दिव्य रश्मि न्यूज़ चैनल - 🌐

Breaking

Home Top Ad

Post Top Ad

Friday, May 13, 2022

दिव्य रश्मि न्यूज़ चैनल

दिव्य रश्मि न्यूज़ चैनल


दहेज रहित आदर्श विवाह पर विचार गोष्ठी एवं सम्मान समारोह

Posted: 13 May 2022 06:08 AM PDT

दहेज रहित आदर्श विवाह पर विचार गोष्ठी एवं सम्मान समारोह 

दहेज एक सामाजिक समस्या है जिसे रोकना होगा-:विधायक 

औरंगाबाद 13 मई।जिला मुख्यालय स्थित महाराजगंज रोड के समीप दुर्गा गेस्ट हाउस के सभागार में जनेश्वर विकास केंद्र एवं जन विकास परिषद के संयुक्त तत्वाधान में दहेज रहित सादगीपूर्ण आदर्श विवाह को बढ़ावा देने के निमित्त विचार गोष्ठी एवं सम्मान समारोह का आयोजन किया गया । जिसका उद्घाटन औरंगाबाद के स्थानीय विधायक आनंद शंकर सिंह, सिन्हा कॉलेज के प्राचार्य डॉ. वेद प्रकाश चतुर्वेदी,वाणिज्य कर के आयुक्त नरेश कुमार,संयुक्त आयुक्त सुशील कुमार, पूर्व चेयरमैन संगीता सिंह,डॉ.रामाधार सिंह,डॉ. सुरेंद्र प्रसाद मिश्रा,प्रसिद्ध ज्योतिर्विद शिवनारायण सिंह, कविता विद्यार्थी एवं सिद्धेश्वर विद्यार्थी ने दीप जलाकर किया
     समारोह की अध्यक्षता डॉ. सुरेंद्र प्रसाद मिश्रा ने की जबकि संचालन सुरेश विद्यार्थी ने किया।आगत अतिथियों  का स्वागत पुष्पगुच्छ एवं माला देकर किया गया। स्वागत भाषण केंद्रीय अध्यक्ष रामजी सिंह ने दिया जबकि स्वागत गान शिव वाटिका विद्यालय के छात्राओं ने किया ।
     "दे दिया घर का दीया फिर भी कहते क्या दिया" विषय पर आयोजित विचार गोष्ठी पर प्रकाश डालते हुए  स्थानीय विधायक आनंद शंकर सिंह विधायक ने कहा कि वर्तमान परिदृश्य में दहेज एक सामाजिक समस्या है इसे रोकने के लिए हमें फिजूलखर्ची बंद करनी होगी,दिखावा एवं आडंबर के बोलबाला को रोकना होगा।आज हमारी संस्कृति पाश्चात्य सभ्यता की ओर जा रही हैं जिसे हमें रोकना होगा तभी हम इससे निजात पा सकते हैं। डॉ वेद प्रकाश चतुर्वेदी,वाणिज्य कर आयुक्त नरेश कुमार, पत्रकार प्रेमेंद्र मिश्रा, ई. सुबोध कुमार सिंह,कवि राम किशोर सिंह,मुखिया मनोज कुमार सिंह,अधिवक्ता संघ के अध्यक्ष संजय कुमार सिंह सहित एक दरजन वक्ताओं ने दहेज प्रथा रोकने में जन-
जागृति चलाने की बात कही ।
    विदित हो कि आज से 28 वर्ष पूर्व वरीय अधिवक्ता व महोत्सव पुरुष सिद्धेश्वर विद्यार्थी एवं समाजसेविका कविता विद्यार्थी ने आदर्श विवाह कर एक मिसाल कायम किया था।दहेज रहित सादगी पूर्ण विवाह को बढ़ावा देने में औरंगाबाद जिले की संस्था एवं व्यक्तियों को सम्मानित भी किया गया। इस क्रम में जिला गायत्री परिवार ट्रस्ट से अनुज कुमार सिंह,नीरज कुमार व नवनीत कुमार
को,दिव्यांग संघ के अध्यक्ष विनोद कुमार व राम पुकार पासवान को, बढ़ते कदम से अतहर हुसैन एवं पिपरा बगाही के कुमुद रंजन मिश्रा को सम्मानित किया गया जबकि विराट अग्रवाल एवं अंजलि अग्रवाल को दहेज रहित आदर्श विवाह करने के लिए सम्मानित किया गया। आज के कार्यक्रम में इरफान अहमद फातमी, सरपंच संघ के रविंद्र कुमार सिंह, शिक्षक नेता राम भजन सिंह, सत्यचंडी महोत्सव के अध्यक्ष राजेंद्र सिंह, उपाध्यक्ष अरुण सिंह, अधिवक्ता विनोद मालाकार,इबरार अहमद,रामाश्रय पांडेय, शिक्षक उज्जवल रंजन, तौकीर अशरफ,अंबे महोत्सव के संजय कुमार सिंह,शिव कुमार सिंह,देव महोत्सव से दीपक गुप्ता,जनेश्वर यादव डॉ. अनिल राजीव सिंह एवं पटनिया जी सहित कई गणमान्य व्यक्ति उपस्थित थे।अंत में धन्यवाद ज्ञापन लाल देव प्रसाद ने किया।
          ------0------
         अरविन्द अकेला

