Bhopal Samachar | No 1 hindi news portal of central india (madhya pradesh) - 🌐

Breaking

Home Top Ad

Post Top Ad

Thursday, May 5, 2022

Bhopal Samachar | No 1 hindi news portal of central india (madhya pradesh)

Bhopal Samachar | No 1 hindi news portal of central india (madhya pradesh)


Small business ideas- एक लैपटॉप और विजिटिंग कार्ड से शुरू करें लाखों का टर्नओवर

Posted: 05 May 2022 03:27 PM PDT

यदि आप बिजनेस करना चाहते हैं तो आपके पास दो में से एक चीज होना चाहिए। टेक्निकल स्किल या कम्युनिकेशन स्किल। यदि आपके पास बेहतरीन टेक्नोलॉजी है तो आप प्रोडक्शन का काम कर सकते हैं और कम्युनिकेशन स्किल है तो नाम मात्र की पूंजी से लाखों का टर्नओवर शुरुआत में खड़ा कर सकते हैं। इस Most successful small business ideas का नाम है digital advertising agency. 

Digital Advertising Agency क्या होती है

सरल शब्दों में कहें तो एडवरटाइजिंग एजेंसी, व्यापारियों से विज्ञापन लेकर ऐसे उचित स्थान पर प्रकाशित करने का काम करती है जहां से उनके क्लाइंट को मैक्सिमम रिस्पांस मिले और मिनिमम खर्चा हो। टीवी चैनल और न्यूज़ पेपर से लेकर सड़क किनारे होर्डिंग तक सभी जगह जो विज्ञापन दिखाई देते हैं, उन्हें न्यूज़ एजेंसी के माध्यम से प्रकाशित और प्रसारित किया जाता है। डिजिटल एडवरटाइजिंग एजेंसी, इंटरनेट पर विज्ञापनों को प्रकाशित और प्रसारित करने का काम करेगी। 

Digital Advertising Agency में क्या करना होगा

कहने को इंटरनेट एक शब्द है परंतु इसके अंदर पूरी दुनिया है। फेसबुक, इंस्टाग्राम, ट्विटर और इसके जैसे तमाम सोशल मीडिया। इनके अलावा यूट्यूब और न्यूज़ पोर्टल से लेकर हजारों की वेबसाइट जहां यूजर्स के लिए कंटेंट होते हैं। कोई भी बड़ा व्यापारी यह रिसर्च नहीं कर सकता कि उसके प्रोडक्ट का विज्ञापन फेसबुक पर चलाने से ज्यादा रिस्पांस मिलेगा या लोकल न्यूज़ पोर्टल पर। यह रिसर्च करने का काम डिजिटल एडवरटाइजिंग एजेंसी करती है और इसके बदले में उसे सर्विस चार्ज मिलता है। जो कम से कम 15% होता है।

Digital Advertising Agency शुरू करने के लिए क्या करना होगा 

  • अपना लैपटॉप उठाइए और अपने शहर की रिसर्च शुरू कीजिए। 
  • अपनी एजेंसी का नाम सोचिए और नगरिया निकाय में उसका रजिस्ट्रेशन कराइए। 
  • आकर्षक विजिटिंग कार्ड प्रिंट करवाइए। 
  • रिसर्च एंड डेवलपमेंट की प्रोसेस डेली चलेगी। 
  • लोकल न्यूज़ पेपर, लोकल टीवी चैनल पर दिखाई देने वाले विज्ञापन दाताओं की लिस्ट बनाइए। 
  • क्लाइंट लिस्ट तैयार होने के बाद उनसे बातचीत शुरू कीजिए। 
  • विज्ञापन डिजाइन करने के लिए इंटरनेट पर बहुत सारे ऑनलाइन टूल्स मौजूद है। 
  • शुरुआत छोटे बजट वाले विज्ञापनों से कीजिए। 
  • एक्सपीरियंस के साथ बड़े क्लाइंट और बड़े विज्ञापन पर काम कीजिए।
उच्च शिक्षा, सरकारी और प्राइवेट नौकरी एवं करियर से जुड़ी खबरों और अपडेट के लिए कृपया MP Career News पर क्लिक करें.

