ग्राम समाचार : Gram Samachar - 🌐

Breaking

Home Top Ad

Post Top Ad

Friday, May 13, 2022

ग्राम समाचार : Gram Samachar

ग्राम समाचार : Gram Samachar


Godda News: निर्वाचन से 48 घंटे पूर्व जिले में रहेगा ड्राई डे

Posted: 13 May 2022 05:05 AM PDT



ग्राम समाचार, गोड्डा ब्यूरो रिपोर्ट':- आगामी त्रिस्तरीय पंचायत (आम) निर्वाचन 2022 के प्रथम चरण के मतदान के सफल संचालन को लेकर उपायुक्त भोर सिंह यादव एवं पुलिस अधीक्षक नाथू सिंह मीना के द्वारा जिले के प्रिंट मीडिया एवं इलेक्ट्रॉनिक मीडिया के साथ प्रेस कॉन्फ्रेंस आयोजित की गई। प्रेस कॉन्फ्रेंस में उपायुक्त के द्वारा आगामी त्रिस्तरीय पंचायत (आम) निर्वाचन 2022 को लेकर किए गए तैयारियों  से संबंधित महत्वपूर्ण जानकारियां प्रदान की गई। उपायुक्त के द्वारा बताया गया कि प्रथम चरण के मतदान के लिए  जिला प्रशासन  के द्वारा पूरी तैयारी पूरी की गई है। पहले चरण में तीन प्रखंडों में मुख्य रूप से गोड्डा, पोडैयाहाट और सुंदरपहाडी प्रखंड मे मतदान कराया जाएगा । साथ-साथ ही साथ  दूसरे चरण में महगामा, बसंतराय और पथरगामा तथा तीसरे चरण में मेहरमा, ठाकुरगंगटी और बोआरीजोर प्रखंड में पंचायत चुनाव संपन्न कराया  जायेगा। त्रिस्तरीय चुनाव को लेकर जिले के कुल 8,85,072 मतदाता मतदान का प्रयोग करेंगे।इसके तहत पुरुष मतदाताओं की संख्या 4,56,259 तथा महिला मतदाताओं की संख्या 4,28,813 है. पहले चरण्ग में गोड्डा, पोड़ैयाहाट और सुंदरपहाड़ी प्रखंड क्षेत्र के कुल 3,42,495 मतदाता वोटिंग करेंगे। इसमें पुरुष मतदाताओं की संख्या 1,75,598 और महिला मतदाताओं की संख्या 1,66,897 है। दूसरे चरण में तीन प्रखंड महगामा, बसंतराय और पथरगामा में वोट डाले जाएंगे. इन तीनों प्रखंडों के कुल 2,69,598 मतदताताओं में पुरुष मतदाता 1,39,060 तथा 130538 महिला मतदाता वोटिंग करेंगे।

■ निर्वाचन से 48 घंटे पूर्व ज़िले में रहेगा ड्राई डे|

जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह उपायुक्त के द्वारा बताया गया कि शांतिपूर्ण एवं निष्पक्ष वातावरण में चुनाव संपन्न कराने हेतु मतदान की नियत समय के अवधि के 48 घंटे पूर्व से मतदान समाप्ति के अगले दिन प्रातः 7:00 बजे तक इसको ड्राई डे घोषित किया गया है।वहीं प्रथम चरण के निर्वाचन से पूर्व दिनांक 12.05.2022 के अपराह्न 3:00 बजे से दिनांक 15.05. 2022 के प्रातः 7:00 बजे तक ड्राई डे रहेगा जिसके अंतर्गत सभी प्रकार के मदिरा एवं मादक पेय पदार्थों की बिक्री पर प्रतिबंध  रहेगा। पुलिस अधीक्षक के द्वारा जानकारी दी गई कि सभी बूथों की संवेदनशीलता के आधार पर पर्याप्त संख्या में सुरक्षा बलों की प्रतिनियुक्ति की गई है।128 सेक्टर सह गश्ती दल का गठन किया गया है। साथ ही 10 जोन एवं सुपर जॉन के माध्यम से मोटरसाइकिल दस्ता के द्वारा लगातार निगरानी रखी जाएगी ।प्रथम चरण के सभी महत्वपूर्ण स्थलों पर QRT टीम को रखा जाएगा। मतदान प्रक्रिया में बाधा उत्पन्न करने वाले असामाजिक तत्वों पर विधि सम्मत कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी। साथ ही साथ आगामी त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव 2022 को लेकर अतिआवश्यक दिशा निर्देश दिए गए। कार्यक्रम में उप विकास आयुक्त के द्वारा आगामी त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव को लेकर मीडिया कर्मियों को संबोधित किया गया। प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान जिला जनसंपर्क पदाधिकारी अविनाश कुमार सहित जिले के प्रिंट मीडिया व इलेक्ट्रॉनिक मीडिया कर्मी मौजूद थे|

Bounsi News: पूर्व विधायक की अगवाई में राजद का सदस्यता अभियान शुरू

Posted: 12 May 2022 10:50 AM PDT

ग्राम समाचार,बौंसी,बांका। कटोरिया विधानसभा की पूर्व राजद विधायक स्वीटी सीमा हेंब्रम की उपस्थिति में गुरुवार को राजद सदस्यता अभियान चलाया गया। गोकुला पंचायत स्थित पड़रिया मोड़ के पास सदस्यता अभियान में करीब ढाई सौ नए सदस्य को सदस्यता दिलाई गई। इस अवसर पर पूर्व विधायक ने मौके पर मौजूद लोगों को संबोधित करते हुए कहा की, राजद बिहार की काफी लोकप्रिय पार्टी है और राष्ट्रीय अध्यक्ष लालू प्रसाद यादव तथा तेजस्वी प्रसाद यादव के नेतृत्व में पार्टी तेजी से 

आगे बढ़ने का काम कर रही है। यही वजह है कि, सदस्यता अभियान में युवा भी सक्रिय रूप से जुड़ना आरंभ कर दिए हैं। साथ ही देश और राज्य में व्याप्त महंगाई, भ्रष्टाचार, बेरोजगारी सहित अन्य मुद्दे पर लोगों को जागरूक होने की सलाह दी। बताया गया कि,वर्तमान सरकार की व्यवस्था से अब जनता उबने लगी है और अब इसे बदलना चाहती है। इस मौके पर मुख्य रूप से दाऊद खां, जेन्यूल दिनेश मरीक, कन्हैया कुमार, सुभाष यादव, सुनील मुर्मू, जियालाल हेंब्रम, कांदन किसकु सहित अन्य मौजूद थे। 

