न्यूज़ हिमाचली News Himachali | हिमाचल की No. 1 हिंदी वेबसाइट |
- हिमाचल: मौसम में बदलाव की ताजा अपडेट आई सामने, 4 दिन मौसम खराब- येलो अलर्ट जारी
- करना चाहते हैं अपनी मनोकामना पूर्ण तो तुलसी के पौधे को छूकर करे इन मंत्रों का जाप
- हाथों में बनी ये लकीर बताती है कि आपकी मिलेगी कौन सी नौकरी
- आज से शुरू करें बासी रोटी खाना, होंगे ये फायदे
- अंकुरित गेंहू भी सेहत के लिए होते है बेहद फायदेमंद, जानिए कैसे
- घुटनों के दर्द से छुटकारा पाने के लिए जरूर करें ये आसान से घरेलू उपाय
- इन 3 बूढ़े शेरों ने आईपीएल में मचाया ग़दर,अपने टीम के लिए बने सबसे बड़े मैच विनर
- बचपन की इस घटना ने दिखाया Shalini Agnihotri को IPS बनने का सपना, जानें कैसे पाई उन्होंने UPSC परीक्षा में कामयाबी
- दिल्ली कांस्टेबल भर्ती के लिए आज से आवेदन प्रक्रिया शुरू, देखें भर्ती की डिटेल
- नहीं सहन हो रही है गर्मी तो महज ₹1400 में घर ले आएं 5 स्टार Window AC
- बिना इस अचूक उपाय के नहीं होगी धन प्राप्ति और बिजनेस में तरक्की
| हिमाचल: मौसम में बदलाव की ताजा अपडेट आई सामने, 4 दिन मौसम खराब- येलो अलर्ट जारी Posted: 17 May 2022 06:18 PM PDT हिमाचल प्रदेश में पश्चिमी विक्षोभ की सक्रियता के चलते कई क्षेत्रों में मौसम खराब बना हुआ है। इस बीच राजधानी शिमला स्थित मौसम विज्ञान केंद्र से मिली जानकारी के मुताबिक आगामी 18 से 21 मई तक प्रदेश के कई हिस्सों में बारिश तथा अंधड़ चलने के आसार जताए हैं। विभाग के मुताबिक निचले क्षेत्रों में 18 से 19 मई तक मौसम साफ रहने का पूर्वानुमान है, जबकि 20 व 21 मई को उच्च तथा मध्य पर्वतीय इलाकों समेत प्रदेश के निचले क्षेत्रों में अंधड़ चलने तथा ओलावृष्टि होने को लेकर येलो अलर्ट जारी किया गया है। इसके अलावा 30 से 40 किलोमीटर प्रतिघंटा की रफ्तार से तेज हवाएं चलने की संभावना है। बता दें कि विभाग की ओर से आज भी प्रदेश के कई भागों में येलो अलर्ट जारी किया गया है। अगले कुछ घंटों में राजधानी शिमला, सिरमौर, चंबा, मंडी कुल्लू समेत कई हिस्सों में बारिश-ओलावृष्टि तथा अंधड़ चलने की संभावना है। |
| करना चाहते हैं अपनी मनोकामना पूर्ण तो तुलसी के पौधे को छूकर करे इन मंत्रों का जाप Posted: 17 May 2022 06:15 PM PDT हिंदू धर्म में वास्तु शास्त्र में तुलसी के पौधों का एक विशेष स्थान है। इसे देवी तुल्य माना गया है। इसे बहुत ही पवित्र माना जाता है। सारे पूजा-पाठ, धार्मिक आयोजनों में तुलसी का एक अहम भूमिका मानी जाती है। साथ ही तुलसी दुख का निवारण करने वाली होती है। हर हिंदू के घर पर तुलसी का पौधा अवश्य उपस्थित होता है। घर की स्त्रियों को तुलसी के पौधे में जल चढ़ाकर विधि विधान से उसकी पूजा-अर्चना करने से उनका सारा परिवार सुखी रहता है। ऐसी मान्यता है कि भगवान विष्णु को तुलसी अति प्रिय है। भगवान विष्णु की पूजा अर्चना के समय तुलसी का उपस्थित होना बहुत आवश्यक होता है, और ऐसा भी माना जाता है कि जहां पर तुलसी रखा जाता है और पूजा अर्चना की जाती है। उस घर में भगवान विष्णु का भी वास होता है। तुलसी की पूजा से हमें पुण्य की प्राप्ति होती है, साथ ही महालक्ष्मी का भी विशेष आशीर्वाद प्राप्त होता है। तुलसी का पौधा नकारात्मकता को नष्ट करता है और सकारात्मकता का प्रवाह करता है। वैसे तो तुलसी के