आजमगढ़ लाइव - खबरें तमसा तट की। … - 🌐

Breaking

Home Top Ad

Post Top Ad

Wednesday, May 25, 2022

आजमगढ़ लाइव - खबरें तमसा तट की। …

आजमगढ़ लाइव - खबरें तमसा तट की। …


आजमगढ़: शराब तस्कर गिरोह का डी-90 गैंग पंजीकृत

Posted: 25 May 2022 09:55 AM PDT


जहानागंज पुलिस नेशराब तस्कर झिनक यादव के गैंग पंजीकृत किया

आजमगढ़: जहानागंज पुलिस ने बुधवार को शराब तस्कर झिनक यादव के गैंग को पंजीकृत किया है। इस गैंग की पहचान डी-90 से हाेगी। पुलिस अधीक्षक अनुराग आर्य ने बताया कि गैंग लीडर झिनकू यादव उर्फ झिनक उर्फ उमाकांत यादव निवासी धरमनपुर थाना जहानागंज एक संगठित गैंग बनाकर आर्थिक व भौतिक लाभ के लिए मिश्रित शराब तैयार कर बेचता है। गैंग के क्रियाकलापों पर सूक्ष्म व पैनी दृष्टी रखने के उद्देश्य से शराब तस्कर गैंग के रूप में पंजीकृत किया गया है। जिसके सदस्य राम दुलारे राजभर निवासी खल्लोपुर है। इस गैंग की गतिविधियों पर नजर रखने के लिए एसओजी टीम व जहानागंज थाने की पुलिस को लगाया गया है।

आजमगढ़: सरायमीर में चला अतिक्रमण हटाओ अभियान

Posted: 25 May 2022 06:27 AM PDT


एसडीएम निजामाबाद के नेतृत्व में खरेवां से नंदाव मोड़ तक चला अभियान

आजमगढ़: एसडीएम निजामाबाद रवि कुमार के नेतृत्व में बुधवार को सरायमीर के खरेवां से नंदाव मोड़ तक अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया गया। नगर पंचायत के अधिशासी अधिकारी रंग बहादुर सिंह, थाना प्रभारी विवेक कुमार पांडेय बुलडोजर के साथ पहुंचकर मुख्य मार्ग की पटरियों को अतिक्रमणमुक्त करा दिया। अधिकांश दुकानदारों ने बुलडोजर के खौफ से अपनी दुकानों के सामने लगाए गए टीनशेड को स्वयं हटा लिया। अतिक्रमण हटाओ अभियान से बाजारवासियों सहित राहगीरों ने राहत की सांस ली। मुख्य मार्ग की पटरियों पर कुछ लोगों ने जगह-जगह ठेला, पान की गुमटी, चाय-मीठा और सब्जी की दुकान खोलकर अतिक्रमण किया था। इससे आए दिन जाम की समस्या उत्पन्न होती थी। अभियान शुरू करने से पहले नगर पंचायत प्रशासन ने ध्वनि विस्तारक यंत्र से लोगों को बता दिया था कि जो लोग नाली से आगे बढ़कर अतिक्रमण किए हुए हैं, वह उसे तत्काल हटा लें। इसका असर रहा कि बुलडोजर के खौफ से अधिकांश दुकानदारों ने अपनी दुकानों के सामने लगाए गए टीनशेड को स्वयं हटा लिया। गुमटी में दुकान करने वाले अपनी गुमटियों को मुख्य मार्ग के किनारे से हटाकर दूर ले जाकर रख दिए।

