Bhopal Samachar | No 1 hindi news portal of central india (madhya pradesh) |
- GWALIOR NEWS- जूनियर सिंधिया ने कमलनाथ और दिग्विजय सिंह की सक्रियता पर क्या कहा पढ़िए
- MP NEWS - मांडू में टूरिस्ट के लिए बन रहा है पहला MUD HOUSE, पढ़िए क्या-क्या सुविधाएं होंगी
- MP NEWS - रीवा में प्रधानाध्यापक की लाश कुँए में लटकी मिली
- MP NEWS- भिंड में एसडीएम के वीडियो के बाद बवाल शुरू, दुकानों का सामान फेंका- KV VIVEK IAS
- MP NEWS - मां ने 3 बच्चों की हत्या की फिर सुसाइड कर लिया
- MP NEWS- खरगोन में कांग्रेस नेताओं को भगाया, सज्जन वर्मा, विजयलक्ष्मी साधौ, बाला बच्चन सहित कई
- MP Panchayat Chunav- सुप्रीम कोर्ट ने सरकार को अल्टीमेटम दिया, 2 साल से 23 हजार पंचायत सीटें खाली
- GWALIOR NEWS - JAH में कोरोना संदिग्ध पति का शव बदला, पत्नी ने 40 लाख का दावा किया
- MP KISAN NEWS - बैंक किसानों के खाते में 5 करोड़ रु ट्रांसफर करे, सरकार ने कहा
- MP weather forecast- 10 जिलों में आंधी, ओले, बारिश और वज्रपात की चेतावनी
- GWALIOR NEWS - डॉक्टर की कार लेकर दोस्त फरार, पानी की बोटल लेने कार से उतरे थे
- INDORE HIGH COURT ने अक्षर नर्सिंग कॉलेज तत्काल खोलने का आदेश दिया
- EDUCATION NEWS- IGNOU में हिंदी में एस्ट्रोलॉजी और RTI कोर्स शुरू
- JABALPUR NEWS - MBBS छात्र 740 दिन की जेल के बाद निर्दोष करार, सरकार से मुआवजे के 42 लाख मांगे
- INDORE NEWS- लापता निलंबित शिक्षक के घर पर आरोप पत्र चस्पा किया
- Small business ideas- 2 लाख पूंजी, 3 लाख साल की कमाई, 3 महीने का काम
- आपकी GPS लोकेशन जानने 32 करोड रुपए खर्च होते, क्या आप जानते हैं- GK in Hindi
- MP government jobs- स्टाफ नर्स, पैरामेडिकल, मैनेजमेंट एवं अन्य कई पदों पर भर्ती
- यदि कोई ड्राइवर वाहन चलाने से मना कर दे तो क्या कार्रवाई होगी, पढ़िए MV Act,1988
- होटलों में चेक आउट टाइम के लिए नियम बनाए जाएं: सुरेंद्र शर्मा SECM BJP - MP NEWS
- BHOPAL NEWS- रानी कमलापति से साप्ताहिक और भोपाल से एक्सप्रेस निरस्त
- MP NEWS- इंजीनियरिंग स्टूडेंट्स को नगर निगम में इंटर्नशिप, सिलेबस में स्वच्छता
- MP Panchayat Chunav- अधिसूचना निरस्त करने की मांग, हाई कोर्ट का नोटिस जारी
- MP वन विभाग बड़ी खबर- DFO सस्पेंड, CCF को हटाया, और भी कई अधिकारी बदले- TODAY NEWS
- कमलनाथ की विधायकी खतरे में, मामला आचरण समिति के पास- MP NEWS
| GWALIOR NEWS- जूनियर सिंधिया ने कमलनाथ और दिग्विजय सिंह की सक्रियता पर क्या कहा पढ़िए Posted: 05 May 2022 06:13 AM PDT ग्वालियर। ग्वालियर चंबल संभाग एक बार फिर मध्य प्रदेश की राजनीति का केंद्र बन गया है। भिंड के नेता डॉक्टर गोविंद सिंह को नेता प्रतिपक्ष बनाए जाने के बाद ग्वालियर में कमलनाथ और दिग्विजय सिंह की गतिविधियां बढ़ रही है। इस मामले में जब महा आर्यमन सिंधिया से सवाल किया तो उन्होंने बिल्कुल वैसी ही प्रतिक्रिया दी जैसे कि सिंधिया देते हैं। GDCA के नए वाइस प्रेसिडेंट महाआर्यमन सिंधिया ने बुधवार को रूप सिंह स्टेडियम में पदाधिकारियों के साथ चर्चा की। जब वह बैठक से बाहर निकले तो पत्रकारों ने उनसे राजनीति से संबंधित सवाल भी पूछे, क्योंकि सभी जानते हैं कि महा आर्यमन सिंधिया अंडर ट्रेनिंग है और हर मौके पर पॉलिटिकल क्वेश्चंस का सामना उन्हें करना ही पड़ेगा। जब उनसे पूछा गया कि 2023 के चुनावों को लेकर ग्वालियर-चंबल अंचल में चुनावी गतिविधियां तेज हो गई हैं। उनके पिता केन्द्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया को घेरने के लिए कमल नाथ, दिग्विजय सिंह व नेता प्रतिपक्ष गोविंद सिंह लगे हुए हैं। इस पर पहले तो महाआर्यमन ने चुप रहे, लेकिन फिर जवाब दिया, कहा आगे देखते हैं क्या होता है। ग्वालियर की महत्वपूर्ण खबरों के लिए कृपया GWALIOR NEWS पर क्लिक करें. |
| MP NEWS - मांडू में टूरिस्ट के लिए बन रहा है पहला MUD HOUSE, पढ़िए क्या-क्या सुविधाएं होंगी Posted: 05 May 2022 05:58 AM PDT धार। मध्य प्रदेश के धार जिले में प्रसिद्ध टूरिस्ट प्लेस मांडू में प्रसिद्ध जीवाश्म से जुड़े डायनासोर फॉसिल्स पार्क में एक और नवाचार किया जा रहा है। मांडू के पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए जिला प्रशासन मांडू की मिट्टी से मड हाउस तैयार करा है। यह मड हाउस पर्यटकों को आकर्षित करेगा। मांडू आने वाले सैलानी जल्द ही हसीन वादियों के बीच मांडू के डायनासोर फॉसिल पार्क परिसर में मड हाउस में रुककर प्रकृति का लुत्फ उठा सकेंगे। मड हाउस में सैलानियों को खेत-खलिहान, मिट्टी के घर, स्वच्छ वातावरण, वन्य जीव और हरियाली का नजारा देखने को मिलेगा। जिला प्रशासन का दावा है कि प्रकृति आधारित पर्यटन के साथ ही स्थानीय युवाओं के लिए रोजगार के नए दरवाजे भी खुलेंगे। इंजीनियर वीरेंद्र खंडे ने कहा कि कोई भी चीज बाहरी लोगों के लिए आकर्षण का केंद्र होती है। आरसीसी से निर्मित आलीशान भवन, शहरों के अलावा गांव में देखने को मिल जाते हैं, लेकिन इस तरह का मड हाउस दुर्लभ रूप में देखने को मिलेगा।कलेक्टर पंकज जैन ने बताया कि मड हाउस का एक कॉम्प्लेक्स बनेगा, जिसमें मिट्टी के आवास, कॉन्फ्रेंस हॉल, कैफेटेरिया भी बनाएंगे। अंतरराष्ट्रीय मानक स्तर पर यह हाउस बनाया है, मांडू आने वाले देश-विदेश के अधिक से अधिक पर्यटक आएं और मड हाउस नैसर्गिक रूप से रहने का आनंद ले सकें। मध्य प्रदेश की महत्वपूर्ण खबरों के लिए कृपया MP NEWS पर क्लिक करें. |
