न्यूज़ हिमाचली News Himachali | हिमाचल की No. 1 हिंदी वेबसाइट |
- सेहत के लिए बेहद फायदेमंद है कच्चा पनीर, रोजाना सेवन करने से नहीं होती ये बीमारियां
- घर में मंदिर बनवाने से पहले इन बातों का रखे विशेष ध्यान
- घी के साथ गुड़ खाना सेहत के लिए होते है बेहद फायदेमंद, ऐसे करे सेवन
- शाम के समय गलती से भी ना करें यह काम, वरना आपको हो सकता है धन की हानि!
- आंखों की रोशनी बढ़ाने के लिए करें ये योगासन
- किसी को भी भगवान की मूर्ति गिफ्ट करने से पहले इन बातों का रखे विशेष ध्यान
- आपके पास है ये योग्यता, तो बिना परीक्षा हिमाचल HPC में मिलेगी नौकरी, निकली बंपर वैकेंसी, जल्द करें आवेदन
- हिमाचल की बेटी ने माउंट एवरेस्ट पर फहराया तिरंगा, पिछली बार महज 300 मीटर से चूकीं थी
- मैच जीता मुंबई ने लेकिन नाचने लगे RCB के खिलाड़ी, जमकर झूमे विराट-मैक्सवेल !
- बंद पड़े कबाड़ा फोन के बदले मिलेंगे 2,000 रुपये! ऐसे उठा सकते हैं फायदा
| सेहत के लिए बेहद फायदेमंद है कच्चा पनीर, रोजाना सेवन करने से नहीं होती ये बीमारियां Posted: 22 May 2022 06:38 PM PDT दूध में सारे पोषक तत्व मौजूद हैं जो व्यक्ति के लिए जरूरी होते हैं लेकिन अगर आपको दूध पीना ना पसंद है तो पनीर से बेहतर आपके लिए कुछ नहीं हो सकता, पनीर इंडियन के पसंदीदा व्यंजन में से एक है पनीर के बने सब्जी किसी भी शादी पार्टी में मुख्य रूप से आपको मिलेंगे लेकिन क्या आपको पता है की पनीर स्वाद के साथ-साथ स्वास्थ्य के लिए भी लाभदायक होता है। नेशनल इंस्टिट्यूट ऑफ़ आयुर्वेद ने कहा है कि पनीर अगर संतुलित मात्रा में खाया जाए तो फायदेमंद है लेकिन अगर ज्यादा फैट वाला पनीर खाया जाए तो नुकसान कर सकता है पनीर में सेलेनियम, कैल्शियम, फास्फोरस, और पोटेशियम, पाया जाता है जो शरीर के कई स्वास्थ्य समस्याओं से बचाने में मदद करता है पनीर में मौजूद पोटेशियम हमारे दिमाग के लिए खासकर याददाश्त के लिए फायदेमंद माना जाता है हड्डी मजबूत बनाता है अगर आप कमजोर हड्डियों की समस्या से परेशान है तो अपनी डाइट मे कच्चा पनीर शामिल करें इसमें काफी मात्रा में कैल्शियम फास्फोरस पाया जाता है जो हड्डियों को कमजोर नहीं होने देती। स्ट्रेस दूर करता है आज के दौर में छोटी से छोटी बातों में स्ट्रेस लेना आम हो गया है को दूर करने के लिए कच्चे पानी का सेवन करना लाभदायक होता है शारीरिक थकावट को दूर करने में अगर आपको बेवजह थकान या कमजोरी महसूस होती है तो अपने डाइट में कच्चा पनीर शामिल कर लीजिए। इसमें प्रोटीन के साथ कई पोषक तत्व होते हैं जो शरीर की थकान और कमजोरी दूर करते हैं।कच्चे पनीर के सेवन करने से पाचन तंत्र में भी सुधार होता है और कब्ज की दिक्कत भी दूर होती है कच्चे पनीर में आइसोटीन और सोर्बिटोल तत्व होते हैं जो इन दिक्कतों से छुटकारा दिलाने में मदद करते हैं |
