सुल्तानपुर टाइम्स |
- डीएम ने थाना समाधान दिवस पर कोतवाली देहात व थाना लम्भुआ में पहुंचकर सुनी जन समस्याएं तथा निस्तारण हेतु सम्बन्धित को दिये निर्देश
- डीएम ने तहसील लम्भुआ का किया औचक निरीक्षण
- कानपुर में क्राइम ब्रांच के सात पुलिस कर्मी लाइन हाजिर
- कुएं से आ रही थी बदबू, बोरे में बंद मिली लड़की की लाश
- UP BJP के प्रदेश अध्यक्ष का आज हो सकता है ऐलान
- BJP आज जारी कर सकती है राज्यसभा उम्मीदवारों की लिस्ट
- UP में महिला कर्मचारियों के लिए राहत भरी खबर
| Posted: 28 May 2022 06:38 AM PDT सुलतानपुर जिलाधिकारी रवीश गुप्ता ने जनपद में आयोजित थाना समाधान दिवस के अवसर पर थाना देहात कोतवाली व थाना लम्भुआ में पहुंचकर थाना दिवस पर आये जनसामान्य की समस्याओं को सुनकर उसके निस्तारण का निर्देश सम्बन्धित को दिया। उन्होंने थाना कार्यालय तथा आॅनलाइन शिकायतों के निस्तारण हेतु महिला हेल्पडेस्क का निरीक्षण कर सम्बन्धित से जायजा लिया तथा आवश्यक दिशा निर्देश सम्बन्धित को दिये। समाधान दिवस में भूमि विवाद से सम्बन्धित शिकायती प्रार्थना पत्रों के क्रम में जिलाधिकारी ने राजस्व व पुलिस अधिकारियों को संयुक्त रूप से मौका मुवायना कर गुणवत्तापूर्ण निराकरण कराने के निर्देश सम्बन्धित अधिकारियों को दिये। उन्होंने अवैध रूप से सरकारी भूमि पर कब्जा करने वालों के खिलाफ भी कार्यवाही किये जाने के निर्देश दियेे। ्उन्होंने थाना समाधान दिवस पर प्राप्त शिकायती प्रार्थना पत्रों को अविलम्ब सम्बन्धित रजिस्टर पर अंकित कर कृत कार्यवाही हेतु सम्बन्धित थानाध्यक्ष्य को निर्देशित किया। उन्होंने कहा कि पुलिस के अधिकारी/कर्मचारीगण क्षेत्र से आने वाली जनता की समस्याओं का त्वरित समाधान करें तथा उनसे अच्छा व्यवहार बरतें। इस अवसर पर उप जिलाधिकारी लम्भुआ महेन्द्र श्रीवास्तव, पुलिस क्षेत्राधिकारी लम्भुआ सतीश चन्द्र शुक्ला तथा पुलिस कर्मी, राजस्व कर्मी सहित फरियादीगण उपस्थित रहे। |
| डीएम ने तहसील लम्भुआ का किया औचक निरीक्षण Posted: 28 May 2022 06:26 AM PDT सुलतानपुर जिलाधिकारी रवीश गुप्ता ने शनिवार को उप जिलाधिकारी, तहसीलदार व नायब तहसीलदार लम्भुआ व भदैयॉ की न्यायालय का निरीक्षण किया । निरीक्षण के दौरान राजस्व अभिलेखागार, कोर्टरूम, मालखाने, पुरानी फाइलों के रखरखाव, पुराने वादों के निस्तारण की स्थिति, परिसर की साफ़-सफाई आदि के बारे में जायजा लिया । जिलाधिकारी ने निरीक्षण के दौरान सम्बन्धित को निर्देशित करते हुए कहा कि वरासत बिना साक्ष्य के स्पष्ट कारण से निरस्त न किया जाय। तत्पश्चात डीएम द्वारा नामान्तर बही का भी निरीक्षण किया गया। उन्होंने निरीक्षण के दौरान राजस्व अभिलेखागार में ग्राम दिलावलपुर व रहायकपुर के बस्तों को खुलवाकर अभिलेखों का निरीक्षण किया गया। जिलाधिकारी द्वारा अभिलेखागार में रखे अग्निशमन यंत्र को अद्यतन करने के निर्देश दिये गये। उन्होंने रजिस्ट्रार कानूनगो कार्यालय में भू-स्वामित्व के मानचित्र 1.0 ग्राम खुलशेखपुर व ढेलहा का भी निरीक्षण किया गया। इस अवसर पर प्रभारी रजिस्ट्रार कानूनगो शैलेन्द्र सिंह, रजिस्ट्रार कानूनगो हुबलाल, नायब नाजिर अब्दुल्ला आदि उपस्थित रहे। |