कुमार चंदन,ग्राम समाचार संवाददाता,बौंसी।

Bounsi News: सड़क दुर्घटना में दो व्यक्ति गंभीर रूप से जख्मी

Posted: 12 May 2022 10:50 AM PDT

ग्राम समाचार,बौंसी,बांका। बंधुआकुरावा थाना क्षेत्र के कौवावरण गांव समीप अनियंत्रित ऑटो सड़क से नीचे पलट जाने पर दो लोग गंभीर रूप से जख्मी हो गए। मिली जानकारी के अनुसार झारखंड के गोड्डा जिला अंतर्गत पोड़ैयाहाट थाना क्षेत्र के धोबिया बांध गांव निवासी पटवारी सोरेन का 30 वर्षीय पुत्र अशोक सोरेन एवं गुरु मुर्मू का 55 वर्षीय पुत्र मनोज मुर्मू अपने रिश्तेदारों के साथ ऑटो से बंधुआकुरावा थाना क्षेत्र के बघवा गांव में तिलक समारोह में शामिल होने के लिए जा रहा था। बताया जाता है कि, तेज रफ्तार ऑटो कौवावरण गांव से आगे बढ़ने के साथ ही 


अनियंत्रित होकर खेत में पलट गई। घटना में उक्त दोनों लोगों को गंभीर चोट आई है। हालांकि घटना में अन्य लोगों को भी हल्की चोट आई है। परिजनों के साथ-साथ स्थानीय लोगों एवं पुलिस के सहयोग से सभी को इलाज के लिए रेफरल अस्पताल लाया गया। जहां ड्यूटी पर तैनात चिकित्सक डॉक्टर उत्तम कुमार के द्वारा इलाज किया गया। इलाज के बाद बेहतर चिकित्सा के लिए दोनों व्यक्ति को भागलपुर रेफर कर दिया गया है। रेफरल अस्पताल में थानाध्यक्ष मंटू कुमार ने भी घायलों से आवश्यक पूछताछ की। बताया गया की ऑटो चालक को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। 

कुमार चंदन,ग्राम समाचार संवाददाता,बौंसी।

Bounsi News: पुलिस ने शराब मामले में फरार वारंटी को गिरफ्तार कर भेजा जेल

Posted: 12 May 2022 10:49 AM PDT

ग्राम समाचार,बौंसी,बांका। बौंसी थाना क्षेत्र की मुबारकपुर डहुआ गांव से पुलिस ने शराब के मामले में फरार वारंटी को गिरफ्तार कर पुलिस अभिरक्षा में बांका जेल भेज दिया है। जानकारी देते हुए थानाध्यक्ष अरविंद कुमार राय ने बताया कि, मोफिल मियां का पुत्र मजीद अंसारी के ऊपर 2017 में शराब को लेकर मामला दर्ज हुआ था। कोर्ट से जमानत 

मिलने के बाद पुनः कोर्ट में पेशी के लिए बुलाया गया था। लेकिन वह फरार हो गया था। जिसके बाद  कोर्ट से आरोपी की गिरफ्तारी के लिए वारंट निर्गत किया गया था। सूचना मिलने के बाद आरोपी को उसके घर से ही गिरफ्तार किया गया। जिसे पुलिस अभिरक्षा में बांका जेल भेज दिया गया है। 

कुमार चंदन,ग्राम समाचार संवाददाता,बौंसी।

Bounsi News: सुप्रसिद्ध चिकित्सक डॉक्टर बी पंजियारा का हुआ निधन

Posted: 12 May 2022 10:48 AM PDT

ग्राम समाचार,बौंसी,बांका। असिस्टेंट सिविल सर्जन पद से रिटायर बौंसी के सुप्रसिद्ध चिकित्सक डॉक्टर बिंदेश्वर पंजियारा का गुरुवार को तड़के निधन हो गया। 83 वर्षीय डॉ पिछले 2 माह से बीमार चल रहे थे। जिनका निजी क्लीनिक में इलाज चल रहा था। मालूम हो कि, अपनी नौकरी काल में उन्होंने मरीजों की काफी सेवा की थी। 1985 में शादी के कुछ ही साल बाद पत्नी शकुंतला देवी के देहांत के बाद चार छोटी छोटी पुत्री और 1 पुत्र की परवरिश उन्होंने खुद की थी। उनके निधन की खबर सुनते ही बौंसी बाजार में शोक की लहर दौड़ पड़ी। लोग उनके मारवाड़ी टोला स्थित 

आवास पहुंचकर काफी संख्या में गणमान्य लोगों ने पुष्पांजलि अर्पित किया। पुष्पांजलि अर्पित करने वालों में मुख्य रूप से कटोरिया के पूर्व विधायक स्वीटी सीमा हेंब्रम, व्यवसायिक संघ के अध्यक्ष राजीव कुमार सिंह, भाजपा के प्रदेश मंत्री सुमन सौरभ, इंद्रेश्वर राणा, राजाराम अग्रवाल, अजय साह, मनीष केडिया सहित अन्य लोगों ने शोक व्यक्त किया है। निधन पर कटोरिया विधायक डाक्टर निक्की हेंब्रम ने भी शोक व्यक्त किया है। उनका अंतिम संस्कार पापहरणी  स्थित श्मशान घाट में किया गया‌। उनके एकलौते पुत्र आनंद जी ने मुखाग्नि दिया। 

कुमार चंदन,ग्राम समाचार संवाददाता,बौंसी।

Bounsi News: चौथे दिन की भागवत कथा में उमड़ी श्रद्धालुओं की भारी भीड़

Posted: 12 May 2022 10:47 AM PDT

ग्राम समाचार,बौंसी,बांका। प्रखंड के सिकंदरपुर गांव में चल रहे सात दिवसीय श्रीमद् भागवत कथा ज्ञान यज्ञ का आज चौथे दिन काफी मनोरम देखा गया। लोग भक्ति भाव में गोते लगा रहे थे। कथावाचक आचार्य अंजनी भूषण पाठक जी के द्वारा चौथे दिन की कथा प्रसंग का श्रद्धालुओं ने आनंद लिया। भागवत कथा में कलाकारों के द्वारा झांकी की प्रस्तुति भी की गई। बताते चलें, सात दिवसीय श्रीमद्भागवत कथा 15 मई 2022 तक चलेगी। जिसमें सुबह 8:00 बजे से लेकर 12:00 बजे तक तथा संध्या 7:00 से 10:30 तक कथा का आयोजन किया गया है। कथा के पश्चात 


प्रत्येक दिन प्रसाद का वितरण किया जाता है, प्रत्येक दिन की कथा में बाल कलाकारों के द्वारा मनोरम झांकी प्रस्तुत की जाती है इसको देखकर श्रोतागन मंत्रमुग्ध हो रहे हैं। मौके पर नीरज कुमार यादव,सियाराम यादव, छेदी ठाकुर, सुबोध कापरी, बजरंगी पंडा, कमलेश शर्मा, नीतीश यादव, अनिल कापरी, बमबम कापरी, सुनील यादव, रोहित यादव, कामदेव कापरी, अनिल शर्मा, विष्णुदेव चौधरी, पुलिस यादव,सुधीर मंडल, ग्यानन्द कापरी, सोहित यादव, श्रीकांत कापरी,रूपनारायण कापरी,रामचंद्र कापरी,चंद्रशेखर सिंह, डॉ सर्वलाल ठाकुर सहित सैकड़ों ग्रामीण उपस्थित थे। 