14 मई 2022, शनिवार का दैनिक पंचांग एवं राशिफल - सभी १२ राशियों के लिए कैसा रहेगा आज का दिन ? क्या है आप की राशि में विशेष ? जाने प्रशिद्ध ज्योतिषाचार्य पं. प्रेम सागर पाण्डेय से |

Posted: 13 May 2022 05:40 AM PDT

14 मई 2022,  शनिवार  का दैनिक पंचांग एवं राशिफल - सभी १२ राशियों के लिए कैसा रहेगा आज का दिन ? क्या है आप की राशि में विशेष ? जाने प्रशिद्ध ज्योतिषाचार्य पं. प्रेम सागर पाण्डेय से |

श्री गणेशाय नम: !! दैनिक पंचांग!! 

गणेशाय नम: !!दैनिक पंचांग!! 
☀ 14 - मई - 2022
☀ पंचांग    
🔅 तिथि  त्रयोदशी  01:16 PM
🔅 नक्षत्र  चित्रा  03:49 PM
🔅 करण :
           तैतिल  03:24 PM
           गर  03:24 PM
🔅 पक्ष  शुक्ल  
🔅 योग  सिद्धि  12:58 PM
🔅 वार  शनिवार  

☀ सूर्य व चन्द्र से संबंधित गणनाएँ    
🔅 सूर्योदय  05:24 AM  
🔅 चन्द्रोदय  04:36 PM  
🔅 चन्द्र राशि  कन्या  
🔅 सूर्यास्त  06:36 PM  
🔅 चन्द्रास्त  +04:14 AM  
🔅 ऋतु  ग्रीष्म  

☀ हिन्दू मास एवं वर्ष    
🔅 शक सम्वत  1944  शुभकृत
🔅 कलि सम्वत  5124  
🔅 दिन काल  01:21 PM  
🔅 विक्रम सम्वत  2079  
🔅 मास अमांत  वैशाख  
🔅 मास पूर्णिमांत  वैशाख  

☀ शुभ और अशुभ समय    
☀ शुभ समय    
🔅 अभिजित  11:19:16 - 12:12:44
☀ अशुभ समय    
🔅 दुष्टमुहूर्त  05:05 AM - 05:58 AM
🔅 कंटक  11:19 AM - 12:12 PM
🔅 यमघण्ट  02:53 PM - 03:46 PM
🔅 राहु काल  08:25 AM - 10:05 AM
🔅 कुलिक  05:58 AM - 06:51 AM
🔅 कालवेला या अर्द्धयाम  01:06 PM - 01:59 PM
🔅 यमगण्ड  01:26 PM - 03:06 PM
🔅 गुलिक काल  05:05 AM - 06:45 AM
☀ दिशा शूल    
🔅 दिशा शूल  पूर्व  