आजमगढ़: शहर में जाम से मुक्ति को डीएम ने ट्रांसपोर्टर,व्यापारियों संग की बैठक

Posted: 25 May 2022 04:00 AM PDT


वाहन खड़ा करते समय नो पार्किंग जोन का विशेष ध्यान दें

व्यावसायिक भवनों में पार्किंग नही तो नोटिस दे कार्यवाही होगी - डीएम

आजमगढ़ 25 मई-- जिलाधिकारी श्री विशाल भारद्वाज की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में ट्रांसपोर्टर एवं व्यापार मण्डल के साथ शहर की यातायात व्यवस्था को सुचारू रूप से चलाने एवं शहर को जाम की समस्या से निजात दिलाने हेतु बैठक आयोजित की गयी। जिलाधिकारी ने अपर जिलाधिकारी वि0/रा0 एवं ईओ नगर पालिका आजमगढ़ को निर्देश दिया कि शहर में पार्किंग हेतु जगह चिन्हित कर लें। उन्होने कहा कि आटो, टैक्सी पार्किंग के लिए जगह चिन्हित कर वाहनों को यथास्थान पार्क कराना सुनिश्चित करें, जिससे कि जाम की समस्या उत्पन्न न हो। उन्होने कहा कि वाहन के मालिक/ड्राइवर वाहन खड़ी करते समय नो पार्किंग जोन का विशेष ध्यान दें तथा निर्धारित स्थानों पर ही गाड़ियों को खड़ा कराना सुनिश्चित करें। उन्होने कहा कि पार्किंग स्थल से बाहर वाहन पाये जाने पर वाहनों का चालान काटकर कार्यवाही की जायेगी। जिलाधिकारी ने कहा कि शहर में बन रहे व्यावसायिक भवनों में भी पर्याप्त पार्किंग की जगह होनी चाहिए, यदि पार्किंग के लिए जगह निर्धारित नही की गयी है तो भवन मालिकों को नोटिस जारी कर आवश्यक कार्यवाही सुनिश्चित करें। उन्होने कहा कि ऐसे ढ़ाबों को भी चिन्हित करें, जिनके पास पार्किंग की जगह न हो, उनके विरूद्ध तत्काल कार्यवाही करते हुए ढ़ाबे को सील कर दिया जाए। जिलाधिकारी ने अपर जिलाधिकारी वि0/रा0, एसपी ट्रैफिक, ईओ नगर पालिका को निर्देश दिया कि व्यापार मण्डल के साथ समन्वय स्थापिक कर दुकानों के आगे अवैध रूप से अतिक्रमण किये गये स्थान को खाली करायें। उन्होने कहा कि कोई भी दुकानदार किसी भी कीमत पर अपनी दुकान के आगे फ्लैक्स, बैनर, होर्डिंग आदि न लगायें। उन्होने कहा कि ठेला, रेहड़ी, खुमचे आदि की दुकान रोड पर लगी सफेट पट्टी के बाहर लगाना सुनिश्चित करें। जिलाधिकारी ने कहा कि ठेला, रेहड़ी, खुमचे आदि की दुकानों को थोड़ी-थोड़ी दूर पर प्रमुख स्थानों पर जगह चिन्हित कर लगाना सुनिश्चित करें। उन्होने कहा कि सर्राफा मार्केट, चौक, कलेक्ट्रेट भवन तथा शहर के अन्य प्रमुख भीड़-भाड़ वाले स्थानों को वेण्डरों के लिए एक समय निर्धारित कर दिया जाय, जिससे वे अपने ठेले से घूम-घूमकर सामान बेचते रहें। उन्होने कहा कि इस दौरान वेण्डिंग जोन में कोई भी गाड़ी प्रवेश न करने पाये, उसके लिए अलग से पार्किंग की व्यवस्था सुनिश्चित करें। जिलाधिकारी ने कहा कि मुख्यमंत्री की मंशा के अनुरूप एवं जनपदवासियों की सुविधा को देखते हुए आप सभी लोगों से अनुरोध है कि शासन एवं प्रशासन का सहयोग करें। उन्होने कहा कि शासन-प्रशासन भी आपका हर प्रकार से सहयोग करेगा। उन्होने ट्रक ड्राइवर एसोसिएशन के अध्यक्ष से कहा कि गाड़ियों को ओवरलोड करके न चलाया जाय, यदि गाड़ी बीच सड़क पर खराब हो जाती है तो गाड़ी को उसी स्थान पर न छोड़कर उसे साइड में कराना सुनिश्चित करें, जिससे जाम की समस्या उत्पन्न न हो। व्यापार मण्डल, भारत रक्षा दल, बस एसोसिएशन, पेट्रोल एसोसिएशन आदि के अध्यक्षों ने जिलाधिकारी महोदय से शहर की सड़कों को गड्ढ़ा मुक्त कराने का अनुरोध किया। उन्होने कहा कि जाम लगने का प्रमुख कारण सड़कों का गड्ढ़ा मुक्त न होना भी है। यदि सड़कें गड्ढ़ा मुक्त रहेंगी तो आवागमन भी सुचारू रूप से चलता रहेगा तथा जाम की स्थिति उत्पन्न नही होगी। एसोसिएशन के सदस्यों ने जिलाधिकारी महोदय से पार्किंग स्थलों पर टीन शेड, शौचालय, पानी की व्यवस्था एवं अतिक्रमण मुक्त कराने का अनुरोध किया। बैठक में अपर जिलाधिकारी प्रशासन अनिल कुमार मिश्र, अपर जिलाधिकारी वि0/रा0 आजाद भगत सिंह, एसपी ट्रैफिक सुधीर जायसवाल, पीओ डूडा अरविन्द कुमार पाण्डेय, एआरटीओ, ईओ नगर पालिका आजमगढ़ तथा व्यापार मण्डल के साथ ही प्रमुख संघ के प्रतिनिधि उपस्थित रहे।

