न्यूज़ हिमाचली News Himachali | हिमाचल की No. 1 हिंदी वेबसाइट |
- IPL से घर वापस लौटे धवन, पिता ने जमकर बरसाए लात-घूंसे, बचाव में आई पुलिस
- लड़कियों के खुले बाल बन सकते है उनकी बर्बादी का कारण, जानिए कैसे
- महिलाओं को इन सुपर फूड को अपनी 30 से 40 की उम्र में डेली डाइट का हिस्सा जरूर बनाना चाहिए
- पीता खाने के बाद भूलकर भी ना खाएं ये फूड्स, नहीं तो सेहत हो जाएगी खराब
- अंजीर सेहत के लिए है फायदेमंद इसके फायदे जानकर हैरान हो जाएंगे आप
- सेना भर्ती के साथ बैंकों में निकलीं नौकरियां, जानें कब और कैसे कर सकते हैं आवेदन
- दूसरे क्वालीफायर में बैंगलोर का सामना राजस्थान से, चौथी बार फाइनल में जगह बनाना चाहेगी कोहली की टीम
- अभी अभी आई बड़ी ख़बर: सेना के जवानों की बस नदी में गिरी 7 शहीद, 16 घायल
- मल्टी टास्क वर्कर की भर्ती प्रकिया में उठाना पड़ेगा सीमेंट का कट्टा
- गुड़ की चाय पीने से होते है ये लाजवाब फायदे
- आंवले का इस तरह से करें इस्तेमाल, मिलेगा इन बीमारियों से छुटकारा
- अगर आपका है SBI में खाता और आप चलाते हैं YONO App तो घर बैठे आसानी ले सकते हैं 35 लाख का लोन
- Google ने ट्रिपलआइटी के छात्र प्रथम प्रकाश को दिया जबरदस्त पैकेज कि सभी दे रहे बधाइयां
- आंगनबाड़ी में चल रही है भर्ती, 8वीं व 10वीं पास करें फटाफट अप्लाई
- कोरोना के बीच डराने लगा मंकीपॉक्स का वायरस, हरकत में आया डब्लूएचओ
- समय से पहले ऐसी महिलाएं हो जाती हैं बूढ़ी !
- घर में भूलकर भी न करें ये काम, बढ़ती है दरिद्रता
- 26 मई को अचला एकादशी व्रत, जानें शुभ मुहूर्त, पूजा विधि और कथा
- रजत का शतक राहुल पर भारी, लखनऊ बाहर, आरसीबी की टीम फाइनल के करीब
- हिमाचलः रातोंरात चमकी दो युवकों की किस्मत, एक लाखपति- दूसरा बना करोड़पति
- क्वालीफायर मुकाबले में पर्पल कैप होल्डर नहीं चटका पाया एक भी विकेट
- बुजुर्गों की होने वाली है मौज, इस महीने से बढ़कर मिलने वाली है Pension
- 10वीं पास के लिए सरकारी नौकरी का बढ़िया मौका, प्यून, चौकीदार, वॉचमैन समेत कई पदों पर निकली है भर्ती
- ये हो सकते हैं हार्ट अटैक के शुरुआती लक्षण, इन्हें भूल कर भी न करें इग्नोर
- अगर आपको भी मीठा खाने की होती है क्रेविंग तो इन 3 हेल्थी चीजों को अपनाएं
| IPL से घर वापस लौटे धवन, पिता ने जमकर बरसाए लात-घूंसे, बचाव में आई पुलिस Posted: 27 May 2022 07:34 AM PDT इस वीडियो को धवन ने खुद अपने इंस्टाग्राम पर शेयर किया है। वीडियो में देखा जा सकता है कि जैसे ही धवन घर में घुसते हैं। उनके पिता उन पर कहर बनकर टूट पड़ते हैं। पहले वे शिखर को एक झापड़ मारते हैं। उसके बाद धक्का देकर उन्हें गिरा देते हैं और लात मारते हैं। तभी ये सब देख पास में खड़ा एक पुलिस वाला उन्हें रोकने की कोशिश करता है। हालांकि ये वीडियो सिर्फ धवन ने सिर्फ एंटरटेनमेंट के लिए बनाया था। शिखर धवन ने इंस्टाग्राम पर वीडियो शेयर करते हुए कैप्शन लिखा, ''नॉक आउट के लिए क्वालीफाई नहीं होने पर मैं अपने पापा द्वारा नॉक आउट कर दिया गया।'' धवन के वीडियो शेयर करने के बाद फैंस जमकर कमेंट्स और लाइक्स कर रहे हैं। पूर्व भारतीय दिग्गज स्पिनर हरभजन सिंह ने धवन के पिता की सराहना करते हुए कहा, 'उन्होंने रील में बहुत अच्छा अभिनय किया। भज्जी ने लिखा, 'बप्पू तेरे से भी ऊपर के अभिनेता निकले। क्या बात है।' वहीं धवन के टीममेट हरप्रीत बराप ने लिखा, 'हाहा, अंकल ऑन फायर पाजी।' शिखर धवन के लिए ये सीजन अच्छा गया। पंजाब किंग्स के सलामी बल्लेबाज धवन ने 14 मैचों में 38.33 की औसत से 460 रन बनाए हैं। शिखर धवन आईपीएल में लगातार रन बना रहे हैं, पिछले 7 सीजन से वह लगातार 450 से अधिक रन बना रहे हैं। हालांकि उनको इस प्रदर्शन का ईनाम नहीं मिला और आगामी सीरीज के लिए उन्हें भारतीय टीम में जगह नहीं मिली है। धवन को आईपीएल 2022 की मेगा नीलामी में पंजाब किंग्स ने 8.25 करोड़ रुपये में खरीदा था। वहीं उनकी टीम पंजाब किंग्स (PBKS) का प्रदर्शन इस सीजन में अच्छा नहीं था। पंजाब आईपीएल 2022 के प्वाइंट्स टेबल में छठे स्थान पर रही। प्लेऑफ के लिए क्वालिफाई करने के लिए उन्हें एक और जीत की जरूरत थी, लेकिन मयंक अग्रवाल की अगुवाई वाली टीम पीछे रह गई। |
| लड़कियों के खुले बाल बन सकते है उनकी बर्बादी का कारण, जानिए कैसे Posted: 27 May 2022 07:31 AM PDT आजकल लड़कियां फैशन के पीछे पागल है। लड़कियां फैशनेबल दिखने के लिए अपने बाल खुले रखती हैं। ऐसे में आप सभी को हम यह भी बता दें कि भारतीय संस्कृति में कब खुले बाल रखना चाहिए और कब नहीं यह बताया गया है। इसे लेकर कई मान्यताएं बताई गई है जो आज हम आपको बताने जा रहे हैं। क्या होता है खुले बाल रखने से.... बालों के द्वारा कई तन्त्र क्रियाएं होती हैं। इसके अलावा अगर कोई महिला खुले बाल करके अशुद्ध या अनजान स्थान से गुजरती है तो उसपर बुरी शक्तियां हावी हो जाती है। महिलाओं के लिए सुलझे हुए बाल होना अत्यंत आवश्यक है। कैकेई का कोपभवन में बिखरे बालों में रुदन करने से अयोध्या का अमंगल हो गया था और इसी कारण से महिलाओं को खुले उलझे बाल नहीं रखने चाहिए। खुले बाल रखने से महिलाओं की सोच और आचरण दोनों खराब होने लगे हैं। वहीं ऐसा भी कहा जाता है जो पुरुष बड़े-बड़े खुले और लहराते हुए बाल रखते हैं उनकी मानसिक स्थिति बिगड़ने लगती है। |
| महिलाओं को इन सुपर फूड को अपनी 30 से 40 की उम्र में डेली डाइट का हिस्सा जरूर बनाना चाहिए Posted: 27 May 2022 07:28 AM PDT उम्र बढ़ने के साथ महिलाओं को सेहत संबंधी समस्याएं सताने लगती हैं। इस दौरान उनके शरीर में हार्मोन्स बदलाव होने से वजन बढ़ने व स्वभाव में चिडडचिड़ापन आने लगता है। हड्डियों में कमजोरी आने के साथ डायबिटीज, हाई ब्लड प्रेशर, थायरॉइड आदि बीमारियों की चपेट में आने का खतरा रहता है। एक्सपर्ट अनुसार, इन सबसे बचने व हेल्दी रहने के लिए महिलाओं को अपनी डेली डाइट में कुछ खास चीजों शामिल करनी चाहिए। चलिए आज हम आपको 9 हैल्दी चीजों के बारे में बताते हैं, जिसे हर महिला को 30-40 की उम्र में अपनी डेली डाइट का हिस्सा जरूर बनाना चाहिए... # अलसी के बीज अलसी के बीज ओमेगा-3 फैटी एसिड और फाइबर से भरपूर होते हैं। इनका सेवन करने से दिल और दिमाग संबंधी बीमारियों से बचाव रहता है। इम्यूनिटी बूस्ट होने के साथ हड्डियां मजबूत होती है। ऐसे में 40 के बाद खासतौर पर महिलाओं को इसे अपनी डेली डाइट में शामिल करना चाहिए। # नट्स सूखे मेवों में सभी जरूरी विटामिन्स, मिनरल्स, एंटी-ऑक्सीडेंट्स, हेल्दी फैट आदि होते हैं। आप शाम के समय छोटी-मोटी भूख लगने पर रोस्टेड नट्स खा सकती हैं। इनका सेवन करने से वजन कंट्रोल रहता है। वजन घटता है और कई गंभीर बीमारियों का खतरा कम होता है। अखरोट और बादाम आपको दिल की बीमारियों से बचाते हैं। मूंगफली वजन घटाने में आपकी मदद करती है। # हरी-पत्तेदार सब्जियां हरी-पत्तेदार सब्जियों में सभी जरूरी पोषक तत्व, एंटी-ऑक्सीडेंट, एंटी-बैक्टीरियल, एंटी-वायरल गुण होते हैं। इनका सेवन करने से शरीर में खून की कमी पूरी होती है। स्मरण शक्ति और आंखों की रोशनी बढ़ने के साथ हड्डियां मजबूत होती है। ऐसे में 40 के बाद हैल्दी रहने के लिए महिलाओं को रोजाना हरी-पत्तेदार सब्जियों का सेवन करना चाहिए। # डार्क चॉकलेट्स महिलाओं को चॉकलेट खाना पसंद होता हैं। मगर 40 के बाद महिलाओं को अपनी डाइट में डार्क चॉकलेट शामिल करनी चाहिए। इसमें फ्लैवोनॉइड्स होते हैं, जो हार्ट की बीमारियों, डायबिटीज और हाई ब्लड प्रेशर से सुरक्षित रखते हैं। # ब्रोकली ब्रोकली विटामिन बी6, ए, अन्य पोषक तत्व, एंटी-ऑक्सीडेंट, एंटी-बैक्टीरियल गुणों से भरपूर होती है। इसका सेवन हर उम्र वर्ग के लोगों के लिए फायदेमंद माना गया है। एक्सपर्ट अनुसार, 40 के बाद महिलाओं को ब्रोकली जरूर खानी चाहिए। इसे खाने से वजन कंट्रोल रहता है और अल्जाइमर जैसी बीमारी की चपेट में आने का खतरा कई गुणा