☀ चन्द्रबल और ताराबल    
☀ ताराबल  
🔅 भरणी, रोहिणी, मृगशिरा, आर्द्रा, पुनर्वसु, आश्लेषा, पूर्वा फाल्गुनी, हस्त, चित्रा, स्वाति, विशाखा, ज्येष्ठा, पूर्वाषाढ़ा, श्रवण, धनिष्ठा, शतभिषा, पूर्वाभाद्रपद, रेवती  
☀ चन्द्रबल  
🔅 मेष, कर्क, कन्या, वृश्चिक, धनु, मीन  
🌹विशेष ~  श्रीनृसिंह चतुर्दशी व्रत (प्रदोषव्यापनी सायं नृसिंहावतार), पश्चिम दिशा में बुधास्त। 🌹
पं. प्रेम सागर पाण्डेय् 
नक्षत्र ज्योतिष वास्तु अनुसंधान केन्द्र 
नि:शुल्क परामर्श -  शनिवार 
दूरभाष  9122608219
            9835654844
🌹14 मई 2022,  शनिवार🌹 
मेष (Aries): आज का दिन आपके लिए लाभदायी है। व्यापार में अपेक्षित सफलता मिलने की संभावना है। आय में वृद्धि होगी।त आनंद-प्रमोद और मनोरंजक प्रवृत्तियां दिनभर चलती रहेंगी। घर को सजाने की व्यवस्था में भी परिवर्तन आज करेंगे। वाहन सुख भी मिलेगा। सामाजिक प्रसंग में कहीं बाहर जाने का प्रसंग उपस्थित होगा। रमणीय स्थान पर प्रवास का आनंद ले सकेंगे।
शुभ रंग  =  पींक 
शुभ अंक  :  5

वृषभ (Tauras): आज के दिन व्यापार को विकसित करने की ओर अधिक ध्यान देंगे। कार्य सफलता मिलने में विलंब हो सकता है। कहीं बाहर जाने की संभावना उपस्थित हो सकती है। पदोन्नति हो सकती है। आप की कार्यपद्धति से उच्च अधिकारीगण भी आप पर प्रसन्न रहेंगे। पिता और बड़ों से लाभ की आशा है।
शुभ रंग  =  नीला 
शुभ अंक  :  3

मिथुन (Gemini): खान-पान में आज विशेष ध्यान रखें। नकारात्मक विचारों को मन से निकाल दें। अनैतिक और अप्रमाणिक कार्य विपत्ति में डाल सकता है। आकस्मिक प्रवास का योग अच्छा है। मध्याहन के बाद मानसिक अवस्था में कमी आएगी। लेखन या साहित्यिक प्रवृत्ति में विशेष रुची रहेगी। व्यापार में विकास होने से नई योजनाएं अमल में आएगी। ऊपरी अधिकारियों के साथ वाद-विवाद में न पड़ें।
शुभ रंग  =  श्याम 
शुभ अंक  :  3

कर्क (Cancer): किसी के साथ आज भावनात्मक संबंध से बंध सकते हैं। आनंद-प्रमोद तथा मनोरंजक प्रवृत्ति से मन प्रफुल्लित रहेगा। मध्याहन के बाद आपका स्वास्थ्य बिगड़ सकता है। वाहन चलाते समय ध्यान रखें और क्रोध पर संयम रखें। वाणी उग्र न हो जाए इसका भी ध्यान रखें। नए कार्य को प्रारंभ करने के लिए आज का दिन अच्छा नहीं है।
शुभ रंग  =  आसमानी 
शुभ अंक  :  7

