Bhopal Samachar | No 1 hindi news portal of central india (madhya pradesh) - 🌐

Breaking

Home Top Ad

Post Top Ad

Wednesday, May 25, 2022

Bhopal Samachar | No 1 hindi news portal of central india (madhya pradesh)

Bhopal Samachar | No 1 hindi news portal of central india (madhya pradesh)


Small business ideas- मात्र 15000 से शुरू करें ऑयल मिल का सफर, बड़े कारोबार की छोटी शुरुआत

Posted: 25 May 2022 02:37 PM PDT

पूंजी हो या ना हो, जब भी कोई व्यक्ति अपना बिजनेस शुरू करता है, अपना स्टार्ट अप प्लान करता है तो हमेशा सफलता के शिखर की कल्पना करता है। यह एक सबसे अच्छी बिजनेस प्रैक्टिस है। पता होना चाहिए कि यदि किस्मत अच्छी हुई तो कितनी ऊंचाई तक जाएंगे। हम आपको एक ऐसा ही बिजनेस आइडिया बता रहे हैं। मात्र ₹15000 के इन्वेस्टमेंट से आप अपनी करोड़ों रुपए की लागत वाली ऑयल मिल की शुरुआत कर सकते हैं। 

oil making machine for home business

शायद आपकी नजर गई होगी। ऑयल मेकिंग मशीन अब मिक्सर एंड जूसर जैसे साइज में भी आने लगी है। यह मशीन लोगों के घरों में उपयोग के लिए बनाई गई हैं। ऐमजॉन सहित किसी भी ऑनलाइन प्लेटफॉर्म पर मिल जाएंगी। इसे कोल्ड प्रेस ऑयल मशीन भी कहते हैं और CORONA के बाद कोल्ड प्रेस ऑयल की डिमांड बाजार में सबसे ज्यादा है। 

Cold press oil machine for home business

इस मशीन का उपयोग करके आप मूंगफली, नारियल (कोप्रा), तिल, सोयाबीन, अखरोट, सूरजमुखी के बीज, वनस्पति बीज, सन बीज, बादाम, अरंडी के बीज, सरसों के बीज और कई प्रकार के तेल निकाल सकते हैं। यह पूरी तरह से ऑटोमेटिक होती है। 1 घंटे में 2 लीटर तेल बना सकते हैं। इस मशीन की मदद से आप अपना छोटा सा बिजनेस शुरू कर सकते हैं। कच्चा माल मंडी में मिल जाता है और निकाला गया शुद्ध तेल मोहल्ले में भी बेच सकते हैं। बड़े कारोबारियों का प्रॉफिट मार्जिन ढाई सौ प्रतिशत तक होता है। आप 100% रख सकते हैं।

मुद्दे की बात यह है कि करोड़ों रुपए की लागत से ऑयल मिल शुरू करने से पहले इस मशीन से ट्रायल लीजिए। ग्राहकों की संख्या बढ़ती है तो ₹200000 वाली मशीन खरीद लीजिए, मांग बढ़ने पर इसी प्रकार की मशीन ₹500000 तक की आ जाती है। जिसमें आप पाउच पैकिंग भी कर सकते हैं। इसके लिए मात्र 600 स्क्वायर फीट जगह की जरूरत होती है। सेकंड स्टेप में सफल हो जाने के बाद अपनी ऑयल मिल प्लान कीजिए। लोन लेने की जरूरत नहीं पड़ेगी क्योंकि इतना पैसा आप पहले से कमा चुके होंगे।

क्या कार को टॉप गियर में पहाड़ी पर चढ़ाना चाहिए, टेक्नोलॉजी समझिए- GK in hindi

Posted: 25 May 2022 02:38 PM PDT

CAR एक कॉमन व्हीकल है और कुछ शहरों में दो घरों की संख्या से ज्यादा कारों की संख्या हो गई है। ज्यादातर लोग अपनी कार खुद ड्राइव करते हैं। बहुत सारे लोग ऐसे होते हैं जो टॉप गियर में किसी पहाड़ी पर कार को चढ़ा कर यह साबित करते हैं कि उनका इंजन कितना दमदार है। सवाल यह है कि क्या वह सही कर रहे होते हैं या फिर अपने कार के इंजन को खराब कर रहे होते हैं। आइए इंजीनियर से पूछते हैं:- 

कार और सभी प्रकार की तकनीक का अध्ययन और विश्लेषण करने वाले Lesics Engineers बताते हैं कि आंतरिक दहन इंजन का टॉर्क बैंड बहुत सीमित होता है। इसलिए पहियों की गति को बदलने के लिए ट्रांसमिशन प्रणाली का उपयोग किया जाता है। पहला गियर अधिक टॉर्क पैदा करता है। जिसकी मदद से आप अपनी खड़ी हुई कार को आगे बढ़ा पाते हैं। जबकि टॉप गियर अत्यधिक RPM देता है। जिसकी मदद से आपकी कार की स्पीड बहुत तेज हो जाती है। 

यहां ध्यान देना जरूरी है कि पहाड़ी पर चढ़ने के लिए कार को स्पीड की नहीं बल्कि टॉर्क की जरूरत होती है। इंजन की सारी शक्ति और संतुलन अनिवार्य होता है। यदि आप ऐसा नहीं करेंगे तो एक्सीडेंट का खतरा तो बना ही रहेगा लेकिन आप के इंजन को अनिवार्य रूप से नुकसान पहुंचेगा। आप जितनी बार टॉप गियर में गाड़ी को ऊंचाई पर चढ़ाएंगे उतनी ही बार आप का इंजन कमजोर होता चला जाएगा। 

पहाड़ी पर कार चलाने के सुरक्षित तरीके

  1. CAR को हमेशा सेकंड और थर्ड ईयर पर चलाएं। 
  2. CAR को हमेशा फर्स्ट ईयर में पार्क करें और हैंड गियर का उपयोग करें। 
  3. किसी भी परिस्थिति में CAR को न्यूट्रल गियर ना लाएं। 
  4. गियर के लीवर पर हाथ रखकर ना चलाएं। 
  5. क्लच पेडल पर पैर रखकर कार ड्राइव ना करें। 
  6. कार की खिड़कियां खुली रखें, ताकि सभी प्रकार की आवाज सुनाई दे। 
  7. पहाड़ी पर CAR ड्राइव करते समय म्यूजिक ना बजाएं। 
Notice: this is the copyright protected post. do not try to copy of this article 
(इसी प्रकार की मजेदार जानकारियों के लिए जनरल नॉलेज पर क्लिक करें) यदि आपके पास भी हैं कोई मजेदार एवं आमजनों के लिए उपयोगी जानकारी तो कृपया हमें ईमेल करें। 
editorbhopalsamachar@gmail.com
(general knowledge in hindi, gk question answer in hindi, general knowledge questions in hindi, gktoday in hindi, general awareness in hindi)

बार-बार पोम-पोम, हॉर्न बजाने पर भी चालान कटता है- जानिए MV Act,1988

Posted: 25 May 2022 01:02 PM PDT

Motor vehicle act 1988 section 194 

कुछ लोग ट्रैफिक में फस जाने पर तनाव की स्थिति में बार-बार हॉर्न बजाते हैं। कुछ अपनी ओर लोगों का ध्यान खींचने के लिए हॉर्न बजाते हैं। कुछ ऐसे भी होते हैं जो खास किस्म का हॉर्न लगाते हैं, जिसमें से अजीब तरह की आवाज निकलती है और कभी-कभी लो विचलित कर देती है। ऐसे लोगों को शायद मालूम नहीं होता कि बार-बार पॉम-पॉम मात्र करने से भी चालान काटा जा सकता है। 

मोटर यान अधिनियम, 1988 की धारा 194 (च) की परिभाषा

जो कोई व्यक्ति मोटर यान चलाते समय 
• सुरक्षा सुरक्षित करते समय आवश्यक रूप से निरंतर हॉर्न बजाता हैं या हॉर्न को आवशकता से अधिक सार्वजनिक सड़क पर बजाता हैं।
• किसी ऐसे स्थान पर जानबूझकर कर बार-बार हॉर्न बजाता हैं जहाँ पर ध्वनि प्रदूषण फैलाना निषेध हैं।
• या मोटर वाहन से काट-आउट कंरने के लिए साइलेंसर के अलावा अन्य किसी भी प्रकार की गैस को निकलेगा।
तब ऐसा करने वाले व्यक्ति पर एक हजार रुपए जुर्माना लगाया जा सकता है अगर यही अपराध वह दोबारा करता है या बार-बार करता है तब उस पर दो हजार रुपए का जुर्माना लगाया जा सकता है।