जब 100% शुद्ध बोला जा सकता है तो गोल्ड में कैरेट शब्द क्यों यूज करते हैं- GK in Hindi

Posted: 05 May 2022 02:54 PM PDT

दुनिया की जड़ तक चीजों में शुद्धता के लिए प्रतिशत का उपयोग किया जाता है। 100% शुद्ध या नहीं पूरी तरह से प्योर। सवाल यह है कि जब 100% शब्द बोला जा सकता है तो फिर गोल्ड यानी सोने में कैरेट शब्द का उपयोग क्यों करते हैं। आइए पता लगा दे:- 

सोना एक दुर्लभ धातु है। यह प्राकृतिक है और किसी भी लैब या कारखाने में इसका उत्पादन नहीं किया जा सकता। बहुत सारे लोग नहीं जानते कि अंतरिक्ष में कुछ खगोलीय घटनाओं के कारण पृथ्वी पर सोना मिलता है। सदियों पहले शुद्धता के लिए दुनिया भर में अलग-अलग शब्दों का उपयोग किया जाता था, लेकिन फिर बाद में प्रतिशत को स्वीकार किया गया। अब पूरी दुनिया में शुद्धता को प्रतिशत में नापा जाता है। 

यदि आप हीरा या किसी भी दूसरे जवाहरात की बात करेंगे तो कैरेट, वजन नापने की इकाई है, लेकिन यदि सोने की बात करेंगे तो स्वर्णकार बताते हैं कि कैरेट शुद्धता की इकाई है। 24 कैरेट का मतलब होता है 99.99 प्रतिशत शुद्ध। इसका बड़ा मजेदार इतिहास है लेकिन अपन केवल मुद्दे की बात करेंगे। सन 1871 में सबसे पहले Syndical Chamber of Jewellers द्वारा गोल्ड में कैरेट शब्द का उपयोग किया गया। 

सन 1877 में Syndical Chamber of Diamond Merchants in Paris द्वारा इसे एक्सेप्ट किया गया और अंत में International Committee of Weights and Measures द्वारा सर्वसम्मति से पूरी दुनिया के लिए इसे स्वीकार किया गया। जैसा कि नाम से स्पष्ट है Weights and Measures (वजन और माप) यहां ध्यान दीजिए, शुद्धता की बात नहीं की गई है। 

दुनिया भर के सोने के कारोबारियों ने बड़ी ही चतुराई के साथ अपनी अंडरस्टैंडिंग के लिए कैरेट शब्द का उपयोग शुरू किया। इसका मतलब होता है आपके हाथ में जो धातु का टुकड़ा है उसके अंदर कितना सोना मौजूद है। यानी कि 10 ग्राम सोने के सिक्के में कितने ग्राम सोना मौजूद है। 

यह नोट करना जरूरी है कि गोल्ड यानी सोना कभी अशुद्ध नहीं होता। उसमें दूसरी धातु मिलाकर आभूषण बनाए जा सकते हैं परंतु एक निर्धारित विशेष विधि का उपयोग करके सोने में से दूसरी धातु को अलग किया जा सकता है। अशुद्धता या मिलावट, तब होती है जब पदार्थों या धातु को अलग ना किया जा सकता हो। Notice: this is the copyright protected post. do not try to copy of this article 
(इसी प्रकार की मजेदार जानकारियों के लिए जनरल नॉलेज पर क्लिक करें) यदि आपके पास भी हैं कोई मजेदार एवं आमजनों के लिए उपयोगी जानकारी तो कृपया हमें ईमेल करें। 
editorbhopalsamachar@gmail.com
(general knowledge in hindi, gk question answer in hindi, general knowledge questions in hindi, gktoday in hindi, general awareness in hindi)

ड्रिंक एंड ड्राइव मामले में चालान काटता है या जेल भी जाना पड़ता है, यहां पढ़िए- MV Act,1988

Posted: 05 May 2022 01:53 PM PDT

बहुत सारे लोग खासकर कॉलेज स्टूडेंट्स इसके बारे में नहीं जानते। उनका मानना होता है कि हमारी गाड़ी और हमारा ड्रिंक, कोई हमें कैसे रोक सकता है। कुछ लोग तो ड्राइव करते हुए ड्रिंक करना पसंद करते हैं। शायद उन्हें लगता है कि ट्रैफिक रूल तोड़ने से फाइन ही तो भरना पड़ता है, पकड़े गए तो भर देंगे। आइए जानते हैं कि ड्रिंक एंड ड्राइव मामले में क्या कानूनी कार्रवाई होती है।

मोटर यान अधिनियम, 1988 की धारा 185 की परिभाषा:-

जो कोई व्यक्ति किसी मोटर यान (वाहन, व्हीकल) को चलाते समय या चलाने का प्रयत्न करते समय व्यक्ति के शरीर में शराब के कारण 30 मिमीग्राम से अधिक एल्कोहल पाया जाता है।
या किसी प्रकार से अफीम, गांजा, ड्रग्स आदि का नशा शरीर में पाया जाता है। तब ऐसे व्यक्ति को मोटर यान अधिनियम, 1988 की धारा 185 के अंतर्गत प्रथम बार दोषसिद्ध होने पर अधिकतम छः माह कारावास या दस हजार रुपए जुर्माना या दोनों से दण्डित किया जा सकता है।