सिंह (Leo): व्यापार के विस्तार के लिए धन का आयोजन कर सकते हैं। व्यवसायियों को लाभ होगा। धन प्राप्ति का प्रबल योग है। ब्याज,दलाली आदि के द्वारा आय में वृद्धि होने की संभावना है। आर्थिक रूप से आय होने से आर्थिक कष्ट दूर हो जाएगा। अच्छे वस्त्र और अच्छे खान-पान से मन प्रफुल्लित रहेगा। छोटे प्रवास या पर्यटन का योग है।
शुभ रंग  =  पीला
शुभ अंक  :  9

कन्या (Virgo): वस्त्राभूषणों की रखरीदी आप के लिए रोमांचक और आनंददायी रहेगी। कला के प्रति आप की अभिरुची रहेगी। व्यापार में विकास होने से मन में आनंद रहेगा। व्यवसाय में समय अनुकूल रहेगा। प्रतिस्पर्धियों पर विजय प्राप्त होगें।
शुभ रंग  =  पींक
शुभ अंक  :  5

तुला (Libra): आज का दिन आप के लिए मध्यम फलदायी रहेगा। स्थावर संपत्ति सम्बंधित दस्तावेज करने हेतु सावधानी बरतें। माता के स्वास्थ्य के विषय में चिंता रहेगी। परिवार में तकरार न हो इसका ध्यान रखें। मध्याहन के बाद स्वस्थ अनुभव करने पर सृजनात्मक प्रवृत्तियों की ओर ध्यान जाएगा। विद्यार्थियों के लिए समय अनुकूल है।
शुभ रंग  =  नीला 
शुभ अंक  :  3

वृश्चिक (Scorpio): आज का दिन व्यवसायियों के लिए अनुकूल है। गृहस्थ जीवन में उलझे हुए प्रश्नों का निराकरण मिलेगा। स्थावर संपत्ति से जुड़े मामलों का हल निकलेगा। भाई- बहनों के साथ संबंधो में प्रेम बना रहेगा। मध्याहन के बाद कार्य में प्रतिकूलताओं में वृद्धि होगी। शारीरिक और मानसिक रूप से बेचैनी रहेगी। सामाजिक क्षेत्र में अपयश प्राप्त होगा। परिजनों के साथ मतभेद हो सकता है। धन की हानि के योग हैं।
शुभ रंग  =  हरा
शुभ अंक  :  6

धनु (Sagittarius): वाणी और वर्तन पर संयम रखने से अन्य लोगों के साथ मनमुटाव के प्रसंगो को टाल सकेंगे। आध्यात्मिक विचार और प्रवृत्तियों में आज दिनभर मन लगा रहेगा। फिर भी विद्यार्थियों के पढ़ने-लिखने में एकाग्रता रखनी पड़ेगी। मध्याहन के बाद चिंता निवारण करने के उपाय मिलने से मानसिक शांति का अनुभव होगा। शारीरिक और मानसिक रूप से स्वस्थता बनी रहेगी।
शुभ रंग  =  उजला
शुभ अंक  :  4

मकर (Capricorn): व्यवसायिक क्षेत्र में अनुकूल वातावरण मिलेगा। प्रत्येक कार्य बिना विघ्न के संपन्न होगा। गृहस्थ जीवन में उग्र वातावरण बना रहेगा। आध्यात्मिक प्रवृत्ति में आप की अभिरुचि रहेगी। कार्यालय में आप का प्रभाव बना रहेगा। मन पर नकारात्मक विचार छाए रहेंगे। निर्णय शक्ति का अभाव रहेगा। घर के कार्यों के पीछे धन का खर्च होने की संभावना है।
शुभ रंग  =  श्याम 
शुभ अंक  :  6

