ग्राम समाचार : Gram Samachar - 🌐

Breaking

Home Top Ad

Post Top Ad

Monday, May 2, 2022

ग्राम समाचार : Gram Samachar

ग्राम समाचार : Gram Samachar


Bounsi News: विभागीय वक्ता प्रशिक्षण कार्यक्रम का किया गया आयोजन

Posted: 02 May 2022 11:17 AM PDT

ग्राम समाचार,बौंसी,बांका। बौंसी प्रखंड स्थित परमेश्वर लाल खेमका सरस्वती शिशु विद्या मंदिर बौंसी के प्रांगण में विभागीय वक्ता प्रशिक्षण कार्यक्रम भागलपुर विभाग का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्घाटन भागलपुर विभाग के विभाग प्रमुख विनोद कुमार, चमन साह सरस्वती विद्या मंदिर बांका के प्रधानाचार्य मिथिलेश ठाकुर, स्थानीय प्रबंधन समिति के सचिव राजीव कुमार सिंह, सह सचिव गोपाल चौधरी, कोषाध्यक्ष जालंधर हरिजन, अभिभावक प्रतिनिधि अनीता झा, सदस्या प्रेमारानी राय, पत्रकार उद्देश्य रवि, सीएम कॉलेज के पूर्व प्राचार्य शशि भूषण खड़गहा एवं प्रधानाचार्य संजीव कुमार झा के द्वारा संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर किया गया। कार्यक्रम में कुल 19 विद्यालयों से 23 प्रतिभागी आचार्य एवं आचार्या ने पांच विषयों पर प्रस्तुति दी। प्रथम विषय 1857 के पूर्व का काल में प्रथम स्थान पर शैलेंद्र कुमार तिवारी आनंद राम ढांढनिया सरस्वती विद्या मंदिर भागलपुर रहे। वहीं दूसरे स्थान पर माला कुमारी परमेश्वर लाल खेमका सरस्वती शिशु विद्या मंदिर बौंसी एवं तृतीय स्थान पर शशिकांत गुप्ता सरस्वती शिशु विद्या मंदिर नरगाकोठी भागलपुर रहे। द्वितीय विषय 1857 का स्वतंत्रता संग्राम में प्रथम स्थान पर निकेश 


कुमार सिंह परमेश्वर लाल खेमका सरस्वती शिशु विद्या मंदिर बौंसी रहे। वहीं दूसरे स्थान पर विनय कुमार सिंह चमन साह सरस्वती विद्या मंदिर बांका एवं तृतीय स्थान पर कल्याणी शाह सरस्वती विद्या मंदिर परबत्ती भागलपुर रहीं। वहीं तृतीय विषय 1857 से 1855 ईसाकाल में प्रथम स्थान पर उत्तम कुमार मिश्र सरस्वती शिशु विद्या मंदिर नरगाकोठी भागलपुर, द्वितीय स्थान पर शिवदानी मंडल सरस्वती शिशु मंदिर सुईया, तृतीय स्थान पर चंद्रशेखर राणा सरस्वती शिशु मंदिर अमरपुर रहे। वहीं चौथे विषय 1855 से 1947 ईस्वी का काल में प्रथम स्थान पर अवधेश भारती सरस्वती विद्या मंदिर नरगाकोठी भागलपुर, द्वितीय स्थान पर मुकेश कुमार सरस्वती शिशु मंदिर पुंसिया रहे। वहीं पांचवें विषय अहिंसा आंदोलन में प्रथम स्थान पर सोनी कुमारी सरस्वती शिशु विद्या मंदिर परबत्ती भागलपुर, द्वितीय स्थान पर नरेंद्र कुमार संत चेतन हरि सरस्वती विद्या मंदिर सतघरा एवं तृतीय स्थान पर अरविंद सिंह सरस्वती विद्या मंदिर पकरतल्ला कहलगांव रहे। कार्यक्रम का सफल संचालन कार्यक्रम प्रमुख अंजनी कुमार तथा प्रमुख निकेश कुमार सिंह के द्वारा किया गया। कार्यक्रम में प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले प्रतिभागियों को मेडल तथा प्रमाण पत्र देकर पुरस्कृत किया गया। अन्य सभी प्रतिभागियों को सहभागिता पत्र दिया गया। 

