आजमगढ़ लाइव - खबरें तमसा तट की। … - 🌐

Breaking

Home Top Ad

Post Top Ad

Sunday, May 8, 2022

आजमगढ़ लाइव - खबरें तमसा तट की। …

आजमगढ़ लाइव - खबरें तमसा तट की। …


आजमगढ़: टेट परीक्षा धांधली में फरार पूर्व ब्लाक प्रमुख सहित 07 पर 10-10 हजार का इनाम

Posted: 08 May 2022 06:38 AM PDT

आजमगढ़: मदर्स डे पर में गर्भवती महिलाओं व माताओ में किया फल वितरण

Posted: 08 May 2022 06:00 AM PDT



अ० भा० अग्रवाल महिला सम्मेलन इकाई ने महिला अस्पताल में मनाया विश्व मातृ दिवस

आजमगढ़: हर साल मई महीने के दूसरे रविवार को मदर्स डे यानी मातृ दिवस मनाया जाता है। करीब 111 सालो से यह परंपरा चली आ रही है। इस दिन की शुरुआत एना जार्विस ने की थी। उन्होंने यह दिन अपनी मां को दिया था। माँ, महज इस शब्द में हमारी दुनिया समाई होती है। माँ, दुनिया के हर बच्चे के लिए सबसे प्यारा रिश्ता होता है। उस माँ को सम्मानित करने के लिए हर साल मदर्स डे मनाया जाता है। इसी क्रम जनपद के अखिल भारतीय अग्रवाल महिला सम्मेलन इकाई की महिलाओं ने संगठन कि लता अग्रवाल की अध्यक्षता में शहर के मातबरगंज स्थित महिला अस्पताल में जाकर गर्भवती महिलाओं और माताओं एवम् अस्पताल की नर्स एवं स्टाफ को फल वितरण कर मदर्स डे मनाया।इस दौरान पूर्वी प्रदेश अध्यक्ष लता अग्रवाल ने बताया कि मां शब्द अपने आप में पूरी दुनिया है, हम सभी अपने मां द्वारा किए गए त्याग, बलिदान, प्रेम व समर्पण का कर्ज कभी भी चुका नही सकते। उन्होंने कहा कि वर्तमान पीढ़ी मां के द्वारा किए गए त्यागो को भूल चुकी है उन्हें अपने कर्तव्यों का बोध दिलाने के लिए यह दिवस मनाया जाता है ताकि लोग मां शब्द को जान सके उन्होंने कहा कि मां के बिना सब कुछ बेकार है। मां एक ऐसी हस्ती है जो बच्चों को पैदा तो करती है लेकिन कभी उन्हें बद्दुआ नहीं दे सकती। इस कार्यक्रम में संगठन की पूर्वी प्रदेश महिला अध्यक्ष लता अग्रवाल, पूर्वी प्रदेश महिला महामंत्री छाया अग्रवाल, प्रदेश संगठन मंत्री अमिता अग्रवाल कार्यकारिणी सदस्य ममता अग्रवाल, अलका अग्रवाल, मोनिका अग्रवाल, आराधना अग्रवाल उपस्थित रहीं।

आजमगढ़: विधायक ने सठियांव में निर्मला होम्योपैथिक क्लीनिक का उद्घाटन किया

Posted: 08 May 2022 05:43 AM PDT



आज विश्व के चिकित्सा क्षेत्र में होम्योपैथी की भूमिका महत्वपूर्ण है - अखिलेश यादव,विधायक

नि:शुल्क चिकित्सा शिविर में 825 मरीजों का हुआ उपचार

आजमगढ़: सठियांव बाजार स्थित निर्मला होम्योपैथिक क्लीनिक का उद्घाटन मुबारकपुर विधानसभा क्षेत्र के विधायक अखिलेश यादव के द्वारा फीता काट द्वारा किया गया। इस अवसर पर विधायक अखिलेश यादव ने कहा आयुष मंत्रालय द्वारा होम्योपैथी को बढ़ावा दिया जा रहा है। होम्योपैथी आज विश्व के चिकित्सा क्षेत्र में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही है। कोरोना काल में होम्योपैथी से अनेकानेक लोग लाभान्वित हुए। निर्मला होम्योपैथिक क्लिनिक खुलने से सठियांव की जनता को स्वास्थ लाभ मिलेगा। पूर्व सदस्य केन्द्रीय होम्योपैथी परिषद डा० भक्तवत्सल ने कहा आज होम्योपैथी पूरे विश्व में चिकित्सा के क्षेत्र में दूसरे पायदान पर खडी है। जिससे आज करोड़ो लोग लाभान्वित हो रहे है। विधायक अखिलेश यादव का स्वागत डा० नीरज द्विवेदी ने माल्यार्पण कर किया। निःशुल्क होम्योपैथिक चिकित्सा शिविर में एलर्जी,टी०बी०,गठिया, लगवा, पथरी, शुगर, सफेद दाग सहित पुरूषो,स्त्रियों एवं बच्चों के समस्त रोगो का उपचार एवं निःशुल्क दवा वितरण किया गया। शिविर में कुल 825 मरीजो को चिकित्सकीय लाभ प्राप्त हुआ। इस अवसर पर डा० राजेन्द्र राजपूत, डा० नित्यानन्द दूबे,डा0 राजेश तिवारी,डा0 देवेश दूबे, डा0 नेहा दूबे, डा0 ए0के0 राय, डा0 नीरज सिंह, डा० रणधीर सिंह, डा० नवीन दूबे, डाबी० पाण्डेय, डा० माला पाण्डेय, डा० अभिषेक,डा० मनोज,डा० अनुतोष, डा0 चमन लाल, ओमप्रकाश मिश्रा, रितेश द्विवेदी, अम्बरीश मिश्रा,डा0 पूजा पाण्डेय,धीरज आदि लोग उपस्थित रहे।

Post Bottom Ad

Pages