कुमार चंदन,ग्राम समाचार संवाददाता,बौंसी।

Chandan News: पुरानी रंजिश के मामले में शादी समारोह के आड़ में चाकू मारकर उतारा मौत का घाट

Posted: 12 May 2022 10:45 AM PDT

ग्राम समाचार,चांदन,बांका। चांदन थाना से बढ़ी खबर सामने आई है जानकारी के अनुसार प्रखंड के सिलजोरी पंचायत के बियाही गांव मे बीते रात्रि 11 मई को शादी के दौरान दो युवक को निशाना बना कर अपराधियों किसी बहाने से अग़वा कर जान मारने के नियत जंगल की ओर ले जाकर चाकू से वार कर दिया था। जिसमें एक युवक 17 वर्षीय सन्तोष कुमार यादव घटना स्थल पर ही मौत हो गई। ओर एक युवक गंभीर रूप में जख्मी का इलाज चल रहा है। बताया गया दोनों युवक को अपराधियों ने धारदार हथियार से गर्दन पर वार कर दिया था। घटना की सुचना मिलते ही मौके पर सदलबल पहुंचे पु अ नि चंचल कुमार ने गांव के ही समीप घनी झाड़ियों के बीच से शव को बरामद कर अंत्य-परीक्षण के लिए सदर अस्पताल बांका भेज दिया| मृतक युवक के परिजनों की निशानदेही पर पुलिस ने एक अपराधी के भाई ओर एक अपराधी के पिता को हिरासत मे ले लिया है। बताया गया कि देवघर जिला के रिखिया थाना क्षेत्र के सतबेहड़ी गांव से बारात बियाही गांव के अशोक यादव के घर हो बेटी की शादी में  आया था।वर माला की रस्म समापन होने के बाद जैसे ही बाराती खाना खाने बैठे ही थे की सतबेहड़ी गांव निवासी 17 वर्षीय पवन कुमार यादव खून से लथ पथ लोगों के बीच पहुंचा और घटना की जानकारी दी और बताया कि रिखिया थाना क्षेत्र के नावाडीह देवपुरा 

निवासी स्व दीनदयाल यादव के पुत्र सोनू कुमार व मुकेश कुमार ने एक अन्य युवक के साथ मिलकर मेरे गर्दन पर धारदार हथियार से वार कर जख़्मी कर दिया ओर संतोष यादव नामक एक युवक को हत्या करने कि नियत से झाड़ी कि तरफ ले गया है। घटना की जानकारी पर मौके पर मौजूद लोगों ने गंभीर रूप से जख्मी युवक को इलाज के लिए देवघर भेज दिया। और दूसरा युवक की खोजबीन करने लगे। काफी देर खोजबीन करने के बाद युवक संतोष कुमार यादव का शव जंगल में पड़ा मिला। मौके से पंचायत के उप मुखिया शिवनारायण यादव उर्फ़ शिबू यादव ने चांदन थाना को सूचित कर घटना की जानकारी दी। सुचना मिलते ही मौके पर पहुंची चांदन पुलिस ने  लाश को बरामद कर अंत्य-परीक्षण के लिए सदर अस्पताल बांका भेज दिया। वहीं देवघर सदर अस्पताल मे इलाजरत  गंभीर रूप से जख्मी पवन यादव के फर्द बयान पर पुलिस घटना की प्राथमिकी दर्ज करने मे जुट गई है। फर्द बयान मे बताये गये अपराधियों की गिरफ्तारी को लेकर पुलिस ने सोनू यादव के भाई ओर विवेक यादव के पिता को हिरासय में लेकर पूछताछ की जा रही है। इधर अंत्यपरीक्षण के बाद युवक का शव घर आते ही घटना से आक्रोशित परिजनों ने अपराधियों की शीघ्र गिरफ्तारी की मांग करते हुए शव को बीच सड़क पर रखकर चांदन देवघर मुख्य सड़क मार्ग को कसई मोड़ के पास जाम कर दिया। घटना के संबंध में बेलहर प्रक्षेत्र एस डी पी ओ प्रेमचंद सिंह ने बताया की पुरानी रंजिश के कारण घटना हुई है। घटना में संलिप्त अपराधियों की गिरफ्तारी को लेकर छापेमारी की जा रही है ।

उमाकांत साह,ग्राम समाचार संवाददाता,चांदन।

Chandan News: राजद का चला सदस्यता अभियान

Posted: 12 May 2022 10:44 AM PDT

ग्राम समाचार,चांदन,बांका। चांदन प्रखंड की चांदवारी पंचायत के केंदुआर के काली मंडप के प्रांगण में राजद की ओर से प्रखंड अध्यक्ष अशोक यादव के नेतृत्व में गुरुवार को सदस्यता अभियान चलाया गया।आयोजित इस कार्यक्रम में दर्जनों लोगों ने पार्टी की सदस्यता ग्रहण की। इसमें राजद प्रखंड सचिव शिवशंकर शर्मा पुर्व प्रखंड अध्यक्ष सह दक्षिणी बारने पंचायत मुखिया तुलसी रजक सुरेश प्रसाद यादव गेना लाल यादव पवन कुमार यादव जय नारायण हेंब्रम सीताराम यादव विजय कुमार रजक मुकेश कुमार वार्ड सदस्य कामदेव यादव, पंच शंकर शर्मा रमेश प्रसाद दास सत्येंद्र पासवान शंभू यादव राजेश यादव रिमिल हेम्बरम, मनोवर अंसारी, आदि सामिल थे। इस दौरान आरजेडी प्रखंड अध्यक्ष अशोक यादव ने बताया कि चांदन प्रखंड से हजारों लोगों को सदस्यता बनाने का लक्ष्य रखा गया है। इस मुहिम को पार्टी प्रमुख लालू प्रसाद यादव ने पार्टी 

के सदस्यता अभियान की शुरुआत की है उन्होंने कहा कि हम बिहार की सबसे बड़ी पार्टी हैं सदस्यता अभियान के तहत हम मौजूदा सरकार से लोगों की नाराजगी के खिलाफ अभियान चलाएं बिहार में शराबबंदी भ्रष्टाचार बेरोजगारी युवा किसान लॉ एंड ऑर्डर की लचर व्यवस्था से नाराज है। मौजूदा सरकार के शासनकाल के 15 साल की सरकार के बाद भी बिहार सबसे फिसड्डी राज्य है आखिर इसके लिए जिम्मेदार कौन है।शराब बंदी कानून एवं बालू खनन पर विशेष चर्चा करते हुए प्रखंड सचिव शिवशंकर शर्मा ने बताया कि मैं इस कानून को स्वागत करता हूं परन्तु कानून में बदलाव होना चाहिए था क्योंकि सरकार द्वारा योग्य लाभुक प्रधान मंत्री आवास बनाया जा रहा है।लेकिन इस क़ानून से आवास बनाने वाले लाभुकों को बालू महंगे दामों खरीदना पड़ रहा है। शराब बंदी कानून लागू है लेकिन पड़ोसी राज्यों से शराब माफिया चोरी छिपे बिहार में शराब लाकर महंगे दामों बेच रहा है। जिससे आज पहले से ज्यादा लोग सड़क दुघर्टना की शिकार हो रही है। शादी विवाह के आड़ में आऐ दिन शराब के नशे में हत्या डकैती जैसे घटना  देखने को मिल रही है। 