अगर यही अपराध व्यक्ति दोबारा करता है तब अधिकतम 2 वर्ष की कारावास या पंद्रह हजार रुपये जुर्माना या दोनो से दण्डित किया जा सकता है।

नोट:- उपर्युक्त धारा के अंतर्गत शराब पीकर वाहन चलाने मात्र पर दण्डित करने का प्रावधान होगा किसी भी प्रकार की दुर्घटना होने आवश्यक नहीं है। Notice: this is the copyright protected post. do not try to copy of this article)

:- लेखक बी.आर. अहिरवार (पत्रकार एवं लॉ छात्र होशंगाबाद) 9827737665
इसी प्रकार की कानूनी जानकारियां पढ़िए, यदि आपके पास भी हैं कोई मजेदार एवं आमजनों के लिए उपयोगी जानकारी तो कृपया हमें ईमेल करें। editorbhopalsamachar@gmail.com

MP NEWS- राज्य प्रशासनिक सेवा के 7 अधिकारी एकपक्षीय कार्यमुक्त

Posted: 05 May 2022 01:38 PM PDT

मध्य प्रदेश शासन
, सामान्य प्रशासन विभाग मंत्रालय द्वारा स्थानांतरित किए गये निम्न राज्य प्रशासनिक सेवा अधिकारियों को उनके द्वारा स्थानांतरण आदेश में पालन में नवीन पदस्थापना स्थान पर कार्यभार ग्रहण नहीं करने के फलस्वरूप दिनांक 05 मई 2022 अपरान्ह से उनकी वर्तमान पदस्थापना स्थल से एकपक्षीय कार्यमुक्त किया जाता है तथा निर्देशित किया जाता है कि वे नियमानुसार नवीन पदस्थापना स्थल पर कार्यभार ग्रहण करना सुनिश्चित करें। 

मध्य प्रदेश राज्य प्रशासनिक सेवा के कार्यमुक्त किए अधिकारियों की लिस्ट

1. श्री नरेन्द्र नाथ पाण्डेय (पी 2014)- भू अर्जन अधिकारी इंदौर विकास प्राधिकरण से संयुक्त कलेक्टर जिला शाहजहांपुर
2. श्री राजेश कुमार शुक्ला (पी-2016)- संयुक्त कलेक्टर रतलाम से संयुक्त कलेक्टर सिंगरौली
3. श्रीमती प्रगति वर्मा (आर आर 2016)- संयुक्त कलेक्टर सीहोर से संयुक्त कलेक्टर शहडोल

4. श्री नीलेश कुमार शर्मा (आर आर 2017)- डिप्टी कलेक्टर सिंगरौली से डिप्टी कलेक्टर सीधी
5. श्री पराग जैन (आर आर 2017)- डिप्टी कलेक्टर इंदौर से डिप्टी कलेक्टर भिंड
6. श्री रवि वर्मा (आर आर 2018)- डिप्टी कलेक्टर सीहोर से डिप्टी कलेक्टर इंदौर
7. श्री हर्षल चौधरी (आर आर 2019)- डिप्टी कलेक्टर टीकमगढ़ से डिप्टी कलेक्टर विदिशा
मध्य प्रदेश की महत्वपूर्ण खबरों के लिए कृपया MP NEWS पर क्लिक करें.

MP POLICE TRANSFER LIST- मध्य प्रदेश पुलिस अधिकारियों की तबादला सूची

Posted: 05 May 2022 01:15 PM PDT

भोपाल
। मध्यप्रदेश शासन, ग्रह विभाग मंत्रालय ने राज्य पुलिस सेवा संवर्ग के उप पुलिस अधीक्षकों की स्थानांतरण सूची जारी की है। इस लिस्ट में कुल 6 अधिकारियों के नाम है। 

Madhya Pradesh police SDOP transfer list

1. श्री भारत भूषण शर्मा, निरी- 15- एसडीओपी गंज बासौदा जिला विदिशा से उप पुलिस अधीक्षक पुलिस मुख्यालय भोपाल
2. श्री निरंजन सिंह राजपूत, डीडी - 17- एसडीओपी बुधनी जिला सीहोर से नगर पुलिस अधीक्षक सीहोर
3. सुश्री प्रिया सिंह, डीडी- 18- एसडीओपी चुरहट जिला सीधी से उप पुलिस अधीक्षक मुख्यालय जिला सीधी 

4. श्री विवेक कुमार गौतम, डीडी- 18- उप पुलिस अधीक्षक अजाक बैतूल से एसडीओपी चुरहट जिला सीधी
5. श्री शशांक गुर्जर, डीडी- 18- उप पुलिस अधीक्षक एसटीएफ पुलिस मुख्यालय भोपाल से एसडीओपी बुधनी जिला सीहोर
6. श्री मनोज कुमार मिश्रा, निरी- 21- कार्यवाहक उप पुलिस अधीक्षक मुख्यालय गुना से कार्यवाहक एसडीओपी गंज बासौदा जिला विदिशा 
मध्य प्रदेश की महत्वपूर्ण खबरों के लिए कृपया MP NEWS पर क्लिक करें.

