सुल्तानपुर टाइम्स - 🌐

Breaking

Home Top Ad

Post Top Ad

Wednesday, May 25, 2022

सुल्तानपुर टाइम्स

सुल्तानपुर टाइम्स


गांव में महिलाओं की शिकायतों का समाधान के लिए बीट आरक्षी महिलाओं का बनाएंगी एक व्हाट्सएप ग्रुप

Posted: 24 May 2022 09:03 AM PDT


सुलतानपुर पुलिस लाइन सभागार में पुलिस उपमहानिरीक्षक/पुलिस अधीक्षक  डॉ0 विपिन कुमार मिश्र के निर्देशन में अपर पुलिस अधीक्षक  विपुल कुमार श्रीवास्तव की अध्यक्षता में जिला विकास अधिकारी द्वारा महिला बीट पुलिस अधिकारी को प्रशिक्षण दिया गया। जनपद के 18 थानों में 80 महिला बीट बनाई गई हैं। बीट की सभी महिला सिपाही को ई-बुकलेट उपलब्ध कराई गई। जिसमें महिला कल्याण की सभी योजनाएं जैसे- बेटियों की छात्रवृत्ति से लेकर, कन्या सुमंगला योजना, विवाह योजना, सुरक्षित मातृत्व आश्वासन सुमन योजना, फ्री सिलाई मशीन योजना, प्रधानमंत्री व मुख्यमंत्री आवास योजना आदि के बारे में उसकी पात्रता, मिलने वाले लाभ की राशि व आवेदन के प्रारूप आदि तक की जानकारी दी गई है। इसको लेकर महिला आरक्षी गांव-गांव में जाकर परिषदीय स्कूल व पंचायत घरों में चौपाल लगाएंगी। चौपाल की व्यवस्था ग्राम प्रधान करेंगे। वहीं इस चौपाल में आशा बहू, आंगनबाड़ी, शिक्षामित्र व महिला पंचायत सदस्य मौजूद रहेंगी। 

व्हाट्सएप ग्रुप में कर सकेंगी शिकायत 

बीट की आरक्षी अपने बीट के गांवों की महिलाओं का एक व्हाट्सएप ग्रुप बनाएंगी। इसमें महिलाओं की आने वाले शिकायतों का निराकरण कराने की जिम्मेदारी भी बीट आरक्षी की होगी। इस व्यवस्था से महिलाओं को अपनी शिकायतों को लेकर इधर-उधर नहीं भटकना पड़ेगा। 

महिला बीट की 92 सिपाहियों को दिया गया प्रशिक्षण

 पुलिस अधिकारियों ने उनके अधिकार व कर्तव्यों के बारे बताया। वहीं उपलब्ध कराई गई ई-बुकलेट में दिए गए निर्देशों के क्रम में महिलाओं को सरकार की कल्याणकारी योजनाओं से लाभान्वित करने की बात कही गई। जनपद में 80 महिला बीट में सबसे अधिक नगर कोतवाली में 12 बीट हैं तथा सबसे कम 02 महिला बीट हलियापुर थाने में बनाई गई हैं। इस अवसर जिला प्रोबेशन अधिकारी, जिला कार्यक्रम अधिकारी, समाज कल्याण अधिकारी, उपमुख्य चिकित्सा अधिकारी व अन्य अधि0/कर्म/गण मौजूद रहें।