उमाकांत साह,ग्राम समाचार संवाददाता,चांदन।

Chandan News: विषैले तत्वों के काटने से युवक की हुई मौत परिजनो में मचा कोहराम

Posted: 12 May 2022 10:43 AM PDT

ग्राम समाचार,चांदन,बांका। प्रखंड क्षेत्र के चांदन पंचायत के एक बड़ी ही हृदय बिदारक घटना सामने आई है। बताया गया चांदन हेठ टोला के 32 वर्षीय युवक अरविंद मंडल पिता सीबी मंडल चांदन देवघर मुख्य मार्ग के तुर्की मोड़ अपना किराना दुकान चलाकर परिवार का भरण पोषण करता था। सूत्रों से मिली जानकारी अनुसार बुधवार संध्या तकरीबन 6:30 तुर्किमोड़ स्थित राशन दुकान में राशन बिक्री कर रहा था। राशन निकालने के दौरान किसी जहरीली सर्प ने डंस लिया।जानकारी मिलते ही स्थानीय लोगों के द्वारा चांदन पांडेय टोला अवस्थीत बाबा दुबे मंदिर ले गया। जहां झाड़-फूंक की प्रक्रिया आरंभ किया गया। तब तक काफी देर हो चुकी 

थी। स्थिति में सुधार नहीं होने पर परिजनों ने युवक को आनन-फानन में सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र चांदन में भर्ती करवाया।जहां डॉ अजहर आलम ने युवक की गंभीर स्थिति देखते हुए बेहतर इलाज के लिए सदर अस्पताल देवघर रेफर कर दिया।जहां चिकित्सकों ने जांच उपरांत मृत घोषित कर दिया। आकस्मिक मौत घटना की सुचना  परिजनों को मिलते ही रो रो कर बुरा हाल है। बताया गया कि इनके चार छोटे छोटे बच्चे है जिनमें तीन लड़की एक लड़का शामिल है। मृतक युवक ही परिवार चलाने के लिए कमाऊ लड़का था।वहीं मृतक युवक को चांदन नदी घाट पर रखकर सुबह से लेकर दोपहर तक तांत्रिक द्वारा झाड़-फूंक कर पुनः जिवित करने की बात कह रहे थे। अंत में इस अंध विश्वास से हटकर अंतिम संस्कार कर दिया।  

उमाकांत साह,ग्राम समाचार संवाददाता,चांदन।

Godda News: प्रथम चरण चुनाव हेतु बूथ का निरीक्षण किया गया

Posted: 12 May 2022 02:15 AM PDT



ग्राम समाचार, गोड्डा ब्यूरो रिपोर्ट:-  आज दिनांक 12.05.2022 को आगामी त्रिस्तरीय पंचायत (आम) निर्वाचन 2022 के प्रथम चरण के मद्देनजर उपायुक्त भोर सिंह यादव  एवं पुलिस अधीक्षक नाथू सिंह मीना के द्वारा संयुक्त रूप से गोड्डा एवं पोड़ैयाहाट प्रखंड के विभिन्न संवेदनशील, अतिसंवेदनशील मतदान केंद्रों, कलस्टर एवं रूटचार्ट  का निरीक्षण किया गया। उपायुक्त द्वारा मतदान केंद्रों एवं कलस्टर में उपलब्ध भौतिक संसाधनों की जांच कर  आवश्यक मूलभूत सुविधाएं यथा- पानी, बिजली, मतदान कर्मियों के सुविधा एवं सुरक्षाकर्मियों के रहने की व्यवस्था सहित रूट चार्ट, बूथ का कम्युनिकेशन प्लान एवं सभी बूथों में मूलभूत सुविधाएं, संवेदनशील बूथ, अति संवेदनशील बूथ समेत अन्य महत्वपूर्ण चीजों का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के क्रम में उपायुक्त एवं पुलिस अधीक्षक के द्वारा गोड्डा प्रखंड के अंतर्गत जमनी  बेलारी, जमनी पहाड़पुर एवं पोड़ैयाहाट प्रखंड के अंतर्गत असाढ़ी माधुरी, डाडै़, मचखार एवं  विभिन्न अतिसंवेदनशील मतदान केंद्रों का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने संबंधित क्षेत्रों के ग्रामीणों से मुलाकात करते हुए बताया कि निष्पक्ष और शांतिपूर्ण चुनाव कराने के लिए जिला प्रशासन द्वारा लगभग सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। उन्होंने ग्रामीणों से आह्वान किया कि वे लोकतंत्र की मजबूती के लिए आगामी त्रिस्तरीय पंचायत आम निर्वाचन 2022 चुनाव में निर्भीक एवं बेझिझक होकर अपने मताधिकार का प्रयोग करें। उन्होंने कहा कि लोकतंत्र में एक-एक वोट का बहुत ही महत्व है। इसलिए हर मतदाता को मतदान जरूर करना चाहिए,  चुनाव में गड़बड़ियों से  सम्बन्धित किसी भी प्रकार की कोई संदिग्ध सूचना मिलती है तो जिला प्रशासन को तुरंत सूचित करें। पुलिस अधीक्षक नाथू सिंह मीना के द्वारा ग्रामीणों को शांतिपूर्ण एवं निर्भीक होकर मतदान करने के लिए आश्वस्त किया गया। उन्होंने बताया कि त्रिस्तरीय पंचायत (आम) निर्वाचन 2022 पुलिस  मे सभी संवेदनशील एवं अतिसंवेदनशील बूथों पर विशेष नजर रखी जाएगी। निरीक्षण कार्यक्रम के दौरान अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी गोड्डा आनंद मोहन सिंह, थाना प्रभारी एवं पुलिसकर्मी मौजूद थे।

Bounsi News : तीसरे दिन की कथा में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़