कुमार चंदन,ग्राम समाचार संवाददाता,बौंसी।

Bounsi News: आंगनबाड़ी सेविकाओं द्वारा बाल विवाह पर रोक के लिए जागरूकता अभियान के तहत निकाली गई रैली

Posted: 02 May 2022 11:15 AM PDT

ग्राम समाचार,बौंसी,बांका। कम उम्र में बच्चों की शादी कर देने से उनके स्वास्थ्य, मानसिक विकास और खुशहाल जीवन पर असर पड़ता है। कम उम्र में शादी करने से पूरे समाज में पिछड़ापन आ जाता है। इसलिए हमारे देश के कानून में लड़के तथा लड़की के लिए विवाह करने की एक उम्रः निर्धारित की गई है। इस उम्र से कम उम्र में शादी करने को ही बाल विवाह कहा जाता है। समय समय पर समाज सुधारकों ने इस तरह की कुप्रथाओं को मिटाने के प्रयास किये हैं। हमारी संसद ने भी बाल विवाह निषेध के लिए कठोर कानून बनाए हैं और लड़के तथा लड़की के विवाह की न्यूनतम आयु निर्धारित की हैं। विवाह की न्यूनतम आयु से पूर्व होने वाले विवाह को बाल विवाह माना जाता है तथा यह गैर कानूनी अपराध की श्रेणी में गिना जाता हैं। बाल विवाह की शिकायत प्राप्त होने पर दोनों पक्षकारों को कड़ी सजा तथा जुर्माने का प्रावधान होने के बावजूद हमारे देश में बाल 


विवाह आज भी हो रहे हैं। कानून की सख्ती की बजाय यदि जनजागरण से बाल विवाह को समाप्त करने के प्रयास किये जाए तो यह अधिक प्रभावी कदम हो सकता हैं। अब तो उच्चतम न्यायालय ने प्रत्येक व्यक्ति के विवाह पंजीयन को अनिवार्य कर दिया हैं। कोर्ट के इस कदम से भी बाल विवाहों में कमी लाने में मदद मिलेगी। इस तरह बाल विवाह उन्मूलन के लिए सरकार और समाज इन दोनों स्तरों पर समन्वित प्रयास करने की आवश्यकता हैं। इसी कड़ी में यूनिसेफ की सहयोगी संस्था प्रथम एवं चाइल्डलाइन के द्वारा प्रखंड क्षेत्र में बाल विवाह की रोकथाम के लिए जागरूकता रैली निकाली गई सुपरवाइजर ज्योत्सना कुमारी के नेतृत्व में जन जागरण को बाल विवाह की रोकथाम के लिए जागरूकता अभियान के तहत रैली निकाली गई। रैली में सेविका ब्यूटी कुमारी, मीना कुमारी, प्रिया कुमारी सिस्का, रेशमा खातून, पदमा मंडल, प्रियंका कुमारी, बेबी कुमारी, भारती देवी, अनिता कुमारी राय सहित दर्जनों सेविकाओं ने भाग लिया और बाल विवाह पर रोक के लिए जनजागरूकता फैलाने का कार्य किया गया। 

कुमार चंदन,ग्राम समाचार संवाददाता,बौंसी।

Bounsi News: पुलिस ने 23 बोतल देसी शराब की बरामद तस्कर फरार

Posted: 02 May 2022 11:14 AM PDT

ग्राम समाचार,बौंसी,बांका। बौंसी मुख्य बाजार से पुलिस ने 23 बोतल देसी शराब को बरामद किया है। हालांकि शराब तस्कर मौके से फरार हो गया। थानाध्यक्ष अरविंद कुमार राय ने बताया कि, बौंसी पुलिस के 

एसआई अनिल कुमार के द्वारा गुप्त सूचना पर 23 बोतल लैला ब्रांड की देसी शराब बरामद की गयी है। जबकि शराब तस्कर मौके से भागने में सफल रहा। जिसकी गिरफ्तारी का प्रयास किया जा रहा है। वहीं मामले में मध्य निषेध अधिनियम के तहत प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। 

कुमार चंदन,ग्राम समाचार संवाददाता,बौंसी।

Bounsi News: आपात स्थिति के दौरान रेस्क्यू ऑपरेशन चलाने को लेकर मंदार रोपवे में किया मॉक ड्रिल