| घर में मंदिर बनवाने से पहले इन बातों का रखे विशेष ध्यान Posted: 22 May 2022 06:36 PM PDT हिंदू धर्म में सभी के घरों में एक पूजा कमरा होना आम बात है। सभी अपना नया घर बनाते समय एक पूजा कमरा अवश्य बनाते हैं ऐसा माना जाता है कि भगवान तो सर्वव्यापी हैं और वह हम सब का कल्याण ही करेंगे। लेकिन यह भी नहीं भूलना चाहिए कि दिशाओं के स्वामी भी देवता ही होते हैं। इसलिए जरूरी है कि पूजा का स्थान बनवाते समय कुछ वास्तु नियमों को ध्यान दे। इससे आप अपने जीवन से परेशानियों को दूर कर सकते हैं। सच है कि घर में मंदिर होने से सकारात्मक ऊर्जा उस घर में और उस घर के सारे सदस्यों में बनी रहती है। घर छोटा हो या बड़ा, अपना हो या किराए का, लेकिन हर घर में मंदिर जरूर होना चाहिए। लेकिन कई बार हम नए घर बनाते समय पूजा-पाठ के स्थान को बनाते समय जाने अनजाने में छोटी मोटी गलतियां कर लेते हैं और ध्यान नहीं देते हैं कि पूजा का कमरा कहां बनना चाहिए, किस दिशा में बनना चाहिए और यही गलतियों की वजह से हमें बाद में भुगतना पड़ता है। तो आज हम आपको ऐसे ही कुछ वास्तु के नियम बताएंगे जो आप पूजा का कमरा बनवाते समय जरूर ध्यान दें सर्वप्रथम चुने एक सही दिशा घर में मंदिर बनाने के समय उसकी सही दिशा का जानना बहुत ही ज्यादा जरूरी होता है मंदिर बनाने का सबसे अच्छी दिशा ईशान कोण यानी के उत्तर पूर्व दिशा को माना गया है इससे यह शुभ फल देता है। शयन कक्ष में कभी भी ना बनाएं पूजा का कमरा घर का मंदिर कभी भी शयनकक्ष मे ना बनाएं यह वास्तु की दृष्टि से शुभ नहीं होता है। यदि गलती से आपके घर में पूजा का कमरा शयनकक्ष में बन गया है तो आप मंदिर के चारों तरफ पर्दे लगा दे इससे कुछ हद तक वास्तु दोष कम हो जाएगा। पूजा का कमरा कभी भी शौचालय के ऊपर या शौचालय के नीचे ना बनवाएं पूजा का कमरा बनाते समय इस बात का ध्यान अवश्य रखें कि पूजा के कमरे कभी भी शौचालय के ठीक ऊपर या नीचे ना हो, नहीं तो यह बहुत ही अशुभ फल देता है। पूजा घर में और उसके आसपास पूरी तरह से स्वच्छता और सफाई होना बहुत अनिवार्य होता है। दहलीज जरूर बनवाएं पूजा घर के द्वार पर दहलीज़ जरूर बनानी चाहिए द्वार पर दरवाजा लकड़ी से बने और दो पल्ले वाला हो तो बहुत ही अच्छा होता है। खंडित मूर्ति को ना रखें पूजा गृह में कभी भी गलती से भी किसी भी देवी देवताओं की खंडित मूर्ति और फटी हुई तस्वीर को ना रहने दें। यदि आपके घर में ऐसी कोई मूर्ति और तस्वीर है तो उसे नदी में विसर्जित कर दें घर पर ना रखें यह बहुत अशुभ होता है। मूर्ति के सामने बैठकर पूजा ना करें कभी भी भगवान की पूजा करते समय मूर्ति के आमने-सामने बैठकर कभी भी पूजा नहीं करनी चाहिए बल्कि सदैव कोण में बैठकर पूजा करना सबसे उत्तम होता है। हल्के रंग का पेंट कराएं पूजा कक्ष में हमेशा हल्के रंग का ही पेंट कराएं पूजा घर के लिए सफेद और हल्का क्रीम कलर बहुत ही शुभ होता है जमीन पर ना रखें देवी देवताओं की मूर्ति तथा तस्वीर कभी भी पूजा कक्ष में देवी देवताओं की मूर्ति तथा तस्वीर को जमीन पर ना रखें हमेशा नीचे एक कपड़ा बिछा ले या फिर आसान रखकर ही उन्हें विराजमान कराएं। एक से अधिक मूर्ति या तस्वीर ना रखें वास्तु के अनुसार घर के मंदिर में किन्ही भी देवी देवता की एक से अधिक मूर्तियां तस्वीर नहीं रखनी चाहिए। |