| कानपुर में क्राइम ब्रांच के सात पुलिस कर्मी लाइन हाजिर Posted: 28 May 2022 04:32 AM PDT
कानपुर नगर पुलिस कमिश्नर विजय सिंह मीणा ने ATM हैकरों और अपराधियों से सांठगांठ रखने पर क्राइम ब्रांच के 7 पुलिसकर्मियों को लाइन हाजिर कर दिया। उनकी जगह नए पुलिस कर्मियों को तैनाती दी गई है। उनके खिलाफ जांच जारी है।करीब दो महीने पहले ATM हैकर अमित चौहान पकड़ा गया था। जांच के दौरान पता चला कि हेड कांस्टेबल अमित चौधरी से ATM हैकर की सांठगांठ थी। इसके बाद सामने आया कि अमित के साथ ही क्राइम ब्रांच के सिपाही प्रबल और सिपाही राजीव यादव ने भी ATM हैकर को संरक्षण दे रखा है। मामला यहीं नहीं थमा सर्विलांस प्रभारी दरोगा मो. आसिफ का भी अपराधियों से गठजोड़ सामने आया था। एक के बाद एक पुलिस कर्मियों का अपराधियों से गठजोड़ सामने आने के बाद शुक्रवार रात पुलिस कमिश्नर ने क्राइम ब्रांच में तैनात दरोगा शुभम यादव, हेड कांस्टेबल शमशाद अली, शिववीर सिंह, रवि कुमार व सिपाही अंकुर भदौरिया, लाखन सिंह और देवांश सिरोह को लाइन हाजिर कर दिया। इसके पहले मोहम्मद आसिफ निलंबित किया जा चुका है। क्राइम ब्रांच के दागी पुलिस कर्मियों की जांच अभी जारी है।क्राइम ब्रांच में आठ नए पुलिसकर्मियों को तैनाती दी गई है। |
| कुएं से आ रही थी बदबू, बोरे में बंद मिली लड़की की लाश Posted: 28 May 2022 04:29 AM PDT
लखनऊ भदोही जिले में 16 साल की किशोरी का शव एक कुएं से बरामद किया गया है। किशोरी की लाश बोरे में बंद थी जिससे आशंका है कि किसी ने उसकी हत्या करके लाश को कुएं में फेंक दिया है। 14 दिन से लापता इस किशोरी का शव मिलने से पूरे क्षेत्र में सनसनी फैल गई है। वहीं परिजनों ने मामले में पुलिस पर लापरवाही का आरोप लगाया है।प्राप्त जानकारी के मुताबिक गोपीगंज कोतवाली क्षेत्र के सीखापुर गांव की रहने वाली 16 वर्षीय शशिकला नाम की किशोरी बीती 14 मई को अपने घर से शौच के लिए निकली थी लेकिन वह वापस नहीं लौटी। इसके बाद शुक्रवार देर रात किशोरी का शव बरामद किया गया।शव को बोरे में बांधकर कुएं में फेंका गया था।मृतका की मां ने आरोप लगाया कि उसके क्षेत्र के रहने वाले एक युवक ने उसकी बेटी की हत्या की है।गीता देवी का आरोप है कि 14 मई को पुलिस चौकी पर सूचना दी गई थी लेकिन पुलिस एक दिन बाद पहुंची। उन्होंने कहा जिस पर उनको शक था उसके खिलाफ अपहरण का नामजद मुकदमा लिखवाना चाहते थे लेकिन पुलिस ने नामजद मुकदमा नहीं लिखा बल्कि धारा 363 के तहत अज्ञात के खिलाफ मुकदमा लिखा गया।आरोप है कि जिस समय किशोरी लापता हुई थी उस दौरान परिजनों ने जिस पर शंका जाहिर की थी उस को पुलिस ने हिरासत में लिया था लेकिन उसको छोड़ दिया अगर पुलिस सक्रियता से जांच करती तो उनकी बेटी की जान बच सकती थी।