Bhopal Samachar | No 1 hindi news portal of central india (madhya pradesh) |
- मध्यप्रदेश विधानसभा का बिजली सत्र बुलाएं, नेता प्रतिपक्ष का मुख्यमंत्री के नाम Kuhla Khat
- MP NEWS- सागर और छतरपुर में EOW की छापामार कार्रवाई
- INDORE NEWS - 7 लोग जिंदा जले, प्रधानमंत्री ने शोक जताया, मृतकों में दंपति, छात्र और मेहमान भी
| मध्यप्रदेश विधानसभा का बिजली सत्र बुलाएं, नेता प्रतिपक्ष का मुख्यमंत्री के नाम Kuhla Khat Posted: 06 May 2022 11:56 PM PDT आदरणीय श्री शिवराज सिंह जी, प्रदेश में बिजली का संकट गहराता जा रहा है। कोयले की कमी एवं कुप्रबंधन के चलते प्रदेश के ताप विद्युत गृह बंद होने की कगार पर है। मप्र पॉवर जनरेशन कंपनी के चार पॉवर प्लाटों में से तीन पॉवर प्लांट गंभीर स्थिति में है। संजय गांधी थर्मल पॉवर प्लांट, सतपुड़ा थर्मल पॉवर प्लांट एवं श्री सिंगाजी थर्मल प्लांट की विद्युत उत्पादन की क्षमता कोयले की कमी एवं कुप्रबंधन के कारण आधी रह गई है, जिससे प्रदेश में विद्युत संकट गहरा रहा है। प्रदेश में मांग के अनुपात में पर्याप्त बिजली की उपलब्धता नहीं है, वही प्रदेश सरकार ने विद्युत उत्पादन कंपनियों को विगत वर्ष बगैर एक भी यूनिट बिजली लिये 900 करोड़ रूपये का भुगतान कर दिया है। एक ओर कोयले की कमी के चलते राज्य सरकार विदेशी कोयला खरीदने की तैयारी में है जिससे राज्य सरकार का यह दावा खोखला साबित हो रहा है कि प्रदेश में कोयले की कोई कमी नहीं है। राज्य सरकार की विदेशी कोयला खरीदने की तैयारी पर शंका कुशंकाएं उत्पन्न हो रही है। समूचे प्रदेश में अघोषित बिजली कटौती हो रही है, जबकि बिजली की दरों में लगातार वृद्धि की जा रही है एवं विद्युत उपभोक्ताओं से मनमाने बिजली बिल वसूले जा रहे है। विद्युत की लगातार अघोषित कटौती के चलते विशेषकर शहरी एवं ग्रामीण क्षेत्रों में पेयजल संकट उत्पन्न हो गया है, उद्योग धंधे प्रभावित हो रहे है एवं किसानों की ग्रीष्मकालीन फसल मूंग एवं सब्जियां सिंचाई के अभाव में नष्ट होने की कगार पर है। विद्युत समस्याओं को लेकर प्रदेश की आम जनता में हाहाकार मचा हुआ है। ऐसी स्थिति में विधानसभा का दो दिवसीय विशेष सत्र बुलाकर विद्युत समस्या पर उत्पन्न स्थिति के संबंध में चर्चा कराया जाना अति आवश्यक है ताकि विद्युत संकट का समाधान पक्ष-विपक्ष मिलकर निकाल सकें। अतः आप से अनुरोध है कि उपरोक्त स्थिति को दृष्टि रखते हुए मध्यप्रदेश विधानसभा का दो दिवसीय विशेष सत्र बुलाने का कष्ट करें। ✒ शुभकामनाओं सहित। सादर, आपका, (डॉ. गोविंद सिंह) अस्वीकरण: खुला-खत एक ओपन प्लेटफार्म है। यहां मध्य प्रदेश के सभी जागरूक नागरिक सरकारी नीतियों की समीक्षा करते हैं। सुझाव देते हैं एवं समस्याओं की जानकारी देते हैं। पत्र लेखक के विचार उसके निजी होते हैं। इससे पूर्व प्रकाशित हुए खुले खत पढ़ने के लिए कृपया Khula Khat पर क्लिक करें. यदि आपके पास भी है कुछ ऐसा जो मध्य प्रदेश के हित में हो, तो कृपया लिख भेजिए हमारा ई-पता है:- editorbhopalsamachar@gmail.com |