| घी के साथ गुड़ खाना सेहत के लिए होते है बेहद फायदेमंद, ऐसे करे सेवन Posted: 22 May 2022 06:34 PM PDT शरीर को अच्छा खाना देना आवश्यक है इम्यूनिटी कमजोर होने पर बहुत सी बीमारियां हो सकती है। तो ऐसे में अपने आप को स्वस्थ रखने के लिए आप अपने डाइट में गुण और धी को शामिल कर लीजिए। गुण और घी सभी के घरों में आसानी से मिल जाता है इससे सेवन से आपकी त्वचा में आए रूखेपन और रैशेज से भी छुटकारा मिलेगा। डाइट एक्सपर्ट गुड और घी के कॉन्बिनेशन सुपरफूड भी कहते हैं इसमें आयरन, पोटेशियम, मैग्नीशियम, विटामिन सी, और विटामिन बी जैसे तत्व एक साथ होते हैं। तो चलो आपको बताते हैं गुड़ और घी को मिलाकर सेवन करने से क्या फायदे होते हैं। पेट की समस्या पेट की समस्या को दूर करने के लिए गुण और घी का सेवन करना लाभदायक होता है रात को खाना खाने के बाद गुड़ खाने से पाचन में मदद होता है। इम्यूनिटी बढ़ाने में ठंड के मौसम में घी और गुड़ का सेवन करने से आपकी इम्यूनिटी मजबूत होती है और बीमारीओ से बचाता है सर्दी होने पर अगर आप अक्सर सर्दी से परेशान रहते हैं तो गुड़ और घी मिलाकर खाना अमृत का काम करता है इसका तासीर गर्म होने के कारण या सर्दी बुखार और कफ से राहत पहुंचाता है। कान दर्द से राहत- ठंड में कई लोगों को कान दर्द की समस्या होती है ऐसे में घी और गुड़ को खा कर सो जाने से कान दर्द परेशानी ठीक हो जाती हैं। |
| शाम के समय गलती से भी ना करें यह काम, वरना आपको हो सकता है धन की हानि! Posted: 22 May 2022 06:33 PM PDT तो चलिए जानते हैं ऐसे कौन से काम है जिसे संध्याकाल में नहीं करनी चाहिए किसी की चुगली ना करें दूध दही प्याज किसी को ना दें पेड़-पौधों को हाथ न लगाएं झाड़ू ना करें गलती से भी सोए ना भोजन ना करें पढ़ाई भी ना करें |
| आंखों की रोशनी बढ़ाने के लिए करें ये योगासन Posted: 22 May 2022 06:31 PM PDT खराब खानपान व बिगड़ती हुई लाइफ़स्टाइल आंख से संबंधित कई रोगों का कारण बनता है कई लोगों का लगातार मोबाइल चलाना कंप्यूटर में काम करने से आंखों में कमजोरी आती है। इसके बाद भी आंखों के ठीक से देखभाल ना करने से आपकी आंखों की रोशनी कम हो सकती है। ऐसे में आंखों को स्वस्थ रखने के लिए योग कारगर साबित होता है अगर आपको चश्मे लगे है तो उसको भी योग करके छुड़वाया जा सकता है तो आइए आपको ऐसे योग बताते हैं जिसको करने से आपके आंख स्वस्थ रहेंगे। सर्वांगासन सर्वा दर्शन करना ना केवल हमारी आंखों को बल्कि पूरे शरीर के लिए लाभदायक है,इस योग को करने के लिए सबसे □पहले योग मेट पर पीठ के बल लेट जाए। □ उसके बाद पैरों को जोड़कर और हाथ को शरीर से चिपका कर रखें। □ अब पैरों को ऊपर लेते हुए साथ लें। □ अपने पैरों को 120 डिग्री तक ऊपर ले जाएं या हो सके तो 90 डिग्री तक भी ले जा सकते हैं। □ पैर को कुछ देर तक सीधा ही रखें। □ कुछ देर ऐसी ही पोजीशन में रहने के बाद धीरे-धीरे सांस छोड़ते हुए इस आसन से बाहर आए और फिर दोहराए। अनुलोम विलोम रोज अनुलोम विलोम करके आप अपनी आंखों को स्वस्थ रख सकते हैंइसे करने के लिए □सबसे पहले समतल जगह पर बैठकर अपनी कमर और गर्दन को सीधा कर लें। □ इसके बाद अपनी आंखों को बंद करके अपने सीधे हाथ को नासिका पर ले जाएं। □ इसके बाद अपनी उंगलियों को सीधा करके अंगूठे से नाक के दाएं छिद्र को बंद करें और बाएं नाक के छिद्र से धीरे- धीरे सांस को बाहर की ओर निकालकर छोड़ें। □ अब बाएं नाक के छिद्र से सांस भरें और बाएं नासिका को अंगुलियों की मदद से बंद करके अंगूठे को दाएं नाक के छिद्र से हटाकर दाईं नासिका से सांस को धीरे-धीरे बाहर निकालें। □ इस योग को रोज कम से कम 4-5 बार करें। इससे आंखों की थकावट दूर होने के साथ-साथ मानसिक तनाव भी दूर होता है। |