मृतका के घर से करीब 17 किलोमीटर दूर सुनसान इलाके में एक कुएं से उसका शव मिला है। दरअसल कुएं से बदबू आने के बाद ग्रामीणों ने पुलिस को सूचना दी। उसके बाद शव को बाहर निकाला गया।पुलिस अधीक्षक ने कहा कि शव को देखने से लगता है कि करीब 10 दिन पूर्व का शव है।मामले के खुलासे के लिए कई टीमें गठित की गई हैं और कई बिंदुओं पर पुलिस मामले की जांच पड़ताल कर रही है। |
| UP BJP के प्रदेश अध्यक्ष का आज हो सकता है ऐलान Posted: 27 May 2022 10:02 PM PDT लखनऊ उत्तर प्रदेश में भारतीय जनता पार्टी अपने कार्यक्रमों को गंभीरतापूर्वक लागू कराने के लिए नए प्रदेश अध्यक्ष के नामों पर मंथन कर रही है। इसी कड़ी में शनिवार को बीजेपी नए प्रदेश अध्यक्ष के नाम का ऐलान कर सकती है।पार्टी से जुड़े सूत्र बताते हैं कि बीजेपी ब्राह्मण और पिछड़ा वर्ग से किसी एक को प्रदेश अध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंप सकती है। वहीं पश्चिम यूपी से नए अध्यक्ष बनने की संभावना ज्यादा प्रबल बताई जा रही है। यूपी प्रदेश अध्यक्ष को लेकर कई नामों की चर्चा है। खबर है कि बीजेपी योगी सरकार में मंत्री भूपेंद्र चौधरी, केंद्रीय राज्य मंत्री संजीव बालियान और केंद्रीय राज्य मंत्री बीएल वर्मा,सतीश गौतम, महेश शर्मा, श्रीकांत शर्मा और पूर्व उप मुख्यमंत्री डॉ दिनेश शर्मा के नाम पर मंथन कर सकती है। पार्टी आगामी लोकसभा चुनाव को ध्यान में रखते हुए अपने नए अध्यक्ष के नाम का ऐलान करेगी।पार्टी देश के सबसे बड़े राज्य में एक ऐसे चेहरे को प्रदेश अध्यक्ष की जिम्मेदारी देने की तैयारी कर रही है।जो पार्टी की नीतियों को निचले स्तर तक ले जाने में कामयाब हो। ऐसे में स्वतंत्र देव सिंह के उत्तराधिकारी के नामों पर कयासों का बाजार गरमाया हुआ है।यूपी के राजनीतिक गलियारे में भी भाजपा प्रदेश अध्यक्ष के नाम पर खूब चर्चा हो रही है।यूपी भाजपा के सूत्रों की मानें तो प्रदेश अध्यक्ष ओबीसी या ब्राह्मण समुदाय से हो सकता है। विधान परिषद में नेता पद से डॉ. दिनेश शर्मा की विदाई के बाद से उनके नाम पर भी कयास लग रहे हैं। इनके अलावा श्रीकांत शर्मा और दो सांसदों के नाम की भी खूब चर्चा है। यूपी में वर्ष 2014, 2017, 2019 और 2022 के चुनावों में भाजपा का प्रदर्शन शानदार रहा है।ऐसे में लोकसभा चुनाव 2024 का चुनाव भाजपा एक बार फिर बेहतर प्रदर्शन की योजना पर काम कर रही है। पिछले दिनों पीएम नरेंद्र मोदी ने मुख्यमंत्री आवास में 4 घंटे के प्रवास के दौरान मंत्रियों के साथ-साथ संगठन के लोगों से भी बातचीत की थी। |
| BJP आज जारी कर सकती है राज्यसभा उम्मीदवारों की लिस्ट Posted: 27 May 2022 09:59 PM PDT
