ग्राम समाचार : Gram Samachar - 🌐

Breaking

Home Top Ad

Post Top Ad

Wednesday, May 11, 2022

ग्राम समाचार : Gram Samachar

ग्राम समाचार : Gram Samachar


India News: प्रधानमंत्री ने राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी दिवस पर भारतीय वैज्ञानिकों का व्यक्त किया आभार

Posted: 11 May 2022 02:17 AM PDT

ग्राम समाचार, नई दिल्ली। प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने हमारे प्रतिभावान वैज्ञानिकों और उनके प्रयासों का आभार व्यक्त किया है, जिनकी बदौलत 1998 में सफल पोखरण परीक्षण संभव हुआ था। 


एक ट्वीट में प्रधानमंत्री ने कहा हैः

"आज, राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी दिवस पर, हम अपने प्रतिभावान वैज्ञानिकों का और उनके प्रयासों का आभार व्यक्त करते हैं, जिनके आधार पर 1998 में सफल पोखरण परीक्षण संभव हुआ। हम अटल जी के अनुकरणीय नेतृत्व का गर्व से स्मरण करते हैं, जिन्होंने उत्कृष्ट राजनीतिक साहस और राज्य-मर्मज्ञता का परिचय दिया था।"

India News : भारत बना एसोसिएशन ऑफ एशियन इलेक्शन अथॉरिटीज (एएईए) का अध्यक्ष

Posted: 11 May 2022 02:13 AM PDT


ग्राम समाचार, नई दिल्ली।  एसोसिएशन ऑफ एशियन इलेक्शन अथॉरिटीज (एएईए) के कार्यकारी बोर्ड और महासभा की 7 मई, 2022 को मनीला (फिलीपींस) में आयोजित बैठक में भारत को सर्वसम्मति से वर्ष 2022-2024 तक की अवधि के लिए एएईए का नया अध्यक्ष चुना गया । कमीशन ऑन इलेक्शन मनीला एएईए का वर्तमान अध्यक्ष था। कार्यकारी बोर्ड के नए सदस्यों में अब रूस, उज्बेकिस्तान, श्रीलंका, मालदीव, ताइवान और फिलीपींस शामिल हैं।


उप चुनाव आयुक्त श्री नितेश व्यास की अध्यक्षता में भारत निर्वाचन आयोग का 3 सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल मणिपुर के सीईओ  राजेश अग्रवाल और राजस्थान के सीईओ  प्रवीण गुप्ता के साथ मनीला में आयोजित कार्यकारी बोर्ड की बैठक में शामिल हुआ और इसने वर्ष 2022-23 के लिए अपनी कार्य योजना तथा वर्ष 2023-24 के लिए भविष्य की गतिविधियों के बारे में कार्यकारी बोर्ड को प्रस्तुति दी। 

इन्होंने समावेशी और सहभागी चुनाव के लिए निर्वाचन और राजनीतिक प्रक्रियाओं में आ रही सामाजिक-राजनीतिक बाधाओं को दूर करने के लिए भारत द्वारा किए गए विभिन्न ठोस और लक्षित उपायों के बारे में भी प्रस्तुति दी।


एसोसिएशन ऑफ एशियन इलेक्शन अथॉरिटीज का मिशन निर्वाचन अधिकारियों में अनुभवों और श्रेष्ठ प्रथाओं को साझा करने तथा खुले और पारदर्शी चुनावों को बढ़ावा देने के तरीकों के बारे में चर्चा और कार्रवाई करने के लिए एशियाई क्षेत्र में गैर-पक्षपातपूर्ण मंच प्रदान करना है ताकि सुशासन और लोकतंत्र को समर्थन देने का उद्देश्य पूरा हो।