Posted: 02 May 2022 11:13 AM PDT

ग्राम समाचार,बौंसी,बांका। झारखंड के देवघर में 10 अप्रैल को हुई दुर्घटना के बाद सरकार के निर्देश पर रेस्क्यू ऑपरेशन का मॉक ड्रिल मंदार रोपवे में किया जा रहा है। पर्यटन विभाग के निर्देश पर सुबह 9:00 बजे से 10:00 बजे तक मंदार रोपवे में आपातकालीन स्थिति होने पर केबिन से मेंटेनेंस कर्मी को रेस्क्यू करने का कार्य किया गया। इस दौरान ऑपरेशन मैनेजर रोपवे के नेतृत्व में माॅक ड्रिल आयोजित की गई। जिसमें रोपवे ऑपरेशन मैनेजर दीपक कुमार ने रोपवे में पर्यटक सीजन के पहले सभी केबल ऑपरेटर को इमरजेंसी पड़ने पर रेस्क्यू की ट्रेनिंग दी। उन्होंने केबिन 

में हमेशा मौजूद रहने वाले रेस्क्यू किट के उपकरण जैसे रेस्क्यू रोप, हार्नेस, कार्बानाईनर, ऑपरेटर बेल्ट, क्लिप, लॉकिंग पिन आदि के उपयोग की जानकारी दी। माॅक ड्रिल के दौरान एक-एक करके सदस्य को सुरक्षा पूर्वक नीचे उतारा गया। मैनेजर ने बताया कि, इसी वर्ष 10 अप्रैल को देवघर झारखंड में संचालित रोपवे में दुर्घटना को देखते हुए संभावित दुर्घटना से बचने के लिए समय-समय पर रोपवे में मार्ग का निरीक्षण कर आवश्यक निर्देश दिए गए हैं। इसी क्रम में मंदार रोपवे में भी सुरक्षा तैयारियों की समीक्षा करते हुए आवश्यक मॉक ड्रिल कराई गई। 

कुमार चंदन,ग्राम समाचार संवाददाता,बौंसी।

Panjwara News: चार कांडो के144 लीटर शराब विनष्टीकरण के लिए भेजा गया

Posted: 02 May 2022 11:12 AM PDT

ग्राम समाचार,पंजवारा,बाराहाट,बांका। सोमवार को पंजवारा थाना क्षेत्र अंतर्गत अवैध शराब तस्करों के विरुद्ध किये गए कार्रवाई में दर्ज  विभिन्न कांडों में जब्त किए गए करीब 144 लीटर अवैध शराब जिला मुख्यालय 

विनष्टीकरण के लिए भेजा गया। इसकी जानकारी देते हुए पंजवारा  थानाध्यक्ष अनिन कुमार साव  ने बताया कि थाना क्षेत्र अंतर्गत 4 कांडों में जब्त  किए गए कुल 144 लीटर  देशी एवं विदेशी शराब को विनष्टीकरण हेतु जिला मुख्यालय बांका भेजा गया।

ब्रजेश राठौर,ग्राम समाचार संवाददाता,पंजवारा।

Panjwara News: यात्री बस से शराब बरामद ,युवक गिरफ्तार

Posted: 02 May 2022 11:10 AM PDT

ग्राम समाचार,पंजवारा,बाराहाट,बांका। पंजवारा थाना पुलिस ने सोमवार  को सीमावर्ती झारखंड के गोड्डा से भागलपुर जा रही यात्री बस की पंजवारा बाजार में केनरा बैंक के समीप तलाशी के क्रम में एक सीट के नीचे रखे काले रंग के बैग से 750 मिली मात्रा का 3 बोतल विदेशी शराब बरामद किया है।एवं सीट पर बैठे युवक को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार 

युवक की पहचान भागलपुर के मधुसूदनपूर थाना क्षेत्र के नाथनगर मोहल्ला के अभिषेक कुमार झा पिता हरिश चन्द्र झा के रूप में हुई है। थानाध्यक्ष अनिल कुमार साव  ने बताया कि गुप्त सूचना के आधार पर यात्री बस की जांच के क्रम में शराब की बरामदगी हुई है  एवं एक युवक को गिरफ्तार किया गया है। गिरफ्तार युवक पर बिहार मद्य निषेध अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर  मंगलवार को उसे जेल भेज दिया जाएगा।