Posted: 11 May 2022 10:28 AM PDT

ग्राम समाचार,बौंसी,बांका। प्रखंड के सिकंदरपुर गांव में चल रहे सात दिवसीय श्रीमद् भागवत कथा ज्ञान यज्ञ का आज तीसरे दिन काफी मनोरम देखा गया। लोग भक्ति भाव में गोते लगा रहे थे। कथावाचक आचार्य अंजनी भूषण पाठक जी के द्वारा तीसरे दिन की कथा प्रसंग में धुंधकारी और गोकर्ण की कथा सुनाई गई। कथा को सुनकर श्रोता भाव विभोर हो गए। कथावाचक अंजनी भूषण पाठक के द्वारा बताया गया कि, बुरे काम का हमेशा बुरा नतीजा होता है। जैसे गोकर्ण भागवत भक्त थे और उनका भाई धुंधकारी अधर्मी था। यही वजह है कि धुंधकारी की अकाल मृत्यु होने के कारण प्रेत योनि मिली थी। इसके बाद उनके भाई गोकर्ण ने प्रेत योनि से मुक्ति दिलाने के लिए सूत भगवान के बताए सूत्र पर श्रीमद् भागवत कथा का आयोजन किया और भाई धुंधकारी को कथा सुनाई। जिसके श्रवण से धुंधकारी को प्रेत योनि से मुक्ति मिली थी। 


कथावाचक ने स्पष्ट रूप से कथा के माध्यम से बताया कि, कर्म धर्म मनुष्य को संयमित और वेद रीति नीति से करना चाहिए और भाई से रंजीत नहीं करना चाहिए। बुरे समय में भाई ही भाई के काम आता है। भागवत कथा में कलाकारों के द्वारा देश भक्ति से संबंधित झांकी की प्रस्तुति देकर देश प्रेम का संदेश देने का काम किया गया। बताते चलें, सात दिवसीय श्रीमद्भागवत कथा 15 मई 2022 तक चलेगी। जिसमें सुबह 8:00 बजे से लेकर 12:00 बजे तक तथा संध्या 7:00 से 10:30 तक कथा का आयोजन किया गया है। कथा के पश्चात प्रत्येक दिन प्रसाद का वितरण किया जाता है, प्रत्येक दिन की कथा में बाल कलाकारों के द्वारा मनोरम झांकी प्रस्तुत की जाती है इसको देखकर श्रोतागन मंत्रमुग्ध हो रहे हैं। मौके पर नीरज कुमार यादव,सियाराम यादव, छेदी ठाकुर, सुबोध कापरी, बजरंगी पंडा, कमलेश शर्मा, नीतीश यादव, अनिल कापरी, बमबम कापरी, सुनील यादव, रोहित यादव, कामदेव कापरी, अनिल शर्मा, विष्णुदेव चौधरी, पुलिस यादव,सुधीर मंडल, ग्यानन्द कापरी, सोहित यादव, श्रीकांत कापरी,रूपनारायण कापरी,रामचंद्र कापरी,चंद्रशेखर सिंह, डॉ सर्वलाल ठाकुर सहित सैकड़ों ग्रामीण उपस्थित थे।

कुमार चंदन,ग्राम समाचार संवाददाता,बौंसी।

Bounsi News: बौंसी पुलिस एवं खनन विभाग के संयुक्त छापेमारी में अवैध डंपिंग किए बालू को किया गया जप्त

Posted: 11 May 2022 10:26 AM PDT

ग्राम समाचार,बौंसी,बांका। बौंसी थाना क्षेत्र के अचारज मोहल्ले से बौंसी थाना के पुलिस पदाधिकारी एवं खनन विभाग के खान निरीक्षक संजय कुमार एवं अवधेश कुमार के संयुक्त छापेमारी में अवैध डंपिंग किए गए बालू को जप्त किया गया। उक्त लगभग 1000 घन फिट बालू को जप्त करते हुए संबंधित बालू माफिया के विरुद्ध कानूनी कार्रवाई की जा रही 




है। इस अवैध डंपिंग में लगभग ₹100000 का सरकार को राजस्व क्षति पहुंची है। मालूम हो कि, खनन विभाग के द्वारा लगातार छापेमारी की जा रही है। पूर्व में भी शंभूगंज थाना क्षेत्र में छापेमारी की गई थी। छापेमारी से बालू माफियाओं में हड़कंप मचा हुआ है। मौके पर बौंसी पुलिस के एस आई राजेश कुमार सिंह, एसआई मनोरंजन कुमार, एसआई अनिल कुमार सहित पुलिस बल उपस्थित थे। 

कुमार चंदन,ग्राम समाचार संवाददाता,बौंसी।

Bounsi News: फरार वारंटी को पुलिस ने किया गिरफ्तार भेजा जेल

Posted: 11 May 2022 10:23 AM PDT

ग्राम समाचार,बौंसी,बांका। बौंसी थाना क्षेत्र के पिलुआ गांव से पुलिस ने एक फरार वारंटी को बुधवार को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। जानकारी देते हुए थानाध्यक्ष अरविंद कुमार राय ने बताया कि, पिलुआ गांव निवासी तेज नारायण पंजियारा का पुत्र गणेश पंजियारा के ऊपर बांका कोर्ट से 

वारंट निर्गत था। जो लंबे समय से फरार चल रहा था। गुप्त सूचना मिलने पर आरोपी को उसके घर से गिरफ्तार किया गया है। बुधवार को रेफरल अस्पताल में कोरोना जांच कराने के बाद आरोपी को पुलिस अभिरक्षा में बांका जेल भेज दिया गया है। मालूम हो कि इसकी गिरफ्तारी रात्रि में की गई थी। 

कुमार चंदन,ग्राम समाचार संवाददाता,बौंसी।

Bounsi News: रेलवे कोर्ट से फरार वारंटी को पुलिस ने किया गिरफ्तार

Posted: 11 May 2022 10:22 AM PDT

ग्राम समाचार,बौंसी,बांका। बौंसी थाना क्षेत्र के सिरांय गांव से पुलिस ने रेलवे कोर्ट के द्वारा वारंट निर्गत एक फरार वारंटी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। जानकारी देते हुए थानाध्यक्ष अरविंद कुमार राय ने बताया है कि, सिरांय गांव निवासी विनय कुमार, पिता पांडव मंडल के ऊपर 2009 

में रेलवे पुलिस के द्वारा मामला दर्ज किया गया था। जिसके बाद से वह फरार चल रहा था। गुप्त सूचना के आधार पर आरोपी के घर पर छापेमारी कर उसे गिरफ्तार कर लिया गया है। बुधवार को रेफरल अस्पताल में कोरोना जांच कराने के बाद विनय कुमार को भागलपुर रेलवे कोर्ट भेज दिया गया है। 

कुमार चंदन,ग्राम समाचार संवाददाता,बौंसी।

Bounsi News: मुखिया संघ का हुआ चुनाव हरिहर यादव अध्यक्ष पद पर हुए मनोनीत

Posted: 11 May 2022 10:21 AM PDT

ग्राम समाचार,बौंसी,बांका। प्रखंड मुखिया संघ व अन्य पदों के लिए बुधवार को चुनाव कराया गया। हालांकि सर्वसम्मति से अध्यक्ष पद के लिए पुराने मुखिया फागा पंचायत के मुखिया हरिहर यादव को चुन लिया गया है। जबकि सचिव पद के लिए पूर्व पंचायत के मुखिया जयशंकर रवि उर्फ रवि मांझी को, कोषाध्यक्ष पद के लिए सांगा पंचायत की मुखिया पूजा मुर्मू, उपाध्यक्ष पद के लिए नयागांव पंचायत के मुखिया उपेंद्र मंडल, 