अनेक एएईए सदस्य देशों के अधिकारी समय-समय पर इंडिया इंटरनेशनल इंस्टीट्यूट फॉर डेमोक्रेसी एंड इलेक्शन मैनेजमेंट (आईआईआईडीईएम) द्वारा आयोजित अंतर्राष्ट्रीय प्रशिक्षण कार्यों में नियमित रूप से भाग ले रहे हैं। 2019 से, एएईए सदस्य देशों के 250 से अधिक अधिकारियों ने इन कार्यक्रमों में भाग लिया है। आईआईआईडीईएम विशेष एएईए सदस्य देशों के अनुकूल क्षमता विकास प्रशिक्षण कार्यक्रम भी आयोजित करता है। बांग्लादेश चुनाव आयोग के 50 अधिकारियों को वर्ष 2021-22 के दौरान प्रशिक्षण दिया गया है।


एएईए के प्रतिनिधि भारत चुनाव आयोग द्वारा आयोजित अंतर्राष्ट्रीय चुनाव आगंतुक कार्यक्रम में भी नियमित रूप से भाग ले रहे हैं। 12 एएईए सदस्य देशों के 62 अधिकारियों ने 2022 में विधानसभा चुनावों के दौरान भारतीय निर्वाचन आयोग द्वारा आयोजित तीसरे अंतर्राष्ट्रीय वर्चुअल चुनाव आगंतुक कार्यक्रम (आईईवीपी) में भाग लिया था। एएईए विश्व निर्वाचन निकायों के 118 सदस्यीय संघ (ए-डब्ल्यूईबी) का सहयोगी सदस्य भी है।


21वीं एएईए की स्थापना और सदस्यता


सदी में एशियाई चुनाव के बारे में मनीला, फिलीपींस में 26-29 जनवरी, 1997 को आयोजित संगोष्ठी के प्रतिभागियों द्वारा पारित किए गए संकल्प के अनुपालन में एसोसिएशन ऑफ एशियन इलेक्शन अथॉरिटीज (एएईए) की 1998 में स्थापना की गई थी।  वर्तमान में 20 एशियाई ईएमबी एएईए के सदस्य हैं। भारत निर्वाचन आयोग एएईए के ईएमबी का संस्थापक सदस्य है और इसने वर्ष 2011-13 के दौरान एएईए के कार्यकारी बोर्ड में उपाध्यक्ष और वर्ष 2014-16 के दौरान अध्यक्ष के रूप में भी कार्य किया है।

-ग्राम समाचार ब्यूरो रिपोर्ट।

Dhanbad News : पूर्वी टुंडी के तीन व टुंडी एवं बाघमारा प्रखंड के एक-एक मतदान केंद्र का स्थान परिवर्तन

Posted: 11 May 2022 02:04 AM PDT



ग्राम समाचार, घनबाद (झारखंड)। त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव 2022 के लिए पूर्वी टुंडी के तीन व टुंडी एवं बाघमारा प्रखंड के एक-एक मतदान केंद्र का स्थान परिवर्तन किया गया है। 

पूर्वी टुंडी के रूपन पंचायत के मतदान केंद्र संख्या 64 (नया प्राथमिक विद्यालय, लाहबेड़ा) का स्थान परिवर्तन करते हुए उत्क्रमित मध्य विद्यालय, जामडीहा, कमरा नंबर 2, पूरब भाग, मतदान केंद्र संख्या 68 (नया प्राथमिक विद्यालय धनारंगी) को उत्क्रमित मध्य विद्यालय, पिपराटांड, कमरा नंबर 2, दक्षिण भाग तथा मतदान केंद्र संख्या 69 (नया प्राथमिक विद्यालय, तालबहाल) का स्थान परिवर्तन कर उत्क्रमित मध्य विद्यालय, पिपराटांड़, कमरा नंबर 3, पश्चिम भाग में किया गया है।

इसी प्रकार टुंडी प्रखंड के जीतपुर पंचायत के मतदान केंद्र संख्या 7 (उत्क्रमित विद्यालय, बस्ती कुल्ही) का स्थान परिवर्तन करते हुए मध्य विद्यालय पलमा, पूरब भाग तथा बाघमारा प्रखंड के दलुडीह पंचायत के मतदान केंद्र संख्या 46 (नया प्राथमिक विद्यालय, राजाबांसपहाड़) का स्थान परिवर्तन करते हुए उत्क्रमित मध्य विद्यालय, गंगापुर, कमरा नंबर 2 में किया गया है।

