Bhopal Samachar | No 1 hindi news portal of central india (madhya pradesh) |
- Small business ideas- 50000 की मशीन और 3 घंटे प्रतिदिन में 5 लाख की कमाई
- बैटरी सेल अच्छा है या खराब, पता करने का सबसे सरल तरीका- GK in Hindi
- MPTAAS PORTAL पर सभी छात्र अपना प्रोफाइल रजिस्ट्रेशन कराएं
- खड़े वाहन पर बिना अनुमति बैठना, छेड़छाड़ करना, किस कानून के तहत अपराध है, जानिए MV Act, 1988-198
- Vastu Tips- घर का वास्तु, मकान मालिक को प्रभावित करता है या किराएदार को, यहां पढ़िए
- राज्य पुलिस अधिकारी अरुण कुमार को IPS के लिए हाईकोर्ट की NOC
| Small business ideas- 50000 की मशीन और 3 घंटे प्रतिदिन में 5 लाख की कमाई Posted: 28 May 2022 02:52 PM PDT यदि आपके पास ज्यादा पूंजी नहीं है। शुरुआत में काम करने के लिए टीम नहीं है। कोई दुकान नहीं है। घर में भी जगह नहीं है। तो फिर यह बिजनेस आइडिया आपके लिए बिल्कुल परफेक्ट है। एक ऐसी मशीन जो मात्र ₹50000 में आती है। जिसे आप अपने स्कूटर पर लेकर जा सकते हैं। और इसकी मदद से ₹2000 प्रतिदिन आसानी से कमा सकते हैं। LaserPecker 2 Pro Engraving machine in Hindiइस मशीन का नाम है LaserPecker 2 Pro Engraving machine. इस मशीन को कोई भी व्यक्ति जिसे स्मार्टफोन चलाना आता है, अपने हाथ से ऑपरेट कर सकता है। इस मशीन की मदद से आप किसी भी चीज पर (कपड़े से लेकर पत्थर तक) किसी भी प्रकार का डिजाइन प्रिंट कर सकते हैं। LaserPecker 2 Pro Engraving machine से क्या-क्या प्रिंट कर सकते हैंयह Super Fast Handheld Laser Engraver & Cutter& Versatile Electric Roller मशीन है। छोटे से पेन कंपनी का लोगो। स्टाफ के मोबाइल फोन पर कंपनी का लोगो। ऑफिस में पेपरवेट से लेकर दरवाजे तक कंपनी का नाम और लोगो या कोई भी डिजाइन। इसी प्रकार घर में नेम प्लेट से लेकर दरवाजों और दीवारों पर किसी भी प्रकार का डिजाइन प्रिंट किया जा सकता है। इसमें कोई मटेरियल नहीं लगता। सिर्फ डिजाइन कैप्चर करना है और मशीन का ऑर्डर करना है। जब आप मशीन खरीदेंगे तो उसकी कैटलॉग में आपको बताया जाएगा कि कृपया इस मशीन को रंगीन चश्मा पहन कर उपयोग करें क्योंकि यह लेजर प्रिंटिंग मशीन है। |
| बैटरी सेल अच्छा है या खराब, पता करने का सबसे सरल तरीका- GK in Hindi Posted: 28 May 2022 02:30 PM PDT How to know, battery cell is new or usedबैटरी सेल फ्रेश है या यूज्ड, अपने घर में पता करने का कोई तरीका नहीं है। यदि पैकिंग में है तो फ्रेश और यदि अनपेक है तो यूज्ड, यदि पैकिंग से बाहर निकल आया तो फ्रेश बैटरी सेल भी कचरा मान लिया जाता है। हम आपको बताते हैं कि कैसे आप पता कर सकते हैं कि 1 बैटरी सेल काम का है या खराब हो गया है। कृपया दो बैटरी सेल को एक साथ लीजिए। इनमें से एक जिसके बारे में आप कंफर्म है कि वह खराब हो गया है और दूसरा जिसके बारे में आप पता लगाना चाहते हैं कि वह अभी भी काम का है या फिर खराब हो चुका है। दोनों बैटरी सेल को समान ऊंचाई से नीचे फर्श पर या फिर किसी टेबल पर छोड़ दीजिए। जो बैटरी सेल ज्यादा बाउंस करेगा वह खराब हो गया है। जो कम बाउंस करेगा उसमें दम है, वह काम का है। यह कोई तुक्का नहीं है बल्कि साइंस है। दरअसल, जब बैटरी सेल का उपयोग किया जाता है तो उसके अंदर केमिकल रिएक्शन होता है जिसके कारण जिंक ऑक्साइड पैदा हो जाता है। जिंक ऑक्साइड नेचुरल बाउंसी होता है। आप इस जानकारी के साथ विश्वास कर सकते हैं कि गोल्फ की बॉल में जिंक ऑक्साइड का उपयोग किया जाता है। जिस बैटरी सेल में ज्यादा जिंक ऑक्साइड होगा वह बाउंस करेगा और अपन को पता चल जाएगा कि बैटरी सेल उपयोग हो चुका है। |