| MP NEWS - रीवा में प्रधानाध्यापक की लाश कुँए में लटकी मिली Posted: 05 May 2022 06:18 AM PDT रीवा। मध्य प्रदेश के रीवा जिले में प्रधानाध्यापक की लाश कुएं में लटकी मिली है। आज गुरुवार को प्रिंसिपल सुरेश पाण्डेय दोपहर 1 बजे घर लौट आए। इसके बाद वे अपने घर पुराने घर चले गए वहां भतीजे को रिजल्ट तैयार करने की बोल कर नए घर भेज दिया कि हम 2 बजे तक आ जाएंगे। परंतु 3 बजे तक घर नहीं पहुंचे। दुर्घटना की आशंका को देखते हुए परिजनों ने भतीजे को पुराने घर भेजा। लेकिन घर में चाचा नहीं दिखे। काफी तलाश के बाद भतीजा कुएं की तरफ गया। जहां देखा कि कुएं की पाट में बंधी रस्सी से चाचा की लाश लटक रही थी। अनहोनी होने पर भतीजे ने शोर मचाया। तब गांव वाले मौके पर पहुंचे। प्रधानाध्यापक का कुएं में लटक रहे शव को देखने के बाद पुलिस को सूचना दी गई। जानकारी के मुताबिक शासकीय प्राथमिक पाठशाला बरया कला में प्रभारी प्रधानाध्यापक के रूप तैनात सुरेश पाण्डेय पुत्र रामराज पाण्डेय (52) निवासी बरया कला थाना मऊगंज ने अज्ञात कारणों से गुरुवार की दोपहर 3 बजे सुसाइड कर लिए है। सूचना के बाद मऊगंज पुलिस शाम 4 बजे के बाद पहुंची है। फिलहाल गांव वालों की मदद से पुलिस ने कुएं में लटक रही लाश को बाहर निकलवाया है। साथ ही पंचनामा कार्रवाई के बाद लाश को मऊगंज सिविल अस्पताल भेजवा दिया गया है। इधर मऊगंज पुलिस ने मर्ग कायम कर आत्महत्या के कारणों की जांच शुरू कर दी है।मध्य प्रदेश की महत्वपूर्ण खबरों के लिए कृपया MP NEWS पर क्लिक करें. |
| MP NEWS- भिंड में एसडीएम के वीडियो के बाद बवाल शुरू, दुकानों का सामान फेंका- KV VIVEK IAS Posted: 05 May 2022 04:45 AM PDT ग्वालियर। मध्यप्रदेश के भिंड से बड़ी खबर आ रही है। भारतीय प्रशासनिक सेवा के प्रशिक्षु अधिकारी एवं एसडीएम केवी विवेक ने अस्पताल के सामने खड़े गरीबों के हाथ ठेले का सामान फेंक दिया। वीडियो वायरल हो रहा है। उल्लेख करना अनिवार्य है कि मध्यप्रदेश में SDM को दंडात्मक कार्रवाई करने का अधिकार है परंतु सामान फेंकने का अधिकार नहीं है। SDM KV VIVEK का वायरल वीडियो पर बयानघटना बुधवार को लहार कस्बे की है। इसका वीडियो गुरुवार 5 मई 2022 को वायरल हुआ। एसडीएम केवी विवेक फिल्मी स्टाइल में वाहन से उतरे और सड़क किनारे खड़े हाथ ठेलों का सामान फेंकना शुरू कर दिया। इस मामले में एसडीएम केवी विवेक ने कहा कि ठेले वालों को दूसरी जगह चिन्हित कर दी गई थी। इसके बाद अस्पताल के गेट के बाहर ठेले लगने से एम्बुलेंस फंस जाती थी, इसलिए खुद सड़क पर उतरना पड़ा। क्या मध्यप्रदेश में एसडीएम दुकानदारों का सामान फेंक सकते हैंसबसे बड़ा प्रश्न यह है कि क्या मध्यप्रदेश में अनुविभागीय दंडाधिकारी को दुकानदारों का सामान फेंकने का अधिकार प्राप्त है। यदि कोई कानून का उल्लंघन कर रहा है तो क्या एसडीएम सड़क पर उतर कर उसके खिलाफ डायरेक्ट एक्शन कर सकते हैं। नियमानुसार मजिस्ट्रेट, नगर पालिका के कर्मचारियों के माध्यम से चालन बनवा सकते हैं। यदि कोई बार-बार उल्लंघन कर रहा है तो उसके खिलाफ वारंट जारी कर सकते हैं। जेल भेज सकते हैं, लेकिन किसी का सामान नहीं फेंक सकते। मध्य प्रदेश की महत्वपूर्ण खबरों के लिए कृपया MP NEWS पर क्लिक करें. |
| MP NEWS - मां ने 3 बच्चों की हत्या की फिर सुसाइड कर लिया Posted: 05 May 2022 04:24 AM PDT रतलाम। मप्र में रतलाम के शिवगढ़ निवासी भूरा लाल की पत्नी रूपा राजस्थान के चित्तौड़गढ़ में बुधवार देर रात अपने तीन बच्चों को मारने के बाद खुद फांसी के फंदे पर लटक गई। महिला ने पहले एक-एक कर बच्चों को मौत के घाट उतारा, फिर खुद भी फांसी लगाकर सुसाइड कर लिया। पति बाजार से लौटा तो पत्नी और बच्चों को फंदे पर लटकता देख उसके पैरों तले जमीन खिसक गई। हादसे की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची। थानाधिकारी फूलचंद टेलर ने बताया कि कछिया खेड़ी गांव के मार्ग पर आरएनटी कॉलेज का पोल्ट्री फॉर्म की यह घटना है। शवों को कब्जे में लेकर फॉर्म पर लगे सीसीटीवी कैमरों को देखा गया। इसमें मां तीनों बच्चों को फंदे पर लटकाते हुए दिख रही है। मामले में मृतका के पति भूरा लाल से पूछताछ चल रही है। पीहर और ससुराल पक्ष के लोगों के आने पर आज पोस्टमार्टम किया जाएगा। 7 साल से राजस्थान के आरएनटी पोल्ट्री फॉर्म पर रहता था परिवारमहिला के पति ने पुलिस को बताया कि वह 7 साल से आरएनटी पोल्ट्री फॉर्म पर रहकर मुर्गी पालन का काम करता है। बुधवार रात बाजार में दूध लेने गया था। वापस आकर देखा तो पत्नी रूपा (28), बड़ी बेटी शिवानी (7), बेटा रितेश (6) और छोटी बेटी किरण (3) फांसी के फंदे पर लटके थे। उसने रस्सी खोलने की कोशिश की। उसके बाद कैची से फंदे को काटा। शव को रखकर फॉर्म मालिक और पुलिस को सूचना दी। सीसीटीवी फुटेज में दिखापोल्ट्री फॉर्म में सीसीटीवी कैमरे लगे हैं। पुलिस ने फुटेज देखे तो सुसाइड का मामला मिला। फुटेज में दिखा कि महिला ने पोल्ट्री फॉर्म के ऊपर टीन शेड पर लगे पाइप पर सूत की रस्सी से सबसे पहले अपनी बड़ी बेटी को फंदे पर लटकाया, फिर बेटे और छोटी बेटी को फांसी लगा दी। इसके बाद महिला ने खुद भी फंदा लगा लिया। डीएसपी गीता चौधरी के साथ पुलिस बल मौके पर पहुंचा। भीलवाड़ा से FSL टीम रात करीब 3:30 बजे पहुंची और सबूत जुटाए। पुलिस ने शव को कपासन हॉस्पिटल की मॉर्च्यूरी में रखवाया। रतलाम से महिला के पीहर और ससुराल पक्ष को बुलाया गया है। परिवार के आने के बाद ही पोस्टमार्टम किया जाएगा। फिलहाल सुसाइड के कारणों का खुलासा नहीं हो पाया है। प्रारंभिक जांच में पुलिस पारिवारिक विवाद की आशंका जता रही है। मध्य प्रदेश की महत्वपूर्ण खबरों के लिए कृपया MP NEWS पर क्लिक करें. |
| MP NEWS- खरगोन में कांग्रेस नेताओं को भगाया, सज्जन वर्मा, विजयलक्ष्मी साधौ, बाला बच्चन सहित कई Posted: 05 May 2022 04:16 AM PDT भोपाल। मध्य-प्रदेश के खरगोन से एक वीडियो वायरल हुआ है, जिसमें आम नागरिकों और कांग्रेस पार्टी के प्रतिनिधिमंडल के साथ विवाद दिखाई दे रहा है। इसी वीडियो में पूर्व मंत्री सज्जन सिंह वर्मा, विजयलक्ष्मी साधौ, बाला बच्चन सहित सभी कांग्रेस नेता वापस जाते हुए दिखाई दे रहे हैं। बताया गया है कि खरगोन के लोगों ने कमलनाथ के प्रतिनिधि मंडल को उल्टे पांव भगा दिया। बताया गया है कि यह वीडियो खरगोन के माली मौहल्ला, गौशाला मार्ग का है। मध्यप्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रदेश अध्यक्ष कमलनाथ ने प्रतिनिधिमंडल को खरगोन में पीड़ित लोगों से मिलने के लिए भेजा था। प्रतिनिधिमंडल में पूर्व मंत्री सज्जन सिंह वर्मा, विजयलक्ष्मी साधौ, बाला बच्चन, मुकेश नायक एवं विधायक रवि जोशी, झुमा सोलंकी, पूर्व सांसद गजेंद्र सिंह राजुखेड़ी एवं शेख आलिम उपस्थित थे। विधायक रवि जोशी ने बताया कि प्रतिनिधिमंडल ने पीड़ितों से मुलाकात की एवं उनका दौरा सफल रहा। जबकि वीडियो में पब्लिक के साथ प्रतिनिधिमंडल का विवाद और विवाद के बीच से कांग्रेस नेताओं का वापस लौटना दिखाई दे रहा है। पब्लिक ने कांग्रेस के खिलाफ नारेबाजी भी की है। समाचार लिखे जाने तक कांग्रेस पार्टी की ओर से इस घटना पर कोई प्रतिक्रिया नहीं आई है परंतु भारतीय जनता पार्टी की ओर से प्रवक्ता हितेश वाजपेई ने बयान जारी किया है। कहा कि कांग्रेस के नेताओं को खरगोन के लोगों ने दौड़ा दौड़ा कर भगाया। इसलिए कमलनाथ जी खुद खरगोन नहीं गए? पब्लिक बहुत मारती है साब! खरगोन में कांग्रेस नेता और पब्लिक के बीच विवाद का वीडियो