बेटी-दामाद ने बुजुर्ग से की ठगी

Posted: 24 May 2022 04:41 AM PDT


लखनऊ अलीगढ़ जिले में अपनी ही बुजुर्ग मां को झांसे में लेकर ठगी का एक मामला सामने आया है। जिसमें बुजुर्ग महिला ने बेटी और दामाद पर ठगी करने का अरोप लगाया है। बुजुर्ग की तहरीर पर पुलिस मुकदमा दर्ज मामले की जांच में जुट गई है।मामला सासनीगेट थाना क्षेत्र का है, जहां बुजुर्ग महिला ने अपनी बेटी दमाद के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है। जिसके बाद पुलिस मामले की जांच में जुटी है। मुकदमा दर्ज होने के बाद बेटी और दामाद से भी पूछताछ की जा रही है। आजाद हिंद नगर निवासी भूदेवी पत्नी स्व. मूलचंद ने बताया कि वह अपने बेटे के साथ रहती थी। लगभग छह महीने पहले उसका अपने बेटे के साथ कुछ मन-मुटाव हो गया। जब इस बात का पता उसकी बेटी दामाद को चला तो वह घर आए और उन्हें अपने साथ ले जाने की बात कही।बुजुर्ग महिला ने बताया कि अपने साथ ले जाने से पहले बेटी दामाद ने उसने कहा कि वह अपने साथ जेवर और नकदी जैसी सारी चीजें ले चले। जिसके बाद बुजुर्ग महिला घर में रखे एक लाख रुपए और सोने चांदी के जेवर अपने साथ ले गई। कुछ महीने तक तो ठीक चला, लेकिन इसके बाद हालात बदल गए।बुजुर्ग ने आरोप लगाया कि लगभग दो महीने तक बेटी दामाद ने उसका सेवा सत्कार किया और उनके सारे रुपए और जेवर हड़प लिए। इसके बाद दोनों ने उन्हें घर से निकाल दिया। जिसके बाद वह अपने बेटे के पास लौट गई और उसे सारी बात बताई। बेटे ने जब दोनों से रुपए और जेवर लौटाने की बात कही तो अब वह उन दोनों को धमका रहे हैं।सासनीगेट इंस्पेक्टर  ने बताया कि बुजुर्ग महिला की तहरीर पर बेटी मिथलेश और दामाद सुनील के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। दोनों से पूछताछ भी की जा रही है। जांच के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

डीएम ने जनता दर्शन में जन समस्याओं का किया निस्तारण

Posted: 23 May 2022 10:48 PM PDT


सुल्तानपुर शासन से प्राप्त निर्देशानुसार जिलाधिकारी रवीश गुप्ता ने आज कलेक्ट्रेट स्थित अपने कक्ष में  जनता दर्शन में आये जन सामान्य की कोविड -19 की टेस्टिंग कराने के पश्चात सोशल डिस्टेंसिंग का अनुपालन कराते हुए जन सामान्य की समस्याओं/शिकायतों को गम्भीरता पूर्वक सुनकर उसका समय से निस्तारण हेतु सम्बन्धित अधिकारियों को निर्देशित किया।    जिलाधिकारी ने जनता दर्शन में प्राप्त प्रार्थना पत्रो को संबंधित अधिकारियों को निस्तारण हेतु प्रेषण करने के निर्देश उपस्थित अधिकारियों को दिये। उन्होंने निर्देशित किया कि संबंधित अधिकारी प्राप्त शिकायतों का निस्तारण प्राथमिकता के आधार पर  करना सुनिश्चित करें, ताकि लोगों का ज्यादा से ज्यादा भला हो सके। इसमें किसी भी प्रकार की शिथिलता न बरती जाए। इस अवसर पर अपर जिलाधिकारी (वि0/रा0) मनोज कुमार पाण्डेय सहित जनता दर्शन में आये जन सामान्य  उपस्थित रहे।

व्हाट्सएप और जस्ट डायल पर होता था जिस्म का सौदा

Posted: 23 May 2022 10:21 PM PDT

 