यदि कोई व्यक्ति विशेष प्रकार की आवाज निकालने वाला हॉर्न बजाता है। तब उसके हॉर्न को जब कर लिया जाता है। ऐसे व्यक्ति के खिलाफ ध्वनि प्रदूषण फैलाने की कार्रवाई भी हो सकती है। मोटर व्हीकल एक्ट और ध्वनि प्रदूषण की कार्रवाई एक साथ की जा सकती है। Notice: this is the copyright protected post. do not try to copy of this article)

:- लेखक बी.आर. अहिरवार (पत्रकार एवं लॉ छात्र होशंगाबाद) 9827737665
इसी प्रकार की कानूनी जानकारियां पढ़िए, यदि आपके पास भी हैं कोई मजेदार एवं आमजनों के लिए उपयोगी जानकारी तो कृपया हमें ईमेल करें। editorbhopalsamachar@gmail.com

BHOPAL NEWS- मॉडल स्कूल में ADMISSIONS, रजिस्ट्रेशन यहां करें

Posted: 25 May 2022 12:51 PM PDT

भोपाल।
मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में संचालित Model Higher Secondary School, T. T. Nagar Bhopal(Run By Board Of Secondary Education, MP Bhopal) में कक्षा 6 एवं कक्षा 12 में प्रवेश के लिए रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया शुरू हो गई है। 

इच्छुक उम्मीदवार एमपी ऑनलाइन के माध्यम से आवेदन कर सकते हैं अथवा स्वयं अपने कंप्यूटर से भी अप्लाई कर सकते हैं। विद्यार्थियों को हिंदी और इंग्लिश दोनों माध्यम चुनने की स्वतंत्रता दी गई है। कक्षा 6 एवं कक्षा 11 में शिक्षा सत्र 2022-23 के लिए प्रवेश प्रक्रिया शुरू की गई है। रजिस्ट्रेशन रितु ऑनलाइन एप्लीकेशन की लास्ट डेट Jun 5 2022 11:30PM घोषित की गई है। 

HOW TO REGISTER for ADMISSION- Model Higher Secondary School

  1. सबसे पहले यहां क्लिक करके ऑफिशल वेबसाइट ओपन करें। 
  2. Registration Form के सामने उपलब्ध Action CLICK HERE पर क्लिक करें। 
  3. Registration Form For Session [ 2022-23 ] में मांगी गई सभी जानकारियां बताएं। 
  4. विद्यार्थी का फोटो एवं हस्ताक्षर अपलोड करें। 
  5. प्रक्रिया पूरी होने पर आपको एक रजिस्ट्रेशन नंबर मिलेगा। 
  6. अपना रजिस्ट्रेशन नंबर नोट कर लें एवं स्क्रीनशॉट SAVE करें। 
  7. वापस ऑफिशल वेबसाइट पर जाकर PAY FOR UNPAID Registration FORM / RECEIPT के माध्यम से फीस जमा करें। 

MP College admission- ईप्रवेश प्रक्रिया शुरू, रजिस्ट्रेशन का तरीका और ऑफिशियल वेबसाइट ध्यान से पढ़ें

Posted: 25 May 2022 12:36 PM PDT

भोपाल
। मध्यप्रदेश शासन, उच्च शिक्षा विभाग द्वारा मध्य प्रदेश के सरकारी कॉलेजों में एडमिशन के लिए ईप्रवेश-2022-23 प्रक्रिया शुरू हो गई है। उच्च शिक्षा विभाग की ऑफिशल वेबसाइट के अलावा एमपी ऑनलाइन पर भी इसके बारे में विस्तृत जानकारी दी गई है।

HOW TO REGISTER E-PRAVESH FOR COLLEGE ADMISSION

  • सबसे पहले ऑफिशियल वेबसाइट https://epravesh.mponline.gov.in/ ओपन करें।
  • रजिस्ट्रेशन के लिए प्रारंभिक जानकारी दर्ज करें।
  • मांगे गए दस्तावेज (मार्कशीट इत्यादि) अपलोड करें।
  • अपने कॉलेज और कोर्स का चयन करें।
  • डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन की प्रक्रिया पूरी करें।
  • मेरिट के बेस पर सीटों का आवंटन होगा।
  • अपना आवंटन पत्र डाउनलोड करें।
  • फीस एवं अन्य शुल्क का भुगतान करें।
याद रखें शुल्क भुगतान होने पर ही एडमिशन माना जाता है।

उल्लेखनीय है कि CUET के तहत मध्य प्रदेश की कुछ यूनिवर्सिटी के कुछ कोर्स में एडमिशन दिया जा रहा है परंतु ज्यादातर यूनिवर्सिटी और लगभग सभी कोर्स ई प्रवेश प्रक्रिया में शामिल है। विद्यार्थी सभी प्रकार की प्रवेश प्रक्रिया में एक साथ भाग ले सकते हैं।

MP karmchari news- शिक्षकों की लंबित मांगों को लेकर मंत्रालय में हुई बैठक

Posted: 25 May 2022 12:16 PM PDT

भोपाल।
शिक्षकों की प्रदेशव्यापी लंबित समस्याओं/ मांगों के निराकरण के संबंध में चर्चा के लिए 25 मई बुधवार रमेशचन्द्र शर्मा अध्यक्ष (राज्यमंत्री दर्जा) म.प्र.कर्मचारी कल्याण समिति की अध्यक्षता में मंत्रालय- भू-तल पर बुलाई गई बैठक में मध्यप्रदेश राज्य कर्मचारी संघ, समग्र शिक्षक संघ, मप्र शिक्षक संघ तथा शिक्षक कांग्रेस के प्रतिनिधियों ने हिस्सा लिया। 

बैठक में संगठन प्रतिनिधियों ने प्रमुख रूप से सहायक शिक्षकों, शिक्षकों, प्रधान पाठकों/व्याख्याताओं/ प्राचार्यों को गृह विभाग की तर्ज पर पदोन्नति/पदनाम देने, प्रतिवर्ष 30 दिवस अर्जित अवकाश की पात्रता देने तथा स्वीकृति के अधिकार डीईओ को देने, सेवानिवृत शिक्षकों के अवकाश नगदीकरण के लंबित मामलों के संबंध में स्पष्ट दिशा निर्देश जारी करने, वेतन विसंगति दूर करने, सहायक शिक्षकों और व्याख्याता संवर्ग को तीसरे क्रमोन्नत/समयमान योजना की विसंगति दूर करने, सेवानिवृत शिक्षकों को बकाया 14% डीए का भुगतान करने, 35 वर्ष की सेवा पर शिक्षकों को चतुर्थ वेतनमान देने, 

नवीन संवर्ग के शिक्षकों/कर्मचारियों को पुरानी पेंशन योजना लागू करने, नवीन संवर्ग की रोकी गई क्रमोन्नति बहाल करने, सातवे वेतनमान के अनुसार गृह भाड़ा देने तथा बीमा कटौती करने, प्रदेश में कर्मचारी स्वास्थ्य बीना योजना लागू करने, 30 जून को सेवानिवृत्त होने वाले शिक्षकों कर्मचारियों को एक वेतन वृद्धि का लाभ देने, दिवंगत शिक्षकों के आश्रित परिजनों को बिना शर्त अनुकंपा नियुक्ति देने जैसी एक दर्जन से अधिक मांगे रखी गई।