- ग्राम समाचार, घनबाद (झारखंड)।


Dhanbad News: पंचायत चुनाव 2022- प्रथम चरण के मतदान कर्मियों का अंतिम प्रशिक्षण आज हुआ पूरा

Posted: 11 May 2022 01:47 AM PDT


ग्राम समाचार, धनबाद।  त्रिस्तरीय पंचायत निर्वाचन 2022 के अंतर्गत प्रथम चरण के निर्वाचन हेतु मतदान कर्मियों का अंतिम प्रशिक्षण मंगलवार को एसएसएलएनटी महिला महाविद्यालय तथा पीके राय केंद्र पर पूरा हो गया।  14 मई को तोपचांची, टुंडी एवं पूर्वी टुंडी प्रखंडों में सम्पन्न होने वाले निर्वाचन के लिए लगभग 3500 मतदान कर्मी हिस्सा हैं।

       

इस कड़ी में नोडल पदाधिकारी -सह - ज़िला शिक्षा पदाधिकारी ने प्रशिक्षण केंद्रों का अनुश्रवण -सह- निरीक्षण किया। 

उन्होंने कर्मियों को पीठासीन पदाधिकारी का दायित्व, मतपेटिका सीलिंग, बैलट पेपर मोड़ना, मतदान प्रारंभ होने के पूर्व व मतदान संपन्न होने के बाद के कार्य पर आवश्यक निर्देश दिए।

     

आज के इस प्रशिक्षण को सफल बनाने में मुख्य प्रशिक्षक श्री दिलीप कुमार कर्ण, राज कुमार वर्मा, संजय कुमार, आलोक कुमार तिवारी, कुमार वंदन, मदन महतो, विनय तिवारी, महेंद्र सिंह आदि का बहूमूल्य योगदान रहा।

- ग्राम समाचार , घनबाद।


Latehar News : पंचायत चुनाव की तैयारी का जायजा लेने पहुँचे अधिकारी

Posted: 11 May 2022 01:38 AM PDT


 

ग्राम समाचार, लातेहार (झारखंड)।  जिला निर्वाचन पदाधिकारी लातेहार अबु इमरान, पंचायत चुनाव की तैयारी का जायजा लेने मंगलवार को  सुदूरवर्ती नवसृजित प्रखंड सरयु के प्रखंड सह अंचल कार्यालय पहुँचे । उन्होंने प्रखंड विकास पदाधिकारी सरयु से मतदान की तैयारी के बारे में जानकारी लिया । प्रखंड विकास पदाधिकारी सरयु के बताया कि सरयु प्रखंड में कुल 24 मतदान केंद्र एवं 2 क्लस्टर बनाये गये हैं ।  राजकीय उत्क्रमित मध्य विद्यालय गणेशपुर तथा उत्क्रमित +2 उच्च विद्यालय सरयु को क्लस्टर बनाया गया है । 

उन्होंने बताया कि सभी मतदान केंद्रों एवं क्लस्टर में मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध है । जिला निर्वाचन पदाधिकारी ने प्रखंड विकास पदाधिकारी सरयु को पंचायत चुनाव की तैयारी एवं चुनाव से सम्बंधित कार्य को लेकर  विभिन्न दिशानिर्देश दिया ।



जिला निर्वाचन पदाधिकारी ने राजकीय उत्क्रमित मध्य विद्यालय गणेशपुर तथा उत्क्रमित +2 उच्च विद्यालय सरयु में बनाये गये क्लस्टर सह मतदान केंद्र समेत अन्य मतदान केंद्रों का निरीक्षण किया तथा वहां मूलभूत सुविधाओं की उपलब्धता की वस्तुस्थिति से अवगत हुये ।