| किसी को भी भगवान की मूर्ति गिफ्ट करने से पहले इन बातों का रखे विशेष ध्यान Posted: 22 May 2022 06:29 PM PDT प्राचीन काल से तोहफा देने का प्रचलन चला रहा है किसी भी शुभ कार्य में जैसे गृह प्रवेश, जन्मदिन, एनिवर्सरी, शादी में हम एक दूसरे को तोहफा देते ही हैं। गिफ्ट विभिन्न विभिन्न प्रकार के हो सकते हैं लेकिन कई बार हम भगवान की मूर्ति को भी तोहफे के रूप में किसी को देते हैं। ऐसा माना जाता है कि भगवान की मूर्ति को शुभ अवसर पर किसी को देना बहुत ही शुभ होता है इसलिए हम अक्सर किसी भी भगवान की मूर्ति तोहफे में देते हैं। लेकिन हमारे शास्त्रों में विभिन्न देवताओं के आकार व स्थापना को लेकर कई तरह के नियम होते हैं यदि हम इन नियमों का पालन नहीं करते तो यह अशुभ माना जाता है, इसलिए भगवान की मूर्ति को किसी को तोहफे में देने से पहले कुछ नियमों को जान लेना जरूरी है गणेश जी की मूर्ति को ना करे गिफ्ट ऐसा माना जाता है कि गणपति जी की मूर्ति को कुछ अवसर पर गिफ्ट दिया जा सकता है, लेकिन कुछ ऐसे अवसर पर गणपति जी की मूर्ति को तोहफे में देना नहीं चाहिए- जैसे की बेटी की शादी में उसे गणपति जी की मूर्ति देना अशुभ होता है। ऐसा इसलिए होता है क्योंकि लक्ष्मी और गणेश हमेशा साथ होते हैं यदि घर की लक्ष्मी के साथ आप गणेश जी को भी भेज देंगे तो घर की समृद्धि भी उनके साथ ही चले जाएगी इसलिए ऐसा करने से बचें। गणेश जी की मूर्ति खरीदने से पहले इन बातों का ध्यान अवश्य दें मूर्ति के प्रकार जान ले भगवान गणेश जी की मूर्ति खरीदने से पहले उनकी सूंड की दिशा कौन सी है यह जान लेना बहुत ही जरूरी है। घर में रखने के लिए बाय ओर सूंड वाले गणपति जी को ही लेना चाहिए, क्योंकि इनकी पूजा-अर्चना आसानी से हो सकती है जबकि दाई और सूंड वाले गणपति जी की पूजा करने से बहुत सावधानी व नियम कायदों का पालन करना पड़ता है। गणपति जी की मूर्ति का साइज ध्यान रखें यदि आप गणेश जी की मूर्ति गिफ्ट कर रहे हैं तो उसकी लंबाई को ध्यान देना बहुत ही जरूरी होता है कभी भी 18 इंच से अधिक लंबाई वाले गणपति जी को गिफ्ट नहीं दिया जाता है। गिफ्ट देने के लिए हमेशा गणपति जी की बैठी हुई मूर्ति को खरीदें। गणेश जी की मूर्ति को कैसे स्थापित करें वास्तु शास्त्र के अनुसार गणपति जी की मूर्ति को हमेशा उत्तर-पूर्व के कोने में स्थापित करनी चाहिए, क्योंकि गणेश जी की दृष्टि को शुभ माना जाता और उनकी पीठ के पीछे को नेगेटिव माना जट है। कई बार लोग मुख्य द्वार पर गणेश जी की मूर्ति स्थापित करते हैं लेकिन यह बहुत गलत है इससे भगवान की अच्छी दृष्टि तो सामने वाले घरों में चली जाती है और आपके घर में नेगेटिव एनर्जी आती है। जाने किन मूर्तियों को गिफ्ट करें और किन्हे नही ■राधा कृष्ण की मूर्ति को तोहफे में देना वर्जित है। मगर कृष्ण जी की बांसुरी बजाती हुई बालकृष्ण की मूर्तियां गाय के साथ वाली मूर्ति आप उपहार में दे सकते हैं। ■यदि आप किसी शादीशुदा जोड़े को तोहफा देना चाहते हैं तो विष्णु लक्ष्मी जी के मूर्ति को दे सकते हैं। ■गणपति जी की भी 18 इंच से छोटी मूर्ति जो बैठी हुई अवस्था में हो और हाथ में मोदक व साथ में चूहा हो उसे देना शुभ होता है। |