कुंभ (Aquarius): धार्मिक कार्य अथवा धार्मिक यात्रा के पीछे धन खर्च होगा। कोर्ट-कचहरी के कार्य में सफलता प्राप्त होगी। पूण्य कार्य के पीछे धन का व्यय होगा। ईश्वर की आराधना आप के मन को शांति प्रदान करेगी। मध्याहन के बाद आप के प्रत्येक कार्य सरलतापूर्वक संपन्न होंगे। गृहस्थ जीवन में संवादिता बनी रहेगी। शारीरिक स्वास्थ्य भी बना रहेगा।
शुभ रंग  =  नीला
शुभ अंक  :  3

मीन (Pisces): शेयर-सट्टे की प्रवृत्ति से आज आप को आर्थिक लाभ होगा। विवाहोत्सुकों को योग्य पात्र मिलेगा। व्यवसायिक क्षेत्र में भी लाभ होगा। जीवन में सुख-शांति बनी रहेगी। किसी मनोहर स्थल पर प्रवास हो सकता है। मित्रों से भी लाभ मिलेगा। मध्याहन के बाद किसी कारणवश मानसिक रूप से चिंतित रहेंगे। आय की अपेक्षा खर्च की मात्रा अधिक होगी।
शुभ रंग  =  गुलाबी
शुभ अंक  :  8

कुछ कमियां अपनी बेटी में, कुछ बेटों में खामी है,

Posted: 12 May 2022 09:32 PM PDT

कुछ कमियां अपनी बेटी में, कुछ बेटों में खामी है,
सास ससुर को कम मत समझो, उनमें भी नादानी है।
मिलजुल कर घर में रहना ही, परिवार कहाया करता है,
अक्सर देखा हमने घर में, किसी एक की मनमानी है।
पहले सास बुरी होती थी, ऐसा सबकी सास बताती,
अब बहुओं का कब्जा घर पर, मुश्किल जान बचानी है।
अपनी माँ के गीत सुनाती, बेटे को भी सास ही भाती,
भाभी ख्याल रखे सास का, खुद सासू से मुक्ति पानी है।
सास ससुर रहें वृद्धाश्रम, या तन्हां होकर दूर रहें,
निज माँ का हस्तक्षेप रहे, घर घर की यही कहानी है।
भाई को गुलाम बताकर, जो भाभी पर ताना कसती,
कठपुतली सा नचा पति को, कहती वो दिवानी है।

अ कीर्ति वर्द्धन

ज्ञानवापी का मतलब है ज्ञान का केंद्र। मस्जिद का नाम ज्ञानवापी मस्जिद कैसे हो गया ?

Posted: 12 May 2022 09:27 PM PDT

 ज्ञानवापी का मतलब है ज्ञान का केंद्र। मस्जिद का नाम ज्ञानवापी मस्जिद कैसे हो गया ?
जन महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष धर्म चंद्र पोद्दार ने आज महासभा के संरक्षक डॉ हरि बल्लभ सिंह आरसी जी से भेंट की।
इस भेंट में देश के वर्तमान हालात पर चिंता व्यक्त की गयी।
डॉ हरि बल्लभ सिंह आरसी ने कहा कि गैर राष्ट्रवादी शक्तिया एकजुट होकर देश के खिलाफ काम कर रही है। ऐसे समय में राष्ट्रवादी शक्तियों को चाहिए कि आगे आकर देश के लिए काम करें।
ज्ञानवापी मामले पर जानकारी देते हुए कहा कि ज्ञानवापी का मतलब है ज्ञान का केंद्र। मस्जिद का नाम ज्ञानवापी मस्जिद कैसे हो गया ? यह तो मंदिर का स्थल रहा है और यहां से ज्ञान की धारा बहती रही है। इसीलिए इसका नाम ज्ञानवापी है। इस बात को समझने की आवश्यकता है।

13 मई 2022, शुक्रवार का दैनिक पंचांग एवं राशिफल - सभी १२ राशियों के लिए कैसा रहेगा आज का दिन ? क्या है आप की राशि में विशेष ? जाने प्रशिद्ध ज्योतिषाचार्य पं. प्रेम सागर पाण्डेय से |