ब्रजेश राठौर,ग्राम समाचार संवाददाता,पंजवारा।

Panjwara News: लौढिया खुर्द और पंजवारा पंचायत के 4 वार्डों में सचिव का चुनाव हुआ सम्पन्न

Posted: 02 May 2022 11:09 AM PDT

ग्राम समाचार,पंजवारा,बाराहाट,बांका। सात निश्चय योजना के क्रियान्वयन के लिए गठित वार्ड क्रियान्वयन समिति के सचिव का चुनाव सोमवार को क्षेत्र के दो पंचायतों के 4 वार्डों  में वोटिंग के जरिए संपन्न हुआ। पंजवारा पंचायत के वार्ड नंबर एक में   पंचायत सचिव शिव नारायण यादव एवं वार्ड सदस्य बसंती देवी की मौजूदगी में प्राथमिक विद्यालय महादलित टोला में हुए चुनाव में सर्वाधिक मत पाकर राजेश कुमार यादव  सचिव चुने गए। वहीं क्षेत्र के लौढिया खुर्द पंचायत के वार्ड नं 11, 12 और 13 में भी वार्ड क्रियान्वयन प्रबंध समिति के सचिव का चुनाव सोमवार को सम्पन्न 


हुआ। चुनाव के लिए प्रतिनियुक्त तकनीकी  सहायक संतोष दास की मौजूदगी में तीनों वार्ड में चुनाव प्रक्रिया सम्पन्न हुआ।वार्ड 11 में वार्ड सदस्य मीना देवी की उपस्थिति में प्राथमिक विद्यालय निझरी में  सचिव पद के लिए हुए वोटिंग में राजेश कुमार रंजन सचिव चुने गए। जबकि वार्ड 12 के लिए मध्य विद्यालय बैदाचक में हुए चुनाव में वार्ड सदस्य रामचंद्र मण्डल  की मौजूदगी में हुए मतदान में विजय कुमार मंडल सचिव घोषित हुए। वही कचमचिया पातर टोला स्थित सामुदायिक भवन में वार्ड सदस्य रणधीर झा की उपस्थिति में  वार्ड 13 के सचिव पद के हुए चुनाव में विष्णु पंजियारा विजयी हुए ।इस मौके पर  समिति के सदस्यों का भी चयन किया गया। 

ब्रजेश राठौर,ग्राम समाचार संवाददाता,पंजवारा।

Chandan News: आज ईद का चांद किया दीदार, रमजान कल

Posted: 02 May 2022 11:07 AM PDT

ग्राम समाचार,चांदन,बांका। प्रखंड क्षेत्र में बना रहे इद पर्व को लेकर मुस्लिम समुदाय के लोगों में खुशी देखी गई। गौरतलब है कि माहे रमजान के चांद  को नज़र पड़ते ही मुस्लिम समुदाय रोजा रखना शुरू करते हैं।इस माह को पाक पवित्र माना जाता है। जिसमें सभी बड़े बुजुर्ग नोजवान रोजा बड़ी येहतराम के साथ रखा करता है।इस तरह तीसो दिन रोजा को रख कर फिर नये चांद को देख कर ईद की नमाज अदा करता है। आज 

दिनांक 2/5/2022 को चांद दिखा गया चांद को दीदार होते ही मुस्लिम समुदाय की लोगों में एक तरह से खुशी की लहर दौड़ पड़ी। जो  दिनांक 3/5/2022 मंगलवार को ईद मनाई जाएगी । पिछले दो सालों से कोरोना के कारण ईद के मौके पर घर में ही नमाज अदा कर मनाया गया था लेकिन इस बार सभी मुस्लिम समुदाय के लोग ईदगाह में नमाज अदा कर ईद मनाएंगे। जिसके लिए प्रशासन सुरक्षा को लेकर  पूरी तैयारी कर रखी है।

उमाकांत साह,ग्राम समाचार संवाददाता,चांदना।

Rewari News : भारतीय किसान यूनियन ने मुख्यमंत्री के नाम जिला उपायुक्त को ज्ञापन सौंपा

Posted: 02 May 2022 10:25 AM PDT

          



