से पहले होंगे
|
| DOCTOR ने फिजियोथैरेपी के साथ रेप भी कर डाला, 15 लाख का आभूषण ले गया Posted: 15 May 2022 06:26 AM PDT INDORE CRIME NEWS- Police case against Physiotherapist swapnadip shrimalइंदौर। एक फिजियोथैरेपिस्ट डॉक्टर के खिलाफ उसकी दिव्यांग महिला मरीज ने बलात्कार और चोरी की शिकायत की है। पुलिस ने रेप का मामला दर्ज कर लिया है। महिला ने आरोप लगाया कि फिजियोथैरेपी के दौरान उसे उकसाया और रेप किया बाद में एक बहुमूल्य आभूषण जिसका मूल्य 1500000 रुपए है, ले गया। महिला ने शिकायत की कि डॉक्टर स्वप्नदीप में फिजियोथैरेपी के दौरान उसे उकसाया और शारीरिक संबंध बनालिए। जब उसने आपत्ति जताई तो डॉक्टर ने शादी करने का वादा किया। फिर नियमित रूप से संबंध बनाता रहा। इस दौरान घर में रखा हुआ एक स्वर्ण आभूषण जिसमें बेशकीमती पुखराज लगा हुआ था, जिसका बाजार मूल्य ₹1500000 है। वह भी ले गया और शादी करने से मना कर दिया। पुलिस ने महिला की शिकायत के आधार पर डॉक्टर स्वप्नदीप श्रीमाल (उम्र 34 वर्ष) निवासी श्री मंगल नगर के खिलाफ रेप करने ओर धमकाने के मामले में केस दर्ज किया गया है। इंदौर की महत्वपूर्ण खबरों के लिए कृपया indore news पर क्लिक करें. |
| INDORE NEWS - व्यापारी के बेटे की मौत, क्रिसेंट वार्टर पार्क से लौट रहा था Posted: 15 May 2022 07:05 AM PDT इंदौर। मध्यप्रदेश के इंदौर शहर में कन्फेक्शनरी व्यापारी के बेटे की सड़क हादसे में मौत हो गई। वह अपने दोस्त की बर्थडे पार्टी सेलिब्रेट करने क्रिसेंट वाटर पार्क गया था। वहां से लौटते हुए इसकी कार खेत में उतरकर पलट गई। वहां से गुजर रहे लोगों ने एंबुलेंस को सूचना दी। रात में व्यापारी के बेटे को अस्पताल ले जाया यहां डॉक्टरो ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस के मुताबिक घटना क्रिसेंट वार्टर पार्क के पास की है। यहां रात में एक हादसे में वीरान चंदानी (24) पुत्र अशोक चंदानी निवासी द्वारकापुरी की मौत हो गई। रात में वीरान अपनी कार से क्रिसेंट वाटर पार्क से घर आ रहा था। रास्ते में उसकी कार सड़क के पास करीब सात फीट नीचे खेत में उतरकर पलटी खा गई। वहां से निकल रहे लोगों ने हादसा देखा तो तुरंत पुलिस और एंबुलेंस को जानकारी दी। इसके बाद वीरान को अस्पताल ले जाया गया। वीरान का द्वारकापुरी में कन्फेशनरी का काम है। उसके परिवार में छोटा भाई साहिल और माता पिता हैं। बताया जाता है कि वीरान दोस्त की बर्थडे पार्टी मनाने वाटर पार्क पहुंचा था। उसकी मां घर जल्दी आने को लेकर लगातार कॉल कर रही थी। उसने दोस्तों से कहा था कि उसे जाना है इसके बाद वह अकेला कार से घर के लिये निकल गया था। पुलिस के मुताबिक संभवत: कार का नियत्रंण बिगड़ने के चलते हादसा हुआ है। अभी मामले की जांच जारी है। इंदौर की महत्वपूर्ण खबरों के लिए कृपया indore news पर क्लिक करें. |
| बड़ी खबर- MP में भी गाड़ी पलटी, गोली मारी लेकिन पैर में, भागने नहीं दिया- BREAKING NEWS Posted: 15 May 2022 05:53 AM PDT भोपाल। उत्तर प्रदेश जैसी घटना मध्यप्रदेश में भी हुई। आरोपियों को लेकर आ रही पुलिस की गाड़ी पलट गई। यूपी की तरह एमपी में भी आरोपियों ने भागने की कोशिश की और पुलिस ने उन्हें रोकने के लिए गोली चलाई लेकिन यूपी की तरह नहीं बल्कि एमपी की तरह आरोपियों के पैर में। दोनों घायल हो गए। फरार नहीं हो पाए। पुलिस ने अस्पताल में भर्ती कर दिया है। मध्य प्रदेश पुलिस ने स्पष्ट संदेश दिया है कि अपराधियों की गैंग और पुलिस बल में अंतर है। आरोपी सोनू खान और जिया खान को हिरासत में लेकर थाने लाया जा रहा था। गिरफ्तारी के बाद उन्हें कोर्ट में पेश किया जाना था परंतु चलती गाड़ी में मोरनी के जंगल में मौका पाकर एक आरोपी ने स्टेरिंग में अपना हाथ फंसा दिया जिसके कारण पुलिस वाहन अनियंत्रित हो गया और एक पेड़ से जा टकराया। आरोपियों ने फरार होने की कोशिश की, लेकिन पुलिस ने उनके पैरों में गोली मार दी। दोनों घायल होकर जमीन पर गिर गए। दोनों को अस्पताल में भर्ती कर दिया गया है। उल्लेखनीय है कि गुना में एक निकाह के कार्यक्रम में मेहमानों को काले हिरन और मोर का मांस खिलाने के लिए शिकार किया गया था। जब पुलिस ने उन्हें रोकने की कोशिश की तो 3 पुलिस कर्मियों की हत्या करके फरार हो गए। आरोपियों की संख्या 5 से अधिक है। इनमें से एक मुठभेड़ वाले दिन भागते समय घायल हो गया था, दूसरे दिन उसकी डेड बॉडी मिली। दूसरे ने गिरफ्तारी से बचने के लिए पुलिस टीम पर फायर किया और एनकाउंटर में मारा गया। सोनू और जिया ने भी पुलिस हिरासत से भागने की कोशिश की परंतु उन्हें पैर में गोली मारकर पकड़ लिया गया। अभी कुछ और शिकारी बाकी है। |