मसूरी में अंतर्राज्यीय ऑनलाइन देह व्यापार गैंग का भंडाफोड़ करते हुए पुलिस और एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग यूनिट ने 3पुरुषों और 2 महिलाओं को गिरफ्तार किया है। दबोचे गए पुरुषों में 2 हरियाणा और 1 पश्चिम बंगाल का है, जबकि महिलाओं 1 दिल्ली और 2 यूपी के अलीगढ़ की रहने वाली है। पुलिस ने 1 कार,1 SUV समेत अन्य सामान भी बरामद किया है। गिरोह पर्यटकों को व्हाट्सएप और ऑनलाइन साइट जस्ट डायल से संपर्क कर शिकार बनाता था। पुलिस के मुताबिक, बरामद कारों से महिलाओं को ठिकाने तक पहुंचाया जाता था। पुलिस ने सभी को जेल भेज दिया है। SSP/DIG को शहर देह व्यापार की शिकायतें मिल रहीं थी। इस बाबत एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग यूनिट देहरादून और SOG की टीम बनाकर रैकेट के भंडाफोड़ करने का जिम्मा सौंपा गया। दोनों टीमों को पता चला कि हरियाणा के कुछ लोग स्पा सर्विस के नाम पर देह व्यापार के लिए बाहरी राज्यों से महिलाओं को लाकर व्हाट्सएप और आनलाइन सेक्स रैकेट चला रहे हैं।पुलिस अधीक्षक (अपराध)  के निर्देशन पर शनिवार की रात एएचटीयू टीम, पुलिस और NGO इंपावरिंग पीपल के मुख्य कार्यकारी  के साथ भट्टा गांव के पास होटल में छापा मारकर ऑनलाइन स्पा सर्विस चलाने वाले 3 पुरुषों औ2 महिलाओं को सेक्स रैकेट चलाने के आरोप में गिरफ्तार कर लिया।सभी आरोपियों के खिलाफ शहर कोतवाली में अनैतिक देह व्यापार निवारण में मुकदमा दर्ज किया गया। पुलिस ने आरोपियों के पास से आपत्तिजनक सामग्री, टैबलेट और नकद धनराशि भी बरामद की है।शहर कोतवाल ने बताया कि 1 आरोपी मौके से फरार हो गया, जिसकी गिरफ्तारी के प्रयास किए जा रहे हैं। बताया कि शहर के स्पा सेंटरों की समय-समय पर पुलिस द्वारा चेकिंग की जाती है, साथ ही स्पा संचालकों को हिदायत भी दी गई है। बताया कि गिरफ्तार सभी लोगों को कोर्ट में पेश कर जेल भेज दिया गया।पुलिस के मुताबिक, गिरोह का सरगना किशन उर्फ सोनू लॉकडाउन से पहले मसूरी के 1 होटल में काम करता था। लॉकडाउन लगने के बाद अपने घर हरियाणा चला गया था और पिछले माह ही मसूरी वापस आया था। पुलिस के मुताबिक, स्पासर्विस के नाम पर जस्ट डायल पर रजिस्ट्रेशन कराकर उसने लड़कियों के माध्यम से देह व्यापार का काम शुरू किया।पुलिस के मुताबिक, मसूरी में आने वाले कई पर्यटकों को ऑनलाइन लड़कियों की फोटो भेजकर सौदा तय किया जाता था और ग्राहकों से गैंग आनलाइन पेमेंट लेता था। इसके बाद लड़कियों को कार और SUV के माध्यम से तय स्थान पर भेजा जाता था।

सरकारी कर्मचारी के लापता होने पर अब तुरंत मिलेगी पेंशन

Posted: 23 May 2022 10:17 PM PDT

 