आजमगढ़: शहर के चार मुख्य मार्गों पर बनेगा वाहन स्टैंड

Posted: 24 May 2022 08:18 AM PDT


पालिका परिषद ने भूमि चिह्नित की, पीडब्ल्यूडी से अनापत्ति लेगी

शौचालय,पेयजल, प्रकाश, बैठने के टीनशेड की सुविधा मिलेगी

आजमगढ़ : अवैध वाहन स्टैंडों के संचालन पर रोक लगाने के बाद प्रशासन ने अब स्थाई स्टैंड बनाने की पहल शुरू कर दी है। नगर पालिका परिषद ने शहर के चार मुख्य मार्गों पर स्टैंड के लिए भूमि चिह्नित कर ली है। लोक निर्माण विभाग से अनापत्ति प्रमाण पत्र लेने की तैयारी में है। प्रमाण पत्र मिलते ही वाहन स्टैंडों को स्थापित कर दिया जाएगा। नगर पालिका परिषद स्टैंडों से रवाना होने वाले वाहनों से शुल्क भी वसूलेगा, जिसका निर्धारण स्टैंड बनने के बाद किया जाएगा। स्टैंडों पर यात्री सुविधाओं को स्थापित किया जाएगा, जिसमें शौचालय, स्वच्छ पेयजल, प्रकाश, बैठने के लिए टीनशेड आदि होगा। इससे यात्रियों को किसी तरह की दिक्कत नहीं उठानी पड़ेगी। नगर पालिका परिषद मूलभूत व्यवस्था पर खर्च का आंकलन करने में जुट गया है।
मनोज कुमार सिंह, ईओ नगर पालिका परिषद ने बताया कि वाहनों के लिए नरौली, आइटीआइ के सामने, बिलरिया की चुंगी व ब्रह्मस्थान के पास वाहन स्टैंड स्थापित करने की योजना बनाई है। इसके लिए प्रस्ताव बनाया गया है। शासन के निर्देश पर वाहन स्टैंड के लिए अभी चार स्थलों को चिह्नित किया गया है। यात्री सुविधाओं को व्यवस्थित करने में आने वाले खर्च का आंकलन किया जा रहा है। लोनिवि से अनापत्ति प्रमाण पत्र लिया जाएगा, उसके बाद कर का निर्धारण होगा।

आजमगढ़: बड़े मंगलवार के भंडारे में प्रसाद लेने उमड़े हनुमान भक्त

Posted: 24 May 2022 07:03 AM PDT


सारथी सेवा संस्थान ने शहर के बड़ादेव स्थित हनुमान मंदिर पर भंडारे का आयोजन किया

आजमगढ़: जेष्ठ माह के दूसरे बड़े मंगलवार के अवसर पर सारथी सेवा संस्थान द्वारा शहर के बड़ादेव स्थित हनुमान मंदिर पर प्रसाद वितरण भंडारे का आयोजन किया गया । संगठन के लोगों ने बजरंग बली की विधिवत पूजा अर्चना कर भंडारे का शुभारंभ किया और सभी श्रद्धालुओं को प्रसाद वितरण किया। भंडारे का प्रसाद पाने को आमजन और राहगीर भी उमड़ पड़े। संग़ठन के सदस्यों ने पूरे श्रद्धापूर्वक भंडारे में लोगो का स्वागत भी किया। संगठन के सचिव विनीत सिंह रिशु ने कहा कि ज्येष्ठ माह के प्रत्येक मंगलवार को ऐसे ही भंडारे का आयोजन किया जाएगा और हनुमान भक्तों में प्रसाद वितरण किया जाएगा। इस अवसर पर कैप्टन आशीष सिंह ने कहा कि मैं संगठन के कार्यो से हमेसा से प्रभावित रहा हूं और अपनी मर्चेट नेवी की नौकरी के साथ साथ संगठन से जुड़ा हुआ हूं और जब समय मिलता है तो मैं सामाजिक कार्यो में सारथी सेवा संस्थान के साथ चलने का काम करता हूं। साथ ही सारथी सेवा सन्स्थान के युवाओं द्वारा ऐसे आयोजन समाज को नई पहचान देंगे। इस अवसर पर भाजपा नगर अध्यक्ष शैलेंद्र अग्रवाल, पवन सिंह सम्राट, ऋषभ राय ,अश्वनी सिंह ,सौरभ सिंह परमार ,संतोष सिंह, धर्मवीर चौहान ,कुंवर सिंह ,पिंटू राय, आनंद राय ,आलोक राय ,सोनू यादव आदि लोग उपस्थित रहे।

आजमगढ़: तीन अपराधियों की खुली हिस्ट्रीशीट,हो रही निगरानी

Posted: 24 May 2022 06:29 AM PDT


निजामाबाद थाना क्षेत्र निवासी तीनों गोकशी में संलिप्त रहे हैं

आजमगढ़: पुलिस अधीक्षक अनुराग आर्य के निर्देश पर मंगलवार को निजामाबाद क्षेत्र के निवासी एवं गोकशी में संलिप्त रहें तीन अपराधियों के विरूद्ध हिस्ट्रीशीट खोली गयी। एसपी के निर्देश पर तीनों की निगरानी की जा रही है। जिन अपराधियों की हिस्ट्रीशीट खोली गई है, उनमें जैद अहमद पुत्र फिरोज अहमद, शाहआलम पुत्र शाहिद तथा अदनान पुत्र लुकमान सभी निजामाबाद क्षेत्र के तोवां गांव के निवासी बताए गए हैं। पुलिस के अनुसार तीनों अपराधी लंबे समय से गोकशी के अवैध कारोबार में संलिप्त हैं।