| BHOPAL NEWS- बड़े प्राइवेट स्कूल में संदिग्ध गतिविधि, संचालक सहित कई हिरासत में Posted: 15 May 2022 05:33 AM PDT भोपाल। मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल के बैरागढ़ इलाके में क्राइस्ट मेमोरियल स्कूल के संचालक सहित एक संदिग्ध आयोजन में शामिल कई लोगों को हिरासत में ले लिया गया है। स्कूलों को मान्यता और सुविधाएं शैक्षणिक कार्य के लिए दी जाती हैं परंतु इस स्कूल में जो कुछ भी हो रहा था वह शैक्षणिक तो नहीं था। आरोप लगाया गया है कि गरीब नागरिकों का ब्रेनवाश किया गया था। राजधानी भोपाल के बैरागढ़ में संचालित क्राइस्ट मेमोरियल स्कूल में पुलिस ने छापामार कार्रवाई की। स्कूल में एक आयोजन हो रहा था, जिसमें स्कूल के विद्यार्थी और स्टाफ शामिल नहीं था। कुछ संदिग्ध लोग, गरीब नागरिकों को लेकर आए थे। पुलिस ने स्कूल संचालक सहित सभी संदिग्ध लोगों को हिरासत में ले लिया है। विधायक रामेश्वर शर्मा ने पुलिस कमिश्नर से बात करके स्कूल संचालक और आयोजनकर्ताओं के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की है। आरोप लगाया गया है कि कुछ गरीब नागरिकों को उनकी मजबूरी का फायदा उठाकर स्कूल में लाया गया था। उन्हें गुमराह किया जा रहा था। गरीब नागरिकों में महिलाएं एवं पुरुष दोनों शामिल हैं। उन्हें संकल्प दिलाया जा रहा था कि यदि वह अपनी पूजा पद्धति बदल लेंगे तो हमारी संस्था की ओर से उन्हें मदद की जाएगी और उनकी गरीबी दूर हो जाएगी। सूत्रों का कहना है कि कार्यक्रम स्थल से कुछ आपत्तिजनक साहित्य में मिला है। दावा किया गया है कि कार्यक्रम का एक वीडियो भी बनाया गया है जिसमें आयोजकों की तरफ से की जा रही आपत्तिजनक गतिविधियां रिकॉर्ड हुई है। भोपाल की महत्वपूर्ण खबरों के लिए कृपया bhopal news पर क्लिक करें। |
| MP NEWS- भीड़ ने सब इंस्पेक्टर को जिंदा जला दिया होता, बाल बाल बचे, सतना की घटना Posted: 15 May 2022 05:01 AM PDT जबलपुर। अलीराजपुर के बाद अब मैहर में भी न्याय के नाम पर भीड़ की हिंसा का मामला सामने आया है। यहां कुछ ऑटो रिक्शा चालकों ने एक सब इंस्पेक्टर को जिंदा जलाने की कोशिश की क्योंकि वह सब इंस्पेक्टर की प्रताड़ना से परेशान थे और कहीं कोई सुनवाई नहीं हो रही थी। बताया गया कि घटना सुबह करीब 5:00 बजे की है। आरपीएफ के एसआई अविनाश कुमार अपने कुछ मेहमानों को लेकर सत्कार लॉज पहुंचे थे। यहां से वापस जा रहे थे कि तभी करीब आधा दर्जन लोगों ने उन्हें घेर लिया और पेट्रोल डालकर आग लगाने की कोशिश की। इससे पहले की कपड़ों में आग लग पाती, वह हमलावरों की घेराबंदी से छूट कर भाग गए। आरपीएफ पोस्ट के प्रभारी आदित्य निगम ने सब इंस्पेक्टर के साथ अभद्रता का मामला बताया है। सूत्रों का कहना है कि सब इंस्पेक्टर अविनाश कुमार ने क्षेत्र की ऑटो रिक्शा चालकों को काफी प्रताड़ित कर रखा है। कहीं कोई सुनवाई नहीं होती। अलीराजपुर में एक्सीडेंट करने वाले ड्राइवर को वाहन सहित जला दियाइससे ठीक एक दिन पहले मध्य प्रदेश के अलीराजपुर जिले में भीड़ ने एक पिकअप वाहन में आग लगाई और उसके ड्राइवर को उसके अंदर बिठाकर जिंदा जला दिया। भीड़ इसलिए हिंसक हो गई थी क्योंकि पिकअप वाहन के ड्राइवर ने 8 साल की मासूम बच्ची को टक्कर मार दी थी जिससे लड़की की घटनास्थल पर ही मृत्यु हो गई थी। मध्य प्रदेश की महत्वपूर्ण खबरों के लिए कृपया MP NEWS पर क्लिक करें. |
| 12th PASS के लिए JOB ओरिएंटेड कोर्स, डिग्री के साथ कर सकते हैं Posted: 15 May 2022 12:55 AM PDT 12वीं के बाद स्टूडेंट्स का पूरा फोकस डिग्री कोर्स पर होना चाहिए, क्योंकि ग्रेजुएशन के 3 साल ही उनका फ्यूचर डिसाइड करते हैं लेकिन कई स्टूडेंट्स के साथ कुछ प्रॉब्लम होती हैं या फिर उनका फ्यूचर डिसाइड रहता है। ऐसे स्टूडेंट्स के लिए जॉब ओरिएंटेड कोर्स संचालित किए जाते हैं। यह लगभग सभी यूनिवर्सिटी द्वारा संचालित किए जाते हैं और डिग्री कोर्स के साथ किए जा सकते हैं। JOB ओरिएंटेड कोर्स कौन से होते हैंऑफिस मैनेजमेंट, कम्युनिकेशन स्किल, बेसिक कम्प्युटर, लैग्वेज स्किल, बिजनेस एनालिटिकल, और इनके अलावा 120 कोर्स जॉब ओरिएंटेड कोर्स ओपन डिस्टेंस लर्निंग से भी कर सकते हैंमध्य प्रदेश भोज ओपन यूनिवर्सिटी- यहां 40 डिस्टेंस कोर्स संचालित हैं। यूजी के लिए डिप्लोमा कोर्स टूरिज्म एंड होटल मैनेजमेंट 1 से 3 साल, हैरिटेज मैनेजमेंट 1 से 3 साल, कंपनी सेक्रेटरी-शिप 1 से 3 साल, डिजास्टर मैनेजमेंट 1 से 3 साल व डायटेटिक्स और चिकित्सा पोषण प्रमुख है। पीजी डिप्लोमा हॉस्पिटल एंड हेल्थ मैनेजमेंट 1 से 3 वर्ष शामिल है। मध्य प्रदेश का हिंदी विश्वविद्यालययहां 12वीं पास के लिए 3 से 12 माह तक के 11 कोर्स हैं। इनमें योग एवं प्राकृतिक चिकित्सा 1 वर्ष, योग शिक्षक प्रशिक्षण 3 व 6 माह, पंचकर्म टेक्नीशियन 1 वर्ष, पंचकर्म 6 व 3 माह, पर्यटन प्रबंधन एवं तीर्थाटन 1 वर्ष, जैविक कृषि एवं प्रौद्योगिकी प्रबंधन 1 वर्ष, वेब डिजाइनिंग 6 माह, 3डी एनिमेशन 6 माह आदि शामिल है। IGNOU - The People's Universityयहां से कोर्स ओपन डिस्टेंस लर्निंग सिस्टम के तहत किए जा सकते हैं। इनमें 6 माह के सर्टिफिकेट कोर्स लाइब्रेरी एंड इंफॉर्मेशन साइंस, मेटरनल एंड चाइल्ड हेल्थ नर्सिंग, सर्टिफिकेट इन मोबाइल एप्लीकेशन डवलपमेंट, सर्टिफिकेट इन न्यूट्रीशन एंड चाइल्ड, सर्टिफिकेट इन सॉलिड वेस्ट मैनेजमेंट, सर्टिफिकेट इन टूरिज्म स्टडीज, सर्टिफिकेट प्रोग्राम इन लेबोरेटरी टेक्नीक, सर्टिफिकेट कम्युनिटी हेल्थ प्रमुख रूप से पसंद किए जा रहे हैं। उच्च शिक्षा, सरकारी और प्राइवेट नौकरी एवं करियर से जुड़ी खबरों और अपडेट के लिए कृपया MP Career News पर क्लिक करें. |