| Posted: 22 May 2022 06:26 PM PDT Himachal Hill Porter Company Recruitment 2022: हिमाचल हिल पोर्टर कंपनी ने सिविल लेबर (पोर्टर) के पदों (Himachal Hill Porter Company Recruitment 2022) को भरने के लिए आवेदन मांगे हैं. इच्छुक एवं योग्य उम्मीदवार जो इन पदों (Himachal Hill Porter Company Recruitment 2022) के लिए आवेदन करना चाहते हैं, वे Himachal Hill Porter Company की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर अप्लाई कर सकते हैं. इन पदों (Himachal Hill Porter Company Recruitment 2022) के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू हो गई है. Himachal Hill Porter Company Recruitment 2022 के लिए महत्वपूर्ण तिथियाँ वॉक-इन-इंटरव्यू के लिए तिथि: 1 से 4 जून 2022 Himachal Hill Porter Company Recruitment 2022 के लिए रिक्ति विवरण सिविल लेबर (पोर्टर्स) – 600 पद मेट/नाई/वॉशरमेन/कुक/टेलर/इकप्टर रिपेयरर/बढ़ई/मेसन/प्लम्बर- 51 पद पोर्टर – 541 पद सफाईवाला – 8 पद Himachal Hill Porter Company Recruitment 2022 के लिए योग्यता मानदंड उम्मीदवारों के पास आधिकारिक नोटिफिकेशन में दिए गए संबंधित योग्यता होनी चाहिए. Himachal Hill Porter Company Recruitment 2022 के लिए वेतन मेट/नाई/धोबी/रसोइया/दर्जी/इक्प्टरपेयरर/बढ़ई/मेसन/प्लम्बर – 27,900/- पोर्टर- 27,900/- सफाईवाला- 27,900/- |
| हिमाचल की बेटी ने माउंट एवरेस्ट पर फहराया तिरंगा, पिछली बार महज 300 मीटर से चूकीं थी Posted: 22 May 2022 06:22 PM PDT हिमाचल प्रदेश की बेटी बलजीत कौर ने दुनिया की सबसे ऊंची चोटी माउंट एवरेस्ट फतेह कर ली है. ![]() पिछली बार वह महज 300 मीटर की दूरी से रह गई थी, लेकिन इस बार बलजीत कौर ने सबसे ऊंची चोटी पर तिरंगा लहराया है. बलजीत कौर सोलन जिला के कुनिहार से हैं. साल 2016 में भी बलजीत कौर माउंट एवरेस्ट मिशन में शामिल हुई थीं, लेकिन उस दौरान ऑक्सीजन मास्क खराब होने की वजह से लौटना पड़ा. उस वक़्त बलजीत 8848.86 मीटर उंची माउंट एवरेस्ट से महज 300 मीटर की दूरी पर थी. लेकिन बलजीत ने हौंसला नहीं छोड़ा और अब अपना मिशन पूरी किया है. जानकारी के अनुसार, बलजीत कौर 17 मई 2022 को रात 10 बजे दल के साथ माउंट एवरेस्ट के लिए रवाना हुई थी. पांच दिन के संघर्ष के बाद बलजीत कौर ने यह मुकाम हासिल कर लिया. इससे पहले, बलजीत ने 28 अप्रैल 2022 को 8091 मीटर ऊंचे माउंट अन्नपूर्णा को फतह किया. ![]() 12 मई 2022 को बलजीत ने 8566 मीटर ऊंचे माउंट कंचनजंगा पर तिरंगा गाढ़ा. बलजीत कौर के साथ उनके गाइड मिगमा शेरपा भी थे. बताया जा रहा है कि बलजीत कौर को एवरेस्ट से वापस आने में तीन दिन का समय लगेगा. ![]() बलजीत कौर के परिजन अब उनके घर लौटने का इंतजार कर रहे हैं और उनके स्वागत की तैयारियां चल रही हैं. |
| मैच जीता मुंबई ने लेकिन नाचने लगे RCB के खिलाड़ी, जमकर झूमे विराट-मैक्सवेल ! Posted: 22 May 2022 06:18 PM PDT आईपीएल 2022 में मुंबई और दिल्ली कैपिटल ने अपना आखरी मुकाबला खेल लिया है। इस मुकाबले में दिल्ली कैपिटल की हार के साथ साथ प्लेऑफ में जाने की उम्मीद भी खत्म हो गई है। शनिवार को हुए आईपीएल के 69वे मुकाबले में मुंबई इंडियंस ने दिल्ली को 5 विकेट से करारी हार का स्वाद चखाया। इसके अलावा मुंबई इंडियंस ने अपनी जीत के साथ आरसीबी को खुशखबरी देते हुए उन्हे प्लेऑफ तक भी पहुंचाया। वही आरसीबी की टीम भी मुंबई इंडियंस की जीत के साथ साथ अपने