प्रवक्ता के लिए सांपडहर पंचायत के मुखिया सरगुन यादव और संयोजक के लिए अंगारू जबड़ा पंचायत के मुखिया अर्चना देवी को चयनित किया गया है। प्रखंड क्षेत्र के अन्य पंचायत के मुखिया को कार्यकारणी व अन्य पद का प्रभार सौंपा गया है। अध्यक्ष पद के निर्विरोध चयन के बाद प्रखंड प्रमुख बिरसा सोरेन और उप प्रमुख प्रकाश चौधरी ने माल्यार्पण कर स्वागत किया और बधाई दी है। इस मौके पर विभिन्न पंचायतों के जनप्रतिनिधि उपस्थित थे। 

कुमार चंदन,ग्राम समाचार संवाददाता,बौंसी।

Bounsi News: प्रखंड सभागार में पंचायत समिति की हुई बैठक पेयजल की समस्या से कराया गया अवगत

Posted: 11 May 2022 10:20 AM PDT

ग्राम समाचार,बौंसी,बांका। प्रखंड सभागार में बुधवार को पंचायत समिति बौंसी की सामान्य बैठक आयोजित की गई। बैठक में पूर्व बैठक की समीक्षा के साथ-साथ वित्तीय वर्ष 2022-23 की समीक्षा एवं योजनाओं का संग्रहण मनरेगा योजना, शिक्षा, स्वास्थ्य, बाल विकास परियोजना, पीएचइडी, वित्त विभाग के अद्यतन समीक्षा के साथ साथ अन्य विकास 


मुद्दों पर समीक्षा की गई। बैठक की अध्यक्षता प्रखंड प्रमुख बिरसा सोरेन ने की। इस दौरान प्रखंड विकास पदाधिकारी पंकज कुमार के द्वारा बैठक का सफल संचालन किया गया। मुख्य रूप से पंचायत समिति सदस्यों ने बैठक में विभिन्न पंचायतों में होने वाले पेयजल की समस्या को दूर करने की मांग की। साथ ही बिजली विभाग के द्वारा सांपडहर  पंचायत के तिवारीडीह गांव में विद्युत कनेक्शन को पहुंचाने की मांग की। 

कुमार चंदन,ग्राम समाचार संवाददाता,बौंसी।

Panjwara News: शराबी को गिरफ्तार कर भेजा जेल

Posted: 11 May 2022 10:19 AM PDT

ग्राम समाचार,पंजवारा,बाराहाट,बांका। बुधवार को पंजवारा पुलिस ने एक शराबी को गिरफ्तार कर भेजा जेल। मामले को लेकर पंजवारा थाना अध्यक्ष अनिल कुमार साव ने बताया कि मंगलवार देर शाम को एक शराबी  पंजवारा बाजार के संकट मोचन चौक के समीप शराब पीकर 

हंगामा कर रहा था जिसे पंजवारा पुलिस द्वारा गिरफ्तार कर लिया गया । गिरफ्तार शराबी की पहचान पंजवारा थाना क्षेत्र अंतर्गत सबलपुर पंचायत के चाके गाँव के लालू यादव पिता नारद यादव के रुप में हुई है । बुधवार को  गिरफ्तार शराबी को पुलिस अभिरक्षा में बाँका जेल भेज दिया गया ।

ब्रजेश राठौर,ग्राम समाचार संवाददाता,पंजवारा।

Panjwara News: तेज रफ्तार स्कार्पियो की टक्कर से दो बच्ची घायल

Posted: 11 May 2022 10:18 AM PDT

ग्राम समाचार,पंजवारा,बाराहाट,बांका। पंजवारा धोरैया स्टेट हाईवे पर पंजवारा थाना क्षेत्र के रामकोल गांव में  मुख्य मार्ग पर तेज रफ्तार स्कार्पियो की टक्कर से न दो बच्ची गंभीर रुप से घायल हो गई। दोनों को गंभीर अवस्था में धोरैया इलाज के लिए ले जाया गया। जहां से बेहतर उपचार के लिए दोनों को भागलपुर रेफर कर दिया गया। वहीं  आक्रोशित ग्रामीणों ने रामकोल गांव के समीप पंजवारा धोरैया मुख्य मार्ग को घंटो 


जाम कर दिया। घायल बच्चे की पहचान रामपुर गांव निवासी छोटू पंडित की पुत्री पूजा कुमारी उम्र 8 वर्ष  एवं अपने नानी घर आई अजय पंडित की पुत्री कामिनी कुमारी उम्र 10 वर्ष है। वही घटना की सूचना पर मौके पहुंचे पंजवारा थानाध्यक्ष अनिल कुमार साव एवं धोरैया सीओ हां सुनाओ तिवारी ने मौके पर पहुंचकर ग्रामीणों को समझा-बुझाकर सड़क जाम हटाया। ग्रामीणों ने सड़क पर रोड ब्रेकर बनाने की मांग है।वहीं पंजवारा थाना पुलिस ने एक  स्कॉर्पियो को अपने कब्जे में लिया है।

ब्रजेश राठौर,ग्राम समाचार संवाददाता,पंजवारा।

Rewari News : भारतीय किसान यूनियन ने गुलदस्ता भेंट कर नए उपायुक्त का स्वागत किया

Posted: 11 May 2022 09:52 AM PDT



भारतीय किसान यूनियन चढूनी जिला रेवाड़ी संगठन के पदाधिकारियों ने जिले के नए नियुक्त श्री अशोक गर्ग उपायुक्त महोदय से शिष्टाचार भेंट कर नव पदस्थापना की मुबारकबाद देकर जिले के विकास के लिए पूर्ण सहयोग देने की बात कही.                 

   

भारतीय किसान यूनियन चढूनी रेवाड़ी के जिला प्रधान समय सिंह की अगुवाई में जिला महासचिव कुलदीप सिंह बूढ़पुर,उप प्रधान ईश्वर सिंह महलावत, डा रोहतास रोझुवास,युवा जिला प्रधान सवाचंद नंबरदार रोझुवास, आई टी सेल प्रधान भूपेन्द्र सिंह राठी, जाटूसाना ब्लाक प्रधान राकेश ढोकिया,रेवाड़ी ब्लाक प्रधान चुन्नीलाल, बावल ब्लाक प्रधान जगदीश गुर्जर, पदाधिकारियों ने रेवाड़ी के नए नियुक्त उपायुक्त श्री अशोक गर्ग से शिष्टाचार भेंट कर नव पदस्थापना की बधाई दी. साथ ही पूर्व उपायुक्त श्री यशेंदर सिंह को किसानों के लिए किए गए सहयोग के लिए विदाई स्वरूप धन्यवाद ज्ञापित किया । किसान संगठन ने नव पदस्थापित उपायुक्त महोदय को जिले के किसानों, मजदूरों और जनता की भलाई में किए जाने विकास कार्यों के लिए पूर्ण सहयोग करने का आश्वासन भी दिया ।                   