| MP GOOD NEWS- मध्य प्रदेश की महिलाएं भारत में सबसे फिट Posted: 15 May 2022 12:30 AM PDT भोपाल। नेशनल हेल्थ सर्वे के अनुसार मध्यप्रदेश की महिला देश में सबसे फिट हैं जबकि जम्मू- कश्मीर की महिलाएं अनफिट हैं। दिल्ली और पंजाब की महिलाएं मोटापे से परेशान हैं। नेशनल फैमिली हेल्थ सर्वे- 5 के तहत भारत में मोटापे की जांच के लिए विश्व स्वास्थ्य संगठन (WHO) के तय मानकों के अनुसार कमर की नाप के लिए विशेष गुलेट टेप का इस्तेमाल किया गया। India में पहली बार मोटापे की असल तस्वीर सामने आईदेश में पहली बार मोटापे की असल तस्वीर सामने आई है। नेशनल फैमिली हेल्थ सर्वे- 5 के दौरान इस बार कद- वजन के साथ कमर - कूल्हे का अनुपात यानी (WHR - Waist Hip Ratio) भी मापा गया है और इसमें कई सारे चौंकाने वाली जानकारियां सामने आई हैं। नीरज निश्चल, एसोसिएट प्रोफेसर ,मेडिसिन विभाग, एम्स दिल्ली के अनुसार कमर का आकार बढ़ने से कई सारी परेशानियां बढ़ती हैं। शरीर में जब किसी तरीके का Inflammation होता है तो परेशानी बढ़ जाती हैं। मध्य प्रदेश की 60% महिलाओं का WHR फिटइस सर्वे के अनुसार सबसे अधिक 88% जम्मू- कश्मीर की महिलाओं में WHR अनुपात बिगड़ा निकला। जबकि यह अनुपात सबसे कम मध्यप्रदेश में 40% है। पुरुषों के मामले में चंडीगढ़ में यह अनुपात गड़बड़ आया है। वहीं 67% पुरुष जोखिम में है। राज्यों के हिसाब से देखें तो सबसे अधिक दुबली महिलाएं बिहार और झारखंड में 26% हैं, गुजरात में 25% जबकि सबसे अधिक 46% और 41% ओवरवेट महिलाएं दिल्ली, तमिलनाडु और पंजाब में है। इसके अलावा सर्वे के दौरान मोटापे और दौलत में भी एक दिलचस्प ट्रेंड दिखा है। देश के धनवान वर्ग में महज 10% महिलाएं हैं दुबली हैं जबकि कम दौलत वाले परिवारों में करीब 28% महिलाएं दुबली है। इस सर्वे के अनुसार उम्र के और दुबलेपन का भी संबंध देखने को मिला है। उम्र के साथ फिट महिलाओं की संख्या घटती जाती है यानी उनमे मोटापा बढ़ता जाता है। सर्वे के मुताबिक 15 से 19 साल वर्ग में दुबली लड़कियाँ 40% हैं जबकि 40 से 49 आयु वर्ग में सिर्फ 9% महिलाएं ही दुबलेपन की श्रेणी में आती है। गाँवों में दुबली महिलाएं 21% जबकि शहरों में केवल 13% महिलाएं ही दुबली पाई गई हैं। शहरों में ओवरवेट के मामले में 33% महिलाएं हैं जबकि गांव में 20% महिलाएँ ही ओवरवेट हैं। तोंद या कमर का आकार बढ़ने से इन्सुलिन रेजिस्टेंस होता है। इसमें नुकसानदायक हार्मोन इकट्ठा होने लगते हैं और लिपिड प्रोफाइल गड़बड़ होने लगता है। गुड कोलेस्ट्रॉल बैड कोलेस्ट्रॉल में बदलने लगता है। इस वजह से ब्लड प्रेशर भी बढ़ता है जो सीधा दिल पर असर डालता है। कमर - कुल्हों का अनुपात क्या है / What is Waist Hips Ratioकमर के साइज के अनुपात में , कुल्हों के साइज़ का अनुपात WHR कहलाता है. मान लीजिए आपकी कमर का साइज 30 इंच है और कुल्हों लों का साइज 40 इंच है तो डब्ल्यूएचआर 0.75 होगा.( 30 / 40 = 0.75) कमर - कुल्हों के अनुपात के कारण जोखिम उम्र बढ़ने के साथ बढ़ता मिला है.15 से 19 साल की 46 प्रतिशत युवतियां जोखिम में हैं जबकि 40 से 49 आयु वर्ग में यह 65% तक पहुंच गया है. गांव के मुकाबले शहरों में यह जोखिम अधिक पाया गया है. गांव में 55% तो शहरों में 60% लोग गलत अनुपात के कारण कई रोगों के शिकार हो रहे हैं. कमर- कुल्हों की माप के हिसाब से 57% महिलाएं और 48% पुरुष 5 तरीके की मेटाबॉलिक बीमारियों के जोखिम के शिकार हैं .उन्हें ब्लड प्रेशर, हाई शुगर लेवल ,कमर के चारों ओर अतिरिक्त चर्बी ,अच्छे कोलेस्ट्रॉल की कमी का सामना करना पड़ सकता है. स्वास्थ्य से संबंधित समाचार एवं जानकारियों के लिए कृपया Health Update पर क्लिक करें. |