अनेकों लाभ है लेकिन वैज्ञानिक दृष्टि से भी तुलसी के अनेकों लाभ है। तुलसी में एंटीबैक्टीरियल एवं एंटी इन्फ्लामेन्टरी गुण पाए जाते हैं जो बहुत सी बीमारियों को हमसे दूर करने में हमारी बहुत मदद करता है। तुलसी के पौधों की सामान्य तौर पर तो रोजाना ही पूजा की जाती है लेकिन यदि आप अपने जीवन में कुछ पाना चाहते हैं, कोई मनोकामना पूरी करना चाहते हैं, तो आप तुलसी के पौधे की पूजा करके भी अपनी मनोकामना पूर्ण कर सकते हैं। आज इस आर्टिकल में हम आपको ऐसे ही एक मंत्र के बारे में बताएंगे जिस मंत्र का जाप तुलसी के पौधे को छूकर इस मंत्र का जाप करके आप मनोकामना को पूर्ण कर सकते हैं। लेकिन किसी भी मनोकामना को पूर्ण तभी होती है जब वह निस्वार्थ भाव से की गई हो- जाने कौन सा है वह मंत्र ऐसा माना जाता है कि तुलसी के पौधे की मात्र पूजा-अर्चना से ही महापातक का नाश होता है। जिस प्रकार सूर्य से अंधकार का नाश हो जाता है। उसी प्रकार इस मंत्र को तुलसी के पौधे को छूकर जाप करने से सारी मनोकामनाएं पूर्ण हो जाती हैं। यह है वह मंत्र:– "महाप्रसाद जननी सर्व सौभाग्यवर्धिनी, आधि व्याधि हरा नित्यं तुलसी त्वं नमोस्तुते…" इस मंत्र के जाप से आप अपनी मनोकामना को पूर्ण कर सकते हैं। मंत्र जाप से पहले करें ये उपाय तभी मिलेगा फल यदि आप इस शक्तिशाली तुलसी मंत्र का जाप करना चाहते हैं तो इससे पहले आपको कुछ उपायों को करना और जाना बहुत ही जरूरी है, तभी आपको आपकी इच्छा अनुसार फल प्राप्त हो सकता है तो जाने कौन से हैं वे उपाय- ■सर्वप्रथम तुलसी के पौधे को प्रणाम करें। ■अपने इष्ट देवता को याद करें और उनकी पूजा करें। ■मंत्र जाप से पहले आप तुलसी के आस-पास सफाई कर ले। ■तुलसी के पौधे में तांबे के लोटे से एक लोटा जल चढ़ाएं। ■तुलसी के पौधे के समक्ष घी का दीपक जलाएं और धूप अगरबत्ती बिल्कुल भी ना भूले। ■तुलसी माता को कुमकुम हल्दी चढ़ाएं यह उनका श्रृंगार होता है। ■फिर तुलसी के पौधे की सात बार परिक्रमा करने के बाद मंत्र का जाप करें। ■इस पूजा विधि को करने के बाद तुलसी के पौधे को छूकर ही मंत्र का सही-सही उच्चारण करें इस तभी आपकी मनोकामना पूर्ण होगी। |
| हाथों में बनी ये लकीर बताती है कि आपकी मिलेगी कौन सी नौकरी Posted: 17 May 2022 06:13 PM PDT हस्तरेखा शास्त्र ज्योतिष शास्त्र का एक अभिन्न अंग है। ऐसा माना जाता है कि हस्त रेखाओं से भविष्य और भाग्य की जानकारी हमें प्राप्त होती है। वैसे तो एक इंसान के कर्मों के अनुसार उसकी हस्त रेखाएं समय-समय पर बदलती रहती है। ज्योतिष शास्त्रों के मुताबिक हाथ की रेखाएं कुछ ऐसे योग बनाती है जिससे इंसान के भविष्य को लेकर जानकारी प्राप्त होती है। हस्तरेखा शास्त्र में व्यक्ति के जीवन से लेकर कैरियर, शिक्षा, विवाह, मृत्यु तक के सभी पहलुओं को हाथ की रेखाओं के माध्यम से जाना जा सकता है। वैसे तो किसी भी व्यक्ति के 15 साल की उम्र तक हाथ की सभी रेखाएं विकसित हो जाती है जिसके बाद यह पता लगाया जा सकता है कि कौन सा व्यक्ति अपने जीवन में क्या कार्य करेगा और क्या नहीं। कभी कभी आपने देखा होगा कि कुछ लोगों को ज्यादा मेहनत करने की जरूरत नहीं पड़ती और उन्हें मनचाही नौकरी बहुत जल्दी मिल जाती है, तो कुछ लोग ऐसे होते हैं कि उन्हें कई वर्षों तक कठिन प्रयास करने के बाद भी नौकरी नहीं मिलती है। तब हमारे