Posted: 12 May 2022 07:16 AM PDT

13 मई 2022, शुक्रवार का दैनिक पंचांग एवं राशिफल - सभी १२ राशियों के लिए कैसा रहेगा आज का दिन ? क्या है आप की राशि में विशेष ? जाने प्रशिद्ध ज्योतिषाचार्य पं. प्रेम सागर पाण्डेय से |

श्री गणेशाय नम: !! दैनिक पंचांग!! 

☀ 13 - मई - 2022
☀ पंचांग    
🔅 तिथि  द्वादशी  02:26 PM
🔅 नक्षत्र  हस्त  04:17 PM
🔅 करण :
           बव  06:16 AM
           बालव  06:16 AM
🔅 पक्ष  शुक्ल  
🔅 योग  वज्र  03:41 PM
🔅 वार  शुक्रवार  

☀ सूर्य व चन्द्र से संबंधित गणनाएँ    
🔅 सूर्योदय  05:24 AM  
🔅 चन्द्रोदय  03:33 PM  
🔅 चन्द्र राशि  कन्या  
🔅 सूर्यास्त  06:36 PM  
🔅 चन्द्रास्त  +03:37 AM  
🔅 ऋतु  ग्रीष्म  

☀ हिन्दू मास एवं वर्ष    
🔅 शक सम्वत  1944  शुभकृत
🔅 कलि सम्वत  5124  
🔅 दिन काल  01:20 PM  
🔅 विक्रम सम्वत  2079  
🔅 मास अमांत  वैशाख  
🔅 मास पूर्णिमांत  वैशाख  

☀ शुभ और अशुभ समय    
☀ शुभ समय    
🔅 अभिजित  11:19:19 - 12:12:42
☀ अशुभ समय    
🔅 दुष्टमुहूर्त  07:45 AM - 08:39 AM
🔅 कंटक  01:06 PM - 01:59 PM
🔅 यमघण्ट  04:39 PM - 05:33 PM
🔅 राहु काल  10:05 AM - 11:46 AM
🔅 कुलिक  07:45 AM - 08:39 AM
🔅 कालवेला या अर्द्धयाम  02:52 PM - 03:46 PM
🔅 यमगण्ड  03:06 PM - 04:46 PM
🔅 गुलिक काल  06:45 AM - 08:25 AM
☀ दिशा शूल    
🔅 दिशा शूल  पश्चिम  

☀ चन्द्रबल और ताराबल    
☀ ताराबल  
🔅 अश्विनी, कृत्तिका, रोहिणी, मृगशिरा, आर्द्रा, पुष्य, मघा, उत्तरा फाल्गुनी, हस्त, चित्रा, स्वाति, अनुराधा, मूल, उत्तराषाढ़ा, श्रवण, धनिष्ठा, शतभिषा, उत्तराभाद्रपद  
☀ चन्द्रबल  
🔅 मेष, कर्क, कन्या, वृश्चिक, धनु, मीन  
🌹विशेष ~  प्रदोष व्रत, मधु सूदन द्वादशी, रुक्मिणी द्वादशी। 🌹
पं. प्रेम सागर पाण्डेय् 
नक्षत्र ज्योतिष वास्तु अनुसंधान केन्द्र 
नि:शुल्क परामर्श -  शनिवार 
दूरभाष  9122608219
            983565484
🌹13 मई 2022, शुक्रवार 🌹
मेष (Aries): आप घर की बातों के प्रति अधिक ध्यान देंगे। परिजनों के साथ महत्वपूर्ण चर्चा करेंगे और घर की सजावट का विचार करेंगे। आज आपको अपने कार्य में संतोष का अनुभव होगा। स्त्रियों की और से सम्मान मिल सकता है। माता के साथ संबंध अच्छे रहेंगे। निरुत्साही न हों।
शुभ रंग  =  उजला 
शुभ अंक  :  4