जिला निर्वाचन पदाधिकारी ने निरीक्षण के क्रम में ग्रामीणों से सीधा संवाद किया तथा उनकी समस्याओं से अवगत हुये । उन्होंने ग्रामीणों से पंचायत चुनाव -2022 में अपनी भागीदारी सुनिश्चित करने की अपील किया । मौके पर सरयु प्रखंड के मुखिया पद के निर्वाची पदाधिकारी मोहनलाल मरांडी, प्रखंड विकास पदाधिकारी सालखु हेमब्रम, वार्ड सदस्य के निर्वाची पदाधिकारी अविनाश रंजन, नजारत उप समाहर्ता शिवेंद्र कुमार सिंह एवं अन्य उपस्थित थे।

- ग्राम समाचार लातेहार।


Bounsi News: सात दिवसीय भागवत कथा के लिए निकाली गई भव्य कलश शोभायात्रा

Posted: 11 May 2022 01:22 AM PDT

ग्राम समाचार,बौंसी,बांका। बौंसी प्रखंड स्थित माधोपुर गांव में सात दिवसीय भागवत कथा ज्ञान यज्ञ का आयोजन किया गया है। मंगलवार को इसके लिए भव्य शोभायात्रा गांव स्थित काली मंदिर से निकाली गई। कथावाचक आचार्य भावेश जी महाराज की अगुवाई में शोभा यात्रा कैरी स्थित महादेव मंदिर में पहुंची। जहां शिवालय के शिवगंगा में वैदिक मंत्रोच्चारण के बीच पूजा अर्चना की गई और कलशों में जल भरा गया। श्रद्धालु महिलाओं एवं भक्तों के द्वारा कलश को सर पर लेकर खरौनी गांव से गोरगामा गांव होते हुए वापस माधोपुर काली मंदिर कथा स्थल पहुंची। 

शोभायात्रा में विभिन्न भगवानों की वेशभूषा पहने छोटे-छोटे बच्चों के द्वारा आकर्षक झांकी भी निकाली गई। धार्मिक स्थल पर पहुंचने के बाद वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ पूजा अर्चना की गई और श्रद्धालुओं के बीच प्रसाद का भी वितरण किया गया। कार्यक्रम को सफल बनाने में भरत मंडल और उनकी पत्नी नीलम देवी जजमान की भूमिका में थी। जबकि युवा ग्रामीण विनीत यादव, बबलू मंडल, शैलेंद्र पासवान, प्रमोद मंडल, प्रेम कुमार, भोली मंडल, सुमन यादव, योगेंद्र मंडल, नीरज यादव सहित अन्य लोग सक्रिय भूमिका निभा रहे हैं। साथ ही आसपास के दर्जनों ग्रामीण मौके पर उपस्थित थे। 

कुमार चंदन,ग्राम समाचार संवाददाता,बौंसी।

Bounsi News: जमीन विवाद में दो पक्षों में हुई मारपीट, आधा दर्जन लोग जख्मी

Posted: 11 May 2022 01:22 AM PDT

ग्राम समाचार,बौंसी,बांका। जमीन विवाद को लेकर हुए हिंसक झड़प में दो पक्षों के आधा दर्जन लोग गंभीर रूप से जख्मी हो गए। घटना बंधुआकुरावा थाना क्षेत्र के शासन गांव समीप की है। मिली जानकारी के अनुसार पपरवा गांव निवासी गोदो यादव का पुत्र श्यामदेव यादव और राजेंद्र यादव ने बताया कि, उनकी जमीन पर शासन गांव निवासी घुटेश्वर सिंह उसकी पत्नी रीता देवी, पुत्र हरिमोहन सिंह और धीरज कुमार सिंह के द्वारा मकान निर्माण के लिए तरी खोदने का कार्य किया जा रहा था। बताया गया कि, इस बात का विरोध करने और तरी खोजने के लिए लगाए 





गए रस्सी को हटाए जाने पर आरोपी द्वारा लाठी-डंडे व कुदाल से मारपीट की गई है। जबकि दूसरे पक्ष के हरिमोहन सिंह का कहना है कि, उक्त जमीन उनकी है। जिसको लेकर काफी समय से विवाद चल रहा है। मकान बनाने को लेकर जमीन की तरी खोदी जा रही थी। जिसको लेकर आरोपी के द्वारा मारपीट किया गया। मारपीट में उनके साथ साथ उनकी पत्नी और उनके पुत्र गंभीर रूप से जख्मी हो गए। सभी जख्मियों को रेफरल अस्पताल में इलाज के लिए लाया गया। इलाज के बाद दोनों ने अलग-अलग थाने में प्राथमिकी दर्ज कराने की बात कही है। मालूम हो कि, पपरवा निवासी ने बौंसी थाना, जबकि शासन गांव निवासी ने बंधुआकुरावा थाना में आवेदन देकर प्राथमिकी दर्ज कराने की बात कही है। 