| दिग्विजय सिंह GWALIOR में घेराबंदी कर रहे, सिंधिया ने राजधानी बदल दी- MP NEWS Posted: 15 May 2022 04:34 AM PDT उपदेश अवस्थी, भोपाल। 1993 से राजा दिग्विजय सिंह और महाराजा सिंधिया के बीच टकराव के समाचार अक्सर आते रहते हैं। पहले दोनों एक ही पार्टी में थे लेकिन अब विरोधी पार्टियों में हैं, इसलिए इस बार खुली जंग होगी, लेकिन जंग का मैदान क्या होगा। दिग्विजय सिंह ग्वालियर में घेराबंदी कर रहे हैं और ज्योतिरादित्य सिंधिया ने अपनी राजधानी ही बदल दी। अब उनकी राजनीति का केंद्र भोपाल है। GWALIOR में सिंधिया के लिए दिग्विजय सिंह की घेराबंदीमध्य प्रदेश में सत्ता परिवर्तन और उपचुनाव में कमलनाथ की टीम की करारी शिकस्त के बाद ग्वालियर चंबल अंचल पर दिग्विजय सिंह ने अपना फोकस बना लिया। पिछले दिनों ग्वालियर में कांग्रेस पार्टी की एक बड़ी मीटिंग हुई। इस मीटिंग में फैसला लिया गया कि ग्वालियर चंबल संभाग में कांग्रेस पार्टी के सर्वाधिकार दिग्विजय सिंह के पास रहेंगे। दतिया में एक बड़े आंदोलन की तैयारी की जा रही है। सब कुछ ज्योतिरादित्य सिंधिया को घेरने के लिए किया जा रहा है। ज्योतिरादित्य सिंधिया का नया मुख्यालय ग्वालियर नहीं भोपालइधर ज्योतिरादित्य सिंधिया ने अपनी राजधानी ही बदल दी। सिंधिया राजपरिवार की राजनीति का केंद्र जय विलास पैलेस हुआ करता था लेकिन 9 मई 2022 को ज्योतिरादित्य सिंधिया ने अपना राजनीतिक मुख्यालय ग्वालियर से भोपाल शिफ्ट कर दिया। मध्यप्रदेश शासन की ओर से उन्हें एक ऐसा बंगला बना कर दिया गया है जो जय विलास पैलेस की याद ताजा करता है। ज्योतिरादित्य सिंधिया, ग्वालियर से भोपाल शिफ्ट क्यों हुएस्वतंत्रता प्राप्ति और मध्य भारत के गठन के बाद से 8 मई 22 तक सिंधिया राजपरिवार ने ग्वालियर से राजनीति की लेकिन इसका सबसे बड़ा खामियाजा उन्हें यह मिला कि वह हमेशा ग्वालियर चंबल के नेता बने रहे। जीवाजी राव सिंधिया, राजमाता विजयाराजे सिंधिया और माधवराव सिंधिया तीनों ने मध्य प्रदेश की राजनीति में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई लेकिन उनकी पहचान हमेशा ग्वालियर बनी रही, मध्य भारत या मध्य प्रदेश नहीं हो पाई। ज्योतिरादित्य सिंधिया ने भी मध्यप्रदेश में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई लेकिन जब कांग्रेस पार्टी की सरकार बनी तो उन्हें ग्वालियर में समेट दिया गया। सन 1993 के बाद से आज तक दिग्विजय सिंह ने सिंधिया राजपरिवार को कभी ग्वालियर से बाहर नहीं आने दिया। ज्योतिरादित्य सिंधिया ने इसी प्रॉब्लम को सॉल्व किया है। यदि ज्योतिरादित्य सिंधिया का पॉलिटिकल हैडक्वाटर भोपाल होगा तो लोगों का माइंड सेट चेंज हो जाएगा। सिंधिया ग्वालियर के नहीं मध्य प्रदेश के नेता कहलायेंगे। भोपाल की महत्वपूर्ण खबरों के लिए कृपया bhopal news पर क्लिक करें। |
| BHOPAL NEWS- कमला नगर थाना प्रभारी सहित पांच पुलिसकर्मी लाइन अटैच Posted: 14 May 2022 11:15 PM PDT भोपाल। मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल के कमला नगर थाने में एक युवक की संदिग्ध मृत्यु के मामले में थाना प्रभारी सहित पांच पुलिसकर्मियों को लाइन अटैच कर दिया गया। यहां उल्लेख करना अनिवार्य है कि कमला नगर कमला नगर थाने में कोई संतरी ही नहीं है जबकि संतरी के बिना कोई भी थाना संचालित नहीं होता। कमला नगर थाना पुलिस द्वारा 28 साल के गोलू उर्फ छोटू सारथी को हिरासत में लिया गया था। जिसकी मृत्यु हो गई। पुलिस का कहना है कि हवालात में छोटू ने दिनांक 14 मई 2022 को सुबह 5:30 बजे कंबल फाड़ कर उसका फंदा बनाया और फांसी पर झूल गया। इस प्रकार पुलिस ने दावा किया है कि गोलू ने पुलिस थाने की हवालात में आत्महत्या कर ली है। भोपाल समाचार ने उठाया था सवालपुलिस की कहानी अविश्वसनीय है क्योंकि थानों में हवालात कुछ इस प्रकार के बनाए जाते हैं कि उसके अंदर कैदियों पर 27X7 नजर रखी जाए। एक पुलिस कर्मचारी सिर्फ नजर रखने के लिए तैनात किया जाता है। कंबल को फाड़ना, उसका फंदा बनाना, फंदे को बांधना और फिर आत्महत्या करना। यह सब कुछ पलक झपकते नहीं हो सकता। जवाब मिला- नजर रखने वाला संतरी पदस्थ ही नहीं हैबताया गया कि कमला नगर थाने में संतरी ही नहीं है। यानी कि हवालात में बंद कैदियों और थाने में चलने वाली तमाम गतिविधियों पर नजर रखने वाला कोई है ही नहीं। पुलिस थाने में संतरी कौन होता हैमध्य प्रदेश की पुलिस व्यवस्था के अनुसार संतरी पुलिस थाने का एकमात्र ऐसा व्यक्ति होता है जो थाने के अंदर चलने वाली गतिविधियों पर नजर रखता है और सीधे थाना प्रभारी को रिपोर्ट करता है। संतरी ही हवालात में बंद कैदियों पर भी नजर रखता है और थाने में मौजूद हथियारों एवं आवश्यक दस्तावेजों की निगरानी भी करता है। मूल रूप से यह एक आरक्षक होता है परंतु संतरी की ड्यूटी के लिए ऐसे आरक्षक का चुनाव किया जाता है जो अपनी टीम में सबसे ज्यादा समझदार हो। भोपाल की महत्वपूर्ण खबरों के लिए कृपया bhopal news पर क्लिक करें। |