भारतीय किसान यूनियन चढूनी रेवाड़ी संगठन की किसान भवन रेवाड़ी की मासिक बैठक में संगठन की कोर कमेटी का गठन किया तथा मख्यमंत्री के नाम रेवाड़ी जिला उपायुक्त यशेंद्र सिंह को किसानों की मांगो का ज्ञापन सौंपा ।                           


                

आज किसान भवन रेवाड़ी में भारतीय किसान यूनियन चढूनी संगठन की मासिक बैठक का आयोजन किया गया।बैठक में जिला प्रधान समय सिंह बालावास, महासचिव कुलदीप सिंह बूढ़पुर, उप प्रधान ईश्वर सिंह महलावत, डा रोहतास रोझुवास, महिला जिला प्रधान लक्ष्मीबाई लिसाना,युवा जिला प्रधान सवाचंद नंबरदार रोझुवास, आई टी सेल प्रधान भूपेन्द्र सिंह राठी, बावल ब्लाक प्रधान जगदीश गुर्जर खेड़ा मुरार, रेवाड़ी ब्लाक प्रधान चुन्नीलाल किशनगढ़, जाटूसाना ब्लाक प्रधान राकेश ढोकिया,रेवाड़ी ब्लाक उप प्रधान मुन्नीदेवी बूढ़पुर, धारूहेड़ा ब्लाक उप प्रधान चेतराम कालाका,ब्लाक उप प्रधान विपिन पूनिया, महेंद्र सिंह गंगायचा जाट,एवम प्रवीण रोझुवास आदि किसान पदाधिकारीगण उपस्थित रहे। बैठक में जगदीश गुर्जर, ईश्वर सिंह महलावत,सवाचंद नंबरदार, मुन्नीदेवी बूढ़पुर एवम चेतराम कालका कुल 5 सदस्यों की कोर कमेटी का गठन किया गया जो की रेवाड़ी संगठन की सदस्य संख्या बढ़ाने,जिले के विभिन्न हलकों की किसानों एवम क्षेत्रों की स्थानीय समस्याओं का संकलन करने तथा संगठन की नीतियों, मुद्दों का वरहतर् रूप से प्रचार प्रसार कर संगठन में आंतरिक सामंजस्य बैठाने का काम करेगी ।                                   

बैठक के बाद कुलदीप सिंह श्योराजमाजरा के किसान विकास संगठन के जिला प्रधान और भारतीय किसान यूनियन चढूनी जिला प्रधान समय सिंह बालावास की सयुक्त अगुवाई में सभी पदाधिकारियों ने रेवाड़ी जिला उपायुक्त यशेंद्र सिंह को किसानों की मांगो :किसी भी कारणों से गेंहू आदि फसलों में लगी आग से जली फसलों, तूड़ा,भूसा एवम कृषि संयंत्रो में हुए नुकसान की भरपाई करने,गेंहू पर 500/-रुपए प्रति क्विंटल बोनस दिए जाने,बीमा कंपनियों से सरसो एवम गेंहू की पैदावार में कम यील्ड निकासी रहने पर "एवरेज क्लेम" के तहत किसानों को क्लेम राशि दिए जाने,कृषि विभाग द्वारा की गई क्रॉप कटिंग के आंकड़ों को सार्वजनिक करवाए जाने, खेतो में बिजली की सप्लाई 8 घंटे लगातार सुनिश्चित किए जाने,बिजली के नए कनेक्शन उपभोक्ताओं को जल्द से जल्द जारी किए जाने एवम नए कनेक्शन प्राप्तियों के लिए लगाई गई नई मोटर खरीद की,नया ड्रीप फवारा सिस्टम खरीद की तथा लोढ़ बढ़ाने पर लगी सभी अनावश्यक शर्तो को तुरंत हटाए जाने की मांगो का मुख्यमंत्री के नाम का ज्ञापन प्रस्तुत किया ।            

जिला प्रधान समय सिंह द्वारा याद दिलाई गई अतिवृष्टि/आलोवर्ष्टी में खराब हुई फसलों का मुआवजा किसानों को आज तक नही मिलने की मांग पर जिला उपायुक्त यशेंद्र सिंह ने 7 दिन में प्रकरण को अवश्य निबटा दिए जाने का आश्वासन दिया. किसानों की ये मांगे शीघ्र नही माने जाने पर बड़ा किसान आंदोलन करने की चेतावनी दी है।

Post Bottom Ad

Pages