प्लेऑफ में जाने का जश्न मनाते नजर आई। मुंबई इंडियंस की जीत के साथ अब आरसीबी ने आईपीएल के प्लेऑफ में कदम रख लिया है। लेकिन अगर दिल्ली ये मैच अपने नाम करती तो न सिर्फ प्लेऑफ में जाती बल्कि आरसीबी को आईपीएल से बाहर होने का रास्ता भी दिखाती। हालाकि इस दौरान आरसीबी ने मुंबई की जीत के लिए अपनी तरफ से पूरा सहयोग दिया और दिल्ली को हराने में काफी मदद की। दोस्तो आपको बताना चाहेंगे, की मुंबई और दिल्ली के बीच वानखेड़े स्टेडियम में खेले गए इस मैच को आरसीबी की पूरी टीम ने एक साथ बैठकर बड़ी स्क्रीन में देखा, और मुंबई टीम द्वारा लिए गए हर एक विकेट और मुंबई द्वारा लगाए गए हर एक शॉट पर जोरदार खुशी और तालियां बजाईं। और जैसे ही मुंबई ने ये मुकाबला अपने नाम किया, आरसीबी के खिलाड़ी और कप्तान के साथ साथ आरसीबी का पूरा स्टाफ खुशी से झूम उठा। बताते चले, की जिस समय मुंबई इंडियंस ये मैच जीती, आरसीबी टीम का हर एक मेंबर खुशियां मना रहा था, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर खुद आरसीबी द्वारा शेयर किया गया है। जिसमे साफतौर पर देखा जा सकता है, की किस तरह से आरसीबी टीम मुंबई की जीत का जश्न मना रही है। आरसीबी ने सोशल मीडिया पर कई फोटोज भी शेयर की, जिसमे देखा जा सकता है, की विराट कोहली, फॉफ डू प्लेसिस और ग्लेन मैक्सवेल नाचते हुए नजर आ रहे है। साथ ही आरसीबी के स्टाफ मेंबर भी काफी खुश है। बता दे, की इस सीजन में आरसीबी 16 पॉइंट्स पर नंबर 4 पर थी। और अब प्लेऑफ में पहुंच चुकी है। वही नंबर 1 पर गुजरात टाइटंस नंबर 2 पर राजस्थान रॉयल्स और नंबर 3 पर लखनऊ सुपर ज्वाइंट्स भी प्लेऑफ में पहुंच गई है। दोस्तो अगर मैच के लिए आरसीबी टीम की बात करे, तो इस टीम ने मुंबई बनाम दिल्ली का पूरा मैच बड़ी स्क्रीन पर एक साथ बैठकर देखा। आरसीबी द्वारा शेयर किए गए विडियोज और फोटोज में देखा जा सकता है, की आरसीबी टीम मुंबई इंडियंस के हर एक शॉट पर नाचते हुए जश्न मना रही है, वही बीच बीच में ऐसे मौके भी आए जहां मुंबई इंडियंस कमजोर नजर आई, तो दूसरी तरफ आरसीबी भी काफी उदास हो गई। लेकिन फिर जैसे ही मुंबई के हाथो में मैच आया वैसे ही एक बार फिर से आरसीबी जीत का जश्न मनाने में लग गई। वीडियो में आरसीबी कप्तान फॉफ डू प्लेसिस से लेकर टीम का हर एक खिलाड़ी और मेंबर बहुत ही ध्यान से मैच को देख रहे थे। और समय समय पर खुशियां मना रहे थे। मुकाबले की बात करे, तो मैच के शुरुवात से ही मुंबई इंडियंस की जीत की शुरुवात हो गई थी, जहां पहले मुंबई के कप्तान रोहित शर्मा ने टॉस जीता और गेंदबाजी करने का फैसला किया। बल्लेबाजी करने आई दिल्ली टीम को मुंबई के गेंदबाजों ने मात्र 159 रनो पर ही रोक दिया। |
| बंद पड़े कबाड़ा फोन के बदले मिलेंगे 2,000 रुपये! ऐसे उठा सकते हैं फायदा Posted: 22 May 2022 06:45 PM PDT अगर आपसे पूछा जाए कि जब आप कोई नया मोबाइल फोन खरीदते हैं तो पुराने वाले का क्या करते हैं? तो शायद आपके जवाब यही होंगे कि पुराना मोबाइल किसी दोस्त और रिश्तेदार को दे देते हैं या फिर पुराने फोन को बेच देते हैं। लेकिन कई मोबाइल फोन ऐसी कंडिशन में भी होते हैं जो यूज़ करने के लायक नहीं होते। ऐसे फोन या तो बहुत पुराने हो चुके होते हैं या फिर टूट-फूट कर इतना खराब हो चुके होते हैं कि आप उसकी रिपेयर में पैसा