MP NHM संचालक Sir, हमारे साथ कर्मचारियों की तरह व्यवहार करें, मजदूरों की तरह नहीं

Posted: 05 May 2022 01:07 PM PDT

मिशन संचालक महोदय
, राष्ट्रीय स्वास्थ मिशन, मध्य प्रदेश। महोदय जी, हम सभी एनएचएम के कर्मचारी स्वास्थ विभाग में दिन रात अपनी सेवाएं दे रहे हैं जबकि आज भी हम संविदा नामक बीमारी से ग्रस्त हैं। जिसमें न हमें अच्छा वेतन मिलता है न ही रेगुलर कर्मचारियों की तरह सुविधाएं। मार्च का महीना निकल चुका है। सभी विभाग अपने कर्मचारियों को इंक्रीमेंट दे चुके हैं लेकिन एनएचएम अभी भी बेसुध बैठा हुआ है।

कई विभाग तो जून 2018 की नीति के तहत संविदा कर्मचारियों को मूल वेतन का 90% दे चुके हैं पर एनएचएम न तो जून 2018 की नीति लागू करने के पक्ष में दिखाई दे रहा है न ही इंक्रीमेंट के, हम सभी कर्मचारी आपसे बस इतना सा निवेदन कर रहे हैं कि हमारे साथ भी कर्मचारियों की तरह व्यवहार हो न की मजदूरों कि तरह।

हमने अगर संविदा नौकरी ज्वाइन की है तो ये कोई गुनाह नहीं हो सकता। ना ही संविदा नाम किसी विभाग को कर्मचारियों का शोषण करने का अधिकार दे देता है। अतः आपसे निवेदन है की संविदा कर्मचारियों की मांगों जैसे मूल वेतन का 90%, मानदेय में वृद्धि और महंगाई भत्ता की पात्रता पर उचित कदम उठाया जाए।
✒ MP NHM के समस्त संविदा कर्मचारी  

अस्वीकरण: खुला-खत एक ओपन प्लेटफार्म है। यहां मध्य प्रदेश के सभी जागरूक नागरिक सरकारी नीतियों की समीक्षा करते हैं। सुझाव देते हैं एवं समस्याओं की जानकारी देते हैं। पत्र लेखक के विचार उसके निजी होते हैं। इससे पूर्व प्रकाशित हुए खुले खत पढ़ने के लिए कृपया Khula Khat पर क्लिक करें. यदि आपके पास भी है कुछ ऐसा जो मध्य प्रदेश के हित में हो, तो कृपया लिख भेजिए हमारा ई-पता है:- editorbhopalsamachar@gmail.com

मध्यप्रदेश पंचायत और निकाय चुनाव में OBC को 35 प्रतिशत आरक्षण की तैयारी - MP NEWS

Posted: 05 May 2022 08:45 AM PDT

भोपाल
। मध्यप्रदेश की शिवराज सिंह चौहान सरकार ने त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव और नगरीय निकाय चुनाव में पिछड़ा वर्ग को 35% आरक्षण देने की तैयारी कर ली है। सुप्रीम कोर्ट की पहली फटकार के बाद पिछड़ा वर्ग आयोग ने रिपोर्ट बनाई थी। दूसरी फटकार के बाद सार्वजनिक कर दी गई। 

राजधानी में भाजपा सरकार ने अचानक एक प्रेस कांफ्रेंस बुलाई जिसमें नगरीय प्रशासन मंत्री भूपेंद्र सिंह, पिछड़ा वर्ग आयोग के अध्यक्ष गौरीशंकर बिसेन ने बताया कि मध्यप्रदेश में पिछड़ा वर्ग के 48% मतदाता है। इस आधार पर पिछड़ा वर्ग आयोग चाहता है कि पंचायत चुनाव एवं नगर पालिका चुनाव में पिछड़ा वर्ग को 35% आरक्षण दिया जाए। सरकार की तरफ से स्पष्ट किया गया कि यह आरक्षण स्कूल कॉलेजों में भर्ती और सरकारी नौकरियों के लिए नहीं है। 