|
| MP Panchayat Chunav- सुप्रीम कोर्ट ने सरकार को अल्टीमेटम दिया, 2 साल से 23 हजार पंचायत सीटें खाली Posted: 05 May 2022 04:46 AM PDT नई दिल्ली। मध्य प्रदेश त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव विभिन्न प्रकार के कानूनी दांव-पेचों में पिछले 2 साल से उलझा हुआ है। इस बात को लेकर सुप्रीम कोर्ट ने सरकार को अल्टीमेटम दे दिया है। सरकार ने 25 मई तक का टाइम मांगा था परंतु सुप्रीम कोर्ट ने 6 मई को दोपहर 2 बजे वापस बुलाया है। मामला पंचायत चुनाव में 27% ओबीसी आरक्षण का है। सुप्रीम कोर्ट ने आरक्षण का आधार मांगा था। मध्यप्रदेश की शिवराज सिंह चौहान सरकार को डाटा प्रस्तुत करना था परंतु अब तक नहीं किया गया। सरकार ने सुप्रीम कोर्ट में बताया कि डाटा तैयार करने में समय लग रहा है। अगली तारीख 25 मई निर्धारित करने को कहा परंतु इस बात को लेकर सुप्रीम कोर्ट नाराज हो गया। भारत के उच्चतम न्यायालय ने इस बात भी हैरानी जताई कि मध्य प्रदेश में पिछले 2 साल से 23 हजार पंचायत सीटें खाली हैं। सुप्रीम कोर्ट ने कहा- हम हैरान हैं कि बिना किसी रिप्रेजेंटेटिव के 23000 पंचायत पद मध्य प्रदेश में खाली हैं। सुप्रीम कोर्ट ने अल्टीमेटम दिया है कि यदि मध्य प्रदेश सरकार डाटा प्रस्तुत नहीं कर पाई तो महाराष्ट्र की तर्ज पर मध्य प्रदेश में पंचायत चुनाव कराए जाएंगे। मध्य प्रदेश की महत्वपूर्ण खबरों के लिए कृपया MP NEWS पर क्लिक करें. |
| GWALIOR NEWS - JAH में कोरोना संदिग्ध पति का शव बदला, पत्नी ने 40 लाख का दावा किया Posted: 05 May 2022 02:58 AM PDT ग्वालियर। मध्य प्रदेश के ग्वालियर जिले में जयारोग्य हॉस्पिटल के पोस्टमार्टम भवन में रखा कोरोना के संदिग्ध मरीज का शव बदलने के मामले में मृतक की पत्नी ने न्यायालय में 40 लाख का दावा किया है। मृतक की पत्नी ने कहा है कि उसके पति सब्जी और फल का ठेला लगाते थे। उनकी आय का कोई साधन नहीं है। मामला गणेशपुरा मुरैना निवासी नफीस बेगम का है। उन्होंने अपने पति इरतजा मोहम्मद की मौत के लिए इलाज में लापरवाही के साथ-साथ शरीर के कई अंग बेचने जैसे गंभीर आरोप भी लगाए हैं। दावे में प्रमुख सचिव स्वास्थ्य, कलेक्टर, JAH के अधीक्षक, डिमांस्ट्रेटर डॉ. हीरालाल मांझी और डॉ. अश्विनी पांडेय तथा प्रदीप बाथम को प्रतिवादी बनाया है। दावे की प्रति CMHO डॉ. मनीष शर्मा के कार्यालय में आई है। गणेशपुरा मुरैना निवासी इरतजा मोहम्मद की मौत 13 अगस्त 2020 एवं शिंदे की छावनी निवासी सुरेश चंद्र बाथम की मौत 14 अगस्त 2020 को हुई थी। इन दोनों कोरोना संदिग्ध मरीजों के शव पोस्टमार्टम हाउस में रखे थे। इनकी रिपोर्ट नेगेटिव आई। सुरेश की जगह परिजन इरतजा का शव ले गए और अंतिम संस्कार कर दिया था। ग्वालियर की महत्वपूर्ण खबरों के लिए कृपया GWALIOR NEWS पर क्लिक करें. |
| MP KISAN NEWS - बैंक किसानों के खाते में 5 करोड़ रु ट्रांसफर करे, सरकार ने कहा Posted: 05 May 2022 02:39 AM PDT भोपाल। मध्य प्रदेश सरकार ने 50 लाख किसानों के खातों में 7,620 करोड़ रुपए की बीमा राशि ट्रांसफर करने का दावा किया था। इसके बाद कई किसानों की तरफ से क्लेम की पात्रता होने के बाद भी बीमा न मिलने की शिकायत सामने आई थी। अच्छी बात यह है कि अब सरकार ने भी मान लिया है कि करीब 25 हजार किसानों के खाते में बीमा की राशि नहीं पहुंची। भोपाल में ऐसे 1200 किसान हैं। सरकार ने मप्र में काम कर रहीं 45 पीएसयू, निजी, क्षेत्रीय ग्रामीण बैंक और माइक्रो फाइनेंस कंपनियों की 8000 से अधिक बैंक शाखाओं को इन 25 हजार किसानों के बैंक खाते में राशि पहुंचाने को कहा है। यह राशि लगभग 5 करोड़ रुपए है। बैंकों का कहना है कि किसानों की लिस्ट सरकार के मैदानी अमले ने दी थी। इसमें आधार नंबर से लिंक खातों के नंबर थे। इनमें सैकड़ों किसान तो वे थे, जिनकी मौत हो चुकी है। कई किसानों के पास दो-दो बैंकों के किसान क्रेडिट कार्ड थे। नाम-पते अपडेट न करवाना, आधार लिंक न करवाना अन्य वे वजहें हैं जिनकी वजह से इन किसानों के खातों में बैंक पैसा नहीं गया। मध्य प्रदेश की महत्वपूर्ण खबरों के लिए कृपया MP NEWS पर क्लिक करें. |
| MP weather forecast- 10 जिलों में आंधी, ओले, बारिश और वज्रपात की चेतावनी Posted: 05 May 2022 02:27 AM PDT भोपाल। भारत मौसम विज्ञान विभाग ने मध्य प्रदेश के 10 जिलों में आंधी-बारिश एवं वज्रपात की चेतावनी जारी की है। नागरिकों से सावधान रहने की अपील की गई है। सभी प्रकार की यात्रा एवं खुले आसमान के नीचे किसी भी प्रकार की गतिविधि से पहले कृपया स्थानीय मौसम का अध्ययन अवश्य करें। प्रदेश का सर्वाधिक अधिकतम तापमान 44°C नौगांव एवं खजुराहो में दर्ज किया गया। पन्ना, अनूपपुर, सागर, टीकमगढ़, छतरपुर, सतना, रीवा, सीधी, सिंगरौली एवं सिवनीभारत मौसम विज्ञान विभाग के भोपाल केंद्र द्वारा मध्य प्रदेश के पन्ना, अनूपपुर, सागर, टीकमगढ़, छतरपुर, सतना, रीवा, सीधी, सिंगरौली एवं सिवनी जिले में लगभग 40 किलोमीटर प्रति घंटा की स्पीड से आ नहीं चलने और वर्षा या गरज-चमक के साथ बौछारें पड़ने एवं बिजली गिरने की चेतावनी जारी की गई है। मध्य प्रदेश को 4 तरह की हवाओं ने घेर लिया हैवर्तमान में एक पश्चिमी विक्षाेभ उत्तरी पाकिस्तान एवं उसके आसपास हवा के ऊपरी भाग में चक्रवात के रूप में सक्रिय है। दक्षिण-पूर्वी उत्तर प्रदेश पर हवा के ऊपरी भाग में एक चक्रवात मौजूद है। पंजाब से दक्षिणी उत्तर प्रदेश से हाेकर मणिपुर तक एक ट्रफ लाइन बनी हुई है। इसके अतिरिक्त विदर्भ से लेकर तमिलनाडु तक भी एक ट्रफ लाइन मौजूद है। तकनीकी भाषा में यह नियम मौसम प्रणाली कहते हैं। देसी भाषा में इसी को हवाएं कहते हैं। मध्य प्रदेश को चार तरह की हवाओं ने घेर लिया है। इसीलिए नौतपा से पहले भरी गर्मी में कुछ इलाकों में ओलावृष्टि हो रही है। मध्य प्रदेश की महत्वपूर्ण खबरों के लिए कृपया MP NEWS पर क्लिक करें. |