| MP NEWS- सागर और छतरपुर में EOW की छापामार कार्रवाई Posted: 06 May 2022 10:41 PM PDT भोपाल। मध्य प्रदेश के छतरपुर जिले के बदौराकलां में पदस्थ सेवा सहकारी समिति के सहायक समिति प्रबंधक प्राण सिंह के ठिकानों पर EOW ने छापामार कार्रवाई की है। उनके सागर और छतरपुर स्थित निवास पर कार्यवाही की जा रही है। मामला आय से अधिक संपत्ति का है। शनिवार सुबह छतरपुर सागर से बड़ी खबर आई। बताया गया कि EOW सागर और जबलपुर की टीम ने संयुक्त रुप से छापामार कार्रवाई की है। सेवा सहकारी समिति के सहायक प्रबंधक प्राण सिंह के यहां आय से अधिक संपत्ति की पुख्ता सूचना के बाद कार्यवाही की जा रही है। ईओडब्ल्यू जबलपुर और सागर की संयुक्त सर्चिंग में आरोपी के आलीशान घर से 500 ग्राम से अधिक सोने के जेवर, नकदी, बैंक बैलेंस, चार पहिया वाहन, ट्रैक्टर, जमीन संबंधी और प्लाट आदि के दस्तावेज मिलने की बात सामने आ रही है। हालांकि अधिकृत तौर पर टीम ने सर्चिंग के बाद आंकलन करके सही ब्यौरा पेश करने की बात कही है। जबलपुर की महत्वपूर्ण खबरों के लिए कृपया JABALPUR NEWS पर क्लिक करें. |
| INDORE NEWS - 7 लोग जिंदा जले, प्रधानमंत्री ने शोक जताया, मृतकों में दंपति, छात्र और मेहमान भी Posted: 06 May 2022 11:55 PM PDT इंदौर। मध्य प्रदेश के इंदौर शहर के विजयनगर क्षेत्र में भीषण आग लगने से 7 लोग जिंदा जल गए। घटना विजयनगर के स्वर्ण कालोनी की है मृतकों में छह पुरुष और एक महिला शामिल है। शुरुआती जानकारी के मुताबिक, विजय नगर थाना क्षेत्र की दो मंजिला बिल्डिंग में देर रात तीन बजे शार्ट सर्किट से भीषण आग लगी थी। INDORE LOCAL NEWS- मरने वालों में दो की पहचान नहीं हो पाईसूचना मिलते ही आला अधिकारी और फायर ब्रिगेड के वाहन मौके पर पहुंचे। आग पर काबू पा लिया गया, लेकिन तब तक 7 लोगों की मौत हो चुकी थी। मृतकों के नाम इश्वर सिंह सिसोदिया, नीतू सिसोदिया, आशीष, गौरव और आकांक्षा है, दो मृतकों के नाम पता नहीं चल पाए हैं। घायलों के नाम फिरोज, मुनिरा, विशाल प्रजापति, अरशत और सोनाली पवार है, जिनका एमवाय अस्पताल में इलाज जारी है। बिल्डिंग में रहने वाले सभी किराएदार थे। शार्ट सर्किट की वजह से आग लगने की आशंका जताई गई है। INDORE LIVE NEWS- बिजली के मीटर से लगी आग ने कई जिंदगियां बर्बाद कर दीदो मंजिला बिल्डिंग में आग से सात लोगों की मौत की घटना के बाद बिल्डिंग को सील कर दिया गया है। फारेंसिक विभाग की टीम जांच के लिए सुबह ही मौके पर पहुंच गई थी। पुलिस जांच कर रही है कि आग कैसे