बैठक में 4 संगठनों को प्रतिनिधि हुए शामिल

बैठक में चारों संगठनों के प्रमुख  पदाधिकारी शमिल हुए, जिनमें श्री विश्वजसिंह सिसोदिया, सुरेशचंद्र दुबे, लक्षीराम इंगले, सतीश शर्मा, सुभाष सक्सेना, संजय तिवारी, महवीर प्रसाद शर्मा, हेमन्त श्रीवास्तव, छत्रवीरसिंह राठौर, जेपी शुक्ला, नारायण जोशी, राघव कीर्ति, गुरुदत्त शर्मा, बलराम पुरोहित,किशन रजक, गोपालसिंह राठौर,शशिकांत यादव,,मुरारीलाल सोनी,भगवतसिंह दांगी, कमलेश गौर, पुरुषोत्तम शर्मा आदि संगठन प्रतिनिधि शामिल थे।

BHOPAL NEWS- फ्री बाल फिल्म समारोह 28 से, पढ़िए कौन-कौन सी फिल्में दिखाएंगे

Posted: 25 May 2022 12:09 PM PDT

भोपाल
। मध्य प्रदेश की राजधानी के लोकप्रिय भारत भवन में 28 मई से 3 जून तक बाल फिल्म समारोह मनाया जा रहा है। 

समारोह के दौरान प्रतिदिन शाम 6:30 बजे से चर्चित और रोचक बाल फिल्म दिखाई जाएगी। भारत भवन,बाल फिल्म समिति, दृश्यम, शेमारू एंटरटेनमेंट लिमिटेड, रोनी स्क्रूवाला, सिल्वर्टून पिक्चर कंपनी द्वारा यह समारोह किया जा रहा है। इसमें सामान्य फिल्म के साथ एनिमेटेड फिल्म भी शामिल होंगी। 

सभी दर्शकों का प्रवेश निःशुल्क रहेगा। 28 मई को निर्देशक नागेश कुकुनूर की 'धनक', 29 मई को निर्देशक वीरेंद्र सैनी की 'कभी पास कभी फेल',30 मई को'मुझसे दोस्ती करोगे' 31 मई को निर्देशक अन्नू कपूर की 'अभय' का प्रदर्शन किया जाएगा। 

साथ ही पंकज शर्मा द्वारा निर्देशित एनिमेशन फिल्म 'बाल गणेश' 1 जून को, विशाल भारद्वाज द्वारा निर्देशित 'ब्लू अंब्रेला' 2 जून को और श्री वी.जी. सावंत द्वारा निर्देशित एनिमेशन फिल्म 'हनुमान' का प्रदर्शन 3 जून को किया जाएगा।

JABALPUR नगर निगम चुनाव हेतु वार्ड आरक्षण लिस्ट - ward reservation list

Posted: 25 May 2022 08:46 AM PDT

जबलपुर।
मध्य प्रदेश के जबलपुर जिले में सुप्रीम कोर्ट के निर्णय के बाद आरक्षण की प्रक्रिया पूरी हो गई। नगर निगम जबलपुर में ओबीसी की एक सीट आबादी की तुलना में अधिक रिजर्व हुई। अब वार्ड नंबर 51 रविंद्र नाथ टैगोर ओबीसी हो गई। शहर के सभी 79 वार्डों में 21 वार्ड ओबीसी के लिए आरक्षित हो गई हैं। इसी के साथ जिला पंचायत के सभी 17 वार्डों, जनपद पंचायत अध्यक्षों के पदों की तस्वीर भी साफ हो चुकी है।

नगर निगम जबलपुर में अभी OBC आरक्षण 25 प्रतिशत के हिसाब से 20 सीट पर मिला था। जबकि आबादी के मुताबिक जिले में ओबीसी की संख्या 26.58 प्रतिशत है। इस कारण एक सीट बढ़ाई गई। उप जिला निर्वाचन अधिकारी नम: शिवाय अरजरिया के मुताबिक निर्देशों अनुसार एससी-एसटी के प्रकरण व महिला आरक्षण में कोई परिवर्तन नहीं होना था। जहां आबादी के अनुसार ओबीसी के पद घट या बढ़ रहे हैं, वहां आरक्षण होना था।

जबलपुर में एससी के 11, एसटी के 4, ओबीसी के 20 और सामान्य महिला 22 व सामान्य 22 सीटों का आरक्षण किया गया था। एक सीट ओबीसी का बढ़ाया जाना था, जो सामान्य से लिया गया। सामान्य के 22 वार्डों में 9 वार्ड पिछली बार ओबीसी के लिए आरक्षित थी। इस कारण 13 वार्डों से ही एक वार्ड का चयन किया गया। मानस भवन में अधिकारियों और सामान्य लोगों की मौजूदगी में वार्ड नंबर 8, 11, 16, 32, 34, 35, 39, 40, 42, 51, 55, 56, 73 की पर्ची डाली गई। लॉटरी सिस्टम से एक पर्ची निकलवाई गई, तो वार्ड क्रमांक 51 रविंद्र नाथ टैगोर ओबीसी में आरक्षित हुआ।

SC अनारक्षित- वार्ड नंबर 44, 52, 78, 62, 63
SC महिला- वार्ड नंबर 9, 29, 48, 53, 58, 66
ST अनारक्षित-वार्ड नंबर 64 व 77
ST महिला-वार्ड नंबर 70 व 75
OBC अनारक्षित-51, 38, 74, 5, 2, 54, 37, 28, 3, 59, 65
OBC महिला- वार्ड नंबर 1, 57, 67, 27, 10, 71, 17, 20, 36 व 24
GEN.-18, 23, 26, 43, 45, 46, 47, 49, 61, 8, 11, 16, 32, 34, 35, 39, 40, 42, 55, 56, 56 व 73
GEN.महिला-13, 14, 19, 21, 30, 33, 50, 60, 69, 72, 76, 4, 6, 7, 12, 15, 22, 25, 31, 41, 68 व 79

निकाय चुनाव की इस पूरी प्रक्रिया पर कांग्रेस की ओर से सवाल उठाए गए। टीकाराम कोष्टा, सतेंद्र ज्योतिषी ने आरक्षण प्रक्रिया पर सवाल उठाए। उप जिला निर्वाचन अधिकारी नम: शिवाय अरजरिया को ज्ञापन साैंपकर आरक्षण से पूर्व राजनीतिक दलों को पूरी प्रक्रिया की जानकारी से अवगत नहीं कराने की चूक की ओर अवगत कराया। बोले कि रजिस्टर्ड दल को पहले से ही आरक्षण की प्रक्रिया की जानकारी देने का प्रावधान है। जबलपुर की महत्वपूर्ण खबरों के लिए कृपया JABALPUR NEWS पर क्लिक करें.

कमिश्नर ने इंजीनियर को टाइमकीपर बना दिया, हाईकोर्ट का नोटिस- MP karmchari news

Posted: 25 May 2022 08:26 AM PDT

जबलपुर।
मध्यप्रदेश हाईकोर्ट के जस्टिस संजय द्विवेदी की सिंगल बेंच ने नगर निगम जबलपुर के कमिश्नर आशीष वशिष्ठ को नोटिस जारी करके तलब कर लिया है। आरोप है कि उन्होंने हाईकोर्ट के आदेश के बावजूद कर्मचारी को तंग करने के लिए इंजीनियर से टाइम की पर बना दिया। कमिश्नर की पेशी की तारीख 14 जून 2022 निर्धारित की गई है।

अस्थाई कर्मचारी सब इंजीनियर के नियमितीकरण का आदेश दिया था

जबलपुर निवासी केदारनाथ सिंह मन्देले की ओर से यह अवमानना याचिका दायर की गई। कहा गया कि याचिकाकर्ता नगर निगम में दैनिक वेतन भोगी पर सब इंजीनियर के रूप में कार्यरत था। 2010 में उसने नियमितीकरण के लिए हाईकोर्ट की शरण ली। कोर्ट ने उसके अभ्यावेदन पर नियमों के प्रकाश में विचार कर निर्णय लेने के निर्देश दिए। 

नियमित नहीं किया, भर्ती विज्ञापन निकाल दिया

इसके बाद एमआईसी की बैठक में सरकार से याचिकाकर्ता के नियमितीकरण पर अनुमति लेने का निर्णय किया गया। सरकार ने कहा कि स्थानीय निकाय अपने स्तर पर कर्मियों के नियमितीकरण का फैसला ले सकते हैं। इसके बावजूद उसका नियमितीकरण नहीं किया गया, बल्कि 2014 में नगर निगम ने सब इंजीनियर की भर्ती के लिए विज्ञापन निकाला। इसे फिर हाईकोर्ट में चुनौती दी गई।

