आजमगढ़ लाइव - खबरें तमसा तट की। … - 🌐

Breaking

Home Top Ad

Post Top Ad

Monday, May 2, 2022

आजमगढ़ लाइव - खबरें तमसा तट की। …

आजमगढ़ लाइव - खबरें तमसा तट की। …


आजमगढ़: सड़क हादसों में कंप्यूटर आपरेटर समेत दो की मौत

Posted: 02 May 2022 08:16 AM PDT


अहरौला और बरदह थाना क्षेत्र में हुए सड़क हादसे

आजमगढ़: जिले के अहरौला और बरदह थाना क्षेत्र में सोमवार की सुबह हुए सड़क हादसे में कंप्यूटर आपरेटर समेत दो लोगों की मौत हो गई। अहरौला थाना क्षेत्र के पुरा रामजी गांव निवासी जगदीश पाल (38) पुत्र झिनकू हरियाणा के रेवाड़ी जिले के बनीपुर चौक स्थित टीसू पेपर के कंपनी में कंप्यूटर आपरेटर के पद पर कार्य करके परिवार की जीविका चलाते थे। दो दिन पूर्व कंपनी से 15 दिन की छुट्टी लेकर रविवार की सुबह घर आए और शाम को स्कूटी से कप्तानगंज थाना क्षेत्र के मनियारपुर गांव निवासी अपनी बहन परमशीला पत्नी सूर्यभान से मिलने के लिए गए थे। दूसरे दिन सोमवार की सुबह स्कूटी से घर लौट रहे थे कि अहरौला थाना क्षेत्र के मझुई नदी पुल के पास अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी, जिससे स्कूटी अनियंत्रित हो गई और वह स्कूटी समेत सड़क के किनारे पेड़ से टकराने बाद खाई में जा गिरे। लोग सुबह टहलने निकले तो खाई में नजर पड़ी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल को आनन-फानन सीएचसी पहुंचाया, जहां डाक्टर ने मृत घोषित कर दिया। उसके बाद पुलिस ने मृतक की जेब से मिले आधार कार्ड और डीएल के आधार पर पहचान कर स्वजन को सूचना दी। मौत की खबर सुनते ही पत्नी तारा का रो-रोकर बुरा हाल हो गया। मृतक के दो पुत्रियां हैं। इसी क्रम में बदरह थाना क्षेत्र के ठेकमा बाजार में सैलून चलाने वाले जमुआवां गांव निवासी कुदल शर्मा (30) पुत्र शेरबहादुर सोमवार की सुबह साइकिल से बाजार कर घर लौट रहे थे कि ठेकमा बाजार में पीछे से आ रहे अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी, जिससे साइकिल अनियंत्रित हो गई और उसी दौरान आजमगढ़ की तरफ से जा रहे ट्रक के पिछले पहिए के नीचे आ गए, जिससे मौके पर ही मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही मौके पर जुटी भीड़ देख चालक ट्रक छोड़कर फरार हो गया। मौत की सूचना मिलते ही स्वजन का रो-रोकर बुरा हाल हो गया।

आजमगढ़: जिले की 571 मस्जिदों व ईदगाहों में पढ़ी जाएगी ईद की नमाज

Posted: 02 May 2022 08:05 AM PDT

मुबारकपुर में धार्मिक स्थल पर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लेते डीआई जी और एसपी

सुरक्षा के रहेंगे व्यापक बंदोबस्त, सार्वजनिक स्थल पर धार्मिक कार्यक्रम की नहीं है छूट

सुरक्षा व्यवस्था का अहसास कराने को शहर में भारी संख्या में पुलिस बल ने फ्लैग मार्च किया

आजमगढ़: जिले में ईद की नमाज को सकुशल संपन्न कराने को लेकर पुलिस प्रशासन ने व्यवस्था चुस्त दुरुस्त कर ली है। आजमगढ़ के पुलिस अधीक्षक अनुराग आर्य ने बताया कि जनपद में 571 स्थानों पर ईद की नमाज पढ़ी जाएगी। जिसमें से 297 ईदगाह व 274 मस्जिदें हैं। जिनमें 132 जगहों को संवेदनशील स्थल के रुप में चिन्हित किया गया है। इन स्थानों पर सादे वर्दी में भी पुलिस की तैनाती की गई है। उन्होंने बताया कि सुरक्षा की मद्देनजर 1 कंपनी RAF, 2 कंपनी PAC, इसके अलावा 200 रिक्रूट, 3000 पुलिस के जवानों की तैनाती की गई है। 25 थानों में 250 सब इंस्पेक्टर हैं। सबकी जिम्मेदारी तय कर दी गई है। 24 घंटे चेकिंग कराई जा रही है। जगह -जगह रूट मार्च किया जा रहा है। रात भर पुलिस पेट्रोलिंग के भी निर्देश दिए गए हैं। वहीं उन्होंने जानकारी दी कि ईद की नमाज केवल मस्जिदों व ईदगाहों में ही पढ़ी जाएगी। किसी भी सार्वजनिक स्थलों पर बिना परमिशन के धार्मिक कार्यक्रम की अनुमति नहीं है जिसका अनुपालन कराया जाएगा। सभी धर्मगुरुओं से पुलिस द्वारा त्योहार को सकुशल संपन्न कराने के संबंध में वार्ता कर ली गई है। वहीं शहर के साथ ही जिले भर के कस्बों में भी शाम को भारी संख्या में पुलिस बल ने मार्च कर आम लोगों में त्योहार पर शांति और सुरक्षा व्यवस्था का अहसास कराया।