कम रहता है। # अदरक धमनियों से जुड़ी समस्याएं से बचने के लिए अदरक का सेवन करना फायजदेमंद माना जाता है। इसमें पोषक तत्व, एंटी-ऑक्सीडेंट, एंटी-बैक्टीरियल आदि गुण होते हैं। इसका सेवन करने से अधेड़ उम्र में आने वाली डायबिटीज, मसल पेन, पाचन संबंधी समस्याओं का खतरा कम रहता है। # प्याज प्याज कई पावरफुल एंटी-ऑक्सीडेंट्स से भरपूर होता है। इसका सेवन करने से मेटाबॉलिज्म तेज होता हैं। इसमें मौजूद पोटैशियम से ब्लड प्रेशर कंट्रोल में रहता है। इसके साथ ही कैंसर, ट्यूमर जैसी गंभीर बीमारियों की चपेट आने का खतरा कम रहता है। # अंडे बढ़ती उम्र में महिलाों को अपनी डेली डाइट में अंडे जरूर शामिल करने चाहिए। इसमें विटामिन डी, गुड फैट और प्रोटीन अधिक मात्रा में होते हैं। इसका सेवन करने से मांसपेशियों व हड्डियों में मजबूती आती है। ऐसे में महिलाओं को रोजाना 1-2 अंडों का सेवन करना चाहिए। # खट्टे फल खट्टे फलों में विटामिन सी अधिक मात्रा में होता हैं। इसके साथ ही इनमें एंटी-ऑक्सीडेंट, एंटी-बैक्टीरियल गुण पाए जाते हैं। इनका सेवन करने से इम्यूनिटी तेजी से बूस्ट होती है। ऐसे में सर्दी, खांसी, जुकाम व अन्य मौसमी बीमारियों से बचाव रहता है। इसके अलावा खट्टे फलों का सेवन करने से दिल से जुड़ी बीमारियों व कैंसर से बचाव रहता है। |
| पीता खाने के बाद भूलकर भी ना खाएं ये फूड्स, नहीं तो सेहत हो जाएगी खराब Posted: 27 May 2022 07:26 AM PDT पपीता (Papaya) पका हुआ हो या फिर कच्चा, पेट की सेहत के लिए यह एक बेस्ट फल माना गया है। सालों भर मार्केट में मिलने वाले पपीते के कई सेहत लाभ होते हैं। पके हुए पपीते को आप काटकर खाएं या फिर कच्चे पपीते की सब्जी बनाकर खाएं, हर तरह से यह सेहत को लाभ पहुंचाता है। त्वचा और बालों के लिए भी पपीता काफी हेल्दी होता है। हालांकि, पपीता के इतने फायदे होते हैं, लेकिन कुछ चीजों का सेवन पपीता के साथ या पपीता खाने के बाद कभी नहीं खाना चाहिए। आइए जानते हैं कौन-कौन से हैं वे फूड्स जिनका सेवन पपीता खाने के तुरंत बाद करने से बचना चाहिए। 1. यदि आप पपीता खाएं हैं, तो तुरंत ही दही खाने से बचना चाहिए। आधा-एक घंटा रुककर ही दही खाएं। पपीता तासीर में गर्म होता है और दही की तासीर ठंडी होती है। दोनों की तासीर अलग होने के कारण आपको फायदे की बजाय नुकसान पहुंच सकता है। 2. पपीता को काटकर खाते हैं, तो उस पर नींबू का रस ना डालें। पपीता खाने के बाद नींबू का सेवन करने से बचें। आपके एनीमिया से ग्रस्त होने की संभावना बढ़ सकती है। 3. पपीता खाने के बाद खट्टे फलों जैसे नींबू, संतरा, मौसमी, कीवी, टमाटर खाने से भी परहेज करना चाहिए। इससे आपकी सेहत बिगड़ सकती है। |
| अंजीर सेहत के लिए है फायदेमंद इसके फायदे जानकर हैरान हो जाएंगे आप Posted: 27 May 2022 07:24 AM PDT अंजीर एक ऐसा फल है जिस सूखा या कच्चा किसी भी रूप में खाया जा सकता है। वहीं गर्मियों में भी इसका सेवन करना फायदेमंद माना गया है। इसमें विटामिन, कैल्शियम, पोटैशियम आदि पोषक तत्व एंटी-ऑक्सीडेंट्स गुण होते हैं। ऐसे में इसका सेवन करने से इम्यूनिटी बढ़ती है और पेट संबंधी समस्याओं बचाव रहता है। वहीं इसमें कैलोरी कम होने से वजन कंट्रोल करने में भी मदद मिलती है। तो चलिए जानते हैं इसका सेवन करने के फायदों के बारे में.. - अंजीर में विटामिन, प्रोटीन, कैल्शियम, सल्फर, क्लोरिन व अन्य जरूरी तत्व होते हैं। इसका सेवन करने से इम्यूनिटी बढ़ने में मदद मिलती है। ऐसे में इसके सेवन से कमजोरी व थकान दूर होने के साथ मौसमी बीमारियों से बचाव रहेगा। वहीं दुनियाभर में फैले कोरोना से बचने के लिए भी इसका सेवन करना फायदेमंद रहेगा। - अंजीर में अन्य पोषक तत्वों के साथ कैल्शियम भी अधिक होता है। इसका सेवन करने से मांसपेशियों व हड्डियों में मजबूती आती है। ऐसे में हर उम्र के लोगों को इसका सेवन जरूर करना चाहिए। - जो लोग अपने बढ़ते वजन से परेशान है वे डेली डाइट में अंजीर शामिल कर सकते हैं। इसमें कैलोरी कम मात्रा में होने से वजन कंट्रोल करने में मदद मिलती है। वहीं सूखे अंजीर को खाना ज्यादा फायदेमंद माना जाता है। - एक्सपर्ट्स के अनुसार, अंजीर का सेवन करने से कैंसर जैसी गंभीर बीमारी की चपेट में आने से बचा जा सकता है। इसमें मौजूद पोषक तत्व व गुण पेट और ब्रेस्ट कैंसर के खतरे को कम करने में फायदेमंद होते हैं। - अंजीर के साथ इसके पत्ते भी बेहद फायदेमंद होते हैं। इसकी तैयार चाय पीने के डायबिटीज कंट्रोल रहने में मदद मिलती है। ऐसे में डायबिटीज के मरीजों को इसे इसका सेवन जरूर करना चाहिए। - गर्मियों में पेट संबंधी समस्याओं से बहुत लोग परशान रहते हैं। ऐसे में पोषक तत्वों से अंजीर का सेवन करना फायदेमंद माना जाात है। इसके सेवन से पेट दर्द, अपच, कब्ज, एसिडिटी आदि की समस्या से आराम मिलता है। ऐसे में पाचन दुरुस्त होकर बेहतर तरीके से काम करता है। - अंजीर में फ्लेवोनॉइड, पोटेशियम व एंटी-ऑक्सीडेंट्स होते हैं। इसका सेवन करने से करने से बढे हुए ब्लड प्रेशर कंट्रोल रहने में मदद मिलती है। ऐसे में खासतौर हाई ब्लड प्रेशर के मरीजों को इसे अपनी डाइट में जरूर शामिल करना चाहिए। |
| सेना भर्ती के साथ बैंकों में निकलीं नौकरियां, जानें कब और कैसे कर सकते हैं आवेदन Posted: 27 May 2022 07:19 AM PDT सरकारी नौकरी रिजल्ट 2022: Indian Army TGC Recruitment 2022 भारतीय सेना के 136वें तकनीकी स्नातक पाठ्यक्रम (136th Technical Graduate Course) पूरा करने वाले उम्मीदवारों को इंडियन आर्मी में परमानेंट कमीशन दिया जाता है। इस भर्ती के तहत वेतन 56 हजार से शुरू होकर 1.77 लाख रुपये प्रतिमाह तक रहता है।Sarkari Result Naukri: एसबीआई सेवानिवृत्त कर्मचारी भर्ती इच्छुक उम्मीदवार sbi.co.in पर जाकर 18 मई से 07 जून, 2022 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। नियमित पद के लिए उम्मीदवारों का चयन पद और अनुभव के आधार पर शॉर्टलिस्टिंग और साक्षात्कार पर आधारित होगा। Govt Results Govt Jobs 2022: एसबीआई में अफसरों की भर्ती सेवानिवृत्त कर्मचारी के पास स्मार्ट मोबाइल फोन और पीसी/ मोबाइल एप/ लैपटॉप के माध्यम से या आवश्यकता के अनुसार निगरानी के लिए कौशल/ योग्यता और क्षमता होनी चाहिए। आवेदन के लिए उम्मीदवार की आयु सीमा 18 मई, 2022 तक 60 से 63 वर्ष के मध्य होनी चाहिए। Sarkari Jobs : SBI Retired Staff Recruitment 2022 एसबीआई सेवानिवृत्त कर्मचारी भर्ती के तहत एक्सपीरियंस और स्किल्ड उम्मीदवारों और एटीएम संचालन में कार्य अनुभव रखने वाले सेवानिवृत्त कर्मियों को वरीयता दी जाएगी। Govt Jobs 2022: एसबीआई में अफसरों की भर्ती एसबीआई का लक्ष्य संगठन में चैनल मैनेजर फैसिलिटेटर, चैनल मैनेजर सुपरवाइजर और सपोर्ट ऑफिसर के 641 पदों को भरना है। आवेदक उम्मीवारों का चयन दस्तावेजों की स्क्रीनिंग और वॉक-इन इंटरव्यू के आधार पर होगा। Sarkari Jobs LIVE: एसबीआई में रिटायर्ड अफसरों की भर्ती जो उम्मीदवार एसबीआई में रिटायर्ड अफसरों की भर्ती के लिए आवेदन करना चाहते हैं, वे आधिकारिक वेबसाइट sbi.co.in/web/careers पर जाकर ऑनलाइन अप्लाई कर सकते हैं। सरकारी नौकरी रिजल्ट 2022: UPSSSC एएनएम भर्ती का रिजल्ट जारी UPSSSC महिला स्वास्थ्य कार्यकर्ता मुख्य परीक्षा आठ मई, 2022 को आयोजित की गई थी। UPSSSC महिला स्वास्थ्य कार्यकर्ताओं की कुल 9212 रिक्तियों को भरने के लिए एक भर्ती अभियान चला रहा है। Results Jobs Live Updates : UPSSSC ANM Results 2022 उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग की ओर से एएनएम भर्ती के अगले दौर यानी साक्षात्कार और दस्तावेज सत्यापन के लिए कुल 17,713 उम्मीदवारों को शॉर्टलिस्ट किया गया है। Sarakri Naukri Result : UPSSSC ANM Result 2021 Announced उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UPSSSC) ने स्वास्थ्य कार्यकर्ता (महिला) मुख्य परीक्षा 2022 का परिणाम