आजमगढ़: वृहद रोजगार मेले में उमड़ी अभ्यर्थियों की भीड़

Posted: 24 May 2022 06:21 AM PDT



13 कम्पनियों व 1788 अभ्यर्थियों ने भाग लिया,832 का हुआ चयन

आजमगढ़ 24 मई-- क्षेत्रीय सेवायोजन कार्यालय आजमगढ़, राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान, आजमगढ़ एवं कौशल विकास मिशन आजमगढ़ के संयुक्त तत्वावधान में आज वृहद रोजगार मेले का आयोजन राजकीय आईटीआई आजमगढ़ में किया गया, जिसमे प्रातः 09ः00 बजे से ही बेरोजगार अभ्यर्थियों की भारी संख्या में उपस्थिति प्रारम्भ हुई। आज रोजगार मेले में कुल 13 कम्पनियों तथा 1788 अभ्यर्थियों ने प्रतिभाग किया, जिसमें से 832 अभ्यर्थियों का चयन किया गया। आज मेले में साक्षात्कार देने हेतु अभ्यर्थियों में उत्साह देखने योग्य था। मेले मे मुख्य रूप से उप निदेशक, प्रयागराज सेवायोजन रविशेखर आनन्द, संयुक्त निदेशक (प्रशि0/शिक्षु0) आजमगढ़ मण्डल आजगढ़ एसएन राम, अपर सांख्यिकीय अधिकारी मऊ एमआर प्रजापति, सहायक रोजगार सहायता अधिकारी बलिया आशुतोष प्रसाद एवं सेवायोजन एवं आईटीआई के समस्त कर्मचारियों ने अपना महत्वपूर्ण योगदान दिया।

आजमगढ़: पढ़ाई का विकल्प नहीं, जर्जर विद्यालय भवन ध्वस्त करने का नोटिस जारी

Posted: 24 May 2022 05:58 AM PDT


नगर क्षेत्र के छह विद्यालयों को तोड़ने की तैयारी है,पर पढ़ाई की वैकल्पिक व्यवस्था नहीं हुई

आजमगढ़: परिषदीय विद्यालयों के पुराने व जर्जर भवनों को ध्वस्त किया जाएगा। शासन ने जर्जरों भवनों को ध्वस्त कर मलबा की नीलामी प्रक्रिया जल्द पूरी करने का निर्देश जारी कर दिया है। नगर क्षेत्र के छह विद्यालयों को तोड़ने की तैयारी है, लेकिन अभी तक बच्चों को पढ़ने के लिए प्रशासन स्तर से कोई वैकल्पिक व्यवस्था नहीं की गई है। इससे शिक्षक व अभिभावकों की चिता बढ़ गई है। बेसिक शिक्षा अधिकारी की तरफ से जारी नोटिस में पुराने भवनों को नीलामी के बाद तोड़ने का आदेश दिया गया है। इसमें कुछ विद्यालयों की नीलामी प्रक्रिया भी पूरी कर ली गई है। नोटिस जारी होते ही विद्यालय परिवार में खलबली मच गई है। श्री गंगा राय उच्चतर प्राथमिक विद्यालय पांडेय बाजार में बच्चों को पढ़ने के लिए कोई और व्यवस्था नहीं है। विद्यालय के शिक्षकों ने वैकल्पिक व्यवस्था होने के बाद ही तोड़ने की प्रक्रिया करने का आग्रह पत्र भी बीएसए को सौंपा है।
शिक्षकों का मानना है कि बड़ी मेहनत कर बच्चों को स्कूल से जोड़ा गया है। ऐसे में अभिभावक बच्चों को निकालने तक की बात करने लगे हैं। इनका कहना है कि पहले बच्चों की पढ़ाई की वैकल्पिक व्यवस्था हो, उसके बाद जर्जर भवनों को तोड़ा जाए। 
नगर क्षेत्र के प्राथमिक विद्यालय फराशटोला, प्राथमिक विद्यालय सिधारी हाइडिल, बालिका उच्चतर प्राथमिक विद्यालय एलवल, उच्चतर प्राथमिक विद्यालय पांडेय बाजार, प्राथमिक विद्यालय बदरका व बालक उच्चतर प्राथमिक विद्यालय एलवल के जर्जर भवनों को तोड़ने का नोटिस पहुंच गया है। अब इन भवनों को तोड़ने की तैयारी चल रही है।
खंड शिक्षा अधिकारी, नगर क्षेत्र ने बताया कि
जर्जर भवनों को तोड़ने का निर्देश शासन से आया है। बच्चों की पढ़ाई बाधित न हो, उसके लिए वैकल्पिक व्यवस्था की जा रही है। नए भवनों के लिए प्रस्ताव तैयार किया जा रहा है।

