सुल्तानपुर टाइम्स - 🌐

Breaking

Home Top Ad

Post Top Ad

Tuesday, May 10, 2022

सुल्तानपुर टाइम्स

सुल्तानपुर टाइम्स


डीएम ने जनता दर्शन में जन समस्याओं का किया निस्तारण

Posted: 09 May 2022 11:22 PM PDT


सुलतानपुर शासन से प्राप्त निर्देशानुसार जिलाधिकारी रवीश गुप्ता ने आज कलेक्ट्रेट स्थित अपने कक्ष में  जनता दर्शन में आये जन सामान्य की कोविड -19 की टेस्टिंग कराने के पश्चात सोशल डिस्टेंसिंग का अनुपालन कराते हुए जन सामान्य की समस्याओं/शिकायतों को गम्भीरता पूर्वक सुनकर उसका समय से निस्तारण हेतु सम्बन्धित अधिकारियों को निर्देशित किया। जिलाधिकारी ने जनता दर्शन में प्राप्त प्रार्थना पत्रो को संबंधित अधिकारियों को निस्तारण हेतु प्रेषण करने के निर्देश उपस्थित अधिकारियों को दिये। उन्होंने निर्देशित किया कि संबंधित अधिकारी प्राप्त शिकायतों का निस्तारण प्राथमिकता के आधार पर  करना सुनिश्चित करें, ताकि लोगों का ज्यादा से ज्यादा भला हो सके। इसमें किसी भी प्रकार की शिथिलता न बरती जाए। इस अवसर पर अपर जिलाधिकारी (वि 0/रा0) मनोज कुमार पाण्डेय सहित जनता दर्शन में आये जन सामान्य  उपस्थित रहे।

छेड़खानी में समझौता नहीं करने पर पीड़िता के माता-पिता पर फेंका तेजाब,छह आरोपी गिरफ्तार

Posted: 09 May 2022 11:08 PM PDT

 


लखनऊ छेड़खानी की घटना में आरोपी से समझौता न करने पर रविवार रात पति-पत्नी पर सोते समय तेजाब फेंक दिया। दोनों की हालत गंभीर है। चेहरे झुलस गए हैं। आंखों से दिखाई नहीं पड़ रहा है। पीलीभीत के जिला अस्पताल से उन्हें गंभीर अवस्था में बरेली स्थित रुहेलखंड मेडिकल कॉलेज के लिए रेफर किया गया है।गजरौला थाना क्षेत्र स्थित एक गांव में 23 अप्रैल को युवती से गांव के ही युवक ने राह चलते छेड़खानी की थी। घटना की रिपोर्ट दर्ज कराने के लिए परिजन सुहास पुलिस चौकी गए, मगर न रिपोर्ट दर्ज की गई न ही कार्रवाई की। पुलिस ने जांच करने के नाम पर टाल दिया। पीड़ित परिवार कार्रवाई का इंतजार करता रहा। 26 अप्रैल को आरोपी युवक राजेश का शांति भंग के अंदेशे में चालान किया गया। वह उसी दिन छूटकर आ गया।पुलिस छेड़खानी की घटना को दबा गई। रिपोर्ट छह मई को तब दर्ज की गई जब पीड़ित परिवार ने विधायक और अधिकारियों से गुहार लगाई। इस बीच आरोपी और उसके परिजन समझौते का दबाव बनाते रहे। पुलिस भी कार्रवाई नहीं कर रही थी। समझौता न करने पर रविवार रात दो बजे पीड़िता के माता पिता पर उस समय तेजाब फेंका गया, जब वे अपने घर के आंगन में सो रहे थे।पीड़िता, उसके दो सगे भाई और दादी कमरे में सो रहे थे। सभी गहरी नींद में थे। तेजाब पड़ने से पति-पत्नी चीख पड़े। दोनों के बिस्तर जल गए। चेहरे झुलस गए। चीख गूंजी तो दादी चिल्लाई। शोर सुनते ही हमलावर भाग गए। आसपास के लोग एकत्र हुए और तेजाब से झुलसे पति-पत्नी को एबुलेंस से जिला अस्पताल भेजा गया।आईजी रमित शर्मा गजरौला थाने पहुंचे। घटना स्थल का निरीक्षण किया। आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीमों का गठन कराया। एसपी ने बताया कि मुख्य आरोपी समेत छह आरोपी गिरफ्तार किए जा चुके हैं।पुलिस अधीक्षक दिनेश कुमार पी ने बताया कि गजरौला थाने में बेटी के पिता ने छह मई को राजेश के खिलाफ छेड़खानी और मारपीट की रिपोर्ट दर्ज कराई गई थी। घटना के बाद से आरोपी राजेश भागा हुआ था। रविवार रात तेजाब फेंके जाने की घटना के बाद पीड़िता के ताऊ ने पांच लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई लेकिन मुख्य आरोपी राजेश और उसके पिता का नाम पीड़ित परिवार ने अपने बयान में लिया है। इसके बाद आरोपी संख्या बढ़कर सात हो गई है।लापरवाही पर गजरौला के थानाध्यक्ष तेजपाल सिंह और सुहास चौकी प्रभारी लोकेश कुमार को निलंबित किया गया है।

