सुल्तानपुर टाइम्स - 🌐

Breaking

Home Top Ad

Post Top Ad

Friday, May 6, 2022

सुल्तानपुर टाइम्स

सुल्तानपुर टाइम्स


अपर जिलाधिकारी (प्रशासन) की अध्यक्षता में जिला सैनिक बन्धु की बैठक हुई आयोजित

Posted: 06 May 2022 07:03 AM PDT


सुलतानपुर  अपर जिलाधिकारी (प्रशासन) बी0 प्रसाद की अध्यक्षता में जिला सैनिक बन्धु की बैठक जिला सैनिक कल्याण एवं पुनर्वास कार्यालय के सभाकक्ष में सम्पन्न हुई, जिसमें ले0 कर्नल आर.के. सिंह प्रभारी जिला सैनिक कल्याण अधिकारी, कर्नल हरिश्चन्द्र सिंह, प्रभारी अधिकारी भूतपूर्व सैनिक अंशदायी स्वास्थ्य योजना (ई.सी.एच.एस.) सुलतानपुर मेजर अयोध्या प्रसाद वर्मा, पूर्व सैनिक रेवती रमण तिवारी के साथ-साथ अन्य पूर्व सैनिक उपस्थित रहे। बैठक के पूर्व आ0 कैप्टन एस.एन. त्रिपाठी द्वारा जनपद के सैनिकों की तरफ से अध्यक्ष एवं उपस्थित अधिकारीगण का स्वागत एवं अभिवादन किया गया।

जिला सैनिक कल्याण अधिकारी द्वारा विभागीय संचालित योजनाओं के सम्बन्ध में जानकारी दी गयी। बैठक में उपस्थित पूर्व सैनिक राधेश्याम उपाध्याय, ललिता देवी पत्नी स्व0 रामशिरोमणि, रामफार सिंह शन्ति देवी पत्नी स्व0 नायक रामअवध यादव, पूर्व सैनिक मोहम्मद वसी द्वारा अपनी समस्याओं से अवगत कराया गया, जिस पर अध्यक्ष द्वारा सम्बन्धित अधिकारी को उचित कार्यवाही हेतु आदेशित किया गया।  कर्नल हरिश्चन्द्र सिंह, प्रभारी अधिकारी भूतपूर्व सैनिक अंशदायी स्वास्थ्य योजना, सुलतानपुर द्वारा सी.एस.डी. कैन्टीन विस्तार पटल खोलने हेतु जिलाधिकारी द्वारा अनापत्ति प्रमाण-पत्र जारी करने एवं सैनिक अस्पताल बनवाये जाने हेतु निःशुल्क जमीन उपलब्ध कराने का प्रस्ताव रखा गया, जिस पर अध्यक्ष द्वारा भूमि को चिन्हित कर आवंटन की कार्यवाही कराये जाने का आश्वासन दिया गया। अध्यक्ष द्वारा अपने सम्बोधन कहा गया कि सैनिक ही हमारे देश के रक्षक हैं, जिनके बल पर हम देशवासी सुख, शान्ति एवं गर्व की अनुभूति करते हैं। भूतपूर्व सैनिकों एवं उनके आश्रितों की समस्याओं को जिला प्रशासन स्तर पर वरीयता के आधार पर करने का आश्वासन दिया गया। अन्त में पूर्व आ0 कैप्टन एस.एन. त्रिपाठी द्वारा सूक्ष्म जलपान के पश्चात आये हुए अधिकारीगण एवं पूर्व सैनिकों का आभार व्यक्त करते हुए बैठक की कार्यवाही का समापन किया गया। 