आजमगढ़: दो नाबालिगों के साथ कुकर्म करने वाला आरोपी गिरफ्तार

Posted: 24 May 2022 05:39 AM PDT


कप्तानगंज पुलिस ने क्षेत्र के देवरिया मोड़ के पास दबोचा

आजमगढ़: कप्तानगंज थाने की पुलिस ने मंगलवार की सुबह क्षेत्र के देवरिया मोड़ के पास कहीं भागने की फिराक में वाहन का इंतजार कर रहे कुकर्म के आरोपी को धर दबोचा। कप्तानगंज क्षेत्र की रहने वाली एक महिला ने बीते 22 मई को स्थानीय थाने में शिकायत पत्र देकर आरोप लगाया कि उसके 13 वर्षीय पुत्र के साथ ही गांव के एक अन्य किशोर वय लड़के के साथ एक युवक द्वारा अप्राकृतिक दुष्कर्म किया गया है। पीड़ित पक्ष की तहरीर पर पुलिस ने इस मामले में सुसंगत धाराओं के तहत नामजद मुकदमा पंजीकृत किया। घटना के बाद से ही आरोपी फरार चल रहा था। मंगलवार की सुबह कप्तानगंज थाने पर तैनात उपनिरीक्षक विशाल चक्रवर्ती को जरिए मुखबिर सूचना मिली कि कुकर्म का आरोपी क्षेत्र के गोपालगंज बाजार के समीप देवरिया मोड़ पर मौजूद है और कहीं भागने की फिराक में वाहन का इंतजार कर रहा है। सटीक सूचना मिलने पर पुलिस तत्काल सक्रिय हुई और बताए गए स्थान पर जा धमकी। पुलिस देख आरोपी ने भागने का प्रयास किया लेकिन सफलता नहीं मिल सकी। पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया। पकड़ा गया आरोपी नंदलाल निषाद पुत्र राजेंद्र निषाद रौनापार थाना क्षेत्र के सैदौली गरथौली बुढ़ानपुर गांव का मूल निवासी है और कप्तानगंज थाना क्षेत्र के खासबेगपुर गांव में निवास करता है। गिरफ्तार किए गए आरोपी को न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया गया।

आजमगढ़: सड़क पर अतिक्रमण के खिलाफ चला बुल्डोजर,मचा हड़कंप

Posted: 24 May 2022 05:29 AM PDT



फूलपुर के अम्बारी चौक पर उपजिलाधिकारी के नेतृत्व में चला अभियान

आजमगढ़: फूलपुर तहसील के अम्बारी चौक पर उपजिलाधिकारी ज्ञानचंद गुप्ता के नेतृत्व में मंगलवार को अतिक्रमण के खिलाफ चला बुल्डोजर और देखते ही देखते अवैध रूप से किया गया कब्जा हटा दिया गया। प्रशासनिक कार्रवाई के दौरान अंबारी बाजार में अफरातफरी का माहौल रहा। लखनऊ- बलिया राजमार्ग पर फूलपुर कोतवाली अंतर्गत अंबारी बाजार में मंगलवार को शासन के निर्देशानुसार पुलिस प्रशासन ने अतिक्रमण हटाओ अभियान के तहत सड़क किनारे किए गए अतिक्रमण जेसीवी लगाकर हटवा दिया। अम्बारी बाजार के मुख्य चौक, शाहगंज रोड, फूलपुर रोड, दीदारगंज तथा माहुल रोड पर अतिक्रमण करने वालों में हड़कम्प मचा रहा।इस संबंध में उपजिलाधिकारी फूलपुर ज्ञानचंद गुप्ता ने बताया कि शासन के मंशानुसार फूलपुर तहसील में जेसीबी की मदद से सड़क के किनारे किए गए अतिक्रमण को हटवाया जा रहा है। इसके लिए सबसे पहले अतिक्रमणकारियों को ध्वनिविस्तारक यंत्र से अतिक्रमण हटाने के लिए चेतावनी दी जा रही है। सूचना देने के बावजूद अतिक्रमण न हटाने पर बुल्डोजर का सहारा लिया जा रहा है। दुबारा अतिक्रमण करने पर संबंधित के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर कठोर कार्यवाही की जाएगी। उपजिलाधिकारी ने बताया कि मंगलवार को माहुल और बुधवार पवई में सड़क पर किए गए अतिक्रमण को हटाया जाएगा। इस कार्यवाही के दौरान फूलपुर कोतवाल अनिल सिंह, उपनिरीक्षक माखन सिंह पुलिस बल के साथ अतिक्रमण हटवाने और तमाशबीन बनी भीड़ को हटाने में लगे रहे।