मन में यह सवाल आते हैं कि आखिर कुछ लोग को जल्दी और कुछ लोग को मेहनत के बाद भी नौकरी क्यों नहीं मिलती। तो आज हम हस्तरेखा ज्योतिष शास्त्र के अनुसार बताएंगे क्या की रेखाओं में कौन सी नौकरी के योग हैं सूर्य पर्वत पर चक्र होना हस्तरेखा शास्त्र के अनुसार जीवन में सरकारी नौकरी के लिए सूर्य देव की कृपा होना बहुत जरूरी है इसलिए आपके हाथ की रेखाओं में सूर्य की स्थिति को पहचानना भी जरूरी है। सूर्य पर्वत का उभरा हुआ होना सूर्य पर्वत पर चक्र बना होना बहुत ही ज्यादा शुभ होता है ऐसे लोगों को निश्चित तौर पर सरकारी नौकरी मिलती है। जिनके हाथ में ऐसी हो भाग्य रेखा जिन जातकों के हाथ में भाग्य रेखा सीधे निकलकर शनि पर्वत पर मिलती है तो यह बहुत ही शुभ होता है। ऐसे लोगों को बहुत ही कम उम्र में मनचाही नौकरी मिल जाती है। इसके अलावा ये लोग नौकरी में काम करते हुए उच्च पदों पर आसानी से पहुंच जाते हैं। शनि पर्वत पर यदि उभार हो ज्योतिष शास्त्र में बताया गया है कि शनिदेव को नौकरी का सबसे बड़ा कारक माना गया है। जिन जातकों के हाथ में शनि पर्वत में उभार बना हो और उसमें एक भी कटे का निशान ना हो तो ऐसे व्यक्ति को बहुत अच्छी नौकरी मिलने की संभावना होती है। थोड़े से ही मेहनत के बाद इन्हें अच्छी नौकरी मिल जाती है। इसके साथ ही शनि के अलावा सूर्य और गुरु दो ग्रह है जो नौकरी के कारक माने जाते हैं। यदि किसी व्यक्ति के हाथ पर गुरु आज सूर्य पर्वत उठा हुआ है तो ऐसे व्यक्ति को भी मनचाही नौकरी प्राप्त है। मस्तिष्क रेखा से भी मिलती है अच्छी नौकरी अच्छे नौकरी और बिजनेस के लिए भी मस्तिष्क रेखा का होना एक अच्छा संकेत है। जिन लोगों के हथेली में मस्तिष्क रेखा साफ स्पष्ट दिखाई देती है। उन्हें कम समय में ही मनचाही नौकरी प्राप्त हो जाती है और हथेली पर चंद्र पर्वत में उभार होने के साथ कोई रेखा बुध पर्वत की तरफ जाती हो तो यह भी शुभ फल देने वाली रेखा होती है। शनि पर्वत पर हो अगर चक्र का निशान जिस व्यक्ति के हाथ में शनि पर्वत के ऊपर कोई चक्र का निशान बना हुआ होता है तो ऐसे जातकों को नौकरी में बहुत ऊंचे पद की प्राप्ति होती है। |
| आज से शुरू करें बासी रोटी खाना, होंगे ये फायदे Posted: 17 May 2022 06:11 PM PDT हमेशा लोग बासी खाना ना खाने के लिए कहते हैं। बासी खाना हो या रोटी दोनों को सेहत के लिए खराब समझा जाता है। 12 घंटे से अधिक बासी खाना से फूड प्वाइजनिंग, एसिडिटी, पेट खराब, पेट में दर्द, की संभावना होती है इतना ही नहीं बल्कि बासी खाने को गर्म करके खाने से सेहत को कई नुकसान होते हैं लेकिन आपको जानकर हैरानी होगी कि कुछ चीजें ऐसी भी होती है जो बासी होने के बाद सेहत को ज्यादा फायदा पहुंचाती है। ऐसे ही एक चीज रोटी है, अक्सर घरों में रोटियां बच जाती है उन बची हुई रोटियों को फेकना पड़ता है। लोग बासी रोटी खाना पसंद नहीं करते लेकिन अगर इसकी फ्रेशनेस पर ध्यान ना देते हुए फायदे पर गौर करेंगे तो इन्हें खाने बिना नहीं रह पाएंगे। घरों से बना रोटी डाइजेशन के लिए अच्छी होती है इसकी खासियत तब और बढ़ जाते हैं जब यह बासी हो जाता है हम आपको बताते हैं इसके फायदे। ● दूध के साथ बासी रोटी खाने से ब्लड प्रेशर कंट्रोल में रहता है रोटी को 10 मिनट तक दूध में भिगो दें सुबह के नाश्ते में भीगी हुई रोटी खाए ऐसा करने से ब्लड