घोषित कर दिया है। उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट upsssc.gov.in से अपना परिणाम देख और डाउनलोड कर सकते हैं। Sarkari Bharti Govt Jobs 2022: इंडियन आर्मी में परमानेंट कमीशन भारतीय सेना के 136वें तकनीकी स्नातक पाठ्यक्रम (136th Technical Graduate Course) पूरा करने वाले उम्मीदवारों को इंडियन आर्मी में परमानेंट कमीशन दिया जाता है। Sarkari Results Naukri 2022: भारतीय सेना में टीजीसी भर्ती इंजीनियरिंग क्षेत्र से जुड़े युवाओं के लिए भी सेना में भर्ती होने का यह बेहतरीन मौका है। सेना ने टेक्नीकल ग्रेजुएट कोर्स के लिए आधिकारिक अधिसूचना भी जारी की है। भारतीय सेना की भर्ती वेबसाइट पर जारी अधिसूचना के अनुसार, तकनीकी स्नातक पाठ्यक्रम (TGC-136) के लिए निर्धारित 40 सीटों पर प्रवेश आवेदन आमंत्रित किए हैं। सरकारी नौकरी : Army Recruitment 2022 इंडियन आर्मी में ऑफिसर रैंक की भर्ती का इंतजार कर रहे युवाओं के लिए शानदार अवसर है। भारतीय सेना की ओर से टीजीसी के तहत भर्ती की जा रही है। इसके लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू है। Sarkari Vacancy: भारतीय स्टेट बैंक में पूर्व अधिकारियों की भर्ती एसबीआई में नौकरी का मौका - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स भारतीय स्टेट बैंक ने एसबीआई से सेवानिवृत्त अधिकारियों, पूर्व एसोसिएट्स (ई-एबीएस) और अन्य पीएसबी कर्मचारियों से अनुबंध के आधार पर आवेदन आमंत्रित किए हैं। Sarkari Naukri LIVE: SBI Retired Staff Recruitment एसबीआई यानी भारतीय स्टेट बैंक की ओर से भर्ती शुरू की गई है। इस भर्ती में रिटायर्ड यानी सेवा निवृत्त अधिकारियों को मौका मिलेगा, साथ ही वेतन भी शानदार होगा। सरकारी नौकरियां : Librarian Jobs के लिए पात्रता मापदंड उम्मीदवारों की आयु एक जनवरी, 2023 को 18 से 40 वर्ष के बीच होनी चाहिए। आरक्षित श्रेणी के उम्मीदवारों के लिए सरकारी मानदंडों के अनुसार आयु में छूट होगी। वहीं, शैक्षणिक योग्यता में उम्मीदवारों के पास पुस्तकालय विज्ञान / पुस्तकालय और सूचना विज्ञान में स्नातक की डिग्री या पुस्तकालय और सूचना विज्ञान में डिप्लोमा होना चाहिए। |
| दूसरे क्वालीफायर में बैंगलोर का सामना राजस्थान से, चौथी बार फाइनल में जगह बनाना चाहेगी कोहली की टीम Posted: 27 May 2022 07:15 AM PDT आईपीएल 2022 का दूसरा क्वालीफायर मैच राजस्थान रॉयल्स और रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर की टीम के बीच खेला जाएगा। राजस्थान की टीम बैंगलोर को हराकर दूसरी बार आईपीएल के फाइनल में जगह बनाना चाहेगी। वहीं, बैंगलोर की निगाह चौथी बार फाइनल खेलने पर होगी। राजस्थान रॉयल्स की टीम अब तक सिर्फ एक बार फाइनल में पहुंची है। साल 2008 में यह टीम शेन वॉर्न की कप्तानी में फाइनल में पहुंची थी और चैंपियन भी बनी थी। इसके बाद से राजस्थान का प्रदर्शन कुछ खास नहीं रहा है। रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर 2009, 2011 और 2016 में फाइनल खेल चुकी है, लेकिन अब तक खिताब नहीं जीत पाई है। इस बार आरसीबी चौथी बार फाइनल खेलना चाहेगी और खिताब भी अपने नाम करने की कोशिश करेगी। राजस्थान और बैंगलोर दोनों टीमों ने इस सीजन 15 मैच खेले हैं और नौ में जीत हासिल की है, जबकि दोनों को छह मैचों में हार का सामना करना पड़ा है। बैंगलोर की टीम जीत की पटरी पर सवार है। पिछले दो मैच बैंगलोर के लिए करो या मरो के समान थे और दोनों में जीत हासिल कर यह टीम दूसरे क्वालीफायर तक पहुंच चुकी है। वहीं, राजस्थान को अपने आखिरी मैच में गुजरात के खिलाफ हार का सामना करना पड़ा था। अब यह टीम वापसी करना चाहेगी। आरसीबी के रजत पाटीदार शानदार लय में आरसीबी के लिए रजत पाटीदार शानदार लय में हैं। एलिमिनेटर मैच में उन्होंने लखनऊ के खिलाफ नाबाद 112 रन बनाए थे। उनकी इस शानदार पारी की बदौलत आरसीबी ने 200 से ज्यादा का स्कोर खड़ा किया था। इस मैच में भी सभी की निगाहें उनके ऊपर होंगी। उनके अलावा विराट कोहली, फाफ डुप्लेसिस और ग्लेन मैक्सवेल पर रन बनाने की जिम्मेदारी रहेगी। दिनेश कार्तिक अच्छी लय में हैं और शानदार अंदाज में मैच खत्म कर रहे हैं। इस मैच में भी उनसे अच्छी पारी की उम्मीद होगी। गेंदबाजी में वनिंदु हसरंगा के अलावा हर्षल पटेल और जोस हेजलवुड भी शानदार लय में हैं। तीनों मिलकर इस सीजन 62 विकेट चटका चुके हैं। हालांकि, आरसीबी के गेंदबाजों को इस मैच में कंजूसी के साथ गेंदबाजी करनी होगी। साथ ही मोहम्मद सिराज का लय में लौटना जरूरी है। राजस्थान के लिए बटलर का चलना जरूरी राजस्थान रॉयल्स की टीम हर मैच में बड़े स्कोर के लिए जोस बटलर पर निर्भर रहती है। इस मैच में भी बटलर को बड़ी पारी खेलनी होगी। आईपीएल 2022 के पहले सात मैचों में कमाल करने वाले बटलर बाद के सात मैचों में कुछ खास नहीं कर पाए थे, लेकिन पहले क्वालीफायर मैच में उन्होंने बेहतरीन अर्धशतक बनाया था। ऐसे में उनसे इस मैच में बड़ी पारी की उम्मीद होगी। उनके अलावा कप्तान संजू सैमसन, यशस्वी जायसवाल और देवदत्त पडिक्कल भी अच्छी लय में हैं। तीनों से अच्छे प्रदर्शन की उम्मीद होगा। शिमरन हेटमायर पिछले कुछ मैचों में कमाल नहीं कर पाए हैं और उन्हें भी लय में लौटना होगा। बल्लेबाज अश्विन भी उपयोगी पारी खेल सकते हैं। गेंदबाजी राजस्थान का मजबूत पहलू रही है। पहले क्वालीफायर में स्पिन गेंदबाजों को पिच से कोई मदद नहीं मिल रही थी। अश्विन और चहल को विकेट नहीं मिला और टीम को हार का सामना करना पड़ा। अहमदाबाद में दोनों गेंदबाजों से बेहतर प्रदर्शन की उम्मीद होगी। ट्रेंट बोल्ट अच्छी गेंदबाजी कर रहे हैं, लेकिन प्रसिद्ध कृष्णा निरंतरता नहीं दिखा पाए हैं। उन्होंने पिछले मैच में जमकर रन लुटाए थे और अब उन्हें कंजूसी से गेंदबाजी करनी होगी। दोनों टीमों की संभावित प्लेइंग 11 राजस्थान रॉयल्स की संभावित टीम यशस्वी जायसवाल, जोस बटलर, संजू सैमसन (कप्तान और विकेटकीपर), देवदत्त पडिक्कल, शिमरन हेटमायर, रियान पराग, रविचंद्रन अश्विन, ट्रेंट बोल्ट, प्रसिद्ध कृष्णा, युजवेंद्र चहल, ओबी मैकॉय। रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर की संभावित टीम विराट कोहली, फाफ डुप्लेसिस (कप्तान), रजत पाटीदार, ग्लेन मैक्सवेल, दिनेश कार्तिक (विकेटकीपर), महिपाल लोमरोर, शाहबाज अहमद, वनिन्दु हसरंगा, हर्षल पटेल, मोहम्मद सिराज, जोश हेजलवुड। |
| अभी अभी आई बड़ी ख़बर: सेना के जवानों की बस नदी में गिरी 7 शहीद, 16 घायल Posted: 27 May 2022 07:08 AM PDT लद्दाख में दुखद सडक़ हादसे में सेना का वाहन सडक़ से फिसलकर श्योक नदी में गिर गया। इस हादसे में सेना के कम से कम सात जवान शहीद हो गए हैं। बाकी अन्य घायल बताए जा रहे हैं। अधिक गंभीर घायलों को वायु सेना की मदद से हायर सेंटर रेफर किया जा रहा है। बताया जा रहा है कि वाहन करीब 50 से 60 फीट तक की गहराई में गिरा। भारतीय सेना ने एक बयान में कहा है कि 26 सैनिकों का एक दल परतापुर में ट्रांजिट कैंप से सब सेक्टर हनीफ में आगे की ओर बढ़ रहा था। इस दौरान वाहन सडक़ से फिसल कर श्योक नदी में गिर गया, जिससे सभी लोग घायल हो गए। सभी 26 सैनिकों को सेना के एक फील्ड अस्पताल में पहुंचाया गया और लेह से सर्जिकल टीमों को परतापुर भेजा गया। बाद में सात जवानों ने दम तोड़ दिया। नुब्रा पुलिस स्टेशन के एसएचओ स्टैनजऩि दोरजे ने कहा कि हादसा आज सुबह करीब 9 बजे हुआ, जिसमें सात सैनिकों की मौत हो गई है और 16 अन्य घायल हो गए। भारतीय सेना ने कहा है कि यह सुनिश्चित करने के प्रयास चल रहे हैं कि घायलों को सर्वोत्तम इलाज दिया जाए। अधिक गंभीर घायलों को हाई सेंटर रेफर करने के लिए वायु सेना की भी मदद ली जा रही है। |