नियमितीकरण के विरुद्ध सुप्रीम कोर्ट तक गए लेकिन हार गए

24 जून 2016 को मध्य प्रदेश हाई कोर्ट ने फिर निर्देश दिए कि याचिकाकर्ता के नियमितीकरण के अभ्यावेदन का तीन माह के अंदर किया जाए। इस आदेश के खिलाफ निगम की अपील मध्य प्रदेश हाईकोर्ट और सुप्रीम कोर्ट से खारिज हो गई। 

अंत में सब इंजीनियर को नियमित करके टाइमकीपर बना दिया

तर्क दिया गया कि इसके बाद निगम ने सब-इंजीनियर की बजाय टाइम कीपर पद पर उसके नियमितीकरण का आदेश जारी कर दिया। यह सरकार कोर्ट की अवमानना है। प्रारम्भिक सुनवाई के बाद कोर्ट ने कमिश्नर को स्पष्टीकरण देने के लिए तलब कर लिया।

पुराने वाहनों की फिटनेस रिनुअल पेनल्टी पर हाईकोर्ट की रोक- MP NEWS

Posted: 25 May 2022 08:13 AM PDT

जबलपुर।
न्यायाधीश वीरेन्द्र सिंह और न्यायाधीश प्रकाश चंद्र गुप्ता की खंडपीठ ने मध्यप्रदेश में परिवहन विभाग द्वारा पुराने वाहनों के फिटनेस रिनुअल के समय ली जाने वाली पेनल्टी पर रोक लगा दी है। नवीन नियमों के अनुसार यह पेनल्टी ₹50 प्रतिदिन के आधार पर निर्धारित की गई है। हाईकोर्ट के आगामी आदेश तक कोई भी आरटीओ ऑफिस इस तरह की पेनल्टी वसूली नहीं कर सकता।

जबलपुर और कटनी के बस आपरेटर्स प्रकाश चंद गुप्ता, पंकज गुप्ता व प्रदीप गुप्ता ने याचिका दायर की, जिसमें बताया कि केन्द्र सरकार ने चार अक्टूबर 2021 को अधिसूचना जारी कर सेंट्रल मोटर वीकल रूल में संशोधन किया है। याचिकाकर्ताओं की ओर से अधिवक्ता आशीष रावत ने बताया कि संशोधन के तहत 15 साल पुराने वाहनों के फिटनेस सर्टिफिकेट और उनके नवीनीकरण के लिए ली जाने वाला शुल्क 600 से बढ़ाकर 12500 रुपए कर दिया है। केन्द्र सरकार ने नवीनीकरण में विलंब होने पर प्रतिदिन 50 रुपए का अतिरिक्त शुल्क निर्धारित किया है। यह संशोधन 0 अप्रैल 2022 से प्रभावशील हुआ है। याचिका में दलील दी गई कि पूर्व में हाईकोर्ट ने इस तरह के शुल्क को असंवैधानिक घोषित कर चुकी है। इसके बावजूद केन्द्र ने संशोधन में दोबारा उसी प्रावधान को शामिल कर दिया है। 

न्यायाधीश वीरेन्द्र सिंह और न्यायाधीश प्रकाश चंद्र गुप्ता की खंडपीठ ने केन्द्रीय भूतल एवं परिवहन मंत्रालय के सचिव, मप्र के परिवहन विभाग के सचिव, परिवहन आयुक्त ग्वालियर, उप क्षेत्रीय परिवहन आयुक्त जबलपुर, क्षेत्रीय परिवहन अधिकारी जबलपुर व एआरटीओ कटनी को नोटिस जारी कर जवाब मांगा एवं आगामी आदेश तक 15 साल पुराने भारी वाहनों के फिटनेस सर्टिफिकेट के नवीनीकरण के लिए निर्धारित ₹50 प्रतिदिन विलंब शुल्क की वसूली पर अंतरिम रोक लगा दी है। मामले पर अगली सुनवाई 21 जून को होगी।

MP KISAN NEWS- प्राकृतिक खेती के लिए यहां रजिस्ट्रेशन कराएं, लाभ मिलेगा

Posted: 25 May 2022 07:39 AM PDT

भोपाल।
मध्यप्रदेश में जो किसान प्राकृतिक खेती करना चाहते हैं, वह शासन द्वारा तैयार किए गए पोर्टल पर ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन करवा ले। ऐसा करने से उन्हें निशुल्क ट्रेनिंग तो मिलेगी ही, सरकारी योजनाओं का लाभ भी मिलेगा।

MP KRISHI प्राकृतिक खेती पोर्टल रजिस्ट्रेशन का तरीका

पोर्टल पर पंजीयन तीन स्टेप में होगा।
सबसे पहले ऑफिशल वेबसाइट zbnf.mpkrishi.org ओपन करें।
किसान की पूरी जानकारी दर्ज की जाएगी। 
किसान के मोबाइल नंबर का वेरिफिकेशन होगा। 
कुछ अन्य जानकारी मांगी गई है। 
सभी जानकारियां सही एवं अनिवार्य रूप से भरें।

मध्य प्रदेश शासन द्वारा नामांकित मास्टर ट्रेनर श्री एचजे जिंदल (गुजरात) द्वारा मैदानी प्रसार कार्यकर्ताओं को प्राकृतिक खेती करने हेतु प्रशिक्षण दिया जा चुका है। प्राकृतिक खेती के पंजीयन के संंबंध में किसानों को किसी भी प्रकार की समस्या हो तो संबंधित ग्रामीण कृषि विस्तार अधिकारी, ATM/BTM एवं विकासखंड स्तर पर वरिष्ठ कृषि विकास अधिकारी से संपर्क कर सकते हैं। 

CM Sir, हमें भी दूसरे राज्यों की PSC परीक्षा दिलवाइए, खिलौने हम ले आएंगे, आप रोजगार ले आइए- Khula Khat

Posted: 25 May 2022 02:39 PM PDT

माननीय मुख्यमंत्री जी
, मध्य प्रदेश शासन भोपाल। जैसा कि हम जानते हैं कि मध्य प्रदेश लोक सेवा आयोग प्रति वर्ष राज्य सेवा परीक्षा आयोजित करवाता है और मध्य प्रदेश के लाखों युवक उसमे शामिल होते हैं।

मध्य प्रदेश लोक सेवा आयोग द्वारा आयोजित राज्य सेवा परीक्षा 2021, जोकि 24 अप्रैल को होने वाली थी, बिना कारण बताए 19 जून 2022 को कर दी गई और बाहरी राज्य के अभ्यर्थियों के लिए आवेदन की तारीख भी बढ़ा दी। इससे मध्य प्रदेश के युवाओं में आक्रोश हैं उनके राज्य सरकार से कई प्रश्न हैं:-

1. बाहरी राज्य के अभ्यर्थियों को मध्य प्रदेश लोक सेवा आयोग की परीक्षा में इतनी दिलचस्पी क्यों है, जबकि उनके राज्य भी तो अपनी राज्य सेवा परीक्षा आयोजित करवाता है।
2. हम किसी और राज्य की लोक सेवा आयोग की राज्य सेवा परीक्षा इसलिए नही दे सकते क्योंकि हम बाहरी हैं तो हम दूसरे राज्य के लोगों को क्यों आमंत्रित करते हैं।
3. हम हर बार परीक्षा तिथि बदल देते हैं ये कोई प्रशासनिक कारण है या साजिश।
4. अगर मध्य प्रदेश अपनी राज्य सेवा परीक्षा में बाहरी अभ्यर्थियों को शामिल कर रहा है तो क्या बाहरी राज्य को ऐसा करने को बाध्य कर सकता है। 

आप मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री हैं। हमारे हितों की रक्षा करना आपका संवैधानिक दायित्व भी है। हम पूरी प्रतिबद्धता के साथ आपके पीछे खड़े हैं परंतु आपको आगे बढ़ना चाहिए। मध्य प्रदेश के उम्मीदवार दूसरे राज्यों की राज्य सेवा परीक्षा में शामिल हो सकें, इसका प्रबंधन करना चाहिए। आपके पास वकीलों की फौज है। यदि आरक्षण के लिए सुप्रीम कोर्ट तक दौड़ा सकते हैं तो रोजगार के लिए आसपास के 8 राज्यों में क्यों नहीं दौड़ाते। 