आजमगढ़: कुख्यात श्यामबाबू पासी पर हत्या का आरोप तय

Posted: 24 May 2022 05:18 AM PDT


मुख्तार का शूटर है अभियुक्त, मुख्तार अंसारी की भी ऑनलाइन हुई पेशी

आजमगढ़: पूर्वांचल के बाहुबली विधायक मुख्तार अंसारी के शार्प शूटर श्यामबाबू पासी को हत्या के एक मामले में बुलंदशहर जेल से कड़ी सुरक्षा के बीच मंगलवार को जिले के एमपी एमएलए कोर्ट नंबर 3 में पेश किया गया। इस मामले में बांदा जेल में बंद मुख्तार अंसारी की भी ऑनलाइन पेशी हुई। कोर्ट ने श्यामबाबू पासी पर हत्या का आरोप निर्धारित कर दिया है। मामले की सुनवाई के लिए अगली तारीख 3 जून तय की गई है। गौरतलब है कि विगत वर्ष 2014 में सड़क निर्माण के ठेके को लेकर शुरू हुई वर्चस्व की जंग में तरवां थाना क्षेत्र के ऐराकला गांव के समीप सड़क निर्माण कार्य में लगे बिहार निवासी मजदूर की गोली मारकर हत्या कर दी गई। इस मामले में बाहुबली मुख्तार अंसारी समेत कई लोगों को नामजद किया गया था मामले की सुनवाई जिले के एमपी एमएलए कोर्ट नंबर 3 में चल रही है। मजदूर की हत्या के मामले में बांदा जेल में बंद मुख्तार अंसारी की आनलाइन पेशी हुई। इसी मुकदमे में शामिल बुलंदशहर जेल में बंद कुख्यात श्यामबाबू पासी को कड़ी सुरक्षा में एमपी एमएलए कोर्ट मंगलवार को पेश किया गया। कोर्ट ने श्यामबाबू पर आरोप निर्धारित किया। आज ही जौनपुर जेल से राजन पासी की भी पेशी हुई। राजन पर पहले ही आरोप निर्धारित हो चुका है। मुख्तार अंसारी समेत अन्य पर भी पहले ही आरोप निर्धारित हो चुका है। इस मामले में श्यामबाबू पर आरोप बाकी था जिसे कोर्ट ने मंगलवार को निर्धारित कर दिया। सुनवाई की अगली तारीख 3 जून तय की गई। बताते चलें कि विगत 6 फरवरी 2014 को बिहार निवासी मजदूर की हत्या के मामले में आरोप है कि मुख्तार अंसारी ने साजिश रचकर अपने विपक्षी को फंसाने के लिए अपने ही खास के यहां काम कर रहे मजदूर की हत्या करवा दी थी। मामले में मुख्तार अंसारी समेत अन्य के खिलाफ दौरान विवेचना मुकदमा दर्ज किया गया था। स्टेट बनाम राजेंद्र पासी के नाम से ट्रायल चल रहा है। पुलिस ने वर्ष 2020 में नामजद आरोपियों पर गैंगस्टर एक्ट में मुकदमा दर्ज किया था।

आजमगढ़: राष्ट्रपति द्वारा सम्मानित सीआरपीएफ जवान का हुआ भव्य स्वागत

Posted: 23 May 2022 08:33 AM PDT



मेंहनगर निवासी हवलदार दुर्गा प्रसाद यादव ने पुलवामा में आतंकियों को किया था ढेर

सीआरपीएफ शौर्य दिवस पर राष्ट्रपति ने किया था सम्मानित
आजमगढ़: जिले की मेंहनगर तहसील क्षेत्र के मेहनगर थाना अंतर्गत आज लगभग 4:30 के करीब टोडरपुर ग्राम निवासी सीआरपीएफ जवान हवलदार दुर्गा प्रसाद यादव पुत्र स्वर्गीय इंद्र प्रसाद यादव का क्षेत्र व ग्राम वासियों द्वारा बाइक जुलूस निकालकर महगूगंज बाजार से रिसीव करते हुए डीजे पर भारत माता की जय देशभक्ति गीत की धुन में थिरकते हुए जगह जगह जोरदार स्वागत किया गया। साथ ही भारत माता की जय जय कार से पूरा क्षेत्र गूज उठा। इसी क्रम में बोगरिया बाजार में पुलिस चौकी प्रभारी ओम प्रकाश नारायण सिंह द्वारा माला पहनाकर स्वागत किया गया। साथ ही रासेपुर बाजार में लोगों ने फूल मालाओं से लाद दिया जहां कामरेड तेज बहादुर सिंह की मूर्ति पर जवान दुर्गा प्रसाद यादव द्वारा माला पहनाकर सलामी दी गई। इसी क्रम में जवान ने रासेपुर प्राचीन शिव मंदिर प्रांगण में पहुंचकर माथा टेका ।
सीआरपीएफ जवान हवलदार दुर्गा प्रसाद के दल को 22 दिसंबर 2018 को पुलवामा जिले में आतंकियों के एक मकान में छिपे होने की सूचना मिली थी। यह सूचना जवानों को मिलते ही घेराबंदी की गई और घर में घुसकर आतंकियों को मारकर ढेर कर दिया गया। जिसमें तीन पाकिस्तानी और तीन अन्य जगह के आतंकी थे ।जवानों द्वारा भारी मात्रा में गोला-बारूद 6 एके-47 रायफल व एक पिस्टल बरामद किया गया। इस अभियान में प्रदर्शित साहस को लेकर सीआरपीएफ जवान हवलदार दुर्गा प्रसाद यादव को राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद द्वारा 9 अप्रैल 2022 को सीआरपीएफ के 57 वे शौर्य दिवस पर वीर चक्र से सम्मानित किया गया ।
इस अवसर पर मनीष यादव, संजय यादव ,भूपेंद्र ,यादव, रामकेश यादव श्रीराम यादव, शकील अहमद राम राम शोध यादव, राम जी सिंह, प्रमोद यादव, उमा यादव, कमलेश यादव राजीव यादव, दुर्गा यादव द्वारा जमगढ़ में प्रथम आगमन पर बाइक जुलूस निकालकर जगह-जगह पर स्वागत किया गया।