नई दिल्ली केंद्रीय मंत्री जितेंद्र सिंह ने सोमवार को कहा कि केंद्र सरकार के लापता कर्मचारियों के लिए पारिवारिक पेंशन नियमों में ढील दी गई है, जो जम्मू-कश्मीर और पूर्वोत्तर के उग्रवाद प्रभावित इलाकों के साथ-साथ नक्सलवाद प्रभावित क्षेत्रों में सेवा करने वालों के परिजनों के लिए एक बड़ी राहत है।एक आदेश के अनुसार, उन सभी मामलों में जहां राष्ट्रीय पेंशन प्रणाली (NPS) के तहत सरकारी कर्मचारी सेवा के दौरान लापता हो जाता है, परिवार पेंशन का लाभ तुरंत परिवार को दिया जाएगा और यदि वह फिर से आता है तथा सेवा शुरू करता है, तो लापता होने की अवधि के बीच के समय में पारिवारिक पेंशन के तौर पर दी गई रकम उसके वेतन से काटी जा सकती है।कार्मिक मंत्रालय की ओर से जारी एक बयान में कहा गया है कि इससे पहले, परिवार पेंशन का भुगतान तब तक नहीं किया जाता था जब तक कि लापता सरकारी कर्मचारी को कानून के अनुसार मृत घोषित नहीं कर दिया जाता था या उसके लापता होने के 7 साल बीत नहीं जाते थे। पेंशन और पेंशनभोगी कल्याण विभाग के आदेश का जिक्र करते हुए मंत्री ने कहा कि इससे बड़ी राहत मिलेगी, खासकर उन क्षेत्रों में जहां सरकारी कर्मचारियों के लापता होने की घटनाएं अधिक होती हैं।कार्मिक राज्य मंत्री सिंह ने कहा कि हिंसा प्रभावित क्षेत्रों में काम करने वाले केंद्र सरकार के कर्मचारियों के अपहरण के मामले सामने आए हैं और इसलिए उनमें विश्वास जगाने और उन्हें और उनके परिवार के हितों की रक्षा के लिए पेंशन नियमों में बदलाव किए गए हैं। मंत्री ने बताया कि CCS (पेंशन) नियम, 1972 के तहत आने वाला कोई सरकारी कर्मचारी लापता हो जाता है, तो लापता कर्मचारियों के परिवारों को वेतन, पारिवारिक पेंशन, सेवानिवृत्ति ग्रेच्युटी, अवकाश नकदीकरण, आदि के बकाये का लाभ दिनांक 25 जून 2013 को जारी निर्देशों के मुताबिक दिया जाता है। उन्होंने कहा कि कार्मिक और प्रशिक्षण विभाग, वित्तीय सेवा विभाग और व्यय विभाग के परामर्श से मामले की जांच की गई है और ऐसे सरकारी कर्मचारियों के परिवार के सामने आने वाली कठिनाइयों को देखते हुए, समान लाभ (जैसा कि CCS (पेंशन) नियम में लागू है का विस्तार NPSके दायरे में आने वाले कर्मचारियों के परिवार तक भी करने का निर्णय लिया गया है। बयान में कहा गया कि वेतन, सेवानिवृत्ति ग्रेच्युटी और अवकाश नकदीकरण के बकाये का लाभ परिवार को उन सभी मामलों में दिया जाएगा जहां एनपीएस के तहत आने वाला एक सरकारी कर्मचारी सेवा के दौरान लापता हो जाता है, भले ही कर्मचारी ने सीसीएस (पेंशन) नियमों के तहत या पेंशन फंड नियामक और विकास प्राधिकरण (नेशनल पेंशन सिस्टम के तहत निकास और निकासी) विनियम, 2015 के तहत लाभ के लिए विकल्प का प्रयोग किया हो।