अब आगे क्या होगा 
सरकार ने 25 मई तक का समय मांगा था परंतु सुप्रीम कोर्ट ने सरकार को शुक्रवार दोपहर 2 बजे बुलाया है। शिवराज सिंह चौहान सरकार द्वारा यह डाटा सुप्रीम कोर्ट के सामने रखा जाएगा। वर्तमान में 15% सीटें SC, 20% ST सीटें के लिए रिजर्व हैं। इन दोनों के 35% में यदि ओबीसी का 35% जोड़ दिया जाए तो चुनाव में कुल आरक्षण 70% हो जाएगा। यह नोट करने वाली बात यह है कि बचा हुआ 30% सामान्य जाति वर्ग के लिए नहीं होगा बल्कि सभी के लिए ओपन होगा। अब देखना यह है कि शिवराज सरकार के दावे का सुप्रीम कोर्ट में क्या होता है। मध्य प्रदेश की महत्वपूर्ण खबरों के लिए कृपया MP NEWS पर क्लिक करें.

MPPSC NEWS- हाईकोर्ट ने कहा, 14 प्रतिशत OBC के साथ भर्ती प्रक्रिया जारी रखें

Posted: 05 May 2022 12:44 PM PDT

जबलपुर
। मध्यप्रदेश हाईकोर्ट ने सभी जिला अदालतों में सहायक जिला अभियोजन अधिकारी (एडीपीओ) की भर्ती में उपस्थित हुए आरक्षण विवाद पर फैसला सुना दिया है। हाईकोर्ट ने मध्य प्रदेश लोक सेवा आयोग को आदेशित किया है कि वह 14% ओबीसी आरक्षण के साथ भर्ती प्रक्रिया को जारी रखें। प्रशासनिक न्यायाधीश शील नागू व न्यायमूर्ति डीके पालीवाल की युगलपीठ ने व्यवस्था देते हुए राज्य सरकार, MPPSC सहित अन्य को नोटिस जारी कर जवाब-तलब कर लिया है।

याचिकाकर्ता जबलपुर निवासी शिवम गौतम की ओर से अधिवक्ता ब्रहमेंद्र पाठक, रीना पाठक व शिवेश अग्निहोत्री ने पक्ष रखा। उन्होंने दलील दी कि सात जून, 2021 को राज्य के गृह विभाग ने एडीपीओ के पद पर नियुक्तियों के लिए विज्ञापन प्रकाशित किए। विज्ञापन के तहत इस भर्ती में ओबीसी को 27 प्रतिशत आरक्षण देने का प्रावधान किया गया। बाद में नवम्बर, 2021 व जनवरी, 2022 में शुद्धिपत्र जारी कर सरकार ने सीटें भी बढ़ा दीं। 

इंद्रा साहनी व अन्य मामलों में सुप्रीम कोर्ट स्पष्ट रूप से कह चुका है कि किसी भी हालत में कुल आरक्षण 50 प्रतिशत से अधिक नहीं हो सकता। इसके बावजूद एडीपीओ भर्ती प्रक्रिया में कुल आरक्षण 63 प्रतिशत हो रहा है। विगत दो वर्षों में हाई कोर्ट ने भी विभिन्न नियुक्तियों में 14 प्रतिशत से अधिक ओबीसी आरक्षण नहीं देने के निर्देश दिए हैं। इस मामले की सुनवाई के बाद हाई कोर्ट ने 26 फरवरी को अपना निर्णय सुरक्षित कर लिया था। 

गुरुवार को यह निर्णय सुनाते हुए हाई कोर्ट ने उक्त भर्ती प्रक्रिया में 14 प्रतिशत से अधिक ओबीसी आरक्षण को स्थगित कर दिया। बहस केे दौरान ओबीसी की ओर से पैरवी करने के लिए राज्य शासन की ओर से नियुक्त विशेष अधिवक्ता रामेश्वर सिंह ठाकुर व विनायक प्रसाद शाह ने पक्ष रखा। उन्होंने 27 प्रतिशत आरक्षण दिए जाने पर बल दिया। उच्च शिक्षा, सरकारी और प्राइवेट नौकरी एवं करियर से जुड़ी खबरों और अपडेट के लिए कृपया MP Career News पर क्लिक करें.