| मल्टी टास्क वर्कर की भर्ती प्रकिया में उठाना पड़ेगा सीमेंट का कट्टा Posted: 26 May 2022 09:46 AM PDT Multitask Bharati 2022 लोक निर्माण विभाग में 5000 मल्टी टास्क वर्कर भर्ती प्रक्रिया के लिए अपनाए जाने वाले मापदंडों को तय कर दिया गया है। इसमें मजेदार बात यह है कि मल्टी टास्क वर्कर के लिए उम्मीदवार जब फिजिकल टैस्ट देगा, तो उसे इस दौरान सीमैंट का कट्टा यानी बैग उठाना होगा। यानी पुरुष उम्मीदवार को 60 से 90 सैकेंड में 50 मीटर तक बिना विश्राम किए सीमैंट का कट्टा उठाना होगा। यदि वह 60 सैकेंड में कट्टा उठाकर दूरी तय करने में सफल रहा तो उसे पूरे नंबर दिए जाएंगे। इसके पश्चात 60 सैकेंड से 90 सैकेंड के दौरान कुल निर्धारित नंबर में से प्रति सैकेंड 0.06 के हिसाब से नंबर काटे जाएंगे। इसमें 90 सैकेंड से बाद उम्मीदवार को कोई अंक नहीं दिया जाएगा। इसी तरह महिला उम्मीदवार को भी सीमैंट का कट्टा उठाने के लिए 90 से 120 सैकेंड का समय दिया जाएगा। यदि महिला उम्मीदवार 90 सैकेंड तक 50 मीटर दूरी सीमैंट का कट्टा उठाकर तय करेगी तो उसे पूरे नम्बर दिए जाएंगे। 90 सैकेंड से 120 सैकेंड के दौरान दूरी तय करने पर प्रति सैकेंड 0.06 की दर से नम्बर काटे जाएंगे। 120 सैकेंड के बाद महिला उम्मीदवार को कोई अंक नहीं दिए जाएंगे। यानी फिजिकल टैस्ट 2 नंबर का होगा। इसके अलावा शैक्षणिक योग्यता के 5, बीपीएल के 2 व एससी-एसटी श्रेणी का 1 नंबर होगा। विभाग की तरफ से इस आशय संबंधी आदेश जारी कर दिए गए हैं। |
| गुड़ की चाय पीने से होते है ये लाजवाब फायदे Posted: 25 May 2022 08:14 PM PDT सर्दी में गुड़ की चाय पीना किसी एनर्जी बूस्टर से कम नहीं होता, गुड़ चीनी से कहीं ज्यादा फायदेमंद होती है यह सर्दियों में गर्माहट देने के साथ वजन कंट्रोल करता है। कोरोना से बचने के लिए प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाने में गुड़ की चाय फायदेमंद है इसमें आयरन और विटामिन-सी होता है। तो चलिए आपको बताते हैं गुड़ की चाय बनाने का तरीका है। सामग्री 2 चम्मच गुड, एक चम्मच चाय पत्ती, तीन कटोरी इलायची पिसी हुई, एक छोटी चम्मच सौफ, 2 कप दूध, एक कप पानी, आधी चम्मच काली मिर्च पाउडर, अदरक विधि • एक पैन में एक कप पानी भर दी इसके बाद इस में इलायची सौंफ काली मिर्च पाउडर कुटी अदरक और चाय की पत्ती डाल कर उबाल ले। • इसके बाद चाय बनने लगे तो उसमें दूध डालकर और उबाल लीजिए • फिर एक कप में गुड ले और अपने बनाए हुए चाय को छान ले। जिससे चाय में गुड अच्छी तरह मिल जाए। गुड़ की चाय पीने के फायदे सर्दी, जुकाम, कफ से छुटकारा सर्दियों में अक्सर सर्दी-जुकाम से परेशान रहते हैं उसके लिए गुड़ के चाय बहुत लाभदायक होता है आप इसमें अदरक, तुलसी, काली मिर्च डालकर पी सकते हैं थकान और कमजोरी दूर करना आवाज को अगर आपको हमेशा थकान या कमजोरी लगती है आपके लिए गुड़ की चाय पीना अच्छा है इसमें ऊर्जा होती है और शरीर की कमियों को भी दूर करता है खून की कमी को दूर करता है गुड़ में बहुत मात्रा में आयरन होता है जो शरीर के विभिन्न हिस्सों में ऑक्सीजन पहुंचाने का काम करता है इसलिए गुड़ खाना या उसकी चाय पीना खून की कमी को दूर करता है गुड़ की चाय के नुकसान गुड़ की चाय के कुछ नुकसान भी होते हैं क्योंकि गुड का तासीर गर्म होता है इसीलिए इसका सीमित सेवन करना चाहिए नहीं तो नाक से खून निकालना और वजन बढ़ने जैसी परेशानियों हो सकती है। |
| आंवले का इस तरह से करें इस्तेमाल, मिलेगा इन बीमारियों से छुटकारा Posted: 25 May 2022 08:12 PM PDT ठंड के मौसम में इम्यून सिस्टम को बढ़ाने के लिए आंवला फायदेमंद फल है। दुनिया में आंवला अलग-अलग नामों से जाना जाता है इसका वनस्पतिक नाम पायलेथेंन्स, एमबलिका अंग्रेजी नाम एमब्लीक, माइरोबलान ट्री है। विटामिन सी से भरपूर आंवला आंखों, बालों, और त्वचा, के लिए भी फायदेमंद होता है आंवला फेफड़ों के लिए भी लाभदायक माना जाता है आंवले में पाए जाने वाले पोषक तत्व की बात करें तो, इसमें विटामिन सी, आयरन, कैल्शियम, प्रोटीन, कार्बोहाइड्रेट, और फास्फोरस, जैसे पोषक तत्व पाए जाते हैं आंवले का सही तरह सही समय और सही क्वांटिटी में उपयोग करना आवश्यक है इसलिए इस आर्टिकल के द्वारा हम आपको बताएंगे आंवला के फायदे। ○ शुगर के मरीजों के लिए आंवला बहुत लाभकारी होता है शुगर से पीड़ित इंसान अगर आंवले के रस को शहद के साथ मिलाकर प्रतिदिन सेवन करें तो बीमारी से राहत मिल सकती है। ○ पथरी से बीमार लोग अगर 30 से 40 दिन आंवले को सुखाकर खाए या उसे पीसकर उसके पाउडर मूली के रस के साथ सेवन करें तो अच्छा होता है। ○ अगर आपको शराब की बुरी लत है तो उसका असर सीधे किडनी और लीवर में होता है ऐसे शराब की लत से छुटकारा पाने के लिए आंवला का सेवन रोज किसी भी रूप में करना अच्छा होता है। ○ थायराइड की समस्या वाले लोगों को रोज काली मिर्च के साथ आंवला का पाउडर या आंवला का जूस मिलाकर पीना चाहिए। ○ अपने ओरल हेल्थ को सुरक्षित रखने के लिए रोज कच्चा आंवला खाना चाहिए। ○ खून में हीमोग्लोबिन की कमी होने पर अगर आप रोज आंवले के रस पिये। यह शरीर में लाल रक्त कोशिकाओं का निर्माण करता है और खून की कमी नहीं होने देता। |
| अगर आपका है SBI में खाता और आप चलाते हैं YONO App तो घर बैठे आसानी ले सकते हैं 35 लाख का लोन Posted: 25 May 2022 08:09 PM PDT SBI New Feature: एसबीआई के ग्राहकों के लिए खुशखबरी है. देश के सबसे बड़े सार्वजनिक क्षेत्र के बैंक एसबीआई (SBI) ने ग्राहकों को पर्सनल लोन देने के लिए एक नई सेवा की शुरू की है. रियल टाइम एक्सप्रेस क्रेडिट (Real Time Xpress Credit) नाम की इस सुविधा से ग्राहक घर बैठे आसानी से 35 लाख रुपये तक का लोन ले सकेंगे. इसे एसबीआई के योनो ऐप (YONO App) पर शुरू किया गया है. आइए जानते हैं इस खास सुविधा के बारे में. एसबीआई दे रहा शानदार तोहफा आपको बता दें कि एसबीआई की इस खास सुविधा रियल टाइम एक्सप्रेस क्रेडिट का फायदा सभी ग्राहकों को नहीं मिलेगा. इसका लाभ केवल केंद्र और राज्य सरकार के कर्मचारी और रक्षा सेवाओं में कार्यरत ग्राहकों को ही मिलेगा. इस खास सुविधा के तहत ग्राहक योनो ऐप की मदद से क्रेडिट चेक, योग्यता और अन्य डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन जैसे काम भी घर बैठे कर सकेंगे. 35 लाख रुपये तक का ले सकेंगे लोन एसबीआई की इस सुविधा के तहत आप 35 लाख तक का लोन ले सकेंगे. इसके तहत सारी प्रक्रिया ऑनलाइन होगी. क्रेडिट जांच, लोन के लिए पात्रता, ऋण मंजूरी और दस्तावेज जमा कराने जैसे सारे काम भी ऑनलाइन ही होंगे. एसबीआई ने दी जानकारी एसबीआई के चेयरमैन दिनेश खारा ने इस पर जानकारी देते हुए कहा, 'योनो पर अपने योग्य वेतनभोगी ग्राहकों के लिए रियल टाइम एक्सप्रेस क्रेडिट लोन सुविधा शुरू होने का ग्राहकों को बहुत फायदा होगा. एक्सप्रेस क्रेडिट उत्पाद ग्राहकों को डिजिटल तरीके से बिना किसी झंझट के लोन लेने में सहायता करेगा. एसबीआई बैंकिंग को आसान बनाने के लिए ग्राहकों को पूरी तरह से डिजिटल बैंकिंग सुविधाएं प्रदान करने का प्रयास कर रहा है.' |