लगाना ही नहीं चाहते। ऐसे फोन घर के किसी कोने में पड़े रहते हैं और पड़े पड़े ही बंद हो जाते हैं। लेकिन यदि आपको कहा जाए कि घर में कबाड़ की तरह पड़े ऐसे ही मोबाइल फोन के बदले आपको 2,000 रुपये का फायदा हो सकता है, तो आपका क्या रिऐक्शन होगा? जी हॉं, घर में बंद पड़ा आपका पुराना मोबाइल फोन भी आपको पूरे 2 हजार रुपये का फायदा करवा सकता है। अमूमन आप जब कोई नया स्मार्टफोन खरीदते हैं तो उसके बदले में एक्सचेंज ऑफर के तहत ऐसा स्मार्टफोन देना होता है जो सही से चलता हो। एक्सचेंज में दिया जाने वाला मोबाइल फोन भी अगर अच्छी कंडिशन में नहीं है तो उसे रिजेक्ट कर दिया जाता है और आपको पैसे का फायदा नहीं होता है। लेकिन मुकेश अंबानी और Reliance Jio एक ऐसी शानदार स्कीम लेकर आए हैं जिसके तहत कबाड़ बन चुका पुराना मोबाइल फोन भी आपको पूरे 2,000 रुपये का लाभ पहुंचवा सकता है। आगे हमने इसी ऑफर की पूरी डिटेल दी है। पुराने बंद पड़े फोन से 2,000 रुपये का फायदा रिलायंस जियो के इस नए ऑफर का फायदा Jio Phone Next के साथ मिल रहा है। कंपनी ने अपने इस 4जी स्मार्टफोन पर नया एक्सचेज ऑफर शुरू किया है जिसके तहत जियो फोन नेक्स्ट के खरीदने के दौरान अपना पुराना मोबाइल फोन एक्सचेंज में देने के सीधे 2,000 रुपये का डिस्काउंट प्राप्त होगा। जियो का यह ऑफर इसलिए अन्य एक्सचेंज ऑफर से अलग और खास है क्यूंकि इसमें कोई भी व्यक्ति अपना कोई भी मोबाइल फोन बदले में दे सकता है। मुबंई के रिटेलर बादल घई का कहना है कि यदि कोई शख्स अपने घर में बंद पड़ा पुराना स्मार्टफोन भी लेकर आ रहा है तो कंपनी पॉलिसी के अनुसार उसे भी 2,000 रुपये का बेनिफिट दिया जाएगा। यानि कबाड़ में पड़ा मोबाइल फोन भी जियो फोन नेक्स्ट की खरीद पर 2 हजार रुपये का फायदा दे रहा है। Jio Phone Next Jio और Google द्वारा मिलकर बनाए गए Most Affordable 4G Smartphone का इंतजार भारतीयों ने काफी उत्सुकता के साथ किया था। लेकिन जब कई महीनों की प्रतीक्षा के बाद रिलायंस जिओ अपना Jio Phone Next लेकर आया तो मोबाइल यूजर्स को काफी निराशा हुई। दरअसल लोगों को इस फोन से काफी उम्मीदें थी क्योंकि अंबानी ने इसे दुनिया का सबसे 4जी स्मार्टफोन होने का दावा किया था। लेकिन कंपनी ने जियो फोन नेक्स्ट को 6,499 रुपये की कीमत पर लॉन्च किया था, जो आम आदमी की उम्मीद से अधिक महंगा था। लेकिन अब यह जियोफोन 2,000 रुपये के डिस्काउंट के साथ सिर्फ 4,449 रुपये में सेल के लिए उपलब्ध हो रहा है। जियो फोन नेक्स्ट के फीचर्स जियोफोन नेक्स्ट कंपनी का पहला 4जी स्मार्टफोन है जो इस नए एक्सचेंज ऑफर में 4,499 रुपये के इफेक्टिव प्राइस के साथ इंडिया का सबसे सस्ता 4जी स्मार्टफोन बना हुआ है। यह एक डुअल सिम फोन है जिसमें SIM1 सिर्फ 4जी एलटीई पर ही काम करती है तथा SIM2 में 2G + 4G दोनों को चलाया जा सकता है। गौरतलब है कि इनमें से एक सिम स्लॉट पर सिर्फ जियो सिम का ही यूज़ किया जा सकता है तथा उस स्लॉट पर दूसरी कंपनी की सिम नहीं चलेगी। वहीं फोन में लगने वाले दोनों सिम कार्ड्स में से Mobile data connectivity भी सिर्फ Jio SIM पर ही मिलेगी। Jio Phone Next की स्पेसिफिकेशन्स JioPhone Next के लिए Google ने खास Pragati OS का निर्माण किया है जो इंडियन यूजर्स को ध्यान में रखकर बनाया गया