कुमार चंदन,ग्राम समाचार संवाददाता,बौंसी।

Chandan News: स्कूल फीस की बढ़ोतरी को लेकर विद्यार्थियों के अविभावकों ने किया दो घंटे सड़क जाम यात्रियों को हुई परेशानी 

Posted: 11 May 2022 01:22 AM PDT

ग्राम समाचार,चांदन,बांका। बिहार झारखंड सीमा से सटे चांदन प्रखंड क्षेत्र अंतर्गत बिरनिया पंचायत के झींगाझाल स्थित संत अल्फोंसा विद्यालय में पढ़ विद्यार्थियों के अभिभावकों ने चांदन देवघर मुख्य मार्ग दर्दमारा बॉर्डर को करीब 2 घंटे सड़क जाम कर आक्रोश जताया। जानकारी के अनुसार विद्यालय के प्रबंधन द्वारा छात्रों की स्कूल फीस व यात्रा किराया को अचानक बढ़ोतरी करने का मामले को सड़क जाम किया गया था। तथा अभिभावकों ने विद्यालय गेट के सामने अपना आक्रोशपूर्ण विरोध प्रदर्शन भी किया। बताया गया है बढ़ाये गये स्कूल फीस व यात्रा किराया को कम करने को लेकर अभिभावकों द्वारा प्राचार्य को दिए गए आवेदन को बिना देखे कड़ी फटकार लगाते हुए धमकी देकर वापस लौटा दिया था। जिसके आक्रोश में अभिभावकों द्वारा दर्दमारा सीमा को बांस का बल्ला लगाकर जाम कर विरोध प्रदर्शन दो घंटे तक किया जिससे  बिहार और झारखंड की तरफ वहानों की लम्बी कतार लगी रही और यात्रियों को इस भीषण गर्मी का सामना करना पड़ा। ज्ञात हो कि झारखंड में आगामी 14 मई को पंचायत चुनाव होने जा रहे हैं जिसे लेकर बिहार और झारखंड के वरीय पदाधिकारियों की आयोजित बैठक में भाग लेने जा रहे बांका के 


जिलाधिकारी को मार्ग बदलकर देवघर जाना पड़ा। सड़क जाम की सुचना पर पहुंची स्थानीय पुलिस को भी कड़ी मशक्कत करने के बाद चांदन थाना के पु अ नि चंचल कुमार और धर्मेंद्र कुमार के समझाने बुझाने पर विरोध प्रदर्शन कर रहे लोगों से आग्रह कर जाम हटवाने में कामयाब हुआ। तब कहीं जाकर आवागमन के लिए मार्ग को खोल दिया गया। अविभावकों ने बताया की बीते कुछ ही दिनों पहले विद्यालय में विद्यालय प्रबंधन और अभिभावकों की एक सामान्यव्यक बैठक आयोजित की गयी थी । बैठक में विद्यालय प्रबंधन की ओर से अभिभावकों को स्कूल फीस व यात्रा किराया बढ़ाने जैसे मुद्दों पर किसी भी प्रकार की चर्चा नहीं हुईं थीं।बाबजूद अभिभावकों के मोबाइल पर विद्यालय प्रबंधन द्वारा स्कूल फीस 1600 से बढ़ाकर 2400 से 2700 व यात्रा किराया 750 से बढ़ाकर 1100 से 1500 कर देने का मैसेज मिलते ही सैकड़ों की संख्या में अभिभावकों ने विद्यालय के गेट पर विरोध प्रदर्शन करना शुरू कर दिया । बढ़ाये गए स्कूल फीस व यात्रा किराया पर विचार करने के लिए आवेदन को लेकर प्राचार्य के पास मिलने पहुंचे अभिभावकों को बिना आवेदन देखे इसकी कहीं भी शिकायत कर देने की धमकी कर हटा दिया गया। इसके बाद आक्रोशित अभिभावकों ने चांदन- देवघर मुख्य सड़क मार्ग के दर्दमारा सीमा को जाम कर दिया ओर बीच सड़क पर बैठ गए। जाम हटाने गए स्थानीय पुलिस औऱ  जसिडीह पुलिस निरीक्षक विक्रम प्रताप सिंह ने  जिलाधिकारी सहित अन्य पदाधिकारीयों से बात कर मामले के समाधान करने का आश्वासन दिया।