सीएम सर, हमारी संख्या बहुत है। हम पूरे मध्यप्रदेश में हैं। आंगनबाड़ियों के लिए आप जितने खिलौने कहेंगे उतने लोगों से मांग-मांग कर ले आएंगे। कृपया आप वह काम कीजिए जो हम नहीं कर सकते। या तो हमारा राज्य हमारे लिए आरक्षित करवाइए या फिर दूसरे राज्यों में हमें भी समान अधिकार दिलवाइए। ✒ हम सभी प्रतियोगी परीक्षाओं के उम्मीदवार  

अस्वीकरण: खुला-खत एक ओपन प्लेटफार्म है। यहां मध्य प्रदेश के सभी जागरूक नागरिक सरकारी नीतियों की समीक्षा करते हैं। सुझाव देते हैं एवं समस्याओं की जानकारी देते हैं। पत्र लेखक के विचार उसके निजी होते हैं। इससे पूर्व प्रकाशित हुए खुले खत पढ़ने के लिए कृपया Khula Khat पर क्लिक करें. यदि आपके पास भी है कुछ ऐसा जो मध्य प्रदेश के हित में हो, तो कृपया लिख भेजिए हमारा ई-पता है:- editorbhopalsamachar@gmail.com

GWALIOR NEWS- लाचार मंत्री की गांधीगिरी या शिवराज सरकार के खिलाफ प्रदर्शन

Posted: 25 May 2022 06:57 AM PDT

ग्वालियर
। ऊर्जा मंत्री प्रद्युम्न सिंह तोमर अपनी विधानसभा क्षेत्र की खराब पड़ी सड़क पर नंगे पैर पैदल चले। सोशल मीडिया पर उनके समर्थक बड़ी तारीफ कर रहे हैं परंतु असल में यह एक लाचार मंत्री का प्रदर्शन है। सड़क नहीं बनवा पाए तो पैदल चलकर सहानुभूति बटोरने की कोशिश कर रहे हैं। 

मंत्री प्रद्युम्न सिंह तोमर अक्सर अपनी सरकार और अपने सिस्टम के खिलाफ प्रदर्शन करके सुर्खियों में आ जाते हैं। उखड़ी हुई सड़क पर पैदल चलकर लक्ष्मण तलैया इलाके में उन्होंने जो प्रदर्शन किया है। यह सरकार के खिलाफ किया गया प्रदर्शन है। जब सिस्टम में सुनवाई नहीं होती। जनप्रतिनिधि लाचार हो जाता है। तब इस तरह के प्रदर्शन करता है। प्रद्युम्न सिंह तोमर, सत्ताधारी दल के नेता हैं। ना केवल विधायक हैं बल्कि मंत्री भी हैं। 

अपनी विधानसभा क्षेत्र में सड़कें बनवाना उनकी जिम्मेदारी है। इसी बात के लिए वोट दिया गया है और इसी बात के लिए सरकारी सुविधाएं दी जा रही हैं। यदि वह अपनी ही सरकार के सिस्टम से संतुष्ट नहीं है तो सबसे पहले उन्हें इस्तीफा देना चाहिए। मंत्री भी रहेंगे और अपनी सरकार के खिलाफ गांधीगिरी (विरोध प्रदर्शन) भी करेंगे। बड़ी अजीब बात है।

इस प्रदर्शन के निम्न अर्थ निकलते हैं:- 

  • एक विधायक, ठेकेदार से काम नहीं करवा पा रहा है। 
  • एक मंत्री, लापरवाह ठेकेदार को ब्लैक लिस्ट नहीं करवा पा रहा है। 
  • एक मंत्री, अपनी सरकार में सिस्टम नहीं सुधार पा रहा है। 
  • एक मंत्री, अपनी ही सरकार के खिलाफ प्रदर्शन कर रहा है। 
  • एक मंत्री, अपनी सीट बचाने के लिए अपनी सरकार को बदनाम कर रहा है।
जनता सिस्टम को सुधारने के लिए विधायक बनाती है, नंगे पैर पदयात्रा तो कोई भी कर सकता है। अपने पद से इस्तीफा देकर और सभी सरकारी सुविधाओं का त्याग करके नंगे पैर प्रदर्शन करेंगे तो निश्चित रूप से बुद्धिजीवी वर्ग भी इसका समर्थन करेगा।

GWALIOR NEWS- संतान के लिए 3 साल तक जेठ के साथ सुलाया, फिर घर से निकाल दिया

Posted: 25 May 2022 06:33 AM PDT

ग्वालियर।
संतान का जन्म मेडिकल साइंस का विषय है लेकिन कुछ लोग संतान प्राप्ति को प्रतिष्ठा से जोड़ लेते हैं और इसके लिए किसी भी प्रकार का अपराध करने से नहीं चूकते। एक महिला ने शिकायत की है कि उसके पति ने संतान प्राप्ति के लिए उसे 3 साल तक जेठ के साथ सुलाया फिर भी संतान नहीं हुई तो उसे दोषी बताते हुए घर से निकाल दिया। 

27 साल की महिला तहसील गोहद जिला भिंड की रहने वाली है। उसकी शादी ग्वालियर जिले के बिजौली पुलिस थाना क्षेत्र में रहने वाले एक युवक से हुई थी। महिला ने अपनी शिकायत में बताया कि शादी के 2 साल बाद तक जब कोई संतान नहीं हुई तो परिवार में तनाव की स्थिति बन गई। गोसपुरा क्षेत्र में उसके पति और जेठ ने एक किराए का मकान लिया था। जहां पर जेठ-जेठानी, उसका पति और वह चारों रहते थे। 

संतान नहीं होने पर उसने डॉक्टर की मदद लेने की सलाह दी परंतु पति तैयार नहीं हुआ। ससुराल वालों ने एक नया रास्ता निकाला। संतान के लिए उसे जेठ के साथ सोने के लिए विवश किया गया। 3 साल तक यह सब कुछ चला। कई बार उसका पति और जेठानी बेडरूम में होते थे और उनके सामने जेठ उसके साथ संबंध बनाता था। सब कुछ बेहद शर्मसार करने वाला था परंतु ससुराल के जवाब में सब कुछ सहन करना पड़ा। 

3 साल बाद भी जब संतान नहीं हुई तो दोनों भाइयों में लड़ाई हो गई है और दोनों अलग हो गए। वह अपने पति के साथ कानपुर उत्तर प्रदेश चली गई लेकिन यहां भी तनाव कम नहीं हुआ। उसके पति ने उसे दोषी बताया और घर से निकाल दिया। जब महिला मायके आ गई तब उसने अपनी भाभी को सब कुछ बताया। परिवार वालों ने हिम्मत दी और मामला दर्ज कराया गया।

मेरा पति हनीमून नहीं मना पाया, शादी कैंसिल करके दहेज वापस दिलाओ- INDORE NEWS

Posted: 25 May 2022 05:56 AM PDT

इंदौर।
एक नवविवाहित युवती बेहद गुस्से में है। उसने मुंबई में रहने वाले अपने पति भूपेंद्र बावसकर, सास शिल्पा, ननद मेघना और नंदोई निखिल के खिलाफ दहेज प्रताड़ना का केस दर्ज करवाया दीया है। महिला पुलिस थाना पलासिया इंदौर थाना प्रभारी ज्योति शर्मा ने इसकी पुष्टि की है। 

पुलिस को मिली शिकायत के अनुसार लड़की की शादी फरवरी महीने में हुई है। लड़की का कहना है कि शादी के ठीक 1 दिन पहले ससुराल वालों ने शादी के एक दिन पहले 5 लाख रुपए और 5 तोला गोल्ड की मांग कर दी। परिवार वालों ने किसी तरह से व्यवस्था कर उन्हें पैसा और सोना दिया। जिसके बाद शादी हुई। 