| GWALIOR NEWS - डॉक्टर की कार लेकर दोस्त फरार, पानी की बोटल लेने कार से उतरे थे Posted: 05 May 2022 02:00 AM PDT ग्वालियर। मध्य प्रदेश के ग्वालियर शहर में भारत हॉस्पिटल के संचालक डॉक्टर अनिल यादव को 20 रुपए की पानी की बोटल 8 लाख रुपए की पड़ी। डॉक्टर अनिल यादव पानी की बोटल लेने कार से नीचे क्या उतरे उनका दोस्त ड्राइविंग सीट पर आया और कार को दौड़ाकर ले गया। पहले वह मजाक समझे, लेकिन जब उसे कॉल किया तो मोबाइल बंद था। फिर लगा अभी ले आएगा। ऐसे चार दिन गुजर गए। आखिर में परेशान होकर डॉक्टर ने मामले की शिकायत विश्वविद्यालय थाने में की है। घटना सिटी सेंटर पटेल नगर की है। जब भी डॉक्टर की अपने दोस्त से बात हुई तो उसने सिर्फ 10 मिनट में आने की कही, लेकिन आया नहीं। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ अमानत में खयानत का मामला दर्ज कर लिया है। डॉक्टर अनिल पुत्र जुगल यादव चार दिन पहले वह किसी काम से जा रहे थे और जब पटेल नगर पहुंचे तो पानी की बोतल खरीदने के लिए एक शॉप पर पहुंचे। उन्होंने कार की चाबी अपनी गाड़ी नंबर एमपी 07 सीके-4676 में लगी छोड़ दी। अभी वह पानी की बोटल खरीदकर वापस मुड़ रहे थे कि तभी उनका दोस्त गौरव आया और उनकी कार को स्टार्ट कर ले गया। उसे कार ले जाते देखकर उन्होंने कॉल किया तो गौरव ने सिर्फ दस मिनट में वापस आने की कहा और इस तरह वह वहां पर दो घंटे इंतजार करते रहे और हर बार दस मिनट का समय लेता रहा। इसके बाद उसने मोबाइल बंद कर लिया। पहले तो वह इसे मजाक समझे, लेकिन बाद में गुस्सा भी बहुत आया। कार वापस नहीं आने पर डॉक्टर अनिल यादव ने थाने पहुंचकर मामले की शिकायत की। पुलिस ने गौरव को कॉल किया तो पहले वह दस मिनट में आने की कहता रहा और फिर अनिल पर पैसे होने की बात कही। पुलिस ने थाने आकर बात करने की कहा तो वह दो दिन तक पुलिस को टहलाता रहा, जब आरोपी वापस नहीं आया तो पुलिस ने पीड़ित की शिकायत पर मामला दर्ज कर लिया है। इस मामले में थाना प्रभारी विश्वविद्यालय संतोष मिश्रा का कहना है कि डॉक्टर की शिकायत पर आरोपी के खिलाफ अमानत में ख्यानत का मामला दर्ज कर आरोपी की तलाश की जा रही है। जल्द ही आरोपी को पकड़ लिया जाएगा।ग्वालियर की महत्वपूर्ण खबरों के लिए कृपया GWALIOR NEWS पर क्लिक करें. |
| INDORE HIGH COURT ने अक्षर नर्सिंग कॉलेज तत्काल खोलने का आदेश दिया Posted: 05 May 2022 12:53 AM PDT इंदौर। इंदौर हाईकोर्ट ने प्रशासन को अक्षर नर्सिंग कॉलेज का तत्काल ताला खोलने का आदेश दिया है। हाईकोर्ट ने कहा कि कॉलेज के खिलाफ पहले से नर्सिंग काउंसिल में शिकायतें पेंडिंग हैं। इसलिए जिला प्रशासन द्वारा ताला लगाना सही नहीं है। कोर्ट ने अपर कलेक्टर से शपथ पत्र पर जवाब मांगा है। इसके साथ ही प्रशासन द्वारा लगाए ताले को तुरंत खोलने के आदेश दिया। पिछले महीने कई स्टूडेंट्स की ओर से की गई शिकायतें और उसमें फर्जीवाड़ा पाए जाने पर जिला प्रशासन ने नर्सिंग कॉलेज पर ताला लगा दिया था। इसके बाद नर्सिंग कौंसिल भोपाल और जिला प्रशासन ने वहां छानबीन कर 26 स्टूडेंट्स की मार्कशीट उन्हें लौटाई थी। इसी के साथ अन्य स्टूडेंट्स की मार्कशीट व फीस लौटाई जानी थी। इस बीच कॉलेज के कर्ताधर्ताओं की ओर से हाईकोर्ट में एक याचिका लगाई गई। इसमें प्रशासन की कार्रवाई को चुनौती देकर ताला खोलने की अपील की गई। सुनवाई में कॉलेज प्रबंधन की ओर से एडवोकेट योगेश कुमार गुप्ता ने तर्क रखा कि नर्सिंग कालेज मप्र राज्य नर्सिंग काउंसिल से रजिस्टर्ड है। - मार्च में परीक्षा के बाद से कॉलेज बंद है। - नर्सिंग कालेज के कुछ विद्यार्थी बगैर क्लीनिकल ट्रेनिंग के सर्टिफिकेट पाना चाहते हैं। कॉलेज प्रबंधन इन विद्यार्थियों से बार-बार ट्रेनिंग के लिए उपस्थित होने को कह रहा है, लेकिन वे उपस्थित नहीं हो रहे हैं। जिला प्रशासन ने बगैर कालेज प्रबंधन को सूचना दिए ताला लगाया है। ज्यादातर विद्यार्थियों ने पूरी फीस जमा नहीं है। कोर्ट ने दोनों पक्षों के तर्क सुनने के बाद कहा कि स्टूडेंट्स ने इस मामले में 19 अप्रैल को नर्सिंग काउंसिल में शिकायत भी दर्ज कराई थी, जो पेंडिंग है। इंदौर की महत्वपूर्ण खबरों के लिए कृपया indore news पर क्लिक करें. |
| EDUCATION NEWS- IGNOU में हिंदी में एस्ट्रोलॉजी और RTI कोर्स शुरू Posted: 05 May 2022 12:30 AM PDT IGNOU NEWS - इंदिरा गांधी नेशनल ओपन यूनिवर्सिटी (इग्नू) ने मेन स्ट्रीम कोर्सेस के साथ छात्रों की रुचि को ध्यान में रखकर भी कोर्स शुरू किए हैं। इसी के साथ ज्योतिष पर भी हिंदी मीडियम में एमए करवाया जा रहा है। इग्नू सभी जिलों में आईटीआई में एक्सेंटशन सेंटर खोल रहा है। इग्नू के अधिकारियों के मुताबिक पारंपरिक कोर्सेस के अलावा ऐसे कोर्स भी शुरू किए गए हैं, जो स्टूडेंट्स काे अपडेट करते हैं और नॉलेज बढ़ाते हैं। उन्होंने बताया कि नए सेशन से राइट टू इंफॉर्मेशन (RTI) पर भी कोर्स शुरू किया जा रहा है। इग्नू ने इवेंट मैनेजमेंट पर भी डिप्लोमा शुरू किया है। इग्नू ने शास्त्रीय संगीत की शिक्षा के उद्देश्य से हिंदुस्तानी म्यूजिक ऑनर्स भी शुरू किया है। इसी के साथ अर्बन प्लान (स्मार्ट सिटी मैनेजमेंट) पर भी कोर्स शुरू किया गया है। इग्नू के अधिकारियों ने बताया कि यह एक साल का डिप्लोमा काेर्स है। उच्च शिक्षा, सरकारी और प्राइवेट नौकरी एवं करियर से जुड़ी खबरों और अपडेट के लिए कृपया MP Career News पर क्लिक करें. |