उमाकांत साह,ग्राम समाचार संवाददाता,चांदन।

Chandan News: अभिभावक एवं शिक्षकों की हुई बैठक

Posted: 11 May 2022 01:22 AM PDT

ग्राम समाचार,चांदन,बांका। प्रखंड मुख्यालय के एम.एम.के.जी. हाई स्कूल सह इंटर कॉलेज परिसर में सोमवार 9 मई को विद्यालय के प्रधानाध्यापक नागेश्वर दास एवं सहायक शिक्षक विनय कुमार के संयुक्त अध्यक्षता में छात्र छात्राओं के अभिभावक और शिक्षक का सामन्यव्यक बैठक आयोजित की गई। इस आयोजन में अभिभावकों की उपस्थिति बहुत ही कम देखने को मिला जिससे सभी शिक्षक/शिक्षिकाओं ने नाराजगी जताई। बैठक में शिक्षकों ने बच्चों की भी कम उपस्थिति होने से सभी अभिभावकों से वार्तालाप कर बच्चों को स्कूल भेजने पर जोर देने को कहा गया। जो पेरेंट्स मीटिंग में प्रधानाध्यापक एवं सभी टीचर ने एक फैसला लिया गया  जो भी बच्चे लगातार 15 दिनों तक विद्यालय नहीं आने पर बच्चों का नाम स्कूल से हटा देने की भी बात रखी, एवं 75% 

छात्र की उपस्थिति अनिवार्य रहने की बात कही गई, अन्यथा विद्यार्थियों को रजिस्ट्रेशन में भी परेशानी हो सकती है। जो इस बात को सभी अभिभावक गंभीरता से ले और बच्चों को नियमित स्कूल भेजें। स्कूल के  सहायक शिक्षक विनय कुमार ने चांदन प्रखंड के सभी अभिभावकों से कहां गया की एम.एम.के.जी. हाई स्कूल सह इंटर कॉलेज में 9वीं से लेकर 12वीं तक सारी सुविधा होने के बावजूद भी विद्यार्थी 12वीं क्लास में बहुत कम ही एडमिशन करा रहे हैं, जो अत्यंत दु:खद बात है। चांदन प्रखंड के बच्चे चांदन में एडमिशन ना करा कर कहीं बाहर में एडमिशन करा रहे हैं जो सभी शिक्षकों ने इस बात को लेकर मीटिंग में आए अभिभावकों के बीच रखी गई। सीनियर शिक्षक विनय कुमार द्वारा पेरेंट्स मीटिंग में सभी पेरेंट्स को स्कूल के बारे में जानकारी देते हुए कहा गया की विद्यालय एक वातावरण है जहां बच्चों का सर्वांगीण विकास होता है।सभी अभिभावक अपने बच्चों को विद्यालय भेजने पर जोर दें।  एवं सभी मैट्रिक पास बच्चों को चांदन एम.एम.के.जी. इंटर कॉलेज में एडमिशन करावें। विद्यालय में शिक्षक की कमी नहीं है और ना ही पढ़ाई की,  स्कूल में छात्र की कम उपस्थिति होने पर शिक्षक को भी पढ़ाने में मन नहीं लगता है। इसलिए  बच्चे ही देश के भविष्य हैं। सभी  अभिभावकों से अनुरोध है कि अपने बच्चों को नियमित  विद्यालय भेजने का कष्ट करें। बैठक में मौजूद शिक्षक पप्पू कुमार नूतन, करुणा किस्कु, रजनी कुमारी, तनु कुमारी सिन्हा, मोहम्मद कमाल, मिथिलेश कुमार, नविंद्र कुमार झा, लिपिक प्रेम कुमार उपस्थित थे।