जिला प्रधान समय सिंह ने यह भी  बताया की भारतीय किसान यूनियन चढूनी संगठन की दो दिवसीय राष्ट्रीय सेमिनार कुरुक्षेत्र में 12 से 13 मई को आयोजित की जा रही है जिसमे रेवाड़ी संगठन के सभी पदाधिकारी सदस्य भाग लेने जा रहे है ।

Rewari News : MDU रोहतक में बॉक्सिंग प्रतियोगिता का आयोजन किया गया

Posted: 11 May 2022 09:48 AM PDT



ग्राम समाचार न्यूज : रेवाड़ी : 21वी हरियाणा राज्य किक बॉक्सिंग प्रतियोगिता 6 मई से 8 मई महर्षी दयानंद यूनिवर्सिटी रोहतक में आयोजित की गई जिसमें रेवाड़ी के 43 बच्चों ने भाग लिया और अलग-अलग किलो भार वर्ग में पदक हासिल किए है इस अवसर पर सभी विजेता खिलाड़ियों को मुख्य अतिथि डॉ देवेंद्र सिंह ढुल खेल निदेशक एमडीयू रोहतक यूनिवर्सिटी विशिष्ट अतिथि राजेंद्र प्रसाद गर्ग जिला अध्यक्ष क्रीड़ा भारतीय रोहतक डॉ राजेंद्र प्रसाद स्भरवाल संतोष कुमार अग्रवाल राष्ट्रीय अध्यक्ष वाको इंडिया ने बच्चों को मेडल पहनाकर सम्मानित किया संदीप यादव भाड़ावास रेवाड़ी किकबॉक्सिंग एसोसिएशन के जनरल सेक्रेटरी  ने बताया 7 से 9 साल तक के लड़कों में शौर्य ने 2 सिल्वर मेडल - 24 केजी ,मयंक कुमार ने 2 सिल्वर मेडल +36 केजी में हासिल किये दीपेश ने  प्लस 69kg में 1 गोल्ड और सिल्वर मेडल,  सचिन यादव - 57 केजी में दो ब्रांच मेडल, विशाल यादव - _65 केजी 1 गोल्ड और ब्रॉन्ज मेडल , देव कुमार ने  57 केजी में  ब्रांच मेडल, दीपेंद्र कुमार - 63 केजी एक गोल्ड एक सिल्वर मेडल ,मयंक यादव  +69kg में  2 सिल्वर मेडल, विवेक कुमार - 52 केजी सिल्वर मेडल, कृष - 42 केजी एक गोल्ड एक सिल्वर मेडल, पारस माइनस 35 केजी गोल्ड और सिल्वर मेडल, शिवम -28 केजी गोल्ड ओर सिल्वर मेडल ,जतिन - 32 केजी सिल्वर और ब्रांच मेडल, युग कुमार - 32 केजी गोल्ड मेडल ,राजा - 27 केजी सिल्वर और ब्रॉन्ज मेडल, नवनीत - 32 केजी एक गोल्ड और सिल्वर मेडल, मयंक अजमेरिया - 52 केजी दो गोल्ड मेडल, कुणाल - 47 केजी सिल्वर मेडल ब्रोंज मेडल, नितिन कुमार - 57 केजी सिल्वर मेडल, जयंत - 32 केजी गोल्ड एक सिल्वर मेडल, प्रिंस - 65 केजी 2 सिल्वर मेडल, दीपांशु +47 केजी ब्रांच मेडल, अमन 45kg गोल्ड, सिकंदर प्लस 75 केजी ब्रांच मेडल, हर्ष - 52 केजी ब्रांच मेडल इसी प्रकार लड़कियों में आरती 55kg गोल्ड औरसिल्वर मेडल, प्रियल - 32 केजी 2 सिल्वर मेडल, निशु - 50 केजी गोल्ड और सिल्वर मेडल, देवकी - 28 केजी 2 सिल्वर मेडल, जिया - 42 केजी दो ब्रॉन्ज मेडल ,नैंसी - 32 केजी दो ब्रॉन्ज मेडल ,सपना - 52 केजी गोल्ड मेडल, रितु ( - 45) केजी दो गोल्ड मेडल, ललिता - 50 केजी  2 सिल्वर मेडल, रितु कुमारी - 50 केजी  एक गोल्ड  और ब्रॉन्ज मेडल, अंकिता 50 केजी सिल्वर मेडल, पूजा रानी 50 केजी ब्रोंज मेडल हासिल किए रेवाड़ी के खिलाड़ियों ने जोरदार प्रदर्शन करते हुए ऑल हरियाणा की तीसरे नंबर की ट्रॉफी पर कब्जा किया इन बच्चों की उपलब्धियों की सराहना करते हुए रेवाड़ी किकबॉक्सिंग एसोसिएशन के चेयरमैन श्री सुनील राव, मैनेजमेंट डायरेक्टर श्री चंद्रशेखर, अध्यक्ष डॉ श्री पवन यादव, कोषाध्यक्ष श्री चेतन तिवारी ने संदीप यादव को  बधाई का पात्र बताया और बच्चों को आगामी होने वाली राष्ट्रीय किक बॉक्सिंग प्रतियोगिता जो की 15 जून से 22 जून कोलकाता में होने वाली है उस की शुभकामनाएं दी. 



हरियाणा के तीसरे स्थान पर आए आए भाडावास के खिलाड़ियों को गांव का गौरव बताया और कॉम्बैट किक बॉक्सिंग अकैडमी भाड़ावास जो की गांव के बच्चों को खेल की दिशा में अच्छा कार्य कर रही है वह समाज के हित में है और शरीर के फिटनेस के साथ-साथ आत्मरक्षा के गुण और राज्य राष्ट्रीय स्तर पर मेडल लाकर गांव ओर  जिले का नाम रोशन कर रही है कोच सुनील कोसली, दीपक कुमार और टेक्निकल डायरेक्टर राहुल शर्मा ने बच्चों को बधाई दी