मध्यप्रदेश में प्राइमरी के मास्टरों को FLN ट्रेनिंग हेतु गाइड लाइन जारी

Posted: 05 May 2022 12:44 PM PDT

भोपाल।
मध्य प्रदेश शासन के राज्य शिक्षा केंद्र ने मध्यप्रदेश में संचालित सभी सरकारी प्राइमरी स्कूलों के मास्टरों को FLN हेतु गाइडलाइन जारी कर दी है। यह ट्रेनिंग ब्लॉक स्तर पर आयोजित की जाएगी।

राज्य शिक्षा केंद्र द्वारा मध्य प्रदेश के सभी प्राचार्य डाइट और जिला परियोजना समन्वयक को जारी पत्र क्रमांक 3029 दिनांक 2 मई 2022 जो एमपी एजुकेशन पोर्टल पर दिनांक 5 मई 2022 को अपलोड किया गया, के अनुसार FLN हेतु प्रत्येक ब्लॉक से मास्टर ट्रेनर्स को राज्य स्तरीय प्रशिक्षण भोपाल में दिया जा रहा है।

इन मास्टर ट्रेनर्स द्वारा अपने-अपने ब्लॉक में स्थित सभी स्कूलों में कक्षा एक एवं कक्षा दो में पढ़ाने वाले शिक्षकों को प्रशिक्षण देना है। इस हेतु दिशा निर्देश जारी किए गए हैं। यह प्रशिक्षण 5 दिनों का होगा। सभी प्राइमरी स्कूलों से एक शिक्षक को बुलाया गया है। जिन प्राइमरी स्कूलों में कोई शिक्षक नहीं है वहां से अतिथि शिक्षक को बुलाया गया है।  कर्मचारियों से संबंधित महत्वपूर्ण खबरों के लिए कृपया MP karmchari news पर क्लिक करें.

WhatsApp का नया रिएक्शन फीचर कैसे इस्तेमाल करें, यहां पढ़िए - reaction feature

Posted: 05 May 2022 07:56 AM PDT

मेटा के मुख्य कार्यपालन अधिकारी मार्क जुकरबर्ग ने फेसबुक पर बताया कि उन्होंने व्हाट्सएप पर एक नया रिएक्शन फीचर रोल आउट कर दिया है। व्हाट्सएप पर इससे पहले भी इमोजी का ऑप्शन उपलब्ध था, फिर रिएक्शन फीचर से क्या फायदा होगा और इसका इस्तेमाल कैसे करें, यहां पढ़िए:- 

How to use WhatsApp reaction feature

  • सबसे पहले अपने मोबाइल एप्लीकेशन WhatsApp को अपडेट कीजिए।
  • एंड्राइड फोन वाले प्ले स्टोर से और iOS वाले एप्पल स्टोर से अपडेट करेंगे।
  • अब व्हाट्सएप पर किसी भी फ्रेंड की चैट को ओपन कीजिए, जिस पर आप रिप्लाई करना चाहते हैं। 
  • जिस मैसेज पर रिप्लाई करना चाहते हैं उसे प्रेस+होल्ड करें। 

  • एक पॉप अप मैसेज ओपन हो जाएगा। 
  • इसमें केवल वही इमोजी होंगे जो रिएक्शन के लिए यूज किए जा सकते हैं।
  • आप जो रियत करना चाहते हैं, उस इमोजी को सेलेक्ट कर ले।
  • बस हो गया, और क्या।
भारत के महत्वपूर्ण समाचारों के लिए कृपया Hindi national news पर क्लिक करें.

JABALPUR NEWS - भाजपा नेता गिरफ्तार, कार में नकली नंबर प्लेट लगाकर अवैध तस्करी का मामला

Posted: 05 May 2022 07:12 AM PDT

जबलपुर।
मध्य प्रदेश के जबलपुर जिले में भाजपा के पूर्व नगर अध्यक्ष सैयद आजाद अली को आज शहडोल पुलिस ने ओमती पुलिस के सहयोग से गिरफ्तार कर लिया। बताया जा रहा है कि आजाद अली की गिरफ्तारी इनोवा कार में नकली नंबर प्लेट लगाकर अवैध शराब की तस्करी के मामले से जुड़ी है।

ओमती पुलिस ने बताया कि वर्ष 2020 में शहडोल के खैरहा थाना क्षेत्र में इनोवा कार में भारी मात्रा में अवैध अंग्रेजी शराब पकड़ी गई थी, जिसकी कीमत करीब 13 लाख 50 हजार रुपए थी। जिस इनोवा कार में अवैध शराब पकड़ी गई थी, उसमें नंबर एमपी 21 बीए 1105 लिखा हुआ था। पुलिस ने जांच की तो ज्ञात हुआ कि इनोवा कार में जो नंबर लिखा हुआ था, वह फर्जी है, जबकि असली नंबर एमपी 20 एचए 8900 है, जो जक्शन होटल के नाम पर दर्ज है।

पुलिस ने आगे तफ्तीश की तो पता लगा कि वाहन एक अनुबंध के तहत भाजपा नेता सैयद आजाद अली को दे दिया गया था। शहडोल पुलिस ने इस मामले में अज्ञात आरोपी के खिलाफ आबकारी एक्ट के तहत प्रकरण दर्ज किया था| इसी में वाहन मालिक के रूप में सैयद आजाद अली को गिरफ्तार कर शहडोल ले जाया गया है। जबलपुर की महत्वपूर्ण खबरों के लिए कृपया JABALPUR NEWS पर क्लिक करें.