उमाकांत साह,ग्राम समाचार संवाददाता,चांदन।

Chandan News: बारात पार्टी के साथ मारपीट कर छिना मोबाइल

Posted: 11 May 2022 01:22 AM PDT

ग्राम समाचार,चांदन,बांका। कुसुम जोरी पंचायत के कुरुमटांड मोड़ में आ रहे शादी समारोह में मधुपुर बसकुपी थाना (झारखंड) से आ रहे बारातियों के वाहन रोक  कर मारपीट कर मोबाइल छिन लेने की बात सामने आई है। जख्मी चंदन कुमार पोद्दार पिता नकुल पोद्दार उम्र 20 वर्ष  कुसुम जोरी गांव निवासी ने बताया कि बिते रात्रि को मेरा फुफेरा भाई की शादी की बारात करीब छः की संख्या विभिन्न वाहनों से कुरुमटांड मोड़ आ रहा था।की इस बीच फतेहपुर सिमरा मोड़ के समीप घात लगाए करीब छः की संख्या में अज्ञात युवकों ने बारात पार्टी के साथ मार कर रहा था।जिसकी सुचना पर घटना स्थल पर पहुंच तो समझा बुझाकर बारात पार्टी को मुक्त करा कर भेज दिया। इसी बीच नशे में धुत्त यूवकों ने मिलकर मेरे फुफेरा भाई पिंटू पोद्दार पिता सुरेन पोद्दार ग्राम गौरीपुर के साथ मार पीट कर 

जख्मी कर दिया और मोबाइल एवं 15 सौ रुपए नगदी छीन लिया। बीच बचाव करने में मौका पाकर युवकों ने मुझे एवं मेरे भाई आशिष कुमार पिता नकुल पोद्दार को मार कर जख्मी कर दिया। घटना की सुचना पर पहुंचे आंनद पुर ओपी अध्यक्ष जितेंद्र कुमार निर्देश पर अवर निरीक्षक शिवशंकर राम पुलिस बल के सहयोग से घटना स्थल से दो बाइक को जप्त कर कब्जे में ले लिया गया है। इस संबंध में ओपी अध्यक्ष जितेंद्र कुमार ने बताया कि पिड़ित द्वारा आवेदन नहीं मिला है। जप्त वाहन की जांच कर घटना क्रम संलिप्त युवकों को पता लगा कार्रवाई की जाएगी। इधर इस घटना को लेकर कुसुम जोरी पंचायत के पूर्व मुखिया अशोक यादव व वार्ड सदस्य संजय यादव आदि ने मामले को लिपापोती कर छिने गए मोबाइल आरोपी युवकों को पहचान कर पिड़ित को देने की बात चल रही है। अब देखना है कि पुलिस इस तरह के अप्रिय वारदात में शामिल युवकों पर किस प्रकार कार्रवाई करती है।

उमाकांत साह,ग्राम समाचार संवाददाता,चांदना।

Panjwara News: पुलिस के सहयोग से अप्राथमिकी अभियुक्त को गिरफ्तार किया

Posted: 11 May 2022 01:22 AM PDT

ग्राम समाचार,पंजवारा,बाराहाट,बांका। बांका थाना पुलिस ने सोमवार देर शाम  पंजवारा थाना क्षेत्र के सबलपुर गांव से बांका थाना में दर्ज  लूटकांड के अप्राथमिकी अभियुक्त को पंजवारा थाना पुलिस के सहयोग से 

गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार युवक सबलपुर गांव निवासी विकास शर्मा पिता दिनेश शर्मा  बांका थाना में दर्ज लूटकांड  का अप्राथमिकी अभियुक्त है। जिसे बांका पुलिस गिरफ्तार कर अपने साथ ले गई।