आजमगढ़: धूल भरी आंधी ने मौसम बदला, पर बेपटरी हुई बिजली व्यवस्था

Posted: 23 May 2022 07:17 AM PDT


तेज रफ्तार हवा से टीनशेड उड़ गए तो अनगिनत विद्युत पोल भी जमींदोज हो गए

आजमगढ़ : सोमवार की शाम लगभग चार बजे अचानक आई धूल भरी आंधी से खुशनुमा हुए मौसम ने एक तरफ राहत दिलाई तो इसके चलते बेपटरी हुई बिजली ने लोगों को रुला दिया। दरअसल, हवा के तेज रफ्तार में शहर से लेकर ग्रामीण क्षेत्रों में कई मड़इयां, टीनशेड उड़ गए तो अनगिनत विद्युत पोल जमींदोज हो गए। हाईटेंशन लाइन पर पेड़ या डालियां गिरने के कारण अधिकांश इलाकों में विद्युत आपूर्ति बाधित रही तो कई इलाकों में कुछ देर के लिए आवागमन भी प्रभावित हो गया था। वहीं पानी का संकट लोगों के सिर चढ़कर बोलते नजर आया। हालांकि, कहीं से जनहानि की सूचना नहीं मिली है। वैवाहिक कार्यक्रम वाले स्थानों पर टेंट व मंडप गिर गए जिससे लोगों को काफी नुकसान हुआ।
शहरी क्षेत्र में पुराने जेल के समीप दो एचटी पोल और पल्हनी क्षेत्र में 11 हजार व 33केवी के दो पोल गिर गए हैं। देर शाम तक शहरी क्षेत्र में आपूर्ति बहाल करने का प्रयास किया जा रहा था लेकिन टेस्टिग के समय तारों पर पेड़ की डाली गिरने से लाइन ट्रिप कर जा रही थी। एसडीओ टाउन बीरेंद्र सिंह ने बताया कि शहर के आधे हिस्से में आपूर्ति बहाल हो गई है, शेष के लिए पेट्रोलिंग कर फाल्ट दूर करने का प्रयास किया जा रहा है।
वहीं तरवां थाना के भदौरा गांव मोड़ पर बजरंगी प्रजापति के मिठाई की दुकान का टीन शेड उड़ गया। मौसम का मिजाज बदला लेकिन बारिश नहीं हुई। तेज हवा के साथ धूल उड़ने लगी, वहीं पर पेड़ लटकते नजर आए। रानी की सराय में आंधी के चलते सैकड़ों घरों, दुकानों के सामने लगे छप्पर, टीनशेड गिर गए। छोटे पेड़ भी धराशायी हो गए। रुक-रुक कर आंधी का असर एक घंटे तक रहा।

आजमगढ़: फूलपुर में अतिक्रमण हटाओ अभियान स्थगित हुआ

Posted: 23 May 2022 05:24 AM PDT


व्यापारियों ने खुद अतिक्रमण हटाने को दो दिन की मोहलत मांगी

आजमगढ़: नगर पंचायत फूलपुर में रविवार को शुरू अतिक्रमण हटाओ अभियान सोमवार को सुबह शुरू होने के साथ ही स्थगित कर दिया गया। यहां व्यापारियों ने एसडीएम से कहा कि दो दिन की मोहलत दी जाए, तो हम खुद अतिक्रमण हटा लेंगे। व्यापारियों के अनुरोध का सम्मान करते हुए एसडीएम ने अभियान स्थगित करने का फैसला सुना दिया।
सुबह माहुल मोड़ से अतिक्रमण के खिलाफ एसडीएम ज्ञानचंद गुप्ता के नेतृत्व में अभियान शुरू हुआ। अभी कार्रवाई शुरू हुई थी कि व्यापार मंडल के लोग पहुंच गए। एसडीएम से कहा कि नापी कराकर निशान लगा दिया जाए। हम खुद अपना अतिक्रमण हटा लेंगे। एसडीएम ने बताया कि पटरी खाली कर दें, साथ ही लेखपाल को निशानदेही के लिए निर्देशित किया। उसके बाद लेखपाल ने निशानदेही शुरू कर दी। एसडीएम के फैसले से व्यापारियों ने राहत की सांस ली और दुकान के बाहर लगा टीनशेड आदि हटाने में जुट गए।
इससे पहले रविवार को प्रभारी निरीक्षक अनिल कुमार सिंह ने फोर्स के साथ अभियान चलाकर कोतवाली गेट से कुंवर नदी पुल तक मुख्य मार्ग की पटरियों को अतिक्रमणमुक्त करा दिया था। प्रशासन का कहना है कि जगह- जगह ठेला, पान की गुमठी, चाय, सब्जी की दुकान सड़क की पटरियों पर खोलने से आए दिन जाम लगता है और दुर्घटना की भी आशंका बनी रहती है। अभी 20 मई को ही हुई दुर्घटना में तीन लोगों की मौत एक साथ हुई थी।
एसएचओ ने बताया कि पहले ही ठेला, खोमचा, पान की गुमटी वालों की मीटिग कर सड़क की पटरियों को मुक्त करने का निर्देश दिया गया, लेकिन निर्देश का पालन न होने के कारण अभियान चलाना पड़ा। अब अभियान शुरू होने पर लोग स्वयं अतिक्रमण हटा रहे हैं। व्यापार मंडल अध्यक्ष अजय जायसवाल ने बताया कि एसडीएम से बात हो गई है। ऐसे में लोग स्वयं अतिक्रमण हटा लें, तो नुकसान नहीं होगा।