MP NEWS- सीएम राइज स्कूलों के प्राचार्यों का लीडर प्रशिक्षण

Posted: 05 May 2022 07:41 AM PDT

भोपाल। 
मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान के विजन के अनुसार सीएम राइज योजना के स्कूलों को विश्वस्तरीय रूप प्रदान करें। साथ ही उत्कृष्ट परीक्षा परिणाम लाना भी सभी का लक्ष्य होना चाहिए। प्रमुख सचिव स्कूल शिक्षा श्रीमती रश्मि अरूण शमी होटल पलाश में सीएम राइज़ स्कूलों के लिए चयनित किये गये प्राचार्यों के 5 दिवसीय स्कूल लीडर प्रशिक्षण (द्वितीय चरण) को संबोधित कर रही थी। 

प्रमुख सचिव श्रीमती शमी ने सभी प्रशिक्षणार्थियों को सीएम राइज़ योजना की भावना से अवगत कराया। उन्होंने कहा कि विद्यार्थियों का सर्वांगीण विकास और उन्हें श्रेष्ठ नागरिक बनाना हमारा ध्येय है। इसके लिए आवश्यक होगा कि सभी स्कूल लीडर्स अभी से संकल्पित होकर समस्त हितधारकों के साथ मिलकर अपना श्रेष्ठ प्रदर्शन करें। 

प्रमुख सचिव श्रीमती शमी ने कहा कि प्रथम पंक्ति के सूत्रधार के रूप में ऐसे मानक स्थापित करें कि स्कूल शिक्षा के क्षेत्र में प्रदेश उच्च स्तर पर पहुँचे और दूसरे राज्यों के लिए एक उदाहरण बन सकें। उन्होंने आश्वस्त किया कि सीएम राइज स्कूल योजना के क्रियान्वयन में आने वाली सभी कठिनाईयों और समस्याओं का निराकरण किया जाएगा। प्रशिक्षण-सत्र में अपर परियोजना संचालक श्रीमती मनीषा सेंतिया और अपर संचालक लोक शिक्षण श्री डी.एस. कुशवाह ने भी प्रशिक्षणार्थियों को संबोधित किया। कर्मचारियों से संबंधित महत्वपूर्ण खबरों के लिए कृपया MP karmchari news पर क्लिक करें.

MP NEWS- भाजपा सांसद के वीडियो मामले में विक्रांत भूरिया के खिलाफ FIR

Posted: 05 May 2022 06:57 AM PDT

झाबुआ।
युवक कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष डॉ विक्रांत भूरिया के खिलाफ आइपीसी की धारा 505, 1, बी, 120 बी, 499 व 500 के तहत मामला दर्ज किया है। आरोप है कि उन्होंने भारतीय जनता पार्टी के नेता एवं सांसद गुमान सिंह डामोर के बयान का वीडियो एडिट करके वायरल किया। 

सांसद गुमानसिंह डामोर के निजी सचिव सागरसिंह रावत ने थाना कोतवाली में शिकायत की थी। विक्रांत भूरिया के साथ युवक कांग्रेस आलीराजपुर के जिलाध्यक्ष दीपक भूरिया को भी नामजद किया गया है। शिकायत में बताया गया है कि गत 29 अप्रैल को आलीराजपुर में जनजाति सुरक्षा मंच की डि-लिस्टिंग रैली के दौरान सांसद डामोर ने मीडिया को एक बयान दिया था। इसमें आदिवासी से अन्य मतोें में मतांतरित हुए लोगों को जनजाति आरक्षण से वंचित करने के लिए लोकसभा और राज्यसभा में कानून बनाने और इसके पहले जनजागरण कर वातावरण बनाने की मांग की गई थी।

आरोप है कि उनके बयान को वीडियो में एडिट किया गया। इसके बाद वीडियो मेें यह दिखने लगा कि डामोर आदिवासियों का आरक्षण समाप्त करने की बात कर रहे हैं। वीडियो सामने आने और इंटरनेट मीडिया के विभिन्न् प्लेटफार्म पर अपलोड होने के बाद सांसद डामोर की ओर से उनके निजी सचिव रावत ने पुलिस को असली वीडियो सौंपा गया। इसके परीक्षण उपरांत कोतवाली पुलिस ने एफआइआर दर्ज की। मध्य प्रदेश की महत्वपूर्ण खबरों के लिए कृपया MP NEWS पर क्लिक करें.