वृषभ (Tauras):  विदेश में स्थित स्नेहीजन और मित्रों के समाचार आपको खुशी देंगे। विदेश जाने के इच्छुक व्यक्ति के लिए अच्छा अवसर है। लंबे प्रवास का आयोजन हो सकता है। धार्मिक स्थल की यात्रा से मन प्रफुल्लित होगा। कार्यालय या व्यापार के स्थल पर कार्यभार अधिक रहेगा। फिर भी आर्थिक लाभ होने की संभावना है।
शुभ रंग  =  क्रीम
शुभ अंक  :  2

मिथुन (Gemini): निषेधात्मक विचारों से दूर रहें। नए कार्य का प्रारंभ और रोग उपचार प्रारंभ करना हित में नहीं है। क्रोध की भावना पर नियंत्रण नहीं रखेंगे तो अनिष्टकर प्रसंग होने की संभावना है। खर्च अधिक होगा। धन के संकट का अनुभव होगा। आध्यात्मिकता और ईश्वर की प्रार्थना से राहत मिलेगी।
शुभ रंग  =  हरा
शुभ अंक  :  3

कर्क (Cancer): वैभवी जीवनशैली और मनोरंजक प्रवृत्तियों से आज आप आनंदित रहेंगे। व्यवसायिक क्षेत्र में लाभ होगा। आरोग्य अच्छा रहेगा। मान-प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। यात्रा या प्रवास का आयोजन कर सकेंगे।
शुभ रंग  =  पीक
शुभ अंक  :  8

सिंह (Leo): पारिवारिक सदस्यों के साथ बात करते वक्त वाणी में संयम बरतें, इससे संघर्ष टाल सकेंगे। दैनिक कार्य में विघ्न आ सकते हैं। कार्य संपन्न होने में मदद मिलेगी। अधिक परिश्रम के बाद भी प्राप्ति कम होने से हताशा का अनुभव हो सकता है। माता की चिंता बनी रहेगी।
शुभ रंग  =  उजला
शुभ अंक :  4

कन्या (Virgo): आज के दिन आपको किसी भी तरह के कलह और चर्चा से दूर रहने की सलाह देते हैं। आकस्मिक खर्च की संभावना है। विद्यार्थियों को पढाई में बाधा आएगी। प्रियजन से हुई मुलाकात मन को आनंदित करेगी। पेट से सम्बंधित पीड़ा हो सकती है। शेयर-सट्टे में निवेश करने में सावधानी बरतें।
शुभ रंग  =  हरा
शुभ अंक  :  3

तुला (Libra): आपके लिए समय शुभ है। मन में संवेदनशीलता अधिक रहेगी। शारीरिक स्फूर्ति का अभाव रहेगा। मानसिक बेचैनी भी रहेगी। धन और कीर्ति की हानि होगी। माता के स्वास्थ्य की चिंता रहेगी। निकट के सम्बंधियो के साथ झगड़े या विवाद न हो। 
शुभ रंग  =  क्रीम
शुभ अंक  :  2

वृश्चिक (Scorpio): नए कार्य के प्रारंभ के लिए आज का दिन शुभ है। दिनभर मन की प्रसन्नता बनी रहेगी। भाई-बंधुओं के साथ जरुरी चर्चा करेंगे। आर्थिक लाभ और भाग्यवृद्धि के योग हैं। छोटे प्रवास का आयोजन हो सकता है। मित्रों के साथ भेंट होने से मन प्रफुल्लित होगा। कार्य में सफलता मिलेगी।
शुभ रंग  =  पींक
शुभ अंक  :  8