| MP NEWS- शिवराज सिंह सरकार के इस सप्ताह महत्वपूर्ण कार्यक्रम Posted: 14 May 2022 10:51 PM PDT 16 मई को संबल योजना के हितग्राहियों को 600 करोड़ की राशि का वितरण व 17 मई को प्रधानमंत्री आवास के अंतर्गत शहरी हितग्राहियों को गृह प्रवेश करवाया जाएगा। करीब 600 करोड़ की राशि के साथ अन्य योजनाओं के अंतर्गत 12,000 करोड रुपए हितग्राहियों को प्रदान किए जाएंगे। 17 मई को विद्यार्थियों को मूंग दाल का वितरण किया जाएगा। यह कार्यक्रम प्रारंभ होने के बाद आगामी वितरण राशन की दुकानों से होगा। 18 मई को मुख्यमंत्री किसान कल्याण योजना की 1650 करोड़ राशि का हस्तांतरण किया जाएगा। मुख्यमंत्री किसान कल्याण योजना के अंतर्गत 18 मई को किसान बहनों-भाइयों के परिवारों को लगभग 1700 करोड़ रुपए की राशि का वितरण सिंगल क्लिक के माध्यम से किया जाएगा। 19 मई को मुख्यमंत्री नगरीय भू अधिकार योजना के अंतर्गत प्रमाण पत्रों का वितरण किया जाएगा तथा 20 मई को कायाकल्प अवॉर्ड से संबंधित कार्यक्रम होगा। |
| MP NEWS- चुनाव से पहले मुख्यमंत्री की गाइडलाइन, पब्लिक नाराज तो अधिकारी सस्पेंड Posted: 14 May 2022 11:03 PM PDT भोपाल। मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने आज मध्य प्रदेश के तमाम पुलिस एवं प्रशासनिक अधिकारियों को वीडियो कांफ्रेंस के माध्यम से संबोधित करते हुए चुनाव से पहले सरकार की स्पेशल गाइडलाइन बता दी। स्पष्ट कर दिया है कि जनता को पुलिस और प्रशासन की तरफ से परेशानी नहीं आनी चाहिए। यदि पब्लिक नाराज हुई तो अधिकारी अपनी कुर्सी पर नहीं बचेगा। इससे पहले ग्वालियर आईजी, 4 जिलों के एसपी और 3 जिलों के कलेक्टर बदल दिए। मध्य प्रदेश पुलिस एवं प्रशासनिक अधिकारियों को मुख्यमंत्री के दिशा निर्देशसीएम हेल्पलाइन का बेहतर प्रयोग करें। सूचनाओं के माध्यमों से जनता तक शासन की विभिन्न योजनाओं के कार्यक्रमों से अवगत कराएं। पेयजल के मामले में ग्रामीण विकास, नगरीय विकास, पीएचई, सिंचाई विभाग और ऊर्जा विभाग आपस में समन्वय बनाकर भोपाल से चौपाल तक एक टीम के रूप में काम करें। कानून व्यवस्था पर चर्चा करते हुए कहा कि मेरी सर्वोच्च प्राथमिकता है कानून व्यवस्था। पुलिस का कार्य है कि सभी नागरिकों के लिए शांति से जीने की व्यवस्था करें। अपराधियों को नेस्तनाबूद किया जाए । शिकार करने वालों अवैध शराब का कारोबार करने वालों को क्रश किया जाए। हमेशा क्विक एक्शन हो। अपराधों को रोकने की व्यवस्था हो। महिलाओं के प्रति अपराधों पर भी नजर रखें। प्रत्येक जिले में नियमित रूप से कार्य विश्लेषण किया जाए। अपराध नियंत्रण की शीघ्र ही पुनः समीक्षा की जाएगी। पंचायतों में हमारे कई तरह के काम चल रहे हैं। सीईओ जिला पंचायत अमृत सरोवर, आजीविका मिशन की गतिविधियां, मनरेगा के काम , ग्रामीण आवास सहित जल संरचनाओं के निर्माण और ग्रामीण क्षेत्रों में चल रहे विभिन्न निर्माण कार्यों का विशेष रूप से ध्यान रखे। सीईओ जिला पंचायत विशेष रूप से ये ध्यान रखें कि जन कल्याण के कार्यों और योजनाओं में किसी तरह की गड़बड़ी नहीं होनी चाहिए। ये उनकी ड्यूटी है। लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। यह सीईओ जिला पंचायत की ड्यूटी है कि नीचे किसी भी क़ीमत पर गड़बड़ी नहीं होनी चाहिए, अगर हुई तो वह सीधे उसके जिम्मेदार होंगे। आपके पास स्त्रोत होना, चाहिए सूचनाएं आनी चाहिए। सीएम हेल्पलाइन का बेहतर प्रयोग करें। जितनी जनता को लाभ पहुंचाने वाली योजनाएं हैं वह समय पर सुनिश्चित करें। सीईओ जिला पंचायत को सारे काम चाहे वह 'अमृत सरोवर' के निर्माण के हो, मनरेगा हो, पीएम आवास हो, पंचायतों में विकास के काम हो, आजीविका मिशन की गतिविधियां हो, इन सब को ठीक से देखना है। 'अमृत सरोवर' उदाहरण बनना चाहिए। |
| Part time business ideas- 20000 महीना एक्स्ट्रा कमाने के लिए वीकेंड स्टोर खोलिए Posted: 14 May 2022 02:43 PM PDT भारत में ज्यादातर लोग नौकरी करना पसंद करते हैं। शोषण होता है, अत्यधिक परिश्रम करना पड़ता है। काम का दाम भी पूरा नहीं मिलता लेकिन फिर भी मंथली सैलरी के नाम पर एक सिक्योरिटी होती है। कई लोग अपना बिजनेस करना चाहते हैं परंतु कॉन्फिडेंस का लफड़ा हो जाता है। इस प्रॉब्लम को सॉल्व किया जा सकता है। एक्स्ट्रा पैसा कमाने के लिए पार्ट टाइम जॉब करने से अच्छा है पार्ट टाइम बिजनेस कीजिए। वीकेंड ज्वेलरी स्टोर खोलिए, ₹20000 महीने की कमाई आराम सेआप अपने घर से शुरू कर सकते हैं। बाजार में महंगी दुकान लेने की जरूरत नहीं है। महिलाओं में ज्वेलरी की डिमांड कभी कम नहीं होती। ज्वेलरी का मतलब गोल्ड और सिल्वर नहीं है। भारत में 35 प्रकार के मटेरियल से ज्वेलरी बनाई जाती है और सभी प्रकार की ज्वेलरी फैशन में है। आपको केवल इतना करना है कि ज्वेलरी के थोक मार्केट में रिसर्च करके अपने लिए बेहतरीन प्रोडक्ट का चुनाव करना है। शनिवार रविवार को मेहमानों वाले कमरे में ज्वेलरी का डिस्प्ले लगा दीजिए। आसपास के लोगों को बताने के लिए सोशल मीडिया बड़ी मदद करता है। गूगल की मदद से लोग आपको ढूंढते हुए आ जाएंगे। यदि आपके पास कलेक्शन अच्छा है तो आपकी सक्सेस को कोई नहीं रोक सकता। सुविधा के लिए हम आपको एक लिस्ट देते हैं, जिससे आपको पता चलेगा कि ज्वेलरी कितने प्रकार की होती है। Types of Indian Jewellery