पीड़िता ने पुलिस को बताया कि शादी के बाद वह मुंबई अपने ससुराल पहुंची। करीब एक सप्ताह तक वहां रही। पति भूपेंद्र ने मुझसे रिलेशन नहीं बनाए। बाद में हनीमून पर गए, वहां भी पति मुझसे दूर-दूर ही रहा। मैंने इस पर आपत्ति ली तो पति ने बताया कि उसे कई बीमारियां है। मैंने विरोध किया। मैं वापस अपने ससुराल मुंबई पहुंची। यहां ससुराल वाले बाद में 10 लाख रुपए की मांग कर विवाद करने लगे। मैं इंदौर आई और यहां मैंने परिजनों को सारी बात बता कर प्रकरण दर्ज करवाया है।

RGPV NEWS- मध्य प्रदेश पुलिस इंटर्नशिप के लिए सिलेक्टेड स्टूडेंट्स की लिस्ट

Posted: 25 May 2022 05:34 AM PDT

Rajiv Gandhi Proudyogiki Vishwavidyalaya
, Bhopal द्वारा Final List of Selected Students for MP Police Internship Training Programme जारी कर दी गई है। (Click here for direct link of list page)

मध्य प्रदेश पुलिस इंटर्नशिप ट्रेनिंग प्रोग्राम में राजीव गांधी प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय से संबंधित सभी कॉलेजों के कुल 250 विद्यार्थी चयनित किए गए हैं। यह लिस्ट RGPV की ऑफिशियल वेबसाइट पर उपलब्ध है। उम्मीदवार पीडीएफ फाइल डाउनलोड कर सकते हैं। ट्रेनिंग की तारीख 26 और 27 मई 2022 है। रिपोर्टिंग का समय सुबह 11:00 बजे निर्धारित किया गया है। 

RGPV MP Police Internship Training Programme

Training Date:- 26th & 27th May 2022 
Reporting Venue: Training & Placement Department, UIT 
Reporting Time: 11:00 AM 
Training Time: 12:00 PM to 5:00 PM
Training Venue: Conference Hall, Administration Building, RGPV 

BHOPAL नगर निगम वार्ड आरक्षण लिस्ट 2022, यहां पढ़िए- Municipal Corporation ward reservation list

Posted: 25 May 2022 05:19 AM PDT

भोपाल।
कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी अविनाश लवानिया की उपस्थिति में नगर निगम भोपाल की वार्ड आरक्षण प्रक्रिया पूरी हुई। इसी के आधार पर नगर निगम के चुनाव लड़े जाएंगे। राज्य निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार एवं सुप्रीम कोर्ट की शर्तों का पालन करते हुए आरक्षण की प्रक्रिया पूरी की गई है।

List of reserved wards of Municipal Corporation Bhopal

OBC ओपन के लिए 12 सीटें- वार्ड क्रमांक 72, 13,18, 16, 25, 57, 5, 36, 29, 58, 73 
OBC महिला के लिए 12 सीटें- वार्ड क्रमांक 55, 6, 9, 67, 31, 35, 21, 85, 75, 68, 37, 8 
अनारक्षित महिला के लिए 23 सीटें- वार्ड क्रमांक  74, 51, 43, 61, 27, 23, 32, 80, 07, 02, 03, 38, 20, 17, 82, 79, 71, 84, 52, 14, 65, 45, 64. 
अनुसूचित जाति महिला के लिए 6 सीटें- वार्ड क्रमांक 10, 11, 47, 50, 59, 81. 
अनुसूचित जनजाति के लिए 2 सीटें- वार्ड क्रमांक 26 और 50

सभी श्रेणियों में 50% महिला आरक्षण लागू

राजधानी भोपाल के रविंद्र भवन के ऑडिटोरियम में नगर निगम के वार्ड आरक्षण की कार्रवाई की गई। कुल 85 वार्डों का नए सिरे से रिजर्वेशन हुआ। इनमें से आधे वार्ड यानी 42 महिलाओं के लिए रिजर्व हुए। ओबीसी के लिए कुल 23 वार्ड रिजर्व हुए। जिनमें 12 पर सिर्फ महिलाएं चुनाव लड़ेंगी। अनारक्षित 48 वार्ड में से 23 महिलाओं के लिए आरक्षित किए गए हैं। करीब दो घंटे तक आरक्षण की कार्रवाई चली।

भोपाल शहर के सभी वार्डों की आरक्षण लिस्ट

वार्ड-1 अनारक्षित
वार्ड-2 अनारक्षित (महिला)
वार्ड-3 अनारक्षित (महिला)
वार्ड-4 अनारक्षित
वार्ड-5 ओबीसी
वार्ड-6 ओबीसी (महिला)
वार्ड-7 अनारक्षित (महिला)
वार्ड-8 ओबीसी (महिला)
वार्ड-9 ओबीसी (महिला)
वार्ड-10 एससी (महिला)
वार्ड-11 एससी (महिला)
वार्ड-12 अनारक्षित
वार्ड-13 ओबीसी
वार्ड-14 अनारक्षित (महिला)
वार्ड-15 अनारक्षित
वार्ड-16 ओबीसी
वार्ड-17 अनारक्षित (महिला)
वार्ड-18 ओबीसी
वार्ड-19 अनारक्षित
वार्ड-20 अनारक्षित (महिला)
वार्ड-21 ओबीसी (महिला)
वार्ड-22 अनारक्षित
वार्ड-23 अनारक्षित (महिला)
वार्ड-24 अनारक्षित
वार्ड-25 ओबीसी
वार्ड-26 एसटी (महिला)
वार्ड-27 अनारक्षित
वार्ड-28 एससी
वार्ड-29 ओबीसी
वार्ड-30 अनारक्षित
वार्ड-31 ओबीसी (महिला)
वार्ड-32 अनारक्षित (महिला)
वार्ड-33 अनारक्षित
वार्ड-34 अनारक्षित
वार्ड-35 ओबीसी (महिला)
वार्ड-36 ओबीसी
वार्ड-37 ओबीसी (महिला)
वार्ड-38 अनारक्षित (महिला)
वार्ड-39 अनारक्षित
वार्ड-40 अनारक्षित
वार्ड-41 अनारक्षित
वार्ड-42 अनारक्षित
वार्ड-43 अनारक्षित (महिला)
वार्ड-44 अनारक्षित
वार्ड-45 अनारक्षित (महिला)
वार्ड-46 अनारक्षित
वार्ड-47 एससी (महिला)
वार्ड-48 एससी
वार्ड-49 एससी
वार्ड-50 एससी (महिला)
वार्ड-51 अनारक्षित (महिला)
वार्ड-52 अनारक्षित (महिला)
वार्ड-53 एससी
वार्ड-54 अनारक्षित
वार्ड-55 ओबीसी (महिला)
वार्ड-56 अनारक्षित
वार्ड-57 ओबीसी
वार्ड-58 ओबीसी
वार्ड-59 एससी (महिला)
वार्ड-60 एसटी
वार्ड-61 अनारक्षित
वार्ड-62 अनारक्षित
वार्ड-63 एससी
वार्ड-64 अनारक्षित (महिला)
वार्ड-65 अनारक्षित (महिला)
वार्ड-66 अनारक्षित
वार्ड- 67 ओबीसी (महिला)
वार्ड- 68 ओबीसी (महिला)
वार्ड-69 अनारक्षित
वार्ड-70 अनारक्षित
वार्ड-71 अनारक्षित (महिला)
वार्ड-72 ओबीसी
वार्ड-73 ओबीसी
वार्ड-74 अनारक्षित
वार्ड-75 ओबीसी (महिला)
वार्ड-76 एससी
वार्ड-77 अनारक्षित
वार्ड-78 अनारक्षित
वार्ड-79 अनारक्षित (महिला)
वार्ड-80 अनारक्षित (महिला)
वार्ड-81 एससी (महिला)
वार्ड-82 अनारक्षित (महिला)
वार्ड-83 अनारक्षित
वार्ड-84 अनारक्षित (महिला)
वार्ड-85 ओबीसी (महिला)

INDORE NEWS- विधायक जीतू पटवारी ने इस्तीफा दिया, कांग्रेस मीडिया विभाग का अध्यक्ष पद छोड़ा