आजमगढ़: पल्हना ब्लॉक प्रमुख पर कार्रवाई के लिए धरने पर बैठे ग्राम पंचायत अधिकारी

Posted: 02 May 2022 07:15 AM PDT


22 ब्लाकों में कामकाज ठप कर किया प्रदर्शन, साथी की पिटाई का लगाया आरोप

सीओ लालगंज और एएसडीएम लालगंज मामले की जांच कर रहे हैं - एसपी

आजमगढ़: पल्हना ब्लॉक प्रमुख अनुराग सिंह सोनू पर कार्रवाई के लिए ज़िले के 22 ब्लाकों के ग्राम पंचायत अधिकारियों ने कामकाज ठप करते हुए प्रदर्शन किया। ये सभी अपने एक साथी ग्राम पंचायत अधिकारी की पिटाई से आक्रोशित हैं। सोमवार की सुबह विकास भवन पर पहुंचे इन ग्राम पंचायत अधिकारियों ने ब्लाक प्रमुख के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग करते हुए जोरदार नारेबाजी की। ग्राम पंचायत अधिकारियों ने इस बावत मुख्य विकास अधिकारी और जिलाधिकारी को अपनी मांगों से सम्बन्धित ज्ञापन भी सौंपा। ज्ञापन के माध्यम से चेतावनी दी गई कि यदि 48 घंटे के अंदर अगर कार्रवाई नहीं की गयी तो सभी पंचायत सचिव, रोजगार सेवक, सफाईकर्मी एवं सहायक विकास अधिकारी (पं0) बाध्य होकर अपना समस्त शासकीय कार्य रोक देंगे।
ज्ञापन देते समय स0वि0अ0 (पं0) अध्यक्ष अमरजीत सिंह, ग्रा0पं0अ0 संघ के अध्यक्ष शान्ति शरण सिंह, ग्रा0वि0अ0 संघ के अध्यक्ष दुर्गा प्रसाद राय, रोजगार सेवक संघ के अध्यक्ष प्रदीप सिंह, सफाईकर्मी संघ के अध्यक्ष सी0पी0 यादव, ग्रा0पं0अ0 संघ के मंत्री अनिल कुमार सहित तमाम लोग उपस्थित रहे।
बताया जाता है कि पल्हना ब्लॉक पर तैनात ग्राम पंचायत अधिकारी उमा शंकर प्रसाद के पास 5 गांव का प्रभार है। इनमें से चिलबिला गांव का प्रभार भी उनके पास है। उमाशंकर का आरोप है कि चिलबिला गांव के पूर्व प्रधान के संयुक्त परिवार का परिवार रजिस्टर नकल जारी किया था। इसी बात को लेकर ब्लाक प्रमुख अनुराग सिंह ने शुक्रवार को उनको फोन कर बुलाया। शनिवार को ब्लॉक पर पहुंचने पर उनके साथ जातिसूचक शब्दों का प्रयोग करते हुए मारपीट करने लगे। इस घटना की जानकारी उमाशंकर ने खण्ड विकास अधिकारी को देने के साथ ही थाने पर तहरीर भी दी। लेकिन रविवार शाम तक कोई कार्यवाही न होने पर सोमवार की सुबह 10 बजे विकास भवन के पास बड़ी संख्या में ग्राम पंचायत अधिकारी जमा हो गए। जिले के 22 ब्लाकों से आए ग्राम पंचायत अधिकारियों ने गेट मीटिंग करते हुए ब्लाक प्रमुख अनुराग सिंह के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की। वहीं मामले का संज्ञान लेते हुए प्रशासन ने भी जांच बैठा दी है, एसपी अनुराग आर्य ने बताया की सीओ लालगंज और एएसडीएम लालगंज मामले की जांच कर रहे हैं। उनकी जांच रिपोर्ट पर आगे की कार्यवाही की जाएगी।

आजमगढ़: बाइक सवार बदमाशों ने किराना कारोबारी को लूटा

Posted: 02 May 2022 07:01 AM PDT


दीदारगंज थाना क्षेत्र के करुई मोड़ के पास की घटना,पुलिस के पीछा करने पर बाइक छोड़ भागे