प्रेशर नियंत्रण मे राहेगा। ● बॉडी में एनर्जी देने के लिए भी बासी रोटी बहुत कम आती है इससे शरीर का दुबलापन दूर होता है और दुबलेपन को दूर करने के लिए रात के वक्त बासी रोटी खाना सबसे बेहतर होता है ● रोज सुबह बासी रोटी खाने से डायबिटीज और बीपी कंट्रोल में रहता है रोटी के बासी हो जाने पर उसमें लाभकारी बैक्टीरिया आ जाते हैं और लोगों की मात्रा कम हो जाती है। ● बासी रोटी खाने से पेट से जुड़ी बीमारी जैसे कब्ज पेट में दर्द एसिडिटी नहीं होती है |
| अंकुरित गेंहू भी सेहत के लिए होते है बेहद फायदेमंद, जानिए कैसे Posted: 17 May 2022 06:10 PM PDT गेहूं का इस्तेमाल हम आटे के रूप में करते हैं लेकिन इसके साथ ही गेहूं को अंकुरित करके भी उपयोग में लाया जाता है। अंकुरित अनाज सेहत के लिए काफी फायदेमंद होता है। अंकुरित गेहूं में विटामिन और पौष्टिक तत्व होते हैं जो हमारे शरीर के लिए बहुत लाभदायक होते हैं। अगर आप रोजाना अंकुरित गेहूं खाते हैं तो आपके शरीर को विटामिन मिनरल्स फाइबर आदि मिलेंगे जो त्वचा और बालों के लिए बहुत फायदेमंद होता है इसे खाने से किडनी ,पाचन तंत्र, तंत्रिकाए व रक्त कोशिकाओं, के निर्माण में मदद मिलती है। अंकुरित गेहूं के दानों को चबाकर खाने से शरीर की कोशिकाएं शुद्ध होती है और इसमें नई कोशिकाओं का निर्माण होता है तो आइए आपको बताते हैं अंकुरित गेहूं खाने के कुछ और फायदे। पाचन संबंधी समस्याओं को दूर करता है अंकुरित गेहूं खाने से आपको पाचन संबंधी समस्या नहीं होती। क्योंकि इसमें फाइबर भरपूर होता है यहां अनाज पाचन तंत्र को सुदृढ़ बनाता है अंकुरित खाने में एंटी ऑक्सीडेंट, विटामिन ए, बी, सी, ई पाया जाता है इसको खाने से कैल्शियम, फास्फोरस, मैग्नीशियम, आयरन और जिंक, मिलता है जो कि आपके पाचन तंत्र को शुद्ध रखने के साथ-साथ अच्छे से चलाने में मदद करता है। कैंसर से बचने में अंकुरित गेहूं के सेवन से शरीर में उत्पन्न होने वाले कैंसर सेल्स मरने लगते हैं इससे आपके शरीर में कैंसर की बीमारी होने की संभावना कम हो जाती है। हड्डियों के इलाज में अगर आप हड्डियों के दर्द या हड्डियों के किसी रोग से परेशान हैं तो रोज सुबह खाली पेट अंकुरित गेहूं खाने से हड्डियों को आराम मिलता है क्योंकि गेहूं में कैल्शियम की प्रचुर मात्रा होती है और कैल्शियम हड्डियों को मजबूत बनाने का काम करता है। त्वचा और बाल को चमकदार बनाने मे अंकुरित गेहूं खाने से आपकी त्वचा और बाल भी चमकदार होते हैं अंकुरित गेहूं में वसा बहुत मात्रा में मौजूद होता है जो कि त्वचा के लिए और बाहर के लिए बहुत लाभकारी होता है। एनर्जी मिलती है अंकुरित गेहूं इंसान के शरीर में हाई एनर्जी देने का काम करती है अगर आप रोज सुबह उठकर खाली पेट में अंकुरित गेहूं खाए तो पूरा दिन आपके शरीर में एनर्जी रहेगा और आपको लोग फील नहीं होगा, इससे आपका मूड भी बहुत अच्छा रहेगा। |