लखनऊ भारतीय जनता पार्टी राज्यसभा चुनाव के लिए आज उत्तर प्रदेश से उम्मीदवारों के नाम का ऐलान कर सकती है। खबर है कि बीजेपी इस बार राज्यसभा के कुछ मौजूदा सदस्यों को इनाम देने के साथ कुछ नए नामों को भी राज्यसभा भेज सकती है।दरअसल राज्यसभा में उत्तर प्रदेश के कुल 31 सदस्यों में से 11 सदस्यों का कार्यकाल आगामी 4 जुलाई को पूरा हो रहा है। इनमें भाजपा के जफर इस्लाम, शिव प्रताप शुक्ला, संजय सेठ, सुरेंद्र नागर और जयप्रकाश निषाद शामिल हैं। इसके अलावा सपा के सुखराम सिंह यादव, रेवती रमण सिंह और विशंभर प्रसाद निषाद का कार्यकाल भी समाप्त हो रहा है।इन सीटों पर नामांकन की प्रक्रिया मंगलवार को शुरू हो चुकी है और चुनाव 10 जून को होगा।उत्तर प्रदेश की 403 सदस्यीय विधानसभा में बीजेपी के 255 और उसके सहयोगी दलों को मिलाकर कुल 273 विधायक हैं।उत्तर प्रदेश में राज्यसभा के एक प्रत्याशी को जीतने के लिए कम से कम 34 विधायकों के वोट की जरूरत होती है। ऐसे में बीजेपी राज्यसभा की 11 सीटों में से 8 पर अपने उम्मीदवारों को आसानी से जीत दिला सकती है। वहीं दूसरी ओर सपा और उसके सहयोगी दलों के सदस्यों की कुल संख्या 125 है और वह 3 उम्मीदवारों को जिता सकती है। |
| UP में महिला कर्मचारियों के लिए राहत भरी खबर Posted: 27 May 2022 09:56 PM PDT
लखनऊ महिला सुरक्षा एवं उनके अधिकारों के लिए प्रदेश सरकार ने अहम कदम उठाया है। महिला कर्मचारी को उसकी लिखित सहमति के बिना प्रात: छह बजे से पूर्व तथा शाम सात बजे के बाद कार्य करने के लिए बाध्य नहीं किया जाएगा। इस अवधि के मध्य महिला द्वारा कार्य करने से इंकार करने पर कार्य से हटाया नहीं जाएगा। प्रदेश सरकार ने राज्य के समस्त कारखानों में महिला कर्मकारों के नियोजन के संबंध में कारखाना अधिनियम, 1948 की धारा 66 की उपधारा (1) के खंड (ख) में निहित शक्तियों का प्रयोग करते हुए यह छूट प्रदान की है।इस बाबत अपर मुख्य सचिव श्रम सुरेश चन्द्रा की ओर से जारी अधिसूचना के अनुसार अब इन शर्तों के साथ महिला कर्मचारियों की नियुक्ति की जाएगी। यदि महिला लिखित सहमति देती है तो शाम 7 बजे से प्रात: 6 बजे के मध्य कार्यरत महिला कर्मकार को कारखाना के नियोजक द्वारा उसके निवास स्थान से कार्यस्थल तक आने और वापस जाने के लिए नि:शुल्क परिवहन उपलब्ध कराया जाएगा। साथ ही इस अवधि में कार्यरत महिला कर्मकार को कारखाना के नियोजक द्वारा भोजन उपलब्ध कराया जाएगा। नियोजक को कार्यस्थल के निकट शौचालय, बाथरूम, परिवर्तन कक्ष और पेयजल व अन्य सुविधाएं सुनिश्चित करनी होंगी। इस अवधि में कार्य लिए एक साथ कम से कम चार महिला कर्मकारों को परिसर में अथवा किसी विशिष्ट विभाग में कार्य करने की अनुमति देनी होगी। नियुक्तिदाता को उनका लैंगिक उत्पीड़न को रोकने के लिए उचित कदम उठाना होगा। |
| You are subscribed to email updates from सुल्तानपुर टाइम्स - हिंदी समाचार, Hindi News, आज की ताजा खबर, Breaking News. To stop receiving these emails, you may unsubscribe now. | Email delivery powered by Google |
| Google, 1600 Amphitheatre Parkway, Mountain View, CA 94043, United States | |