उच्च शिक्षा, सरकारी और प्राइवेट नौकरी एवं करियर से जुड़ी खबरों और अपडेट के लिए कृपया MP Career News पर क्लिक करें. |
| धूम्रपान वर्जित है तो फिर भगवान को पान क्यों चढ़ाते हैं- GK in Hindi Posted: 14 May 2022 02:17 PM PDT सरकार वर्षों से लगातार प्रचार कर रही है कि धूम्रपान स्वास्थ्य के लिए हानिकारक होता है। कई स्थानों पर लिखा होता है कि धूम्रपान वर्जित है। सवाल यह है कि जब धूम्रपान स्वास्थ्य के लिए हानिकारक होता है तो फिर भगवान को पान क्यों चढ़ाते हैं। डॉक्टर गलत है या पंडित, आइए पता लगाते हैं:- सबसे महत्वपूर्ण सवाल- भगवान को पान क्यों चढ़ाते हैंप्राचीन काल के वैज्ञानिक एवं अनुसंधानकर्ता यानी ऋषि-मुनियों ने मनुष्य के स्वास्थ्य और पर्यावरण की रक्षा के लिए जो भी अनिवार्य है सब कुछ किसी ना किसी प्रकार से भगवान और भारतीय परंपराओं से संबद्ध कर दिया ताकि लोग श्रद्धा पूर्वक नियमों का पालन करें। पान, स्वास्थ्य के लिए हानिकारक नहीं बल्कि लाभदायक है। इसके कारण मनुष्य का शरीर कई प्रकार की बीमारियों से सुरक्षित रहता है। इसीलिए भगवान को भी पान चढ़ाते हैं। पान में स्वास्थ्य के लिए क्या लाभदायक होता हैपान का पत्ता पाचक होता है। कभी ट्राई करके देखिए। विवाह समारोह में रात के समय यदि आपने ओवर ईटिंग कर ली है या फिर स्वाद के लालच में कुछ ऐसा खा लिया है जो स्वास्थ्य के लिए अच्छा नहीं है। यदि उसके बाद आप एक पान खा लेंगे तो आपका पेट खराब नहीं होगा। पान में उपयोग किया जाने वाला चूना, एक कैल्शियम सोर्स है। इसके कारण हड्डियां मजबूत होती हैं। आयुर्वेद के विशेषज्ञ कहते हैं कि प्रत्येक व्यक्ति को गेहूं के 2 दानों के बराबर चूना प्रतिदिन खाना चाहिए। पान में सबसे महत्वपूर्ण होता है कत्था जो खैर की लकड़ी से बनता है। इसके कारण दातों में दर्द नहीं होता। कीड़े नहीं लगते। मुंह में छाले नहीं होते। पाचक होता है और सबसे बड़ी बात कत्था खाने वाले लोग कुष्ठ रोग का शिकार नहीं होते। जब पान इतना उपयोगी है तो धूम्रपान वर्जित क्यों हैहिंदी का जन्म संस्कृत से हुआ है और जो लोग भाषा को नहीं समझते अक्सर वही कन्फ्यूजन का शिकार हो जाते हैं। धूम्रपान का संधि विच्छेद करेंगे तो धूम्र और पान दो शब्द प्राप्त होंगे। धूम्र से तात्पर्य है (बीड़ी, सिगरेट, चिलम, हुक्का,इत्यादि) और पान से तात्पर्य है, ग्रहण करना। जलपान- जल को ग्रहण करना। विषपान- जहर को ग्रहण करना। धूम्रपान- धुंए को ग्रहण करना। Notice: this is the copyright protected post. do not try to copy of this article मजेदार जानकारियों से भरे कुछ लेख जो पसंद किए जा रहे हैं:- यदि आपके पास भी हैं कोई मजेदार एवं आमजनों के लिए उपयोगी जानकारी तो कृपया हमें ईमेल करें। editorbhopalsamachar@gmail.com (general knowledge in hindi, gk questions, gk questions in hindi, gk in hindi, general knowledge questions with answers, gk questions for kids, ) |
| MP chunav news- 6 जिलों में वार्ड परिसीमन नगरीय निकाय कार्यक्रम जारी Posted: 15 May 2022 12:35 AM PDT भोपाल। मध्य प्रदेश शासन, नगरीय विकास एवं आवास विभाग मंत्रालय द्वारा मध्य प्रदेश के 6 जिलों (बालाघाट, सागर, खडवा, अनूपपुर, सिंगरौली, रायसेन) में नगरीय निकायों के वार्ड परिसीमन किये जाने के संबंध में कार्यक्रम घोषित किया गया है। नगरीय निकायों के वार्ड परिसीमन की कार्यवाही किये जाने हेतु समय-सारणी की घोषणा में लिखा गया है कि माननीय उच्चतम न्यायालय द्वारा डब्ल्यू.पी. (सिविल) 278/2022-सुरेश महाजन विरुद्ध मध्यप्रदेश राज्य एवं अन्य में पारित आदेश दिनांक 10 मई 2022 को निकायों के निर्वाचन के संबंध में विस्तृत निर्देश जारी किये गये है। उक्त आदेश के पालन हेतु संदर्भित पत्र में उल्लेखित समय-सारणी निम्नानुसार संशोधित की जाती है : वार्डो की संख्या का निर्धारण एवं वार्ड परिसीमन संबंधी अधिसूचना का प्रकाशन 20 मई 2022 तक। दावे/आपित्तयों का निराकरण पश्चात अंतिम प्रकाशन हेतु आयुक्त नगरीय प्रशासन एवं विकास को प्रेषित किया जाना 31 मई 2022 तक। आयुक्त, नगरीय प्रशासन एवं विकास द्वारा परीक्षण उपरांत विभाग को प्रेषित करना 3 जून 2022 तक। वार्ड विभाजन का अंतिम प्रकाशन 6 जून 2022 तक। वार्ड आरक्षण 10 जून 2022 तक। वार्ड आरक्षण का प्रकाशन 14 जून 2022 तक। मध्य प्रदेश की महत्वपूर्ण खबरों के लिए कृपया MP NEWS पर क्लिक करें. |