लगी। घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस कमिश्नर हरिनारायणाचारी मिश्रा, विधायक महेंद्र हार्डिया मौके घटनास्थल पर पहुंचे हैं। उन्होंने वहां पहुंचकर स्थिति का जायजा लिया। खबरों के अनुसार रात को बिजली गुल हो गई थी, लेकिन जब बिजली आई तो पार्किंग के मीटर में आग लग गई थी। MP NEWS- सीएम शिवराज सिंह चौहान ने शोक जतायासीएम शिवराज सिंह चौहान ने ट्वीट कर लिखा, इंदौर के स्वर्ण बाग कालोनी में शार्ट सर्किट से हुए हादसे में कई अनमोल जिंदगियों के असमय निधन का दुखद समाचार प्राप्त हुआ। ईश्वर से दिवंगत आत्माओं को अपने श्रीचरणों में स्थान और परिजनों को यह गहन दुःख सहन करने की शक्ति देने तथा घायलों को शीघ्र स्वस्थ करने की प्रार्थना करता हूं। INDORE BREAKING NEWS- मृतकों में एक दंपति, कुछ छात्र और मेहमान भीमृतकों में एक दंपती भी शामिल है, जो तीन दिन पहले ही यहां शिफ्ट हुए थे। इस दंपती का पडोस में ही मकान बन रहा था, इसलिए उन्होंने यहां पर किराए से मकान लिया था। प्रत्यक्षदर्शी एहसान पटेल ने बताया कि रात तीन बजे के करीब हमें शोर सुनाई दिया। बाहर देखा तो बिल्डिंग में आग लगी हुई थी। हमने बाल्टियों से आग बुझाने का प्रयास किया। इस बिल्डिंग में मेरा भाई रहता है। इसके अलावा कुछ छात्र व अन्य परिवार भी रहते हैं। तीन चार दिन पहले कुछ मेहमान भी आए थे। मध्य प्रदेश की बड़ी खबर- बिजली का मीटर घटिया था, पूरी बिल्डिंग जल गईफायर ब्रिगेडकर्मी के अनुसार हमें रात करीब तीन बजे सूचना मिली कि विजय नगर की स्वर्णबाग कालोनी में दो मंजिला भवन में आग लगने की सूचना मिलने के बाद तुरंत टीम रवाना हो गई थी। यहां आग पर तुरंत काबू पा लिया गया, लेकिन कुछ लोगों की मौत हो चुकी थी। माना जा रहा है कि बिल्डिंग के पार्किंग में लगे मीटर में शार्ट सर्किट के कारण आग लगी थी। यह आग वाहनों में लग गई, जिससे इसने विकराल रूप ले लिया। उन्होंने बताया कि बिल्डिंग में छात्रों के साथ ही परिवार भी रहते थे। प्रधानमंत्री ने शोक व्यक्त कियाभारत के प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि, मध्य प्रदेश के इंदौर में हुआ अग्निकांड अत्यंत दुखद है। इस त्रासदी में जान गंवाने वाले लोगों के परिजनों के प्रति मैं गहरी संवेदनाएं व्यक्त करता हूं। इसके साथ ही सभी घायलों के जल्द स्वास्थ्य लाभ की कामना करता हूं। इंदौर की महत्वपूर्ण खबरों के लिए कृपया indore news पर क्लिक करें.
|
| You are subscribed to email updates from Bhopal Samachar | No 1 hindi news portal of central india (madhya pradesh). To stop receiving these emails, you may unsubscribe now. | Email delivery powered by Google |
| Google, 1600 Amphitheatre Parkway, Mountain View, CA 94043, United States | |

.jpg)
.jpg)
.jpg)
.jpg)
.jpg)