Posted: 25 May 2022 06:35 AM PDT

इंदौर।
मध्यप्रदेश में कांग्रेस का सबसे लोकप्रिय युवा चेहरा, पूर्व मंत्री एवं राऊ विधानसभा सीट से विधायक जीतू पटवारी ने कांग्रेस के मीडिया विभाग के अध्यक्ष के पद से इस्तीफा दे दिया है। नोट करने वाली बात यह है कि उन्होंने अपना इस्तीफा सोशल मीडिया के जरिए कमलनाथ तक पहुंचाया। 

कांग्रेस विधायक जीतू पटवारी का इस्तीफा

जीतू पटवारी ने ट्विटर पर लिखा कि, आदरणीय कमलनाथ जी, उदयपुर चिंतन शिविर में "एक व्यक्ति एक पद" का निर्णय हुआ है। कांग्रेस पार्टी में मैं कार्यकारी अध्यक्ष हूं, साथ ही मीडिया विभाग का अध्यक्ष भी। मेरा विनम्र निवेदन है कि मीडिया विभाग अध्यक्ष की जिम्मेदारी किसी अन्य साथी को दी जाए। आपने पूर्ण विश्वास के साथ मार्गदर्शन दिया, इसी कारण मैं जवाबदेही से कार्य पूर्ण कर पाया। आपका ह्रदय से आभार...

इस्तीफे से उठा सवाल, कांग्रेस पार्टी के भीतर बवाल

जीतू पटवारी के इस्तीफे से एक सवाल उठाए कि क्या कांग्रेस पार्टी के भीतर बवाल मचा हुआ है। उदयपुर चिंतन शिविर के पहले से लेकर अब तक कमलनाथ की स्थिति कुछ ठीक नहीं लग रही। जीतू पटवारी, कमलनाथ की टीम का एक ऐसा नाम हुआ करता था जो जनता में लोकप्रिय था और जिसके दिग्विजय सिंह एवं ज्योतिरादित्य सिंधिया से भी अच्छे संबंध थे। आज कमलनाथ और जीतू पटवारी के बीच अच्छे संबंध नजर नहीं आ रहे हैं। 

संबंध अच्छे होते तो दोनों बंद कमरे में बातचीत करते हैं और किसी नए व्यक्ति की नियुक्ति के साथ उदयपुर चिंतन शिविर के निर्णय की जानकारी देते। कमलनाथ और जीतू पटवारी दोनों मिलकर मीडिया विभाग के नए अध्यक्ष को पदभार ग्रहण करवाते। रिश्तो में दरार के लिए गलती जीतू पटवारी की हो या कमलनाथ की लेकिन दरार साफ दिखाई दे रही है।

मध्य प्रदेश मौसम- 30 जिलों में आंधी, बारिश और वज्रपात की चेतावनी - MP WEATHER FORECAST

Posted: 25 May 2022 05:36 AM PDT

भोपाल।
भारत मौसम विज्ञान विभाग के अनुसार मध्य प्रदेश के 15 जिलों में आंधी, बारिश और वज्रपात एवं 15 जिलों में हल्की बारिश एवं बिजली गिरने की चेतावनी जारी की गई है। इस प्रकार मौसम विज्ञानियों के अनुसार मध्य प्रदेश के 52 में से 30 जिलों में मौसम खराब रहेगा। लोगों को सावधान रहने की जरूरत है। 

मध्य प्रदेश मौसम- इन जिलों में आंधी और बारिश की संभावना

मौसम केंद्र भोपाल के अनुसार रीवा, सतना, सीधी, सिंगरौली, शहडोल, उमरिया, अनूपपुर, जबलपुर, नरसिंहपुर, छिंदवाड़ा, सिवनी, दमोह, सागर, छतरपुर एवं टीकमगढ़ जिलों में 40 किलोमीटर प्रति घंटा की स्पीड से आंधी, बिजली गिरने और बारिश होने की संभावना है। 

MP WEATHER FORECAST- इन जिलों में वज्रपात की चेतावनी

मौसम केंद्र भोपाल के अनुसार भिंड, मुरैना, श्योपुर, नर्मदा पुरम, हरदा, बैतूल, भोपाल, रायसेन, सीहोर, विदिशा, धार, उज्जैन, गुना, अशोक नगर एवं शिवपुरी जिला में वज्रपात यानी बिजली गिरने की संभावना है। 

BHOPAL-INDORE POLICE ITI- रजिस्ट्रेशन शुरू, पढ़िए महत्वपूर्ण जानकारी

Posted: 24 May 2022 11:22 PM PDT

मध्य प्रदेश पुलिस आईटीआई में एडमिशन के लिए रजिस्ट्रेशन शुरू हो गए हैं। उम्मीदवारों को भोपाल एवं इंदौर की ब्रांच में शिक्षा सत्र 2022-23 के लिए प्रवेश मिलेगा। रजिस्ट्रेशन की लास्ट डेट 12 जून 2022 घोषित की गई है।

कैंडिडेट्स iti.mponline.gov.in के माध्यम से रजिस्ट्रेशन और चॉइस फिलिंग कर सकते हैं। फार्म भरने की अंतिम तिथि 12 जून 2022 तक है। इंदौर आईटीआई इलेक्ट्रानिक्स मैकेनिक (NCVT) दो वर्षीय पाठ्यक्रम व कम्प्यूटर ऑपरेटर एण्ड प्रोग्रामिंग असिस्टेंट (COPA), डीजल मैकिनक, इसके साथ ही एक वर्षीय स्टोनो हिंदी (SCVT) एक वर्षीय पाठ्यक्रम के दाखिला लिया जा सकता है। इसी प्रकार भोपाल पुलिस की आईटीआई एक वर्षीय डीजल मैकेनिक, स्टेनो हिंदी, स्टेनो अंग्रेजी, वेल्डर, स्विईंग टेक्नोलॉजी(NCVT) एवं इलेक्ट्रानिक्स मैकेनिक (SCVT) में दाखिला लिए जाएंगे।

केवल पुलिस कर्मचारी, सैनिक, फ्रीडम फाइटर और होमगार्ड के बच्चों के लिए आरक्षित

दोनों आईटीआई में केवल पुलिस कर्मचारियों के पुत्र-पुत्री एवं उनके प्रथम रक्त संबंधी को ही दाखिला मिल सकेगा। इसके अलावा होमगार्ड, भूतपूर्व सैनिक एवं स्वतंत्रता संग्राम सेनानी के परिवार के सदस्य ही पात्र होंगे।

MP ऑनलाइन में आवेदन का तरीका
क्या आप पुलिस आईटीआई में प्रवेश चाहते हैं।- हां करें।
आईटीआई की सूची में शासकीय पुलिस आईटीआई का नाम का चुनाव करें।
चाहा गया व्यवसाय भोपाल या इंदौर चुनें।
सीट एलॉटमेंट की जानकारी एमपी ऑनलाइन से SMS से प्राप्त होगी।
अधिक जानकारी के लिए इन नंबर से संपर्क करें:-

भोपाल के लिए-0755-2443517, इंदौर के लिए 7000655470, वॉट्सऐप नंबर 9907486000 पर संपर्क कर सकते हैं।

Indore gaurav festival- बाजार में स्पेशल डिस्काउंट भी मिलेंगे, 7 दिन धूम मचेगी

Posted: 24 May 2022 10:57 PM PDT

इंदौर।
इंदौर गौरव उत्सव को लेकर प्रशासन द्वारा बड़े लेवल पर तैयारी की गई है। अगले 7 दिन तक ना केवल सरकारी कार्यक्रम होंगे बल्कि बाजार भी सजाए जाएंगे और ग्राहकों को इंदौर फेस्टिवल के नाम पर स्पेशल डिस्काउंट दिया जाएगा। 