| ड्राइविंग लाइसेंस बनाने वाले फर्जी एजेंट, संकलनकर्ता के खिलाफ क्या कार्यवाही होगी जानिए- MV Act,1988 Posted: 14 May 2022 01:40 PM PDT मोटर यान अधिनियम,1988 की धारा 93 के अनुसार स्पष्ट बताया गया है कि कोई भी व्यक्ति वाहन लाइसेंस के लिए एजेंट, प्रचारक या संकलनकर्ता (डाटा एकत्रित करने वाला व्यक्ति) के कार्य करने से पहले प्राधिकरण अधिकारी से अनुज्ञप्ति प्राप्त करेगा एवं उन सभी शर्तो का पालन करेगा जो राज्य सरकार द्वारा बनाई गई हो, एवं अनुज्ञप्ति की जो फीस हैं वह देय करेगा। प्रत्येक अनुज्ञप्ति प्राप्त एजेंट, प्रचारक किसी समाचार-पत्र, पुस्तक, सूची, वर्गीकृत निदेशिका या अन्य प्रकाशन में तब तक विज्ञापन नहीं देगा जब तक की वह अनुज्ञप्ति देने वाले अधिकारी से मंजूरी नहीं ली हो। एवं प्रत्येक संकलनकर्ता का कर्तव्य है की वह आईटी एक्ट,2000 के अधीन बनाए गए नियमो का पालन कर कार्य करे। अगर कोई व्यक्ति फर्जी एजेंट, प्रचारक या संकलनकर्ता के रूप में या नियमो का उल्लंघन कर कार्य करता है तब ऐसे व्यक्ति के खिलाफ क्या कार्यवाही होगी पढ़िए। मोटर यान अधिनियम,1988 की धारा 193 की परिभाषा:-1. अगर कोई व्यक्ति अधिनियम की धारा 93 का उल्लंघन कर फर्जी एजेंट, प्रचारक के रूप में काम करता है या एजेंट, प्रचारक होते हुए नियमो का उल्लंघन करता है तब ऐसे व्यक्ति को एक हजार रुपए के जुर्माना से दण्डित किया जाएगा, अगर यही अपराध दोबारा करता हैं तब छः माह की कारावास या दो हजार रुपए जुर्माना या दोनो से दण्डित किया जाएगा। 2. अगर कोई व्यक्ति धारा 93 या उसके अधीन बनाए किसी नियमो का उल्लंघन करेगा जो संकलनकर्ता (डाटा एकत्रित) करने का कार्य करता है तब ऐसे व्यक्ति को अधिकतम एक लाख रुपए तक का जुर्माना लगाया जा सकता है, लेकिन पच्चीस हजार से कम नही होगा। 3. अगर कोई अनुज्ञप्ति प्राप्त संकलनकर्ता राज्य सरकार द्वारा बनाए गए किसी भी नियम का जानबूझकर कर उल्लंघन करता है जो शर्त के रूप में नमोदीर्ष्ट नहीं है, तब ऐसे संकलनकर्ता पर पाँच हजार रुपए तक का जुर्माना लगाया जा सकता है। Notice: this is the copyright protected post. do not try to copy of this article) :- लेखक बी.आर. अहिरवार (पत्रकार एवं लॉ छात्र होशंगाबाद) 9827737665 इसी प्रकार की कानूनी जानकारियां पढ़िए, यदि आपके पास भी हैं कोई मजेदार एवं आमजनों के लिए उपयोगी जानकारी तो कृपया हमें ईमेल करें। editorbhopalsamachar@gmail.com |
| MP IAS TRANSFER LIST- खरगोन सहित तीन जिलों के कलेक्टर बदले Posted: 14 May 2022 10:13 PM PDT भोपाल। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के निर्देशानुसार मुख्य सचिव इकबाल सिंह बैंस ने खरगोन सहित तीन जिलों के कलेक्टर बदल दिए हैं। मध्य प्रदेश शासन के सामान्य प्रशासन विभाग मंत्रालय द्वारा भारतीय प्रशासनिक सेवा के अधिकारियों की तबादला सूची जारी की गई है। मध्य प्रदेश आईएएस तबादला सूचीश्रीमती अनुग्रह पी आईएएस 2011- कलेक्टर जिला खरगोन से विशेष कर्तव्य अधिकारी मध्यप्रदेश भवन नई दिल्ली तथा विशेष आयुक्त समन्वय मध्यप्रदेश भवन नई दिल्ली का अतिरिक्त प्रभार। श्री कुमार पुरुषोत्तम आईएएस 2012- कलेक्टर जिला रतलाम से कलेक्टर जिला खरगोन। श्री तरुण भटनागर आईएएस 2012- अपर आयुक्त राजस्व विभाग जबलपुर संभाग से कलेक्टर जिला निवाड़ी। श्री नरेंद्र कुमार सूर्यवंशी आईएएस 2012- कलेक्टर जिला निवाड़ी से कलेक्टर जिला रतलाम। उल्लेखनीय है कि इससे पहले गृह विभाग मंत्रालय 4 जिलों के एसपी बदल दिए थे। मध्य प्रदेश आईपीएस ट्रांसफर लिस्टश्री कुमार प्रतीक आईपीएस 2012 पुलिस अधीक्षक जिला सिवनी से सहायक पुलिस महानिरीक्षक पुलिस मुख्यालय भोपाल। श्री आशुतोष आईपीएस 2014 पुलिस अधीक्षक जिला झाबुआ से पुलिस अधीक्षक जिला सतना। श्री सिद्धार्थ चौधरी आईपीएस डीडी 95 पुलिस अधीक्षक जिला खरगोन से सहायक पुलिस महानिरीक्षक पुलिस मुख्यालय भोपाल। श्री धर्मवीर सिंह आईपीएस डीडी 95 पुलिस अधीक्षक जिला सतना से पुलिस अधीक्षक जिला खरगोन। श्री अरविंद तिवारी आईपीएस डीडी 95 एडीशनल कमिश्नर ऑफ पुलिस इंदौर से सुपरिटेंडेंट ऑफ पुलिस जिला झाबुआ। |
| खरगोन के जिला शिक्षा अधिकारी को कमिश्नर DPI का कारण बताओ नोटिस- MP karmchari news Posted: 14 May 2022 12:38 PM PDT भोपाल। मध्य प्रदेश शासन के लोक शिक्षण संचालनालय कमिश्नर अभय वर्मा द्वारा खरगोन के जिला शिक्षा अधिकारी मोतीलाल वास्कले को कारण बताओ सूचना पत्र जारी किया गया है। उन्हें अपना पक्ष प्रस्तुत करने के लिए 15 दिन का समय दिया गया है। इसके बाद उनके खिलाफ अनुशासनात्मक कार्रवाई की जाएगी। कारण बताओ सूचना पत्र में लिखा गया है कि, संचालनालय के पत्र क. एन.