आजमगढ़: दीदारगंज थाना क्षेत्र के करुई मोड़ के पास रविवार की रात करीब नौ बजे दो बाइकों पर सवार छह बदमाशों ने तमंचे के बल पर किराना व्यवसायी देवेश गुप्ता निवासी पिपरौला को आतंकित कर 50 हजार रुपये व काजू-बादाम लूट

आगे पढ़ें …

आजमगढ़ : पोखरी मे उतराया मिला अज्ञात युवक का शव

Posted: 02 May 2022 06:43 AM PDT


रानी की सराय थाना क्षेत्र के सेठवल गांव का मामला,पुलिस शिनाख्त में जुटी

आजमगढ़: रानी की सराय थाना क्षेत्र के सेठवल गांव के रेलवे ट्रैक के उत्तरी भाग में स्थित पोखरी में सोमवार को उतराया हुआ अज्ञात युवक का शव मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। वही शव की शिनाख्त नहीं हो पाई। मौके पर पहुंचे सीओ सिटी के अलावा फॉरेंसिक टीम ने घटना की जांच की। रानी की सराय थाना क्षेत्र के सेठवल गांव के पास रेलवे पटरी के किनारे मछुआरे 3 दिन से मछली मारने के लिए पानी को पंप से सुखा रहे थे। मछुआरों के अनुसार 1 दिन पूर्व भी पोखरी के बीच में कुछ ढेर सा लग रहा था, लेकिन सोमवार की सुबह में किसी अज्ञात युवक का उतराया शव देख सन्न रह गए। लोगों ने इस घटना की सूचना पुलिस को दी। वहीं मछुआरों ने बताया कि 2 दिन पूर्व किसी के चिल्लाते हुए पोखरी में कूदने की आवाज आई थी, लेकिन बाद में कुछ नहीं पता चला। सूचना मिलने पर सीओ सिटी और फॉरेंसिक टीम मौके पर पहुंची। जांच कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृत युवक की उम्र तकरीबन 45 वर्ष है। वह टीशर्ट और लोवर पहने हुए है। पुलिस शव की शिनाख्त में जुटी है।

आजमगढ़: जिले में उतारे गए 670 लाउडस्पीकर, 950 की आवाज हुई कम

Posted: 02 May 2022 06:25 AM PDT


न्यायालय के आदेश व शासन के निर्देश पर पुलिस लगातार कार्रवाई कर रही है

डीजे संचालकों पर भी कार्रवाई जारी है - अनुराग आर्य , एसपी

आजमगढ़: न्यायालय के आदेश व शासन के निर्देश पर पुलिस जिले में बिना अनुमति व तेज आवाज में बज रहे लाउडस्पीकरों

आगे पढ़ें …

आजमगढ़: आग से तीन मड़इयां राख, गृहस्थी का सामान नष्ट

Posted: 02 May 2022 05:30 AM PDT


मार्टीनगंज तहसील क्षेत्र के सुरहन गांव में खेतों में पड़े गेहूं के डंठल में लगी थी आग

आजमगढ़: मार्टीनगंज तहसील क्षेत्र के सुरहन गांव में फायर सर्विस स्टेशन के पास खेतों में पड़े गेहूं के डंठल में लगी आग तीन गरीबों के लिए काल बन गई। खेतों में भूसा बनाने के लिए छोड़े गए डंठल के साथ उससे उठी लपटें तीन मड़इयों तक पहुंचीं तो तीनों राख हो गईं और उसमें रखा गृहस्थी का सारा सामान नष्ट हो गया।
विनय मिश्रा के गेहूं के डंठल में किन्ही कारणों से सोमवार की दोपहर 12 बजे आग लग गई। आग ने धीरे-धीरे विकराल रूप धारण कर लिया और आसपास खेतों से होते हुए तीन सगे भाइयों सहवान, रज्जाक और रमजान की रिहायशी मड़इयों तक पहुंच गईं। मड़ई में रखी चौकी, बिस्तर, बर्तन, अनाज जलकर खाक हो गया। आग लगने के घंटों बाद भी फायर कर्मी बगल में ही आग बुझाने नहीं पहुंचे, तो ग्रामीणों ने फायरमैन कर्मियों से फायर स्टेशन पर जाकर शिकायत की। आग ने विकराल रूप धारण करना शुरू किया और कई खेतों में आग लगी, तो किसी ने 101 नंबर पर फोन किया। उसके बाद फायर स्टेशन के कर्मी जागे और आग बुझाने में लगे। ग्रामीणों का कहना था कि जिस जगह पर आग लगी थी वह फायर स्टेशन से सिर्फ 100 मीटर दूरी पर और उसके सामने का मामला था। अगर फायर कर्मियों ने ध्यान दिया होता तो शायद आग को तुरंत बुझाया जा सकता था।

Post Bottom Ad

Pages