| JABALPUR NEWS - MBBS छात्र 740 दिन की जेल के बाद निर्दोष करार, सरकार से मुआवजे के 42 लाख मांगे Posted: 04 May 2022 11:57 PM PDT जबलपुर। मध्य प्रदेश के जबलपुर हाईकोर्ट ने निचली अदालत से उम्रकैद की सजा पा चुके MBBS छात्र को न सिर्फ निर्दोष करार दिया, बल्कि उसे मुआवजा देने के निर्देश भी दिए। न्यायमूर्ति अतुल श्रीधरन व जस्टिस सुनीता यादव की युगलपीठ ने अपने आदेश में कहा कि द्वेषपूर्ण अभियोजन की वजह से आवेदक का पूरा जीवन अव्यवस्था की भेंट चढ़ गया। निर्दोष होते हुए भी उसे चार हजार 740 दिन जेल में काटने पड़े, इसलिए सरकार उसे 42 लाख रुपये का मुआवजा दे।हाई कोर्ट ने सरकार को 90 दिन के भीतर इस राशि का भुगतान करने कहा है। ऐसा नहीं होने पर सालाना नौ प्रतिशत ब्याज भी देना होगा। कोर्ट ने व्यवस्था दी कि आवेदक चाहे तो द्वेषपूर्ण अभियोजन से उसे हुए नुकसान के लिए सरकार के खिलाफ सक्षम फोरम में अपील भी कर सकता है। बालाघाट निवासी चंद्रेश मर्सकोले पर अपनी प्रेमिका की हत्या करने और उसके शव को नदी में फेंकने का आरोप था। घटना 19 अगस्त, 2008 की है। भोपाल की अदालत ने 31 जुलाई, 2009 में चंद्रेश को आजीवन कारावास की सजा सुनाई थी। चंद्रेश एमबीबीएस के अंतिम वर्ष का छात्र था। घटना के दिन उसने सीनियर रेसिडेंट डाक्टर हेमंत वर्मा से होशंगाबाद जाने के लिए गाड़ी मांगी। उस पर आरोप है कि पहले उसने लड़की की हत्या की और बाद में रास्ते में उसका शव पचमढ़ी स्थित रावी नदी में फेंक दिया। इसी मामले निचली अदालत ने उसे उम्रकैद की सजा सुनाई। चंद्रेश ने सजा के खिलाफ हाई कोर्ट में अपील की। उसकी ओर से अधिवक्ता एचआर नायडू ने पैरवी की। उन्होंने दलील दी कि डा. हेमंत वर्मा की भूमिका संदिग्ध रही है। उन्हों खुद को बचाने के लिए सन्देह की सुई चंद्रेश की तरफ घुमाई है। उन्होंने यह भी कहा कि डा. वर्मा और तत्कालीन आईजी भोपाल रेंज शैलेन्द्र श्रीवास्तव के परस्पर अच्छे ताल्लुक थे, जिसका उसे लाभ मिला। डा. वर्मा ने ही सबसे पहले आईजी को पत्र लिखा था और फोन पर भी संपर्क किया था। हाई कोर्ट ने पूरा मामला नए सिरे से समझने के बाद कहा कि गम्भीरता से अवलोकन करने के बाद यह उजागर होता है कि पुलिस ने इस मामले में मुख्य आरोपित को बचाने और अपीलार्थी को फंसाने के उद्देश्य से ही दूषित जांच की है। हाई कोर्ट ने कहा कि पूरा मामला परिस्थितिजन्य साक्ष्य पर आधारित है और हत्या का कोई भी चश्मदीद गवाह नहीं है। जांच में हत्या की वजह भी स्थापित नहीं हो पायी। लिहाजा, चन्देश बेगुनाह साबित होता है, उसे व्यर्थ में जेल हुई। जबलपुर की महत्वपूर्ण खबरों के लिए कृपया JABALPUR NEWS पर क्लिक करें. |
| INDORE NEWS- लापता निलंबित शिक्षक के घर पर आरोप पत्र चस्पा किया Posted: 05 May 2022 01:44 AM PDT इंदौर। भिंड कलेक्टर द्वारा निर्वाचन कार्य में लापरवाही के आरोप में सस्पेंड किए गए शासकीय शिक्षक नितुल कुमार जैन, कार्रवाई के दिन से ही डिपार्टमेंट के संपर्क में नहीं है, उनका स्थाई पता इंदौर का है इसलिए भिंड से हाई स्कूल के प्राचार्य आरोप पत्र लेकर इंदौर आए और इंदौर कलेक्टर की मदद से उनके घर पर आरोप पत्र चश्मा किया गया। निलंबित शिक्षक को आरोप पत्र देने भिंड से इंदौर आए स्कूल के प्राचार्यइंदौर कलेक्टर कार्यालय से प्राप्त जानकारी के अनुसार कलेक्टर भिंड द्वारा निर्वाचन कार्यों में लापरवाही करने पर शासकीय हाई स्कूल गहेली के शिक्षक श्री नितुल कुमार जैन का निलंबन किया गया था। निलंबित शिक्षक ने निलंबन पत्र और आरोप पत्र प्राप्त नहीं किया था एवं मुख्यालय पर उपस्थित नहीं होते हुए विद्यालय से लगातार अनुपस्थित रहे। इस संबंध में शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय कनाथर तहसील मेहगाँव जिला भिंड के प्राचार्य श्री अजय कुमार विमल ने इसकी सूचना आज कलेक्टर कार्यालय में दी। उनकी सेवा पुस्तिका में दर्ज इंदौर के पते पर नोटिस भी चस्पा किया। इस दौरान निर्वाचन कार्यालय के कर्मचारी भी उपस्थित थे। कर्मचारियों से संबंधित महत्वपूर्ण खबरों के लिए कृपया MP karmchari news पर क्लिक करें. |
| Small business ideas- 2 लाख पूंजी, 3 लाख साल की कमाई, 3 महीने का काम Posted: 04 May 2022 02:45 PM PDT यदि आप अपने घर से कोई छोटा सा ऐसा बिजनेस शुरू करना चाहते हैं जिसमें टाइम भी ज्यादा खर्च ना हो और साल की एक एक्स्ट्रा इनकम बन जाए तो Fancy Dress Renting Business आपके लिए सबसे बेहतर विकल्प हो सकता है। यह एक प्रॉब्लम सॉल्विंग बिजनेस है। लोग आपको पैसा तो देंगे ही, थैंक्यू भी बोलेंगे क्योंकि आप उनका बड़ा खर्चा बचाएंगे। सोसाइटी की प्रॉब्लम क्या हैयदि आप सोसाइटी की प्रॉब्लम सॉल्व कर रहे हैं तो आपके बिजनेस के सफल होने के चांसेस बहुत बढ़ जाते हैं। पूरे देश में, हर शहर में यह कॉमन प्रॉब्लम है। स्कूलों में, टाउनशिप की सोसाइटी में इस प्रकार की इवेंट आयोजित होते हैं जिनमें फैंसी ड्रेस की जरूरत होती है। आजकल तो बर्थडे पर भी, थीम पार्टी ऑर्गेनाइज की जाने लगी है। उसमें भी फैंसी ड्रेस की जरूरत होती है। बच्चों को मजा आता है लेकिन पेरेंट्स के लिए यह एक खर्चीला काम है, क्योंकि वह फैंसी ड्रेस सिर्फ एक बार ही यूज हो पाती है। Fancy Dress Renting Business इस प्रॉब्लम को सॉल्व करेगाआपको अपनी सिटी और कल्चर के हिसाब से, बच्चों की उम्र के हिसाब से फैंसी ड्रेस का कलेक्शन करना है। आप अपने घर से कर सकते हैं। ड्राई क्लीन करवाकर अच्छी तरह से संभाल कर रखना है। यह रोज का काम नहीं है। आपका ज्यादा समय नहीं लगेगा लेकिन पैसा अच्छा मिलता है। कोई भी पेरेंट्स ₹2000 की फैंसी ड्रेस खरीदने के बजाय ₹500 में किराए पर लेना पसंद करता है। यह बिजनेस कई लोग कर रहे हैं और एक एक्स्ट्रा इनकम बना रहे हैं। जो लोग इस बिजनेस में है उनका कहना है कि यदि 1000 परिवारों की टाउनशिप में आपका कोई कंपटीशन नहीं है और कलेक्शन अच्छा है तो साल भर की 300000 रुपए की कमाई आसानी से हो जाती है। उच्च शिक्षा, सरकारी और प्राइवेट नौकरी एवं करियर से जुड़ी खबरों और अपडेट के लिए कृपया MP Career News पर क्लिक करें. |