| घुटनों के दर्द से छुटकारा पाने के लिए जरूर करें ये आसान से घरेलू उपाय Posted: 17 May 2022 06:08 PM PDT घुटनों का दर्द आजकल बहुत ही आम हो गया है। कम उम्र के ऐसे लोगों की संख्या बढ़ रही है जो घुटने के दर्द से पीड़ित है। यह समस्या तब गंभीर हो जाती है जब लंबे समय से घुटनों की दर्द की समस्या चल रही हो और समय पर इलाज न किया जाए तो इज खतरनाक रूप ले सकता है। आइए आपको बताते हैं घुटनों के दर्द से राहत पाने के घरेलू नुस्खे। हल्दी दूध– घुटनों या अन्य जोड़ों के दर्द में हल्दी दूध का सेवन काफी आराम देता है एक गिलास गर्म दूध में आधा चम्मच हल्दी पाउडर मिलाकर रात को सोने से पहले पीने से दर्द से राहत मिलती है हल्दी पाउडर के जागा आप कच्ची हल्दी को पीसकर भी दूध में मिला सकते हैं। बर्फ से सेके– दर्द वाली जगह में दिन में कम से कम 4 बार बर्फ से सीखे बर सूजन को कम करता है और घुटनों के बीच तकिया रखकर सोए। काली मिर्च– काली मिर्च में पिपरिन एंटीऑक्सीडेंट और एंटी इन्फ्लेमेटरी होने के कारण घुटनों में सूजन नहीं आता और दर्द से भी राहत मिलता है एप्पल साइडर विनेगर– घुटने और कमर के दर्द को कम करने के लिए तत्पर फाइंडर विनेगर बहुत कारगर होता है इसमें ऐल्कलाइन नेचर होता है से बॉडी में मौजूद जहरीले तत्व और इकट्ठा हुए मनराल को बोल देता है इसके अलावा यह जोड़ों में लचीलापन देने वाली लुब्रिकेट का पुनर्निर्माण करने में भी मदद करता है इसलिए रोजाना या सोने से पहले एक कप पानी में एक ढक्कन एप्पल साइडर विनेगर मिलाकर पिए या फिर उसे सरसों या नारियल तेल के साथ मिलाकर दर्द वाले हिस्से पर लगाएं। |
| इन 3 बूढ़े शेरों ने आईपीएल में मचाया ग़दर,अपने टीम के लिए बने सबसे बड़े मैच विनर Posted: 17 May 2022 06:07 PM PDT जैसा आप सभी जानते हैं कि आई पी एल 2022 का अंतिम पड़ाव आ चुका है इस सीजन आईपीएल में एक से एक खिलाड़ी सामने उभर कर आए हैं इस सीजन में कई युवा खिलाड़ियों ने अपनी प्रतिभा से सभी को घायल कर दिया है की 25 को युवा खिलाड़ियों के लिए सबसे बेस्ट माना जाता है लेकिन इस आईपीएल कुछ ऐसे भी उम्रदराज खिलाड़ी रहे हैं जिन्होंने अपने उम्र को एक तरफ रख शानदार प्रदर्शन करते हुए बड़े बड़े खिलाड़ियों को पीछे छोड़ दिया आज हम आपको ऐसे ही 3 उम्रदराज खिलाड़ियों के बारे में बताने वाले हैं जिन्होंने इससे आईपीएल में सबसे बेहतरीन प्रदर्शन किया 1.फाफ डू प्लेसिस बेंगलुरु के कप्तान फाफ डू प्लेसिस 37 वर्ष के हो चुके हैं इतनी उम्र के होने के बाद भी इन्होंने आईपीएल में करके दिखाया है बेहतरीन इस विन आईपीएल में उन्होंने 13 मैच खेलते हुए 33.25 की औसत से 399 बनाएं जिसमें 3 शतक भी शामिल है डुप्लेसिस को इस साल बेंगलुरु की टीम ने ₹7 करोड़ देकर अपने साथ शामिल किया था पिछले साल भी डुप्लेसिस सिलने की तरफ से खेलते हुए 16 मैच में चेन्नई की तरफ से खेलते हुए 16 मैच में 633 रन बनाए थे 2.शिखर धवन शिखर धवन इस साल पंजाब के लिए ओपनिंग बल्लेबाजी करते नजर आ रहे हैं इन्होंने 12 मैचों में 40 की औसत से 402 रन अपने नाम किए हैं पिछले साल धवन ने 500 से अधिक रन आईपीएल में बनाया था इस बार जिन्होंने चार सौ का आंकड़ा पार कर लिया है शिखर धवन 36 साल के हो चुके हैं इसके बावजूद वह आईपीएल में एक युवा बल्लेबाज की तरह फिट हैं इन्होंने आईपीएल में अभी तक 6186 रन बनाया है जिसमें 2 शतक और 47 अर्धशतक शामिल है 3.दिनेश कार्तिक इस साल दिनेश कार्तिक रोहित बेंगलुरु की तरफ से रॉयल चैलेंजर बेंगलुरु की तरफ से एक बढ़िया फर्नीचर के तौर पर सामने आए हैं दिनेश कार्तिक भी लगभग 36 साल के हो चुके हैं उन्होंने इस सीजन बेंगलुरु को कई मुकाबले जीते हैं तेरा मैच खेलते हुए 250 रन बनाए हैं जिसमें एक शामिल है हर शतक शामिल है |