धनु (Sagittarius): आप का दिन मिश्र फलदायी है। असमंजस के कारण निर्णय लेना कठिन होगा। मन में चिंता रहेगी। परिजनों के साथ मनमुटाव न हो इसका ध्यान रखें। कार्य में अपेक्षित सफलता न मिलने से निराशा होगी। कार्यभार भी बढ़ सकता है। निरर्थक खर्च होगा।
शुभ रंग  =  उजला
शुभ अंक  :  4

मकर (Capricorn):  आज आप का प्रत्येक कार्य सरलता से पूर्ण होगा। कार्यस्थान पर आपकी प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। पदोन्नति के योग हैं। गृहस्थ जीवन में आनंद का वातावरण रहेगा। शारीरिक हानि के योग होने से संभल कर रहें तथा गिरने से बचें। मित्रो, स्नेहीजनों के साथ भेंट होगी।
शुभ रंग  =  आसमानी 
शुभ अंक  :  7

कुंभ (Aquarius): स्वास्थ्य के प्रति जागरुक रहने की सलाह देते हैं। कोर्ट-कचहरी के झंझट में न पड़ें। अनुचित स्थान पर पूंजी-निवेश न हो इसका ध्यान रखें। परिवार के सदस्य विरोधी व्यवहार कर सकते हैं। अकस्मात से दूर रहें। क्रोध पर संयम रखें। धन के खर्च का योग है।
शुभ रंग  =  क्रीम
शुभ अंक  :  2

मीन (Pisces): आज आप पारिवारिक तथा सामाजिक बातों में विशेष लिप्त रहेंगे। मित्रों से भेंट होगी और उनके पीछे खर्च करना पड़ेगा। रमणीय स्थान पर प्रवास-पर्यटन की संभावना है। प्रत्येक क्षेत्र में आपको लाभ होगा। विवाह के इच्छुक व्यक्तियों को अच्छा जीवनसाथी मिलने का योग है।
शुभ रंग  =  उजला
शुभ अंक  :  4

दहेज रहित आदर्श विवाह पर संगोष्ठी एवं सम्मान समारोह आज सारी तैयारियां पूरी

Posted: 12 May 2022 07:10 AM PDT

दहेज रहित आदर्श विवाह पर संगोष्ठी एवं सम्मान समारोह आज सारी तैयारियां पूरी
औरंगाबाद 12 मई । जिला मुख्यालय स्थित जनेश्वर विकास केंद्र व जन विकास परिषद के संयुक्त तत्वाधान में दहेज रहित सादगी पूर्ण विवाह के निमित्त एक विचार गोष्ठी एवं सम्मान समारोह का आयोजन किया गया जा रहा है।इस आशय की जानकारी देते हुए कार्यक्रम की  सह संयोजिका कविता विद्यार्थी ने बताया कि स्थानीय महाराजगंज रोड स्थित बाल बिहार विद्यालय के निकट दुर्गा गेस्टहाउस में आयोजित होनेवाले कार्यक्रम  के लिए सारी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। सर्वप्रथम मुख्य अतिथि आनंद शंकर सिंह,सदर विधायक औरंगाबाद, विशिष्ट अतिथि के रुप में पंचदेव धाम,चपरा के संस्थापक अशोक कुमार सिंह,संयुक्त उपायुक्त (वाणिज्य कर विभाग)नरेश कुमार , सिन्हा कॉलेज के प्राचार्य वेद प्रकाश चतुर्वेदी, प्रभारी सीडीपीओ ममता रानी, एवं जिला परिषद के सदस्य किरण देवी द्वारा कार्यक्रम का उद्घाटन किया जाएगा तत्पश्चात,"दे दिया घर का दीया,फिर भी कहते क्या दिया" विषय पर विचार गोष्ठी आयोजित किया जायेगा ।इसके बाद सादगी पूर्ण विवाह को बढ़ावा देने में अहम भूमिका निभाने वाले संस्थान व व्यक्तियों को सम्मानित किया जायेगा।
         ------0-----
       अरविन्द अकेला

Post Bottom Ad

Pages