80 साल के पूर्व उपायुक्त ने 70 साल की पूर्व प्राचार्या से रचाई शादी

Posted: 09 May 2022 11:08 PM PDT


लखनऊ आगरा जिले के बाह में एक-दूसरे के सेवा कार्य से प्रभावित होकर फरैरा गांव निवासी पूर्व उपायुक्त माता प्रसाद सैंथिया (80) और वर्सोवा अंधेरी मुंबई की सेवानिवृत्त प्राचार्य भावेश्वरी (70) ने 22 अप्रैल को शादी कर ली। चार दिन पहले गांव आकर दोनों ने वृद्धाश्रम निर्माण शुरू कराया है। पूर्व उपायुक्त माता प्रसाद निर्मल प्रेम मेमोरियल सोसाइटी बनाकर शिक्षा, स्वास्थ्य क्षेत्र में समाजसेवा कर रहे थे। दोनों के प्रेम की दास्तां अनूठी है। 
खाद्य सुरक्षा विभाग से सेवानिवृत्त माता प्रसाद सैंथिया ने आठ महीने पहले फेसबुक पर देवास (मध्य प्रदेश) में सेवा कार्य की पोस्ट की थी। इसे अंधेरी मुंबई की रहने वाली पूर्व प्राचार्य भावेश्वरी ने पसंद किया और जुड़ने की इच्छा जाहिर की। इसके बाद बच्चों का टूर लेकर भावेश्वरी उज्जैन आईं तो वहां पांच मिनट की मुलाकात में दोनों ने साथ रहने का निर्णय ले लिया। माता प्रसाद सैंथिया और भावेश्वरी ने अपने परिवारों की सहमति ली और 22 अप्रैल को मुंबई के एक मंदिर में शादी कर ली। अब गांव फरैरा आए दंपती ने सेवा कार्य के लिए वृद्धाश्रम का निर्माण शुरू कराया है। उन्होंने बताया कि निराश्रित, जरूरतमंदों की सेवा में जीवन की यह दूसरी पारी पूरी करेंगे।पूर्व प्राचार्य भावेश्वरी ने बताया कि पति की मौत के बाद 22 साल की बेटी पूजा के भरोसे जी रही थीं। परिवार में तीन भाई और एक बहन हैं। दो भाई विदेश में हैं, जबकि एक भाई का परिवार डॉक्टर है। बेटी एक कंपनी में एचआर थी। शादी के दो माह पहले पक्षाघात से उसकी मौत ने उन्हें मानसिक रूप से तोड़ दिया।  माता प्रसाद सैंथिया की फेसबुक पोस्ट और मुलाकात से भावेश्वरी को अपने जीवन में उम्मीद की नई किरण दिखी है। वह अभी तक अंधेरी मुंबई में 10 साल से एनजीओ से जुड़कर समाजसेवा कर रही थीं। अब माता प्रसाद की जीवन संगिनी बनकर उनके सेवा कार्यों में भागीदार बनी हैं। पूर्व उपायुक्त माता प्रसाद सैंथिया ने बताया कि सेवानिवृत्त होने और पत्नी को खो देने से उनकी जिंदगी में खालीपन आ गया था। उसे दूर करने के लिए समाजसेवा कर रहे थे। अब फेसबुक पर भावेश्वरी से मुलाकात व शादी से सेवा कार्य का संकल्प मजबूत हुआ है। साथ रहकर व समाजसेवा कर वो खालीपन दूर करेंगे।

2 वर्षीय मासूम के साथ शराबी ने किया दुष्कर्म, आरोपी गिरफ्तार

Posted: 09 May 2022 11:07 PM PDT

 


लखनऊ हमीरपुर जिले में शादी समारोह में खेल रही 2 वर्षीय  मासूम बच्ची का एक शराबी ने अपहरण करके गांव के खेत मे दुष्कर्म किया औऱ गम्भीर हालात में छोड़कर फरार हो गया। परिजनों के ढूढने के बाद पुलिस ने बच्ची को खेत से बरामद करते हुए जिला अस्पताल में भर्ती करवाया है और आरोपी को हिरासत में लेकर कार्यवाई शुरू कर दी है।हैवानियत की यह घटना  जिले के राठ कोतवाली क्षेत्र में हुई जहां सोमवार रात एक गांव में शादी समारोह चल रहा था।इस शादी में एक 2 वर्ष की मासूम बच्ची खेल रही थी।तभी पड़ोसी गांव खरेठा का एक शराबी रामकुमार परिहार 45 वर्षीय भी उसी शादी में आया था। जिसने मासूम बच्ची को गोद में उठाकर बगल के खेत ले गया और उसके साथ हैवानियत की सारी हदें पार कर दी और मरणासन्न स्थित में छोड़कर निकल गया। बच्ची के परिजनों को जब बच्ची नहीं मिली तो पुलिस की मदद से बच्ची को खेत से बरामद कर लिया और गंभीर हालत में जिला अस्पताल में भर्ती करवाया गया है।वहीं पुलिस ने आरोपी रामकुमार परिहार को गिरफ्तार कर मुकदमा दर्ज कर लिया है और अग्रिम कार्यवाई शुरू कर दी है। सीओ राठ  ने बताया कि पुलिस को जानकारी मिली थी कि 2 वर्षीया बच्ची के साथ रेप हुआ है। जिसके बाद थाना प्रभारी और खुद मैं  महिला पुलिस के साथ मौके पर पहुंचे और बच्ची को बरामद करते हुए सीएचसी राठ में एडमिट करवाया गया। जहां से उसे हमीरपुर रेफर कर दिया गया है।आरोपी को हिरासत में लेते हुए मुकदमा पंजीकृत किया गया है।

Post Bottom Ad

Pages