| आपकी GPS लोकेशन जानने 32 करोड रुपए खर्च होते, क्या आप जानते हैं- GK in Hindi Posted: 04 May 2022 02:16 PM PDT GPS यानी ग्लोबल पोजिशनिंग सिस्टम का उपयोग हम सभी करते हैं। गूगल मैप के ऊपर हम अपने आपको चलते हुए देख सकते हैं। सरकारी एजेंसियां किसी भी छुपे हुए व्यक्ति की बिल्कुल सही लोकेशन पता कर लेती हैं। यह तो सभी जानते हैं कि GPS सेटेलाइट के माध्यम से काम करते हैं परंतु क्या आप जानते हैं, आप की सही लोकेशन पता करने के लिए एक नहीं बल्कि 4 सैटेलाइट काम करते हैं। यह जानकारी आपको स्पेशल बना देगी कि GPS टेक्नोलॉजी में पूरे 24 सेटेलाइट का एक सिस्टम काम करता है। हर स्मार्टफोन में एक इंटीग्रेटेड जीपीएस रिसीवर होता है। इस टेक्नोलॉजी में आपकी एग्जैक्ट लोकेशन का पता लगाने के लिए Trilateration technology यूज़ की जाती है। सेटेलाइट एक सर्किल बनाते हैं। यदि आप की लोकेशन पता करने के लिए केवल एक सैटेलाइट का उपयोग किया जाता तो पृथ्वी पर एक बहुत बड़ा सर्किल बनता जिसमें आपकी लोकेशन मिलती। यह तो पता चल जाता कि आप पृथ्वी के किस हिस्से में है लेकिन किस शहर और किस कॉलोनी में है यह असंभव है। यदि 2 सैटेलाइट का उपयोग किया जाए तो दोनों सेटेलाइट के सर्किल इंटरसेक्शन प्वाइंट बनाएंगे, और यह पता लग जाएगा कि आप किसी इंटरसेक्शन प्वाइंट पर है परंतु प्रॉब्लम यह है कि दोनों सेटेलाइट सर्किल दो इंटरसेक्शन प्वाइंट बनाते हैं। एक जमीन पर और दूसरा आसमान पर। यह पता लगाना मुश्किल है कि आप जमीन पर हैं या आसमान पर। यदि तीन सेटेलाइट का उपयोग किया जाएगा तो तीनों के सर्किल एक ऐसा इंटरसेक्शन प्वाइंट बनाएंगे जो आपकी एग्जैक्ट लोकेशन बता देगा, लेकिन अब भी एक प्रॉब्लम है। सैटेलाइट अंतरिक्ष में होते हैं और सेटेलाइट के सिग्नल लाइट की स्पीड से आते हैं। इसके कारण टाइम मैनेजमेंट में गड़बड़ी हो सकती है। यदि सेटेलाइट पर एक माइक्रोसेकंड का अंतर आया तो आप की लोकेशन कई किलोमीटर इधर-उधर हो सकती है। टाइम ऑफसेट की प्रॉब्लम को सॉल्व करने के लिए ही चौथे सेटेलाइट का उपयोग किया जाता है। इस प्रकार चार सेटेलाइट एक साथ काम करते हैं तब पता चलता है कि आप एक्चुअल में कहां पर मौजूद हैं। एक सेटेलाइट की कीमत ₹8 करोड़ों है। यानी कि आप की लोकेशन पता करने के लिए ₹32 करोड रुपए के सेटेलाइट उपयोग किए जाते हैं। यदि यह आम आदमी के लिए फ्री नहीं किया जाता तो एक व्यक्ति की GPS लोकेशन पता लगाने के लिए कम से कम ₹320000000 खर्च होते। चलते-चलते आपको बता दें कि GPS अमेरिकी रक्षा विभाग द्वारा विकसित किया गया नेविगेशन सिस्टम है। अमेरिका के अलावा भारत का भी अपना जीपीएस सिस्टम है। Notice: this is the copyright protected post. do not try to copy of this article - (इसी प्रकार की मजेदार जानकारियों के लिए जनरल नॉलेज पर क्लिक करें) यदि आपके पास भी हैं कोई मजेदार एवं आमजनों के लिए उपयोगी जानकारी तो कृपया हमें ईमेल करें। editorbhopalsamachar@gmail.com (general knowledge in hindi, gk question answer in hindi, general knowledge questions in hindi, gktoday in hindi, general awareness in hindi) |
| MP government jobs- स्टाफ नर्स, पैरामेडिकल, मैनेजमेंट एवं अन्य कई पदों पर भर्ती Posted: 04 May 2022 01:28 PM PDT Government Medical College Ratlam द्वारा Multiple Post of Hospital Managment & Bio Medical Engineer, Paramedical Staff और Staff Nurse के रिक्त पदों पर भर्ती के लिए वैकेंसी ओपन की गई है। MP ONLINE PORTAL के माध्यम से आवेदन आमंत्रित किए गए हैं। ऑनलाइन एप्लीकेशन की लास्ट डेट हॉस्पिटल मैनेजमेंट एंड बायोमेडिकल इंजीनियर के लिए 18 मई, नर्सिंग स्टाफ के लिए 30 मई और पैरामेडिकल स्टाफ के लिए 20 मई घोषित की गई है। विस्तृत जानकारी एवं रूल बुक मध्य प्रदेश सरकार के पोर्टल mponline.gov.in पर उपलब्ध है। परीक्षा की तारीख इस प्रकार है Exam Date of Staff Nurse- 29/05/2021 Exam Date Post of Hospital Management- 07/06/2022 Exam Date Post of Biomedical Engineer- 07/06/2022 Examination Date of Non Academic 16/07/2021 अधिक जानकारी के लिए कृपया एमपी ऑनलाइन पोर्टल पर विजिट करें। यहां क्लिक करके एमपी ऑनलाइन पोर्टल पर उपलब्ध Government Medical College Ratlam(MP) भर्ती सूचना के पेज पर डायरेक्ट विजिट कर सकते हैं। उच्च शिक्षा, सरकारी और प्राइवेट नौकरी एवं करियर से जुड़ी खबरों और अपडेट के लिए कृपया MP Career News पर क्लिक करें. |
| यदि कोई ड्राइवर वाहन चलाने से मना कर दे तो क्या कार्रवाई होगी, पढ़िए MV Act,1988 Posted: 04 May 2022 01:09 PM PDT कभी-कभी ऐसा हो जाता है जब कोई यात्री वाहन का ड्राइवर उस समय वाहन चलाने से मना कर देता है जबकि वाहन यात्रियों से भरा हो। ज्यादातर लोगों को नियमों की जानकारी नहीं होती इसलिए वह दबाव में आ जाते हैं और ड्राइवर की मांग पूरी कर देते हैं, लेकिन हम बताते हैं कि ड्राइवर द्वारा ऐसा करना मोटर यान अधिनियम 1988 के तहत दंडनीय अपराध है। मोटर यान अधिनियम, 1988 की धारा 178 की परिभाषा:-• जो कोई व्यक्ति बिना टिकिट या बिना वैधानिक यात्रा पास के यात्री वाहन में सवारी या यात्रा करेगा। • या कोई कंडक्टर किसी यात्री को जानबूझकर कर टिकिट या पास नहीं देगा या देने से इनकार करेगा या किसी प्रकार की अवैध टिकिट काटेगा। • कोई सवारी गाड़ी का चालक किसी परिमिट धारक गाड़ी को चलाने से तब इनकार करेगा जब गाड़ी यात्रियों से भरी हो। उपर्युक्त कृत्य करने वाला यात्री, चालक या कंडक्टर अधिनियम धारा 178 के अंतर्गत जुर्माना जो अधिकतम 500 रुपये से दंडनीय होगा। ड्राइवर व कंडक्टर यदि शासकीय कर्मचारी हैं तो उनके खिलाफ विभागीय जांच शुरू होगी और उन्हें बर्खास्त भी किया जा सकता है। यदि प्राइवेट कर्मचारी हैं तो उनके लाइसेंस निरस्त किए जा सकते हैं। Notice: this is the copyright protected post. do not try to copy of this article) :- लेखक बी.आर. अहिरवार (पत्रकार एवं लॉ छात्र होशंगाबाद) 9827737665 इसी प्रकार की कानूनी जानकारियां पढ़िए, यदि आपके पास भी हैं कोई मजेदार एवं आमजनों के लिए उपयोगी जानकारी तो कृपया हमें ईमेल करें। editorbhopalsamachar@gmail.com |