मासूम को हबस का शिकार बनाने के दोषी को 20 साल की कैद

Posted: 06 May 2022 06:58 AM PDT


करीब सवा साल पहले कोतवाली नगर में मासूम की माता की तहरीर पर दर्ज हुई थी एफआईआर

सुलतानपुर तीन वर्षीय मासूम को हबस का शिकार बनाने के आरोप से जुड़े मामले में स्पेशल जज पाक्सो एक्ट की अदालत ने आरोपी को दोषी करार दिया है। जिसे स्पेशल जज पवन कुमार शर्मा ने 20 वर्ष के कारावास एवं 22 हजार रूपए अर्थदण्ड की सजा सुनाई है। मालूम हो कि तीन वर्षीय मासूम की माँ ने 11 फरवरी 2021 को हुई घटना का जिक्र करते हुए कोतवाली नगर क्षेत्र स्थित काशीराम कालोनी के रहने वाले आरोपी अय्यार उर्फ बहेरू के खिलाफ़ अपनी मासूम पुत्री के साथ कुकर्म की वारदात को अंजाम देने का आरोप लगाते हुए घटना के चार दिन बाद तहरीर दी,जिस पर 15 फरवरी को मुकदमा दर्ज हुआ। मामले में आरोपी अय्यार को गिरफ्तार कर पुलिस ने जेल भेजने की कार्यवाही की और तफ्तीश पूरी कर न्यायालय में आरोप पत्र भी दाखिल किया। बीते एक नवम्बर को कोर्ट ने चार्जशीट पर संज्ञान लेकर मामले का ट्रायल शुरू किया। मामले का विचारण स्पेशल जज पाक्सों एक्ट की अदालत में चला। इस दौरान बचाव पक्ष ने अपने साक्ष्यों एवं तर्कों को प्रस्तुत कर आरोपी को बेकसूर बताया। वहीं अभियोजन पक्ष से पैरवी कर रहे शासकीय अधिवक्ता रमेश चन्द्र सिंह ने अभियोजन गवाहों एवं अन्य साक्ष्यों को प्रस्तुत करते हुए आरोपी अय्यार को ही घटना का जिम्मेदार ठहराया और जिसे दोषी ठहराकर कड़ी से कड़ी सजा से दण्डित किये जाने की मांग की। उभय पक्षों को सुनने के पश्चात स्पेशल जज पॉक्सो एक्ट पवन कुमार शर्मा की अदालत ने आरोपी अय्यार को दोषी ठहराते हुए उसे 20 वर्ष के कारावास एवं 22 हजार रूपए अर्थदण्ड की सजा सुनाई है।

प्रेमिका के साथ पति को पकड़ा रंगे हाथ

Posted: 06 May 2022 04:57 AM PDT


लखनऊ कानपुर  जिले में शुक्रवार को पति- पत्नी और प्रेमिका का एक हाईवोल्टेज ड्रामा सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. पत्नी से बेवफाई करके पति अपनी प्रेमिका के साथ बाइक पर घूम रहा था. रास्ते में उसका सामना पत्नी से हुआ. जब पति को रंगे हाथ पकड़ कर पत्नी ने पति को सरेआम सबक सिखाया. पति पत्नी और वो का हाईवोल्टेज ड्रामा काफी देर तक सड़क पर चलता रहा. ड्रामा के बाद लड़की के परिजनों ने यार बाज़ पति को पुलिस को सौंपा दिया. मामला सामने आने के बाद इलाके में चर्चा बनी हुई है. इधर, मौके पर मौजूद राहगीरों ने मोबाइल से रिकॉर्डिंग कर वीडियो वायरल कर दिया.मामला नौबस्ता इलाके का है. दरअसल, एक आशिक मिजाज पति अपनी प्रेमिका के साथ सड़क पर घूम रहा था. उधर, पत्नी बीते कई दिनों से पति पर नजर रखी थी और अपने रिश्तेदारों की मदद से सुबूत इकट्ठा कर रही थी. जब पत्नी के पास पति की आशिक मिजाजी के कई सारे साक्ष्य एकत्रित हो गए तो उसने अपने पति को उसकी प्रेमिका के साथ पकड़ भी लिया. फिर क्या था सड़क पर ही पत्नी ने दुर्गा का रूप धारण कर लिया और प्रेमिका की पिटाई कर दी।

दलित के घर सीएम योगी ने किया भोजन,पूरे परिवार के साथ फोटो भी खिंचवाई

Posted: 06 May 2022 04:18 AM PDT

 