आजमगढ़: पार्टी के दौरान हुए विवाद में दोस्तों की पिटाई से घायल युवक की मौत

Posted: 23 May 2022 05:06 AM PDT


पार्टी कर रहे दोस्तों में मोबाइल गायब होने पर हुआ था विवाद

शहर कोतवाली पुलिस मामले की जांच में जुटी है

आजमगढ़: दोस्तों द्वारा युवक की हत्या की सनसनीखेज खबर सामने आई है। कोतवाली क्षेत्र के पचपेड़वा घाट पर रविवार को पार्टी करने गए दोस्तों में मोबाइल गायब होने को लेकर विवाद हो गया। इस दौरान एक युवक की इतनी पिटाई कर दी गई कि सोमवार सुबह उसकी मौत हो गई। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।
आजमगढ़ शहर के रैदोपुर बस्ती निवासी सुमित कुमार (20) पुत्र मुन्नू रविवार दिन में दोस्तों के साथ पार्टी करने पचपेड़वा घाट पर गया था। लगभग दो बजे पार्टी खत्म हुई तो दोस्तों में मोबाइल गायब होने के लेकर विवाद हो गया। कहासुनी के बाद मारपीट होने लगी। जिसमें सुमित को उसके ही दोस्तों ने मारपीट कर गंभीर रूप से घायल कर दिया।
घटना की जानकारी के बाद सुमित के परिजन मौके पर पहुंचे और उसे घर ले आए। आरोप है कि सुमित की लात-घूसों से जम कर पिटाई की गई थी। जिससे उसे अंदरूनी चोट लगी थी, लेकिन किसी को इसकी जानकारी नहीं हो सकी। स्थानीय स्तर पर दवा आदि लेकर सुमित रात में घर पर ही रह गया। सोमवार सुबह अचानक से उसकी तबीयत बिगड़ गई।
आननफानन परिजन उसे लेकर जिला अस्पताल पहुंचे। जहां डॉक्टरों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। युवक के मौत की सूचना घर पहुंचते ही परिजनों में कोहराम मच गया। सुमित के पांच भाई और एक बहन बताए गए हैं। परिजनों की सूचना पर पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। वहीं पुलिस पार्टी के दौरान मौजूद सुमित के दोस्तों की तलाश में जुट गई है।

आजमगढ़: गौतम सिंह सेना में लेफ्टिनेंट पद पर चयनित ,हर्ष

Posted: 23 May 2022 06:29 AM PDT


बाबा सेना में कैप्टन रहे,चाचा सूबेदार मेजर हैं

आजमगढ़ : सुंदरनगर सिधारी निवासी गौतम सिंह का सेना में लेफ्टिनेंट पद पर चयन होने से परिवार में हर्ष का माहौल है। उनके बाबा दयाशंकर सिंह सेना में कैप्टन रहे तो चाचा देवेंद्र सिंह सूबेदार मेजर हैं। गौतम सिंह ने अपनी सफलता के लिए बाबा के प्रयास को अहम बताया है। उनके भाई सिद्धार्थ सिंह एमबीए करने के बाद गुड़गांव में नौकरी करते हैं। छतवारा के निवासी बहनोई प्रसून सिंह भी नेवी में हैं।

आजमगढ़: खाना ना बनाने पर भाई पर बहन की गला रेत कर हत्या का आरोप

Posted: 23 May 2022 04:36 AM PDT


मुबारकपुर के इब्राहिमपुर की घटना,भाई पुलिस हिरासत में

10 वर्ष पूर्व मां बाप गुजर गए थे, यही दोनों साथ रहते थे

आजमगढ़: जनपद के मुबारकपुर थाना क्षेत्र के ग्राम सभा इब्राहिमपुर में एक भाई पर क्रोध में अपनी सगी बहन की हत्या का आरोप लगा है। मांना जा रहा है कि घर में खाना न बना होने से क्रोध में आकर भाई ने बहन की गला रेत कर हत्या कर दी। सूचना पाकर मौके पर पुलिस पहुंची। आरोपी भाई को हिरासत में ले लिया गया है। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल आजमगढ़ भेजा गया। प्राप्त खबर के अनुसार 23 वर्षीया हाजरा खातून पुत्री स्वर्गीय अत्ताउल्लाह का भाई 25  वर्षीय नौशाद अहमद उर्फ मंकु है। नौशाद ने हाजरा की इसलिए हत्या की क्योंकि वह काम से सुबह लगभग 10:00 बजे घर आया तो बहन ने खाना नहीं बनाया था। इस पर क्रोध में आकर भाई ने बहन से बहस की और फिर धारदार हथियार से उस की हत्या कर दी। आपको बताते चलें कि हाजरा के माता पिता 10 वर्ष पूर्व ही इस दुनिया से विदा ले चुके थे। घर में सिर्फ भाई-बहन रहते थे और दोनों अविवाहित थे। अन्य रिश्तेदार अगल-बगल रहते थे।

Post Bottom Ad

Pages