| Posted: 17 May 2022 06:04 PM PDT IPS Success Story : संघ लोक सेवा आयोग की सिविल सर्विस एग्जाम (UPSC Civil Service Exam) को सबसे कठीन परीक्षाओं में से एक माना जाता है और इसे पास करने के लिए छात्रों को कड़ी मेहनत करनी पड़ती है। कई स्टूडेंट तो कई मुसीबतों का सामना करते हुए परीक्षा को पास करने में सफल होते हैं। ऐसी ही कहानी हिमाचल प्रदेश (Himachal Pradesh) के ऊना के छोटे से गांव ठठ्ठल की रहने वाली शालिनी अग्निहोत्री (Shalini Agnihotri) का है, जिन्होंने घरवालों को बिना बताए यूपीएससी एग्जाम की तैयारी की और पहले प्रयास में ही आईपीएस अफसर (IPS Officer) बन गईं। बचपन की एक घटना ने दिखाया IPS बनने का सपना शालिनी अग्निहोत्री (Shalini Agnihotri) बचपन में एक बार अपनी मां के साथ बस में ट्रैवल कर रही थीं। इस दौरान एक व्यक्ति ने उनकी मां की सीट के पीछे हाथ लगा रखा था, जिससे वे ठीक बैठ नहीं पा रही थी। उन्होंने कई बार उस व्यक्ति को हाथ हटाने के लिए कहा, लेकिन उसने एक नहीं सुनी। कई बार कहने के बाद व्यक्ति गुस्सा हो गया और कहा- तुम कहां की डीसी लग रही हो जो तुम्हारी बात मानी जाए। बस यहीं से शालिनी ने तय किया कि वे भी बड़ी होकर अफसर बनेंगी। शालिनी ने एग्रीकल्चर में किया ग्रेजुएशन शालिनी अग्निहोत्री (Shalini Agnihotri) ने बताया, 'मुझे 10वीं की परीक्षा में 92 प्रतिशत से ज्यादा नंबर मिले थे, लेकिन 12वीं में सिर्फ 77 प्रतिशत नंबर ही आए। इसके बावजूद मेरे पैरेंट्स ने मुझपर भरोसा जताया और मुझे पढ़ने के लिए प्रेरित किया।'DNA की रिपोर्ट के अनुसार, शालिनी अग्निहोत्री (Shalini Agnihotri) ने धर्मशाला के डीएवी स्कूल से 12वीं करने के बाद पालमपुर स्थित हिमाचल प्रदेश एग्रीकल्चर यूनिवर्सिटी कृषि में अपना ग्रेजुएशन पूरा किया। शालिनी ने ग्रेजुएशन के साथ ही यूपीएससी की भी तैयारी शुरू कर दी थी। घरवालों को बिना बताए शुरू की UPSC की तैयारी शालिनी अग्निहोत्री (Shalini Agnihotri) कॉलेज के बाद यूपीएससी एग्जाम की तैयारी करती थीं और उन्होंने इसकी जानकारी अपने घरवालों को भी नहीं दी थी। शालिनी को लगता था कि इतनी कठिन परीक्षा है कि अगर पास नहीं हुई तो कहीं घरवाले निराश न हो जाएं। यूपीएससी एग्जाम की तैयारी के लिए उन्होंने ना तो कोचिंग ली और ना ही किसी बड़े शहर का रुख किया। पहले प्रयास में ही बन गईं IPS अफसर शालिनी अग्निहोत्री (Shalini Agnihotri) ने मई 2011 में यूपीएससी की परीक्षा दी और 2012 में इंटरव्यू का परिणाम भी आ गया। शालिनी ने ऑल इंडिया में 285वीं रैंक हासिल की और उन्होंने इंडियन पुलिस सर्विस (IPS) चुनी। शालिनी के पिता थे बस कंडक्टर शालिनी अग्निहोत्री (Shalini Agnihotri) के पिता रमेश अग्निहोत्री बस कंडक्टर थे, लेकिन उन्होंने अपने बच्चों को पढ़ाने में कोई कसर नहीं छोड़ी। शालिनी की बड़ी बहन डॉक्टर हैं और भाई एनडीए पास करके आर्मी में हैं। अपराधियों में है शालिनी के नाम का खौफ ट्रेनिंग पूरी होने के बाद शालिनी अग्निहोत्री (Shalini Agnihotri) की पहली पोस्टिंग हिमाचल में हुई और उन्होंने कुल्लू में पुलिस अधीक्षक का पदभार संभाला। इसके बाद उन्होंने नशे के सौदागरों के खिलाफ बड़ा अभियान शुरू किया और कई बड़े अपराधियों को जेल पहुंचा दिया। शालिनी अग्निहोत्री की गिनती साहसी और निडर पुलिस वालों में होती है। |