लखनऊ मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शुक्रवार को दोपहर में अयोध्या पहुंचने के बाद हनुमानगढ़ी में माथा टेका। इसके बाद उन्होंने रामलला के दर्शन किए। फिर दोपहर में प्रधानमंत्री आवास योजना के लाभार्थी बसंती और मनीराम के घर पहुंचकर भोजन ग्रहण किया। मुख्यमंत्री योगी और उनके साथ आए मंत्री समेत 15 लोगों ने जमीन पर बैठक खाना खाया।मुख्यमंत्री के लिए भोजन मनीराम की पत्नी बसंती ने तैयार किया था। सीएम ने लौकी की सब्जी, दाल, चावल, रोटी, सलाद और खीर खाई।
                                       

खाने के बाद मुख्यमंत्री योगी ने मनीराम के पूरे परिवार के साथ फोटो भी खिंचवाई।दलित मनीराम के घर भोजन करने के बाद मुख्यमंत्री योगी ने पूरे परिवार का हाल पूछा। सहयोग के लिए भी कहा। साथ में प्रभारी मंत्री एके शर्मा भी मौजूद रहे। मनीराम राजगीर मिस्त्री का काम करते हैं। इससे पहले भी योगी अयोध्या में एक दलित परिवार के घर भोजन कर चुके हैं।बेगमपुरा में रहने वाले मनीराम और बसंती का परिवार मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के स्वागत को लेकर काफी उत्सुक था। बसंती ने बताया कि यह बहुत ही सौभाग्य का विषय है। उनके स्वागत में अपनी क्षमता अनुसार पूरी तैयारियां की हैं, जो हम रुखा सुखा खाते हैं, वही मुख्यमंत्री को खिलाया। बसंती ने कहा कि योगी बाबा ने जो किया है उसको कभी भुला नहीं सकते हैं। हम टीन शेड में रहते थे, अब पक्की छत मिल गई है।

डीएम ने जनता दर्शन में जन समस्याओं का किया निस्तारण

Posted: 06 May 2022 12:34 AM PDT


सुलतानपुर शासन से प्राप्त निर्देशानुसार जिलाधिकारी रवीश गुप्ता ने आज शुक्रवार को कलेक्ट्रेट स्थित अपने कक्ष में  जनता दर्शन में आये जन सामान्य की कोविड -19 की टेस्टिंग कराने के पश्चात सोशल डिस्टेंसिंग का अनुपालन कराते हुए जन सामान्य की समस्याओं/शिकायतों को गम्भीरता पूर्वक सुनकर उसका समय से निस्तारण हेतु सम्बन्धित अधिकारियों को निर्देशित किया।  जिलाधिकारी ने जनता दर्शन में प्राप्त प्रार्थना पत्रो को संबंधित अधिकारियों को निस्तारण हेतु प्रेषण करने के निर्देश उपस्थित अधिकारियों को दिये। उन्होंने निर्देशित किया कि संबंधित अधिकारी प्राप्त शिकायतों का निस्तारण प्राथमिकता के आधार पर  करना सुनिश्चित करें, ताकि लोगों का ज्यादा से ज्यादा भला हो सके। इसमें किसी भी प्रकार की शिथिलता न बरती जाए।   इस अवसर पर अपर जिलाधिकारी (प्रशासन) बी0 प्रसाद सहित जनता दर्शन में आये जन सामान्य  उपस्थित रहे।  

सीएम योगी आज करेंगे अयोध्या का दौरा

Posted: 05 May 2022 11:16 PM PDT

 


 लखनऊ मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ आज शुक्रवार को अयोध्या आ रहे हैं। वे रामलला और हनुमान गढ़ी के दर्शन के लिए जाएंगे।

उसके बाद दोपहर में दलित मनीराम के बेगमपुरा स्थित घर में 15 लोगों के साथ भोजन करने जाएंगे। बता दें कि इससे पहले भी योगी आदित्यनाथ एक दलित परिवार के घर यहां भोजन कर चुके हैं।।दूसरी बार मुख्यमंत्री बनने के बाद योगी आदित्यनाथ का 6 मई को अयोध्या का ये दूसरा दौरा है। मुख्यमंत्री योगी शुक्रवार को 22 घंटे अयोध्या में गुजारेंगे। यहां पर रात्रि विश्राम करने के बाद शनिवार को यहां से रवाना होंगे।मुख्यमंत्री योगी सुबह 11 बजकर 5 मिनट पर अयोध्या में रामकथा हेलीपैड पर उतरेंगे।11 बजकर 10 मिनट पर हनुमानगढ़ी और 11 बजकर 25 मिनट पर रामलला के दरबार में दर्शन पूजन करेंगे।11 बजकर 55 मिनट पर आयुक्त सभागार में 19 हजार करोड़ की विकास योजनाओं की समीक्षा बैठक करेंगे।दोपहर 2 बजकर 30 मिनट पर मलिन बस्ती में भोज करने जाएंगे। 3 बजे से विभिन्न परियोजनाओं का निरीक्षण करेंगे।शाम को 4 से 5 बजे तक तक गुप्तार घाट पर महाराणा प्रताप की प्रतिमा का अनावरण करने जाएंगे।शाम 5 बजे से 6:00 बजे तक सर्किट हाउस में संतो से मुलाकात करेंगे। उसके बाद यहीं पर रात्रि विश्राम करेंगे।