ब्रजेश राठौर,ग्राम समाचार संवाददाता,पंजवारा।

Panjwara News: यातायात पुलिस ने ₹ 6000 का जुर्माना पंजवारा में वसूला

Posted: 11 May 2022 01:22 AM PDT

ग्राम समाचार,पंजवारा,बाराहाट,बांका। बांका से आई हुई यातायात पुलिस की टीम ने मंगलवार को पंजवारा थाना क्षेत्र के पंजवारा-गोड्डा मुख्य मार्ग स्थित लीला बाबा स्थान, विक्रमपुर मोड़ सहित अन्य जगह  मुख्य मार्गों पर वाहन जांच अभियान चलाया । इस दौरान पुलिस की टीम द्वारा 

आवागमन करने वाली छोटी बड़ी गाड़ियों को रोककर उनकी तलाशी ली गई एवं वाहन और चालक से जुड़े कागजातों की जांच पड़ताल की गई । इस दौरान यातायात पुलिस की टीम ने नियमों का उल्लंघन कर वाहन चलाने वाले  चालकों से 6000 रुपये  का जुर्माना वसूला। जांच टीम का नेतृत्व एसआई मुकेश कुमार  ने किया। 

ब्रजेश राठौर,ग्राम समाचार संवाददाता,पंजवारा।

Panjwara News: बाइकों की आमने सामने टक्कर में दो युवक हुए जख्मी

Posted: 11 May 2022 01:22 AM PDT

ग्राम समाचार,पंजवारा,बाराहाट,बांका। मंगलवार दोपहर को पंजवारा में चीर नदी पुल पर  दो बाइकों की आमने-सामने की टक्कर में दो युवक जख्मी हो गए । घायलों को आनन-फानन में पंजवारा थाना के एएसआई अरुण कुमार सिंह द्वारा इलाज के लिए हेल्थ एंड वैलनेस सेंटर पंजवारा 

पहुंचाया गया जहां दोनों को प्राथमिक उपचार के बाद छुट्टी दे दी गई।वह इस दुर्घटना में दोनों बाइक बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई। घायलो की पहचान धोरैया थाना क्षेत्र के नानन पैर गाँव के राकेश कुमार एवं गोड्डा जिला के सिकटिया के खूबलाल पंडित के रुप में हुई।

ब्रजेश राठौर,ग्राम समाचार संवाददाता,पंजवारा।

Rewari News : नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो की ओर से सूरज स्कूल में कार्यक्रम का आयोजन

Posted: 11 May 2022 01:22 AM PDT



ग्राम समाचार न्यूज : रेवाड़ी : श्रीकांत जाधव भा0पू0से0 अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक हरियाणा, चीफ हरियाणा नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो के नेतृत्व मे नशा मुक्त हरियाणा के उद्देशय हेतु प्रयास संस्था एवं नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो यूनिट जिला रेवाड़ी के सौजन्य से सुरज स्कूल रेवाड़ी मे कार्यक्रम का आयोजन किया गया। प्राचार्य पवन कुमार की अध्यक्षता मे आयोजित इस कार्यक्रम का सफल संचालन तरुण दुआ  द्वारा किया गया। इस अवसर पर श्री सुनील भार्गव सदस्य प्रयास संस्था व अधिवक्ता एवं हरियाणा रेड क्रौस सोसायटी , CSR सदस्य ने अपने प्रेरक सम्बोधन से विद्यार्थियो को नशे की लत छोड़ने का आग्रह किया। 



श्री RN महलावत, श्रीमति बबीता  श्रीमति गीता प्रयास सदस्य व श्री अनील कुमार SI इंचार्ज नारकोटिक्स कंट्रोल यूनिट रेवाड़ी ने छात्रो को नशे की हानियो से अवगत करवाया व श्रीकांत जाधव भा0पू0से0 अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक हरियाणा, चीफ हरियाणा नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो द्वारा व प्रयास संस्था द्वारा नशा मुक्त हरियाणा के अभियान का ज़ोर शोर से प्रचार व प्रसार किया गया। 

Pages