| दिल्ली कांस्टेबल भर्ती के लिए आज से आवेदन प्रक्रिया शुरू, देखें भर्ती की डिटेल Posted: 17 May 2022 06:02 PM PDT Delhi Police Constable Recruitment 2022: स्टाफ सिलेक्शन कमीशन (एसएससी) द्वारा दिल्ली पुलिस हेड कांस्टेबल भर्ती के लिए आज अधिसूचना जारी की जाएगी. आवेदन करने के इच्छुक व पात्र उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट ssc.nic.in के माध्यम से हेड कांस्टेबल भर्ती के लिए आवेदन कर सकेंगे. एसएससी परीक्षा कैलेंडर के मुताबिक इस भर्ती अभियान के लिए आवेदन प्रक्रिया ऑनलाइन मोड में होगी और 17 मई से शुरू होगी. आवेदन करने के इच्छुक उम्मीदवार 16 जून 2022 तक इस भर्ती के लिए आवेदन कर सकेंगे. इस भर्ती के लिए उम्मीदवार का चयन कंप्यूटर आधारित परीक्षा के आधार पर किया जाएगा. एसएससी सितंबर माह में हेड कांस्टेबल (मंत्रिस्तरीय) परीक्षा आयोजित करेगा. हालांकि आयोग ने अभी सीबीई परीक्षा के लिए कोई परीक्षा की तारीख घोषित नहीं की है. जानकारी के अनुसार इस भर्ती के लिए आवेदन करने के इच्छुक उम्मीदवार को 12वीं पास होना चाहिए. आयु सीमा आवेदन करने के इच्छुक उम्मीदवार की उम्र 25 वर्ष से अधिक नहीं होना चाहिए. इतना मिलेगा वेतन चयनित उम्मीदवारों को वेतन के रूप 25,500 से 81,100 रुपये के मध्य प्रदान किए जाएंगे. ये हैं महत्वपूर्ण तारीखेंआवेदन प्रक्रिया शुरू होने की तारीख (संभावित): 17 मई 2022. आवेदन प्रक्रिया समाप्त होने की अंतिम तारीख (संभावित): 16 जून 2022. इस प्रकार करें आवेदन इस भर्ती के लिए आवेदन करने के लिए उम्मीदवार को स्टाफ सिलेक्शन कमीशन की आधिकारिक वेबसाइट ssc.nic.in पर जाना होगा. उम्मीदवार भर्ती से जुड़ी किसी भी प्रकार की अधिक जानकारी के लिए आधिकारिक साइट की मदद ले सकते हैं. |
| नहीं सहन हो रही है गर्मी तो महज ₹1400 में घर ले आएं 5 स्टार Window AC Posted: 17 May 2022 05:58 PM PDT पूरे देश में इस समय गर्मी पड़ रही है। गर्मी से बचने के लिए घर में एसी होना जरूरी हो गया है। नहीं तो आप चैन से सो नहीं पाएंगे। अगर आपका बजट कम है और आप फिर भी एसी खरीदना चाहते हैं तो हम आपको एक ऐसे ऑफर के बारे में बताएंगे, जिससे आप किफायती ईएमआई पर एसी घर ला सकते हैं। विंडो एसी स्प्लिट से काफी बेहतर है। लेकिन इसकी कीमत भी ज्यादा होती है। लेकिन टेंशन मत लो। हम आपको उन ऑफर्स के बारे में बताएंगे जहां आप किफायती ईएमआई के साथ डिस्काउंट पर विंडो एसी घर ला सकते हैं। डिस्काउंट और कम ईएमआई के अलावा तीसरी अच्छी बात यह है कि यहां 5 स्टार विंडो एसी की जानकारी दी गई है। 5 स्टार एसी कम बिजली की खपत करते हैं। इससे आपका मासिक बिजली बिल भी कम होगा। सस्ते में एसी खरीदने का मौका, Amazon पर समर सेल, उठाएं फायदा : एलजी 1.5 टन विंडो एसी : एलजी 1.5 टन विंडो एसी एक 5 स्टार एसी है। यह एक वाई-फाई इन्वर्टर एसी है। यह तांबे की नलियों से युक्त है, जिसमें महासागरीय काली सुरक्षा की सुविधा है। दोहरी रोटरी मोटर के साथ, यह कमरे को बहुत जल्दी ठंडा कर देगा। एलजी का यह एसी स्मार्ट डायग्नोसिस सिस्टम के साथ आता है। आपको बता दें कि एलजी 1.5 टन विंडो 5 स्टार एसी 150 वर्ग फुट के कमरे के लिए बिल्कुल बेहतर है। ईएमआई कितनी होगी : इस एसी को आप अमेज़न से 31 प्रतिशत डिस्काउंट के साथ खरीद सकते हैं। यह आपको 