| Google ने ट्रिपलआइटी के छात्र प्रथम प्रकाश को दिया जबरदस्त पैकेज कि सभी दे रहे बधाइयां Posted: 25 May 2022 08:07 PM PDT संगमनगरी प्रयागराज के इंजीनियरिंग छात्र को गूगल ने 1.46 करोड़ रुपये का सालाना पैकेज दिया है। भारतीय सूचना प्रौद्योगिकी संस्थान (ट्रिपलआइटी) से बीटेक-एमटेक का पांच वर्षीय डुअल डिग्री कोर्स अंतिम वर्ष के छात्र झूंसी के प्रथम प्रकाश गुप्ता की इस उपलब्धि ने पूरे शहर को गौरव से भर दिया है। गूगल से सीईओ सुंदर पिचाई को आदर्श मानने वाले प्रथम का कहना है कि वे जिस तरह सुंदर पिचाई ने भारत का गौरव बढ़ाया है, उसी तरह वे भी भारत के मान को बढ़ाएंगे। शुरू से ही मेधावी रहे प्रथम प्रकाश ने झूंसी के कालेज से की थी 12वीं पढ़ाई में शुरू से ही टापर रहे प्रथम प्रकाश ने बताया कि झूंसी के न्यू आरएसके स्कूल से ही उन्होंने बारहवीं की पढ़ाई पूरी की। इसमें उन्होंने 93.4 प्रतिशत अंक हासिल किए। इसके बाद 2017 में ट्रिपलआइटी में एडमिशन लिया। प्रथम ने कहा कि बचपन से ही उनका सपना साफ्टवेयर डेवलपर बनने का था, इसलिए उन्होंने आइटी ब्रांच को चुना। अंतिम वर्ष की परीक्षा अंतिम दौर में है। एक महीने में उनको डिग्री मिल जाएगी। प्रथम बताते हैं कि इससे पूर्व अमेजन कंपनी ने बर्लिन के लिए उनका चयन 1.08 करोड़ रुपये के सालाना पैकेज पर किया था पर अब वे गूगल ज्वाइन करेंगे। प्रथम ने कहा कि उनके पिता प्रकाश चंद्र गुप्ता टाटा स्टीम में जनरल मैनेजर पद से सेवानिवृत्त हो चुके हैं और मां सरिता गुप्ता झूंसी के न्यू आरएसके प्राइमरी विंग में प्रिंसिपल हैं। प्रथम ने कहा कि मम्मी-पापा और ट्रिपलआइटी के शिक्षकों को अपनी इस उपलब्धि का श्रेय देना चाहता हूं। पांच महीने चली चयन प्रक्रिया अपनी चयन प्रक्रिया के बारे में बताते हुए प्रथम प्रकाश ने कहा कि यह प्रक्रिया काफी लंबी थी। दिसंबर में गूगल के करियर पोर्टल पर आवेदन किया था। इसके बाद चयन प्रक्रिया दिसंबर से शुरू हो गई। कई चरणों की इंटरव्यू प्रक्रिया के बाद अप्रैल के आखिर में गूगल ने 1.46 करोड़ का पैकेज आफर किया। 15 अगस्त को नौकरी करेंगे ज्वाइन प्रथम ने कहा कि गूगल की ओर से उनसे जाब ज्वाइन करने के लिए तारीख मांगी गई थी। अंग्रेजों ने 15 अगस्त को भार छोड़ा था और मैं गूगल लंदन में 15 अगस्त को ज्वाइन करूंगा। मेरी पहली नौकरी ज्वाइन करने की यह तारीख इसलिए यादगार रहेंगी कि यह दिन भारत का स्वतंत्रता दिवस है। प्रथम ने कहा कि सोशल मीडिया पर समय बिताने के बजाय एक्सट्रा करीकुलर गतिविधियों में शामिल होना बहुत पसंद है। |
| आंगनबाड़ी में चल रही है भर्ती, 8वीं व 10वीं पास करें फटाफट अप्लाई Posted: 25 May 2022 08:05 PM PDT ![]() WCD Vacancy 2022 महिला बाल विकास विभाग (Women Child Development Department) ने Anganwadi Worker And Helper पदों के लिए भर्ती प्रकाशित की है इक्छुक उम्मीदवार से अनुरोध है की इस सरकारी रोजगार में आवेदन करने से पहले सारी जानकारियां ले उसके बाद ही अपनी योग्यता के अनुसार आवेदन करे । नोटिफिकेशन व आवेदन का लिंक नीचे दिया गया है। Educational Qualification (शैक्षिक योग्यता) 8th/ 9th/ 12th/ या इसके सामान उपाधि होने पर भी स्वीकृति है अधिक जानकारी पाने के लिए प्रकाशित नोटिफिकेशन देखे। Name of Posts (पदों के नाम एवं संख्या) रिक्त पदों की संख्या - 76 पद मिनी आंगनबाडी कार्यकर्ता आंगनबाडी कार्यकर्ता आंगनबाडी सहायिका Important Dates (जरुरी तिथि )नौकरी प्रकाशित होने की तिथि: 06-05-2022 आवेदन करने के लिए अंतिम तिथि: 30-05-2022 Age Limit (रोजगार में आयु सीमा)उम्मीदवार की आयु 18 - 35 वर्ष तक होनी चाहिए। कृपया आयु में छूट एवं अन्य जानकारियों के लिए प्रकाशित नोटिफिकेशन देखिये। Selection Process (चयन प्रक्रिया) रोजगार मे चयन प्रक्रिया की जानकारी के लिए नोटिफ़िकेशन देखे | Salary (वेतनमान)नोटिफिकेशन के अनुसार प्रकाशित Govt Job में सैलेरी नियमानुसार होगी | Application Mode (आवेदन प्रक्रिया)इस रोजगार के लिए आपको आवेदन Online करना होगा सभी उपयोगी जानकारियो को ऑफिसियल वेबसाइट में जाकर भरना होगा। आवेदन शुल्क (Application Fees)नोटिफ़िकेशन देखे | Important LinksNotification PDF Click Here Application Form Click Here |
| कोरोना के बीच डराने लगा मंकीपॉक्स का वायरस, हरकत में आया डब्लूएचओ Posted: 25 May 2022 08:00 PM PDT विश्व अभी भी कोरोना महामारी से लड़ रहा है। आज भी कोविड का खतरा टला नही है ऐसे में मंकीपॉक्स का वायरस डराने लगा है। मंकीपॉक्स के बढ़ते मामले को देखते हुए डब्लूएओ भी हरकत में आ गया है। पिछले कुछ दिनों से यूनाइटेड किंगडम और यूरोप के कई हिस्सों में मंकीपॉक्रस वायरस ख़तरनाक तरीके से पार पसार रहा है। यहां तक की नॉर्थ अमेरिका में भी इस वायरस का प्रकोप बढ़ रहा है। इसी को देखते हुए भारत से कहा कि स्वास्थ्य मंत्रालय ने सभी एयरपोर्ट्स और पोर्ट पर निगरानी बढ़ाने के लिए आदेश दिया है साथ ही वायरस के जांच को लेकर NCDC और ICMR सहित NIV पुणे को भी अलर्ट रहने का आदेश दिया है। स्वस्थ्य मंत्रालय ने ये आदेश दिया है की आगर कोई भी व्यक्ति सिम्पटम्स के साथ पाया जाये उसको तुरंत आईसोलेट करें और सैंपल NIV पुणे भेज दें। वहीं तेज़ी से बढ़ते मामलों को देखते हुए WHO ने भी इमरजेंसी मीटिंग बुलायी है। बताया जा रहा है कि इस व्यक्ति ने हाल ही में कनाडा की यात्रा की थी। इस साल अमेरिका में मंकीपॉक्स का यह पहला मामला है। इससे पहले यूके में 6 मई को मंकीपॉक्स का पहला मामला दर्ज किया था और तब से वहां संक्रमित लोगों की कुल संख्या नौ हो गई है। पुर्तगाल और स्पेन में भी मंकीपॉक्स के अन्य मामलों का पता चला है। अब तक मंकीपॉक्स अफ्रीका के बाहर केवल चार देशों में पाया गया था। जिसमें इटली, जर्मनी, स्पेन, पुर्तगाल शामिल है। चलिए जानते हैं कि मंकीपॉक्स क्या है, इसके लक्षण क्या हैं, यह कैसे फैलता है और कितना गंभीर हैं? मंकीपॉक्स एक जानवरों से मनुष्यों में फैलने वाला वायरस है, जिसमें स्मॉल पॉक्स जैसे लक्षणों होते हैं। हालांकि यह इलाज की दृष्टि से कम गंभीर है। 1980 में चेचक के उन्मूलन और बाद में स्मॉल पॉक्स के टीकाकरण की समाप्ति के साथ मंकीपॉक्स (Monkeypox) सार्वजनिक स्वास्थ्य के लिए बेहद गंभीर समस्या बनकर उभरा है। कई जानवरों की प्रजातियों को मंकीपॉक्स वायरस के लिए जिम्मेदार माना गया है। इन जानवरों में रस्सी गिलहरी, पेड़ गिलहरी, गैम्बिया पाउच वाले चूहे, डर्मिस, गैर-मानव प्राइमेट और अन्य प्रजातियां शामिल हैं। मंकीपॉक्स वायरस के प्राकृतिक इतिहास पर अनिश्चितता बनी हुई है और इनके प्रकृति में बने रहने के कारणों की पहचान करने के लिए आगे के अध्ययन की आवश्यकता है मंकीपॉक्स के संक्रमण से लक्षणों की शुरुआत तक आमतौर पर 6 से 13 दिनों तक होती है, लेकिन यह 5 से 21 दिनों तक हो सकती है। बुखार, तेज सिरदर्द, लिम्फ नोड्स की सूजन, पीठ दर्द, मांसपेशियों में दर्द और एनर्जी की कमी जैसे लक्षण इसकी विशेषता हैं जो पहले स्मॉल पॉक्स की तरह ही नजर आते हैं। इसके साथ ही त्वचा का फटना आमतौर पर बुखार दिखने के 1-3 दिनों के भीतर शुरू हो जाता है। दाने गले के बजाय चेहरे और हाथ-पांव पर ज्यादा केंद्रित होते हैं। यह चेहरे और हाथों की हथेलियों और पैरों के तलवों को ज्यादा प्रभावित करता है। यदि मंकीपॉक्स का शक है, तो स्वास्थ्य कर्मियों को एक उपयुक्त नमूना इकट्ठा करना चाहिए और इसे उचित क्षमता के साथ एक प्रयोगशाला में सुरक्षित रूप से पहुंचना चाहिए। मंकीपॉक्स की पुष्टि नमूने के प्रकार और गुणवत्ता और प्रयोगशाला परीक्षण के प्रकार पर निर्भर करती है। कारकों के बारे में जागरूकता बढ़ाना और लोगों को उन उपायों के बारे में शिक्षित करना मंकीपॉक्स की मुख्य रोकथाम की रणनीति है। मंकीपॉक्स की रोकथाम और नियंत्रण के लिए टीकाकरण का आकलन करने के लिए अब स्टडी चल रही है। |