सुसाइड रोकने के लिए योगी सरकार ने की विशेष प्लानिंग

Posted: 05 May 2022 10:18 PM PDT


लखनऊ उत्तर प्रदेश में आत्महत्या की घटना को रोकने के लिए योगी सरकार विशेष अभियान चलाने जा रही है। योगी सरकार इसके लिए प्रदेशभर में जान है तो जहान है, अभियान शुरू करेगी। इसकी तैयारी तेज है। मानसिक स्वास्थ्य की बेहतरी और आत्महत्या की प्रवृत्ति रोकने को उत्तर प्रदेश में विशेष अभियान चलेगा। इसे जान है तो जहान है नाम दिया गया है। विभिन्न कारणों से अवसादग्रस्त होकर अपनी जीवन लीला समाप्त करने की कोशिश करने वालों को इस अभियान के जरिए जिंदगी का महत्व समझाया जाएगा। ऐसे लोगों को चिन्हित करने, उनकी काउंसलिंग, हेल्पलाइन के जरिए उन्हें मदद देने सहित तमाम काम किए जाएंगे।केंद्र सरकार मानसिक स्वास्थ्य और आत्महत्या के बढ़ते आंकड़ों को लेकर चिंतित है। हालांकि यूपी का रिकार्ड देश के बाकी तमाम बड़े राज्यों की तुलना में बहुत बेहतर है। इधर, यूपी ने अपने यहां हालात को और बेहतर करने के लिए कदम बढ़ा दिया है। चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग के अपर मुख्य सचिव अमित मोहन प्रसाद के निर्देश पर पायलट प्रोजेक्ट के रूप में आगरा से इसकी शुरुआत की गई है।मानसिक स्वास्थ्य संस्थान आगरा के निदेशक की अध्यक्षता में पांच सदस्यीय कमेटी बनाई गई है। इसमें डिप्टी सीएमओ व एनसीडी के नोडल अधिकारी डा. पीयूष जैन को कन्वीनर, एसएन मेडिकल कॉलेज के मनोविज्ञान विभाग के प्रमुख प्रोफेसर विशाल सिन्हा, वरिष्ठ मनोविज्ञान चिकित्सक डा. एसपी गुप्ता और आगरा कॉलेज के मनोविज्ञान विभाग की हैड डा. रचना सिंह को सदस्य बनाया गया है।यह समिति समाज के विभिन्न वर्गों के प्रमुखजनों को इस अभियान के साथ जोड़ेगी। लोगों और खासकर युवा वर्ग के बीच बढ़ती आत्महत्या की मानसिकता को हेल्पलाइन के जरिए रोकने के साथ ही उन्हें जीने के लिए प्रेरित किया जाएगा। शहरी और ग्रामीण इलाकों में विभिन्न वर्गों के लोगों द्वारा मानसिक रोगों की पहचान और उसके निदान के लिए वालंटियर्स को प्रशिक्षित किया जाएगा। खासतौर से स्कूल-कॉलेजों में इसे लेकर अभियान चलेगा। वहां शिक्षकों को ऐसे बच्चों को चिन्हित करने और उनकी काउंसलिंग के लिए तैयार किया जाएगा

महिला पुलिस अधिकारी ने अपने होने वाले पति पर की कार्रवाई

Posted: 05 May 2022 10:17 PM PDT

 