सी. / एफ / 05 / निकाय वरि सूची/ 20200-21/605 दिनांक 07.04.2021 द्वारा समस्त जिला शिक्षा अधिकारियों को यह निर्देश जारी किये गये थे कि दिनांक 30.06.2018 की स्थिति में कार्यरत अध्यापक संवर्ग की निकायवार वरिष्ठता सूचियों का एजुकेशन पॉटल पर डिजिटलाइजेशन किया जाना है। इस हेतु अनेक बार लिखित एवं वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से निर्देशित किया गया है किन्तु आपके जिला अन्तर्गत मात्र 23 प्रतिशत कार्य ही संपन्न हुआ है। बार-बार निर्देश दिए जाने के उपरान्त भी समयसीमा में कार्य पूर्ण न किया जाना अत्यंत लापरवाही एवं शासन के आदेश के अवहेलना का द्योतक है आपका उक्त कृत्य मध्यप्रदेश सिविल सेवा आचरण नियम 1965 के नियम 3 का स्पष्ट उल्लंघन है। अतः मध्यप्रदेश सिविल सेवा (वर्गीकरण, नियंत्रण एवं अपील) नियम 1966 के नियम-16 के अंतर्गत कारण बताओ सूचना पत्र जारी किया जाता है कि क्यों न आपके विरुद्ध अनुशासनात्मक कार्यवाही करते हुए एक वेतन वृद्धि असंचयी प्रभाव से रोकने की शास्ति अधिरोपित की जाए? आप उपरोक्त के विषय में अपना प्रतिवाद आवश्यक सहपत्रों सहित 15 दिवस में अधोहस्ताक्षरकर्ता को प्रस्तुत करें निश्चित समयावधि में प्रतिवाद प्राप्त न होने की दशा में एक पक्षीय कार्यवाही कर दण्ड अधिरोपित किया जाएगा। कर्मचारियों से संबंधित महत्वपूर्ण खबरों के लिए कृपया MP karmchari news पर क्लिक करें. |
| MPPEB NEW EXAM CALENDAR 2022- व्यापम मध्य प्रदेश का नया परीक्षा कैलेंडर Posted: 14 May 2022 10:13 PM PDT Professional Examination Board, Bhopal द्वारा नया परीक्षा कार्यक्रम जारी कर दिया गया है। इसमें अगस्त से लेकर नवंबर तक होने वाली भर्ती परीक्षाओं की संभावित तारीख प्रदर्शित की गई है। प्रोफेशनल एग्जामिनेशन बोर्ड का परीक्षा कार्यक्रमसमूह-1 उप समूह-1 के अंतर्गत जिला वरिष्ठ उद्यान विकास अधिकारी, प्रबंधक ( गुणवत्ता नियंत्रक) (कार्यपालिक) पदों हेतु संयुक्त भर्ती परीक्षा और समूह-2 उप समूह-1 के अंतर्गत ग्रामीण उद्यान विस्तार अधिकारी एवं सहायक गुणवत्ता नियंत्रक के (कार्यपालिक) के पदों हेतु संयुक्त भर्ती परीक्षा - 2022, दिनांक 6 एवं 7 अगस्त 2022 समूह-3 उपयंत्री, मानचित्रकार, समयपाल एवं समकक्ष पदों की भर्ती हेतु संयुक्त भर्ती परीक्षा - 2022, इसके ऑनलाइन एप्लीकेशन की तारीख घोषित नहीं हुई है। परीक्षा 21 अगस्त 2022 से प्रारंभ करने की जानकारी दी गई है। MPPEB NEWS- सितंबर में होने वाली भर्ती परीक्षाएंसमूह-4 सहायक ग्रेड-3, स्टेनोटायपिस्ट, स्टेनोग्राफर, डाटा एंट्री ऑपरेटर व अन्य पदों हेतु भर्ती परीक्षा। कौशल विकास संचालनालय, के अंतर्गत प्रशिक्षण अधिकारी के पदों हेतु भर्ती परीक्षा। समूह-2 उप समूह-3 सहायक लोक विश्लेषक/रसायनज्ञ -2 व अन्य पदों हेतु भर्ती परीक्षा। MPPEB NEWS- अक्टूबर में होने वाली भर्ती परीक्षाएंसमूह-5 (पैरामेडिकल एवं नर्सिंग समूह हेतु) संयुक्त भर्ती परीक्षा। समूह-1 उप समूह-3 हॉउस कीपर,साइकेट्रिक सोशल वर्कर, कार्यक्रम प्रबंधक बाल संरक्षण जिला प्रबंधक कौशल उन्नयन एवं रोजगार एवं अन्य पदों हेतु भर्ती परीक्षा। समूह-2 उप समूह-2 कनिष्ठ लेखा अधिकारी व अन्य पदों हेतु भर्ती परीक्षा। MPPEB NEWS- नवंबर में होने वाली भर्ती परीक्षाएंवन रक्षक भर्ती परीक्षा। समूह-2 उप समूह-4 संयुक्त भर्ती परीक्षा। जेल उप निरीक्षक भर्ती परीक्षा। उच्च शिक्षा, सरकारी और प्राइवेट नौकरी एवं करियर से जुड़ी खबरों और अपडेट के लिए कृपया MP Career News पर क्लिक करें. |
| MP NEWS- ओबीसी महासभा ने मध्य प्रदेश बंद का आह्वान किया Posted: 14 May 2022 10:13 PM PDT ग्वालियर। ओबीसी इंजी. दिनेश कुमार, राष्ट्रीय सचिव राष्ट्रीय कार्यालय प्रभारी ओबीसी महासभा (रजि.), भारत द्वारा सूचित किया गया है कि ओबीसी महासभा द्वारा दिनांक 21 मई 2022 को मध्य प्रदेश बंद का ऐलान किया गया है। उन्होंने बताया कि ओबीसी महासभा राष्ट्रीय कोर कमेटी द्वारा दिनांक 12 मई 2022 को आयोजित बैठक में मध्यप्रदेश सरकार द्वारा मा. सर्वोच्च न्यायालय में मध्यप्रदेश में वर्ग का पक्ष एवं जनसंख्या आंकड़ों की जानकारी न देने के कारण ओबीसी आरक्षण के त्रिस्तरीय पंचायत एवं नगरीय निकाय चुनाव में ओबीसी वर्ग को बिना आरक्षण के चुनाव कराने के विरोध में मध्यप्रदेश बंद का आह्वान किया है। ओबीसी महासभा द्वारा मध्यप्रदेश के समस्त राष्ट्रीय / प्रदेश/ संभाग / जिला/ ब्लॉक / तहसील एवं समस्त मोर्चा अध्यक्ष / पदाधिकारी सदस्यों एवं सभी आमजन / जन प्रतिनिधि एवं सभी गणमान्य समाज सेवियों से अपील की गई है कि आप सभी 21 मई 2022 को मध्यप्रदेश बंद" को सफल बनाने मे साथ आवश्यक सहयोग अनिवार्य रूप से प्रदान करें। ग्वालियर की महत्वपूर्ण खबरों के लिए कृपया GWALIOR NEWS पर क्लिक करें. |
| You are subscribed to email updates from Bhopal Samachar | No 1 hindi news portal of central india (madhya pradesh). To stop receiving these emails, you may unsubscribe now. | Email delivery powered by Google |
| Google, 1600 Amphitheatre Parkway, Mountain View, CA 94043, United States | |
.jpg)

.jpg)



.jpg)

.jpg)
.jpg)

.jpg)
.jpg)
.jpg)
.jpg)
.jpg)
.jpg)
.jpg)
.jpg)
.jpg)
.jpg)




.jpg)
.jpg)