| समय से पहले ऐसी महिलाएं हो जाती हैं बूढ़ी ! Posted: 25 May 2022 07:57 PM PDT Chanakya Niti: आचार्य चाणक्य भारत ही नहीं दुनिया के पहले अर्थशास्त्री, राजनीतिज्ञ, समाजशास्त्री, नीतिशास्त्री माने जाते हैं। आचार्य चाणक्य ने अपनी नीतियों के जरिए मनुष्य को बहुत ही जरूरी और कड़े संदेश दिए हैं, जो आज भी उतना ही तर्क संगत है जितना पहले था। भले ही आपको आचार्य चाणक्य (Aachaary Chanakya) की नीतियां और विचार थोड़े कठोर लगे लेकिन ये कठोरता ही जीवन की सच्चाई है। भागदौड़ भरी जिंदगी में आप इन विचारों को नजरअंदाज ही क्यों न कर दें लेकिन ये वचन जीवन की हर कसौटी पर आपकी मदद करेंगे। आचार्य चाणक्य ने चाणक्य नीति (Aachaary Chanakya Nitti) में ऐसी कई बातें बताई है, जिनका पालन करके आप और हम किसी भी समस्या से बाहर आ सकते हैं। आचार्य चाणक्य ने अपने नीति शास्त्र (Nitti Shaastra) के चौथे अध्याय में बताया है कि किन कारणों से बुढ़ापा जल्द आ जाता है। नीति शास्त्र के चौथे अध्याय के 17वें श्लोक में आचार्य चाणक्य ने स्त्री, पुरुष और घोड़े के बुढ़ापे के बारे में बताया है। चाणक्य ने एक श्लोक के जरिए बताया है कि आखिर लोग कैसे जल्दी बूढ़े हो जाते हैं और इससे कैसे बचा जा सकता है। अधवा जरा मनुष्याणां वाजिनां बन्धनं जरा। अमैथुनं जरा स्त्रीणां वस्त्राणामातपो जरा।। चाणक्य नीति के चौथे अध्याय के सत्रहवें श्लोक में लिखा है कि जो व्यक्ति हमेशा यात्रा करते हैं, वे नियमित न होने के कारण वे जल्दी बुढ़ापे का शिकार हो जाते हैं। यात्रा की थकान व अव्यवस्थित खान-पान व्यक्ति के शरीर पर विपरीत असर डालता है। घोड़ा स्वच्छंद विचरण करने वाला प्राणी हो जाता है। यहां तक कि एक कहावत यह भी है कि घोड़ा कभी बूढ़ा नहीं होता। लेकिन यदि मनुष्य ने घोड़े को पालतू बना लिया है और उसे सदा बांध कर रखता है तो वह जल्द ही बूढ़ा हो जाता है। क्योंकि यह इसकी शारीरिक प्रकृति के प्रतिकूल है। स्त्रियों के बारे में आचार्य ने अपनी नीति में जो वर्णित किया है जो थोड़ा अटपटा है, लेकिन सत्य है। चाणक्य शास्त्र के मुताबिक अगर पति अपनी पत्नी को शारीरिक सुख न दे तो वह असंतुष्ट रहती हैं और वह जल्द बूढ़ी हो जाती हैं। इसी तरह से मनुष्य के कपड़े धूप के कारण जल्दी फट जाते हैं अर्थात धूप उन्हें जल्दी बूढ़ा कर देती है। |
| घर में भूलकर भी न करें ये काम, बढ़ती है दरिद्रता Posted: 25 May 2022 07:55 PM PDT Vastu Tips: हर इंसान चाहता है कि वो सफल बने और अपने परिवार को खुश रखें। कहते हैं कि जीवन में सफलता के लिए मेहनत और लगन की आवश्यकता होती है। लेकिन कई बार कड़ी मेहनत करने के बाद भी अगर आपको सफलता नहीं मिल रही हैं तो इसका कारण आपके घर का वास्तु दोष (Vastu Dosh) भी हो सकता है। वास्तु शास्त्र (Vastu Shastra) का हमारी जिंदगी में काफी गहरा असर पड़ता है। आज हम आपको कुछ ऐसी ही वास्तु नियमों (Vastu Rules) के बारे में बताएंगे जिसको ध्यान देकर आप अपनी जिंदगी सवार सकते हैं। अगर आपके घर में वास्तु दोष है तो आपके घर में धन-धान्य की हमेशा कमी रहेगी। लेकिन आप अगर वास्तु नियमों का ध्यान रखें तो घर का वास्तु दोष दूर हमेशा के लिए दूर किया जा सकता है। आइए जानते हैं नियम- बिस्तर पर कभी ना खाएं खाना वास्तु के मुताबिक हमें कभी भी बिस्तर पर बैठ कर भोजन नहीं करना चाहिए। जो लोग अपने बिस्तर पर बैठकर भोजन करते है उन्हें परेशानियों का सामना करना पड़ता है। इसलिए बिस्तर पर बैठ कर भोजन ना करें। वास्तु के अनुसार बिस्तर पर बैठकर भोजन करने से हमें पूरी जिंदगी आर्थिक तंगी का सामना करना पड़ता है। इसके साथ ही हमें किसी भी फील्ड में सफलता पाने के लिए काफी मशक्कत करनी पड़ती है, लेकिन इसके बावजूद भी कई बार सफलता हमारे हाथ नहीं लगती है। रात में किचन में जूठा ना छोड़ें बर्तन कुछ लोग अक्सर रात में भोजन करने के बाद किचन में जूठे बर्तनों छोड़ देते हैं। वास्तु के अनुसार आपकी यह आदत धन हानि का कारण बन सकती हैं। रसोई में जूठे बर्तनों को छोड़ देना मां अन्नपूर्णा का अपमान करना माना जाता है, साथ ही घर में नकारात्मक ऊर्जा निकलती है। इस दिशा में बैठकर खाएं खाना वास्तु के मुताबिक आप किस ओर मुख करके भोजन कर रहे हैं यह भी बहुत जरूरी हैं। वास्तु के मुताबिक, हमेशा पूर्व या उत्तर दिशा की ओर मुख करके ही भोजन करना चाहिए। इससे आपके घर में मां लक्ष्मी की कृपा बनी रहती है। सूर्यास्त के बाद इन चीजों का ना करें दान वास्तु नियमों के अनुसार सूर्यास्त के बाद किसी को भी दान के रूप में दही, दूध और नमक नहीं देना चाहिए। ऐसा करने से घर में दरिद्रता आती है। इसके साथ ही आपको आर्थिक तंगी का सामना करना पड़ता है। घर में इस दिशा में रखें मंदिर वास्तु के अनुसार घर पर हमेशा ईशान कोण में मंदिर बनाएं, वास्तु में इसे शुभ माना जाता है। इसके साथ ईशान कोण कलश में जल भरकर रखें इससे घर पर खुशियां आती हैं। |
| 26 मई को अचला एकादशी व्रत, जानें शुभ मुहूर्त, पूजा विधि और कथा Posted: 25 May 2022 07:53 PM PDT Achala Ekadashi 2022: अचला एकादशी है। चला एकादशी का वर्णन महाभारत, नारद और भविष्यपुराण में भी बताया गया है। इसे अपरा एकादशी भी कहते हैं। मान्यता के मुताबिक अचला एकादशी का व्रत और इस दिन पूरे विधि-विधान से पूजा अर्चना करने से जाने-अनजाने में हुए सभी पाप खत्म हो जाते हैं और साथ ही सभी मनोकामनाएं पूरी होती है। इस बार अचला एकादशी पर एक साथ दो-दो शुभ संयोग बन रहे हैं। इचला एकादशी पर इस साल आयुष्मान और गजकेसरी नाम के दो शुभ योग भी बन रहे हैं। इन योगों के होने से इस एकादशी का महत्व और भी बढ़ गया है। अपरा एकादशी सुभ मुहूर्त (Apara Ekadashi Shubh Muhurt) ज्येष्ठ कृष्ण एकादशी तिथि मई 25, बुधवार की सुबह 10:32 से शुरू होगी जो अगले 26 मई, गुरुवार की सुबह लगभग 10:54 तक रहेगी। अचला एकादसी पूजा विधि (Achala Ekadashi Puja Vidhi) - प्रात: काल में पवित्र जल में स्नान करने के बाद साफ वस्त्र धारण करें और अपनी इच्छा अनुसार व्रत का संकल्प लें। - इसके बाद भगवान विष्णु और लक्ष्मीजी की मूर्ति को चौकी पर स्थापित करें। - भगवान को रक्षा सूत्र बांधे। शुद्ध घी का दीपक जलाएं। भगवान की पंचोपचार (कुंकुम, चावल, रोली, अबीर, गुलाल) पूजा करें। ---- विज्ञापन ---- - इस दिन शंख और घंटी की पूजा भी जरूर करें, क्योंकि यह भगवान विष्णु को बहुत प्रिय है। - भगवान विष्णु को शुद्धतापूर्वक बनाई हुई चीजों का भोग लगाएं। - इसके बाद विधिपूर्वक पूर्वक दिन भर उपवास करें। - रात को जागरण करें। -व्रत के अगले दिन ब्राह्मणों को भोजन कराकर उन्हें दक्षिणा देकर विदा करें और उसके बाद स्वयं भोजन करें। अचला एकादशी व्रत की कथा (Achala Ekadashi Katha) किसी समय एक देश में महिध्वज नामक धर्मात्मा राजा था। राजा का छोटा भाई ब्रजध्वज बड़ा ही अन्यायी और क्रूर था। वह अपने बड़े भाई को अपना दुश्मन समझता था। एक दिन ब्रजध्वज ने अपने बड़े भाई की हत्या कर दी व उसके मृत शरीर को जंगल में पीपल के वृक्ष के नीचे दबा दिया। इसके बाद राजा की आत्मा उस पीपल में वास करने लगी। एक दिन धौम्य ऋषि उस पेड़ के नीचे से निकले। उन्होंने अपेन तपोबल से जान लिया कि इस पेड़ पर राजा महिध्वज की आत्मा का निवास है। ऋषि ने राजा के प्रेत को पीपल से उतारकर परलोक विद्या का उपदेश दिया। साथ ही प्रेत योनि से छुटकारा पाने के लिए अचला एकादशी का व्रत करने को कहा। अचला एकादशी व्रत रखने से राजा का प्रेत दिव्य शरीर धारण कर स्वर्गलोक चला गया। |
| रजत का शतक राहुल पर भारी, लखनऊ बाहर, आरसीबी की टीम फाइनल के करीब Posted: 25 May 2022 07:47 PM PDT रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर (RCB) ने आईपीएल 2022 के क्वालिफायर-2 में जगह पक्की कर ली है. वहीं केएल राहुल की अगुआई वाली लखनऊ सुपर जायंट्स (LSG) की टीम टूर्नामेंट से बाहर हो गई है. एलिमिनेटर के मुकाबले में आरसीबी ने रजत पाटीदार के नाबाद 112 रन के सहारे 4 विकेट पर 207 रन का विशाल स्कोर खड़ा किया. जवाब में लखनऊ की टीम 6 विकेट पर 193 रन ही बना सकी. राहुल ने 79 रन जरूर बनाए, लेकिन यह नाकाफी साबित हुआ. हेजलवुड ने 3 विकेट लिए. अब आरसीबी की टीम क्वालिफायर-2 में 27 मई को अहमदाबाद में राजस्थान रॉयल्स से भिड़ेगी. यह मैच जीतने वाली टीम 29 मई को फाइनल में गुजरात टाइटंस के सामने उतरेगी. लक्ष्य का पीछा करने उतरी लखनऊ की शुरुआत अच्छी नहीं रही. पिछले मैच में नाबाद 140 रन की पारी खेलने वाले क्विंटन डिकॉक 5 गेंद पर 6 रन बनाकर मोहम्मद सिराज की गेंद पर आउट हुए. नंबर-3 पर उतरे मनन वोहरा ने 11 गेंद पर 19 रन बनाए. एक चौका और 2 छक्का जड़ा. लेकिन वे अपनी पारी को बड़ी नहीं कर सके. उन्हें जोस हेजलवुड ने आउट किया. 41 रन पर 2 विकेट गिरने के बाद केएल राहुल और दीपक हुडा ने 96 रन की बड़ी साझेदारी की. 