UP में राज्यसभा चुनाव के लिए नामांकन आज से

Posted: 23 May 2022 10:14 PM PDT


 लखनऊ उत्तर प्रदेश में राज्यसभा के लिए प्रदेश की 11 सीटों पर हो रहे चुनाव के लिए मंगलवार को अधिसूचना जारी होने के साथ ही नामांकन दाखिल करने का सिलसिला शुरू हो जाएगा। नामांकन 31 मई तक दाखिल किए जा सकेंगे। एक जून को नामांकन पत्रों की जांच होगी और 3 जून तक नाम वापस लिए जा सकेंगे। 10 जून को सुबह 9 से शाम 4 बजे तक मतदान होगा और शाम 5 बजे से मतगणना होगी। बता दें, राज्यसभा में उत्तर प्रदेश से 31 सांसद हैं। इनमें से 11 सदस्यों का कार्यकाल 4 जुलाई को समाप्त हो रहा है।राज्यसभा की 11 सीटों पर होने वाले चुनाव में भाजपा को 8 और सपा को 3 सीटें मिलना तय है। विधानसभा में भाजपा गठबंधन के 273 और सपा गठबंधन के 125 विधायक हैं। जनसत्ता दल लोकतांत्रिक और कांग्रेस के 2-2 तथा बसपा का 1 विधायक है। जनसत्ता दल के 2 विधायकों का समर्थन भाजपा को मिल सकता है। जबकि कांग्रेस और बसपा का किसी भी दल से गठबंधन नहीं होने से दोनों दल चुनाव से बाहर रह सकते है। सूत्रों के मुताबिक 1 सीट के लिए 36 विधायकों का वोट चाहिए। भाजपा के पास 273 विधायक है, ऐसे में उन्हें प्रथम और द्वितीय वरीयता क्रम के मतदान के आधार पर 8 सीट जीतने में कोई परेशानी नहीं होगी। सपा के पास 125 विधायक हैं। इस आधार पर उसे 3 सीट जीतने में कोई दिक्कत नहीं है।

दुल्हन कर रही थी इंतजार लेकिन अचानक मची चीख पुकार और फरार हो गया दूल्हा

Posted: 23 May 2022 10:12 PM PDT


लखनऊ शादी के मंडप में बैठी दुल्हन के सपनों पर एक झटके में पानी फिर गया। दुल्हन हाथ में मेंहदी सजाए दूल्हे का इंतजार करती रही और दूल्हा बरातियों के साथ फरार हो गया। वहीं पूरे गांव में चीख पुकार और मातम छा गया। इस पूरे कांड के पीछे शराब की लत रही।जानकारी के अनुसार पलाई कल्याणपुर गांव में एक युवती की शादी इब्राहिमपुर थाना क्षेत्र के ग्राम बिहरा निवासी जय गोविंद के साथ तय हुई थी। घर में खुशियों का माहौल था और रविवार को बारात आने की पूरी तैयारी कर ली गई थी।रविवार बारात आई भी लेकिन शादी नहीं हो सकी
।बारात के साथ कुछ लोग ऐसे भी आए जो शराब पी रहे थे।जिस दौरान द्वार पूजा की रस्म अदा की जा रही थी उसी दौरान हैंडपंप के पास बैठ कर शराब पी रहे कुछ युवकों को वहां रहने वाले एक ग्रामीण ने टोका।इस बात पर पहले कहासुनी हुई और बात बढ़ गई। दोनों पक्षों के बीच विवाद इतना बढ़ा कि शराब पी रहे बरातियों ने वहां मौजूद एक युवक को इतना पीटा कि उसे जिला अस्पताल ले जाना पड़ा जहां पर उसकी मौत हो गई।युवक की मौत की खबर जैसे ही गांव में आई ग्रामीण भड़क गए और ‌अब ग्रामीणों व बरातियों के बीच विवाद हो गया। हालात हाथापाई तक पहुंच गए और झगड़े में दोनों पक्षों के करीब 12 लोग घायल हो गए। इन सभी का इलाज जिला अस्पताल में चल रहा है।विवाद बढ़ता देख मौके से दूल्हा और उसके परिवार के लोग फरार हो गए।इस दौरान शादी भी नहीं हो सकी और एक युवक की मौत भी हो गई।युवकी मौत के बाद से ही गांव में मातम का माहौल है। वहीं युवती की शादी भी न होने के कारण पूरा गांव अब दुख में है। वहीं इस संबंध में पुलिस में भी शिकायत की गई है और मामले की जांच की जा रही है।

Post Bottom Ad

Pages