| होटलों में चेक आउट टाइम के लिए नियम बनाए जाएं: सुरेंद्र शर्मा SECM BJP - MP NEWS Posted: 04 May 2022 12:39 PM PDT भोपाल। भारत सरकार के उपभोक्ता मामलों के मंत्री पीयूष गोयल को भारतीय जनता पार्टी, मध्यप्रदेश के प्रदेश कार्यसमिति सदस्य सुरेंद्र शर्मा ने पत्र लिखकर मांग की है कि होटलों में चेक आउट टाइम के लिए नियम बनाए जाए। वर्तमान में किसी होटल में 24 घंटे और किसी में सुबह 10:00 बजे निर्धारित किया गया है। इसके कारण उपभोक्ताओं को परेशानी होती है। सुरेंद्र शर्मा ने अपने पत्र में लिखा है कि वर्तमान में देश भर में होटलों के द्वारा चेक-इन चैक आउट टाइम के नाम पर ग्राहकों को लूटा जाता है। जब कोई उपभोक्ता ऑनलाइन या ऑफलाइन होटल बुक कराता है तो उसे यह पता नहीं होता होटल का चेक आउट टाइम क्या है। उदाहरण के तौर पर अगर कोई व्यक्ति किसी होटल में रुकने रात को 12:00 बजे पहुँचेगा और सुबह 10:00 बजे उस होटल का चैक आउट टाइम होगा तो 10:01 बजे से उसे दूसरे दिन का चार्ज लग जाएगा। इस प्रकार 24 घंटे में ही उसे 2 दिन का चार्ज देना पड़ता है। महोदय आपसे विनम्र निवेदन है की इस मामले में कानून बनाकर पूरे देश में एकरूपता लाई जाये एवं व्यक्ति के होटल में पहुंचने से 24 घंटे को ही 1 दिन मानकर उससे चार्ज लिया जाये। महोदय यह निर्णय कर सरकार देश के लाखों उपभोक्ताओं को होटल प्रबंधन द्वारा लुटने से बचाने का काम करेगा। मध्य प्रदेश की महत्वपूर्ण खबरों के लिए कृपया MP NEWS पर क्लिक करें. |
| BHOPAL NEWS- रानी कमलापति से साप्ताहिक और भोपाल से एक्सप्रेस निरस्त Posted: 04 May 2022 12:25 PM PDT भोपाल। मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में स्थित रानी कमलापति रेलवे स्टेशन से साप्ताहिक संत्रागाछी और भोपाल रेलवे स्टेशन से बिलासपुर एक्सप्रेस निरस्त रहने की घोषणा की गई है। दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे बिलासपुर मण्डल में किये जा रहे जरूरी अनुरक्षण कार्य के चलते भोपाल मण्डल से प्रारंभ / समाप्त होने वाली गाड़ी संख्या 18235/18236 भोपाल बिलासपुर-भोपाल एक्सप्रेस एवं गाड़ी संख्या 22169/22170 रानी कमलापति- संत्रागाछी-रानी कमलापति साप्ताहिक एक्सप्रेस का निरस्तीकरण जारी रखने का निर्णय लिया गया है। गाड़ी संख्या 18235/18236 भोपाल-बिलासपुर-भोपाल एक्सप्रेस दिनांक 05.05.2022 से 24.05.2022 तक दोनों दिशाओं में अपने प्रारंभिक स्टेशन से निरस्त रहेगी। इसी प्रकार गाड़ी संख्या 22169 रानी कमलापति संत्रागाछी साप्ताहिक एक्सप्रेस दिनांक 11.05.2022 एवं 18.05.2022 (बुधवार) को तथा गाड़ी संख्या 22170 संत्रागाछी-रानी कमलापति साप्ताहिक एक्सप्रेस दिनांक 12.05.2022 एवं 19.05.2022 (गुरुवार) को अपने प्रारंभिक स्टेशन से निरस्त रहेगी। भोपाल की महत्वपूर्ण खबरों के लिए कृपया bhopal news पर क्लिक करें। |
| MP NEWS- इंजीनियरिंग स्टूडेंट्स को नगर निगम में इंटर्नशिप, सिलेबस में स्वच्छता Posted: 04 May 2022 12:13 PM PDT मध्य प्रदेश की सभी नगर पालिकाओं में सीवेज सक्शन मशीनभोपाल। सभी नगरीय निकायों में सीवेज सक्शन मशीन उपलब्ध कराने के लिये एक विस्तृत कार्य-योजना बनायें। स्वच्छता से संबंधित विषय कक्षा 6, 7 और 8 के पाठ्यक्रम में रखा जाये। अमृत योजना में जो प्रोजेक्ट पूरे हो गये हैं, उन नगरों में पेयजल और सीवेज कनेक्शन जल्द करवायें। पेयजल के ओवरहेड टैंक में शासकीय योजनाओं की जानकारी प्रदर्शित करें। केन्द्रीय सचिव आवासन एवं शहरी कार्य मंत्रालय श्री मनोज जोशी ने यह बात बुधवार को भोपाल में नगरीय विकास एवं आवास विभाग की योजनाओं की समीक्षा के दौरान कही। श्री जोशी ने कहा कि इसका मूल्यांकन करवायें कि नगरीय निकाय वेस्ट से कितनी आय प्राप्त कर रहे हैं और इससे कितने लोगों को रोजगार मिल रहा है। मूल्यांकन स्वतंत्र संस्था से करवायें। पर्यटन स्थलों पर हो पानी और टॉयलेट की व्यवस्थाश्री जोशी ने कहा कि पर्यटन स्थलों पर नल के पानी और टॉयलेट्स की समुचित व्यवस्था की प्लानिंग करें। नगरीय निकायों द्वारा प्रस्तुत स्वच्छ सर्वेक्षण डेटा का एनालिसिस किया जाये। यह डेटा पब्लिक डोमेन में भी उपलब्ध होना चाहिये। एसटीपी से निकलने वाले पानी का हो उपयोगकेन्द्रीय सचिव श्री जोशी ने कहा कि एसटीपी (सीवेज ट्रीटमेंट प्लांट) से निकलने वाले पानी के उपयोग की प्रॉपर प्लानिंग करें। इसका उपयोग ड्रिप इरीगेशन सहित अन्य कार्यों में किया जा सकता है। उन्होंने स्मार्ट सिटी मिशन के कार्यों की समीक्षा करते हुए कहा कि सभी प्रोजेक्ट समय-सीमा में पूरे करें। स्लम एरिया में सीवेज और पेयजल जैसी योजनाओं के क्रियान्वयन पर जोर दें। इंजीनियरिंग कॉलेज के छात्रों को निकायों में करवायें इंटर्नशिपश्री जोशी ने कहा कि इंजीनियरिंग कॉलेज के सिविल इंजीनियरिंग के छात्रों को नगरीय निकायों में इंटर्नशिप करवायें। इससे निकायों और साथ ही विद्यार्थियों को भी लाभ मिलेगा। उन्होंने प्रधानमंत्री आवास योजना की समीक्षा करते हुए कहा कि जिनका मकान पूरा हो गया है, उन्हें तीसरी किस्त समय पर देने के लिये मेकेनिज्म बनायें। श्री जोशी ने टाउन एण्ड कंट्री प्लानिंग, पीएम स्व-निधि योजना सहित अन्य योजनाओं की भी समीक्षा की। अधिकारियों ने योजनाओं की प्रगति की जानकारी दी। प्रमुख सचिव नगरीय विकास एवं आवास श्री मनीष सिंह, आयुक्त टाउन एण्ड कंट्री प्लानिंग श्री मुकेश गुप्ता, अपर आयुक्त श्रीमती रूचिका चौहान, डॉ. सतेन्द्र सिंह, श्री गौरव बेनल, श्री नागेश सहित अन्य अधिकारी उपस्थित थे। मध्य प्रदेश की महत्वपूर्ण खबरों के लिए कृपया MP NEWS पर क्लिक करें. |