15वें ओवर में बने 18 रन लखनऊ की पारी का 15वां ओवर लेग स्पिनर वानिंदु हसारंगा ने डाला. पहली 3 गेंद पर दीपक हुडा ने 2 छक्का लगाया. चौथी गेंद पर वे बोल्ड हो गए. उन्होंने 26 गेंद पर 45 रन बनाए. एक चौका और 4 छक्का लगाया. अंतिम गेंद पर मार्क स्टोइनिस ने छक्का जड़ा. इस तरह से ओवर में 18 रन बने. अब टीम को अंतिम 30 गेंद पर 65 रन बनाने थे. 16वां ओवर मोहम्मद सिराज ने डाला. राहुल ने एक छक्का जड़ा. ओवर में कुल 10 रन बने. 17वां ओवर हसारंगा ने डाला. राहुल ने एक चौका और एक छक्का जड़ा. ओवर में 14 रन बने. हर्षल पटेल ने 18वें ओवर में आरसीबी को बड़ी सफलता दिलाई. स्टोइनिस 9 गेंद पर 9 रन बनाकर आउट हुए. ओवर में 8 रन बने. अब 12 गेंद पर 33 रन बनाने थे. राहुल की संघर्षपूर्ण पारी का अंत 19वां ओवर हेजलवुड ने डाला. उन्होंने चौथी गेंद पर केएल राहुल को आउट करके टीम की शानदार वापसी कराई. राहुल ने 58 गेंद पर 79 रन बनाए. 3 चौका और 5 छक्का जड़ा. ओवर में उन्होंने क्रुणाल पंड्या को शून्य के स्कोर पर पवेलियन भेजा. कुल 9 रन बने. अब 6 गेंद पर 24 रन बनाने थे. 20वें ओवर में हर्षल पटेल ने सिर्फ 9 रन दिए. पाटीदार ने 2 बड़ी साझेदारी की इससे पहले रजत पाटीदार के टी20 करियर के पहले शतक के दम पर आरसीबी ने 4 विकेट पर 207 रन बनाए. पाटीदार ने 54 गेंद में 12 चौकों और 7 छक्कों से नाबाद 112 रन की पारी खेली. उन्होंने विराट कोहली (25) के साथ दूसरे विकेट के लिए 66 और दिनेश कार्तिक (नाबाद 37) के साथ 5वें विकेट के लिए सिर्फ 6.5 ओवर में 92 रन की नाबाद साझेदारी की. पाटीदार और कार्तिक ने डेथ ओवरों में तूफानी बल्लेबाजी की, जिससे आरसीबी की टीम अंतिम 5 ओवर में 84 रन बटोरने में सफल रही. डुप्लेसी गोल्डन डक पर आउट पाटीदार मौजूदा सीजन में शतक जड़ने वाले चौथे बल्लेबाज हैं. उनसे पहले राजस्थान रॉयल्स के जोस बटलर और सुपर जायंट्स के राहुल व क्विंटन डिकॉक शतक जड़ चुके हैं. बारिश के कारण यह मुकाबला लगभग 40 मिनट की देरी से शुरू हुआ, लेकिन ओवरों में कोई कटौती नहीं की गई. राहुल ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया, जिसके बाद मोहसिन खान ने पहले ही ओवर में आरसीबी के कप्तान फाफ डुप्लेसी (0) को विकेटकीपर क्विंटन डिकॉक के हाथों कैच कराके टीम को अच्छी शुरुआत दिलाई. 28 गेंद पर अर्धशतक पूरा किया आरसीबी ने पावरप्ले में एक विकेट पर 52 रन बनाए. कोहली हालांकि आवेश की उछाल लेती गेंद पर बड़ा शॉट खेलने की कोशिश में थर्ड मैन पर मोहसिन को आसान कैच दे बैठे, जिससे पाटीदार के साथ उनकी 66 रन की साझेदारी का अंत हुआ. कोहली ने 24 गेंद का सामना करते हुए 2 चौके मारे. पाटीदार पर कोहली के आउट होने का असर नहीं पड़ा और उन्होंने आवेश पर छक्का जड़ दिया. फिर क्रुणाल की गेंद पर एक रन के साथ 28 गेंद में अर्धशतक पूरा किया. पाटीदार ने 16वें ओवर में बिश्नोई को निशाना बनाया. उन्होंने इस लेग स्पिनर पर छक्का जड़ा, लेकिन अगली गेंद पर दीपक हुड्डा ने उनका कैच टपका दिया और गेंद 4 रन के लिए चली गई. पाटीदार ने इसका फायदा उठाकर अगली 3 गेंदों पर दो छक्के और एक चौके से ओवर में 27 रन बटोरे. कार्तिक ने 17वें ओवर में आवेश पर 3 चौके जड़े जबकि पाटीदार ने मोहसिन पर छक्के के साथ सिर्फ 49 गेंद में करियर का पहला शतक पूरा किया. कार्तिक और पाटीदार दोनों ने 19वें ओवर में चमीरा पर चौका और छक्का मारा. कार्तिक ने अंतिम ओवर में आवेश पर चौके के साथ टीम का स्कोर 200 रन के पार पहुंचाया. |
| हिमाचलः रातोंरात चमकी दो युवकों की किस्मत, एक लाखपति- दूसरा बना करोड़पति Posted: 25 May 2022 07:36 PM PDT शिमलाः इन दिनों देश में इंडियन प्रीमियर लीग का आयोजन चल रखा है। इस बीच क्रिकेट प्रेमी गेम देखने के साथ ऑनलाइन फैंटसी लीग के विभिन्न ऐप के माध्यम से अपनी किस्मत आजमा कर करोड़ों रुपए भी कमा रहे हैं। इस बीच हिमाचल प्रदेश की राजधानी शिमला तथा सिरमौर जिले के रहने वाले दो युवक ऑनलाइम क्रिकेट ऐप के माध्यम से लाखों-करोड़ों रुपए कमाने में कामयाब रहे हैं। ड्रीम 11 पर कमाए 17 करोड़ रुपए जीते बता दें कि राजधानी शिमला के चौपाल उपमंडल के कुपवी के रहने वाले रमेश चंद ने बीते कल हुए आईपीएल मैच में ड्रीम 11 ऐप पर 49 रुपए लगाकर 1,17,50,000 करोड़ रुपए जीते हैं। यह मैच राजस्थान रॉयर्स व गुजरात टाइटनस के बीच खेला गया था। मैच के अंत में पहले स्थान पर दो व्यक्ति थे, जबकि दूसरे स्थान पर अंको की कमी के चलते कोई विजेता नहीं बन पाया। ऐसे में दूसरे विजेता की पुरस्कार राशि भी पहले में ही जोड़ दी गई। टॉप पर रहे दो व्यक्तियों को 1.17 करोड़ और 1.17 करोड़ ईनाम दिया गया। 39 रुपए लगाकर जीते 39 लाख वहीं, सिरमौर जिले के रहने वाले एक अन्य युवक ने ड्रिम 11 पर अपनी किस्मत आजमाई थी। इस बीच उसने 39 रुपए में टीम बनाकर 39 लाख रुपए की धनराशि जीती है। ग्राम पंचायत मिश्रवाला का रहने वाला शुभम मिश्रा वर्तमान में तिरुपति लाइफ साइंस फैक्ट्री में काम करता है। शुभम ने बताया कि वह ड्रीम 11 से कमाए हुए पैसों से अपने माता-पिता के सपने पूरे करेगा। |
| क्वालीफायर मुकाबले में पर्पल कैप होल्डर नहीं चटका पाया एक भी विकेट Posted: 24 May 2022 06:58 PM PDT IPL 2022 अब अपने आखिरी चरण की तरफ बढ़ रहा है, इसी के साथ ही गेंदबाजों के बीच विकेट लेने का कॉम्पिटिशन और भी तेजी से बढ़ रहा है। इस सीजन में राजस्थान रॉयल्स के साथ-साथ इसके खिलाड़ी भी जमकर मेहनत कर रहे हैं, तभी तो ऑरेंज कैप के साथ-साथ पर्पल कैप की रेस में भी राजस्थान रॉयल्स के गेंदबाज आगे चल रहे हैं। मंगलवार को खेले गये क्वालीफायर मुकाबले के बाद इस लिस्ट में क्या बदलाव हुए हैं, चलिए इस पर एक नजर डालते हैं। चहल के सिर पर बरकरार है पर्पल कैप IPL 2022 में युजवेंद्र चहल पर्पल कैप की रेस में सबसे आगे चल रहे थे। इस रेस में चहल वैसे तो काफी आगे निकल चुके हैं, बाकी गेंदबाजों के लिए इनके करीब आना अब मुश्किल हो चुका है। चहल इस सीजन में 20 और उससे अधिक विकेट चटकाने वाले पहले खिलाड़ी हैं। प्लेऑफ से पहले तक 26 विकेट वह अपने नाम कर चुके हैं। आज यानी की मंगलवार को क्वालीफायर मुकाबले में चहल एक भी विकेट लेने में कामयाब नहीं हुए लेकिन इसके बावजूद ये पहले पायदान पर टिके हुए हैं। इस प्रकार है गेंदबाजों की स्थिति IPL 2022 के पर्पल कैप की लिस्ट में राजस्थान रॉयल्स के स्टार गेंदबाज युजवेंद्र चहल आगे निकल चुके हैं। चहल 15 मैचों में 7.70 इकोनॉमी रेट और 17.76 की औसत से गेंदबाजी करते हुए 26 विकेट चटका कर पहले नंबर पर है। इस सीजन में इन्होंने अबतक 1 बार चार और 1 बार पांच विकेट चटकाने का कारनामा कर चुके हैं। इनके बाद आरसीबी के स्टार गेंदबाज वनिंदु हसरंगा ने 14 मुकाबले खेलकर 7.38 इकोनॉमी रेट और 15.08 की औसत से गेंदबाजी करते हुए 24 विकेट हासिल करते हुए पर्पल कैप की लिस्ट में दूसरे नंबर पर हैं। जिसमें यह गेंदबाज भी 1 बार चार विकेट और 1 बार पांच विकेट ले चुका है। पंजाब किंग्स के कगिसो रबाडा 23 विकेट के साथ तीसरे स्थान पर ही बने हुए हैं। सनराइजर्स हैदराबाद के उमरान मलिक 22 विकेट लेकर अब चौथे तो वहीं दिल्ली कैपिटल्स के कुलदीप यादव 21 विकेट लेकर पांचवें नंबर पर है। आने वाले में मुकाबलों (IPL 2022) में इस लिस्ट में कुछ बदलाव देखा जा सकता है। जिसका हम आपको समय समय पर अपडेट कराते रहेंगे और अधिक जानकारी के लिए आप हमारी वेबसाइट स्पोर्ट्जविकी पर जाकर चेक कर सकते हैं। |