MP NEWS - बैतूल BMO महिला डॉक्टर के घर गेट तोड़कर घुसे, हंगामा किया

Posted: 05 May 2022 06:39 AM PDT

बैतूल।
मध्यप्रदेश के बैतूल जिले से स्थानांतरित हुए बीएमओ डॉ अरुण अटल पर भैसदेही CHC की एक महिला डॉक्टर के घर मे घुसकर हंगामा करने का आरोप है। पीड़ित महिला डॉक्टर ने मामले की शिकायत पुलिस और सीएमएचओ (CMHO) से की है।

पीड़ित डॉक्टर व्योमा वर्मा ने बताया कि बीती रात जब वह घर पर अकेली थी। तब डॉक्टर अरुण अटल उनके मेन गेट को तोड़कर अंदर घुस गए और उन्होंने घर में बने कार का शैड तोड़ दिया। नल कनेक्शन उखाड़ दिया और तो और वे घर का दरवाजा तोड़कर अंदर घुस गए। वह बेहद नशे की हालत में थे । वह उनसे पंचनामा की कॉपी मांग रहे थे। उन्होंने ढाई लाख रुपए चोरी का भी आरोप लगाया। जबकि उन्हें 26 जनवरी 2022 को उक्त मकान अलॉट किया गया था। डॉक्टर ने तबादले के बावजूद अपना घर खाली नहीं किया था। जिसे सीएमओ के आदेश पर डॉ साहू द्वारा पंचनामा बनाकर डॉक्टर वर्मा को अलॉट किया गया था। 

इस विवाद के बाद सीएचसी में हड़कंप मच गया है। महिला डॉक्टर ने पूरे मामले की शिकायत पुलिस में की है। जिसके बाद पुलिस ने उनके घर का मौका मुआयना किया है। डॉक्टर ने इस मामले की शिकायत सीएमएचओ से भी की है। पुलिस ने फिलहाल इस मामले में कोई FIR दर्ज नहीं की है। इस मामले में डॉ अरुण अटल का पक्ष जानने के लिए उनसे संपर्क किया गया लेकिन उन्होंने कॉल रिसीव नहीं किया। मध्य प्रदेश की महत्वपूर्ण खबरों के लिए कृपया MP NEWS पर क्लिक करें.

MPPSC NEWS- 9 उम्मीदवारों के बैंक खाते गलत, फिर से जानकारी मांगी

Posted: 05 May 2022 06:28 AM PDT

इंदौर
। मध्य प्रदेश पब्लिक सर्विस कमीशन इंदौर ने State Service & State Forest Service Exam 2019 के उन नौ उम्मीदवारों के बैंक खातों की जानकारी पैसे मांगी है जिन्होंने प्राविधिक उत्तर कुंजी में आपत्ति दर्ज कराई थी और उनकी आपत्ति सही पाई गई। 

मध्य प्रदेश लोक सेवा आयोग द्वारा जारी विज्ञप्ति के अनुसार राज्य सेवा एवं वन सेवा प्रारंभिक परीक्षा 2019 के आयोजन के पश्चात प्राविधिक उत्तर कुंजी प्रकाशित करते हुए अभ्यर्थियों से सात दिवस में ऑनलाइन आपत्तियां आमंत्रित की गई थी। आपत्ति सही पाए जाने पर शुल्क वापस किए जाने का प्रावधान है। परीक्षार्थियों द्वारा उनके प्रदत बैंक खातों में राशि वापस कर दी गई है परंतु 9 परीक्षार्थियों द्वारा जो बैंक खाते दर्ज किए गए उनमें शुल्क ट्रांसफर नहीं हुआ। अतः निर्धारित प्रारूप पर दोबारा से जानकारी मांगी गई है। 

उम्मीदवारों के नाम इस प्रकार हैं, अंकुर जैन ग्वालियर, सुभादा रत्नेरा बालाघाट, प्रिंस भालाधारे जबलपुर, हिमांशु द्विवेदी इंदौर, राधा मुद्गल ग्वालियर, अजय सिंह श्रद्धाना इंदौर, स्वेता दुबे झांसी, अलका वैश्वार होशंगाबाद, एवं अबरण सिंह कुशवाह भिंड। उच्च शिक्षा, सरकारी और प्राइवेट नौकरी एवं करियर से जुड़ी खबरों और अपडेट के लिए कृपया MP Career News पर क्लिक करें.

Post Bottom Ad

Pages