Godda News: घूस लेते रंगे हाथ श्रम अधीक्षक कार्यालय का बड़ा बाबू गिरफ्तार

Posted: 11 May 2022 09:47 AM PDT




ग्राम समाचार, गोड्डा ब्यूरो रिपोर्ट:-  बीते दिनों पूर्व नगर थाना के एक एएसआई द्वारा 10 हजार रुपए घूस लेते रंगे हाथों गिरफ्तारी का मामला अभी ठंडा भी नहीं हुआ था कि यहां के श्रम अधीक्षक कार्यालय के प्रधान लिपिक बुधवार को 5 हजार रुपए घूस लेते रंगे हाथों भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो की टीम द्वारा दबोच लिए गए। एंटी करप्शन ब्यूरो की दुमका इकाई का वर्ष 2022 का यह दूसरा ट्रैप है। यह महज संयोग है कि भ्रष्टाचारियों को दबोचने संबंधी एसीबी की दुमका इकाई की इस वर्ष की दोनों कार्रवाई का गवाह गोड्डा बना। श्रम अधीक्षक कार्यालय के प्रधान लिपिक को 5 हजार रुपये घूस मांगना काफी महंगा पड़ गया। इस मामले के परिवादी राजीव कुमार रंजन (25), पिता गोवर्धन पंडित, ग्राम एवं पोस्ट बारा, थाना बेलहर, जिला बांका (बिहार) फिलवक्त अदानी पावर झारखंड लिमिटेड, गोड्डा में एरिया इंचार्ज पद पर कार्यरत हैं। उन्होंने एसीबी की दुमका इकाई को लिखित आवेदन के द्वारा सूचित किया था कि वह 15 अप्रैल 2022 से अदानी पावर झारखण्ड लिमिटेड, गोड्डा में एरिया इंचार्ज के पद पर कार्यरत हैं। वह 30 अप्रैल 2022 को लेबर लाइसेंस के लिए श्रम अधीक्षक कार्यालय, गोड्डा में अभिलेख जमा करने गए थे। श्रम अधीक्षक कार्यालय के बडा बाबू सोनू मराण्डी ने आवेदक से सभी कागजात लेने के बाद कहा कि 5 हजार रुपए दोगे तभी आपका लेबर लाइसेंस आपको मिलेगा। प्रधान लिपिक द्वारा एक मई 2022 को सिंगल विन्डो सिस्टम से ऑनलाईन जेनरेटेड लाइसेंस हेतु पावती रसीद भी आवेदक को भेजा गया। पावती मिलने के बाद जब आवेदक लेबर लाइसेंस लेने हेतु बडा बाबू सोनू मराण्डी से मिले तो उन्होने कहा कि 5 हजार रुपए दोगे, तभी तुम्हारा फाइल श्रम अधीक्षक के पास भेजेंगे। बड़ा बाबू द्वारा आवेदक का फाइल बिना वजह लंबित रखा गया, वहीं आवेदक घूस देना नहीं चाहते थे। आवेदक ने बड़ा बाबू द्वारा घूस मांगने की लिखित शिकायत भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो से की। इस मामले का सत्यापन पुलिस उपाधीक्षक स्तर के पदाधिकारी के द्वारा किया गया। सत्यापन के दौरान आरोपी प्रधान लिपिक सोनू मराण्डी के द्वारा 5 हजार रुपए रिश्वत मांगने की बात सत्य पाई गई। परिवादी के लिखित आवेदन एवं सत्यापनकर्ता के सत्यापन प्रतिवेदन के आधार पर भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो, दुमका द्वारा थाना कांड संख्या 02/2022, दिनांक 9 मई 2022 को पंजीकृत कर 11 मई को प्राथमिकी अभियुक्त सोनू मराण्डी (32), पिता चांद कुमार मराण्डी, ग्राम मडगामा, थाना-हसडीहा, जिला दुमका, वर्तमान में निम्नवर्गीय लिपिक (बडा बाबू), श्रम अधीक्षक कार्यालय, गोड्डा को 5 हजार रुपए घूस लेते हुये भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो, दुमका की टीम द्वारा रंगे हाथ गिरफ्तार किया गया।

Godda News: मुखिया प्रत्याशी का जाति प्रमाण पत्र रद्द

Posted: 11 May 2022 05:47 AM PDT


ग्राम समाचार, गोड्डा ब्यूरो रिपोर्ट:- त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव 2022 में ग्राम पंचायत कुशमारा के मुखिया के नाम निर्देशन पत्र में अभ्यर्थी तारा राही पति-मुन्ना रविदास द्वारा संलग्न जाति प्रमाण पत्र के संदर्भ में आवेदक मु० लकमान अहमद सा०- कुशमारा द्वारा समर्पित अभ्यावेदन के आलोक में संबंधित राजस्व उपनिरीक्षक एवं प्रभारी अंचल निरीक्षक से जांच कराई गई। प्राप्त प्रतिवेदन के अनुसार तारा राही के पिता- रोहिन रविदास मूलतः बिहार राज्य के निवासी हैं। नियमानुसार पिता के जाति से जाति निर्धारण किए जाने का प्रावधान है। इस कार्यालय के  स्तर से तारा राही का निर्गत जाति प्रमाण पत्र सं०- जेएचसीएससी / 2021/62716 दिनांक 19.08. 2021 नियमानुसार नहीं रहने के कारण उक्त प्रमाण पत्र रदद रद्द करने की अनुशंसा की गई है। अतः संबंधित राजस्व उपनिरीक्षक एवं प्रभारी अंचल निरीक्षक के प्रतिवेदन के आधार पर इस कार्यालय के स्तर से निर्गत जाति प्रमाण पत्र सं०- जेएचसीएससी / 2021/62716 दिनांक 19.08.2021 को रद्द कर दिया गया|

Godda News: डिस्पैच सेंटर और मतगणना केंद्र का निरीक्षण किया गया

Posted: 11 May 2022 05:45 AM PDT



ग्राम समाचार, गोड्डा ब्यूरो रिपोर्ट:- आज दिनांक 11.05.2022 को त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के प्रथम चरण के चुनाव को लेकर जिला निर्वाचन पदाधिकारी (पंचायत) सह उपायुक्त भोर सिंह यादव, पुलिस अधीक्षक नाथू सिंह मीना, उपविकास आयुक्त संजय सिन्हा के द्वारा गोड्डा कॉलेज गोड्डा में बनाए गए डिस्पैच सेंटर और मतगणना केंद्र का निरीक्षण किया गया। इस दौरान उन्होंने मतदान पदाधिकारियों के डिस्पैच सेंटर से प्रस्थान के लिए की जा रही तैयारियों का जायजा लेते हुए चुनाव के पूर्व योजनाबद्ध तरीके से मतदान पदाधिकारियों को क्लस्टर तक रवाना करने के लिए अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। वहीं उनके द्वारा गोड्डा कॉलेज गोड्डा में लगाए जा रहे स्टॉल के माध्यम से मतदान कर्मियों को आवश्यक सामग्रियां उपलब्ध कराने एवं मतदान के उपरांत सामग्रियां वापस लेने के लिए कार्य करने के संबंध में महत्वपूर्ण निर्देश दिएगए। इस दौरान उन्होंने गोड्डा कॉलेज गोड्डा में बैरिकेडिंग कर सुरक्षा व्यवस्था को और भी सुदृढ़ करने के संबंध में अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए। साथ ही उन्होंने वाहनों के आवागमन, पार्किंग व्यवस्था आदि का जायजा लेते हुए कई आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। मौके पर जिला आपूर्ति पदाधिकारी बासुदेव प्रसाद, कार्यपालक पदाधिकारी भवन निर्माण राजेश कुमार सहित अन्य पदाधिकारीगण मौजूद थे।

Post Bottom Ad

Pages