है। जियोफोन में भारतीय क्षेत्रिय भाषाओं में भी काम किया जा सकता है। वहीं साथ ही इस स्मार्टफोन JioTV और JioCinema जैसी My Jio Apps के साथ ही YouTube, Facebook, Google Lens और Assistant भी प्री-इंस्टाल्ड मिलते हैं। यह स्मार्टफोन 720 x 1440 पिक्सल रेज्ल्यूशन वाली 5.45 इंच की एचडी+ डिसप्ले सपोर्ट करता है जो कोर्निंग गोरिल्ला ग्लास 3 से प्रोटेक्टेड है। जियोफोन नेक्स्ट 1.3गीगाहर्ट्ज़ क्लॉक स्पीड वाले क्वॉड कोर प्रोसेसर के साथ क्वॉलकॉम स्नैपड्रैगन क्यूएम215 चिपसेट पर रन करता है जिसमें ग्राफिक्स के लिए एड्रेनो 308 जीपीयू मौजूद है। इंडियन मार्केट में यह स्मार्टफोन 2 जीबी रैम मैमोरी पर लॉन्च हुआ है जो 32 जीबी की इंटरनल स्टोरेज सपोर्ट करता है।फोन मैमोरी को माइक्रोएसडी कार्ड के जरिये 512 जीबी तक बढ़ाया जा सकता है। फोटोग्राफी के लिए फोन के बैक पैनल पर एलईडी फ्लैश से लैस एफ/1.3 अपर्चर वाला 13 मेगापिक्सल का कैमरा लेंस दिया गया है। वहीं फोन के फ्रंट पैनल पर एफ/1.4 अपर्चर वाला 8 मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा मौजूद है। पावर बैकअप के लिए यह स्मार्टफोन 3,500एमएएच की रिमूवेबल बैटरी सपोर्ट करता है। बेसिक कनेक्टिविटी फीचर्स के साथ ही इस फोन में 3.5एमएम जैक और ओटीजी सपोर्ट भी दिया गया है। Shimla, Mandi, Kangra, Chamba, Himachal, Bihar, Muzaffarpur, East Champaran, Kanpur, Darbhanga, Samastipur, Nalanda, Patna, Muzaffarpur, Jehanabad, Patna, Nalanda, Araria, Arwal, Aurangabad, Katihar, Kishanganj, Kaimur, Khagaria, Gaya, Gopalganj, Jamui, Jehanabad, Nawada, West Champaran, Purnia, East Champaran, Buxar, Banka, Begusarai, Bhagalpur, Bhojpur, Madhubani, Madhepura, Munger, Rohtas, Lakhisarai, Vaishali, Sheohar, Sheikhpura, Samastipur, Saharsa, Saran, Sitamarhi, Siwan, Supaul,Gujarat, Ahmedabad, Vadodara, Surat, Rajkot, Vadodara, Junagadh, Anand, Jamnagar, Gir Somnath, Mehsana, Kutch, Sabarkantha, Amreli, Kheda, Rajkot, Bhavnagar, Aravalli, Dahod, Banaskantha, Gandhinagar, Bhavnagar, Jamnagar, Valsad, Bharuch , Mahisagar, Patan, Gandhinagar, Navsari, Porbandar, Narmada, Surendranagar, Chhota Udaipur, Tapi, Morbi, Botad, Dang, Rajasthan, Jaipur, Alwar, Udaipur, Kota, Jodhpur, Jaisalmer, Sikar, Jhunjhunu, Sri Ganganagar, Barmer, Hanumangarh, Ajmer, Pali, Bharatpur, Bikaner, Churu, Chittorgarh, Rajsamand, Nagaur, Bhilwara, Tonk, Dausa, Dungarpur, Jhalawar, Banswara, Pratapgarh, Sirohi, Bundi, Baran, Sawai Madhopur, Karauli, Dholpur, Jalore,Haryana, Gurugram, Faridabad, Sonipat, Hisar, Ambala, Karnal, Panipat, Rohtak, Rewari, Panchkula, Kurukshetra, Yamunanagar, Sirsa, Mahendragarh, Bhiwani, Jhajjar, Palwal, Fatehabad, Kaithal, Jind, Nuh, |
| You are subscribed to email updates from न्यूज़ हिमाचली News Himachali | हिमाचल की No. 1 हिंदी वेबसाइट. To stop receiving these emails, you may unsubscribe now. | Email delivery powered by Google |
| Google, 1600 Amphitheatre Parkway, Mountain View, CA 94043, United States | |