37,890 रुपये में मिलेगा। वैसे इसे आप 1,784 रुपये की मासिक ईएमआई पर खरीद सकते हैं। अच्छी बात यह है कि यह एसी आपको 1 साल की वारंटी के साथ मिलेगा। ब्लू स्टार 1.5 टन विंडो एसी : ब्लू स्टार 1.5 टन विंडो एसी 100% कॉपर है। यह एसी मॉडल 170 वर्ग फुट तक के कमरों को ठंडा करने के लिए बढ़िया है। कॉपर कॉइल से लैस होने के कारण यह एसी बेहतर कूलिंग देगा। कम मेंटेनेंस की वजह से आप इस एसी को आराम से इस्तेमाल कर सकते हैं। टर्बो कूलिंग की वजह से यह एसी आपके कमरे को तेजी से ठंडा कर सकता है। जानिए एसी पर ऑफर : ब्लू स्टार 1.5 टन विंडो एसी भी डस्ट फिल्टर के साथ आता है, जो धूल को हटा देगा। यह एसी फिलहाल अमेज़न पर 23 प्रतिशत की छूट के साथ उपलब्ध है। इसकी कीमत 32,900 रुपये है। इस एसी को आप सिर्फ 1,400 रुपये की मासिक ईएमआई पर घर ला सकते हैं। इस एसी पर आपको 1 साल की वारंटी भी मिलेगी। वोल्टास 1.5 टन विंडो एसी : वोल्टास में एक बेहतरीन विंडो एसी भी है। इनमें इसका 5 स्टार विंडो एसी भी शामिल है। हाई एम्बिएंट कूलिंग टेक्नोलॉजी वाला यह एसी सेल्फ डायग्नोसिस फीचर से लैस है। यह एसी आपको ज्यादा तापमान में भी बेहतर कूलिंग देगा। यह टच कंट्रोल की सुविधा से लैस है। यह अमेज़न पर 2 प्रतिशत की छूट के साथ उपलब्ध है। यह आपको 33,999 रुपये में मिलेगा। इसे आप 1,600 रुपये की ईएमआई पर खरीद सकते हैं। इस पर 1 साल की वारंटी भी है। |
| बिना इस अचूक उपाय के नहीं होगी धन प्राप्ति और बिजनेस में तरक्की Posted: 17 May 2022 05:54 PM PDT सभी मनुष्य में धन प्राप्त की अभिलाषा रहती है. सभी यह चाहते हैं कि उनका व्यापार और कारोबार बढ़े. जिससे उनके घर में धन की कभी कमी न हो. इससे घर में गृह क्लेश नहीं रहता है. और संपन्नता आती है. इसी कारण बहुत अधिक प्रयास करने के उपरांत भी अगर आपके घर में सुख शांति नहीं है. तो आपको कुछ विशेष बातों को ध्यान में रखकर कार्य करना चाहिए. ज्योतिष शास्त्र में ऐसी मान्यता है कि अपने कारोबार में तरक्की के लिए कुछ विशेष कार्य करना पड़ता है. जिससे उन्नति के अवसर बढ़ जाते हैं. और कारोबार में सफलता मिल जाते हैं. बिजनेस में तरक्की के लिए कारगर उपायमाता लक्ष्मी को प्रसन्न करने के लिए प्रतिदिन माता लक्ष्मी की पूजा करें लक्ष्मी की प्रतिमा के सामने आरती करें. भगवान शिव और माता पार्वती की आराधना करने से उन्हें पीला फूल और वस्त्र चढाने से कारोबार में वृद्धि होती है. और कारोबार में तरक्की होती है. जिससे धनागमन की संभावना बढ़ जाती है. प्रातः काल स्नान करके सूर्य देव को जल समर्पित करने पर भी कारोबार में वृद्धि होती है रुका हुआ कार्य संपन्न होता है. आर्थिक तंगी से बचने के लिए हर बुधवार को किसी किन्नर को हरा वस्त्र और हरी चूड़ी दान करें. और उसका आशीर्वाद लें. इससे आर्थिक संकट से मुक्ति मिल जाती है. घर परिवार की खुशहाली और संपन्नता के लिए घर पर खीर और मीठा भोजन बनाकर जरूरतमंद को दान करने से लाभ प्राप्त होता है. |
| You are subscribed to email updates from न्यूज़ हिमाचली News Himachali | हिमाचल की No. 1 हिंदी वेबसाइट. To stop receiving these emails, you may unsubscribe now. | Email delivery powered by Google |
| Google, 1600 Amphitheatre Parkway, Mountain View, CA 94043, United States | |