31 मई को इंदौर में देवी अहिल्या दिवाली मनाई जाएगी

इंदौर गौरव उत्सव के तहत बाजारों में विशेष साज-सज्जा की जाएगी। विभिन्न व्यापारिक संगठनों ने उपभोक्ताओं को छूट देने का निर्णय लिया है। मां अहिल्याबाई होल्कर के जन्म दिवस के उपलक्ष्य पर उनके जीवनकाल पर केंद्रित नाटक का मंचन होगा तथा उनके द्वारा देशभर में बनाए गए भवनों एवं मंदिरों पर प्रदर्शनी लगाई जाएगी। देवी अहिल्या बाई एवं इंदौर गौरव दिवस के नाम पर 31 मई को इंदौर के हर घर में एक दीप जलाए जाने की अपील नागरिकों से की गई है।

पुराने बाजार अपना गौरवशाली इतिहास बताएंगे

गौरव दिवस के आयोजन के तहत पुराने बाजारों में विशेष साज-सज्जा की जाएगी। ग्राहकों का स्वागत मिश्री, चॉकलेट, केरी का पना, जल जीरा, ठंडाई आदि से किया जाएगा। सीतलामाता बाजार में वस्त्रों के माध्यम से अलग-अलग कलर थीम पर सजावट की जाएगी। कई संगठनों ने अपने-अपने स्तर पर अधिकतम दस प्रतिशत तक का डिस्काउंट देने का निर्णय भी लिया। गौरवशाली इतिहास को बताने के लिए चित्र प्रदर्शनी भी लगाई जाएगी।

BHOPAL NEWS- 60-70 वकीलों के खिलाफ FIR दर्ज, राहगीरों से मारपीट का मामला

Posted: 24 May 2022 10:09 PM PDT

भोपाल
। राहगीरों के साथ मारपीट का वीडियो वायरल होने और उसके साथ तीखी प्रतिक्रियाओं के बाद मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल के एमपी नगर पुलिस थाने में 60--70 वकीलों के खिलाफ आईपीसी की धारा 147 और 341 के तहत मामला दर्ज किया गया है। 

राजधानी भोपाल में डिस्ट्रिक्ट कोर्ट के सामने सड़क पर वकील प्रदर्शन कर रहे थे। उन्होंने चक्का जाम कर दिया था। मौके पर ट्रैफिक डायवर्ट करने के लिए पुलिस मौजूद नहीं थी, इसलिए लोग प्रदर्शनकारियों के बीच तक पहुंच रहे थे। इसी दौरान एक महिला राहगीर के साथ मारपीट और उसके बाल खींचने का वीडियो वायरल हुआ। इसी के साथ एक अन्य युवक के साथ मारपीट का वीडियो वायरल हुआ। 

आईपीसी की धारा 147 और 341 के बारे में जानकारी

आईपीसी की धारा 147 के तहत उपद्रवियों के खिलाफ मामला दर्ज किया जाता है। यह एक गंभीर अपराध है परंतु जमानती है। इसमें किसी भी प्रकार का समझौता नहीं किया जा सकता। अपराध प्रमाणित होने पर 2 वर्ष कारावास की सजा का प्रावधान है। 
आईपीसी की धारा 341 के तहत राहगीरों का रास्ता रोकने वाले के खिलाफ मामला दर्ज किया जाता है। यानी बिना अनुमति चक्का जाम (सदोष अवरोध)। इसमें एक माह कारावास का प्रावधान है।

DAVV NEWS- हिंदी में उत्तर लिखने वाले सभी BBA स्टूडेंट्स फेल, मामला परीक्षा समिति के पास

Posted: 24 May 2022 10:25 PM PDT

इंदौर।
 मध्यप्रदेश के इंदौर शहर में स्थित देवी अहिल्या विवि ने बीबीए के ऑपरेशन मैनेजमेंट के पेपर में हिन्दी में आंसर लिखने पर 20 छात्रों को जीरो नंबर दे दिए। जीरो नंबर आने पर स्टूडेंट्स विश्वविद्यालय पहुंच गए और मंगलवार को जनसुनवाई में अपनी शिकायत एग्जाम कंट्रोलर के सामने रख दी। इस मामले को विवि प्रबंधन ने परीक्षा समिति के सामने रखा। अब परीक्षा समिति नियमानुसार इसमें निर्णय लेगी। 

BBA थर्ड सेमेस्टर की एग्जाम देवी अहिल्या विवि ने अप्रैल महीने में आयोजित की। इस एग्जाम में लगभग ढाई हजार छात्र शामिल हुए। प्रोफेशनल कोर्स होने से उम्मीद रहती है कि छात्र इंग्लिश में आंसर देंगे। मगर 20 छात्रों ने हिन्दी में आंसर दे दिए। डॉ. अशेष तिवारी ने बताया 15 से 20 छात्रों की शिकायत मिली है। इन छात्रों ने बीबीए थर्ड सेमेस्टर के ऑपरेशन मैनेजमेंट के पेपर में हिन्दी में आंसर दिए। इसलिए एग्जामिनर ने उनके आंसर को क्रास कर जीरो नंबर दिए।

ये कन्फ्यूजन की स्थिति यह है कि कोई भी छात्र BBA और MBA में हिंदी में लिख सकता है या नहीं। छात्रों को जीरो नंबर मिलने के बाद अब विवि प्रबंधन ने छात्रों की शिकायत को परीक्षा समिति के सामने रखा हैं। परीक्षा समिति इसमें आगे फैसला लेगी। ऑर्डिनेंस में जो भी नियम होंगे उसके मुताबिक ही छात्रों को राहत दी जाएगी। प्रोफेशनल कोर्स होने से यह एक्सपैक्ट किया जाता है कि छात्र इंग्लिश में अपना आंसर देंगे। लेकिन कई छात्र इंग्लिश में कंर्फटेबल नहीं होने से वे हिन्दी में आंसर लिख देते हैं।

विवि में पहले भी इस प्रकार का मामला सामने आ चुका है। करीब दो साल पहले MBA के छात्रों ने हिन्दी में आंसर दिए थे। उस दौरान भी छात्रों के इस मामले को परीक्षा समिति के सामने रखा था जहां छात्रों को राहत दी गई थी। ऑडिनेंस में ऐसा कुछ नहीं लिखा था। मगर BBA में क्या होता है उसे देखा जाएगा उसके बाद ही BBA के छात्रों में निर्णय लिया जाएगा।

BHOPAL-INDORE हाईवे पर ड्रिंक एंड ड्राइव वाला कांग्रेस विधायक का बेटा गिरफ्तार- NEWS TODAY

Posted: 24 May 2022 09:55 PM PDT

सीहोर
। भोपाल इंदौर हाईवे पर ड्रिंक एंड ड्राइव एवं इंदौर के व्यापारी को टक्कर मारकर 400 मीटर तक घसीटने के आरोप में कांग्रेस विधायक हुकुम सिंह कराड़ा के बेटे रोहिताप सिंह कराड़ा को गिरफ्तार कर लिया गया है। पुलिस ने पहले अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ मामला दर्ज किया था परंतु वीडियो वायरल होने के बाद विधायक के बेटे को नामजद करना पड़ा। 

सीहोर जिले के आस्था पुलिस थाने के प्रभारी इंस्पेक्टर अनिल यादव ने रोहिताप सिंह कराड़ा की गिरफ्तारी की पुष्टि की है। बताया है कि घटना में जो कार उपयोग हुई थी उसे भी जप्त कर लिया गया है। शुरुआत में पुलिस ने केवल एक्सीडेंट का मामला दर्ज किया था परंतु बाद में जब भोपाल समाचार डॉट कॉम ने सवाल उठाया तब पुलिस ने मोटर व्हीकल एक्ट के तहत ड्रिंक एंड ड्राइव का मामला दर्ज किया। 

उन्होंने कहा कि इंदौर के व्यवसायी दिनेश आहूजा (40) की शिकायत पर मामला दर्ज किया गया है। शिकायत थी कि कथित तौर पर नशे में धुत एक युवक ने अपनी कार से शनिवार रात इंदौर-भोपाल राजमार्ग पर सीहोर के पास भराखेड़ी जोड़ के पास उनकी चलती कार को पीछे से टक्कर मार दी। शिकायत में कहा गया है कि इसके बाद जब आहूजा ने युवक को ठीक से कार चलाने के लिए कहा तो युवक ने गुस्से में आकर आहूजा की कार को कई बार टक्कर मारी और काफी दूर तक उसे रगड़ता रहा।

Post Bottom Ad

Pages