| MPTAAS PORTAL पर सभी छात्र अपना प्रोफाइल रजिस्ट्रेशन कराएं Posted: 28 May 2022 01:15 PM PDT भोपाल। शैक्षणिक सत्र 2022-23 के लिए जिले में संचालित अनुसूचित जाति एवं जनजाति छात्रावासों का संचालन एमपीटॉस्क के द्वारा किया जाएगा। ऐसे छात्र जो आदिम जाति एवं अनुसूचित जाति विकास के द्वारा संचालित छात्रावासों में प्रवेश लेना चाहते है इसके लिए उन्हें प्रोफाइल पंजीयन कराना अनिवार्य किया गया है। सभी छात्रावासों में प्रवेश प्रक्रिया हेतु प्रोफाइल पंजीयन की अनिवार्यतः को स्पष्ट करते हुए विभाग द्वारा जानकारी दी गयी है कि प्रवेश हेतु इच्छुक छात्र-छात्राएं अपनी प्रोफाइल पंजीयन कार्य अभी से पूर्ण कर लें ताकि प्रवेश प्रक्रिया में किसी भी प्रकार की बाधा ना आने पाएं। छात्रावास में प्रवेश और प्रोफाइल पंजीयन के कार्य में किसी भी प्रकार की समस्या होती है तो निराकरण के लिए संबंधित क्षेत्र के छात्रावास अधीक्षक एवं विभागीय मण्डल संयोजक से संपर्क कर किया जा सकता है। यहां क्लिक करके आप आदिम जाति कल्याण विभाग मध्य प्रदेश शासन द्वारा संचालित पोर्टल पर हितग्राही प्रोफाइल पंजीकरण कर सकते हैं। |
| खड़े वाहन पर बिना अनुमति बैठना, छेड़छाड़ करना, किस कानून के तहत अपराध है, जानिए MV Act, 1988-198 Posted: 28 May 2022 01:23 PM PDT यह भारत के हर शहर में होता है। कुछ लोग स्टैंड पर खड़े हुए वाहन पर जाकर ऐसे बैठ जाते हैं जैसे वह वाहन शासन द्वारा आम नागरिकों के बैठने के लिए खड़ा किया गया है। कुछ लोग वाहन का साइड मिरर घुमा कर उसका निजी उपयोग कर लेते हैं। कभी-कभी सीट कवर को गंदा कर जाते हैं। सवाल यह है कि क्या इस तरह के शरारती तत्वों के खिलाफ कोई दंड का प्रावधान है। आइए आज यही पता लगाते हैं:- मोटर यान अधिनियम, 1988 की धारा 198 की परिभाषा:-जो कोई व्यक्ति किसी खड़े हुए वाहन में अनधिकृत हस्तक्षेप करेगा अर्थात विधिपूर्वक किसी स्थान पर खड़े वाहन (वाइक, कार, बस, ट्रक आदि कोई भी) में प्रवेश करेगा या चढ़ेगा, यान के ब्रेक से छेड़खानी करेगा, या यान के किसी भी भाग को खराब करेगा तब ऐसा करने वाले व्यक्ति पर 1000 रुपए तक का जुर्माना लगाया जा सकता है। सरल शब्दों में कहीं दो यदि कोई व्यक्ति चोरी की नियत से नहीं लेकिन अपनी सुविधा के लिए, किसी व्यक्ति को तंग करने के लिए, या यूं ही अपने आनंद के लिए किसी व्यक्ति के खड़े हुए वाहन का अनाधिकृत उपयोग करता है, तो ऐसा व्यक्ति मोटर व्हीकल एक्ट 1988 की धारा 198 के तहत दंड का पात्र होगा। आज के बाद यदि कोई आपकी बाइक या स्कूटर पर इस प्रकार की शरारत करे तो उसे, इस आर्टिकल की लिंक सेंड कर देना। Notice: this is the copyright protected post. do not try to copy of this article) :- लेखक बी.आर. अहिरवार (पत्रकार एवं लॉ छात्र होशंगाबाद) 9827737665 इसी प्रकार की कानूनी जानकारियां पढ़िए, यदि आपके पास भी हैं कोई मजेदार एवं आमजनों के लिए उपयोगी जानकारी तो कृपया हमें ईमेल करें। editorbhopalsamachar@gmail.com |