नई दिल्ली असम की एक महिला सब इंस्पेक्टर ने अपने होने वाले पति को ही गिरफ्तार किया है। आरोप है कि युवक नकली पहचान बताकर शादी करना चाहता था। इस तरह उसने कई अन्य लोगों के साथ भी ठगी की थी। मामला सामने आने के बाद महिला सब इंस्पेक्टर ने उसे गिरफ्तार कर लिया। इसके बाद उसे पुलिस हिरासत में भेजा गया है यह मामला असम के नगांव जिले का है। यहां के नगांव थाने में महिला सब इंस्पेक्टर जोनमणि राभा ने अपने मंगेतर राणा पगग को गिरफ्तार किया है। उस पर फर्जी पहचान दिखाकर शादी करने, लाखों रुपये की ठगी का आरोप है। जोनमणी राभा ने बताया कि माजुली पोस्टिंग के दौरान उसकी मुलाकात जनवरी, 2021 में राणा पगग से हुई थी। दोनों में दोस्ती हुई और वे करीब आए। तब उसने(राणा पगग) ने खुद को ONGC में जनसंपर्क अधिकारी बताया था। इसी दौरान उसने शादी का प्रस्ताव रखा, जिसके बाद दोनों के परिवार मिले और अक्टूबर, 2021 में सगाई कर ली। नवंबर, 2022 में दोनों की शादी तय की गई थी। जोनमणि ने बताया कि उसे जनवरी, 2022 से ही पगग के काम करने के तरीके पर शक होने लगा था। इसके बाद उसने जांच-पड़ताल शुरू की तो सामने आया कि पगग कई लोगों के साथ ठगी कर चुका है। वहीं पता चला कि वह ओएनजीसी में भी कार्यरत नहीं है। वह एसयूवी गाड़ी से चलता था और अपने साथ ड्राइवर और सुरक्षाकर्मी भी रखता था, जिससे वह अधिकारी लगे। महिला पुलिस अधिकारी ने कहा, मैं शुक्रगुजार हूं कि तीन लोग मेरे पास आए और उन्होंने राणा पगग के बारे में पूरी जानकारी दी। उन्होंने मेरी आंखे खोल दीं। उन्होंने कहा इस मामले में प्राथमिकी दर्ज की गई है। आरोपी की गिरफ्तारी के बाद उससे पूछताछ की जा रही है। 

हाईकोर्ट ने स्पष्ट किया उम्रकैद का मतलब अंतिम सांस तक सजा

Posted: 05 May 2022 10:16 PM PDT

 


लखनऊ इलाहाबाद हाईकोर्ट ने स्पष्ट किया है कि उम्रकैद की सजा अभियुक्त के प्राकृतिक जीवन तक है, जिसे कोर्ट द्वारा वर्षों की संख्या में तय नहीं किया जा सकता। कोर्ट ने कहा कि यह राज्य सरकार का विवेकाधिकार है कि वह जेल में कम से कम 14 साल की सजा काटने के बाद आजीवन कारावास की सज़ा में छूट दे।लेकिन उम्रकैद या आजीवन कारावास की सजा का मतलब अभियुक्त की आखिरी सांस तक है। यह आदेश न्यायमूर्ति सुनीता अग्रवाल और न्यायमूर्ति सुभाष चंद्र शर्मा की खंडपीठ ने महोबा जिले के कुलपहाड़ थाने के अंतर्गत 1997 में हुई हत्या के मामले में दाखिल फूल सिंह व अन्य (तीन अपीलों) को खारिज करते हुए दिया है।कोर्ट ने निचली अदालत के फैसले को बरकरार रखा। कोर्ट मामले में आरोपी बनाए गए फूल सिंह, कल्लू और जोगेंद्र व अन्य की ओर से दाखिल अपील पर सुनवाई कर रही थी। महोबा की जिला अदालत ने तीनों अभियुक्तों को हत्या सहित आईपीसी की अलग-अलग धाराओं में आजीवन कारावास की सजा सुनाई थी। तीनों आरोपियों ने निचली अदालत के फैसले को चुनौती थी। याचियों की ओर से कहा गया कि उन्हें जेल में रहते हुए 20-21 साल हो गए हैं। याचियों की मांग थी कि उन्हें छोड़ दिया जाए।

Post Bottom Ad

Pages