| MP Panchayat Chunav- अधिसूचना निरस्त करने की मांग, हाई कोर्ट का नोटिस जारी Posted: 04 May 2022 12:06 PM PDT जबलपुर। मध्य प्रदेश त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव कब होंगे, कोई नहीं कह सकता। प्रशासनिक स्तर पर इतनी गड़बड़ियां हुई है कि विवाद हाई कोर्ट तक पहुंच गए हैं। राजधानी भोपाल में परिसीमन को लेकर विवाद उपस्थित हुआ है। हाई कोर्ट में याचिका दाखिल की गई जिसे सुनवाई के लिए स्वीकार कर लिया गया। भोपाल कलेक्टर सहित पंचायत व ग्रामीण विकास विभाग के प्रमुख सचिव एवं आयुक्त को नोटिस जारी किया गया है। अगली तारीख 13 जून 2022 निर्धारित की गई है। मुख्य न्यायाधीश रवि मलिमठ व न्यायमूर्ति पुरुषेंद्र कुमार कौरव की युगलपीठ ने पंचायत व ग्रामीण विकास विभाग के प्रमुख सचिव, आयुक्त व कलेक्टर भोपाल को नोटिस जारी कर जवाब मांगा है। याचिकाकर्ता भोपाल के बैरसिया तहसील के हर्राखेड़ा निवासी मनमोहन नागर की ओर से अधिवक्ता एलसी पटने व अभय पांडे ने पक्ष रखा। उन्होंने दलील दी कि आयुक्त ने 22 फरवरी, 2022 को जिला पंचायत के परिसीमन की प्रारंभिक अधिसूचना जारी की। मध्य प्रदेश पंचायत राज अधिनियम के तहत राज्य सरकार ने परिसीमन की कार्रवाई करने का अधिकार कलेक्टर यानी जिला निर्वाचन अधिकारी को दिए गए हैं। याचिकाकर्ता ने उक्त अधिसूचना को लेकर 2 मार्च, 2022 को आपत्ति दर्ज कराई। आपत्ति का निराकरण किए बिना आयुक्त ने 10 मार्च को बिना अधिकार जिला पंचायत परिसीमन की अंतिम अधिसूचना जारी कर दी। यही नहीं परिसीमन की प्रक्रिया में निर्वाचन नियम के प्रविधानों का भी उल्लंघन किया गया। नियमानुसार प्रारंभिक अधिसूचना का नोटिस कलेक्टर, जिला पंचायत, विकासखंड और तहसीलदार कार्यालय में चस्पा करना अनिवार्य है, जोकि नहीं किया गया। परिसीमन की पूरी प्रक्रिया में नियमों का खुला उल्लंघन किया गया है। लिहाजा, अधिसूचना निरस्त किए जाने योग्य है। बहस के दौरान अधिवक्ता एलसी पटने व अभय पांडे ने विभिन्न न्यायदृष्टांत रेखांकित किए। दलील दी कि मनमाने तरीक से अधिसूचना जारी नहीं की जानी चाहिए। इससे लोकतंत्र की मूल भावना आहत होती है। हाई कोर्ट ने सभी पहलुओं पर गौर करने के बाद जवाब-तलब कर लिया। जवाब आने के बाद उसे रिकार्ड पर लेकर आगामी आदेश पारित किया जाएगा। यदि अधिसूचना अनुचित पाई गई तो उसे निरस्त भी किया जा सकता है। ऐसे में सारी प्रक्रिया नए सिरे से अपनानी होगी। मध्य प्रदेश की महत्वपूर्ण खबरों के लिए कृपया MP NEWS पर क्लिक करें. |
| MP वन विभाग बड़ी खबर- DFO सस्पेंड, CCF को हटाया, और भी कई अधिकारी बदले- TODAY NEWS Posted: 04 May 2022 12:07 PM PDT भोपाल। मध्यप्रदेश के वन विभाग में कई बड़े फेरबदल हुए हैं। हरदा के डीएफओ नरेश कुमार दोहरे को सस्पेंड कर दिया गया। शहडोल के CCF प्रभात कुमार वर्मा को महिला अधिकारी की शिकायत के कारण पद से हटा दिया। और भी कई अधिकारियों को इधर-उधर किया गया है। मध्य प्रदेश वन विभाग DFO नरेश कुमार दोहरे का मामलाहरदा के डीएफओ नरेश कुमार दोहरे पर आरोप है कि 20 अगस्त 2020 से मई 2021 के बीच दोहरे ने 33 कर्मचारियों के तबादले किए। जिसमें स्थानांतरण नीति वर्ष 2019-20 का पालन नहीं किया गया। जांच में मामला सही पाए जाने के बाद दोहरे को निलंबित किया गया है एवं उनके खिलाफ विभागीय जांच शुरू हो गई है। यदि ट्रांसफर पॉलिसी के उल्लंघन में भ्रष्टाचार पाया गया तो नरेश कुमार को बर्खास्त कर दिया जाएगा। MP FOREST DEPARTMENT CCF प्रभात कुमार वर्मा का मामलाशहडोल वन वृत्त के मुख्य वनसंरक्षक प्रभात कुमार वर्मा को हटा दिया है। उन्हें प्रतिनियुक्ति पर वन विकास निगम भोपाल भेजा गया है। वर्मा के खिलाफ कई शिकायतें थीं। उनके अधीन पदस्थ रहीं वनमंडल अधिकारी नेहा श्रीवास्तव ने उनकी विभाग प्रमुख से लिखित शिकायत की थी। प्रकरण में महिला उत्पीड़न की दृष्टि से जांच भी कराई गई थी। वर्मा के स्थान पर मुख्य वनसंरक्षक कार्य आयोजना जबलपुर लखन लाल उइके को शहडोल का मुख्य वनसंरक्षक बनाया गया है। शासन ने वन मुख्यालय की सतर्कता एवं शिकायत शाखा संभाल रहीं अपर प्रधान मुख्य वनसंरक्षक (एपीसीसीएफ) समीता राजौरा को ईको पर्यटन बोर्ड का मुख्य कार्यपालन अधिकारी (सीइओ) बनाया है। जबकि सत्यानंद को बोर्ड से हटाकर वन्यप्राणी मुख्यालय में पदस्थ किया है। वन मुख्यालय की संरक्षण शाखा में पदस्थ मुख्य वनसंरक्षक (सीसीएफ) विन्सेंट रहीम को सतर्कता एवं शिकायत शाखा में सीसीएफ बनाया गया है। छिंदवाड़ा पूर्व वनमंडल के वनमंडल अधिकारी अखिल बंसल को वनमंडल अधिकारी जबलपुर सामान्य बनाया गया है। वनमंडल अधिकारी अशोकनगर सामान्य अंकित पाण्डेय को वनमंडल अधिकारी हरदा सामान्य बनाया गया है। मध्य प्रदेश की महत्वपूर्ण खबरों के लिए कृपया MP NEWS पर क्लिक करें. |
| कमलनाथ की विधायकी खतरे में, मामला आचरण समिति के पास- MP NEWS Posted: 04 May 2022 07:56 AM PDT भोपाल। मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री एवं पूर्व नेता प्रतिपक्ष कमलनाथ की विधायकी खतरे में पड़ सकती है। कमलनाथ का वह बयान विधानसभा की आचरण समिति के पास कानूनी कार्रवाई के लिए भेज दिया गया है जिसमें उन्होंने कहा था कि विधानसभा में बकवास होती है। कमलनाथ के खिलाफ क्या शिकायत हुई हैभारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष विष्णु दत्त शर्मा ने विधानसभा अध्यक्ष गिरीश गौतम से शिकायत की है कि दैनिक भास्कर के इंटरव्यू में जब कमलनाथ से पूछा गया कि वह विधानसभा में क्यों नहीं जाती तो उन्होंने जवाब दिया कि क्या मैं वहां बैठकर बकवास सुनूं। कमलनाथ के इन शब्दों को आपत्तिजनक माना गया और सदन का अपमान आरोपित करते हुए शिकायत की गई। विधानसभा अध्यक्ष, कमलनाथ के खिलाफ क्या कार्रवाई कर रहे हैंविधानसभा अध्यक्ष गिरीश गौतम ने मामले को विधानसभा की आचरण समिति के पास भेज दिया है। वह शिकायत का परीक्षण करेगी और अपना प्रतिवेदन देगी। जिसमें आचरण समिति यह सुझाव दे सकती है कि कमलनाथ के खिलाफ क्या-क्या दंडात्मक कार्रवाई की जा सकती है। कमलनाथ के खिलाफ क्या कार्रवाई हो सकती है
क्या सचमुच कमलनाथ के खिलाफ कार्रवाई होगीजब बात बड़े नेताओं की आती है तो कई ऐसे रास्ते निकाल कर उन्हें बचा लिया जाता है, जो आम आदमियों के लिए कभी नहीं खुले होते। जैसे:-
|
| You are subscribed to email updates from Bhopal Samachar | No 1 hindi news portal of central india (madhya pradesh). To stop receiving these emails, you may unsubscribe now. | Email delivery powered by Google |
| Google, 1600 Amphitheatre Parkway, Mountain View, CA 94043, United States | |
.jpg)

.jpg)
.jpg)





.jpg)





.jpg)


.jpg)
.jpg)

.jpg)


.jpg)