| Vastu Tips- घर का वास्तु, मकान मालिक को प्रभावित करता है या किराएदार को, यहां पढ़िए Posted: 28 May 2022 12:48 PM PDT वास्तुविद प्रयास मंगल बताते हैं कि घर किराए का हो, स्वयं का या फिर किसी अन्य व्यक्ति के नाम पर हो इसके शुभ-अशुभ फल उन लोगों को ही भोगने पड़ते हैं जो उस घर में निवास करते हैं। किरायेदारों के लिए वास्तु के कुछ नियमवास्तु पर आधारित ये टिप्स खास उन लोगों के लिए हैं जो किराए के मकान में रह रहे हैं। आपने मकान का जो हिस्सा किराए पर लिया है वहां की दक्षिण व पश्चिम दिशा में ज्यादा भारी व ऊंचा सामान रखें। उत्तर व पूर्व दिशा को हल्का और स्वच्छ व खाली रखें। इससे आपकी आर्थिक स्थिति मजबूत रहेगी और किसी प्रकार की कोई बड़ी परेशानी नहीं आएगी।
ऐसे घर को तुरंत बदले जहां घर का ईशान कोण या नैऋत्य कोण कटा हुआ हो, ईशान कोण में ज्यादा ऊंचा निर्माण हो, घर की उत्तर, पूर्व दिशा बिल्कुल बंद हो, दक्षिण-पश्चिम दिशा ज्यादा खुली हुई, नीची या इस दिशा में पानी का टैंक, कुआं, बेसमेंट या कोई गहरा गड्डा हो। इस तरह के गंभीर वास्तुदोष आपके जीवन में किसी बड़े संकट का कारण बन सकते हैं। |
| राज्य पुलिस अधिकारी अरुण कुमार को IPS के लिए हाईकोर्ट की NOC Posted: 28 May 2022 08:24 AM PDT जबलपुर। मध्य प्रदेश राज्य पुलिस सेवा के अधिकारी अरुण कुमार मिश्र को प्रमोशन देकर भारतीय पुलिस सेवा संवर्ग में शामिल करने हेतु मध्य प्रदेश उच्च न्यायालय ने NOC दे दी है, लेकिन शर्त रखी है कि उनका प्रमोशन हाई कोर्ट के निर्णय के अधीन रहेगा। मध्यप्रदेश राज्य पुलिस सेवा संवर्ग के अधिकारी अरुण कुमार मिश्र की ओर से हाईकोर्ट में निवेदन किया गया था। न्यायमूर्ति संजय द्विवेदी की पीठ ने कहा कि आने वाली पदोन्नति में मिश्रा को वंचित न रखा जाए एवं भारतीय पुलिस सेवा (IPS) के सदस्य बनाने के लिए विचार किया जाए। कोर्ट ने कहा कि विभागीय पदोन्नति समिति का निर्णय याचिका के अंतिम निर्णय के अधीन रहेगा। राज्य शासन को 30 दिन में निर्णय लेने के निर्देश दिए गए। अपराध अन्वेषण शाखा जबलपुर के तत्कालीन पुलिस अधीक्षक अरुण कुमार मिश्रा की ओर से याचिका दायर हुई। जिसमें बताया गया कि उनके खिलाफ 24 फरवरी 2021 को आरोप पत्र जारी हुआ। उन पर आरोप है कि एक अन्य व्यक्ति प्रतीक जोशी के घर आयकर विभाग के द्वारा की गई छापे मारी में जो अभिलेखों बरामद हुए उसमें अरुण कुमार मिश्रा के नाम के साथ 7.5 करोड़ रुपये लिखा पाए जाने के साक्ष्य है। अरुण कुमार मिश्रा एवं जोशी के बीच फोन पर बातचीत भी हुई। उक्त आरोप पत्र भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशों पर जारी किया गया। अधिवक्ता पंकज दुबे व अक्षय खंडेलवाल ने कोर्ट को बताया कि मिश्रा ने उक्त आरोप पत्र के विरुद्ध आपत्ति लगाते हुए उच्च न्यायालय में याचिका पेश की। कोर्ट ने 15 मार्च 2021 को मिश्रा के विरुद्ध आरोप पत्र स्थगित कर दिया था। |
| You are subscribed to email updates from Bhopal Samachar | No 1 hindi news portal of central india (madhya pradesh). To stop receiving these emails, you may unsubscribe now. | Email delivery powered by Google |
| Google, 1600 Amphitheatre Parkway, Mountain View, CA 94043, United States | |
.jpg)
.jpg)
.jpg)
.jpg)

.jpg)
.jpg)