| बुजुर्गों की होने वाली है मौज, इस महीने से बढ़कर मिलने वाली है Pension Posted: 24 May 2022 06:51 PM PDT आपको बता दें कि अभी हाल ही में अप्रैल महीने में पेंशन की रकम बढ़ाई गई थी। इससे पहले उत्तराखंड में वर्ष 2014 में अंतिम बार पेंशन की रकम बढ़ाई गई थी। तब विधवा पेंशन, दिव्यांग पेंशन और वृद्धावस्था पेंशन की रकम बढ़ाकर 1200 रुपए की गई थी। आपको बता दें कि सरकार हाल ही में अप्रैल महीने में पेंशन की रकम को 200 रूपये बढाकर 1400 रूपये कर दिया था। अब सरकार इसमें 100 रूपये और बढ़ाए हैं जो अब 1500 रूपये हो गई है। इस तरह से सरकार ने एक महीने लगातार दो बार पेंशन की रकम बढ़ाई है। मीडिया रिपोर्ट्स की माने तो सरकार ने इसके लिए दिशा-निर्देश भी जारी कर दिए हैं। समाज कल्याण विभाग (Social Welfare Department)ने राज्य के 7.23 लाख पेंशनर्स को अप्रैल से उनके खाते में पहली तिमाही में 4500 रुपए ट्रांसफर करने का प्रोसेस स्टार्ट कर दिया है। राज्य सरकार में प्रमुख सचिव एल फैनई (Principal Secretary El Fanai) ने मीडिया को जानकारी देते हुए कहा कि इन तीनों श्रेणियों की पेंशन को बढ़ाकर 1500 रुपए प्रतिमाह कर दिया है समाज कल्याण विभाग (Social Welfare Department) द्वारा प्रत्येक तीन माह में लाभार्थियों के बैंक अकाउंट में 4500 रुपए की पेंशन की राशि ट्रांसफर की जाएगी। इस तरह अब वे सभी लोग जो वृद्धावस्था, दिव्यांग अथवा विधवा पेंशन का लाभ ले रहे हैं, उन सभी को इस महीने से बढ़ी हुई पेंशन मिलेगी। |
| 10वीं पास के लिए सरकारी नौकरी का बढ़िया मौका, प्यून, चौकीदार, वॉचमैन समेत कई पदों पर निकली है भर्ती Posted: 24 May 2022 06:49 PM PDT RIMS Ranchi Recruitment 2022: राजेंद्र इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेज, RIMS, रांची ने चौकीदार, प्यून, स्वीपर समेत कई अन्य पदों पर भर्ती के लिए उम्मीदवारों से आवेदन आमंत्रित किए हैं. जिसके लिए 19 जून 2022 शाम 5:00 बजे तक ऑफलाइन आवेदन जमा किए जा सकते हैं. इच्छुक उम्मीदवार भर्ती संबंधित सभी डिटेल जैसे की योग्यता, अनुभव, चयन प्रक्रिया एवं अन्य जानकारी नीचे चेक कर सकते हैं. कुल 230 पदों पर भर्ती निकाली गई है. जिसमें जमादार, प्यून, क्लीनर, इंबलवार, मर्चरी असिस्टेंट, स्ट्रक्चर मैन, वॉशर एवं लैब बॉय के एक-एक पद भरे जाएंगे. इसके अलावा इनमें चौकीदार के 2, नाइटवॉचमैन के 3, लैब अटेंडेंट के 30, कुक के 2, असिस्टेंट के 6, रूम असिस्टेंट के 144, असिस्टेंट स्वीपर के 2, प्यून के 9, गेटकीपर के 12, गार्डनर के 8 एवं लैब असिस्टेंट के 4 पद शामिल हैं. योग्यता पदों के लिए 10वीं पास उम्मीदवार आवेदन कर सकते हैं. आयु सीमा उपरोक्त पदों के लिए 18 से 35 वर्ष तक के उम्मीदवार आवेदन करने के पात्र हैं. हालांकि आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को आयु सीमा में छूट दी जाएगी. चयन प्रक्रिया पदों पर उम्मीदवारों का चयन लिखित परीक्षा एवं इंटरव्यू के माध्यम से किया जाएगा. परीक्षा में प्रारंभिक एवं मुख्य पेपर शामिल होंगे. आवेदन पदों पर आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों को निर्धारित प्रारूप में आवेदन पत्र भरकर, RIMS, Ranchi – 834009 के पते पर भेजना होगा. ध्यान दें कि आवेदन पत्र 19 जून 2022 को शाम 5:00 बजे तक निर्धारित पते पर पहुंच जाना चाहिए. |
| ये हो सकते हैं हार्ट अटैक के शुरुआती लक्षण, इन्हें भूल कर भी न करें इग्नोर Posted: 24 May 2022 06:47 PM PDT Health Tips: हार्ट अटैक (Heart Attack) या दिल का दौरा ब्लड सर्कुलेशन (Blood Circulation) और दिल (Heart) के काम में उत्पन्न हुई बाधा के कारण होता है। यदि दिल में पर्याप्त ऑक्सीजन युक्त खून प्रवाहित नहीं होता है, तो यह प्रभावित क्षेत्र को नुकसान पहुंचा सकता है। हार्ट को ठीक से काम करने के लिए ऑक्सीजन (Oxygen) की जरूरत होती है और अगर ये आपके दिल तक ऑक्सीजन नहीं पहुंचा पाता है, तो ये आपको गंभीर समस्याओं में डाल सकता है। दिल के दौरे में अगर समय रहते डॉक्टरी इलाज न मिले तो इसमें जान जानें का भी खतरा हो सकता है। यहां हम आपको दिल के दौरे के शुरुआती लक्षणों से अवगत कराएंगे ताकि आप इन्हें समय रहते पहचान सके और अपनी जान बचा सकें।अगर आपको अपनी छाती या बाहों में दबाव, जकड़न, दर्द, या निचोड़ने या दर्द महसूस होता है जो आपकी गर्दन, जबड़े या पीठ तक फैलने लगता है, तो ये दिल के दौरे का एक लक्षण हो सकता है। इसके कॉमन लक्षणों के अलावा मतली, अपच, जलन या पेट में दर्द भी दिल के दौरे के शुरुआती संकेत हो सकते हैं। सांस लेने में तकलीफ, ठंडा पसीना, थकान, चक्कर आना या आंखों के आगे अंधेरा छा जाना दिल के दौरे का संकेत हो सकता है। जिन लोगों को हाई शुगर लेवल या डायबिटीज है, उन्हें परिधीय न्यूरोपैथी के कारण गंभीर रुकावटों के साथ भी सीने में दर्द नहीं होता है। जहां कई केस में दिल के दौरे के लक्षण अचानक विकसित हो सकते हैं। वहीं कुछ केस में ये समय के साथ धीरे-धीरे विकसित भी हो सकते हैं। कहा जाता है कि महिलाओं और पुुरुषों में दिल के दौरे के लक्षण अलग-अलग हो सकते हैं। स्टडी में पाया गया कि पुरुषों और महिलाओं दोनों में सीने में दर्द सबसे आम लक्षण था। महिलाओं ने बताया कि उन्हें दिल के दौरे के समय सीने में दर्द के साथ, निचोड़ने और दबाव को महसूस किया। जबकि पुरुषो ने इस दौरान छाती पर भारी वजन की शिकायत की। एस्ट्रोजन का हाई लेवल दिल के दौरे के जोखिम को कम कर सकता है। नतीजतन, मेनोपॉज से पहले की तुलना में इसके बाद महिलाओं को दिल का दौरा पड़ने का अधिक खतरा होता है। इसलिए पुरुषों और महिलाओं दोनों को ही इसके प्रति सतर्क रहने की अधिक आवश्यकता है। Heart Attack Early Symptoms of Heart Attack Health Tips Signs of Heart Attack Heart Attack Symptoms |
| अगर आपको भी मीठा खाने की होती है क्रेविंग तो इन 3 हेल्थी चीजों को अपनाएं Posted: 24 May 2022 06:45 PM PDT मीठा खाना किसे पसंद नहीं होता, खाना खाने के बाद कुछ मीठा हो जाए... ये तो हर घर में होता होगा। कई लोग अत्यधिक मात्रा में मीठा खाते हैं, वो कितनी भी कोशिश कर लें लेकिन अपनी मीठा खाने की आदत को नहीं छोड़ पाते हैं। उनका खाना तब तक हजम नहीं होता है जब तक वो रोजाना चॉकलेट (Chocolate) या फिर कोई मीठी चीज ना खा लें। मीठा खाने वाले लोगों के लिए वजन कम करना बहुत मुश्किल हो जाता है। क्योंकि वो मीठा छोड़ ही नहीं सकते। मीठे की लालसा को कंट्रोल करना बहुत मुश्किल होता है, इसलिए ये भी बड़ी वजह बनती है वजन बढ़ने में। मीठा खाने से वजन काफी तेजी से बढ़ता है, इन लोगों को मीठे की तलब इतनी होती है कि ये चाह कर भी उसे छोड़ नहीं पाते हैं। फिर मोटापा (Obesity), कोलेस्ट्रॉल (Cholesterol), डायबिटीज (Diabetes), इनफर्टिलिटी (Infertility), पीसीओडी (PCOD) जैसे समस्याएं पैदा होती हैं। अगर आपको भी होती है मीठे की क्रेविंग तो इन 3 हेल्थी चीजों को अपनी डाइट में करें शामिल, हो जाएंगे फैट टू स्लिम। च्युंगम चबाएं जब कभी भी आपको मीठा खान की तलब लगे तो च्युंगम खा लें। इसे हमेशा अपने पास रखें, ये काफी हद तक आपको मीठे से दूर रखने में मदद करेगा साथ ही इससे मीठे की लालसा भी कम होगी। गुड़ खाकर करें मुंह मीठा गुड़ सेहत के लिए सबसे ज्यादा गुणकारी होता है। इसलिए किसी भी मीठी चीज की जगह इसे हमेशा घर पर रखें। खाना खाने के बाद गुड़ जरुर खाएं इससे खाना जल्दी और आसानी से पच जाता है। हर्बल पाउडर का इस्तेमाल बार-बार कुछ मीठा खाने की आदत और इच्छा को कम करने के लिए हर्बल पाउडर का सेवन करें। हर्बल पाउडर को आप घर पर भी बना सकते हैं। इसके लिए पहले एक आधा चम्मच धनिया पाउडर, आधा चम्मच गुड़हल का पाउडर, आधा चम्मच भुना हुआ जीरा पाउडर और आधा चम्मच भुना हुआ सौंफ पाउडर को साथ में अच्छे से मिलाएं। इस पाउडर का सेवन आधा चम्मच सुबह और आधा चम्मच रात को सोने से पहले करें। वहीं अगर पूरे दिन में कभी भी मीठा खाने का मन हो तो इसे खा सकते हैं। (किसी भी चीज का अत्यधिक सेवन भी ना करें, वहीं इन सभी चीजों का सेवन करने से पहले अपने डॉक्टर्स से परामर्श जरुर लें।) |
| You are subscribed to email updates from न्यूज़ हिमाचली News Himachali | हिमाचल की No. 1 हिंदी वेबसाइट. To stop receiving these emails, you may unsubscribe now. | Email delivery powered by Google |
| Google, 1600 Amphitheatre Parkway, Mountain View, CA 94043, United States | |
























